Friday, February 6, 2026
Home Blog Page 1041

सूरत के ज्वैलर्स का कमाल, 4.7 कैरेट के हीरे पर उकेरा डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा

भारत के गुजरात के एक डायमंड व्यापारी ने एक खास तरह का हीरा तैयार किया है। मुकेश पटेल और स्मित पटेल की कंपनी ने 4.7 कैरेट का लैबग्रोन डायमंड तैयार किया है। इस खास हीरे पर 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा उकेरा है।

PunjabKesari

60 दिनों की किया तैयार-

हीरे को तराशकर कोई आकृति देना बहुत ही कठिन काम है। इस मेहनत भरे काम के लिए काफी फोकस की ज़रुरत होती है। हीरे को तराशने के लिए तरकरीबन 60 दिनों में 5 कारीगरों ने इस पर काम किया।

इतनी है कीमत-

कीमत की बात करें तो भारतीय करंसी के हिसाब से तकरीबन 8 लाख रुपए है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में इसका प्राइज़ 10 हजार अमेरिकी डॉलर बताया जा रहा है। यह हीरा सूरत की कारीगरी को ही नहीं, बल्कि भारतीय कला और तकनीक को भी दिखाता है। इस हीरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स द्वारा शेयर की गई हैं।

PunjabKesari

पीएम के करीबी हैं डायमंड व्यापारी-

ऐसा कहा जा रहा है कि ग्रीनलैब डायमंड के मालिक मुकेश भाई पटेल पीएम मोदी के काफी पहले से करीबी हैं। इससे पहले, पीएम मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को 7.5 कैरेट का एक हीरा गिफ्ट किया था। उस समय इस हीरे की कीमत लगभग 20 हजार अमेरिकी डॉलर थी।

Mahakumbh 2025 में वायरल हुई मोनालिसा को मिला बॉलीवुड फिल्म का ऑफर

प्रयागराज में चल रहे Mahakumbh 2025 के दौरान एक साधारण सी लड़की मोनालिसा की सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। Mahakumbh में माला बेचने वाली इस लड़की की आंखें और मुस्कान इतने आकर्षक हैं कि वह एकाएक सोशल मीडिया स्टार बन गई। मोनालिसा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद वह रातोंरात चर्चा में आ गईं। वायरल होने के बाद लोग उन्हें देखने के लिए Mahakumbh में उमड़ने लगे। मोनालिसा की खूबसूरत आंखें और दिल को छू लेने वाली मुस्कान ने लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने भीड़ के बीच माला बेचते हुए जब कैमरे में कैद हो गईं, तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं। अब, मोनालिसा का चेहरा हर तरफ चर्चा का विषय बन गया है।

मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच, मशहूर फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा की नजर भी उनके ऊपर पड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी फिल्म के लिए लीड रोल का ऑफर दिया है। फिल्म का नाम “डायरी ऑफ मणिपुर” बताया जा रहा है, जिसमें मोनालिसा को मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना जा सकता है। यहां तक कि मोनालिसा को एक्टिंग का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन फिल्म निर्माता ने कहा है कि उन्हें पूरी तरह से एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने का यह अवसर मोनालिसा के लिए किसी सपने से कम नहीं है। अगर यह ऑफर साकार होता है, तो मोनालिसा का बॉलीवुड करियर एक नई दिशा ले सकता है।

मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने उन्हें Mahakumbh में एक स्टार बना दिया है। हालांकि, अब वह भीड़ से परेशान हो चुकी हैं। Mahakumbh में जब उन्हें देखने के लिए लोग इकट्ठा होते हैं, तो मोनालिसा को खुद को लोगों की नजरों से छिपाने के लिए चादर और शॉल से ढकना पड़ता है। इस पॉपुलैरिटी के बावजूद, वह खुद को छिपाने की कोशिश करती हैं ताकि निजी जीवन में थोड़ी शांति पा सकें।मोनालिसा के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं, और उनकी खूबसूरती की तारीफें हर किसी द्वारा की जा रही हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया है, और अब उनके बॉलीवुड करियर का सफर भी शुरू होने जा रहा है।

यहां तक कि विदेशों से भी लोग उन्हें देखने के लिए Mahakumbh पहुंच रहे हैं। Mahakumbh के इस भव्य आयोजन में मोनालिसा का स्टारडम उस सफर की शुरुआत हो सकता है, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। अगर यह फिल्म ऑफर साकार होता है, तो मोनालिसा के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बॉलीवुड में कदम रखते हुए मोनालिसा का जीवन पूरी तरह बदल सकता है, और यह Mahakumbh का अनुभव उनके जीवन का एक अद्वितीय और खास हिस्सा बन जाएगा।

Zomato Q3 Results: जोमैटो को तगड़ा झटका, 57% घटा मुनाफा

0

ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों में कंपनी के शुद्ध लाभ में भारी गिरावट देखने को मिली है लेकिन राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

PunjabKesari

शुद्ध लाभ में 57% की गिरावट

जोमैटो का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 59 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के 138 करोड़ रुपये के मुकाबले 57% कम है। वहीं दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 176 करोड़ रुपये था यानी दूसरी तिमाही की तुलना में शुद्ध लाभ में 66.5% गिरावट हुई है।

परिचालन राजस्व में 64% की बढ़ोतरी

➤ समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व एक साल पहले की समान तिमाही के 3,288 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,405 करोड़ रुपये हो गया।
➤ दूसरी तिमाही के मुकाबले (जिसमें राजस्व 4,799 करोड़ रुपये था) कंपनी ने 13% की वृद्धि दर्ज की है।

PunjabKesari

प्रमुख क्षेत्रों की प्रदर्शन रिपोर्ट

1. फूड डिलिवरी बिजनेस

➤ चालू तिमाही में फूड डिलिवरी से समायोजित राजस्व मामूली बढ़कर 2,413 करोड़ रुपये हुआ।
➤ दूसरी तिमाही में यह 2,340 करोड़ रुपये और पिछले साल की समान तिमाही में 2,062 करोड़ रुपये था।
➤ सकल ऑर्डर मूल्य (GOV) तीसरी तिमाही में 9,690 करोड़ रुपये रहा।
➤ यह दूसरी तिमाही के 9,913 करोड़ रुपये के मुकाबले थोड़ा कम है लेकिन पिछले साल के 8,486 करोड़ रुपये के मुकाबले 17% की वृद्धि हुई।

2. ब्लिंकइट (क्विक कॉमर्स यूनिट)

➤ ब्लिंकइट का राजस्व तीसरी तिमाही में 1,399 करोड़ रुपये रहा।
➤ यह दूसरी तिमाही के 1,156 करोड़ रुपये से 21% ज्यादा है।
➤ ब्लिंकइट का GOV तीसरी तिमाही में 7,798 करोड़ रुपये रहा जो दूसरी तिमाही के 6,132 करोड़ रुपये से 27% ज्यादा है।

औसत ऑर्डर मूल्य:

: दूसरी तिमाही में 660 रुपये था जो तीसरी तिमाही में बढ़कर 700 रुपये हो गया।

डार्क स्टोर्स की संख्या:

: दूसरी तिमाही में 791 स्टोर्स थे जो अब बढ़कर 1,007 हो गए हैं।

3. गोइंग आउट बिजनेस

: “गोइंग आउट” खंड का राजस्व तीसरी तिमाही में 259 करोड़ रुपये रहा।

यह दूसरी तिमाही के 154 करोड़ रुपये और पिछले साल की समान तिमाही के 73 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है।

GOV (सकल ऑर्डर मूल्य):

: यह एक तिमाही पहले के 1,849 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,495 करोड़ रुपये हो गया।

4. हाइपरप्योर (B2B सप्लाई बिजनेस)

: इस खंड का राजस्व तीसरी तिमाही में 1,671 करोड़ रुपये रहा।
: दूसरी तिमाही में यह 1,473 करोड़ रुपये और पिछले साल की समान तिमाही में 859 करोड़ रुपये था।

PunjabKesari

नकद स्थिति

➤ जोमैटो ने पात्र संस्थागत निवेशक (QIP) से 8,446 करोड़ रुपये जुटाए जिससे उसकी कुल नकदी बढ़कर 19,235 करोड़ रुपये हो गई।
➤ कंपनी को निदेशक मंडल से 8,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मिली थी।

मुख्य कारण: लाभ में गिरावट क्यों हुई?

➤ फूड डिलिवरी मार्जिन में सुधार के बावजूद, क्विक कॉमर्स (ब्लिंकइट) के विस्तार पर अधिक खर्च किया गया।
➤ दूसरी तिमाही की तुलना में EBITDA (कमाई) में 14% गिरावट दर्ज की गई।
➤ प्लेटफॉर्म विस्तार और डार्क स्टोर नेटवर्क बढ़ाने में अधिक निवेश।

कुल मिलाकर जोमैटो ने परिचालन राजस्व और प्रमुख व्यवसायों में मजबूत प्रदर्शन किया है। हालांकि विस्तार और नई सेवाओं पर खर्च के कारण शुद्ध लाभ में गिरावट आई है। कंपनी के अनुसार आने वाले समय में यह सुधार की ओर बढ़ सकती है।

Jammu Kashmir : मौसम को लेकर जारी हुआ Alert, जनवरी महीने के अंत तक…

0

जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने सोमवार से अगले तीन दिन तक बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में घने बादल छाए रहेंगे और क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की बारिश या फिर हिमपात हो सकता है।

केन्द्रशासित प्रदेश में 22 जनवरी को जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश और कई क्षेत्रों में हिमपात होने का अनुमान है। इस अवधि के दौरान चिनाब घाटी और पीर पंजाल जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश और हिमपात होने के आसार हैं।

प्रदेश में 23 जनवरी को मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कई क्षेत्रों में हिमपात के अनुमान हैं। इसके अलावा प्रदेश में आगामी 24 से 28 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में 29 और 31 जनवरी को हल्की बारिश एवं हिमपात होने का अनुमान है।

इस बीच कई मौसम केंद्रों पर रात का तापमान फिर से गिर गया, लेकिन रविवार रात के दौरान कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीनगर का न्यूनतम तापमान, पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से नीचे एक डिग्री सैल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सैल्सियस तक गिर गया और इस अवधि के दौरान यह प्रदेश की राजधानी के औसत तापमान से 1.2 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तापमान शून्य से नीचे 7.8 डिग्री सैल्सियस रहा और यह मौसम की इस अवधि के दौरान मीडोज घाटी के लिए सामान्य से 2.4 डिग्री सैल्सियस अधिक रहा। पहलगाम में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तापमान पिछली रात के शून्य से नीचे 3.0 डिग्री सैल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया और इस अवधि के दौरान यह तापमान चारवाहों की घाटी के लिए सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा।

सिखों के विरोध बाद ब्रिटेन के कई सिनेमाघरों में ‘Emergency’ की स्क्रीनिंग रद्द

ब्रिटेन के बर्मिंघम, वॉल्वरहैम्प्टन और पश्चिमी लंदन के सिनेमाघरों में कंगना रनौत की फिल्म “इमरजेंसी” की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई है। इसका कारण सिख समुदाय द्वारा फिल्म के विरोध को बताया जा रहा है। फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है, जिसे सिख समुदाय ने आपत्तिजनक और सिख विरोधी बताया।

सिखों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया
सिख समुदाय के लोग फिल्म में इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान हुए सिख नरसंहार के संदर्भ में उनके चित्रण को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि फिल्म में इंदिरा गांधी को ऐसी प्रधानमंत्री के रूप में दिखाया गया है जिन्होंने अपनी हत्या से पहले सिखों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया। इस कारण, फिल्म को सिख विरोधी और भारत सरकार का प्रचार बताया गया है।

ब्रिटेन में सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द
सिख समुदाय के विरोध के चलते बर्मिंघम और वॉल्वरहैम्प्टन के सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई। पहले इस फिल्म को ब्रिटेन के 50 सिनेमाघरों में दिखाए जाने का प्लान था, लेकिन विरोध के बाद कई सिनेमाघरों ने इसे अपनी स्क्रीनिंग से हटा लिया। फिल्म को विशेष रूप से स्टार सिटी व्यू और सिनेवर्ल्ड जैसे प्रमुख सिनेमा हॉल से हटाया गया था।

सिख समुदाय  ने उठाई इस फिल्म के विरोध में आवाज 
सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के लोगों ने इस फिल्म के विरोध में आवाज उठाई और कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए। बर्मिंघम स्टार सिटी में विरोध करने वाले सिख पुरुषों के एक समूह ने सिनेमाघर के मैनेजर को घेर लिया, जिसके बाद मैनेजर ने फिल्म की स्क्रीनिंग रद्द करने का निर्णय लिया। शेर-ए-पंजाब नामक संगठन ने इंस्टाग्राम पर इस कदम को सिखों की एकता और विरोध की जीत बताया।

फिल्म को रिलीज होने से रोकना
इस घटना के बाद, UK के एक फिल्म वितरक ने मीडिया से कहा कि किसी भी फिल्म को रिलीज होने से रोकने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। उनका कहना था कि यह एक फिल्म है और इसे देखे बिना इसे रोकने का कोई मतलब नहीं है। फिल्म के वितरकों और सिख समुदाय के बीच यह विवाद अब और बढ़ता दिख रहा है। इस विरोध के बाद, ब्रिटेन के अन्य सिनेमाघरों में भी इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है। फिल्म के निर्माता और विरोध करने वाले दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात रखने में लगे हुए हैं।

पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दी चेतावनी

0

पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग द्वारा बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।  विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण   इसका असर पंजाब में  भी दिखना शुरू हो गया है।

राज्य में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो फजिल्का में 26.9 डिग्री के करीब दर्ज किया गया जबकि जालंधर, लुधियाना व आसपास के कई जिलों में 21 से 23 डिग्री तापमान के चलते सर्द हवाओं से राहत मिली। वहीं, देर रात जालंधर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ। राहत की बात की जाए तो सुबह 10 बजे धूप निकल आई व शाम को 4 बजे के बाद तक धूप का पूरा जोर देखने को मिला। इसके चलते दोपहर के समय जैकेट इत्यादि उतारने की नौबत आ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार को धूप निकलने के आसार है, जबकि बुधवार को मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से 2-3 धूप खुलकर लग गई तो मौसम सामान्य होने लगेगा। मौसम विभाग द्वारा सभी तरह के अलर्ट खत्म कर दिए गए है, जिसके चलते पंजाब ग्रीन जोन में आ चुका है। इसके चलते धुंध, कोहरे इत्यादि से फिलहाल निजात मिल चुकी है। पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

सुबह-शाम को रहेगा ठंड का जोर

न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो फिलहाल सुबह-शाम को ठंड का जोर जारी रहेगा। इसके चलते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री रहने की संभावना है। ठंड से भले ही राहत मिली है लेकिन धरती के अंदर की ठंडक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, इसके लिए क्रमवार धूप की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार धूप लगने के चलते वातारण में घूल चुकी ठंडक खत्म होने लगेगी जिसके बाद धीरे-धीरे सर्दी में कमी आएगी।

सरकारी नौकरी के चाहवान Be Alert! बिछाया जा रहा यह जाल

0

जम्मू पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में बी.एन.एस.एस. अधिनियम के तहत करीब 2.22 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई नगरोटा थाने में दर्ज मामले के तहत की गई, जिसमें आरोपी हरप्रीत सिंह ने खुद को भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर मासूम लोगों से ठगी की थी।

पुलिस के अनुसार 6 नवम्बर 2024 को अरुण शर्मा, निवासी कंडोली नगरोटा ने लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हरप्रीत सिंह ने खुद को भारतीय सेना का अधिकारी बता कर एम.ई.एस., एम.ओ.डी. और डी.आर.डी.ओ. में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता और अन्य उम्मीदवारों से करोड़ों रुपए ठग लिए। अधिकतर पैसे आरोपी के बैंक खातों में जमा करवाए गए, जबकि कुछ राशि नकद दी गई। इस शिकायत पर नगरोटा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए बैंक लेनदेन, ई-मेल वार्ता और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। 7 नवम्बर 2024 को आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के बैंक खातों में कुल 2,39,55,500/- रुपए जमा किए गए थे। जांच में पता चला कि ठगी से प्राप्त धनराशि से आरोपी ने छन्नी बिजा क्षेत्र में 8 मरला जमीन पर 2 मंजिला मकान खरीदा। इस संपत्ति की कुल कीमत 2,22,50,000/- रुपए थी। यह सौदा आरोपी की मां परमजीत कौर और विक्रेता कमलजीत कौर के बीच हुआ।

पुलिस ने धारा 107(1) बी.एन.एस.एस. के तहत डी.पी.ओ. जम्मू से स्वीकृति प्राप्त कर संपत्ति को जब्त करने का आवेदन माननीय मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट जम्मू के समक्ष संबंधित संपत्ति के संबंध में धारा 107(5) बी.एन.एस.एस. के संदर्भ में आदेश जारी करने की प्रार्थना के साथ प्रस्तुत किया, ताकि इसकी नीलामी के बाद राशि अपराध से प्रभावित व्यक्तियों/पीड़ितों में वितरित की जा सके। माननीय न्यायालय ने शनिवार को आदेश के तहत संपत्ति की कुर्की के निर्देश जारी किए और इसे सोमवार तहसीलदार बाहू, ई.एम.आई.सी. के माध्यम से निष्पादित किया गया।

Teachers के लिए खुशखबरी, पंजाब सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

0

 पंजाब सरकार ने कंप्यूटर अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब सरकार ने एक पत्र जारी करते हुए कंप्यूटर अध्यापकों के DA में बढ़ावा करने का  ऐलान किया है।

PunjabKesari

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी शिक्षा सोसायटी (पीआईसीटीईएस) के तहत काम कर रहे कंप्यूटर अध्यापकों  के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। विभाग ने सभी नियमित कम्प्यूटर अध्यापकों को 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की घोषणा की है। इस वृद्धि के बाद कंप्यूटर अध्यापकों का महंगाई भत्ता 148 प्रतिशत से बढ़कर 181 प्रतिशत हो जाएगा। अधिसूचना के अनुसार यह वृद्धि एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी, यानी इस महीने के वेतन में नया महंगाई भत्ता शामिल होगा।

राष्ट्रपति बनते ही Donald Trump का धमाका, Canada के लिए 1 फरवरी से बढ़ेंगी मुश्किलें

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 फरवरी से कनाडा और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। यह कदम अमेरिकी व्यापार नीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जो अमेरिकी नागरिकों और उनके परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का दावा करता है। ट्रंप ने इस कदम को “अमेरिका फर्स्ट” नीति के तहत उठाया है, जिसका उद्देश्य अमेरिकी व्यापार घाटे को कम करना और अन्य देशों से आयातित वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाकर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।

अमेरिकी व्यापार नीति में होगा बड़ा बदलाव 
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि वह अमेरिकी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि अमेरिका अन्य देशों के साथ व्यापार में घाटे को कम करेगा और इससे होने वाली समस्याओं का समाधान करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा था कि अमेरिकी टैक्सप payers का पैसा अन्य देशों के विकास में नहीं जाएगा। इसके बजाय, उनका उद्देश्य यह है कि अमेरिका अपनी वस्तुएं घरेलू बाजार में बेचे और आयातित वस्तुओं पर टैरिफ बढ़ाकर अन्य देशों से होने वाले लाभ को कम कर दिया जाए।

25 प्रतिशत टैरिफ होगा लागू 
ट्रंप का यह प्रस्ताव विशेष रूप से कनाडा और मैक्सिको जैसे देशों के लिए चिंता का कारण बन गया है। ट्रंप ने कहा कि 1 फरवरी से कनाडा और मैक्सिको से आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू किया जा सकता है। यह कदम अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। ट्रंप का कहना है कि अमेरिका को कनाडा या मैक्सिको से आयातित वस्तुओं की कोई आवश्यकता नहीं है, और अन्य देशों से आयात पर शुल्क बढ़ाकर अमेरिकी खजाने को भरने का उनका उद्देश्य है।

कनाडा इसका प्रभावी जवाब देने के लिए तैयार है
कनाडा ने ट्रंप के प्रस्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक और विदेश मंत्री मेलोनी जोली ने कहा कि यदि ट्रंप का प्रस्ताव लागू होता है तो कनाडा इसे स्वीकार नहीं करेगा और इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। जोली ने कहा कि कनाडा इस टैरिफ को रोकने के लिए सभी प्रयास करेगा और अगर यह लागू हुआ, तो कनाडा इसका प्रभावी जवाब देने के लिए तैयार है। फाइनेंस मिनिस्टर डोमिनिक लेब्लांक ने भी कहा कि कनाडा अमेरिकी राष्ट्रपति की अप्रत्याशित कार्रवाइयों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कनाडा इस प्रस्ताव के खिलाफ सभी कूटनीतिक प्रयास करेगा ताकि इसके नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके।

कैसे है अमेरिका और कनाडा के व्यापार संबंध
अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक संबंध बहुत ही मजबूत और महत्वपूर्ण हैं। अमेरिका की तेल खपत का एक चौथाई हिस्सा कनाडा से आता है। अल्बर्टा, कनाडा से प्रतिदिन 4.3 मिलियन बैरल तेल अमेरिका को निर्यात करता है। इसके अलावा, कनाडा अमेरिका के 36 राज्यों को प्रतिदिन लगभग 3.6 बिलियन कनाडाई डॉलर की वस्तुएं और सेवाएं प्रदान करता है। इन मजबूत व्यापारिक संबंधों के बावजूद, ट्रंप का यह कहना कि अमेरिका को कनाडा से तेल या अन्य कोई वस्तु नहीं चाहिए, दोनों देशों के रिश्तों को और तनावपूर्ण बना सकता है। इससे व्यापारिक दृष्टिकोण से दोनों देशों के बीच एक आर्थिक तनाव पैदा हो सकता है, जो दोनों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

व्यापारिक रिश्तों में तनाव की आशंका
अगर ट्रंप का प्रस्ताव लागू होता है तो इसका कनाडा और मैक्सिको दोनों देशों के साथ व्यापारिक संबंधों पर गहरा असर पड़ सकता है। कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार का दायरा इतना बड़ा है कि इस पर कोई भी बड़ा फैसला सीधे तौर पर दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित करेगा। इसके अलावा, अगर कनाडा और मैक्सिको दोनों देशों ने अपने स्तर पर प्रतिक्रिया दी और टैरिफ को चुनौती दी, तो यह एक व्यापार युद्ध की स्थिति को जन्म दे सकता है, जो न केवल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के लिए, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद, दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ने की संभावना है, और इसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। फिलहाल, कनाडा और मैक्सिको दोनों देशों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया है और इसे रोकने के लिए कूटनीतिक उपायों पर विचार कर रहे हैं।

जेल में बैठकर चुनाव लड़ना हुआ आसान, Supreme Court ने इस मुद्दे पर की तीखी टिप्पणी

0

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की बात कही है। हाल ही में कोर्ट ने इस मुद्दे पर तीखी टिप्पणी की और कहा कि जेल में रहकर चुनाव लड़ना अब एक सामान्य बात बन चुकी है जो सही नहीं है। यह टिप्पणी तब आई जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार ताहिर हुसैन की याचिका पर सुनवाई हो रही थी। ताहिर हुसैन पर दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है।

PunjabKesari

जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने सोमवार को इस मामले पर सुनवाई करनी थी लेकिन सुनवाई टल गई। ताहिर हुसैन की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल ने मंगलवार को फिर से सुनवाई की मांग की। इस पर जस्टिस मित्तल ने कहा कि आजकल जेल में रहकर चुनाव जीतना बहुत आसान हो गया है और इससे रोकना चाहिए। ताहिर हुसैन के वकील ने कहा कि उनका नामांकन पहले ही स्वीकार किया जा चुका है। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई मंगलवार को तय की।

वहीं ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद के रूप में पहचान मिली है और अब उन्हें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है। ताहिर ने हाई कोर्ट से चुनाव प्रचार के लिए जमानत मांगी थी और उन्हें कस्टडी पैरोल मिल गया था ताकि वह नामांकन भर सकें। इसके पहले, जम्मू कश्मीर में भी एक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी और ताहिर ने इसी आधार पर जमानत मांगी है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जेल में रहकर चुनाव लड़ना और जीतना एक असामान्य स्थिति बन चुकी है और इसे रोकना चाहिए ताकि यह प्रक्रिया पारदर्शी और उचित बनी रहे।

- Advertisement -