Friday, February 6, 2026
Home Blog Page 1045

इटली की महिलाओं ने सुनाई रामायण की चौपाई और ‘शिव तांडव’, CM Yogi बोले- बहुत खूब

मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी, राम सियाराम सियाराम जय-जय राम… इटली की तीन महिलाओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रामायण की चौपाई और ‘शिव तांडव’ सुनाया। उन्हें अच्छे से हिन्दी भी नहीं आती थी, इसके बावजूद उन्होंने जब सुर और ताल में रामायण की चौपाई सुनाई तो सीएम योगी और वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गए। वह एक के बाद एक रामायण की चौपाई सुनाती चली गईं। इसके बाद इन महिलाओं ने शिव तांडव स्तोत्र व महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र गाया।

सीएम योगी से मिला प्रतिनिधिमंडल
बता दें कि इटली से आए प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। प्रयागराज महाकुंभ से लौटीं इन महिलाओं ने सीएम से महाकुंभ के अपने अनुभव भी साझा किए। इटली में ध्यान एवं योग सेंटर के संस्थापक एवं प्रशिक्षक माही गुरु के नेतृत्व में उनके अनुयायियों ने रविवार को मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

सीएम योगी ने दिया ये रिएक्‍शन
इस मुलाकात के दौरान तीनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने भारतीय परंपराओं को गहराई से अनुभव किया। प्रतिनिधि मंडल की महिलाओं ने महाकुंभ में नागा साधुओं, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बनकर आध्यात्मिक अनुभव हासिल किया। उन्होंने कहा, महाकुंभ का आयोजन न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रदर्शन भी है। महिलाओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गहराई और इसकी आध्यात्मिकता ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने भी ‘बहुत खूब’ कहकर इस दल की तारीफ की। साथ ही योगी ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया।

पंजाब का ये मशहूर सूफी गायक श्रद्धालुओं को करेगा मंत्रमुग्ध…

0

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश के मशहूर गायक, संगीतकार और नर्तक प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर 23 जनवरी को भारत सरकार द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब के मशहूर सूफी गायक लखविंद्र वडाली अपनी प्रस्तुति देंगे।

महाकुंभ के इस भव्य मंच पर प्रोग्राम करने वाले लखविंद्र वडाली पहले पंजाबी कलाकार होंगे। इससे पहले हिंदी सिनेमा के प्लेबैक सिंगर और संगीतकार शंकर महादेवन इस मंच पर कार्यक्रम कर चुके हैं। भारतीय कला और संस्कृति के भव्य मंच पर देश के मशहूर गायक कैलाश खेर, कविता सेठ, नितिन मुकेश, सुरेश वाडकर, हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति समेत कई नामी कलाकार नजर आएंगे, जिनमें पंजाब के मशहूर सूफी गायक लखविंद्र वडाली भी शामिल हैं।

इस महाकुंभ के मौके पर 24 फरवरी तक गंगा पंडाल में सांस्कृतिक भव्य मंच पर कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर संगीत, शास्त्रीय नृत्य और नाटकीय कलाएं भी शामिल होंगी जो भक्तों को भक्ति और विश्वास की अद्भुत भावना प्रदान करेंगी।

पंजाब के गांवों के लिए खुशखबरी, सरकार का बड़ा ऐलान…

0

पंजाब के कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने अचानक राजपुरा सब डिवीजन के गांव सराला कलां और साथ लगते दूसरे गांवों का निरीक्षण किया और भारी ट्रैफिक कारण टूटी सड़कों का पैदल चलकर जायजा लिया। उन्होंने पी.डब्ल्यू.डी., पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायती राज और बी.एम.एल. के आधिकारियों को अपने अधीन पड़तीं सड़कों और पुलों की मुरम्मत एक हफ्ते के अंदर अंदर मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

इस मौके गांव सराला कला के निवासियों के साथ बातचीत करते डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से लोगों की समस्याओं के हल के लिए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए चलाए ‘आप की सरकार आप के द्वार’ प्रोग्राम के अंतर्गत आज वह गांव सरालाकलां के निवासियों के पास पहुंचे हैं और स्थानीय निवासियों की मुश्किलों का हल करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए हैं। डा. बलबीर सिंह ने पंचायत विभाग को सराला कलां के तालाब को गहरा करने, पी.डब्ल्यू.डी. को गांव सराला खुर्द से सराला कलां को आती सड़क की मुरम्मत और वर्मा की सफाई सप्ताह के अंदर-अंदर मुकम्मल करने के निर्देश देते बी.एम.एल. के अधिकारियों को सराला हैड के पुल के तरफ तुरंत मजबूत करने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि सराला कलां में नया बन रहा पुल अगले दो दिनों अंदर चालू कर दिया जाएगा, इस पुल के चलने साथ ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने ऊंटसर से लोहसिम्बली वाली 5. 44 किलोमीटर सड़क, अम्बाला से पटियाला आने वाली कपूरी- लोहसिम्बली वाली 17. 50 किलोमीटर लम्बी सड़क, सरालाकलां से हरियाणा बार्डर के साथ लगती लिंक सड़क के 1. 13 किलोमीटर के होने वाले काम की प्रगति का जायजा लेते कहा कि यह सभी सड़कें प्रदेश के अर्थचारे को और मजबूत करने के लिए जरूरी हैं, इसलिए इन का काम जल्दी से जल्दी शुरू किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को काम में ओर तेजी लाने के निर्देश दिए। डा. बलबीर सिंह ने पी. डब्ल्यू. डी विभाग को फीके पड़ चुके सड़कों की सफेद पट्टियों को तुरंत दोबारा लगाने के निर्देश देते कहा कि धूंध के मौसम में सफेद पट्टी न होने के कारण सड़की हादसे होने का खतरें रहता है, इसलिए जो कोई सड़कें पर सफेद पट्टिया नहीं हैं, वहां तुरंत लगवाईं जाएं। इस मौके एस. पी. राजेश छिब्बर, एस. डी. एम. राजपुरा अविकेश गुप्ता, एस. डी. एम. दुधनसाधा ्त्रिरपालबीर सिंह, एक्सियन नवीन मित्तल, डी. डी. पी. ओ शविन्द्र सिंह समेत अलग अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Punjab पुलिस हुई सख्त, इन इलाकों में की छापेमारी

0

शहर के कई इलाकों में पुलिस के रेड होने की सूचना मिली है। अमन-कानून की राह में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना डी डिवीजन की पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान के तहत इलाके में कई संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी की। यह अभियान डी डिवीजन के प्रभारी सुखिंदर सिंह और दुर्गियाना पुलिस चौकी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा चलाया गया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के गोल बाग साइड, पुल की सीढ़ियों, हाथी गेट से गोल बाग जाने वाली रोड, हाल गेट, त्रिकोणी पार्क मार्केट, सराय संतराम, पिंक प्लाजा, पुरानी सब्जी मंडी से सटे इलाके में छापेमारी की। एलिवेटेड पुल के नीचे कुछ लोगों द्वारा बनाए गए अवैध रैन बसेरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दुर्ग्याणा पुलिस चौकी के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण स्थान आते हैं, जिनमें प्रमुख हैं श्री दुर्ग्याना तीर्थ, गोल बाग, किला गोबिंदगढ़ आदि।

इसके अलावा, हॉल गेट चौक और भंडारी ब्रिज जैसे कुछ स्थान भी जांच के दायरे में आते हैं, जहां यातायात एक बड़ी चिंता का विषय है। दूसरी और दरबार साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जो मुख्य एलिवेटेड रोड से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आते हैं, उनके लिए भंडारी पुल से हॉल गेट तक का 200 मीटर का क्षेत्र दुर्ग्याणा पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। इन क्षेत्रों की गहन जांच की गई। यात्रियों के आवागमन के कारण कई लोग वहां भीख मांगने के लिए खड़े रहते हैं और रात को रुकने के लिए कोई जगह ढूंढते हैं, रात में यहां यातायात बिल्कुल कम हो जाता है। कई सुनसान स्थानों पर तो वे रात को कपड़े से चारदीवार करके सो जाते हैं। इसी कारण कई नशेड़ी नशेड़ी भी छिपने की जगह ढूंढ लेते हैं, उनके संपर्क में आ जाते हैं और नशे का अड्डा बना लेते हैं।

क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना डी डिवीजन पुलिस को दी। इस संबंध में आज स्थानीय पुलिस ने पूरी सक्रियता के साथ इन क्षेत्रों में कड़ी जांच की तथा बड़ी संख्या में अवैध रूप से कैम्प लगाने वाले लोगों को खदेड़ा। इस संबंध में थाना डी डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखिंदर सिंह ने बताया कि इन इलाकों में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आकर अवैध रूप से यहां बसे हैं, उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार कर लाया जाएगा, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में हों।

बस्ती हिंदुस्तान में चलाया गया CASO ऑपरेशन

आज दुर्ग्याना पुलिस चौकी प्रभारी अरुण शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने थाना डी डिवीजन के अंतर्गत लोहगढ़ चौक के पास स्थित घनी आबादी वाली बस्ती हिंदुस्तानी में कासो अभियान के दौरान तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस टीम ने छापेमारी कर कई संदिग्धों के बारे में जानकारी हासिल की और कई घरों की तलाशी ली। चौकी प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि काफी देर तक चले इस कासो अभियान में पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने पुलिस टीम को पूरा सहयोग दिया।

एसआई अरुण शर्मा ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रवासियों से बातचीत के दौरान कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह CASO अभियान सिर्फ तलाशी के लिए नहीं था, बल्कि इस क्षेत्र के पुराने निवासियों और अनुभवी लोगों की राय लेने के लिए भी था।

पंजाब में फिर चलेगी पानी वाली बस! सरकार ने खींच ली पूरी तैयारी

0

पंजाब में जल्द ही पानी के अंदर बस चलाई जाएगी। इसके लिए राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रंजीत सागर झील में वाटर बसें चलाने को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक के दौरान जल बस के संचालन को हरी झंडी दे दी गई।

अब पर्यटन विभाग ने हरिके में खड़ी वाटर बस की जांच की है। रणजीत सागर झील में इस जल बस के संचालन से पहले वन विभाग से भी सलाह ली जा सकती है। बताया यह भी जा रहा है कि पंजाब सरकार के खजाने से करोड़ों रुपए खर्च कर खरीदी गई वाटर बस खराब होने लगी थी। इसका फिर फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने से जल बस को चलाया जाएगा और इस बारे कुछ औपचारिकताएं  पूरी की जा रही है।

सुखबीर बादल ने की थी घोषणा
गौरतलब है कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने जनवरी 2015 में बठिंडा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में घोषणा की थी कि पंजाब सरकार पानी में बसें चलाएगी, लेकिन उस समय विपक्षी दलों ने इस घोषणा का मजाक उड़ाया था। उस समय दिसंबर 2016 में हरिके वेटलैंड में वाटर बस चलाई गई थी। उस समय बिना फिजिबिलिटी देखें ही जल बस चला दी गई और टिकट की कीमत 800 रुपए निर्धारित की गई थी। यह बस 10 दिन चली और 6600 रुपए कमाए।

केरल रेप केस में अब तक 57 आरोपी गिरफ्तार, 13 साल की उम्र से पीड़िता को 62 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

0

केरल के पथनमथिट्टा जिले में दलित लड़की के कथित यौन शोषण के मामले में कुल 59 आरोपियों में से 57 को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस प्रमुख वी. जी. विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में पहला मामला 10 जनवरी को इलावुमथिट्टा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था तथा दो आरोपियों को छोड़कर सभी नामजद आरोपियों को व्यापक जांच के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिन दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है वे फिलहाल देश में नहीं है। अधिकारी ने यहां एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किया गया अंतिम आरोपी 25 वर्षीय युवक है, जिसे रविवार सुबह उसके घर के पास से पकड़ा गया। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महिला अधिकारी एस. अजिता बेगम के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल जिला पुलिस प्रमुख की देखरेख में मामले की जांच कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर जिले के चार पुलिस थानों में कुल 30 मामले दर्ज किये गये हैं। आरोपियों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम का उद्देश्य जांच पूरी कर जल्द से जल्द आरोप पत्र प्रस्तुत करना है। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि कई आरोपियों ने लड़की से पथनमथिट्टा के एक निजी बस अड्डे पर मुलाकात की थी। इसके बाद उसे वाहनों में अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया और उसका उत्पीड़न किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच में पाया गया कि पिछले साल जब लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी, तो उसे इंस्टाग्राम के जरिये जानने वाला एक युवक रन्नी के एक रबर बागान में ले गया, जहां उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि पीड़िता के साथ कम से कम पांच बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसमें कार के अंदर और जनवरी 2024 में पथनमथिट्टा जनरल अस्पताल में हुई घटनाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र अब 18 साल है और उसने शिकायत की है कि 13 साल की उम्र से अबतक उसका 62 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया है। यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित परामर्श सत्र के दौरान प्रकाश में आया, जब एक शैक्षणिक संस्थान में पीड़िता के शिक्षकों ने समिति को उसके व्यवहार में उल्लेखनीय परिवर्तन के बारे में बताया। इसके बाद समिति ने पुलिस को सूचित किया और जांच शुरू हुई।

जम्मू में रहस्यमयी बीमारी से 17वीं मौत, एक ही परिवार के 8 लोगों की जान गई

0

केंद्र की एक उच्च-स्तरीय अंतर-मंत्रालयी टीम रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले पहुंची जहां कथित तौर पर एक रहस्यमय बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इस रहस्यमय बीमारी से रविवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सुदूर बधाल गांव में एक-दूसरे से जुड़े तीन परिवारों में कुछ हफ्तों के भीतर हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के एसएमजीएस अस्पताल में इलाज करा रहे मोहम्मद असलम के छह बच्चों में से आखिरी यासमीन कौसर की भी रविवार शाम मौत हो गई। कौसर के पांच भाई-बहनों और दादा-दादी की पिछले सप्ताह मृत्यु हो गई थी। गांव में दो परिवारों के नौ अन्य सदस्यों की मौत 7 से 12 दिसंबर के बीच हो गई थी।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों ने मौतों की जांच की लेकिन सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है। गृह मंत्री ने अंतर-मंत्रालयी विशेषज्ञों की एक टीम गठित की है और वे यहां पहुंच गए हैं।”

अधिकारियों ने कहा कि 16 सदस्यीय टीम रविवार शाम राजौरी जिला मुख्यालय पहुंची और इसके सोमवार को शहर से 55 किमी दूर पहाड़ी गांव का दौरा करने की संभावना है। मरीजों ने अस्पतालों में भर्ती होने के कुछ दिनों के भीतर मरने से पहले बुखार, दर्द, मतली और चेतना में कमी आने की शिकायत की थी।

दिल्ली में प्रचार के बीच ‘मोमो’ खाते दिखे अरविंद केजरीवाल

0

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान सड़क किनारे एक दुकान पर ‘वेज मोमो’ का स्वाद लेने के लिए रुके। ‘आप’ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें केजरीवाल अपने समर्थकों की जय-जयकार के बीच ‘स्टीम्ड मोमो’ खाते नजर आ रहे हैं।

पार्टी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मोमो और दिल्लीवासियों के बीच का रिश्ता कुछ ज्यादा ही गहरा है। नई दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक मोमो विक्रेता केजरीवाल को खाने के लिए मोमो दे रहा है।”

वर्ष 2013 से नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से चुनौती मिल रही है। वीडियो में आप प्रमुख को विक्रेता से ‘वेज मोमो’ का एक टुकड़ा मांगते हुए सुना जा सकता है। फिर वह प्लेट से एक टुकड़ा उठाते हैं और अन्य लोगों को भी अपने साथ खाने के लिए कहते हैं। जब विक्रेता ने केजरीवाल से पूछा, ‘‘ चटनी खाते हो?” तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं।” दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे। चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे…हिमानी संग लिए सात फेरे

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चौपड़ा एक बेहद निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। नीरज चौपड़ा ने रविवार को ‘एक्स’ पर शादी समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा-जीवन के नये अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो इस पल में एक साथ लाया। साझा की गई तीन तस्वीरों में से एक में नव दम्पति और कुछ नजदीकी रिश्तेदार और एक में नीरज अपनी मां के साथ दिखाई दे रहे है।

मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक नीरज चौपड़ा ने दो दिन पहले हिमानी मोर नाम की लड़की से विवाह किया है। नीरज चौपड़ा ने वर्ष 2020 के टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जबकि वर्ष 2024 के पेरिस ओलम्पिक वह दूसरे स्थान पर रहे और रजत पदक जीता।

कौन हैं हिमानी मोर?
नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर सोनीपत की हैं और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। चोपड़ा के चाचा भीम ने बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने ये भी बताया कि हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।

नीरज के मामा ने कहा, “लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।”

AAP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, केजरीवाल और आतिशी समेत 40 लोगों के नाम शामिल

0

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दिल्ली सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने दिल्ली सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय सहित दिल्ली और पंजाब के सभी मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।

इनका नाम भी शामिल
आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह, हरभजन सिंह, मीत हेयर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा आप के स्टार प्रचारकों की सूची में दिलीप पांडेय, रामनिवास गोयल, गुलाब सिंह और ऋतुराज गोविंद का भी नाम, जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।

- Advertisement -

News of the Day