Friday, February 6, 2026
Home Blog Page 1038

इंदौर के दंपति को मिल रही पाकिस्तान से धमकियां, 26 जनवरी को बड़ा करने की कही बात

इंदौर में डॉक्टर और उनकी पत्नी को पाकिस्तान सहित अन्य देशों के नंबर से धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने धमकी देने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इतना ही नहीं आरोपी ने इंदौर में भी 26 जनवरी पर कुछ बड़ा करने की धमकी भी दी है।

PunjabKesari

इंदौर में एक डॉक्टर और उनकी पत्नी को पाकिस्तान सहित अन्य देशों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। इस मामले की शिकायत डॉक्टर ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई है। क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल टीम की सहायता से मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर की पत्नी एक आईटी कंपनी चलाती है, जहां एक कस्टमर अपनी वेबसाइट बनवाने के लिए आया था। कस्टमर ने वेबसाइट के लिए चाइनीज गेटवे का उपयोग करने का दबाव बनाया, लेकिन जब डॉक्टर की पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने डॉक्टर की फेक आईडी बना कर धमकियां देना शुरू कर दिया। धमकियों में दंपति को बदनाम करने और उनके कर्मचारियों को भी डराने की धमकी दी जा रही थी।

आरोपी द्वारा डॉक्टर को धमकी में कहा गया है कि मुंबई बम ब्लास्ट में मैंने काम किया है संभवतः डॉक्टर को धमकी भरे कॉल भी आ रहे है जो कि पाकिस्तान के नंबर हो सकते हैं और डॉक्टर को डराने के लिए आरोपी द्वारा कहा गया है कि इंदौर में भी 26 जनवरी पर कुछ बड़ा होना चाहिए। कश्मीर से साजिद इंदौर आ रहा है।

वही इंदौर क्राइम ब्रांच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की संभावना से भी इंकार नहीं किया है।

हरियाणा में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचें बच्चे…अचानक टायर फटने से हुआ हादसा

0

नांगल चौधरी के समीप 148B पर एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार बस तेज रफ्तार से दौड़ रही थी और अचानक टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई लोगों की माने तो उस समय स्कूल बस में कुछ बच्चे बैठे हुए थे, हालांकि बड़ी दुर्घटना होने से बच गई तुरंत दूसरी बस बुलाकर बच्चों को उसमे बैठा रवाना किया गया।

पूरे मामले को लेकर यातायात पुलिस का कहना है कि टायर फटने से यह दुर्घटना हुई है। बस के कागजात पूरे न होने की बात पर कहा कि अभी जांच जारी है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आरटीए विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई बस का फिटनेस सर्टिफिकेट 2023 में ही खत्म हो चुका है।  अगर ऐसा है तो यह भी बड़ा सवाल उठता है कि अब तक यह बस रोड पर कैसे दौड़ रही है ।क्या कनीना स्कूल बस के हादसे के बाद भी जिला प्रशासन कुंभकरण की नींद सोया हुआ है या फिर अपनी राजनीतिक पहुंच के चलते स्कूल संचालक बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ का लाइसेंस मान  रहे हैं।

एक तरफ आरटीए विभाग शिक्षण वाहनों को स्कूल सुरक्षित वाहन पॉलिसी के नियमानुसार संचालन करने के आदेश के तौर पर मीडिया को प्रैस विज्ञप्ति जारी का अपने कार्य की इतिश्री कर देता है, तो वहीं दूसरी तरफ रोड पर बगैर फिटनेस के स्कूल वाहन दौड़ते नजर आ रहे हैं ।आखिर इनका जिम्मेवार कौन है क्या फिर जिला प्रशासन को कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार है। ऐसे वाहनों पर जिला प्रशासन शिकंजा कसने में कामयाब रहेगा यह देखने वाली बात होगी।

Haryana: स्वास्थ्य विभाग ने उठाया बड़ा कदम, भ्रूण लिंग जांच पर कसी जाएगी नकेल

0

भ्रूण लिंग जांच के मामलों में कटौती के चलते स्वास्थ्य विभाग निदेशालय की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग को सभी केंद्रों की जांच एक सप्ताह में पूरी करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों, जिनमें आशा वर्कर्स, एएनएम और एमपीएचडब्लू अपने- अपने क्षेत्र की शत प्रतिशत गर्भवतियों का पंजीकरण करेंगे। इसके साथ ही समय- समय पर उनकी जांच करवाकर तक की रिपोर्ट बनाएंगे। फिलहाल विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंड केंद्रों और अस्पतालों के दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। जिला अंबाला में 82 निजी केंद्र हैं। जहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं मिलती हैं। अक्सर ही देखने में आता है कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों में भ्रूण लिंग की जांच करवाते हैं इससे जिले का लिंगानुपात का स्तर घटता है।

विभाग की ओर से अंबाला छावनी, अंबाला सिटी और नारायणगढ़ के लिए तीन टीमें बनाई हैं। जिनमें स्वास्थ्य अधिकारी सभी केंद्रों पर जाकर जांच करेंगे। इसके साथ ही अगर किसी अस्पताल या अल्ट्रासाउंड केंद्र में कमी मिलेगी तो उसे निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद नोटिस जारी किया जाएगा।

Trains Canceled Haryana: हरियाणा में एकसाथ 18 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

0

बीकानेर रेलवे डिवीजन ने रेलवे लाइन शिफ्टिंग के काम की वजह से हनुमानगढ़-डबवाली-बठिंडा रेल रास्ते पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए हैं। रेलवे लाइन शिफ्टिंग की वजह से आज यानी 20 जनवरी सोमवार से करीब 18 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। इस लेख में उन सभी ट्रेनों की सूची दी गई है, जिन्हें अस्थायी तौर पर रद्द किया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • गाड़ी संख्या-04771 बठिंडा- अनूपगढ़,यह ट्रेन 20 जनवरी से 23 जनवरी उसके बाद 31 जनवरी से 8 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या-04772 अनूपगढ़ – बठिंडा, इस ट्रेन को जनवरी से 23 जनवरी उसके बाद 31 जनवरी से 8 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या-59719  सूरतगढ़ – बठिंडा जाने वाली यह ट्रेन 20 जनवरी से 8 फरवरी तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।
  • गाड़ी संख्या 59720  बठिंडा -सूरतगढ़ तक जाने वाली ट्रेन  20 जनवरी से 8 फरवरी तक के लिए रद्द की गई हैं।
  • गाड़ी संख्या 14601 फिरोजपुर से हनुमानगढ़ जाने वाली ट्रेन 20 जनवरी से 30 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 14602 हनुमानगढ़ से फिरोजपुर तक जाने वाली ट्रेन 20 जनवरी से 30 जनवरी तक  के लिए रद्द कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04783  बठिंडा से सिरसा रेल रूट पर बीच चलने वाली ट्रेन 24 जनवरी से 29 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04783  सिरसा से बठिंडा रेल रूट पर चलने वाली ट्रेन 25 जनवरी से 30 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04770 श्री गंगानगर से हनुमानगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 24 जनवरी से 29 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04778 हनुमानगढ़ से सादुलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 24 जनवरी से 29 जनवरी तक के लिए कैंसिल किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04777 सादुलपुर से हनुमानगढ़ रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेन 25 जनवरी से 30 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04767 हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर के लिए चलने वाली ट्रेन 25 जनवरी से 30 जनवरी तक के लिए कैंसिल किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 54764 श्रीगंगानगर से सादुलपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को 25 जनवरी से 30 जनवरी तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 54763 सादुलपुर से श्री गंगानगर के लिए जाने वाली ट्रेन 25 जनवरी से 30 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04768  श्री गंगानगर से हनुमानगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन 25 जनवरी से 29 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04776 हनुमानगढ़ से सादुलपुर रेल लाइन पर चलने वाली ट्रेन 25 जनवरी से 29 जनवरी तक रद्द कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04775 सादुलपुर से हनुमानगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन को  25 जनवरी से 29 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 04769 को हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली ट्रेन 26 जनवरी से 30 जनवरी तक रद्द किया गया है।

पीएम मोदी ने ‘Mann Ki Baat’ में हरियाणा के इन जिलों की तारीफ की, जानिए वजह

0

19 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 118वां एपिसोड किया। इस एपिसोड में पीएम मोदी ने हरियाणा के अंबाला और हिसार में बढ़ते स्टार्टअप कल्चर की सराहना की और कहा कि ये छोटे शहर अब स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहे हैं।

स्टार्टअप में बेटियों की भागीदारी सराहनीयः पीएम मोदी

साथ में पीएम मोदी ने कहा कि इन स्टार्टअप में बेटियों की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि स्टार्टअप संस्कृति अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी तेजी से तरक्की कर रहे हैं। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के इस बयान के लिए उनका आभार जताया।

कैथल में सीएम सैनी ने सुनी ‘मन की बात’ 

दूसरी और सीएम सैनी ने रविवार को कैथल में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 118वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हरियाणा के अंबाला और हिसार के स्टार्टअप की तारीफ की। हरियाणा में कई युवा उद्यमी हैं, जिनके स्टार्टअप अब 100 से 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर के साथ नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

हरियाणा के इन जिलों में ED की दबिश, 72 घंटे चला सर्च…लग्जरी कारों सहित कैश जब्त

0

पंजाब की जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) टीम ने पंजाब-हरियाणा और मुंबई में कुल 11 जगहों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगातार 72 घंटे रेड की।  इस दौरान   गुरुग्राम, पंचकूला, जींद, मोहाली और मुंबई में व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज, बिग बॉय टॉयज समेत 6 कंपनियों से 2 लग्जरी कार और 3 लाख कैश जब्त किया गया है।

यहां-यहां हुई रेड
ED ने बताया कि 17 से 20 जनवरी को उनकी टीम व्यूनाउ इंफ्राटेक लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज, मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं से जुड़े लोगों के ऑफिस और घर पर पहुंची।

आपत्तिजनक दस्तावेज,डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त 
व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत रेड की गई। रेड के दौरान एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए गए हैं।

Budget 2025: हरियाणा के लोगों को बजट से उम्मीदें, कहा- शिक्षा, रोजगार और कीमतों पर दें ध्यान

0

फरवरी के पहले सप्ताह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा केंद्रीय बजट पेश किए जाने की संभावना है। हर साल की तरह इस साल भी अलग-अलग वर्गों के लोगों को बजट से उम्मीदें है। इसी के चलते हरियाणा की जनता आम बजट में शिक्षा, राशन और रोजगार समेत रोजमर्रा की चीजों में छूट की उम्मीद लगा रही है।

‘रोजमर्रा की चीजों पर कम हो GST’

हरियाणा के लोगों का कहना है कि बजट में राशन और रोजमर्रा की उपयोगी चीजों पर जीएसटी कम किया जाए। इससे आम व्यक्ति अपने घर का खर्च आसानी से चला सकेगा। जीएसटी के कारण आम लोगों की जेब में भारी वजन पड़ रहा है। इसके चलते सरकार बजट में जीएसटी कम करें।

शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देने की अपील

साथ में लोगों की बजट से उम्मीद है कि इस बार सरकार को बच्चों की पढ़ाई और फीस में छूट देने के साथ ही रोजगार के अवसरों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा में छूट से हर व्यक्ति पढ़ाई कर सकेगा और अपने परिवार का पालन-पोषण अच्छे से कर पाएगा।

पेट्रोल की कीमतों में कटौती की उम्मीद

प्रदेशवासियों का कहना है कि सरकार को इस बार बजट में रोजमर्रा की चीजों पर छूट देनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से पेट्रोल की कीमतों में कटौती की मांग की, ताकि बाइक से काम पर जाने वाले लोग आर्थिक रूप से राहत महसूस कर सकें। हालांकि अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर कितना ध्यान देती है और बजट में किस वर्ग को राहत मिलती है।

Una: 22 जनवरी को होने वाला वाहन पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट रद्द

0

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि 22 जनवरी को होने वाले वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट को प्रशासकीय कारणों से रद्द कर दिया गया है। यह निर्णय अप्रत्याशित प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नई तिथि निर्धारित होते ही सभी आवेदकों को समय पर सूचित कर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे नियमित रूप से विभागीय वेबसाइट या कार्यालय से संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में आवेदकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिन आवेदकों ने 22 जनवरी के ड्राइविंग टेस्ट या वाहन पासिंग के लिए आवेदन किया था, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना का इंतजार करें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार रहें। इस बीच, आवेदक आवश्यक दस्तावेज़ों और प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करें ताकि आगामी तिथियों पर टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार रहें। किसी भी प्रश्न या समस्या के समाधान के लिए परिवहन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Himachal: पर्यटकों की पहली पसंद बना ये टूरिस्ट प्लेस, रोजाना पहुंच रहे हजारों लोग

0

हिमाचल प्रदेश का मनाली शहर इन दिनों एक नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन, हामटा, की वजह से चर्चा में है। यह जगह मनाली से सिर्फ 15 किलोमीटर दूर है और हाल ही में पर्यटकों की एक नई पसंद बन गई है। दरअसल, अटल टनल रोहतांग के बंद होने के बाद लोग नए पर्यटन स्थलों की तलाश में थे और हामटा ने यह मौका दिया। अब हामटा में रोजाना डेढ़ से दो हजार पर्यटक पहुंचते हैं। यह स्थान बर्फ से ढकी वादियों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आदर्श जगह बन चुका है।

हामटा पास समुद्र तल से लगभग 14,039 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह जगह ट्रैकिंग के शौकिनों के लिए भी एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बन गई है। यहां ट्रैकिंग करने के लिए मनाली के ट्रेवल एजेंटों ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। हामटा ट्रैकिंग में चार से पांच दिन का समय लगता है और इसमें प्रति व्यक्ति 8 से 10 हजार रुपये तक का खर्च आता है, जिसमें रहने, खाने और दवाइयों का खर्च शामिल होता है।

हामटा में ट्रैकिंग के अलावा कई अन्य रोमांचक गतिविधियां भी की जा सकती हैं। यहां पर्यटक स्कीइंग, स्नो ट्यूबिंग और जिप लाइन जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, हामटा में आप इग्लू में रहने का अनोखा अनुभव भी ले सकते हैं। इग्लू में ठहरने के लिए अब आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि हामटा दर्रे में ही इस अनुभव का लुत्फ उठाया जा सकता है।

यहां हाल के दिनों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे हामटा रोड सिंगल लेन हो गया है और केवल 4×4 वाहन ही वहां तक पहुंच सकते हैं। लेकिन पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय लोग अस्थाई ढाबे बना कर स्थानीय व्यंजन भी परोसते हैं। इन ढाबों में आपको हिमाचल के स्वादिष्ट भोजन का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, पर्यटकों के आराम के लिए लकड़ी और पत्थर से बने छोटे-छोटे होम स्टे भी उपलब्ध हैं, जहां आप शांति से रह सकते हैं और शहर की भीड़-भाड़ से दूर प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

बता दें कि, प्रदेश सरकार पर्यटकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए एक आधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है। जिससे कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों की पहली पसंद तो बना ही रहे। साथ ही साथ टूरिस्टों को पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त सुविधाएं मिल सकें। इस तरह, हामटा आने वाले समय में एक प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर सकता है, जो न केवल अपने प्राकृतिक सौंदर्य से आकर्षित करता है, बल्कि यहां मिलने वाली सुविधाएं भी यात्रियों को विशेष अनुभव प्रदान करती हैं।

Himachal: सरकार ने जून माह तक नई पंचायतों के गठन का तय किया लक्ष्य

0

हिमाचल सरकार ने आगामी जून माह तक नई पंचायतों के गठन का लक्ष्य निर्धारित किया है। पंचायतों के साथ-साथ सरकार जिलों, गांवों, कस्बों, वार्डों, उप तहसीलों व तहसीलों की प्रशासनिक सीमाओं में भी फेरबदल कर सकती है। इसी कड़ी में सरकार ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की है। इसके तहत अब सभी जिलों, तहसीलों, उप तहसीलों, गांवों, कस्बों, वार्डों आदि की प्रशासनिक सीमाएं अब आगामी 1 जुलाई, 2025 से स्थिर मानी जाएंगी।  ऐसे में उससे पहले सरकार सभी जिलों, तहसीलों, उप तहसीलों, गांवों, कस्बों, वार्डों आदि की प्रशासनिक सीमाओं में फेरबदल कर सकती है।

प्रदेशभर से विभाग के पास पहुंच चुके 675 से अधिक आवेदन
बता दें प्रदेश में नई पंचायतों के गठन की मांग लगातार उठती आ रही है। इसके तहत प्रदेश भर से अब तक पंचायती राज विभाग को नई पंचायतों के गठन को लेकर 675 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। नियमों के अनुसार 1 हजार से 5 हजार की आबादी पर नई पंचायत बनाई जा सकती है। वहीं सरकार 1 हजार से कम की आबादी होने पर स्पैशल कंडीशन और ट्राइबल एरिया में रिलैक्सेशन दे सकती है।

नगर निगम और नगर परिषद बनने के बाद बदल रहीं पंचायतों की सीमाएं  
प्रदेश में नए नगर निगम और नगर परिषद बनने के बाद पंचायतों की सीमाएं भी बदल रही हैं। ऐसे में लोगों की मांग पर नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेश में भौगोलिक रूप से कई पंचायतें बहुत बड़ी हैं, जिसके कारण लोगों को अपने काम करवाने के लिए बहुत अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। पंचायत की आबादी और मतदाताओं की संख्या के आधार पर ही नई पंचायतों का गठन होगा

- Advertisement -

News of the Day