Tuesday, February 3, 2026
Home Blog Page 1078

आस्था का महाकुंभ: आज पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू होगा एक माह का कल्पवास

सोमवार को पौष पूर्णिमा पर्व पर गंगा में पावन डुबकी लगाने के साथ ही संगम की रेती पर एक माह के कठिन कल्पवास की शुरूआत हो जाएगी। कल्पवास 13 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। 12 जनवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान होना है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक इस महाकुम्भ में लगभग 10 लाख श्रद्धालु के कल्पवास करने का अनुमान है। कल्पवासी एक सप्ताह पहले से ही मेला क्षेत्र में आने लगे थे, रविवार को देर शाम तक इनके आने का क्रम जारी रहा।

कल्पवास व्यक्ति के दिल और दिमाग पर भी प्रभाव डालता है
कल्पवासी सोमवार को पौष पूर्णिमा पर शुभ मुहुर्तू में स्नान करने के बाद तीर्थ-पुरोहितों के सानिध्य में कल्पवास का संकल्प लेंगे। अपने शिविर के बाहर तुलसी का बिरवा रखकर पूजन अर्चन करेंगे। साथ ही जौ भी बोएंगे। मान्यता है कि इस दौरान जौ जिस तरह से बढ़ता है, उसी तरह से उसे बोने वाले कल्पवासी के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। शिविर के किसी एक कोने में भगवान शालिग्राम की स्थापन कर कल्पवासी जप-तप और मानस का पाठ करेंगे। मेला क्षेत्र में होने वाले संतों के कथा-प्रवचन में शामिल होंगे। हर रोज कल्पवासी सुबह और शाम गंगा में स्नान करने के साथ ही एक समय अपने हाथ से तैयार किया हुआ भोजन करेंगे। वैज्ञानिकों ने शोध में पाया है कि कल्पवास व्यक्ति के दिल और दिमाग पर भी प्रभाव डालता है। इससे व्यक्ति को मानसिक ऊर्जा मिलती है।

कल्पवास से मिलती है सकल पाप से मुक्ति
टीकरमाफी आश्रम झूंसी के स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी के बताया कि शास्त्रत्तें में कहा गया है कि गृहस्थ जीवन में व्यक्तियों से जाने-अनजाने बहुत से पाप होते रहते हैं। इससे तीर्थराज प्रयाग में एक माह तक कल्पवास करने से सकल पाप से मुक्ति मिल जाती है। प्रयाग की पुण्य भूमि पर 60 करोड़ 10 हजार तीर्थ और 33 करोड़ देवता माघ मास में निवास करते हैं। सभी देवता मनुष्य का रूप धारण करके कल्पवास से मनुष्यों के क्षरण होते पापों को देखते हैं। मत्स्य पुराण के अनुसार प्रयागराज में माघ मास में कल्पवास का वही फल है, जो फल रोज करोड़ों गायों के दान का है।

कल्पवास के 21 कठिन नियम
कल्पवास के नियम का पालन करना सबसे कठिन माना जाता है। इन नियमों में सत्यवचन, अहिंसा, इन्द्रियों पर नियंत्रण, प्राणियों पर दयाभाव, ब्रह्मचर्य का पालन, व्यसनों का त्याग, ब्रह्म मुहूर्त में जागना, नित्य तीन बार पवित्र नदी में स्नान, त्रिकाल संध्या, पितरों का पिंडदान, दान,अन्तर्मुखी जप, सत्संग, संकल्पित क्षेत्र के बाहर न जाना, किसी की भी निंदा ना करना, साधु सन्यासियों की सेवा, जप व संकीर्तन, एक समय भोजन, भूमि शयन, अग्नि सेवन न कराना और देव पूजन शामिल है।

यहां से आएंगे सबसे ज्यादा कल्पवासी
तीर्थपुरोहित पं. स्वामी नाथ दुबे ने बताया कि कल्पवास के लिए प्रयागराज के अलावा कौशाम्बी, प्रतापगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अयोध्या से अधिक कल्पवासी आते हैं। दूसरे प्रदेशों से आने वाले कल्पवासियों की मदद के लिए उनके तीर्थपुरोहित खुद संपर्क करते हैं।

Aaj Ka Rashifal 13 Jan: पौष पूर्णिमा के दिन इन सात राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें राशिफल

0

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको लाभ की योजना पर पूरा ध्यान देना होगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो ही बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रभाव बढे़गा। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके पिताजी यदि काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। कोई पुरस्कार मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहने वाला है। आपकी मेहनत से आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी उनके कामों से खुश रहेंगे, जिस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है। अपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने काम से काम मतलब रखें तो ही बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी मां की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में किसी काम को लेकर आप आगे बढ़ेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु उन्हे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिन्हे आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आपको अपने कामों को लेकर ढील नहीं देनी है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान को आज कोई गले से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चो पर लगाम लगाने के बारे में सोचना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन में खटपट रहने की संभावना है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा और वाणी व व्यवहार पर आपको संयम रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों से मिल बैठकर आप पारिवारिक बिजनेस को लेकर राय ले सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपका सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को किसी परीक्षा को देने का मौका मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से यदि किसी मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी और किसी सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचारकर करने होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी मित्र की सेहत की आपको चिंता रहेगी। आप अपने घरेलू कामों को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको घूमाने फिरने का मौका मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई रुपये पैसे से संबंधित मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको मिल आसानी से मिल जाएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। गृहस्थ जीवन में आपको साथी से कोई भी ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे कि कोई लड़ाई झगड़ा हो। आपने यदि जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें और आप अपनी जीवनशैली को भी बेहतर करने की कोशिश में लगे रहें। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। यदि किसी काम को लेकर आप अपने भाई बहनों से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी से संबंधित कामों को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी पदोन्नति होने की भी पूरी संभावना है। परिवार में किसी काम की शुरुआत को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को किसी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो गई थी, तो उनका विवाह पक्का हो सकता है। आपको अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

RAJASTHAN : ठंड से बचने के कमरे में जलाई अंगीठी… दम घुटने से 1 मजदूर की मौत, दो की हालत नाजुक

किशनगढ़ की एक मार्बल फैक्ट्री में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण 30 वर्षीय मजदूर कृष्ण यादव की मौत हो गई, जबकि सत्यनारायण और छोटू गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. ठंड से बचने के लिए मजदूरों ने अंगीठी जलाई थी, जिससे कमरे में जहरीली गैस फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

राजस्थान के किशनगढ़ में मार्बल के एक फैक्ट्री में दम घुटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. यह घटना अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित ब्लू स्टीलर मार्बल फैक्ट्री में हुई, जहां तीन मजदूर एक कमरे ठंड से बचने के अंगीठी जलाकर सो रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, मजदूरों ने रात में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी. रातभर अंगीठी जलने से कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई और जहरीली गैस का स्तर बढ़ गया. जब सुबह मजदूर कमरे से बाहर नहीं आए, तो फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत गंगानगर पुलिस स्टेशन को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा कटर की मदद से खोला.

मजदूरों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कृष्ण यादव (30) को मृत घोषित कर दिया. सत्यनारायण और छोटू की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है. सत्यनारायण और छोटू गंभीर हालत में किशनगढ़ के स्थानीय अस्पताल में भर्ती है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मजदूर ठंड से बचने के लिए अंगीठी का उपयोग कर रहे थे, लेकिन कमरे में उचित वेंटिलेशन न होने की वजह से यह हादसा हुआ. पुलिस फैक्ट्री प्रबंधन से भी पूछताछ कर रही है कि मजदूरों के रहने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए.

UP : UP में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, पीछे बैठने वालों के लिए भी जरूरी

0

दोपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार बड़ी संख्या में लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण 25,000-26000 लोगों की जान जाती है.

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को कम करने के लिए राज्य के सभी शहरों में ‘हेलमेट नहीं तो फ्यूल नहीं’ नीति का प्रस्ताव पेश किया है. परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने 8 जनवरी को एक आधिकारिक पत्र जारी कर फ्यूल स्टेशन संचालकों को निर्देश दिया कि वे ऐसे दोपहिया वाहन सवारों को फ्यूल न बेचें, जिनमें आगे और पीछे बैठे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना हो.

राज्य के सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों और संभागीय आयुक्तों को पत्र भेजा गया है. जिसमें डेटा का हवाला दिया गया है. डेटा के मुताबिक, दोपहिया वाहन दुर्घटना के शिकार बड़ी संख्या में लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राज्य में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण 25,000-26000 लोगों की जान जाती है.

पत्र में कहा गया है, ‘सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन सवारों की अधिकांश मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं. इस नीति का उद्देश्य लोगों की जान बचाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है.’ सिंह ने कहा कि यह पहल 2019 में गौतम बुद्ध नगर जिले में पहले भी शुरू की गई थी, लेकिन इसे छिटपुट रूप से ही लागू किया गया था. नए निर्देश का उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में नियम को सख्ती से लागू करना है.

पत्र में कहा गया, ‘फ्यूल स्टेशन संचालकों को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1998 के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए. इस नीति की सफलता के लिए पुलिस और आरटीओ के साथ नियमित तालमेल जरूरी है.’ सिंह ने पेट्रोल स्टेशनों पर सुरक्षा संकेत लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जहां सवारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘हेलमेट नहीं, ईंधन नहीं’ दिखने वाले बोर्ड लगाए जाने चाहिए. नीति में अपने मैसेज को बढ़ाने और जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मीडिया प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक नोटिस को शामिल करने का भी प्रयास किया गया है.

सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग करके जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जाने चाहिए. इन अभियानों में हेलमेट पहनने के महत्व पर जोर दिया जाना चाहिए. इसमें कहा गया है कि पंप कर्मियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए और हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया सवारों को फ्यूल देने से मना करना चाहिए और बार-बार उल्लंघन करने वालों के बारे में सूचित करना चाहिए.

NATIONAL : चीनी निर्यात का झांसा देकर 10.61 करोड़ रुपये की ठगी, मां-बेटी गिरफ्तार

0

तमिलनाडु के चेन्नई से मां-बेटी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर एक कंपनी से चीनी निर्यात के नाम पर 10.61 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है.तमिलनाडु के चेन्नई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने चीनी निर्यात का वादा करके एक मलेशियाई फर्म से 10.61 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी पुलिस ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने रविवार को बताया कि चीनी निर्यात का वादा करके मलेशियाई फर्म से 10.61 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार की गई महिलाएं मां-बेटी हैं. पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार मलेशियाई नागरिक की शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी की गई.

आरोपियों ने शिकायतकर्ता को यह विश्वास दिलाया कि वे दो कंपनियों के मालिक हैं और उन्होंने शिकायतकर्ता की फर्म को 12000 टन चीनी निर्यात करने का वादा किया और 2021 और 2022 में 10.61 करोड़ रुपये प्राप्त किए. इसमें कहा गया है कि आरोपियों ने चीनी निर्यात किए बिना ही “फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए” जैसे कि खेप भेजी गई हो.

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और पता चला कि आरोपियों में से एक ने पहले भी मुंबई के एक व्यापारी से 75 लाख रुपये की ठगी की थी. विशेष टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शहर के पुलिस आयुक्त ए अरुण ने व्यापारियों को इस तरह की धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों से सावधान रहने और उनके झांसे में न आने की चेतावनी दी है.

ENTERTAINMENT : लॉस एंजेलिस की आग से बाल-बाल बचीं रूपल त्यागी, बोलीं, ‘सब कुछ जल गया… नजारा देख दहला दिल’

0

रूपल त्यागी ने कहा कि घर वापस जाने से पहले, वो उसी सड़क पर गाड़ी चलाकर हॉलीवुड साइन देखने गई थीं. आग की वजह से उस इलाके को भारी नुकसान हुआ. रूपल ने कहा कि अब उनकी यादों का एक अलग मतलब होगा.

टीवी एक्ट्रेस रूपल त्यागी लॉस एंजेलिस की आग से बाल बाल बची हैं. एक्ट्रेस दो महीने के ब्रेक पर गई हुई थीं, वो वहां पढ़ाई भी कर रही थीं, लेकिन वापस लौटते हुए, वहां मचे हाहाकार को देख वो अपनी सारी अच्छी यादें भूल गईं.

रूपल ने बताया कि कैसे उन्होंने घर वापस आते समय आसमान में धुआं देखा, लेकिन जब तक वो उतर नहीं गईं, तब तक उन्हें इसकी ग्रैविटी का एहसास नहीं हुआ. इंडिया टुडे डिजिटल से बात करते हुए, रूपल ने बताया कि वो कुछ दिन पहले उन जगहों पर थीं और उनके लिए उस शहर को पूरी तरह से राख में बदलते देखना दिल दहला देने वाला था.

रूपल बोलीं- ड्राय मौसम की स्थिति को देखते हुए जंगल में आग लगना उनके लिए कॉमन बात है, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि ये इतनी भयंकर होगी. मुझे याद है कि मैंने अपनी फ्लाइट से धुआं निकलते देखा था और सोच रही थी कि क्या हो रहा है. जब तक मैं मुंबई पहुंची, मुझे पता चला कि आग कैसे फैल गई और सब कुछ जल गया. वो नजारा देखना दिल दहला देने वाला है.

एक्ट्रेस ने कहा कि घर वापस जाने से पहले, वो उसी सड़क पर गाड़ी चलाकर हॉलीवुड साइन देखने गई थीं. आग की वजह से उस इलाके को भारी नुकसान हुआ. रूपल ने कहा कि अब उनकी यादों का एक अलग मतलब होगा.

रूपल बोलीं- मैं लॉस एंजेलिस में बिताए अपने शानदार समय को याद करने के लिए कुछ सिंबल्स वापस लाई थी. लेकिन अब, जब भी मैं इसे देखती हूं, तो मुझे दर्द का एहसास होता है. सौभाग्य से मेरे सभी दोस्त सेफ एरिया में हैं, लेकिन फिर भी मुझे उनकी फिक्र होती है. जबकि मैं वक्त पर वहां से निकल जाने के लिए धन्य महसूस करती हूं. इस मुश्किल घड़ी में अपने दोस्तों के साथ न होने का मुझे दुख भी है. प्रकृति के प्रकोप को देखना इतना परेशान करने वाला है कि मैं पूरी तरह से हिल गई हूं.

रूपल ने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं हमें ये भी याद दिलाती हैं कि हमारा जीवन कितना अनप्रेडिक्टेबल है. रूपल बोलीं- सोचिए कि एक खुशहाल शहर एक दिन में जलकर राख हो जाए, ये विश्वास करने लायक नहीं है. लाइफ सच में समझ से बहुत परे है, और मुझे लगता है कि ये हर एक दिन को पूरी तरह से जीने की सोच को और मजबूत करता है. हम कभी नहीं जानते कि अगले दिन क्या होने वाला है. मैं सच में उम्मीद करती हूं कि जो लोग पीड़ित हुए हैं, वो जल्द ही अपना जीवन फिर से संवारने में कामयाब होंगे.

 

NATIONAL : ‘मेरा युवाओं से परम मित्र वाला नाता…’, विकसित भारत युवा नेता संवाद में बोले पीएम मोदी

0

पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर भारत मंडपम में आयोजित भारत युवा नेता संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवाओं से मेरा नाता खास दोस्तों वाला है. मेरे युवाओं के साथ वही रिश्ता है और दोस्ती की सबसे मजबूत कड़ी होती है विश्वास. इसी विश्वास ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आधार बनाया. मेरा विश्वास कहता है कि युवा शक्ति का सामर्थ्य भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 में प्रतिभागियों से मुलाकात की. स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की युवा शक्ति उल्लेखनीय परिवर्तन ला रही है. विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग एक प्रेरक मंच के रूप में कार्य करता है, जो एक विकसित भारत को आकार देने के लिए हमारे युवाओं की ऊर्जा और नवीन भावना को एकजुट करता है.

पीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को देश के नौजवानों पर बहुत भरोसा था. वह कहते थे कि मेरा विश्वास युवा पीढ़ी में है, नई पीढ़ी में है. स्वामी जी कहते थे कि मेरे कार्यकर्ता नौजवान पीढ़ी से आएंगे और वो हर समस्या का समाधान निकालेंगे. जैसे विवेकानंद जी का आप पर भरोसा था, मेरा विवेकानंद जी पर भरोसा है, मुझे उनकी कही हर बात पर भरोसा है. भारत की युवा शक्ति की ऊर्जा से आज ये भारत मंडपम भी ऊर्जा से भर गया है, ऊर्जावान हो गया है. आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद जी को याद कर रहा है, उन्हें प्रमाण कर रहा है.

पीएम ने कहा कि मेरा देश के युवाओं से खास दोस्त वाला नाता है. दोस्ती की सबसे मजबूत कड़ी होती है ‘विश्वास’. मुझे आप पर बहुत विश्वास है और इसी विश्वास ने मुझे मायभारत के गठन की प्रेरणा दी. इसी विश्वास ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आधार बनाया. मेरा विश्वास कहता है कि युवा शक्ति का सामर्थ्य भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में ऐसे बहुत सारे देश हैं, घटनाएं हैं, समाज है, ग्रुप हैं. हमारे देश में भी अनेक ऐसे उदाहरण रहे हैं. भारत के लोगों ने आजादी का संकल्प लिया. अंग्रेज सल्तनत की ताकत क्या नहीं थी, उनके पास क्या नहीं था. लेकिन देश उठ खड़ा हुआ, आजादी के सपने को जीने लगा और भारत के लोगों ने आजादी हासिल करके दिखाई.

1930 के दशक में अमेरिका भीषण आर्थिक संकट में फंस गया था, तब अमेरिका की जनता ने ठाना कि हमें इससे बाहर निकलना है और तेज गति से आगे बढ़ना है. उन्होंने उसका रास्ता चुना और अमेरिका न सिर्फ उस संकट से निकला, बल्कि उसने विकास की रफ्तार को कई गुना तेज करके दिखाया.

PM ने ये भी कहा कि आज कितने ही सेक्टर में भारत अपने लक्ष्यों को तय वक्त से भी पहले हासिल करके दिखा रहा है. आपको कोरोना का वक्त याद होगा, दुनिया वैक्सीन के लिए परेशान थी. कहा जा रहा था कोरोना की वैक्सीन बनाने में कई साल लग जाएंगे, लेकिन भारत के वैज्ञानिकों ने वक्त से पहले वैक्सीन बनाकर दिखा दी.

पीएम ने ये भी कहा कि विकसित भारत में हम क्या देखना चाहते हैं, कैसा भारत देखना चाहते हैं? विकसित भारत यानी जो आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगा. जहां इकोनॉमी भी बुलंद होगी और इकोलॉजी भी समृद्ध होगी. जहां अच्छी कमाई और पढ़ाई के ज्यादा-से-ज्यादा अवसर होंगे. जहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा स्किल्ड मैन पावर होगी. जहां युवाओं के पास अपने सपने पूरा करने के लिए खुला आसमान होगा.

ENTERTAINMENT : ‘अनुजा’ की असली कहानी, चाइल्ड लेबर थीं 9 साल की सजदा पठान, ऑस्कर में जगह बना पाएगी शॉर्ट फिल्म?

0

अनुजा शॉर्ट फिल्म का खूब बज है, इसे ऑस्कर्स 2025 के नॉमिनेशन में भेजा गया है. फिल्म नॉमिनेशन लिस्ट तक पहुंच पाती है या नहीं इसका फैसला आने में तो अभी वक्त है, लेकिन तब तक आपको बताते हैं कि अनुजा को कौन सी बातें खास बनाती हैं. इससे अब प्रियंका चोपड़ा जोनस भी जुड़ चुकी हैं.

द एलिफेंट विस्परर्स’ के लिए 2023 में एक बार ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम करा चुकीं इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की इस साल भी एक शॉर्ट फिल्म नॉमिनेशन के लिए भेजी गई है. ‘अनुजा’ को ऑस्कर नॉमिनेशन्स के लिए फाइनल किया गया है. हालांकि ये शॉर्ट फिल्म नॉमिनेशन में अपनी जगह बना पाती है या नहीं इसका फैसला तो एक हफ्ते बाद आएगा.

लेकिन इससे पहले आपको बता देतें हैं कि इसकी कहानी क्या है? वहीं बताएंगे फिल्म में जिस 9 साल की बच्ची ने ‘अनुजा’ का किरदार निभाया है उसकी असल जिंदगी की कहानी, जो आपको हिलाकर रख देगी.

शॉर्ट फिल्म की कहानी 9 साल की बच्ची के ईर्द गिर्द घूमती है, जो अपनी बड़ी बहन पलक की तरह एक फैक्ट्री में काम और पढ़ाई करने के बीच एक ऑप्शन चुनने पर मजबूर है. उसे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने की गोल्डन ऑपरच्यूनिटी मिलती है. ये ‘अनुजा’ के लिए एक ऐसा फैसला है जो उसकी आगे की जिंदगी बदल कर रख देगा. फिल्म कई मौकों पर बहनों के रिश्ते पर भी सवाल खड़े करती है. वहीं साथ ही लड़कियों को समाज में फेस किए जाने वाले सिचुएशन्स भी दिखाती है.

‘अनुजा’ का किरदार 9 साल की बच्ची सजदा पठान ने निभाया है. सजदा असल में एक चाइल्ड लेबर थीं. उस छोटी सी बच्ची को एक एनजीओ सलाम बालक ट्रस्ट ने रेस्क्यू किया था. दिल्ली की सड़कों से उठाकर NGO ने सजदा को अपने यहां पनाह दी, जहां वो पढ़ाई भी करती हैं और एक्टिंग के क्षेत्र में भी नाम बना रही हैं. एक्ट्रेस मीरा नायर इस ट्रस्ट का हिस्सा हैं.

सोचिये ये कितनी शानदार बात है कि आपकी जिंदगी पर फिल्म बने, आप ही उसमें लीड रोल करें और वो ऑस्कर के नॉमिनेशन के लिए भी भेजी जाए. सजदा इस मोमेंट को असल में जी रही हैं. सजदा इससे पहले 2023 में आई फीचर फिल्म ‘द ब्रेड’ में काम कर चुकी हैं.

‘अनुजा’ में सजदा पठान की बड़ी बहन का किरदार अनन्या शानभाग ने निभाया है, वहीं शॉर्ट फिल्म में उनके साथ नागेश भोंसले, गुल्शन वालिया भी हैं. इसे Adam J Graves और Suchitra Mattai ने डायरेक्ट किया है. वहीं गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं. हॉलीवुड की स्टार राइटर मिंडी कालिंग इस शॉर्ट फिल्म की प्रोड्यूसर हैं.

अनुजा को बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी के लिए भेजा गया है. ऑस्कर्स अवॉर्ड्स सेरेमनी 2 मार्च 2025 को होगी. इसे Conan O’Brien होस्ट करेंगे. ‘अनुजा’ अब तक न्यूयॉर्क शॉर्ट्स इंटरनेशनस फिल्म फेस्टिवल 2024, हॉलीवुड शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट लाइव इन एक्शन फिल्म और मॉन्ट क्लेयर फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड्स जीत चुकी है. साथ ही येलो बार्न, फोयल और इंडी शॉर्ट्स जैसे कई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में ऑफिशियली एंट्री पा चुकी है.

NATIONAL : बीजापुर के नेशनल पार्क में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

0

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के होने के बारे में पता चला था. सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल टीम ने सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई.

सुरक्षाबलों ने बीजापुर के नेशनल पार्क में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबल का कहना है कि नक्सलियों की पहचान की जा रही है. सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों के पास से BGL,तीर बम,देशी ग्रेनेड, कुकर और टिफिन बम बनाने का सामान बरामद कर जब्त कर लिया है.

इस बारे में अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों के होने के बारे में पता चला था. सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल टीम ने सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सर्चिंग में अब तक 3 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से ऑटोमेटिक हथियार समेत अन्य हथियार, विस्फोटक पदार्थ और नक्सल सामग्री बरामद हुआ है, जिसे टीम ने जब्त कर लिया है. साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है. साथ ही इलाके में कई टीम अभी-भी सर्च अभियान चला रही हैं.

भारत में लॉन्च हुआ Honda Elevate Black Edition, Hyundai Creta Knight Edition को देगा टक्कर

Honda Elevate Black Edition भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह दो वेरिएंट- Black और Signature Black में लाया गया है। Black की शुरुआती कीमत 15.51 लाख रुपए एक्स-शोरूम है। वहीं Signature Black की शुरुआती कीमत 15.71 लाख रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। यह एडिशन भारतीय बाजार में Hyundai Creta Knight Edition और Kia Seltos X-Line को टक्कर देगा।

PunjabKesari

इंजन

इस एडिशन में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि मैनुअल वेरिएंट 15.31 kmpl का माइलेज और CVT वेरिएंट 16.92 kmpl का माइलेज देगी।

फीचर्स

Honda Elevate Black Edition में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन और 7-इंच सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जर, सिंगल-पैन सनरूफ और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, लेनवॉच कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा और एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीपिंग असिस्ट, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटोमेटिक हाई-बीम असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स दिए गए हैं।

PunjabKesari

- Advertisement -

News of the Day