Friday, February 6, 2026
Home Blog Page 1044

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, खिड़की की रोड में दुपट्टा फंसा कर लगा ली फांसी

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। छात्रा ने अपने घर के कमरे में खिड़की की रॉड से दुपट्टे से फांसी लगा ली। बताया जाता है कि मृतक छात्रा परिवार की इकलौती संतान थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छात्रा के फोन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल यह घटना थाना अवधपुरी के शुभालय विला की है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता प्रोफेसर हैं। घटना के समय छात्रा के माता और पिता दोनों किसी काम से गए हुए थे। चचेरी मौसी ने छात्रा से कहा कि-चलो घूमने तब छात्रा ने कहा था कि 2 घंटे की क्लास लेनी है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

छात्रा आईफोन चलाती थी और उसके पास लैपटॉप भी है, दोनों में लॉक लगा हुआ है पुलिस ने जांच के लिए आईफोन और लैपटॉप को जब्त कर लिया है, कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नौकरानी जब खाना लेकर गई तो उसने छात्रा को फंदे पर लटका देखा था।

कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाएं हरियाणा वाले, बारिश को लेकर जारी हुआ Alert

0

हरियाणा में आज और कल मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। प्रदेश में सुबह से ही धूप निकलनी शुरू हो गई है। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी-दादरी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके अलावा भी कई जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने केवल आठ जिलों के लिए ही बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि इन दो दिनों के दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन 24 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क तथा रात्रि तापमान में गिरावट हो सकती है।

हरियाणा के पूर्व मंत्री कृपा राम पुनिया का निधन, पंचकूला में अंतिम सांस ली

0

हरियाणा के पूर्व मंत्री कृपा राम पुनिया का निधन हो गया है। उन्होंने बीते दिन रविवार शाम पंचकूला में अंतिम सांस ली। आज दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा। बताया जा रहा है कि कृपा राम पुनिया देवीलाल सरकार में उद्योग मंत्री रहे थे। वहीं 89 वर्षीय कृपा राम पुनिया जेजेपी के उपाध्यक्ष थे।

हरियाणा के इन परिवारों की होगी बिजली का बिल माफ, बस करें ये काम

0

अगर आप भी हरियाणा के रहने वाले हैं और भारी भरकम बिजली बिल से परेशान है तो आपके लिए काम की खबर है। बता दें हरियाणा सरकार द्वारा गरीबों की मदद के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने लोगों के लिए बिजली बिल माफी योजना शुरू की है। इसके तहत उन परिवारों के माफ किए जाएंगे जिनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे या जो डिफॉल्टर घोषित हो गए थे।

क्यों पड़ी योजना की जरूरत?

हरियाणा में जनसंख्या और बिजली की मांग बढ़ने की वजह से गरीब और कम इनकम वाले परिवारों पर बिली का बोझ बढ़ता जा रहा था। बिजली बिल माफी स्कीम उन परिवारों को राहत देने के लिए बनाई गई है, ताकि वे पुराने बिलों की चिंता मुक्त होकर अच्छा जीवन जी सकें।

किसे मिलेगा लाभ?

यह स्कीम सिर्फ हरियाणा के उपभोक्ताओं के लिए हैं, जिनके बिजली कनेक्शन 31 दिसंबर 2023 को काट दिए गए थे, जिन्हें बिजली विभाग ने डिफॉल्टर घोषित कर दिया था। जिनके पास जरूरी डॉक्यूमेंट उपलब्ध हैं, जैसे परिवार पहचान पत्र, बिजली मीटर आदि।

हरियाणा बिजली बिल माफी योजना 2024?

हरियाणा बिजली बिल माफी योजना  राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बिजली बिलों के बोझ से राहत दिलाना। इस योजना के तहत, हरियाणा राज्य के योग्य परिवारों को हर महीने 140 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। इसके अलावा, उन उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी जो पुराने बिजली बिल का भुगतान करने में असमर्थ हैं। साथ ही, अगर आप हर महीने 2 किलोवाट या उससे कम बिजली का उपयोग करते हैं तो आपका बिजली बिल माफ कर दिया जाएगा।

योजना के लिए शर्तें

आवेदक को हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। फैमिली आईडी और बिजली मीटर का रजिस्ट्रेशन आवेदक के नाम पर होना चाहिए। बिजली विभाग द्वारा डिफॉल्टर घोषित किया गया हो।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • फैमिली आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पुराना बिजली बिल
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  1. DHBVN की वेबसाइट पर जाएं।
  2. “बिजली माफी योजना” विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना मीटर नंबर डालकर स्टेटस जांचें।
  4. अगर आप योग्य हैं, तो फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन

  • अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाएं।
  • वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करके फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन में सहायता के लिए नजदीकी लाइनमैन से संपर्क कर सकते हैं।

HSGMC चुनाव में जगदीश सिंह झींडा ने जीत के अगले दिया इस्तीफा, बताई ये बड़ी वजह

0

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव में जीत दर्ज करने के अगले दिन जगदीश सिंह झींडा ने इस्तीफा दे दिया। झींडा ने कमेटी बनने से पहले ही मैदान छोड़ दिया है। झींडा ने अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि वे कुछ ही देर में जिला उपयुक्त को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।

झींडा ने अपने इस्तीफे के फैसले के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उनके ग्रुप से 21 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, लेकिन 9 ही जीत  पाए जिससे खफा होकर उन्होंने इस्तीफा दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि संगत ने उनके संघर्ष को उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं दिया, जिसके चलते वे अब खुद को इस पद के काबिल नहीं मानते। उन्होंने यह भी कहा कि उनके ग्रुप के जीते हुए 9 सदस्य अब अपना फैसला स्वयं लेंगे। वहीं झींडा ने यह भी कहा कि वे अब किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

हरियाणा से दिल्ली यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सवा घंटे में पूरा होगा सफर

0

हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के जिला जींद से राजधानी दिल्ली तक की दूरी अब जल्द ही कम हो जाएगी। एनएच-352A नाम के एक नए हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह हाईवे बन जाने के बाद दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर बेहद आसान और तेज हो जाएगा। हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। जानिए कब तक इस पर गाड़ियां रफ्तार भर सकेंगी

1380 करोड़ रुपये लागत

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होता है, जो सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक पहुंचेगा। हाईवे का निर्माण दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत  1380 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस हाईवे के बनने से सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली आने वाले लोगों को होगा। यह जींद से दिल्ली तक का सफर आसान कर देगा।

किन जिलों को होगा फायदा?

यह हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा और सोनीपत, गोहाना से होते हुए जींद तक पहुंचेगा। इस नए मार्ग से न सिर्फ जींद और दिल्ली के बीच का सफर आसान होगा। बता दें वर्तमान में जींद से दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या फिर रोहतक के रास्ता लेना पड़ता है, जो काफी लंबा पड़ता है। इस हाईवे के शुरू होने से दिल्ली पहुंचने में केवल सवा घंटे का समय लगेगा।

ढाई घंटे कम समय में होगा चंडीगढ़-दिल्ली का सफर

अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना किनारे एक नया हाईवे और बनेगा। इस हाईवे पर सफर करने से चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में ढाई घंटे कम लगेंगे। इसके अलावा इसके निर्माण से जीटी रोड पर ट्रैफिक भी कम होगा। नए हाईवे से दिल्ली और हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का सफर आसान हो जाएगा।

Sirmour: अग्निशमन केंद्र नाहन में शराब के नशे में धुत्त कर्मी ने मचाया हुड़दंग

0

जिला मुख्यालय नाहन स्थित आदर्श अग्निशमन केंद्र परिसर में देर रात शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने खूब हुड़दंग मचाया। ये व्यक्ति विभाग का ही कर्मी बताया जा रहा है। इस कर्मी ने न केवल कार्यालय के प्रमुख गेट का शीशा तोड़ दिया, बल्कि कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के साथ काफी गाली-गलौच भी की। हंगामा बढ़ता देख इसकी सूचना गुन्नूघाट पुलिस चौकी व विभागीय अधिकारी को दी गई, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची।

इस हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संबंधित कर्मी शराब के नशे में धुत्त अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करते हुए नजर आ रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति पांवटा साहिब अग्निशमन विभाग में ही तैनात है, जो रविवार देर शाम शराब के नशे में अग्निशमन केंद्र नाहन पहुंचा था।

हालांकि उक्त कर्मी ने वर्दी नहीं पहनी थी और वह सादे कपड़ों में था। देर रात 10 बजे तक गुन्नूघाट पुलिस टीम अग्निशमन केंद्र में ही मौजूद थी। बताया जा रहा है कि विभाग के कमाडेंट भी मौके पर ही मौजूद थे, जिनके साथ पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटा रही थी। गुन्नूघाट पुलिस चौकी के अनुसार मामले को लेकर विभागीय अधिकारी से जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच के बाद ही इस संदर्भ में जानकारी सांझा की जा सकती है।

हिमाचल की चोटियों पर हुआ हिमपात, इस दिन से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर होगा सक्रिय

0

रविवार को हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे। तापमान में वृद्धि के बावजूद ठंड बनी रही। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा जैसे क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला और कई अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे।

अटल टनल रोहतांग, जो चार दिन तक बंद थी, अब पर्यटकों के लिए फिर से खोल दी गई है। हालांकि, केवल फोर व्हील ड्राइव वाहनों को ही यहां जाने की अनुमति है। मनाली में दिनभर बादल रहे, लेकिन हिमपात की उम्मीद लगाए पर्यटकों को निराशा का सामना करना पड़ा।

कोहरा और मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरा रहेगा, जबकि अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा, जिसका असर 24 जनवरी तक रहेगा। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

पंजाब में पड़ी धुंध की वजह से रविवार को भी ऊना में दो रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं। हिमाचल एक्सप्रेस 49 मिनट की देरी से ऊना व 32 मिनट की देरी से दौलतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसी तरह वंदे भारत एक्सप्रेस 55 मिनट की देरी से ऊना व एक घंटे की देरी से अंब-अंदौरा पहुंची। वहीं भुंतर एयरपोर्ट से रविवार को तीनों उड़ानें भरी गईं। जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से भी दोनों उड़ानें सुचारू रूप से हुईं। गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर भी उड़ानें सुचारू रूप से हो रही हैं।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात

रोहतांग दर्रा समेत लाहुल और मनाली घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। घाटी में ठंड बढ़ गई है, और आगामी दिनों में यदि हिमपात होता है, तो मनाली में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम के और बदलाव की संभावना बनी हुई है।

Shimla: सीमेंट से लदा ट्रक खड्ड में गिरा, दो भाइयों की मौत

0

शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में रविवार आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो भाइयों की जान चली गई। बागीपुल बैजू नामक स्थान पर धामी-सुन्नी सड़क पर सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया। इस हादसे में ट्रक चालक दिनेश कुमार (29) और उसके बड़े भाई विनोद कुमार (37) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सोलन जिले के दाड़लाघाट उपतहसील के ठेरा गांव के निवासी थे और पेशेवर ट्रक चालक थे।

हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही सुन्नी थाना प्रभारी एएसआई रामलाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद, सुबह के समय खड्ड से ट्रक और दोनों शवों को बरामद किया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (एचपी 11 ए 2877) शिमला से रामपुर की ओर जा रहा था, और उसमें सीमेंट लदा हुआ था। ट्रक के खड्ड में गिरने से भारी नुकसान हुआ।

दोनों मृतक भाइयों का परिवार गहरे शोक में डूब गया है। दिनेश और विनोद दोनों ही मेहनती श्रमिक थे, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिन-रात काम करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनके परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा, और यह एक बड़ी मानसिक और आर्थिक क्षति है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और 106 बीएनएस (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की संभावना जताई जा रही है, और मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रामलाल द्वारा की जा रही है।

इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को तोड़ा, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। यह घटना यह भी दर्शाती है कि सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या से होने वाली मानव क्षति और परिवारों पर आने वाला शोक कितना गंभीर है।

Himachal: नशे में धुत्त परिचालक की बड़ी लापरवाही! HRTC ने किया सस्पैंड

0

एचआरटीसी के नाहन डिपो में सेवाएं दे रहे एक परिचालक को निगम प्रबंधन ने सस्पैंड कर दिया है। आरोपी परिचालक गत दिनों शराब के नशे में धुत्त मिला था। बता दें कि परिचालक नाहन डिपो के अंधेरी-चंडीगढ़ रूट पर सेवाएं दे रहा था। 7 जनवरी को बस अपने निर्धारित रूट पर शाम के वक्त ददाहू से अंधेरी जा रही थी। अंधेरी पहुंचने पर चालक-परिचालक बस को खड़ा कर सोने के लिए चले गए। इस बस में संगड़ाह से सटे क्षेत्र का निवासी रमेश चंद भी सवार था, जो अपने गंतव्य स्टेशन पर न उतरकर अंधेरी पहुंच गया था।

बस में सवारी होने की भनक चालक-परिचालक को भी नहीं लगी। अगले दिन बस चंडीगढ़ के लिए अंधेरी से चली। अगले स्टेशन पर पता चला कि एक व्यक्ति बस में अचेत अवस्था में है। बस ददाहू पहुंची तो उक्त व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस ने बस के परिचालक का मेडिकल भी कराया, साथ ही विभागीय जांच भी की गई। मेडिकल जांच में परिचालक द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई, जिसके चलते उसे सस्पैंड कर दिया गया।

मामले की पुष्टि निगम के आरएम अंशित शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने परिचालक दौलत राम को सस्पैंड करने के बाद उसका हैडक्वार्टर नाहन फिक्स कर दिया है। इस मामले की जांच अब सैक्शन अधिकारी करेंगे। डीएम शिमला देव सेन नेगी ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि कंडक्टर की लापरवाही से बस सवार यात्री की मौत हुई है, क्योकि अभी तक पुलिस की तरफ से इसकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। ड्यूटी पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट किए गए उसके गलत आचरण के लिए उस पर मुकदमा चलाया जा रहा है। यानि ड्यूटी के दौरान वह शराब के नशे में पाया गया था।

- Advertisement -

News of the Day