Friday, February 6, 2026
Home Blog Page 1046

दिल्ली: जनवरी में गर्मी का अहसास… 6 साल का टूटा रिकॉर्ड

0

इस साल दिल्ली में जनवरी के महीने में ठंड की बजाय गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को दिल्ली में गर्मी जैसा मौसम रहा। तापमान में बढ़ोतरी हुई। दोपहर को खिली धूप की वजह से गर्मी का अहसास हुआ। जनवरी महीने में दिल्ली का तापमान इस साल रविवार को सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। पीतमपुरा दिल्ली का सबसे ज्यादा गर्म इलाका रहा। पिछले 6 सालों में जनवरी में सबसे ज्यादा तापमान 19 जनवरी को रहा। 19 जनवरी रविवार को दिल्ली में इस महीने का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के मौसम में रविवार को तेज धूप निकली जिसके कारण लोगों को अपने स्वेटर निकालने पर मजबूर होना पड़ा।

PunjabKesari

दिल्ली में 6 साल बाद जनवरी में ऐसा तापमान देखने को मिला। इससे पहले 2019 में 21 जनवरी को दिल्ली का तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को दोपहर के समय तेज धूप रही लेकिन शाम होते-होते ठंड का अहसास फिर से होने लगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस अचानक गर्मी के लिए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा के पैटर्न में आए बदलाव को जिम्मेदार ठहराया।

दिल्ली का पीतमपुरा क्षेत्र रविवार को सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है यानी सोमवार और मंगलवार को भी दिल्ली में गर्मी का अहसास हो सकता है।

मौसम में होगा बदलाव 

मौसम में बदलाव आने की संभावना भी है। 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के बाद मौसम सर्द हो सकता है और फिर से ठंड का अहसास हो सकता है। इसके बाद 24 और 25 जनवरी को दिल्ली में कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है। इस तरह दिल्ली के मौसम में इस हफ्ते लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने Afghan सीमा पर 5 आतंकियों को किया ढेर

0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 संदिग्ध आतंकियों को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। यह जानकारी पाकिस्तान सेना के मीडिया विभाग आईएसपीआर (इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स) ने दी है।

रिपोर्ट के अनुसार ये आतंकवादी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह से जुड़े हुए थे। वे रविवार तड़के बलूचिस्तान के अशांत झोब जिले में पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा बलों को उनके मूवमेंट की जानकारी पहले से थी जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सभी पांचों आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के बाद इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया है और यह सुनिश्चित किया कि इलाके में कोई और खतरा न हो। झोब जिला पहले भी आतंकवादी गतिविधियों का शिकार रहा है और हालिया घटना ने इलाके की सुरक्षा स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

गौरतलब है कि टीटीपी एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है जो पाकिस्तान में कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है। यह संगठन अफगानिस्तान में मौजूद अपने ठिकानों से पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करता रहता है।

यह घटना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को भी उजागर करती है। बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत अक्सर आतंकियों के निशाने पर रहते हैं जिससे दोनों देशों की सीमा पर तनाव बना रहता है।

वहीं सुरक्षा बलों ने यह स्पष्ट किया है कि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे और आतंकवादियों के किसी भी प्रयास को विफल किया जाएगा।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे Cancer के मामले, शोध में हुआ खुलासा

0

अमेरिकन कैंसर सोसायटी की एक नई स्टडी के अनुसार महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अमरीका में 50 से 64 साल की उम्र की महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखे गए। यह जानकारी कैंसर जर्नल फॉर क्लीनिशियन में प्रकाशित हुई है।

PunjabKesari

महिलाओं में बढ़ रही कैंसर दर

1900 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों से अधिक हो गए हैं। लेकिन कैंसर से होने वाली मौतों की दर में कमी आई है।

➤50 साल से कम उम्र की महिलाएं ज्यादा प्रभावित:

50 साल से कम उम्र की महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों से 82% अधिक पाए गए हैं। 2002 में यह अंतर 51% था।

➤स्तन कैंसर के मामले ज्यादा:

इस उम्र वर्ग की महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे अधिक देखा गया है। यह हर साल 1.4% की दर से बढ़ रहा है जबकि अधिक उम्र की महिलाओं में यह दर 0.7% है।

कैंसर बढ़ने के संभावित कारण

रिपोर्ट में कैंसर की दर बढ़ने के पीछे के स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं है लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि इसके पीछे मोटापा, जेनेटिक और पर्यावरणीय कारण हो सकते हैं।

➤ मोटापे से जुड़े 13 प्रकार के कैंसर हैं।
➤ शराब आदि के सेवन से 7 प्रकार के कैंसर जुड़े हुए हैं।

PunjabKesari

पुरुषों में कैंसर के रुझान

1975 के बाद से सभी उम्र के पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर के मामलों में कमी आई है। हालांकि प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

सिगरेट से उम्र पर प्रभाव

➤ हर एक सिगरेट पीने से महिलाओं की उम्र 22 मिनट कम हो जाती है।
➤ पुरुषों के लिए यह कमी 17 मिनट है।
➤ लंदन यूनिवर्सिटी कॉलेज के वैज्ञानिकों के अनुसार एक सिगरेट पीने से व्यक्ति की उम्र 20 मिनट कम होती है।
➤ यदि कोई व्यक्ति 20 सिगरेट पीता है तो उसकी उम्र करीब 7 घंटे कम हो जाती है।

बता दें कि कैंसर के मामलों में वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है। मोटापा, अस्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरणीय कारक इसे और बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है।

उत्तराखंड बना UCC लागू करने वाला पहला राज्य, कैबिनेट ने दी मंजूरी

0

उत्तराखंड की कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता (UCC) की नियमावली को मंजूरी दे दी है। यह प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक फैसला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि इसे जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। यह उत्तराखंड को देश का पहला ऐसा राज्य बनाएगा जो यूसीसी लागू करेगा।

सर्वसम्मति से दी गई UCC को मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें यूसीसी की नियमावली का प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। सीएम धामी ने बताया कि 2022 में उन्होंने जनता से वादा किया था कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया जाएगा। अब सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसे जल्द ही लागू किया जाएगा।

21 जनवरी को मॉक ड्रिल

समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने से पहले 21 जनवरी को पूरे प्रदेश में मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सरकारी वेब पोर्टल पर विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशन, वसीयत आदि के पंजीकरण का अभ्यास किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यूसीसी लागू होने पर कोई तकनीकी समस्या न आए। मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारी और कर्मचारी वेब पोर्टल पर लॉगिन करेंगे और सेवाओं की प्रक्रिया को परखेंगे।

घोषणा से लागू होने तक का सफर

➤ फरवरी 2022: सीएम धामी ने विधानसभा चुनाव के दौरान यूसीसी लागू करने की घोषणा की।
➤ मई 2022: सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन हुआ।
➤ जनवरी 2024: विशेषज्ञ समिति ने ड्राफ्ट रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।
➤ फरवरी 2024: विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित हुआ।
➤ मार्च 2024: राष्ट्रपति ने विधेयक को मंजूरी दी।
➤ जनवरी 2025: कैबिनेट ने नियमावली को अंतिम मंजूरी दी।

यूसीसी लागू होने से क्या बदलाव होंगे?

➤ एक कानून: सभी धर्मों और समुदायों के लिए विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता और संपत्ति के लिए एक ही कानून होगा।
➤ शादी का पंजीकरण अनिवार्य: शादी और तलाक का पंजीकरण न कराने पर ₹25,000 जुर्माना लगेगा और सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
 महिला अधिकार: महिलाएं तलाक के लिए समान अधिकारों का उपयोग कर सकेंगी।
➤ हलाला और इद्दत की प्रथा खत्म: महिलाओं को दोबारा शादी के लिए किसी शर्त का पालन नहीं करना होगा।
➤ लिव-इन संबंध: लिव-इन में रहने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। उनके बच्चों को भी जैविक संतान का दर्जा मिलेगा।
➤ संपत्ति के अधिकार: बेटा और बेटी दोनों को संपत्ति में समान अधिकार होंगे।
 नाजायज बच्चे: नाजायज बच्चों को भी जैविक संतान का दर्जा मिलेगा।
➤ वसीयत का अधिकार: कोई भी व्यक्ति अपनी संपत्ति किसी को भी वसीयत से दे सकता है।

लोगों पर क्या पड़ेगा असर?

यूसीसी लागू होने से समाज में समानता बढ़ेगी। सभी नागरिक एक ही कानून का पालन करेंगे। महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकार मिलने में मदद होगी। लिव-इन और तलाक जैसे मुद्दों पर स्पष्टता आएगी।

अंत में बता दें कि यह कदम उत्तराखंड को प्रगतिशील और आधुनिक समाज की ओर ले जाने वाला बड़ा फैसला माना जा रहा है।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी शुभकामनाएं, वीडियो हुआ वायरल

0

वाशिंगटन में एक निजी रिसेप्शन के दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने डोनाल्ड ट्रंप को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बधाई दी। डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।

इस बार, शपथ ग्रहण समारोह यूएस कैपिटल के बाहर की बजाय अंदर, कैपिटल रोटुंडा हॉल में आयोजित किया जाएगा, क्योंकि ठंड के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह 40 सालों में पहला मौका होगा, जब शपथ ग्रहण समारोह खुले स्थान पर नहीं होगा।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में 12 से ज्यादा विदेशी नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर शामिल हैं।

समारोह में व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी, जैसे टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस, और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग। इसके अलावा, गायिका कैरी अंडरवुड और रैपर नेली जैसी सितारे भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

 

ट्रंप के भारतीय साझेदार कल्पेश मेहता भी शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम के लिए वाशिंगटन डीसी पुलिस और नेशनल गार्ड ने खास सुरक्षा इंतजाम किए हैं। सुरक्षा में लगे सैनिकों के लिए एक विशेष पैच तैयार किया गया है, ताकि उन्हें आसानी से पहचाना जा सके।

नहीं रहे टीवी एक्टर योगेश महाजन, फ्लैट में पाए गए मृत

0

टीवी और मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता योगेश महाजन का 19 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी अचानक हुई मौत ने मनोरंजन जगत को झकझोर कर रख दिया है। अभिनेता के निधन की खबर से फैंस, सहकर्मी और परिवार वाले गहरे सदमे में हैं।

PunjabKesari

कैसे हुआ निधन?

जानकारी के मुताबिक, योगेश महाजन अपने सेट परिसर में बने फ्लैट में मृत पाए गए, जब वो शूटिंग पर नहीं पहुंचे, तो क्रू मेंबर्स ने उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उसे तोड़कर अंदर देखा गया, जहां अभिनेता बेसुध हालत में पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

को-स्टार ने दी जानकारी

PunjabKesari

एक्टर की को-स्टार आकांक्षा रावत ने उनकी मौत की पुष्टि की। आकांक्षा ने कहा- योगेश बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था। हम पिछले एक साल से साथ काम कर रहे थे। उनके अचानक जाने से हम सभी सदमे में हैं।

बेटे और पत्नी को छोड़ गए पीछे

योगेश महाजन अपने पीछे पत्नी और सात साल के बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। उनकी पत्नी का बहुत बुरा हाल है।

अंतिम संस्कार

योगेश का अंतिम संस्कार 20 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे, बोरिवली वेस्ट मुंबई के गोरारी-2 श्मशान भूमि में किया गया।

एक प्रतिभाशाली कलाकार

योगेश महाजन का जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। वो इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल ‘शिव शक्ति- तप, त्याग, तांडव’ में शुक्राचार्य का किरदार निभा रहे थे।

मराठी इंडस्ट्री में योगदान

मराठी सिनेमा में भी उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई। ‘मुंबईचे शहाणे’ और ‘समसारची माया’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक

अभिनेता के निधन से फैंस और इंडस्ट्री के लोग गहरे दुख में हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी यादों को साझा कर रहे हैं।

8th Pay Commission Salary: 8वां वेतन आयोग लागू होते ही कर्मचारियों को मिलेंगे 1,31,249 रुपये प्रति माह!

0

केंद्र सरकार ने हाल ही में सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बड़ा बदलाव करने के लिए 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है। यह फैसला लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है। माना जा रहा है कि इस आयोग के लागू होने के बाद सरकारी नौकरी वालों की सैलरी में भारी इजाफा होगा। खासकर, कुछ उच्च पदों पर बैठे कर्मचारियों की सैलरी में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सरकारी नौकरियों में सबसे अधिक सैलरी वाले पद

सरकारी नौकरी हमेशा से युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही है, खासकर उन नौकरियों के लिए जो उच्च वेतन और भत्ते प्रदान करती हैं। भारत में कई ऐसे सरकारी पद हैं जिनमें कर्मचारियों को शानदार सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं। इनमें सबसे पहले आता है भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का पद। IAS अधिकारियों को शुरुआत में 56,100 रुपये प्रति माह का वेतन मिलता है, जो समय के साथ बढ़ता है और 8 वर्षों की सेवा के बाद यह 1,31,249 रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है।

इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का स्थान है। IPS अधिकारियों को भी IAS के समान ही अच्छी सैलरी मिलती है, जिसकी शुरुआत 56,100 रुपये प्रति माह होती है। तीसरे नंबर पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) है, जहां अधिकारियों को भी IAS और IPS के समान सैलरी मिलती है, और उनकी शुरुआत भी 56,100 रुपये प्रति माह होती है।

इसके अतिरिक्त, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड B अधिकारी पद पर चयनित लोगों को भी आकर्षक सैलरी मिलती है। इन अधिकारियों को हर महीने लगभग 67,000 रुपये का वेतन मिलता है। जब 8वां वेतन आयोग लागू होगा, तो इन उच्च वेतन वाले सरकारी पदों पर बैठे लोगों की सैलरी में सबसे ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है।

सैलरी में वृद्धि कैसे होगी?

8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ेगी, यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। हालांकि, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 2.86 कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

उदाहरण के लिए, अगर किसी IAS अधिकारी की वर्तमान न्यूनतम बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह है, तो जब फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़कर 2.86 होगा, तो उनकी न्यूनतम बेसिक सैलरी 160,446 रुपये प्रति माह हो जाएगी। इस प्रकार, एक लाख रुपये से अधिक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस फॉर्मूले को आप अन्य सरकारी पदों पर भी लागू कर सकते हैं और देख सकते हैं कि उनकी सैलरी में कितनी वृद्धि होगी।

Meta लॉन्च करेगी नया ऐप Edit, Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए होगा अवेलेबल

0

इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने रविवार रात को ऐलान किया कि मेटा जल्द ही एडिट नाम से एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च करने जा रहा है। यह ऐप  एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। मोसेरी ने थ्रेड्स पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, “एडिट एक वीडियो एडिटिंग ऐप से कहीं बढ़कर है, यह क्रिएटिव टूल्स का एक पूरा सूट है।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ऐप में “प्रेरणा के लिए एक समर्पित टैब होगा, दूसरा आपके पास मौजूद किसी भी शुरुआती विचार पर नज़र रखने के लिए”।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम के सीईओ ने कहा- 

इंस्टाग्राम के सीईओ का कहना है कि ऐप में “सभी editing tools होंगे जिनकी आप अपेक्षा करते हैं, दोस्तों और अन्य रचनाकारों के साथ ड्राफ्ट साझा करने की क्षमता और यदि आप इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो साझा करने का निर्णय लेते हैं, तो उन वीडियो के बारे में शक्तिशाली जानकारी भी”।

ऐप्पल ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल-

मोसेरी ने घोषणा की है कि एडिट ऐप पहले से ही ऐप्पल ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल है। यह जल्द ही एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए Google Play स्टोर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने थ्रेड्स पोस्ट में लिखा, “आप आज ही iOS ऐप स्टोर में ऐप को प्रीऑर्डर कर सकते हैं, और यह जल्द ही एंड्रॉइड पर भी आ रहा है।”

CapCut से होगा मिलता- जुलता-

Edit ऐप में TikTok-निर्माता ByteDance के स्वामित्व वाले ऐप CapCut से भी कुछ मिलता जुलता समानता है। बीते दिन सभी ByteDance ऐप को Apple ऐप स्टोर और Google Play Store से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था।

Auto Expo 2025: Toyota Fortuner को टक्कर देने आ गई MG Majestor

MG Motor India ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई SUV Majestor से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी के ग्लोस्टर मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन माना जा रहा है। MG ने बताया कि Majestor ग्लोस्टर रेंज का टॉप वेरिएंट होगा। इसके बोल्ड डिजाइन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर का असली प्रतियोगी बना रहे हैं। MG Majestor की संभावित कीमत 40 लाख रुपए से 45 लाख रुपए एक्स शोरूम तक हो सकती है। यह गाड़ी Toyota Fortuner Legender को टक्कर देगी।

PunjabKesari

इंजन

Majestor में 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 213bhp की पावर और 478Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स

इस SUV में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ghazipur में नौकरी का झांसा देकर 300 युवाओं के साथ लाखों की ठगी…अब तक 6 केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक कोचिंग सेंटर के संचालक और उसके परिवार द्वारा लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गाजीपुर के नगदिलपुर में स्थित बकसू बाबा अकादमी के संचालक विनोद कुमार गुप्ता ने नौकरी का झांसा देकर करीब 300 युवाओं से 10-10 लाख रुपये वसूले।

PunjabKesari

इन युवाओं को यह बताया गया था कि उन्हें बिहार सचिवालय में नौकरी मिल जाएगी। इसके लिए विनोद गुप्ता ने छात्रों को सचिवालय में घूमने भी ले जाकर यह विश्वास दिलाया कि उन्हें नौकरी मिल जाएगी।

वहीं विनोद कुमार गुप्ता के इस फर्जीवाड़े में उसके बेटे, पत्नी और अन्य रिश्तेदारों ने भी मदद की। उन्होंने छात्रों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड जारी किए। जब छात्र इन दस्तावेजों के साथ सचिवालय पहुंचे तो उन्हें यह पता चला कि दस्तावेज़ फर्जी थे। इसके बाद छात्रों ने विनोद गुप्ता से पैसे वापस करने की मांग की लेकिन जब पैसा वापस नहीं किया गया तो पीड़ितों ने गाजीपुर के रेवतीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि अबतक इस मामले में कुल 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की योजना बनाई है।

- Advertisement -

News of the Day