हिमाचल प्रदेश में आम लोग ही नहीं, बल्कि बड़े और प्रतिष्ठित लोग भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) नीरज भारती के साथ पेश आया है। शातिर व्यक्ति ने उनसे रिजॉर्ट की एडवांस बुकिंग के नाम पर करीब एक लाख रुपए की ठगी की है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर छोटा शिमला थाना में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी का शिकार हुए नीरज भारती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने गोवा में एक रिजॉर्ट की बुकिंग के लिए गूगल पर सर्च किया था और ‘कारा विला’ नामक रिजॉर्ट को बुक किया था। रिजॉर्ट का पूरा पैकेज 2.48 लाख रुपए का था। उन्होंने एडवांस बुकिंग करने के लिए एक लाख रुपए गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर किए थे। इसकी रसीद भी उन्हें भेजी गई थी।

नीरज भारती के अनुसार उन्हें बाद में पता चला कि जिस रिजॉर्ट की बुकिंग के लिए उन्होंने पैसे दिए थे, गोवा में उस नाम का कोई रिजॉर्ट मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके पैसे अपने खाते में डलवा लिए हैं। अब पुलिस इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने नीरज की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ठगी करने वाले अपराधियों का जल्द ही पता लगाया जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
वहीं पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें और संदिग्ध वैबसाइट्स और फर्जी रिजॉर्ट्स से बचने की कोशिश करें, साथ ही जो लोग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सिर्फ प्रमाणित और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म्स का ही इस्तेमाल करें।






पीठ ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा से भी ऐसा ही करने को कहा है। इसने कहा कि जब तक ये दोनों राज्य आदेश पारित नहीं कर देते, तब तक पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का उसका पूर्व निर्देश मामले की अगली सुनवाई की तारीख 24 मार्च तक बढ़ाया जायेगा। पीठ ने कहा, ‘‘पर्यावरणीय समस्याएं विकट हैं, इसलिए कठोर उपायों की आवश्यकता है।” साथ ही पीठ ने कहा कि अदालत को कार्रवाई करनी होगी और सख्त आदेश पारित करने होंगे, क्योंकि सरकार के अन्य अंग इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं।
क्षेत्र में बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच आयोग ने बृहस्पतिवार को चरण-4 के तहत प्रतिबंधों को हटा दिया। शुक्रवार को तेज हवाओं के कारण प्रदूषण के स्तर में और कमी आई, जिसके बाद तीसरे चरण की पाबंदियों को भी वापस ले लिया गया है। ग्रैप के तीसरे चरण में अनावश्यक निर्माण कार्यों पर पाबंदी होती है। ग्रैप के तीसरे चरण के लागू रहने पर स्कूलों में पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में करना अनिवार्य होता है, जिसमें अभिभावकों और बच्चों के पास ऑनलाइन कक्षाएं करने का विकल्प होता है।
मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह त्रिग्रही योग दशवें भाव में बनेगा, जो करियर और कर्म का भाव होता है। इस कारण आपको करियर क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कुछ मेष जातकों को मनचाही नौकरी मिल सकती है, और कारोबारियों को भी मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे निवेश पर अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आप नया काम शुरू करते हैं, तो भविष्य में आपको इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा, माता-पिता के साथ भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।



