Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 1066

Donald Trump के उद्घाटन समारोह में एक साथ बैठेंगे एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग

0

एलन मस्क और मार्क जुकरबर्ग जो कि अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंद्विता के लिए जाने जाते हैं कथित तौर पर डोनाल्ड ट्रम्प के उद्घाटन समारोह में एक साथ बैठने जा रहे हैं। दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों पर असहमतियां रही हैं जैसे कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), सोशल मीडिया नीतियां आदि। मस्क ने पहले जुकरबर्ग के साथ एक पिंजरे की लड़ाई की घोषणा की थी और मुक्त भाषण पर उनके दृष्टिकोण की आलोचना की थी।

वहीं एलोन मस्क के पास फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हैं जबकि मार्क जुकरबर्ग एक्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं हैं लेकिन अब डोनाल्ड ट्रम्प के उद्घाटन समारोह ने इन दोनों तकनीकी अरबपतियों को एक साथ लाने का काम किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि उनके बीच के मतभेदों के बावजूद यह उनके रिश्ते में बदलाव का संकेत हो सकता है।

इस बीच यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने एलोन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि मस्क ने ट्विटर के स्वामित्व को खरीदने से पहले समय पर इसका खुलासा नहीं किया और इस प्रक्रिया में उन्होंने कम से कम 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया।

Stock Market: शेयर बाजार में रौनक, Nifty 23,250 पर खुला, सेंसेक्स 300 अंकों की बढ़त के साथ

0

शेयर बाजार में आज तेजी का रुख देखने को मिला। सेंसेक्स ने 300 अंकों की बढ़त के साथ एक मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी भी 50 अंकों की बढ़त के साथ 23,250 पर खुला। भारतीय शेयर बाजार ने आज ग्रीन जोन में शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त देखने को मिली। इससे पहले मंगलवार को भी बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला था, और आज यह सिलसिला जारी है।

पब्लिक सेक्टर बैंकों के शेयरों में आज मजबूती नजर आई। वित्त मंत्रालय की सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ प्रस्तावित बैठक ने इस सेक्टर में तेजी को बल दिया। SBI, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक जैसे बड़े बैंक स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान रहा।

हालांकि बाजार में आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव की संभावना है। वैश्विक स्तर पर संकेत स्पष्ट नहीं हैं। अमेरिकी बाजारों में मिश्रित प्रदर्शन देखने को मिला, जहां Nasdaq में गिरावट आई, जबकि S&P 500 और Dow Jones में मामूली बढ़त रही।

विशेषज्ञों का कहना है कि 20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण और 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट के बाद ही बाजार की दिशा स्पष्ट हो सकेगी। इस समय सतर्कता के साथ निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

रुपया और क्रूड ऑयल में स्थिरता, आयात पर निर्भर क्षेत्रों को राहत

इससे पहले कल भारतीय रुपया मामूली मजबूत होकर 86.52 प्रति डॉलर पर खुला। यह एक दिन पहले सोमवार को 86.69 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर था। डॉलर इंडेक्स में नरमी आने से रुपये को मजबूती मिली, जिससे आयात पर निर्भर क्षेत्रों को कुछ राहत मिली है।

क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट

मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, यह अभी भी 4 महीने के उच्चतम स्तर के करीब है। ब्रेंट फ्यूचर्स का भाव 0.27% गिरकर $80.79 प्रति बैरल पर पहुंच गया। रूसी क्रूड ऑयल पर अमेरिका के नए प्रतिबंधों के चलते भारत और चीन जैसे बड़े खरीदार अब नए सप्लायर्स की तलाश में जुट गए हैं।

आर्थिक प्रभाव:

रुपये में मजबूती: रुपये की मजबूती से आयातित वस्तुओं, विशेषकर कच्चे तेल और अन्य वस्तुओं की लागत में कमी आएगी।

तेल की कीमतों में स्थिरता: क्रूड के दाम में नरमी से पेट्रोलियम उत्पादों और संबंधित सेवाओं की कीमतें स्थिर हो सकती हैं।

वैश्विक आपूर्ति पर दबाव: रूस पर प्रतिबंधों के कारण भारत और चीन जैसे देशों को नए विकल्पों की तलाश करनी होगी, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति में बदलाव हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को कार्यों में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

0

दैनिक राशिफल की गणना करने में ग्रह-नक्षत्रों की चाल का अध्ययन करके भविष्वाणी की जाती है। आज के राशिफल की बात करें तो कई राशि वालों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सेहत संबंधी परेशानियां आ सकती है। वहीं कुछ राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है जिससे उनके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा ? पढे़ं अपना आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 15 January 2025)

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी टारगेट को पूरा करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से परेशान करेंगी। वरिष्ठ सदस्य आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। परिवार में सदस्यों में यदि खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लगेगी। आपको अपने विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आप किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करें। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आपका आत्म विश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आपके कामों को करने में आसानी होगी। आपको कोई निर्णय थोड़ा सावधानी से लेने की आवश्यकता है। अपने खर्चों को आप नियंत्रण में करने की कोशिश करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी मतभेद चल रहे हैं, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपको किसी काम को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप किसी विरोधी की बातों में ना आए। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
सिंह राशि आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप कुछ नए कामों को लेकर योजना बना सकते हैं। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि सुझाव आएं, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपकी सेहत में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं, तो उन्हें अधिक मेहनत की आवश्यकता है। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रही किसी बात पर वाद-विवाद से दूर रहना होगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। उधार का लेनदेन आप सोच समझकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके कार्य क्षमता को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से खुशी होगी। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आप सामाजिक क्षेत्रों में थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपके कुछ विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को मिल बैठकर दूर करना होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कोई तकनीकी समस्या आने से आप परेशान रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। साझेदारी में कोई काम करने से आपको बचना होगा। वैवाहिक जीवन में आपको तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। आप कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य की दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले से बेहतर रहेगा। आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कोई निर्णय भावुकता में लेने से बचना होगा। संतान आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा समय देने की आवश्यकता है, तभी वह पूरा होगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

Besan Kachori: नाश्ते में बनाएं बेसन कचौरी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सभी

0
वीकेंड का मजा लेने के लिए दिन की शुरुआत करें टेस्टी बेसन कचौरी से. ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी भी है. क्रिस्पी बेसन की कचौरी दिन की शुरुआत के लिए एक अच्छा ऑप्शन है.
बेसन कचौरी बनाने के लिए सामाग्री
बेसन कचौरी बनाने के लिए आपको बेसन, जीरा, सौंफ, हींग, हरी मिर्च, बारीक प्याज, नमक, बारीक धनिया पत्ती, तेल और लहसुन का आचार चाहिए होगा.
बेसन की कचौरी बनाने की रेसिपी
बेसन की कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें. अब इसमें जीरा और सौंफ डालें. चटकने के बाद इसमें चुटकीभर हींग डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब बारीक हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालें. जब प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तो इसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह से भूनें. जब इसमें से सोंधी खुशबू आने लगे तो नमक, लहसुन के अचार का मसाला, बारीक हरी धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं. दो मिनट तक भूनें और फिर गैस बंद कर दें.
जब तक ये मिश्रण ठंडा होगा तब तक सॉफ्ट आटा गूंथ लें. अब इसकी लोई बनाएं और तैयार मिश्रण की स्टफिंग कर कचौरी का शेप दें. कढ़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच पर सभी कचौरियों को सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. गरमागमर बेसन की कचौरियां हरी और मीठी चटनी के साथ सर्व करें.
बेसन खाने के फायदे
– बेसन हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है.
– बेसन में भारी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो कील-मुंहासों और पिंपल से लड़ता है.
– एक हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक बेसन का सेवन डायबीटिज कंट्रोल करने में मदद करता है. बेसन ग्लूटिन फ्री आहार होता है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम है.
– बेसन वेट लॉस करने में भी मददगार है. बेसन के सेवन से पेट देर तक भरा रहता है. ऐसे में भूख कम लगती है, जिस कारण आप ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं और वजन कम होने लगता है.
– बेसन में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल करता है.

Gobhi Kabab: नाश्ते में बनाएं टेस्टी गोभी कबाब, जानें बेहद आसान रेसिपी

0

नाश्ते में क्रिस्पी गोभी कबाब देख सबके मुंह में पानी आ जाएगा. तो अगर आपके भी घर में बच्चे या बड़े नाश्ते में कुछ अलग डिमांड कर रहे हैं तो फि आप गोभी कबाब ट्राई कर सकती हैं. ये देखने में जितने टेस्टी है खाने में भी उतना ही शानदार है. ऐसे में अगर क्रिस्पी और चटपटा सर्व करने का मन है तो फटाफट गोभी के कबाब बनाएं. इसे बनाना बहुत आसान है और ये कम तेल में बन जाता है.जानिए गोभी बनाने कि विधि-

गोभी कबाब 
यूं तो कबाब का नाम सुनकर लोगों को लगता है ये कि नॉन वेज है, लेकिन गोभी और आलू से टेस्टी से वेज कबाब बनाया जा सकता है.

सामग्री 
गोभी कबाब बनाने के लिए फूलगोभी, उबले आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, आधा कप मोजरेला चीज, नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और तेल चाहिए होगा.

विधि
– गोभी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें.
– अब फूलगोभी को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें.
– कद्दूकस की गई गोभी में जीरा, बारीक हरी मिर्च, हरी धनिया, चाट मसाला, नमक और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें.
– इसके बाद इसमें उबाले हुए आलू को अच्छे से मैश कर मिलाएं.
– इसमें मोजरेला चीज डालें और अच्छे से मिलाएं.
– अब हथेलियों में तेल लगाएं तैयार मिश्रण की बॉल्स बनाकर चपटा कर लें.
– इसी तरह सारे कबाब तैयार करें और प्लेट में रखते जाएं.
– अब कड़ाही में तेल डालें और गर्म करें.
– जब तेल गर्म हो जाए तो कबाब को मीडियम फ्लेम पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें.
– आप चाहें तो पैन में कबाब को दोनों तरफ सुनहरा होने तक अच्छे से सेक भी सकते हैं.
– टेस्टी गरमागरम कबाब को हरी या मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें.

Ampere Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्‍कूटर हुआ लॉन्‍च, 65KM टॉप स्‍पीड के साथ मिलेगी 80-100 KM रेंज, जानें कितनी है कीमत

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में Ampere की ओर से Magnus Neo इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को जनवरी 2025 में लॉन्‍च कर दिया गया है। Electric Scooter में कितनी क्षमता की बैटरी को दिया गया है। किस तरह के फीचर्स स्‍कूटर में मिलेंगे। किस कीमत पर स्‍कूटर को खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ नया स्‍कूटर

Ampere की ओर से भारतीय बाजार में Magnus Neo नाम से नए Electric Scooter को लॉन्‍च (Ampere Magnus Neo launch) कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे मैग्‍नस के नए वेरिएंट के तौर पर लाया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

कंपनी की ओर से स्‍कूटर में 12 इंंच टायर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 165 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ड्यूल टोन इंटीरियर, आईओटी इनेबल्‍ड इंस्‍ट्रूमेंट डिजिटल क्‍लस्‍टर, लाइव ट्रैकिंग, फाइंड माई स्‍कूटर, एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

Ampere की ओर से Magnus Neo को 2.3 kWh की क्षमता की LFP बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। जिसके साथ 7.5A का चार्जर दिया जाता है। स्‍कूटर को फुल चार्ज करने के बाद 80 से 100 किलोमीटर तक चलाया (Magnus Neo 80 km electric scooter range) जा सकता है। इसमें लगी मोटर से स्‍कूटर को 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

कितनी है कीमत

Ampere Magnus Neo को कंपनी की ओर से 79999 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत (Magnus Neo price details) पर लॉन्‍च किया गया है। जिसके साथ 75 हजार किलोमीटर या पांच साल की वारंटी को दिया जा रहा है। स्‍कूटर को Black, Blue, Red, White और Gery जैसे रंगों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है।

इनसे होगा मुकाबला

Ampere Magnus Neo Electric Scooter को कंपनी की ओर से बजट सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में स्‍कूटर का सीधा मुकाबला OLA S1Z, Ola S1X, Lectrix SX, Okinawa R30, Odysse E2go जैसे स्‍कूटर्स के साथ होगा।

जनवरी 2025 में Tata Punch के बढ़े दाम, Nexon की कीमत में 30 हजार की कमी

जनवरी 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियो की कीमतों में 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी कर दी है। कंपने अपनी कुछ गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाया है, तो कुछ की कीमतों में कटौती भी है। इंडियन ऑटोमेकर ने टाटा पंच की कीमतों को बढ़ाया है, जबकि Tata Nexon की कीमतें कम की है। आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स की गाड़ियों की कीमत में कितना अंतर आया है।

Tata Nexon

  1. टाटा नेक्सन की कुछ वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसके स्मार्ट+ वेरिएंट की कीमतों में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, इसके क्रिएटिव और फियरलेस वेरिएंट की कीमतों में 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की कमी की गई है।
  2. नेक्सन स्मार्ट+ AMT 1.2 की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसकी वजह से यह अब इसकी कीमत 9,59,990 रुपये है।
  3. नेक्सन क्रिएटिव DCA 1.2 के नए वेरिएंट में 30,000 रुपये तक की कमी की गई है, अब 11,09,990 रुपये में की कीमत में मिलेगी।
  4. नेक्सन क्रिएटिव+ PS DCA DT 1.2 की कीमत में भी 30,000 रुपये की कमी की गई है। अब यह 13,49,990 रुपये की कीमत में मिलेगी।
  5. नेक्सन फियरलेस+ PS DCA DK 1.2 की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है। अब इसकी कीमत 12,89,990 रुपये है।
  6. नेक्सन को 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में पेश की जाती है। इसके टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड एएमटी और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (डीसीटी) का ऑप्शन मिलता है। वहीं, इसके डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी का ऑप्शन दिया जाता है।

Tata Punch

  1. जनवरी 2025 में टाटा पंच की कीमत में 17 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
  2. टाटा पंच के प्योर (ओ) एमटी, एडवेंचर एस एमटी, एडवेंचर एस एएमटी, एडवेंचर+ एस एमटी, एडवेंचर+ एस एएमटी, एक्म्प्लीश्ड+ एमटी और एक्म्प्लीश्ड+ एएमटी जैसे वेरिएंट में 12,090 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
  3. टाटा पंच के एडवेंचर एमटी, एडवेंचर एएमटी, एडवेंचर रिदम एमटी और एडवेंचर रिदम एएमटी वेरिएंट में 17,090 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
  4. टाटा पंच की बढ़ोतरी की के बाद अब इसकी कीमत 6,19,990 रुपये से शुरू होगी।
  5. पंच को 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है, जो 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है।

Whatsapp Scam को लेकर HSBC ने किया आगाह, एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

0
HSBC ने वॉट्सऐप के जरिये हो रहे स्कैम को लेकर आम जनता को आगाह किया है। HSBC एसेट मैनेजमेंट ने वॉट्सऐप पर फेक अकाउंट और ग्रुप्स की पहचान की है। इनके जरिये लोगों को चंगुल में फंसाया जा रहा है। HSBC म्यूचुअल फंड की योजनाओं के निवेश प्रबंधक एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (एएमसी) ने कहा कि ये फर्जी अकाउंट आम लोगों को गुमराह करने के मकसद से बनाए गए हैं। इन भरोसा करना लोगों को भारी पड़ सकता है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि 118 – एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट वॉट्सऐप पर फर्जी अकाउंट में से एक है।

लग सकता है चूना

एचएसबीसी ने कहा कि वॉट्सऐप पर इस तरह के ग्रुप और अकाउंट एएमसी या उसके किसी कर्मचारी द्वारा नहीं चलाए जा रहे हैं। इन फर्जी अकाउंट में 118 एचएसबीसी एसेट मैनेजमेंट शामिल है। इन ग्रुप्स पर गलत जानकारियां शेयर की जा रही हैं, जिन पर लोग भरोसा कर रहे हैं। एचएसबीसी ने इस तरह की सूचनाओं पर भरोसा करने से बचने की सलाह दी है। HSBC एसेट मैनेजमेंट ने कहा कि हमारी तरफ ऐसे अकाउंट नहीं बनाए गए हैं।
अगर इन पर भरोसा करके यूजर का कुछ नुकसान होता है तो हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। हम इन भ्रामक कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करते हैं और लोगों से ऐसे धोखाधड़ी वाले अकाउंट और ग्रुप के झांसे में आने से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह करते हैं।

नाम का हो रहा दुरुपयोग

AMC ने कहा कि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता है, जहां AMC फंड या इसके आधिकारिक नाम का दुरुपयोग किया जा सकता है। स्कैमर्स AMC या फंड ब्रांड का उपयोग करके अन्य चैनलों के माध्यम से घोटाले करने का प्रयास कर सकते हैं।

फेक वॉट्सऐप ग्रुप से बचकर

कंपनी ने अपने आधिकारिक मेल को अपने सोशल मीडिया हैंडल के साथ साझा किया है, जिसमें लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में शामिल किसी भी WhatsApp या सोशल मीडिया ग्रुप के बारे में उन्हें सूचित करें। कंपनी ने कहा कि अगर आपको एएमसी, फंड या उसके अधिकारियों के नाम पर कोई संदिग्ध समूह या धोखाधड़ी वाली एक्टिविटी नजर आती है, तो कृपया हमें investor.line@mutualfunds.hsbc.co.in पर सूचित करें, ताकि हम इन कार्यों से निपटने के लिए उचित कदम उठा सकें। इस तरह की किसी भी गतिविधि को बढ़ावा न दें।

Official Handles of HSBC AMC

1. Instagram: https://www.instagram.com/the.finance.magazine/

2. Facebook: www.facebook.com/hsbcmutualfundindia/

3. Twitter: https://twitter.com/HSBCMutualFund

4. LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/hsbc-mutual-fund/

5. YouTube: https://www.youtube.com/@HSBCMutualFundIndia

Samsung लॉन्च करेगा दो सस्ते 5G स्मार्टफोन, पावरफुल फीचर्स के साथ जल्द हो सकती है एंट्री

0
सैमसंग 22 जनवरी को Unpacked इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस फ्लैगशिप सीरीज में Samsung Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन फ्लैगशिप सीरीज से पहले कंपनी दो और सस्ते फोन पर काम कर रही है। कंपनी इन्हें अगले कुछ दिनों में अफोर्डेबल 5G सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।

सैमसंग इन दिनों Galaxy F06 5G और Galaxy M06 5G पर काम कर रहा है। इनके बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी है। जिससे इनके भारत लॉन्च का संकेत मिला है।

Galaxy F06 5G और Galaxy M06 5G BIS सर्टिफिकेशन

एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग के दोनों स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन पर SM-E066B/DS और SM-M066B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह मॉडल नंबर Galaxy F06 5G और Galaxy M06 5G के लॉन्च का संकेत देते हैं। इन्हें हाल ही में वाई-वाई के साथ भी लिस्ट किया गया था। मॉडल नंबर के साथ DS भी मेंशन किया गया है, जो डुअल सिम की ओर इशारा करता है।

सर्टिफिकेशन पर भले ही इनको लेकर ज्यादा डिटेल नहीं मिली है, लेकिन इंडिया लॉन्च को लेकर संकेत मिल गया है। सैमसंग इन दोनों स्मार्टफोन को Galaxy F05 5G और Galaxy M05 5G के सक्सेसर के तौर पर लेकर आ रहा है। जिन्हें पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।
इन बजट फोन में 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इनमें पावर के लिए 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट वाली 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy F05 के स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- फास्टर मल्टीटास्किंग और इम्प्रूव्ड परफोर्मेंस के लिए सैमसंग का यह फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ लाया जाता है।

रैम और रोम- फोन रैम प्लस फीचर के साथ 8GB तक रैम के साथ आता है। स्टोरेज के लिए फोन 64GB स्टोरेज से लैस है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

डिस्प्ले- Galaxy F05 फोन 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। यूजर्स लार्ज स्क्रीन के साथ अपनी सोशल मीडिया फीड्स को आसानी से चेक कर सकेंगे।

कैमरा- फोन बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए 50MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में अच्छी क्लैरिटी के लिए 2MP डेप्थ सेंसिग कैमरा मिलता है। फोन हाई-क्वालिटी सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

‘कौन योगराज सिंह’, भारत के विश्व विजेता कप्तान ने युवराज सिंह के पिता को पहचानने से किया इनकार

0
भारतीय टीम के महान खिलाड़ी युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह इस समय चर्चा में हैं। इसका कारण है उनका हाल ही में आया इंटरव्यू है। एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव की जमकर आलोचना की थी। योगराज ने कहा कि कपिल ने उनका करियर खत्म कर दिया। अब कपिल ने उनकी आलोचना का जवाब दिया है।

योगराज सिंह अपनी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि कपिल देव ने उनको टीम इंडिया से बाहर करवाया और फिर हरियाणा की टीम और जोनल टीम से भी बाहर कर दिया। योगराज ने बताया था कि इसके बाद वह पिस्टल लेकर कपिल देव के घर पहुंच गए थे।

कपिल देव ने दिया जवाब

योगराज का ये बयान काफी वायरल हो गया था। योगराज ने कपिल की जमकर आलोचना करते हुए ये किस्सा सुनाया था। इस मामले में कपिल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कौन योगराज सिंह। कुछ लोगों ने जब कपिल से पूछा तो उन्होंने कहा, “कौन? आप किसकी बात कर रहे हो?”

तब वहां मौजूद एक शख्स ने उनसे कहा कि युवराज सिंह के पिता। तब कपिल ने जवाब दिया, “अच्छा, थैंक्यू।”

योगराज का पूरा बयान

योगराज ने इंटरव्यू में किस्सा बताते हुए कहा, “जब कपिल देव भारतीय टीम, नॉर्थ जोन और हरियाणा के कप्तान बने, उन्होंने मुझे टीम से बाहर कर दिया। मेरी पत्नी चाहती थी कि मैं कपिल से सवाल पूछूं। मैंने उससे कहा कि मैं इसे देखता हूं। मैंने अपनी पिस्टल निकाली, मैं सेक्टर नौ में कपिल के घर गया। वह अपनी मां के साथ घर से बाहर आए।”

उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें दर्जनभर गालियां दी। मैंने उससे कहा कि आपके कारण मैंने अपना दोस्त खो दिया। तुमने जो किया उसका भुगतान तुम्हें करना होगा। मैंने उनसे कहा कि मैं तेरे सिर में गोली मारना चाहता हूं, लेकिन मैं इसलिए नहीं मार रहा क्योंकि तुम्हारी मां यहां है।”

- Advertisement -

News of the Day