Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 1049

Mahakumbh 2025: जापान से 150 लोगों का दल आकर गंगा में लगाएगा आस्था की डुबकी

जापान से महामंडलेश्वर योग माता कैलादेवी (पूर्व नाम कैको आइकावा) के करीब 150 जापानी शिष्य 26 जनवरी को महाकुंभ में आकर गंगा में डुबकी लगाएंगे। जापान मूल की कैको आइकावा को कैलादेवी नाम जूना अखाड़ा ने दिया था और वह ब्रह्मलीन पायलट बाबा की गुरु बहन हैं। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि महाराज ने बताया, ‘‘जापान से करीब 150 लोगों का प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ में स्नान और माता जी के सानिध्य में योग साधना करने के लिए 26 जनवरी को पायलट बाबा शिविर में पहुंचेगा।”

24 जनवरी को पहुंचेगी योग माता
महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि महाराज ने बताया, जापानी प्रतिनिधियों के लिए शिविर में विशेष भोजनशाला तैयार की जा रही है जहां पूर्ण शाकाहार वैदिक भोजन तैयार किया जाएगा। भोजन, जापान के लोगों के निर्देशन में यहां के लोग तैयार करेंगे। शैलेशानंद गिरि ने बताया, ‘‘योग माता 24 जनवरी को जापान से इस शिविर में पहुंच जाएंगी और कितने लोगों को वह दीक्षा देंगी, इस पर वह स्वयं निर्णय करेंगी। चूंकि इस महाकुम्भ में बाबा जी स्थूल रूप से उपस्थित ना होकर सूक्ष्म रूप से उपस्थित हैं, इसलिए इस बार शिविर में श्रद्धांजलि का माहौल है।” उन्होंने बताया कि शिविर में शिव शक्ति यज्ञशाला का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 25 से 30 देशों के लोग विश्व शांति के लिए आहुति देंगे। उन्होंने बताया कि बाबा जी के ज्यादातर शिष्य रूस और यूक्रेन के हैं जो इस यज्ञ में आहुति देंगे।

जापान, कोरिया, इंडोनेशिया और बाली के लोग भी देंगे आहुति
शैलेशानंद गिरि ने बताया कि इसी तरह, जापान, कोरिया, इंडोनेशिया और बाली के लोग भी आहुति देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘बाह्य जगत में हम देखते हैं कि युद्ध का माहौल है, लेकिन वास्तविक जीवन में जननी जन्मभूमि की परिकल्पना में लोगों को आप यहां (इस शिविर में) मैत्री भाव में देखेंगे। बाबा जी द्वारा दिए गए प्रेम, विश्वास और शांति के त्रिगुणात्मक सूत्र को हम यहां क्रियान्वित होते देखेंगे।”

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद, जानें दैनिक राशिफल

0

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

अरविंद केजरीवाल पर हमला, फेंके गए पत्थर, AAP ने परवेश वर्मा पर लगाए आरोप

0

दिल्ली में चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद सभी सियासी पार्टियां जोरों-शोरों से प्रचार अभियान में जुटी हैं। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर आरोप और प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। आप का कहना है कि परवेश वर्मा के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है।

AAP सूत्रों के मुताबिक, नई दिल्ली विधानसभा में प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया है। पत्थर से अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है। यह परवेश वर्मा के गुंडों की करतूत है और स्थानीय लोगों ने भाजपा के गुंडों को भगाया।

दिल्ली की जनता इसका करारा जवाब देगी
आम आदमी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘हार के डर से बौखलाई BJP, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला कराया है।’ BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल जी पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। बीजेपी वालों, तुम्हारे इस कायराना हमले से केजरीवाल जी डरने वाले नहीं हैं, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी।

लीक हुईं iPhone SE 4 की तस्वीरें, शानदार फीचर्स से होगा लैस

0

Apple जल्द ही iPhone SE 4 फोन को लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन किफायती कीमत पर दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है। लॉन्च से पहले इस फोन की कई डिटेल्स लीक हो चुकी हैं, जिनमें स्मार्टफोन का डमी मॉडल भी सामने आया है। माना जा रहा है कि iPhone SE 4 को अगले दो महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

PunjabKesariसोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Sonny Dickson ने iPhone SE 4 का डमी मॉडल शेयर किया है। तस्वीरों में इस स्मार्टफोन के ब्लैक और व्हाइट रंग के ऑप्शन दिख रहे हैं, जो कि Apple की डिज़ाइन फिलॉसफी को फॉलो करते हैं। स्मार्टफोन के सिंगल रियर कैमरा को टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में रखा गया है, और इस कैमरे में 48MP का लेंस हो सकता है। कैमरे का लेंस और उसकी जगह Google Nexus 5 से प्रेरित लग रही है, हालांकि इसका मैटेरियल Nexus से काफी अलग होगा। इसके अलावा एक और तस्वीर में स्मार्टफोन का फ्रेम साफ नजर आ रहा है। इसमें म्यूट स्विच, वॉल्यूम बटन और फिजिकल SIM कार्ड स्लॉट देखा जा सकता है। स्मार्टफोन के फ्रंट साइड में फिजिकल होम बटन नहीं दिखाई दे रहा है।

क्या होंगे खास फीचर्स?

Mark Gurman ने भी iPhone SE 4 के बारे में कुछ अहम जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह स्मार्टफोन iPhone SE 4 या iPhone 16E के नाम से लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत लगभग 500 डॉलर (लगभग 45,000 रुपये) हो सकती है। इसमें 6.1 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो iPhone 14 जैसा दिखेगा। 12MP का सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन में मिलेगा। इसमें Apple का नया A18 प्रोसेसर होगा, जो iPhone 15 और iPhone 15 Plus से भी बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इस स्मार्टफोन में Apple Intelligence फीचर भी होगा, जो स्मार्टफोन की पारफॉर्मेंस को और भी बेहतर बनाएगा।

Bihar Board Exam 2025: अब एडमिट कार्ड खो जाने पर भी परीक्षा दे सकेंगे छात्र

0

अगर किसी छात्र का एडमिट कार्ड (Admit Card) खो जाता है या गलती की वजह से छात्र अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र (Exam Centre) पर लाना भूल जाता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर छात्र का एडमिट कार्ड कहीं खो गया है या परीक्षा केंद्र पर लाना भूल गया है तो छात्र को परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने किया विशेष प्रावधान

दरअसल, ऐसे मामले में छात्र को परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जाएगा। बता दें कि, छात्र की पहचान को सत्यापित करने के लिए बोर्ड ने एक विशेष प्रावधान किया है। अगर छात्र एडमिट कार्ड लाना भूल गया है तो परीक्षा केंद्र पर छात्र की पहचान उपस्थिति पत्रक में स्कैन की गई उसकी फोटो और रोल शीट की मदद से की जाएगी। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सही छात्र ही परीक्षा में भाग ले रहा है। यहां आपको ये भी बता दें कि, परीक्षा केंद्र के अधिकारी छात्र की पहचान की पुष्टि के लिए कुछ दस्तावेज, जैसे स्कूल आईडी कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र की मांग भी की जा सकती है। यह प्रावधान उन छात्रों के लिए है जो किसी अनजाने कारण से अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर लाना भूल जाते हैं या जिनका एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले ही खो गया हो।

क्या है इसका उद्देश्य?

कई बार देखा गया है कि, छात्र अपना एडमिट कार्ड खो देते हैं या लाना भूल जाते हैं। वहीं बोर्ड का यह निर्णय सभी छात्रों को परीक्षा में भाग लेने का समान अवसर प्रदान करने और किसी भी अनावश्यक तनाव से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। बता दें कि, इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी, 2025 तक और मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक, दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

गूगल ने दुनियाभर में बढ़ा दिया महाकुंभ का क्रेज, ‘कुंभ मेला’ सर्च करते ही बरस रहे हैं फूल

गूगल अपनी सर्च स्क्रीन पर गुलाब की पंखुड़ियों के एनिमेशन के साथ चल रहे महाकुंभ का जश्न मना रहा है। अगर कोई गूगल पर ‘कुंभ’, ‘महाकुंभ’, ‘कुंभ मेला’, ‘महाकुंभ’ या इसी तरह के किसी भी अन्य शब्द को खोजता है, तो स्क्रीन पर बैकग्राउंड में गुलाब की पंखुड़ियों की आभासी वर्षा दिखाने वाला एनिमेशन चलता है।

PunjabKesari
गूगल एनिमेशन को ईमेल, फेसबुक, एक्स और व्हाट्सएप के जरिए दूसरों के साथ दोबारा चलाने या शेयर करने की भी अनुमति देता है। तीसरा विकल्प एनिमेशन को खारिज करने की अनुमति देता है। महाकुंभ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा गया है- “गूगल सर्च इंजन प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के शुभारंभ का अनोखे ढंग से जश्न मना रहा है। जब आप महाकुंभ सर्च करेंगे तो यह महाकुंभ के सम्मान में स्क्रीन पर पंखुड़ियों की वर्षा करेगा।”

गूगल के जरिए लोग महाकुंभ के इतिहास, महत्व, तारीखों, अमृत स्नान की तिथियों समेत तमाम जानकारी जुटा रहे हैं। गूगल सर्च के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कतर, यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, कुवैत, ईरान, जॉर्डन, बांग्लादेश, मालदीव, अफगानिस्तान के लोग महाकुंभ के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं।  पाकिस्तान के लोग बड़ी मात्रा में महाकुंभ के बारे में गूगल से जानकारी जुटा रहे हैंञ

PunjabKesari
महाकुंभ – जो कि दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागमों में से एक है – प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम त्रिवेणी संगम के तट पर आयोजित किया जा रहा है। यह विशाल मेला, जिसमें लाखों तीर्थयात्री मोक्ष की तलाश में संगम में पवित्र डुबकी लगाने और पवित्र जल में अपने पापों को धोने के लिए आते हैं, 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के पहले दो दिनों में ही लगभग 5 करोड़ लोग आए, जबकि इस आयोजन की मेजबानी कर रही उत्तर प्रदेश सरकार को पूरे मेला अवधि के दौरान 40 से 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है।

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ अब ओटीटी पर है उपलब्ध

0

शूजित सिरकार की नवीनतम निर्देशित फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’, जिसमें अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं, 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यदि आप इसे देखने से चूक गए, तो फिल्म अब प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। प्राइम वीडियो इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने शनिवार आधी रात को एक पोस्टर साझा करते हुए रिलीज की घोषणा की, जिसमें अभिषेक एक कैंसर रोगी अर्जुन की भूमिका में हैं, साथ ही उनकी बेटी रेया भी है, जिसका किरदार अहलिया बामरू ने निभाया है।

यह फिल्म कैंसर से पीड़ित अर्जुन सेन की वास्तविक जीवन की कहानी बताती है। जो एक अमेरिका आधारित मार्केटिंग प्रोफेशनल हैं और जिन्हें कैंसर का निदान हुआ था। कई सर्जरी के बाद अर्जुन जीवित रहते हैं और अपनी यात्रा का वर्णन करते हैं। यह फिल्म उनके और उनकी बेटी रेया के साथ उसके रिश्ते को भी दर्शाता है, जिसे वह अपनी पूर्व पत्नी के साथ सह-अभिभावक बनाता है। जॉनी लीवर अर्जुन के केयरटेकर की भूमिका में हैं। राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा सह-निर्मित, आई वांट टू टॉक को रितेश शाह ने लिखा है, जो प्राइम वीडियो पर सरदार उधम के बाद शूजीत सरकार के साथ एक और सहयोग का प्रतीक है।

गुरु में गुरुकांत देसाई की भूमिका के लिए मशहूर अभिषेक बच्चन लगातार अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा और बॉब बिस्वास जैसी गहन भूमिकाओं से लेकर पा और घूमर में भावनात्मक भूमिकाओं तक, वह भारतीय सिनेमा में एक असाधारण प्रतिभा बने हुए हैं, और लगातार अपने परिवर्तनकारी प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं।

आउट हुआ ‘पंजाब ’95’ का टीजर, दिलजीत दोसांझ की फिल्म अगले महीने सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज

0

दिलजीत दोसांझ की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पंजाब ’95’, जो कई सेंसरशिप विवादों के कारण 2022 से अटकी हुई थी, अब 7 फरवरी, 2025 को केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी। यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है, लेकिन फिलहाल भारत में रिलीज नहीं होगी। दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज डेट की घोषणा करते हुए बताया कि इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का टीज़र भी साझा किया। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया टीज़र

शुक्रवार शाम दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर ‘पंजाब ’95’ का टीज़र साझा किया। इस फिल्म में दिलजीत जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभा रहे हैं, जो सिखों की गुमशुदगी के रहस्यों को सुलझाने और न्याय की तलाश में अपनी अडिग यात्रा पर निकलते हैं। टीज़र में अर्जुन रामपाल के किरदार की झलक भी देखने को मिलती है। टीज़र शेयर करते हुए दिलजीत ने लिखा, ‘Panjab ’95 releases in Cinemas Internationally only on 7th February P.S. Full Movie, No Cuts #ChallengetheDarkness।’

क्यों हुई ‘पंजाब ’95’ की रिलीज में देरी?

यह बायोग्राफिकल ड्रामा जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित है और इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ कई विवादों का सामना करना पड़ा। 2022 से फिल्म CBFC सर्टिफिकेट के लिए अटकी हुई थी। सितंबर 2024 में खबर आई कि CBFC ने फिल्म में 120 कट्स का सुझाव दिया था। इससे पहले जुलाई 2024 में 85 कट्स की बात सामने आई थी।

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की थी। दिसंबर 2022 से फिल्म सेंसर बोर्ड के पास अटकी हुई थी। एक बातचीत में उन्होंने कहा था, ‘यह फिल्म हमारे परिवार की सहमति से बनी है और इसे बिना किसी कट के रिलीज होना चाहिए।’

फिल्म से जुड़े अन्य विवरण

‘पंजाब ’95’ का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है और इसे रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन बैनर RSVP मूवीज़ के तहत बनाया गया है। फिल्म में जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी और उनकी न्याय की लड़ाई को दिखाया गया है।

BSNL के सस्ते प्लान ने Jio को दी टक्कर, जानें किसमें ज्यादा फायदे

0

निजी टेलीकॉम कंपनियों के बढ़ते रिचार्ज प्लान की कीमतों से परेशान ग्राहक अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की ओर रुख कर रहे हैं। BSNL अपने सस्ते और लाभकारी प्लान के कारण तेजी से ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। खासकर, BSNL के एक ऐसे प्लान ने सबका ध्यान खींचा है, जो Jio के मुकाबले न सिर्फ सस्ता है, बल्कि ज्यादा डेटा और बेहतर वैलिडिटी भी ऑफर करता है।

BSNL का ₹229 वाला प्लान
BSNL का यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें शानदार फायदे दिए जा रहे हैं।

  • डेली डेटा: रोजाना 2GB डेटा, यानी 30 दिनों में कुल 60GB डेटा।
  • फ्री कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा।
  • SMS बेनेफिट: रोजाना 100 फ्री SMS।

Jio का ₹249 वाला प्लान
दूसरी ओर, Jio के इस प्लान की वैलिडिटी BSNL के मुकाबले कम है और इसमें डेटा भी सीमित है।

  • डेली डेटा: रोजाना 1GB डेटा, यानी 28 दिनों में कुल 28GB डेटा।
  • फ्री कॉलिंग: अनलिमिटेड कॉलिंग।
  • SMS बेनेफिट: रोजाना 100 फ्री SMS।
  • एक्स्ट्रा बेनेफिट्स: JioCinema, JioTV, और JioCloud का एक्सेस।

BSNL के फायदे Jio से ज्यादा

  • BSNL का ₹229 वाला प्लान Jio के ₹249 वाले प्लान की तुलना में सस्ता है और इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ दोगुना डेटा (60GB) मिलता है।
  • BSNL का ₹249 वाला प्लान भी उपलब्ध है, जिसमें 45 दिनों की वैलिडिटी के साथ ₹229 वाले प्लान जैसे ही फायदे मिलते हैं। यानी केवल ₹20 ज्यादा देकर 15 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी पाई जा सकती है।

निष्कर्ष
BSNL का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो कम बजट में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। जबकि Jio अपने अतिरिक्त सेवाओं जैसे JioCinema और JioCloud के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में ग्राहक अपनी जरूरत और प्राथमिकताओं के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

प्रयागराज महाकुंभ 2025: यूपी की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल, 1% जीडीपी वृद्धि का अनुमान

प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाला महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं होगा, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार इस आयोजन से राज्य की जीडीपी में 1% से अधिक की वृद्धि हो सकती है और कुल आर्थिक गतिविधि लगभग 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। महाकुंभ का आर्थिक प्रभाव व्यापक होगा, जो न केवल राज्य की तिमाही जीडीपी को मजबूत करेगा, बल्कि भारत की वार्षिक जीडीपी में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। खासकर जीएसटी संग्रहण में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जो प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

45 दिन का आयोजन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

महाकुंभ 2025 में करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इन श्रद्धालुओं की खरीदारी क्षमता में वृद्धि से राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ होगा। अनुमान है कि प्रत्येक श्रद्धालु का औसत खर्च 10,000 रुपये तक हो सकता है। इससे अनुमानित आर्थिक गतिविधि 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इस आंकड़े के अनुसार, केवल जीएसटी संग्रहण से लगभग 50,000 करोड़ रुपये की आय हो सकती है, और अन्य अप्रत्यक्ष करों से यह आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये तक जा सकता है।

महाकुंभ का बुनियादी ढांचे पर प्रभाव

महाकुंभ के दौरान सरकार द्वारा किए गए 16,000 करोड़ रुपये के निवेश से यूपी के बुनियादी ढांचे में भारी सुधार होगा। परिवहन, रेलवे, बिजली, और भूमि किरायों से होने वाली आय भी लगभग 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इस आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, खासकर विदेशी पर्यटकों के आगमन से। प्रयागराज में अब 5-स्टार और 7-स्टार होटल की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में भी बड़ा विकास होगा।

सरकार के विकास योजनाओं में योगदान

आर्थिक गतिविधियों से होने वाली आय का एक बड़ा हिस्सा राज्य के विकास में लगेगा, जिससे “सबका साथ, सबका विकास” का सपना साकार होगा। महाकुंभ का आध्यात्मिक महत्व तो है ही, लेकिन इसके साथ-साथ इसका आर्थिक महत्व भी बहुत बड़ा है। यह आयोजन राज्य के हर कोने में विकास को प्रेरित करेगा, और छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों तक सभी को आर्थिक लाभ मिलेगा। महाकुंभ के दौरान जीएसटी संग्रहण में तीन गुना तक बढ़ोतरी और पर्यटन स्थलों पर भीड़ बढ़ने से राज्य की अर्थव्यवस्था में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। वरिष्ठ अर्थशास्त्री और सीए पंकज गांधी जायसवाल के अनुसार, महाकुंभ यूपी की जीडीपी और समग्र आर्थिक गतिविधि में ऐतिहासिक वृद्धि का कारण बनेगा।

- Advertisement -

News of the Day