Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 1071

Stock Market: मकर संक्रांति पर शेयर बाजार में उछाल… सेंसेक्स 450 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा

0

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ शुरुआत की, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में शुरुआती कारोबार में उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 76,779 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,227 के स्तर पर चढ़ा। बाजार में इस सकारात्मक रुझान ने भारतीय रुपये को भी समर्थन दिया, जो अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से उबर गया।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती के साथ 86.49 पर पहुंचा, जो इससे पहले के 86.70 के स्तर पर बंद हुआ था। इस सुधार का श्रेय कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में नरमी को दिया गया। इससे पहले सोमवार को रुपये ने लगभग दो वर्षों में अपनी सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की थी, जिसमें यह 66 पैसे कमजोर हुआ था।

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 86.57 पर खुला और फिर मजबूत होकर 86.49 पर पहुंचा। विशेषज्ञों के अनुसार, खुदरा महंगाई में गिरावट और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला है। दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई चार महीने के निचले स्तर 5.22% पर पहुंच गई, जिससे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती का विकल्प मिल सकता है।

हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने भारतीय बाजार से ₹4,892.84 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की। इसी बीच, डॉलर इंडेक्स 0.37% गिरकर 109.41 पर और ब्रेंट क्रूड वायदा कीमतें 0.28% घटकर $80.78 प्रति बैरल पर पहुंच गईं।

शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 364.90 अंक की बढ़त के साथ 76,694.91 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 123.65 अंक चढ़कर 23,209.60 के स्तर पर पहुंच गया।

खुदरा महंगाई के आंकड़े लगातार दूसरे महीने गिरावट दिखा रहे हैं। अक्टूबर में भारतीय रिजर्व बैंक की 6% की ऊपरी सहनशीलता सीमा को पार करने के बाद, अब यह नरम होकर RBI को ब्याज दरों में कटौती के लिए स्थान प्रदान कर रहा है।

Aaj Ka Rashifal 14 Jan: मकर संक्रांति पर इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरी होंगी सभी इच्छाएं

0

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

Mata Vaishno Devi जाने वाले भक्तों के लिए खास खबर, यात्रा शुरू करने से पहले जान लें Update

0

माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जाने की योजना बना रहे हैं तो यात्रा से पहले कटरा की नई परिस्थितियों के बारे में जानकारी हासिल कर ले। माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले भक्तों को कटरा में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए हजारों भक्त कटरा में फंसे हुए हैं। इस समय उनके पास न तो ज्यादा पैसे हैं और न ही ठंड में सिर छुपाने के लिए कोई छत। यही नहीं कटरा में मोबाइल सिग्नल गायब होने के कारण वे भक्त अपने प्रियजनों से अपना दर्द बयां नहीं कर पा रहे हैं।

कटरा से चलने वाली सभी ट्रेनें 8 से 15 जनवरी तक रद्द

आपको बता दें कि 8 से 15 जनवरी तक कटरा से चलने वाली लगभग सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि रद्द की गई ट्रेनें फिर से चलेंगी या नहीं। दूसरी ओर, जब तक इन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना भक्त तक पहुंची, तब तक वे अपने परिवारों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके थे। उक्त स्थान पर पहुंचे कई भक्त इस समय ट्रेनें रद्द होने के कारण परेशानी में हैं।

भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना भक्तों को भेज दी थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर में प्रीपेड सिम बंद होने के कारण यह सूचना तीर्थयात्रियों तक नहीं पहुंच सकी। वहीं, जब तीर्थयात्रियों ने जम्मू से ट्रेन पकड़ने के बारे में सोचा तो उन्हें पता चला कि वहां से भी अधिकतर ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। चलती रेलगाड़ियां पूरी तरह भरी हुई हैं।

होटल के कमरे बुक

दूसरी ओर, इस दौरान कई होटलों ने बुकिंग फुल होने की बात कहकर तीर्थयात्रियों को कमरे देने से इनकार कर दिया। जिनके पास कमरे थे, उन्होंने अपनी इच्छानुसार कीमतें बदल लीं। ऐसे में अब भक्तों की जेबें भी जवाब देने लगी हैं।

Black Monday! निवेशकों को बड़ा झटका, एक दिन में ही डूब गए 13 लाख करोड़, इन शेयरों ने डुबोई लुटिया

0

सोमवार को जहां 40 लाख लोगों ने महाकुंभ के पहले दिन गंगा में डुबकी लगाई, वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार के 20 करोड़ से ज्यादा निवेशकों के सोमवार ट्रेडिंग सेशन खत्म होने से पहले 13 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गंवा दिए। वास्तव में निवेशकों की कंगाली का सिलसिला लगातार दिनों से चल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है, जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों के 25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डूब चुके हैं।

गोता सिर्फ महाकुंभ में भक्तों और शेयर बाजार ने ही नहीं लगाया है। डॉलर के मुकाबले में रुपए ने भी बड़ी डुबकी लगाई है जो सिर्फ पहली बार 86 रुपए के पार ही नहीं गया, बल्कि 87 रुपए के करीब भी पहुंच गया। यही वजह है कि शेयर बाजार के निवेशकों को मोटा नुकसान हो रहा है। कच्चे तेल में तेजी और संभावित महंगाई के आंकड़ों को भी शेयर बाजार में गिरावट की वजह माना जा रहा है।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार (13 जनवरी) को 844 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 76,535.24 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1129 अंक तक लुढ़क गया था। अंत में सेंसेक्स 1049 अंक या 1.36% का गोता लगाकर 76,330 पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी गिरावट के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 384 अंक तक फिसल गया था। अंत में निफ्टी 345.55 अंक या 1.47% की बड़ी गिरावट के साथ 23,085.95 पर बंद हुआ।

किन शेयरों में देखने को मिली कटौती

अगर बात गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर अडानी इंटरप्राइजेज के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है जबकि ट्रेंट के शेयर भी करीब 6 फीसदी तक डूब गए। बीपीसीएल के शेयरों में साड़े 4 फीसदी की गिरावट देखी गई। बीईएल और अडानी पोर्ट के शेयर में 4 फीसदी से गिरावट आई। बीएसई पर जोमाटो के शेयर करीब 7 फीसदी, टाटा स्टीज 3 फीसदी ज्यादा, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इसके विपरीत एनएसई पर एक्सिस बैंक, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक के शेयरों में एक फीसदी से कम की तेजी देखी गई है।

शेयर बाजार में सोमवार (13 जनवरी) को गिरावट की चार बड़ी वजह?

  1. विदेशी निवेशक (FIIs) लगातार घरेलू शेयर बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं। डॉलर इंडेक्स में मजबूती, रुपये में गिरावट और ट्रंप 2.0 को लेकर अनिश्चिता FIIs की बिकवाली के प्रमुख कारण है।
  2. देसी कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे सुस्त रहने के बाद तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर भी आशंका ने निवेशकों में घबराहट पैदा कर दी है।
  3. अमेरिका में नौकरियों के मजबूत डेटा से ब्याज दरों में जल्द किसी कटौती की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। इसकी वजह से बाजार के सेंटीमेंट प्रभावित हुए है।
  4. इसके अलावा ब्रेंट क्रूड का प्राइस 81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। डॉलर की तुलना में रुपये में लगातार गिरावट जारी है। इन कारणों ने भी बाजार के सेंटीमेंट को प्रभावित किया है।

निवेशकों को मोटा नुकसान

वैसे 13 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को मोटा नुकसान हुआ। शेयर बाजार निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है। आंकड़ों को देखें तो शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैप 4,29,67,835.05 करोड़ रुपए था जो सोमवार को 4,16,62,045.93 करोड़ रुपए के लेवल पर आ गया। इसका मतलब है कि शेयर बाजार निवेशकों को कारोबारी सत्र के दौरा 13 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ जबकि बीते चार दिनों की बात करें तो 7 जनवरी को बीएसई का मार्केट कैप 4,41,75,150.04 करोड़ रुपए था। इसका मतलब ये हुआ कि इन दिनों में निवेशकों को 25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।

WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अलर्ट: हमेशा के लिए बंद जाएगा अकाउंट!

WhatsApp दुनियाभर में करोड़ों लोगों का पसंदीदा मेसेजिंग प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल करने पर आपका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है। फरवरी 2025 में ही भारत में 76 लाख से ज्यादा अकाउंट बंद किए गए। कंपनी की सख्त पॉलिसी के तहत कुछ गलतियों की वजह से आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। यहां जानिए, किन स्थितियों में आपका अकाउंट बैन हो सकता है और इसे दोबारा कैसे रिकवर किया जा सकता है।

थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल
कई यूजर्स आधिकारिक WhatsApp के बजाय थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे WhatsApp Delta, GBWhatsApp और WhatsApp Plus का इस्तेमाल करते हैं। ये ऐप्स WhatsApp की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं। अगर आप इनका इस्तेमाल करते हैं, तो आपका अकाउंट स्थायी रूप से बंद हो सकता है।

किसी और की पहचान का उपयोग
अगर आप किसी और के नाम, प्रोफाइल फोटो या पहचान का इस्तेमाल करके चैट करते हैं, तो यह WhatsApp की गाइडलाइन्स का उल्लंघन है। खासतौर पर किसी सेलिब्रिटी, ब्रांड, या ऑर्गेनाइजेशन की पहचान का गलत इस्तेमाल करने पर आपका अकाउंट बैन हो सकता है।

अनजान लोगों को मैसेज भेजना
अगर आप लगातार उन नंबरों पर मैसेज कर रहे हैं, जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं हैं, तो इसे स्पैम माना जा सकता है। इस स्थिति में कंपनी आपके अकाउंट को ब्लॉक कर सकती है।

रिपोर्ट होने पर कार्रवाई
अगर कई यूजर्स आपके अकाउंट को रिपोर्ट करते हैं, तो WhatsApp इसे गंभीरता से लेता है। जांच के बाद अगर उल्लंघन पाया गया, तो आपका अकाउंट स्थायी रूप से बंद हो सकता है।

आपत्तिजनक या धमकी भरे मैसेज
किसी को परेशान करने, धमकाने या आपत्तिजनक संदेश भेजने पर आपका अकाउंट तुरंत बंद किया जा सकता है। इसके अलावा, भड़काऊ और घृणास्पद सामग्री भेजने पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ध्यान रखें: WhatsApp अपने यूजर्स को एक सुरक्षित और पारदर्शी प्लेटफॉर्म देने के लिए लगातार निगरानी करता है। किसी भी नियम का उल्लंघन आपके अकाउंट के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे में पॉलिसी का पालन करना और सही तरीके से ऐप का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है।

Delhi Assembly Election 2025 : भाजपा ने जाटों के साथ किया धोखा – अरविंद केजरीवाल

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) पर दिल्ली के जाट समुदाय के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के मामले में दिल्ली के जाटों से वादा तो किया था, लेकिन वह वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। इस मुद्दे पर केजरीवाल ने भाजपा को जमकर घेरा और दिल्ली के जाटों को केंद्र की ओबीसी सूची में कब शामिल किया जाएगा, यह सवाल किया।

जाट नेताओं से मुलाकात की

सोमवार को केजरीवाल ने अपने निवास पर दिल्ली के जाट नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दिल्ली के बाहरी इलाकों में जाट समुदाय के वोटों की संख्या महत्वपूर्ण है, और विधानसभा चुनावों से पहले इस समुदाय के बीच भाजपा के प्रति नाराजगी का माहौल बन रहा है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली के जाट ओबीसी सूची में तो शामिल हैं, लेकिन उन्हें केंद्र की सूची में नहीं डाला गया है, जिससे उनके लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर नहीं मिल रहे हैं।

केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के जाटों से वादा किया था कि उन्हें केंद्र सरकार के संस्थानों में आरक्षण मिलेगा, लेकिन इस वादे को पूरा करने में भाजपा नाकाम रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान के जाटों को दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य सरकारी संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है, लेकिन दिल्ली के जाटों के लिए यह अवसर अभी भी दूर है।

जाट नेताओं का गुस्सा, 10 साल से धोखा हो रहा

केजरीवाल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि जाट नेताओं ने अपने पिछले 10 वर्षों के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे पर उनके साथ धोखा किया और हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उनकी मांगों को नकारा। जाट नेताओं ने इस अन्याय पर गहरी नाराजगी जाहिर की और केजरीवाल से समर्थन की अपील की।

आम आदमी पार्टी का समर्थन भरपूर

केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी जाट समुदाय की न्यायोचित मांगों का समर्थन करती है। पार्टी ने हमेशा से ही समाज के हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश की है और आगे भी यही करेगी। केजरीवाल ने भाजपा से सवाल पूछा, “दिल्ली के जाटों को केंद्र की ओबीसी सूची में कब शामिल किया जाएगा?”

चुनावों से पहले बड़ा मुद्दा बना “जाट”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही यह मुद्दा चुनावी चर्चा का केंद्र बन सकता है। दिल्ली के जाट समुदाय के बीच भाजपा के खिलाफ बढ़ती नाराजगी, आम आदमी पार्टी के लिए एक मजबूत राजनीतिक मौके के रूप में सामने आ सकती है। केजरीवाल ने इस मुद्दे को तूल देकर भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश की है, जिससे जाट समुदाय के वोटों को आकर्षित किया जा सके।

सर्दियों में हरी धनिया की चटनी के साथ मटर की खस्ता कचोरी खाकर आ जाएगा स्वाद, बच्चे-बूढ़े सबको पसंद आएगी ये रेसिपी, जानें विधि

0

अगर, आपको सुबह-सुबह नाश्ते में कुछ चटपटा और क्रंची खाने का मन कर रहा है तो आज हम आपके लिए मटर की लाजवाब रेसिपी लेकर आए हैं। सर्दियों में मटर खूब बिकता है। ऐसे में आप मटर की खस्ता कचोरी (Matar Kachori Recipe) बनाकर ज़रूर खाएं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मटर की कचोरी?

चटनी बनाने के लिए सामग्री:

हरा धनिया,  नमक, पुदीना की पत्तियां, हरी मिर्च, साबुत लाल मिर्च, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च, साबुत धनिया, अमचूर, हींग, अदरक

फीलिंग के लिए सामग्री:

तेल 2 चम्मच, जीरा आधा चम्मच, सौंफ़ आधा चम्मच, हींग, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, लाल मिर्च आधा चम्मच, धनिया पाउडर आधा चम्मच, अमचूर पाउडर – 1 चम्मच, काला नमक, भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच, बेसन 2 बड़े चम्मच, नमक, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, आधा कप मटर

आटे के लिए सामग्री:

आटा – 1 कप, बेसन – आधा कप, पानी – आधा  कप, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन, तेल

चटनी बनाने की रेसिपी:

सबसे पहले हरी धनिया और पुदीना की चटनी बनाने के लिए धनिया पत्ती, पुदीना और 2 हरी मिर्च लें। अब इन्हें सील बट्टा पर पीसें। सील बट्टा की चटनी का स्वाद लाजवाब होता है। आप इसकी जगह मिक्सर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चटनी में स्वाद लाने के लिए ज़रा सा सौंफ, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच सुखी धनिया, ज़रा सा हींग, लहसुन और अदरक डालें और अच्छी तरह पीसें। चटपटी चटनी तैयार है।

मटर कचोरी बनाने की रेसिपी:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर जीरा, सौंफ, हींग और हरी मिर्च से तड़का दें। फिर उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और बेसन डालें। इन्हें 2-3 मिनट तक भून लें। उसके बाद उबाले हुए मटर और नमक डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं। पक जाए तो भरावन को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद भरावन की बॉल्स बना लें।
  • दूसरा स्टेप: अब, आटा गूंथने के लिए एक बाउल लें, उसमें आटा, बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवायन डालें। गुनगुने पानी से नरम आटा गूंथ लें। इसे ढककर 5-7 मिनट के लिए रख दें।
  • तीसरा स्टेप: अब आटे की बड़ी लोई लेकर इसमें भरावन डालें और कचौड़ी बनाएं। गैस ऑन कर मध्यम आंच पर इसे तल लें। कुरकुरी कचोरी हरी चटनी के साथ सर्विंग के लिए तैयार है।

मखाने की सबसे आसान रेसिपी, बिना भूने ऐसे तैयार करें, नाश्ते में पेट भरकर खाने से मिलेगा फायदा ही फायदा

0

नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी हो, टेस्टी हो और बिना किसी झंझट के बनकर तैयार हो जाए। ज्यादातर महिलाएं यही सोचती हैं। सुबह का नाश्ता आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि समय की कमी होने के कारण लोग कुछ भी खा लेते हैं। लेकिन अगर सेहतमंद रहना है तो नाश्ता सबसे अच्छा करना चाहिए। आज हम आपको मखाने से तैयार होने वाले सुपर टेस्टी, हेल्दी और फटाफट बनने वाले नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं। जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे और कई बीमारियों के खतरे को भी कम कर पाएंगे। खास बात ये है कि इसके लिए आपको मखाने को न भूनने की जरूरत होगी और न ही कुछ और करने ही। कैल्शियम से भरपूर इस नाश्ते को खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। जानिए मखाने का नाश्ता बनाने की रेसिपी।

मखाने का नाश्ता बनाने की रेसिपी

पहला तरीका- मखाने का नाश्ता बनाने के लिए आपको 1 कटोरी मखाने लेने हैं। इसके लिए मोटे साइज के फूले-फूले मखाने चुनें। कड़ाही में मखाने डालकर 1 स्पून घी के साथ हल्का रोस्ट सा कर लें। आप चाहें तो ऐसे ही बिना भूने मखाने को डाल सकते हैं। 5 मिनट तक भूनने के बाद कड़ाही में दूध डाल दें। अब मखाने और दूध को पकने दें। जब दूध हल्का गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप इसमें अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट्स साबुत या काटकर डाल सकते हैं। अब इसमें चीनी या फिर गुड़ वाली शक्कर मिला दें। आप चाहें तो इसे हल्का ठंडा होने पर शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।

दूसरा तरीका- मखाने से आसान नाश्ता बनाने के लिए आप 1 कटोरी मखाने लें और उन्हें हल्का भून लें। अब मखाने को हल्का ठंडा होने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लें। एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें पिसे हुए मखाने डालकर मिलाते हुए चलाएं। आप गाढ़ा या पतला अपने हिसाब से रख सकते हैं। इसमें दूसरे नट्स भी रोस्ट करके या कच्चा ही काटकर डाल सकते हैं। गाढ़ा होने पर पसंद के हिसाब से मीठा डालकर गैस बंद कर दें। इसे नाश्ते में 1 कटोरी भरकर खाएं। मखाने का ये सुपर टेस्टी नाश्ता झटपट बनकर तैयार हो जाएगा।

आप इसे अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर एनर्जी और ताकत मिलेगी। मखाने से बनने वाला ये नाश्ता सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है। आप इसे मखाने की खीर भी कह सकते हैं। हफ्ते में 1-2 दिन इसे जरूर खाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चिरौंजी और केसर भी मिला सकते हैं। ये सुपर हेल्दी नाश्ता आपको और आपकी फैमिली को फिट और हेल्दी रखने में मदद करेगा।

मकर संक्रांति पर घर में क्या क्या बनाया जाता है, नोट कर लें पूरी लिस्ट, उत्तरायण का लें भरपूर आनंद

0

मकर संक्रांति को हिंदू धर्म में बड़ा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। साथ ही सूर्य मकर संक्रांति से उत्तरायण में प्रवेश करता है। सूर्य 6 महीने दक्षिणायन और 6 महीने उत्तरायण में रहता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। लोग इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। मकर संक्रांति को लोग अलग-अलग जगहों पर अलग नामों से पुकारते हैं। कुछ लोग इसे खिचड़ी कहते हैं तो कहीं इसे उत्तरायण और पोंगल के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति पर अलग-अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। जानिए मकर संक्रांति पर क्या बनाया और खाया जाता है?

मकर संक्रांति पर क्या व्यंजन बनाए जाते हैं?

खिचड़ी- मकर संक्रांति के दिन उड़द की दाल और चावल का महत्व होता है। इस दिन लोग दाल चावल को मिक्स करके खिचड़ी बनाते हैं और घी डालकर खाते हैं। संक्रांति पर खिचड़ी का दान भी किया जाता है।

तिल और गुड़ के लड्डू- संक्रांति के दिन तिल और गुड़ के लड्डू घरों में बनाए जाते हैं। कुछ जगहों पर तिलकुट खाने का भी महत्व है। आप तिल और गुड़ का दान भी संक्रांति के दिन कर सकते हैं।

रेबड़ी, गजक और चिक्की- संक्रांति के दिन रेबड़ी और गजक का भी महत्व होता है। इस दिन तिल से बनी चीजें जरूर खानी चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्त होती है। आप मूंगफली की चिक्की भी खा सकते हैं।

दही चूड़ा- मकर संक्रांति के दिन बिहार और झारखंड में खासतौर से दही चूड़ा खाने का चलन है। दही चूड़ा को गुड़ के साथ खाया जाता है। इससे शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं और खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है।

लाई के लड्डू- संक्रांति पर कई जगहों पर लाई यानि मुरमुरे के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इन लड्डू को तैयार करना बहुत ही आसान है। आप इन्हें गुड़ में डालकर घर में तैयार कर सकते हैं। दान के लिए भी ये लड्डू खरीद सकते हैं।

मूंग के मंगौड़े- मकर संक्रांति के दिन मध्य प्रदेश में मूंग दाल के मंगौड़े बनाकर खाते हैं। सर्दियों में गर्मागरम मूंग दाल के मंगौड़े और उसके साथ हरी चटनी खाने में मजा आ जाएगा। आप इसे जरूर ट्राई कर सकते हैं।

बाजरा के पुआ- मकर संक्रांति पर बाजरा के आटे से बने पुआ या टिकिया बनाकर भी खाई जाती हैं। सर्दियों में बाजरा शरीर को गर्म रखता है। आप तिल डालकर इन्हें तैयार कर सकते हैं। मीठा खाने का मन हो तो बाजरा के पुआ बेस्ट हैं।

सकरइ पोंगल- तमिलनाडु में स्वीट पोंगल रेसिपी बनाई जाती है। ये चावल और गुड़ से तैयार खीर होती है। जिसे चने और ड्राई फ्रूट्स डालकर बनाते हैं। पोंगल में इस डिश का सबसे ज्यादा महत्व होता है।

उंधियू- गुजरात में उत्तरायण के दिन उंधियू बनाया जाता है। ये एक सब्जी जैसी डिश है। जिसमें सर्दियों की सब्जियों को डालकर बनाया जाता है। इसे मेथी के पकौड़ों और मसालों के साथ बनाया जाता है।

Vinfast VF7 का नया टीजर सोशल मीडिया पर हुआ जारी, मिल रही गाड़ी के फ्रंट लुक और फीचर्स की जानकारी

भारतीय बाजार में Electric Vehicles की बढ़ती मांग को देखते हुए देश और दुनिया के कई निर्माता अपने उत्‍पादों को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में वियतनाम की EV निर्माता Vinfast भी भारत आने की तैयारी में है। कंपनी की ओर से जल्‍द लॉन्‍च की जाने वाली Electric SUV का नया वीडियो टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें किस तरह की जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जारी हुआ नया टीजर

Vinfast की ओर से जल्‍द ही नई गाड़ी को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर नया वीडियो टीजर (Vinfast VF7 teaser release) जारी किया गया है। इस टीजर में गाड़ी के फ्रंट लुक्‍स के साथ ही कुछ फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है।

क्‍या मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर जारी किए गए नए वीडियो टीजर में गाड़ी के फ्रंट लुक की झलक दिखाई दे रही है। इसके साथ ही यह भी दिखाई दे रहा है कि इसमें बड़ी एलईडी डीआरएल को दिया जाएगा। नीचे की ओर से एलईडी प्रोजेक्‍टर लाइट्स होंगी। गाड़ी के फ्रंट लुक ( Front look of Vinfast VF7) की बात करें तो टीजर के मुताबिक यह काफी स्‍लीक और बोल्‍ड डिजाइन के साथ आएगी। इसमें ड्यूल टोन स्‍कीम को दिया जाएगा। 

किन कारों को लॉन्‍च करेगी कंपनी

कंपनी की ओर से पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि वह भारत में अपने सफर को दो Electric SUVs के साथ शुरू करेगी। इनमें फाइव सीटर Vinfast VF7 और सात सीटों वाली Vinfast VF9 एसयूवी शामिल होंगी। जिनमें कई बेहतरीन फीचर्स और दमदार रेंज को ऑफर किया जाएगा।

 

कैसे होंगे फीचर्स

कंपनी की ओर से लॉन्‍च के समय ही पूरी जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इनमें एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल के अलावा एलईडी टेल लाइट्स, फ्लश डोर हैंडल, 20 से 21 इंच के बीच अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर के साथ इंटीरियर, एंबिएंट लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 12 से 15 इंच के बीच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वेंटिलेटिड सीट्स, स्‍मार्ट की, ड्राइविंग के लिए कई मोड्स, प्रीमियम इंटीरियर के साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स (Vinfast VF7 features) और सेफ्टी फीचर्स को दिया जा सकता है।

 

कब होगी लॉन्‍च

विनफास्‍ट की ओर से अपनी दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को 17 जनवरी 2025 को ऑटो एक्‍सपो में आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लाया जाएगा। तभी दोनों की कीमतों की जानकारी भी दी जाएगी।

 

कब होगा Auto Expo 2025

देश में 17 से 22 जनवरी के बीच Bharat Mobility 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत Auto Expo 2025 का आयोजन किया जाएगा। आम जनता के लिए इसे 19 जनवरी से खोला जाएगा और एक्‍सपो के पहले दिन को मीडिया के लिए रिजर्व रखा गया है और दूसरे दिन इनवाइट के साथ एंट्री ली जा सकती है।

 

- Advertisement -