Tuesday, March 31, 2026
Home Blog Page 105

MP : सूनी आंखों में जमानेभर का दर्द…तलाक होते ही पत्नी ने पति की गोद से खींचा बेटा, जार-जार रोया पिता का दिल

0

ग्वालियर में एक कपल की तलाक की प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है. कानूनी रूप से पूरी तरह अलग हुए कपल के लिए दो साल के मासूम को मां को सौंपे जाने का फैसला होता है. लेकिन वीडियो में कैद हुआ सबसे भावुक पल वह था जब पिता ने अपने छोटे से बेटे को मां की गोद में सौंपा. बच्चा अपने पिता की गोद छोड़ने को तैयार ही नहीं

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आई एक तस्वीर ने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया है. पारिवारिक विवाद और पति- पत्नी के कानूनी अलगाव की प्रक्रिया के बीच एक ऐसा भावुक क्षण सामने आया, जिसने हर देखने वाले की आंखें नम कर दीं. मामला ग्वालियर की भितरवार तहसील का है, जहां तलाक की फॉर्मेलिटी के बीच एक 2 साल के मासूम बच्चे की पिता से जुदाई का पल बेहद मार्मिक रहा.

जानकारी के अनुसार, आठ दिन पहले अपने ससुराल से लापता हुई सोमप्रीत कौर को पुलिस ने पंजाब स्थित एक गुरुद्वारे से बरामद किया. महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और साफ तौर पर तलाक लेकर मायके लौटने की इच्छा जताई. इसके बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से डिवोर्स का निर्णय लिया. साथ ही यह भी तय हुआ कि दो साल का बच्चा उसकी मां यानी सोमप्रीत को ही सौंपा जाएगा.

ये सब कुछ हो रहा था लेकिन वीडियो में कैद हुआ सबसे भावुक पल वह था जब पिता ने अपने छोटे से बेटे को मां की गोद में सौंपा. उस क्षण पिता के चेहरे पर लाचारी और टूटन साफ दिखाई दे रही थी. बच्चा अपने पापा से अलग होने को तैयार नहीं था. वह उनकी बाहें ही नहीं छोड़ रहा था. मां की गोद में खींचे जाने के बाद भी वह बार-बार पिता की ओर बढ़ता, रोता और छूटकर उनके पास जाने की कोशिश करता रहा. इस दौरान सोमप्रीत के परिजनों में ये एक युवक बच्चे को चॉकलेट देकर समझाने की कोशिश करता है लेकिन बच्चा मां की गोद से छूटकर पिता की गोद में जाने की जिद किए है.

इतने में मां- ‘बेटा मम्मा है मम्मा’ कहकर पिता से उसकी असहाय पकड़ को छुड़ाकर कमरे से बाहर निकल जाती है. इस दौरान पिता के चेहरे की जो बेबसी कैमरे में कैद हुई वह दिल तोड़ देने वाली है. उस पल की भावनाएं किसी भी कानूनी प्रक्रिया से कहीं अधिक भारी थीं. पिता अपने जिगर के टुकड़े को दूर जाते हुए बस खामोश खड़ा देखता रहा, मानो उसके शब्द और भावनाएं दोनों ही साथ छोड़ चुके हों.

समाज में तलाक एक अधिकार है जो कई बार बेहद जरूरी भी हो जाता है .अगर रिश्ते में प्रताड़ना, अपमान या मारपीट जैसी चीज है तो अलग हो जाना ही बेहतर रास्ता होता है इसलिए यह कहानी किसी एक पक्ष को दोषी ठहराने की नहीं है. लेकिन दो साल का मासूम कानून नहीं जानता है. दुनियाभर में डिवोर्स के मामलों में कानून यह जरूर तय करता है कि बच्चा किसके पास रहेगा, लेकिन सवाल ये है कि उस बच्चे के भीतर जो खालीपन बनेगा, उसे कैसे भरा जाएगा?

ENTERTAINMENT : ‘बिना परमिशन गर्भाशय निकलवा …’उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

पॉपुलर सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन पर उनकी पहली पत्नी रंजना ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है.बॉलीवुड के पॉपुलर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर से विवादों में फंस चुके हैं. इस बार सिंगर की पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल खड़े हो चुके हैं. दऱअसल, उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने सिंगर के खिलाफ सुपौल के महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

रंजना ने शिकायत में उदित नारायण पर आरोप लगाया है कि उन्होंने धोखे से इलाज के बहाने उनका गर्भाशय ही निकलवा दिया.इतना ही नहीं बल्कि रंजना का कहना है कि इस बारे में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी भी नहीं थी. उनके खिलाफ इलाज के बहाने से साजिश की गई.

रंजना ने उदित नारायण पर उत्पीड़न करने और वादाखिलाफी जैसे संगीन आरोप भी लगाए हैं. रंजना इन दिनों बीमारी और तंगहाली से परेशान हैं और न्याय की गुहार लगाने के लिए थाने का दरवाजा खटखटाया है.आपको बता दें कि 7 दिसंबर 1984 में उदित नारायण ने पूरे रीति रिवाज के साथ रंजना संग शादी की थी.

शादी के कुछ वक्त बाद ही उदित नारायण अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए.ऐसे में रंजना और उनके बीच दूरियां बढ़ने लग गई.रंजना को बाद में मीडिया के जरिए पता चला कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है. जब इस बारे में रंजना ने सिंगर से पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

रंजना ने अपनी शिकायत में उदित नारायण पर सबसे बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने बता कि 1996 में उनके साथ सबसे बड़ा धोखा किया गया था. रंजना ने बताया कि इलाज के बहाने उन्हें दिल्ली के एक बहुत बड़े अस्पताल में ले जाया गया था. जहां बिना उनके परमिशन के गर्भाशय निकलवा दिया गया.उन्हें इस बारे में तब पता चला था जब वो किसी और बीमारी का इलाज करवाने अस्पताल गई थीं. रंजना ने इसे एक वेल प्लॉन्ड साजिश करार दिया. उनके अनुसार इस घटना की वजह से वो शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गईं.

WORLD : टूटेगा अमेरिका में नौकरी करने का सपना? ट्रंप के सांसद ले आए H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने का प्लान, भारतीयों पर कितना असर

0

ग्रेग स्ट्यूबी के EXILE एक्ट के तहत प्रस्ताव दिया गया है कि इमिग्रेशन एंड नेशनेलिटी एक्ट के सेक्शन 214(g)(1)(A) में संशोधन करके H1B वीजा प्रोग्राम को बंद कर दिया जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सांसद ने ऐसा बिल पेश किया है, जो भारतीयों के लिए बड़ा झटका है. ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद ग्रेग स्ट्यूबी ने सोमवार (9 फरवरी, 2026) को विदेशी कामगारों को मिलने वाली H1B वीजा की सुविधा को खत्म करने के लिए EXILE एक्ट विधेयक पेश किया है.

ग्रेग स्ट्यूबी ने कहा कि H1B वीजा योजना अमेरिकी नागरिकों के बजाय विदेशी कामगारों को ज्यादा प्राथमिकता देती है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को नुकसान होता है. एंडिंग एक्सप्लॉटिव इंपोर्टेड लेबर एग्जंप्शन (EXILE) एक्ट नाम के इस प्रस्तावित विधेयक में इमिग्रेशन और राष्ट्रीयता अधिनियम में बदलाव का प्रस्ताव दिया गया है.

ग्रेग स्ट्यूबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा, ‘आज मैं H1B वीजा प्रोग्राम खत्म करने के लिए विधेयक पेश कर रहा हूं. लंबे समय से इस H1B वीजा प्रोग्राम के चलते अमेरिकी कामगारों को लूटा जा रहा है. कंपनियां सस्ते विदेश कामगारों को बुलाकर अपने मुनाफे के लिए सिस्टम का दुरुपयोग करती रही हैं, जिसकी वजह से वेतन में कमी आई है और अमेरिकी अच्छी सैलरी वाली नौकरियों से वंचित रह गए.’

ग्रेग स्ट्यूबी के ऑफिस की तरफ से भी इसे लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की गई है, जिसमें कहा गया कि EXILE एक्ट का मकसद उन चिंताओं को दूर करना है कि अमेरिकी नागरिकों की भलाई और समृद्धि के बजाय विदेशी कामगारों को प्राथमिकता देना हमारे मूल्यों और राष्ट्रीय हितों को कमजोर करता है. हमारे कर्मचारियों और युवाओं को H1B वीजा प्रोग्राम की वजह से लगातार बेघर किया जा रहा है.

प्रेस रिलीज के अनुसार, EXILE एक्ट के तहत इमिग्रेशन एंड नेशनेलिटी एक्ट के सेक्शन 214(g)(1)(A) में संशोधन करके सास 2027 से हर वित्तीय वर्ष में H1B वीजा की संख्या शून्य कर दी जाएगी. प्रेस रिलीज के अनुसार H1B वीजा प्रोग्राम के तहत 5000 हजार विदेशी डॉक्टर्स को बुलाया गया, जिसकी वजह से 10 हजार से ज्यादा अमेरिकी फिजिशियन रेजीडेंसी प्रोग्राम में प्रवेश से वंचित रह गए. इसी तरह पिछले साल 16 हजार से ज्यादा माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कर्मचारियों को विस्थापित होना पड़ा क्योंकि 9 हजार विदेशी कामगारों को नौकरियां दी गईं. उन्होंने कहा कि डिजनी ने साल 2015 में विदेशी कामगारों को रखने के लिए 250 अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था.

ग्रेग स्ट्यूबी का यह विधेयक भारतीयों के लिए सबसे बड़ा झटका है क्योंकि भारत से बड़ी संख्या में H1B वीजा प्रोग्राम के तहत कामगार अमेरिका जाते हैं. H1B वीजा अमेरिका का एक नॉन-इमिग्रेंट वीजा है, जिसके तहत अमेरिकी कंपनियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में विदेशी कर्मचारियों को नौकरी देने की अनुमति मिलती है.

H1B वीजा होल्डर्स में 70 प्रतिशत भातीय हैं, जिनमें युवा कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है, इसलिए यह विधेयक भारतीयों के लिए सबसे बड़ा झटका है. हालांकि, विधेयक अभी सिर्फ अमेरिकी संसद के लोअर हाउस में पेश हुआ है. अभी इस पर न तो बहस हुई और न ही मतदान. अभी विधेयक को H1B वीजा प्रोग्राम से संबंधित हाउस कमेटी को भेजा जाएगा और फिर वह फैसला करेगी कि इस पर ऑफिशियल डिस्कशन होना है या नहीं. अगर प्रतिनिधिसभा में यह पास हो जाता है तो फिर विधेयक को अमेरिकी कांग्रेस के अपर हाउस सीनेट में भेजा जाएगा.

MAHARASHTRA : रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, खुद ही काट दी गर्भनाल… घर में पड़ा मिला नवजात

0

महाराष्ट्र के पुणे से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां एक नाबालिग लड़की रेप के बाद गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को घर पर ही जन्म दिया. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के पुणे में एक 15 साल की लड़की रेप के बाद गर्भवती हो गई और उसने अपने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया. समर्थ पुलिस स्टेशन के ऑफिसर के मुताबिक नाबालिग लड़की घर पर थी और उसने बच्चे को जन्म दिया. खबर है कि उसने खुद ही गर्भनाल काट दी थी. बाद में उसके परिवार वालों को नवजात बच्चा खिड़की के पास मिला.

पीड़िता की बड़ी बहन, जो उस दिन अपने ससुराल से घर आई थी. उसने बच्चे को देखा और अपनी छोटी बहन को भरोसे में लिया. जिसके बाद नाबालिग ने बताया कि नाना पेठ के एक 24 साल के आदमी ने उसे प्यार का झांसा देकर रिश्ते में फंसाया और बार-बार उसके साथ रेप किया. जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई.
लड़की के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मां और नवजात दोनों का हॉस्पिटल में मेडिकल एग्जामिनेशन किया गया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. रिश्तेदारों द्वारा दी गई जानकारी और मेडिकल टेस्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

MP : ‘साहब मैं जिंदा हूं..!’ पति ने खोली पत्नी की पोल, ले रही थी विधवा पेंशन

0

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक व्यक्ति को कागजों में मृत दिखाकर उसकी पत्नी 2014 से विधवा पेंशन ले रही है, जबकि पति जिंदा है और खुद को साबित करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है. चंद्रवली पटेल का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. हैरानी की बात यह कि वह कोर्ट आदेश से पत्नी को हर महीने 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता भी दे रहा है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से सिस्टम को बेनकाब करती एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है. कागज़ों में एक शख्स को मृत घोषित कर दिया गया है, लेकिन हकीकत में वही इंसान हाथ में तख्ती लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है. जिंदा पति खुद को जिंदा साबित करने को मजबूर है, जबकि उसकी पत्नी विधवा बनकर सालों से पेंशन उठा रही है.

यह मामला सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत करसोसा गांव का है. यहां रहने वाले चंद्रवली पटेल इन दिनों “साहब, मैं जिंदा हूं” लिखी तख्ती लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं. उनका आरोप है कि उनके जीवित रहते हुए भी पत्नी अजोरिया पटेल उन्हें कागजों में मृत दिखाकर मायके के जीर गांव में रह रही है और साल 2014 से विधवा पेंशन ले रही है.

चंद्रवली पटेल ने इस गंभीर फर्जीवाड़े की शिकायत कलेक्टर कार्यालय, एसडीएम और थाने तक की, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई. मजबूर होकर अब वह सार्वजनिक रूप से तख्ती लेकर सिस्टम से न्याय की गुहार लगा रहे हैं. मामले की विडंबना यहीं खत्म नहीं होती. जिस पत्नी पर जिंदा पति को मृत बताकर पेंशन लेने का आरोप है, उसी महिला को कोर्ट के आदेश पर चंद्रवली हर महीने 5 हजार रुपये गुजारा भत्ता भी दे रहा है.

दरअसल, साल 2014 में पत्नी ने चंद्रवली पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ा. बाद में साल 2018 में अदालत के आदेश पर गुजारा भत्ता तय हुआ, जो वह आज तक चुका रहा है. मामला सामने आने के बाद सिंगरौली जिला पंचायत के सीईओ जगदीश कुमार गोमे ने जनपद पंचायत बैढ़न के सीईओ से जांच प्रतिवेदन तलब किया है. उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलते ही यह स्पष्ट किया जाएगा कि इस फर्जीवाड़े में कौन-कौन अधिकारी या कर्मचारी शामिल हैं और गलत तथ्यों के आधार पर जिन लोगों ने लाभ लिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उस सिस्टम की है जहां सरकारी कागज इंसान से ज्यादा ताकतवर हो जाते हैं. सवाल सिर्फ गलत पेंशन का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की जवाबदेही का है जिसने सालों तक एक जिंदा आदमी को कागजों में मरा हुआ मान लिया. अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी फाइलों के ढेर में दबकर रह जाएगा.

ENTERTAINMENT : शादीशुदा ‘वड़ा पाव गर्ल’ ने मिस्ट्री मैन संग रचाई दूसरी शादी? दर्द में तड़प रहा पति, बोला- कोई नहीं छीन सकता…

‘वड़ा पाव गर्ल’ की वायरल शादी की तस्वीरों के बीच अब उनके पति युगम गेरा ने इमोशनल वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो पत्नी की वेबफाई पर बात करते दिखे. युगम काफी उदास और परेशान दिखे.

‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इस समय टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. पति संग अनबन के बीच चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन संग शादी के जोड़े में तस्वीरें शेयर करके हर किसी के होश उड़ा दिए. शादीशुदा चंद्रिका कई वीडियोज में मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक होती नजर आती हैं. ऐसे में अब चंद्रिका के पति युगम गेरा ने पत्नी की बेवफाई पर रिएक्ट किया है.

मिस्ट्री मैन संग चंद्रिका की बढ़ती नजदीकियों के बीच उनके पति युगम गेरा ने रिएक्ट किया है. युगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर कर कहा- अगर कोई लड़की तुमसे हाथ छुड़ाकर दूर जाना चाह रही हो ना तो उसे जाने देना चाहिए, क्योंकि वो बहुत पहले ही तुमसे दूर जा चुकी होती है. कैप्शन में युगम ने लिखा- जाने दो.

युगम दूसरे वीडियो में इमोशनल होते हुए कहते दिखे. उन्होंने कहा- एक बात समझ आ गई है, जो मेरे नसीब में है. वो मुझसे कोई नहीं छीन सकता. पर जो मेरे नसीब में नहीं है, वो मेरा चाहकर भी नहीं हो सकता. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- जब तक चल रही है जिंदगी, तब तक तो जीनी पड़ेगी. बता दें कि पति युगम गेरा संग खटपट के बीच चंद्रिका ने जब लाल जोड़े में मिस्ट्री मैन संग तस्वीरें शेयर कीं, तो हर कोई दंग रह गया. दुल्हन बनीं चंद्रिका मिस्ट्री मैन संग पोज देती दिखीं. जबकि मिस्ट्री मैन दूल्हे के लिबास में नजर आया.

शादी के जोड़े में चंद्रिका और मिस्ट्री मैन की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस को लगा कि उन्होंने शादी रचा ली है. कई लोग चंद्रिका को ट्रोल भी करने लगे. मगर फिर उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि ये सिर्फ प्रमोशनल फोटोशूट था. चंद्रिका की बात करें तो लंबे समय से पति संग उनका रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई हैं. चंद्रिका और युगम ने एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों की लड़ाई कब तक चलती है ये देखने वाली बात होगी.

KANPUR : 90 साल की विरासत, अरबों का साम्राज्य और लैंबॉर्गिनी हादसा… कानपुर के शिवम मिश्रा की पूरी कहानी

0

कानपुर में लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद कारोबारी शिवम मिश्रा का नाम सुर्खियों में है. पुलिस ने सुपरकार को सीज कर जांच तेज कर दी है, जबकि ड्राइवर बनाम खुद ड्राइव करने के दावों के बीच नए वीडियो भी चर्चा में हैं. बता दें कि शिवम मिश्रा 90 साल पुरानी कारोबारी विरासत वाले बंशीधर टोबैको ग्रुप को संभालता है. वह अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है.

कानपुर के वीआईपी रोड पर हुई एक हाई-स्पीड लैंबॉर्गिनी दुर्घटना ने न सिर्फ ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि शहर के एक बड़े कारोबारी परिवार को सुर्खियों में ला दिया है. इस हादसे में जिस लग्जरी कार का नाम सामने आया, वह बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़े उद्योगपति फैमिली की है. पुलिस का कहना है कि उस सुपरकार को शिवम मिश्रा चला रहा था, जो कानपुर के प्रमुख कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है और बंशीधर टोबैको ग्रुप की कंपनी का डायरेक्टर है.

दरअसल, रविवार को कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके की वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी बेकाबू हो गई. कार ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर एक बाइक सवार और राहगीर को चपेट में लिया. इसके बाद कार सड़क किनारे खंभे से जा टकराई. हादसे में कई लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

दुर्घटना के समय कार के पीछे एक अन्य वाहन में बाउंसर चल रहे थे. मौके के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें सुरक्षा कर्मी भीड़ को दूर करते और पुलिस से बात करते दिख रहे हैं. इस केस में पहले पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जबकि सोमवार को जांच के बाद शिवम मिश्रा का नाम सामने आया. ग्वालटोली थाने में खड़ी लैंबॉर्गिनी को सीज कर दिया गया है.

मामले में मोड़ तब आया, जब बचाव पक्ष की ओर से कहा गया कि कार शिवम मिश्रा नहीं, बल्कि ड्राइवर चला रहा था. वहीं परिवार की तरफ से बयान आया कि शिवम को मेडिकल इमरजेंसी के चलते दिल्ली भेजा गया है.घटना के तुरंत बाद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा नजर आ रहा है. कार में कोई ड्राइवर नहीं दिखता. पुलिस का कहना है कि सभी वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कराई जा रही है.

जांच के सिलसिले में पुलिस टीम स्वरूपनगर स्थित केके मिश्रा के आवास पर भी पहुंची, लेकिन काफी देर तक गेट नहीं खोला गया. ड्यूटी पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि उन्हें जांच के लिए भेजा गया था, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद टीम लौट गई. इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े किए हैं.

शिवम मिश्रा कानपुर के बड़े कारोबारी केके मिश्रा का बेटा है. मिश्रा परिवार बंशीधर टोबैको ग्रुप से जुड़ा है, जिसकी कारोबारी विरासत करीब 90 साल पुरानी है. यह ग्रुप पान मसाला और गुटखा उद्योग से जुड़े बड़े ब्रांड्स को तंबाकू और संबंधित कच्चा माल सप्लाई करता है. कंपनी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, गुजरात और मुंबई तक है.बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और संबद्ध कंपनियां इस सेक्टर में बड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा हैं. स्थानीय कारोबारी हलकों में मिश्रा परिवार लंबे समय से प्रभावशाली नाम रहा है.

शिवम मिश्रा कंपनी में डायरेक्टर पद पर है. मैन्युफैक्चरिंग से लेकर फाइनेंस व विस्तार रणनीति तक के फैसलों में उसकी भूमिका रहती है. कानपुर और दिल्ली के वसंत विहार में रहने वाला शिवम लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी कारों के कलेक्शन के लिए चर्चित रहा है. उसके पास रोल्स रॉयस, लैंबॉर्गिनी, फेरारी, मैकलेरन और पोर्श जैसी सुपरकारें हैं. इसके अलावा महंगी ब्रांडेड और डायमंड घड़ियों के शौक को लेकर भी नाम चर्चा में रहा है.

मिश्रा परिवार इससे पहले भी चर्चा में आ चुका है. मार्च 2024 में आयकर विभाग ने कानपुर और दिल्ली समेत करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी.अधिकारियों के मुताबिक तलाशी के दौरान भारी नकदी, लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी और महंगी घड़ियां बरामद की गई थीं. कुछ रिपोर्टों में करोड़ों की टैक्स गड़बड़ी की बात सामने आई थी. जब्त की गई गाड़ियों में कई हाई-एंड मॉडल शामिल बताए गए थे, जिन पर एक जैसे विशेष नंबर भी दर्ज थे.

लैंबॉर्गिनी हादसे के बाद बड़ा सवाल यह उठा कि गंभीर दुर्घटना और कई लोगों के घायल होने के बावजूद शुरुआती एफआईआर अज्ञात चालक के खिलाफ क्यों दर्ज हुई. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में पुलिसकर्मी कार को ढकते नजर आए, जिस पर वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप लगे. बाद में SHO को हटाकर पुलिस लाइन भेजे जाने की कार्रवाई ने भी बहस को और हवा दी.

फिलहाल पुलिस वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान जुटा रही है. ड्राइविंग सीट पर कौन था, कार की स्पीड क्या थी, और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन हुआ या नहीं- इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है.

NATIONAL : बुजुर्ग सास का रेप और पीट- पीटकर हत्या…आरोपी की पत्नी ने ही पुलिस के आगे खोली पोल

0

हैदराबाद से एक रिश्तों के शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक 40 साल की दामाद ने अपनी 60 साल की बुजुर्ग सास का रेप कर उसकी हत्या को अंजाम दिया. आरोपी की पत्नी ने ही मामले की जानकारी पुलिस को दी है.

तेलंगाना के हैदराबाद से एक रिश्तों के शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां के नागरकुर्नूल जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी बुजुर्ग सास के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी है. यह घटना 8 फरवरी की रात कलवाकुर्थी मंडल में घटी, जब बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं.

पीड़िता की बेटी और आरोपी की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 40 साल का उसका पति एक मजदूर है और शराब का आदी है. उसने अपनी 60 साल की अपनी सास का बलात्कार किया और घर में ही उनकी हत्या कर दी.पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने रेप के बाद बुजुर्ग महिला को पीटा था, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने आगे बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी यह कृत्य करते समय नशे की हालत में था. पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर कलवाकुर्थी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया.

GUJARAT : अमेरिका जाते समय बीच रास्ते से भारतीय कपल किडनैप, किडनैपरों ने किया अगवा

0

यूएस जाते समय गुजरात के एक कपल को अज़रबैजान में किडनैप कर लिया गया. जिसके बाद किडनैपरों ने दोनों के परिजनों को फोन किया और उनसे फिरौती मांगी.गुजरात के आणंद जिले के एक कपल को यूएस जाते समय अज़रबैजान में किडनैप कर लिया गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया गया. हालांकि बाद में भारतीय विदेश मंत्रालय की मदद से उन्हें बचा लिया गया. इस बात की जानकारी स्थानीय लोकसभा MP ने मंगलवार को दी.

एक एजेंसी के मुताबिक आणंद से MP मितेश पटेल ने एक वीडियो बयान में कहा कि विदेश मंत्रालय (MEA) की समय पर की गई कोशिशों की वजह से ध्रुव पटेल और उनकी पत्नी दीपिका को रिहा कर दिया गया है. वे सुरक्षित हैं.BJP MP ने मंगलवार को कहा कि दो दिन पहले ध्रुव पटेल और दीपिका पटेल के माता-पिता ने मुझसे संपर्क किया. इस दौरान बताया गया कि उन्हें अज़रबैजान में किडनैप कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें एक वीडियो कॉल आया. जिसमें अज़रबैजान के लोगों (किडनैपर) ने उनकी रिहाई के लिए फिरौती मांगी.

दोनों को US जाते समय एजेंटों की मदद से किडनैप किया गया था. एजेंटों ने उन्हें गैर-कानूनी तरीकों से अमेरिका तक सुरक्षित रास्ता दिलाने का वादा किया था. जब कपल के परेशान परिवार वालों ने मदद के लिए मितेश पटेल के ऑफिस से कॉन्टैक्ट किया, तो उन्होंने MEA को एक हाई-लेवल रिप्रेजेंटेशन दिया. जिसके बाद सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले, जब वे चल रहे पार्लियामेंट सेशन के लिए नई दिल्ली में थे.

MEA ने अज़रबैजान में इंडियन एम्बेसी से कॉन्टैक्ट किया और 24 घंटे के अंदर दोनों किडनैप हुए लोगों को बचाकर साउथ कॉकेशस रीजन में देश की राजधानी बाकू में एम्बेसी लाया गया. लोकसभा MP ने कहा कि किडनैपर्स ने कपल को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. हमारी सरकार ने उन्हें ज़िंदा लाने के लिए बहुत मेहनत की. मैं आणंद के युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि वे ऐसे एजेंट्स के ज़रिए विदेश जाने की कोशिश न करें. बल्कि यहीं काम करें. आपको यहां (गुजरात में) सबसे अच्छे मौके मिलेंगे.

NATIONAL : श्रीगंगानगर में पुलिस जीप को कार ने मारी टक्कर, गाड़ी पलटी… महिला थाना प्रभारी की मौत

0

राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई. गश्त के दौरान पुलिस की जीप को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन पलट गया और ज्योति नायक गाड़ी के नीचे दब गईं. हादसे में एक पुलिसकर्मी और कार चालक भी घायल हुए हैं.राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज सुबह पुलिस महकमे के लिए दुखद खबर सामने आई. दुर्गा मंदिर के आसपास पायल थिएटर रोड पर तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई. उस वक्त महिला थाना प्रभारी ज्योति नायक पुलिस गश्त पर थीं. प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी ने बताया कि पायल थिएटर की ओर से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को साइड से जबरदस्त टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि ज्योति नायक की गाड़ी पलट गई और वह गाड़ी के नीचे सिर के बल दब गईं. गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर खून और गाड़ी के टूटे हुए पार्ट्स बिखरे हुए दिखाई दिए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई.शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि पायल थिएटर की तरफ से आने वाली कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे वाहन पलट गया. हादसे की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. अमृता दुहन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे.

जिस कार से यह हादसा हुआ, वह हरियाणा नंबर की बताई जा रही है. उसका कार चालक भी घायल हुआ है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. चालक खाजूवाला इलाके का रहने वाला बताया गया है.

- Advertisement -

News of the Day