Friday, February 6, 2026
Home Blog Page 1043

iphone यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही कैमरे में मिलने वाला है ये बड़ा अपडेट

0

iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी iOS 19 में नया OS अपडेट लाने वाली है। इसके लिए कुछ जानकारी लीक हुई है। बीते साल एप्पल ने कई iPhone मॉडल्स के लिए iOS 18 का बड़ा अपडेट जारी किया था। इस अपडेट कंपनी ने नए फीचर्स रोल आउट किए थे। इसी सीरीज के नेक्स्ट अपडेट में कंपनी ने अपने आईफोन्स में AI फीचर्स को भी ऐड किया। जानते हैं कि इस नए अपडेट में कौन सा बदलाव मिलने वाला है।

PunjabKesari

चेंज होगा कैमरा ऐप का डिजाइन-

हाल ही में एक नए लीक से पता चला है कि नए iOS में कैमरा ऐप का डिजाइन बदलेगा। Front Page Tech ने हाल ही में एक YouTube वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कैमरा ऐप अब पहले से थोड़ा अलग नजर आएगा। सबसे बड़ा बदलाव कैमरा कंट्रोल के मेन्यू में होगा। नया डिज़ाइन Vision OS सॉफ़्टवेयर में दिखाए गए मेन्यू जैसा नजर आएगा।

मिलेगा स्पेशल कंट्रोल मेन्यू-

इस नए अपडेट में iOS 18 के कंपेरिज़न में कैमरा में ज्यादा व्यू दिखाई देगा। कैमरा कंट्रोल स्क्रीन के निचले हिस्से में वीडियो और फोटो के बीच स्प्लिट किया गया है। इसके अलावा अब यूजर्स को कैमरा ऐप में स्वाइप करने पर एक खास कंट्रोल मेन्यू मिलेगा, जिसमें वे स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड करने, टाइमर चालू करने और कई अन्य फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये नए फीचर्स भी मिलेंगे- 

जानकारी के लिए बता दे कि कंपनी iOS 18 के साथ भी कई नए फीचर्स को लाने की तैयारी कर रही है। इसमें यूज़र को आईफोन पर प्रायोरिटी नोटिफिकेशन नाम का एक नया फीचर मिलेगा। इस फीचर के आने के बाद कोई भी नोटिफिकेशन मिस नहीं होगा। इसके साथ ही, कंपनी नए बिल्ट-इन इमोजी भी लाने वाली है। यह इमोजी iOS 18.3 या 18.4 अपडेट में जोड़े जा सकते हैं।

शानदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, इन 4 कारणों से आई तेजी

0

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 20 जनवरी को शेयर बाजार दिन भर हरियाली रही। कारोबार के अंत में बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 454 अंक की तेजी के साथ 77,073 के स्तर पर जबकि निफ्टी में भी 141 अंक की तेजी रही, ये 23,344 के स्तर पर बंद हुआ।

मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे 4 प्रमुख कारण रहे-
ट्रम्प की नीतिगत चिंताएं कम हुईं

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बातचीत ‘बहुत अच्छी’ रही। इस बयान से दोनों देशों के बीच ट्रेड को लेकर तनाव कम होने का संकेत मिला है, जिसके बाद ग्लोबल शेयर बाजारों में आज अच्छी तेजी देखने को मिली। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए। वहीं हैंग सेंग और निक्केई 225 जैसे एशियाई इंडेक्स में भी बढ़त देखी गई। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा, ‘कम से कम शुरुआत में टैरिफ पर ट्रम्प के नरम रुख से शेयर बाजार के सेंटीमेंट के मजबूत रहने की उम्मीद है।’

तिमाही नतीजों से बैंकिंग शेयर बने रॉकेट

शेयर बाजार में आज की तेजी की अगुआई बैंकिंग शेयरों ने की। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर सबसे अधिक 9% तक उछल गए। यह तेजी कोटक बैंक के दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आए। बैंक ने बताया कि दिसंबर तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 10 फीसदी बढ़कर 4701 करोड़ रुपये रहा। दूसरी निफ्टी बैंक इंडेक्स आज कारोबार के दौरान 2 फीसदी तक उछल गया। इंडेक्स में शामिल कुल 12 में से 11 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

रुपए में मजबूती

भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 86.46 पर पहुंच गया। वहीं दुनिया की 6 मुख्य करेंसियों के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.22 प्रतिशत गिरकर 109.10 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेट क्रूड ऑयल की कीमतें भी स्थिर रहीं और यह 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 80.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे चलते बाजार के सेंटीमेंट को मजबूती मिली।

टेक्निकल चार्ट

मार्केट एनालिस्ट्स ने निफ्टी के रेजिस्टेंस स्तर की ओर फोकस करने की सलाह दी है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटजिस्ट आनंद जेम्स ने कहा, ‘हालांकि 23000 का जोन एक बड़ी गिरावट को रोकने में सफल रहा, लेकिन पिछले हफ्ते उठी रिकवरी की लहर का टेक्निकल स्ट्रक्चर अब कमजोर दिख रहा है। फिर भी, शुक्रवार के लाल कैंडल के बावजूद, निफ्टी 50 के अधिकतर स्टॉक्स अपने-अपने 10-दिन के SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) के ऊपर बंद हुए हैं। यह गुरुवार की तुलना में बेहतर संकेत है, जिससे हमें उम्मीद है कि बाजार फिर से ऊपर की ओर बढ़ सकता है।’

उन्होंने कहा, ‘हम अब भी 23370/90 को पार करने के स्तर के रूप में देख रहे हैं लेकिन 23550-640 का लक्ष्य अब भी संभव नजर आ रहा है। दिन की शुरुआत 23270-140 के शुरुआती रेंज को तोड़ने की उम्मीद के साथ करेंगे, जिसके बाद ही कोई दिशा तय होगी।’ निफ्टी डिफेंस इंडेक्स आज 2.43% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, इसके सभी 16 स्टॉक्स हरे निशान में हैं।

एशियाई बाजारों में तेजी
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.29% और कोरिया के कोस्पी में 0.076% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.45% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 17 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,318.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,572.88 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 17 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.78% की तेजी के साथ 43,487 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.00% चढ़कर 5,996 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 1.51% की तेजी रही।
शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 17 जनवरी को सेंसेक्स 423 अंक की गिरावट के साथ 76,619 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 109 अंक की गिरावट रही, ये 23,201 के स्तर पर बंद होगा था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट थी। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ था। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.17% की गिरावट थी।

इवनिंग स्नैक्स के लिए मूंगफली चाट है बेस्ट ऑप्शन, जानें कैसे बनाएं?

0

शाम के समय अगर आपको कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन कर रहा है, तो मूंगफली की चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक न केवल आपकी भूख को शांत करेगा, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। चलिए, जानते हैं मूंगफली चाट बनाने की सरल विधि और इसके फायदों के बारे में।

PunjabKesari

मूंगफली के स्वास्थ्य लाभ

मूंगफली प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स का उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें किसी भी अन्य नट्स की तुलना में सबसे अधिक प्रोटीन होता है और यह फाइबर और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, मूंगफली भूख हार्मोन को कम करके वजन घटाने में मदद करती है और दिमागी क्षमता को बढ़ावा देती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

सामग्री: Ingredients for Peanut Chaat

1 कप भुनी हुई मूंगफली
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
½ कप पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
½ चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच नींबू का रस
कुछ अनार के दाने
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
काला नमक (स्वादानुसार)

PunjabKesari

बनाने की विधि: How To Make Peanut Chaat
पहला स्टेप

सबसे पहले गैस ऑन करें और एक गहरा पैन रखें। उसमें 1 कप मूंगफली डालकर भूनें। भुनने के बाद, मूंगफली के छिलकों को साफ करें। मूंगफली को बेलन के ज़रिए हल्के हाथों से क्रश करें। ध्यान रखें, मूंगफली बारीक नहीं होनी चाहिए, बस इसके दो टुकड़े हो जाएं। भुनी हुई मूंगफली को एक बड़े बाउल में निकालें।

दूसरा स्टेप

अब प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। इन्हें मूंगफली वाले बाउल में डालें। इसके बाद, एक मिर्च और पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर डालें।

तीसरा स्टेप

अब इस मिश्रण में 1 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच नींबू का रस, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, काला नमक स्वाद अनुसार, और कुछ अनार के दाने डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं। आपकी स्वादिष्ट मूंगफली चाट तैयार है! इसे गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें और इस चटपटी चाट का आनंद लें।

PunjabKesari

मूंगफली चाट न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे बनाना भी आसान है और यह आपके इवनिंग स्नैक्स को हेल्दी बना देगा। इस रेसिपी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें और उनका भी इस पौष्टिक स्नैक का आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

हर इंफेक्शन से बचे रहेंगे फेफड़े, Lungs को Detox कर देगा यह देसी काढ़ा

0

बढ़ते प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर फेफड़ों पर दिखता है। अस्थमा रोगियों के लिए प्रदूषण में खुद को सुरक्षित रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं जो लोग धूम्रपान करते हैं, जिनका लाइफस्टाइल हैल्दी नहीं, उन्हें भी लंग्स इंफेक्शन (Lungs Infection) का खतरा बना रहता है। इस समय भारत में कई जगहों पर एयर क्वालिटी (AQI Level )काफी खराब चल रही है। पटाखों व अन्य कई तरह का जहरीला धुआं फेफड़ों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। फेफड़ों में अगर लगातार गंदगी जमती रहे तो यह आगे चलकर कई तरह की परेशानियां दे सकती हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप समय-समय पर फेफड़ों को डिटॉक्स करते रहे। लंग्स स्ट्रॉग्स होंगे तो वह हर तरह की इंफेक्शन से बचे रहेंगे।

फेफड़ों में इंफेक्शन होने के लक्षण| Lungs Infection Symptoms

फेफड़ों में इंफेक्शन के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं और यह व्यक्ति की उम्र और हैल्थ अपडेट पर निर्भर करता है और यह भी कि संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया या फंगस के कारण हुआ है या नहीं। इंफेक्शन के लक्षण सर्दी खांसी फ्लू जैसे हो सकते हैं जो लंबे समय तक बने रहते हैं। फेफड़ों में संक्रमण होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे जैसे बैक्टीरियल, वायरल या फंगल इन्फेक्शन। इसे सामान्यतः पल्मोनरी इन्फेक्शन या फेफड़ों का संक्रमण कहा जाता है। फेफड़ों का सबसे आम संक्रमण निमोनिया है जो फेफड़ों के ऊतकों में सूजन और इंफेक्शन का कारण बनता है। इसके अलावा, ब्रोंकाइटिस (श्वसन नलिकाओं में सूजन) भी एक प्रकार का फेफड़ों का संक्रमण हो सकता है। जब फेफड़ों से हवा को लाने-ले जाने वाली बड़ी ब्रोन्कियल नलिकाओं में इंफेक्शन होता है तो इसे ब्रोंकाइटिस कहा जाता है।

जब इंफेक्शन होता है तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

सांस लेने में तकलीफ

इंफेक्शन के चलते फेफड़ों में सूजन और बलगम हो सकती है जिससे सांस लेने में परेशानी होती हैं। खासकर गहरी सांस लेने में ऐसा महसूस हो सकता है। सांस छोड़ते पर सीटी जैसी आवाज़ सुनाई दे सकती है
जिसे घरघराहट कहते हैं।PunjabKesari

खांसी

लंग्स इंफेक्शन की चलते खांसी होना सबसे सामान्य लक्षण है। यह सूखी भी हो सकती है और कफ के साथ भी। कभी-कभार खांसी में खून भी आने लगता है जो गंभीर संक्रमण का संकेत हो सकता है। अगर खांसी लगातार हो रही हैं और लंबे समय से बनी हुई है तो डाक्टरी जांच अवश्य करवाएं।

बुखार-ठंड लगना और सिरदर्द

इंफेक्शन होने पर बुखार और ठंड के लक्षण भी दिखते हैं। अचानक तेज बुखार होना सामान्य लक्षण है,  इसके साथ शरीर में दर्द और ऐंठन भी हो सकती है। फेफड़ों के संक्रमण के कारण सिर में हल्का या तेज दर्द हो सकता है, खासकर जब बुखार के साथ अन्य लक्षण मौजूद होते हैं। शरीर जब संक्रमण से लड़ने की कोशिश करता है तब बुखार होता है।शरीर का सामान्य तापमान आमतौर पर 98.6°F (37°C) के आसपास होता है लेकिन बैक्टीरियल लंग्स इंफेक्शन में बुखार खतरनाक 105°F (40.5°C) तक बढ़ सकता है। 102°F (38.9°C) से ज़्यादा तेज़ बुखार होने पर अक्सर कई अन्य लक्षण भी दिखाई देते हैं, जैसे: पसीना आना, ठंड लगना, मांसपेशियों में दर्द, डिहाइड्रेशन,  सिरदर्द, कमज़ोरी आदि के लक्षण दिख सकते हैं। अगर बुखार 3 दिन से ज्यादा हो और 102°F (38.9°C) से ज्यादा हो तो लंग्स स्पैशलिस्ट को दिखाना चाहिए।

सीने में दर्द या दबाव

संक्रमण के कारण फेफड़ों में सूजन और जलन हो सकती है, जिससे सीने में दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। खांसने या गहरी सांस लेने पर सीने का दर्द और भी बढ़ जाता है। कभी-कभी आपकी पीठ के मध्य से ऊपरी हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है।

थकावट और कमजोरी

लंग्स इंफेक्शन के चलते इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है, जिससे थकावट और कमजोरी महसूस हो सकती है। रोजमर्रा के काम करने में मुश्किल हो सकती है। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, जैसे बुजुर्ग या बच्चे, उन्हें संक्रमण के गंभीर लक्षण महसूस हो सकते हैं, जैसे उल्टी, मानसिक भ्रम और ब्लड प्रैशर लो होना।  त्वचा या होंठों का रंग नीला पड़ सकता है। इस दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण होंठ या नाखून थोड़े नीले रंग के दिखाई देने लग सकते हैं।

उल्टी या मतली

फेफड़ों की इंफेक्शन के कुछ मामलों में उल्टी और मतली जैसा भी हो सकता है। ऐसा शरीर में इंफेक्शन के प्रति रिएक्शन के रुप में होती है। कुछ मामलों में, फेफड़ों के संक्रमण के साथ उल्टी या मतली भी हो सकती है, जो शरीर के संक्रमण के प्रति प्रतिक्रिया के रूप में होती है।

गले में दर्द-सूजन और जलन 

फेफड़ों में इंफेक्शन के चलते गले में दर्द, जलन और सूजन भी हो सकती है। ऐसा तब होता है जब बलगम बहुत ज्यादा बन रही हो। कभी-कभी फेफड़ों में संक्रमण के कारण गले में जलन या दर्द भी हो सकता है, खासकर जब बलगम की अधिकता हो। वही ब्रोंकाइटिस या निमोनिया इंफेक्शन के चलते आपको खांसी हो सकती है जिसमें गाढ़ा बलगम निकलता है जिसका रंग सफ़ेद, हरा या पीला भूरा हो सकता है।

फेफड़ों को डिटॉक्स और साफ करने के तरीके | Lungs Ko detox kaise kare | Lungs Detox Tips

आप घर के कुछ रामबाण तरीकों से फेफड़ों को नेचुरली डिटॉक्स कर सकते हैं। सबसे पहले तो आपको होममेड काढ़ा पीना चाहिए जो आपके फेफड़ों को पूरी तरह से डिटॉक्स करके साफ कर देगा। इसे आप
आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

PunjabKesari

फेफड़ों के लिए बेस्ट होममेड काढ़ा | Lungs Ke Homemade Kadha| best kadha for lungs

फेफड़ों के लिए एक अच्छा होममेड काढ़ा बनाने से ना केवल इम्यूनिटी मजबूत होती है बल्कि काढ़े में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

सामग्रीः अदरक (Ginger) – 1 इंच का टुकड़ा (कटा हुआ या कद्दूकस किया हुआ)
तुलसी के पत्ते (Basil leaves) – 8-10 पत्ते
हल्दी (Turmeric) – ½ छोटी चम्मच (अगर ताजे हल्दी का पेस्ट मिल सके तो और बेहतर)
काली मिर्च (Black pepper) – 1-2 चुटकी
दारचीनी (Cinnamon) – 1 छोटा टुकड़ा
लहसुन (Garlic) – 2-3 कलियां (कटी हुई)
शहद (Honey) – 1-2 चम्मच (स्वाद के लिए)
नींबू का रस (Lemon juice) – 1 चम्मच
पानी – 1-1.5 कप

विधि: एक छोटे बर्तन में 1-1.5 कप पानी डालें और उसे उबालने के लिए रखें। जब पानी उबालने लगे तो उसमें अदरक, तुलसी के पत्ते, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी और लहसुन डालें। सारी सामग्री को 5 से 10 मिनट उबालें ताकि सारा सामान पानी में घुल जाए फिर मिश्रण को छान कर कप मे निकालें। स्वाद के लिए काढ़े में 1-2 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस डालें। शहद गर्म पानी में डालने से इसके लाभ में कोई कमी नहीं आती, लेकिन इसे उबालते हुए पानी में डालने से उसकी औषधीय गुण कम हो सकते हैं इसलिए उसे ठंडा होने पर ही डालें। इस काढ़े को दिन में 2 से 3 बार पी सकते हैं। खासकर सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले पीने से ज्यादा फायदा होगा।

PunjabKesari

फेफड़ों की सफाई कर देगी हर्बल टी | lungs ki safai kaise kare | Lungs Ke liye Herbal Tea

फेफड़ों की सफाई के लिए हर्बल टी भी बहुत फायदेमंद है। एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें उसमें आधा इंच अदरक, दालचीनी  का छोटा टुकड़ा या 1 चौथाई दालचीनी पाउडर, थोड़ा सा गुड़, 3 से 4 तुलसी के पत्ते, 3 काली मिर्च, 2 इलायची कुटी हुई, एक चौथाई चम्मच सौंफ, चुटकीभर अजवाइन, एक चौथाई चम्मच जीरा, इन सभी सामग्रियों को उबले पानी में डालें और करीब 10 मिनट तक सारी सामग्री को धीमी आंच  में उबालें ताकि सारी चीजें पानी में घुल जाए। कप में चाय को छान कर डालें और चाय का फायदा तभी मिलेगा जब आप गुनगुना गर्म पीएंगे। दिन में करीब 20 मिलीलीटर काढ़ा ही पाएं। अगर कोई पाचन संबंधी दिक्कत है तो डाक्टरी से सलाह जरूर लें।

फेफड़ों के लिए काढ़े के फायदे| lungs ko strong kaise kare

अदरक: अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो श्वसन तंत्र की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और बलगम को निकालने में सहायक होते हैं।

तुलसी: तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं और इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

हल्दी: हल्दी में कुरकुमिन नामक तत्व होता है जो सूजन कम करने और इन्फेक्शन से बचाव में सहायक होता है।

काली मिर्च: काली मिर्च से फेफड़ों में जमा बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलती है और यह श्वसन तंत्र को साफ करती है।

दारचीनी: यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट है जो फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है और श्वसन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है।

लहसुन: लहसुन में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो शरीर में इन्फेक्शन को कम करने में मदद करते हैं।

नींबू और शहद: नींबू में विटामिन C होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, और शहद गले की सूजन को कम करता है और इसे आराम देता है।

यह काढ़ा प्राकृतिक और असरदार है लेकिन अगर आपके पास किसी प्रकार की श्वसन संबंधी समस्या या फेफड़ों का संक्रमण है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा आप इन घरेलू नुस्खों को भी फॉलो कर सकते हैं।

सेंधा नमक वाला गुनगुना पानी पीएं

सेंधा नमक गुनगुने पानी के साथ लें इससे जमा हुई खांसी दूर होती है। आयुर्वेद के अनुसार, गर्म पानी और सेंधा नमक दोनों ही कफ दोष को शांत करने वाले होते हैं।

सोने से पहले स्टीम लें

अगर आपको बार-बार खांसी हो रही है तो आप सोने से पहले उबलते पानी में 3-4 बूंद कपूर का तेल डालें और इस पानी की भाप लें। छाती की जकड़न से राहत मिलेगी लेकिन स्टीम लेने के बाद बाहर हवा में ना जाए।

गोल्डन मिल्क

हल्दी वाला दूध भी गुणों से भरपूर है। यह भी बॉ़डी को डिटॉक्स करने का काम करता है। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद होगा लेकिन उचित मात्रा में ही लें।

व्यायाम, योग और प्राणायाम

व्यायाम, योग और प्राणायाम आपके फेफड़ों को साफ रखने का काम करता है। धनुष मुद्रा, भुजंगासन और ताड़ासन यह फेफड़ों के लिए बढ़िया है। इसके अलावा आप अनुलोम विलोम कर सकते हैं। हल्की फुल्की सैर करें।

फेफड़ों के लिए बेस्ट डाइट| Lungs Ke Liye best food

फेफड़ों को हैल्दी रखने के लिए वह चीजें खाए जो लंग्स को मजबूती देगी। मूंग दाल की खिचड़ी, दूध, घी, रोटी, दलिया, चावल, मूंग दाल सूप, तोरी, टिंडे, सीताफल, पक्का पपीता, मौसमी फल, अनार, मूली, टमाटर, नारियल पानी जरूर पीएं, यह चीजें फेफड़ों को साफ करने का काम करती हैं और इम्यूनिटी स्ट्रॉंग करती है। बादाम और मुनक्के को दूध में उबालकर पीएं लेकिन 4 बादाम और 5-6 मुनक्के से ज्यादा ना लें।

क्या ना खाएं

इस समय ठंडी चीजों को खाने से बचें। फ्रिज में रखी चीजें ना खाएं। कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, दही, खट्टी चीजें, ज्यादा मिर्च मसाले वाली चीजें, डीप फ्राइड फूड, मैदा और ब्रैड ना खाएं।

यदि आपको ये लक्षण दिखाई दें तो क्या करना चाहिए? 

फेफड़ों में संक्रमण गंभीर हो सकता है, खासकर जब लक्षण लंबे समय तक बने रहें। यदि आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है या बुखार लगातार बना हुआ है तो तुरंत चिकित्सा की सलाह लें।
यदि आपको सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही हो या शरीर  कमजोर महसूस कर रहा हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर आपकी ऑक्सीजन का स्तर मापने के लिए स्पॉटकॉक्स (Pulse oximeter) का उपयोग कर सकते हैं। अगर संक्रमण का सही समय पर इलाज किया जाए, तो इसके इलाज की प्रक्रिया जल्दी और प्रभावी हो सकती है।

भारत बनेगा विनफास्ट का निर्यात केंद्र, तमिलनाडु में स्थापित होगा नया कारखाना

वियतनाम की प्रमुख कंपनी विनफास्ट भारत को अपने उत्पादन का केंद्र बनाने के लिए तैयार है। कंपनी ने तमिलनाडु के तुतुकुडी में एक नया कारखाना स्थापित करने की योजना बनाई है, जिससे वह पश्चिम एशिया और अफ्रीका के बाजारों में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का निर्यात करेगी।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस कारखाने में करीब 200 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा और इसका पहला चरण 2025 के मध्य तक चालू होने की उम्मीद है। विनफास्ट भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक पूरा तंत्र स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत कंपनी अपनी बैटरी निर्माण और चार्जिंग स्टेशन नेटवर्क के लिए भी निवेश करेगी।

विनफास्ट के एक अन्य समूह की कंपनी “वी-ग्रीन” इस परियोजना के तहत बैटरी निर्माण करेगी और भारत में चार्जिंग ढांचे को विकसित करने के लिए निवेशकों को आकर्षित करने की योजना बनाएगी। यह कंपनी विनफास्ट से अलग है, लेकिन इसके संस्थापक वही फाम नात वुओंग हैं।

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शनिवार को विनफास्ट ने भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी वीएफ 7 और वीएफ 6 का प्रदर्शन किया। कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों को इस साल के अंत तक लॉन्च करने की योजना बनाई है और अगले कुछ सालों में कुल सात इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतारने का लक्ष्य रखा है।

विनफास्ट के एशिया के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी फाम सान चाउ ने बताया कि तुतुकुडी को चुनने का कारण यह है कि यह स्थान बंदरगाह और हवाई अड्डे के करीब है, जिससे निर्यात में आसानी होगी। फिलहाल विनफास्ट के वियतनाम में दो कारखाने हैं, जिनकी उत्पादन क्षमता क्रमशः 50,000 और 1 लाख वाहन प्रति वर्ष है।

भारत में अपने उत्पादन के लिए कंपनी ने शुरुआत में 50 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। इसके अलावा विनफास्ट के अधिकारी ने कहा कि वे भारत में बैटरी निर्माण पर भी विचार कर रहे हैं, ताकि वाहनों में अधिक से अधिक स्थानीयकरण किया जा सके।

विनफास्ट ने बताया कि प्रारंभिक चरण में देश के सभी प्रमुख महानगरों और बड़े शहरों में उनके डीलर पार्टनर होंगे। कंपनी का उद्देश्य भारत में लंबी अवधि तक व्यापार करना है और इसके तुतुकुडी कारखाने में अगले कुछ महीनों में 3,000 से 3,500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

​CM नीतीश ने 10 हजार छात्रों को दिया नियोजन पत्र

0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार देने का वादा किया था। सिलसिलेवार तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने इस वादे को पूरा कर रहे हैं। इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 10 हजार अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र प्रदान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी विभागों में नियमित रूप से बहाली की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में सरकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में चयनित 9 हजार 888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। इसमें 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक और 8,035 विशेष सर्वेक्षण अमीन शामिल हैं।नीतीश सरकार की ओर से वर्ष 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था। सरकार का दावा है कि साल 2025 से पहले 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे दी जाएगी।

PunjabKesari

नई बहाली से सुधरेगा कामकाज
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के बाद विभाग के कामकाज में सहूलियत होगी।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली होने से सर्वे और जमीन संबंधित कार्यों को निपटाने में काफी सहूलियत होगी। ज्यादातर जगहों पर जमीन को लेकर ही झगड़ा-झंझट होता है।  जमीन को लेकर झगड़ा के चलते विवाद और हत्याएं होती हैं। आपसी विवाद के 60 प्रतिशत मामले जमीनी विवाद से ही जुड़ा होता है। नीतीश सरकार ने वर्ष 2005 से ही इसपर काम करना शुरू किया और आज काफी हद तक जमीन संबंधित झगड़ों को निपटाया जा चुका है। सरकार की सोच है कि जमीन से संबंधित विवाद खत्म हो और एक-एक चीज तय हो जानी चाहिए। यह तय हो जानी चाहिए कि जमीन किसकी है ? इसके लिए ही बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया है। वर्ष 2013 में एरियल फोटोग्राफी का भी काम शुरू किया गया था। सरकार का प्रयास है कि जमीन विवाद समाप्त हो और समाज में शांति का माहौल कायम रहे। नई बहाली से जमीन के सर्वे का काम में भी आसान होगी

विधानसभा चुनाव से पहले तीन लाख पदों पर भर्ती की तैयारी
बिहार के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए नीतीश सरकार तैयारी कर रही है।विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न विभागों में करीब तीन लाख पदों पर भर्ती की तैयारी है। सबसे अधिक बहाली पुलिस और शिक्षा विभाग में होगी। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार 3 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने जा रही है। ये भर्तियां अगले 6 महीने के अंदर विभिन्न विभागों में जारी की जाएगी, जिसमें सबसे बड़ी भर्ती शिक्षा और पुलिस विभाग में होगी।

शिक्षा विभाग में 1.50 लाख टीचर की बहाली
शिक्षा विभाग में टीआरई-4 के तहत 1 लाख 50 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी होने की संभावना है।इसमें प्रिंसिपल, सेकेंडरी टीचर, प्राइमरी टीचर, टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी और कंप्यूटर टीचर के पद शामिल होंगे।इस बहाली से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पुलिस विभाग में 1.22 लाख पदों पर बहाली
पुलिस विभाग में खाली पड़े 1 लाख 22 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द ही भर्ती शुरू होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस बल की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया था। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार में कुल 2 लाख 29 हजार पुलिस पद स्वीकृत हैं, जिनमें से अब तक 1,06,436 पुलिसकर्मी ही कार्यरत हैं।बाकी पदों पर भर्ती पूरी कर राज्य की कानून व्यवस्था को मजबूत करने का लक्ष्य है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विभाग में 45 हजार पदों पर भर्ती
स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 45 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती भी करेगा। इसमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन के पद शामिल होंगे। इस भर्ती के लिए अधिसूचना इसी महीने अक्टूबर 2024 में जारी होने की उम्मीद है।

PunjabKesari

Kashmir News : खाई में गिरी कार, मौके पर मच गई अफरा-तफरी

0

कुपवाड़ा में आज एक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एस.एम. हिल्स के पास खतरनाक साधना दर्रे पर एक दुर्घटना की खबर मिली। इस दर्रे को एन.सी. दर्रे के नाम से भी जाना जाता है। यहां एक टाटा मोबाइल वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्फीली सड़क की स्थिति के कारण यह दुर्घटना हुई है। हालांकि सटीक कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। बचाव दल को घटनास्थल पर भेज दिया गया है, लेकिन चुनौतीपूर्ण इलाके और खराब मौसम के कारण उनके प्रयासों में बाधा आ रही है।

वहीं वाहन में सवार लोगों की संख्या और उनकी वर्तमान स्थिति अभी भी अज्ञात है, क्योंकि अधिकारी विवरण एकत्र करना जारी रखते हैं। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता दोहराई है क्योंकि उक्त क्षेत्र में सर्दियों के मौसम में काफी दुर्घटनाएं होती हैं।

MP : काल के गाल में समाई मासूम,वाटर टैंक में डूबने से बच्ची की मौत

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में बने 6 फीट अंडरग्राउंड वाटर टैंक में तीन साल की मासूम बच्ची की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है, परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह घटना कोलार थाना क्षेत्र की है। बच्ची बुआ के घर पर आई थी और खेलते समय वाटर टैंक में गिर गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के समय परिजन घर के अंदर होने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इस घटना को लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है ताकि पता चल सके कि यह घटना कैसे हुई है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से सभी जरूरी साक्ष्य जुटा रही है।

जबलपुर में कपड़ों और खिलौने की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमबार को कपड़े और खिलौने की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। यह घटना राइट टाइम इलाके की है। जहां पर एक बच्चों की कपड़ों और खिलौने की दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है।

PunjabKesari

जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह बिल्डिंग भी काफी पुरानी है। आपको बता दें कि रविवार को भी जबलपुर के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई थी। रविवार को जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह भी सालों पुरानी हो चुकी थी। शॉपिंग कांप्लेक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग से जहां पर लाखों का नुकसान हुआ था।

MP News : महापौर पुष्यमित्र भार्गव बने वन नेशन वन इलेक्शन के लिए मप्र टोली का सहसंयोजक

महापौर पुष्यमित्र भार्गव को वन नेशन वन इलेक्शन के लिए मध्य प्रदेश टोली का सहसंयोजक बनाया गया है। हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति रोहित आर्य इस टोली के संयोजक होंगे। भार्गव ने बताया कि अलग-अलग प्रदेशों के लिए इस तरह की टोलियों का गठन किया गया है। देशभर की टोलियां बहुत जल्दी दिल्ली में एक संयुक्त बैठक कर आगे की कार्ययोजनाओं पर मंथन करेंगी। टोलियों को मुख्य रूप से वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर जनजागरूकता फैलाने, आमजन से इस बारे में सुझाव लेने, प्रबुद्धजन से चर्चा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टोलियां लोगों को यह समझाने का प्रयास करेगी कि वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में कितना कारगर है और भविष्य में इसके लागू होने पर आमजन को क्या फायदा होगा।

- Advertisement -