Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 1065

सरसों, मूंगफली और सोयाबीन समेत कई तेल की कीमतों में गिरावट, जानिए लेटेस्ट कीमतें

बुधवार को मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट का प्रभाव देश के तेल-तिलहन बाजार पर भी देखने को मिला। अधिकांश देशी तेल-तिलहनों के दाम गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें सरसों तेल-तिलहन, मूंगफली तेल, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला तेल शामिल हैं। हालांकि, मूंगफली तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

सरसों तेल-तिलहन में गिरावट

सूत्रों के अनुसार, सरसों की नई फसल अगले महीने मंडियों में आने की संभावना है, जिससे सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इस बार सरसों उत्पादन को किसी प्रतिकूल स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि हाफेड और नाफेड जैसी सहकारी संस्थाओं ने नियंत्रित ढंग से सरसों के स्टॉक को बाजार में जारी किया।

मूंगफली और बिनौला खल में तेजी

हाल के दिनों में मूंगफली और बिनौला खल के दाम में सुधार हुआ है। अधिकांश राज्यों में इन खलों के दाम में 15-20 रुपये प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया है। इस वजह से मूंगफली तेल और बिनौला तेल के दाम टूटे हैं।

सोयाबीन तेल के आयात पर दबाव

सोयाबीन डीगम तेल की आयात लागत लगभग 102 रुपये प्रति किलो है, लेकिन वित्तीय दिक्कतों के कारण आयातक इसे बंदरगाहों पर लगभग 97 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेच रहे हैं। इस कम दाम की बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही है।

सीपीओ और पामोलीन के दामों में गिरावट

मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट के साथ-साथ ऊंचे भाव पर खरीदारों की कमी ने कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल के दामों को भी नीचे ला दिया।

कपास उत्पादन में कमी और किसानों की स्थिति

भारत में कपास का उत्पादन वर्ष 2017-18 के 370 लाख गांठ के मुकाबले इस वर्ष (2024-25) घटकर लगभग 295 लाख गांठ रह गया है। किसानों को कपास की फसल पर लाभकारी मूल्य नहीं मिलने और नकली बीजों के कारोबार पर नियंत्रण की कमी के कारण उत्पादन घटा है।

तेल-तिलहन उद्योग में विसंगतियां

विशेषज्ञों का कहना है कि खाद्य तेल की कीमतों पर अत्यधिक ध्यान दिया जाता है, लेकिन खल के दाम बढ़ने से दूध के दाम तुरंत बढ़ा दिए जाते हैं। इसके विपरीत, खल के दाम घटने पर दूध की कीमतों में कोई कमी नहीं देखी जाती। इस असमानता को ठीक किए बिना तिलहन उत्पादन बढ़ाना मुश्किल है।

खाद्य तेल के दाम बढ़ाने की जरूरत

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि खाद्य तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि से किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलेगा। इससे विदेशी मुद्रा की बचत भी हो सकेगी।

तेल-तिलहनों के भाव (प्रति क्विंटल):

  • सरसों तिलहन: ₹6,550-₹6,600
  • मूंगफली: ₹5,850-₹6,175
  • मूंगफली तेल (मिल डिलिवरी, गुजरात): ₹13,850
  • मूंगफली रिफाइंड तेल: ₹2,105-₹2,405 (प्रति टिन)
  • सरसों तेल (दादरी): ₹13,550
  • सरसों पक्की घानी: ₹2,300-₹2,400 (प्रति टिन)
  • सरसों कच्ची घानी: ₹2,300-₹2,425 (प्रति टिन)
  • तिल तेल (मिल डिलिवरी): ₹18,900-₹21,000
  • सोयाबीन तेल (मिल डिलिवरी, दिल्ली): ₹13,500
  • सोयाबीन तेल (मिल डिलिवरी, इंदौर): ₹13,300
  • सोयाबीन तेल डीगम (कांडला): ₹9,650
  • सीपीओ (एक्स-कांडला): ₹12,950
  • बिनौला तेल (मिल डिलिवरी, हरियाणा): ₹12,100
  • पामोलीन आरबीडी (दिल्ली): ₹14,200
  • पामोलीन (एक्स-कांडला): ₹13,300 (बिना जीएसटी)
  • सोयाबीन दाना: ₹4,400-₹4,450
  • सोयाबीन लूज: ₹4,100-₹4,200

पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा हाल…

0

पंजाब में बुधवार को पंजाब का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के करीब दर्ज किया गया जोकि हाड़ कंपाने वाली ठंड की तरफ इशारा कर रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के मोगा (बुध सिंह वाला) में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री रहा जबकि फाजिल्का में 3.3 डिग्री, फिरोजपुर में 3.9 व अमृतसर में 2.8 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोपहर के समय धूप निकलने से भले ही राहत मिल रही है लेकिन सुबह तड़कसार व शाम के समय सर्द हवाओं से सभी का हाल बेहाल है। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब में घनी धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में विभाग द्वारा जरूरी काम पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र द्वारा 16 व 17 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट बताया गया है जबकि इसके बाद यैलो अलर्ट रहेगा। बता दें कि 2-3 दिनों से धूप निकलने से पंजाब के अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज हुई है। वहीं  इससे पहले मौसम विभग ने बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिस कारण आने वाले दिनों में बारिश पड़ने की संभावना है।

दिल्ली NCR वाले हो जाएं सावधान, पूरी रात हुई झमाझम बारिश, स्कूलों में 2 दिन छुट्टी

0

Delhi-NCR में बुधवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है। पहले से ही कोहरे की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को अब बारिश का सामना करना पड़ा। यह बारिश पूरी रात जारी रही, जिससे दिल्ली के कई इलाकों में ठंड बढ़ गई और लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है, खासकर सुबह और रात के समय।

मौसम के इस बदलाव ने नोएडा में शिक्षा व्यवस्था पर भी असर डाला है। जिला प्रशासन ने बारिश और सर्दी को देखते हुए नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को दो दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि, कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी हैं, लेकिन आठवीं कक्षा तक के बच्चों को स्कूल बुलाने की इजाजत नहीं दी गई है। जिला प्रशासन का कहना है कि यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

पिछले कुछ घंटों में दिल्ली के पालम क्षेत्र में आधी रात से लेकर सुबह 5:30 बजे तक लगभग 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, पूसा और मयूर विहार में भी बारिश हुई, हालांकि इन क्षेत्रों में बारिश की मात्रा कुछ कम रही। रात और सुबह के समय बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। 16 जनवरी को सुबह 5:30 बजे दिल्ली का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन के समय तापमान में और गिरावट की संभावना है। ऐसे में दिनभर ठंड बनी रहने की संभावना है।

इस मूसलधार बारिश और घने कोहरे के कारण दिल्ली में कई ट्रेनों की समय पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 ट्रेनों में देरी हो सकती है। हालांकि, आईजीआई हवाई अड्डे पर दृश्यता सामान्य बनी हुई है और फ्लाइट्स पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। रनवे पर दृश्यता 800 मीटर है, जो सामान्य है, और हवाई उड़ानें समय पर संचालित हो रही हैं। मौसम के इस बदलाव के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे की स्थिति और खराब हो सकती है। स्काईमेट के अनुसार, 16 जनवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में घना कोहरा छा सकता है। साथ ही, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

वहीं, दक्षिण भारत में भी मौसम की गतिविधियां जारी रहेंगी। तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ तटीय इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक सर्दी बढ़ने की संभावना है, खासकर रात और सुबह के समय। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे यात्रा करने वालों को परेशानी हो सकती है

अमेरिका में कम हुई महंगाई से चहके भारतीय बाजार…सेंसेक्स और निफ्टी भी उछले

0

बुधवार रात अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिसका प्रभाव गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। बीएसई सेंसेक्स जबरदस्त उछाल के साथ 400 अंक पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंकों के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में महंगाई के आंकड़ों से उछाल
बुधवार रात को अमेरिका में जारी महंगाई के आंकड़े बाजार की उम्मीदों से बेहतर आए। महंगाई दर 3.2% रही, जबकि अनुमान 3.3% का था। इस खबर ने अमेरिकी बाजारों में नई ऊर्जा भरी। डाउ जोंस इंडेक्स 1.65% की तेजी के साथ 703 अंक ऊपर बंद हुआ।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उछाल
अमेरिकी बाजारों की तेजी के साथ क्रिप्टोकरेंसी में भी उछाल देखने को मिला। बिटकॉइन की कीमत एक बार फिर $1,00,000 को पार कर गई है।

एशियाई बाजारों में भी बढ़त
भारतीय बाजार खुलने से पहले एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 लगभग 0.75% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग के बाजारों में भी 1% से अधिक की तेजी देखी गई। डाउ जोंस का फ्यूचर इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार में शानदार शुरुआत
गुरुवार सुबह प्री-ओपन मार्केट में बीएसई सेंसेक्स में 900 अंकों का उछाल देखा गया। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी महंगाई के बेहतर आंकड़ों के कारण भारतीय शेयर बाजार में मजबूती बनी हुई है।

महंगाई के आंकड़ों ने दी राहत
अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से बेहतर आने के कारण दुनिया भर के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। इससे निवेशकों में सकारात्मकता बढ़ी है और बाजार को नई दिशा मिली है।

सैफ अली खान पर चाकू से हमला, रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किए 3 वार

0

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि उनप चोरों ने चाकू से हमला किया है।  घायल होने के बाद एक्टर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, घर में घुसकर चोर ने सैफ पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया। उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है। हमला किसने किया और क्यों, इसका पता मुंबई पुलिस लगा रही है।

PunjabKesari

मुंबई पुलिस के अनुसार जब अज्ञात व्यक्ति सैफ के घर में घुसा, तो वह उनकी हाउस हेल्प से बहस करने लगा। जब सैफ ने बीच-बचाव करते हुए उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला कर दिया और सैफ घायल हो गए।

सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां उनका इलाज चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक सैफ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सैफ के गले पर 10 सेंटीमीटर का घाव आया है साथ ही उनके हाथ और पीठ पर भी चोटें आई हैं। उनकी पीठ में एक नुकीली चीज घुसाई गई थी जिसे कल रात सर्जरी के दौरान निकाल दिया गया।

कहां थीं करीना कपूर?

हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। मगर करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी।उन्होंने बहन करीना कपूर, दोस्त रिया और सोनम कपूर संग पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर एंजॉय किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-शेयर किया है हालांकि सैफ पर हमले के वक्त करीना अपनी गर्ल गैंग संग थीं या घर पहुंच चुकी थीं इसे लेकर कंफर्मेशन नहीं मिली है।

पांच राशियों की चमक सकती है किस्मत, मिल सकती है कोई अच्छी खुशखबरी, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आयुष्मान नाम के शुभ योग में आज के दिन के राशिफल की बात करें तो आज कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। मन प्रसन्न और समाज में अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होगा। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन कष्टमय रह सकता है। उनके लिए दिनभर धन संबंधी मामलों में परेशानियों में इजाफा हो सकता है।  आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आप कामों को लेकर आयात-निर्यात कर सकते हैं। संतान को परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके पारिवारिक मामले आपको परेशान करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको भाइयों की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन की मदद से दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आपको खानपान में संतुलित भोजन लेना होगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप सोच समझकर करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके बिजनेस में रुका हुआ काम आपको मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।

BSNL 3G Shutdown: आज बंद हो जाएगी BSNL की यह बड़ी सर्विस, लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा असर

0

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने आज से बिहार में अपनी 3G सेवाओं को बंद कर दिया है। 4G सेवाओं को पूरे राज्य में लागू करने से पहले, कंपनी ने यह बड़ा कदम उठाया है। पहले चरण में मोतिहारी, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर जैसे जिलों में यह सेवा बंद की गई थी, जबकि अब पटना और अन्य जिलों में भी 3G सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

3G सिम उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव
BSNL के इस फैसले का सबसे अधिक प्रभाव उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो अभी भी 3G सिम का उपयोग कर रहे हैं। सेवा बंद होने के बाद ये ग्राहक केवल कॉल और SMS कर पाएंगे, लेकिन इंटरनेट का उपयोग नहीं कर सकेंगे। कंपनी ने बताया है कि बिहार में 4G नेटवर्क तैयार हो चुका है और 3G सेवाओं को बंद करने का फैसला इसी आधार पर लिया गया है।

4G और 5G के लिए फ्री सिम अपग्रेड
3G सिम का उपयोग करने वाले ग्राहक यदि इंटरनेट सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी सिम को 4G में अपग्रेड करना होगा। BSNL बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 3G सिम के बदले 4G सिम उपलब्ध करा रहा है। ग्राहक BSNL के कार्यालय जाकर अपनी सिम बदल सकते हैं, इसके लिए पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि भविष्य में यही सिम 5G कनेक्टिविटी के लिए भी उपयोगी होगा।

BSNL की लोकप्रियता बढ़ रही है
BSNL के ग्राहकों की संख्या में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई है। इसकी वजह निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान हैं। महंगे प्लान से परेशान लोग BSNL के सस्ते और भरोसेमंद प्लान को प्राथमिकता दे रहे हैं। BSNL इस साल देशभर में 4G नेटवर्क को अपग्रेड करने और 5G सेवाएं शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।

भविष्य की दिशा
BSNL का यह कदम न केवल आधुनिक नेटवर्क सेवाओं की ओर बढ़ने का संकेत है, बल्कि ग्राहकों के लिए बेहतर और सस्ती सेवाएं प्रदान करने की योजना का भी हिस्सा है। 3G सेवाएं बंद होने के बाद ग्राहकों को अपने सिम अपग्रेड करने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए ताकि वे इंटरनेट और अन्य सेवाओं का आनंद उठा सकें।

Jharkhand News… स्कूली छात्राओं के ‘अपमान’ के खिलाफ झारखंड अभिभावक संघ ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

0

धनबाद में अभिभावकों के एक संगठन ने एक स्कूल की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीते मंगलवार को सांकेतिक भूख हड़ताल की, जिन्होंने पिछले सप्ताह कथित तौर पर 10 वीं की 80 छात्राओं को संदेश लिखने के कारण अपनी शर्ट उतारने का आदेश दिया था।

झारखंड अभिभावक महासंघ (जेएएम) नामक इस संगठन ने दावा किया कि जिला प्रशासन ने 10 जनवरी को छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेज़र पहनकर घर लौटने के लिए मजबूर करने वाली प्राचार्य को क्लीन चिट दे दी है। हालांकि जिला प्रशासन ने सोमवार को इस प्रकरण की जांच की और वह प्रतिष्ठित निजी स्कूल की प्राचार्य को दी गयी कथित ‘क्लीन चिट’ पर चुप्पी साधे हुए है। जेएएम के 11 पदाधिकारियों ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यहां रणधीर वर्मा चौक पर सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक भूख हड़ताल की। यद्यपि भूख हड़ताल करने वालों में 80 स्कूली छात्राओं में किसी के अभिभावक या माता-पिता नहीं थे। जेएएम सचिव मनोज मिश्रा ने बताया कि बच्चों के माता-पिता/अभिभावकों की शिकायत के बाद धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जांच दल का गठन किया था, जिसमें संबंधित उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) और उप-मंडल पुलिस अधिकारी शामिल थे। मिश्रा ने कहा, ‘‘लड़कियों के अपमान के बाद उपायुक्त ने एसडीओ को घटना की जांच का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने प्राचार्य को क्लीनचिट दे दी तथा स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों को इस मुद्दे पर समझौता कर लेने को कहा।” बार-बार कोशिश करने के बाद इस मुद्दे उपायुक्त या एसडीओ से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं किया जा सका है।

जेएएम सचिव ने कहा कि अब संगठन का केवल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) पर ही भरोसा है, जिसके प्रतिनिधि भी जांच दल का हिस्सा थे। डीएलएसए सचिव राकेश रोशन ने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपेंगे। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) को भेज दी है। इस बीच, स्कूल प्रबंधन ने प्राचार्य को जांच पूरी होने तक स्कूल की सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से दूर रहने को कहा है। अभिभावकों ने डीसी से शिकायत की थी कि 10वीं कक्षा की छात्राएं 10 जनवरी को अपनी परीक्षा पूरी करने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर ‘पेन डे’ मना रही थीं। प्राचार्य ने इस जश्न पर आपत्ति जताई और छात्राओं से अपनी शर्ट उतारने को कहा। हालांकि छात्राओं ने इसके लिए माफी मांगी। अभिभावकों ने डीसी को बताया कि सभी छात्राओं को बिना शर्ट के ब्लेज़र में घर वापस भेज दिया गया।

Mark Zuckerberg का दावा: मोबाइल फोन होंगे विदा, अब आने वाला है स्मार्ट चश्मों का दौर

0

मोबाइल फोन आजकल लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है और इसके बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल हो गया है लेकिन तकनीक में बदलाव के साथ पुराने उपकरणों की जगह नए उपकरण लेने लगे हैं। ऐसा ही कुछ मोबाइल फोन के साथ भी होने वाला है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का मानना है कि मोबाइल फोन की तकनीक अब पुरानी हो चुकी है और भविष्य में स्मार्ट ग्लास (चश्मे) मोबाइल फोन की जगह लेंगे।

जुकरबर्ग का कहना है कि आने वाले दस सालों में स्मार्ट ग्लास की लोकप्रियता और उपयोगिता स्मार्टफोन से भी ज्यादा हो जाएगी। लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल केवल कुछ विशेष कामों के लिए करेंगे जबकि अधिकांश काम वे स्मार्ट ग्लास के जरिए कर पाएंगे। मेटा और एप्पल जैसी कंपनियां इस तकनीक पर काम कर रही हैं। मेटा रे-बैन के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लास बनाने की तैयारी कर रही है जबकि सैमसंग और गूगल भी एआई फीचर्स के साथ स्मार्ट ग्लासेज लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।

स्मार्ट ग्लास की खासियतें

आसान इंटरफेस: स्मार्ट ग्लास में ऑगमेंटेड रियलिटी (संवर्धित वास्तविकता) तकनीक का इस्तेमाल होगा जो यूजर्स को डिजिटल फीचर्स के साथ कई सुविधाएं प्रदान करेगा। इन ग्लासेज में डिस्प्ले न केवल नोटिफिकेशंस बल्कि नेविगेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दिखाएगा।

सिर्फ बोलकर काम करें: इन स्मार्ट ग्लासेस का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को हाथों से काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सिर्फ बोलकर मैसेज भेजने और कॉल करने में सक्षम होंगे।

बिल्ट-इन स्पीकर्स: इन ग्लासेस में बिल्ट-इन स्पीकर्स भी होंगे जो ऑडियो नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी देंगे जिससे यूजर्स को और भी बेहतर अनुभव मिलेगा।

संचार और कनेक्टिविटी का नया तरीका: जुकरबर्ग के अनुसार इन स्मार्ट ग्लासेस के साथ मेटा की एआई के साथ इंटरेक्शन की सुविधा मिलेगी जिससे डिजिटल चीजों को देखने और अनुभव करने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा।

बता दें कि भविष्य में स्मार्टफोन की जगह स्मार्ट ग्लास ले सकते हैं। मेटा और अन्य टेक कंपनियां इस तकनीक को लेकर बड़े बदलाव की दिशा में काम कर रही हैं जिससे लोगों के जीवन को और भी सरल और प्रभावी बनाया जा सके।

ED: दिल्ली शराब घोटाले में Arvind Kejriwal पर मुकदमा चलाने की गृह मंत्रालय ने दी अनुमति

0

दिल्ली के शराब घोटाले मामले में गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दी है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल को मुख्य आरोपी (मास्टरमाइंड) बताया गया है।

क्या है मामला?

यह मामला दिल्ली की शराब नीति से जुड़ा है जिसमें भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए थे। ईडी ने अपनी जांच में केजरीवाल को घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता (किंगपिन) बताया। आरोप है कि नई शराब नीति लागू करने के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग की गई।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया था कि किसी लोकसेवक (जैसे मुख्यमंत्री) पर मुकदमा चलाने से पहले संबंधित प्राधिकरण की अनुमति लेना जरूरी है। गृह मंत्रालय ने इस आदेश का पालन करते हुए ईडी को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी।

ईडी की जांच और आरोप

➤ ईडी का कहना है कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन और सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया।
➤ अरविंद केजरीवाल को इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताया गया।
➤ शराब नीति लागू करने के दौरान नियमों को नजरअंदाज किया गया और निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे।

आगे क्या होगा?

अब जब गृह मंत्रालय ने अनुमति दे दी है ईडी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। यह मामला अब कोर्ट में जाएगा जहां आरोपों की जांच होगी।

राजनीतिक हलचल तेज

इस फैसले के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमला बोल रही हैं जबकि आम आदमी पार्टी ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

वहीं यह मामला आने वाले दिनों में राजनीतिक और कानूनी रूप से अहम साबित हो सकता है।

- Advertisement -

News of the Day