Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1096

मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, भरणी नक्षत्र, साध्य योग और गुरुवार का शुभ संयोग है। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)में अधिकांश राशि वालों के लिए दिन अच्छे से गुजरेगा। दिन में कई राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने के योग हैं। वहीं कुछ आज कुछ ही राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं बीतेगा। दिनभर भागदौड़ और बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसको पूरा करने की भरसक कोशिश करनी चाहिए। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए नौकरी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशानी में आ सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें और संतान के करियर को लेकर कोई इंवेस्टमेंट करने के बारे में सोचें। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई राजनीति कर सकता है, जिससे आपको बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आप अपने ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से भी धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। किसी नए मकान की खरीदारी आप कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के शत्रु आज हावी रहेंगे।

हवाई अड्डे पर चौंकाने वाली घटना: Jet Blue विमान के लैंडिंग गियर में मिले दो शव…

फ्लोरिडा के एक हवाई अड्डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां JetBlue एयरलाइन के एक विमान के लैंडिंग गियर में दो शव मिले। यह घटना अमेरिकी विमानन प्रणाली में सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर रही है। यह शव सोमवार रात को फोर्ट लॉडरडेल-हॉलीवुड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियमित पोस्ट-फ्लाइट निरीक्षण के दौरान मिले। एयरलाइन ने यह जानकारी समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस को दी।

विमान न्यूयॉर्क के जॉन एफ. कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात 11 बजे के आसपास फोर्ट लॉडरडेल पहुंचा था। JetBlue ने अपने बयान में कहा, “इस समय, शवों की पहचान और यह स्पष्ट नहीं है कि वे विमान तक कैसे पहुंचे। यह एक दुखद घटना है और हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी जांच में सहयोग कर रहे हैं।”

दूसरी घटना 15 दिनों में
ब्रॉवर्ड काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, पैरामेडिक्स ने घटनास्थल पर दोनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। जांच जारी है और यह बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति पुरुष हो सकते हैं, लेकिन उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जांचकर्ताओं ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि विमान ने कहां से उड़ान भरी, वह कहां-कहां गया और ये लोग विमान में कैसे चढ़े।

शवों की पहचान और मौत की जांच जारी
विमान ने फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचने से पहले जमैका और सॉल्ट लेक सिटी, यूटा में भी ठहराव किए थे। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ये लोग लैंडिंग गियर में कैसे घुसे। जमैका सरकार के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर यह संभावना जताई कि ये लोग जमैका के हो सकते हैं, लेकिन जमैका के विदेश मंत्री कमिना स्मिथ ने कहा कि इस समय इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

पिछली घटनाओं से सुरक्षा पर सवाल
यह घटना पिछले महीने में दूसरी बार हुई है जब किसी विमान के लैंडिंग गियर में शव पाया गया था। दिसंबर के अंत में, यूनाइटेड एयरलाइन्स के एक विमान के लैंडिंग गियर में शव पाया गया था, जब वह माउई से शिकागो पहुंचा था। इसी तरह की एक और घटना नवंबर में भी हुई थी, जब एक रूसी नागरिक बिना टिकट के न्यूयॉर्क से पेरिस के लिए उड़ान भरने में सफल हो गई थी।

विमानन विशेषज्ञ जेफ प्राइस ने कहा, “यह घटना यह दिखाती है कि विमान तक पहुंचने के लिए सुरक्षा के कुछ उपायों में चूक हुई है। यह हमें यह सवाल पूछने पर मजबूर करता है कि विमान तक पहुंचने से पहले कौन-कौन सी सुरक्षा प्रक्रियाओं से ये लोग बच गए।”

टीएसए और FAA का सहयोग
टीएसए (Transportation Security Administration) और FAA (Federal Aviation Administration) इस मामले की जांच में स्थानीय अधिकारियों और एयरलाइन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। साथ ही, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने कहा कि इस घटना में विमान के चालक दल का कोई संलिप्तता नहीं थी और उनकी जांच नहीं की जा रही है।

नशे खिलाफ मान सरकार ने अपनाई सख्ती, जल्द बनेगा नशा मुक्त पंजाब

0

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के सपने को पूरा करने के लिए भगवंत मान की सरकार द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत पंजाब सरकार न सिर्फ बड़े-बड़े नशे के सौदागरों को जेलों में डाल रही है, बल्कि छोटी-बड़ी मछलियों को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

पंजाब सरकार नशे के खिलाफ नई नीति लाने जा रही है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नशे को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से एंटी ड्रग हेल्पलाइन और व्हाट्सएप चैटबॉट भी जारी किए गए हैं।

‘आप’ पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नंबर 9779-100-200 पर दवा विक्रेताओं की शिकायत कर सकते हैं, जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी इस नंबर के जरिए अब तक सैकड़ों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। यहां बड़ी बात यह है कि अगर कोई इस नंबर पर शिकायत करता है तो उसकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है।

राजस्थान: हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्र का शव, IIT-JEE की कर रहा था तैयारी

राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 वर्षीय एक विद्यार्थी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि छात्रावास मालिक द्वारा छात्र के फांसी पर लटके होने की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया हरियाणा के महेंद्रगढ़ के छात्र नीरज जाट (19) दो साल से कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था और उसने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस के अनुसार परिवार के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के मुताबिक नीरज राजीव गांधी नगर क्षेत्र में आनंद कुंज रेजीडेंसी में छात्रावास में रहता था।

छात्रावास के एक कर्मी ने बताया कि नीरज मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था। कोटा में 2025 में किसी विद्यार्थी के आत्महत्या कर लेने का पहला मामला है। नीरज के पिता ने संवाददाताओं को बताया,‘‘ मेरा बच्चा ‘एलन कोचिंग’ में दो साल से ‘जेईई मेन’ की तैयारी कर रहा था। वह शुरू से ही इसी छात्रावास में रहता था। उसे कोई तनाव नहीं था।” उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रावास के कमरे में पंखे में ‘हैंगिंग डिवाइस’ भी लगी हुई तो उनके बेटा फांसी पर कैसे लटका पाया गया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए।

HMPV वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक्शन में, तैयार किया आइसोलेशन वार्ड

जम्मू-कश्मीर का स्वास्थ्य विभाग HMPV (ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस) वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्क हो गया है। भारत में बच्चों में इस वायरस के सात मामले सामने आने के बाद, जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अस्पताल में एक स्पेशल आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। अभी तक यह वायरस बेंगलुरु, नागपुर, तमिलनाडु और अहमदाबाद में पाया गया है।

GMC जम्मू में 31 बेड वाला एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसमें सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। अस्पताल की नर्सों ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में अभी तक HMPV वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग का बयान

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बताई है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि यदि वायरस के मामले सामने आते हैं, तो इलाज और अलगाव के लिए सभी उपाय किए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों को ज्यादा प्रभावित करता है, लेकिन सही देखभाल से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।

HMPV वायरस के लक्षण

HMPV वायरस के लक्षण में सर्दी, खांसी और बुखार शामिल हो सकते हैं। यदि समय पर इलाज नहीं मिलता, तो यह श्वसन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी में ये लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

HMPV वायरस क्या है?

HMPV (ह्यूमन मेटापन्यूमोवायरस) एक मौसमी वायरस है, जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, और यह वायरस हाल ही में चीन में तेजी से फैला था, और अब भारत में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह वायरस बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है। जिन लोगों को अस्थमा, मधुमेह या हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियां हैं, उन्हें यह वायरस ज्यादा प्रभावित कर सकता है।

J&K: भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, ट्रैक पर 110 की स्पीड से दौड़ी Passenger Train

भारतीय रेलवे ने कश्मीर तक ट्रेन सेवा शुरू करने के अपने सपने को साकार करने के करीब एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है। आज भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के कटड़ा से बनिहाल तक चलने वाले उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट (USBRL) के तहत अंतिम निरीक्षण पूरा कर लिया है। इस निरीक्षण के दौरान, ट्रेन को दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर दौड़ते हुए देखा गया।

PunjabKesari

कटरा-श्रीनगर ट्रैक कमिश्नर रेलवे सेफ्टी द्वारा दो दिवसीय दौरा बुधवार को कटरा स्टेशन पर खत्म हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिनेश चंद्र ने कहा कि ट्रायल सफलतापूर्वक रहा है। यह निरीक्षण भारतीय रेलवे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह ट्रेन सेवा जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। खास बात यह है कि इस रेल लिंक के जरिए कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के बीच सीधी रेल सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Last inspection and expected start date:

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने कहा कि यह ट्रेन सेवा न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस निरीक्षण के बाद डेटा का विश्लेषण किया जाएगा, जिससे यह तय किया जाएगा कि इस सेवा की शुरुआत कब की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में रेल सेवा शुरू होने से वहां के लोगों को न सिर्फ यात्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगा। साथ ही, यह कश्मीर में सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति में भी सुधार का कारण बन सकता है, जिससे आम लोगों की जीवनशैली में सुधार हो सकता है।

7,000 से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ Moto G05 , Jio यूजर्स को मिलेगा स्पेशल ऑफर

Motorola ने इंडियन मार्केट में Moto G05 को लॉन्च कर दिया है।  इस फोन को 7,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया है। ग्लोबल मार्केट में इसे पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है।

PunjabKesari

Jio यूजर्स को मिलेगा स्पेशल ऑफर- 

Moto G05 सिंगल वेरिएंट 4GB रैम + 64GB में लॉन्च किया गया है। इसे आप 13 जनवरी से Flipkart के जरिए 12 बजे से खरीद सकते हैं। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन फॉरेस्ट ग्रीन और प्लम रेड मिलेगा। कंपनी जियो यूजर्स को स्पेशल ऑफर दे रहे हैं। मोटोरोला के इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक और 3,000 रुपये तक का एडिशनल वाउचर का फायदा उठा सकते हैं।

Moto G05 के स्पेसिफिकेशन-

  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा।
  • फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है।
  • Moto G05 में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
  • फोन में 5,200mAh की दमदार बैटरी दी है।
  • Moto G05 में आपको Bluetooth 5.4, FM रेडियो, Wi-Fi, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे क्नेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।
  • इस स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 8MP का कैमरा दिया है।

Bangla Shasya Bima : ममता ने दिया बड़ा तोहफा, 9 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘बांगला शस्य बीमा’ योजना के तहत लगभग नौ लाख किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए 350 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ‘बांगला शस्य बीमा’ योजना के तहत, अब हम नौ लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 350 करोड़ रुपए जारी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह सहायता उन सभी किसानों को प्रदान की जा रही है जिनकी फसलें खरीफ सीजन के दौरान प्रतिकूल मौसम के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसानों को फसल बीमा के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है, क्योंकि हमारी राज्य सरकार आलू और गन्ने सहित सभी फसलों के लिए संपूर्ण बीमा प्रीमियम का भुगतान करती है।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि वर्ष 2019 में अपनी स्थापना के बाद से राज्य सरकार ने अकेले‘बांगला फसल बीमा’योजना के तहत 1.12 करोड़ प्रभावित किसानों को कुल 3,562 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। हम हमेशा बंगाल के किसानों के साथ रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।”

दिल्ली चुनाव में AAP को मिला TMC का साथ, अरविंद केजरीवाल बोले- धन्यवाद दीदी

0

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को समर्थन देने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा।

केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, “टीएमसी ने दिल्ली चुनावों में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा समर्थन और आशीर्वाद दिया है।”

सपा का भी मिला समर्थन
इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद अखिलेश जी। आपका समर्थन हमेशा हमारे साथ रहता है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आपकी आभारी हैं।”

जो बीजेपी को हराएगा, हम उसका समर्थन करेंगे- अखिलेश यादव 
कुछ दिन पहले, अखिलेश यादव ने कहा था कि जो भी पार्टी दिल्ली में बीजेपी को हराएगी, सपा उसका समर्थन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में केवल आम आदमी पार्टी (आप) ही बीजेपी को हरा सकती है, इसलिए सपा आप के साथ मिलकर काम करेगी और उनका मंच साझा करेगी। इस समर्थन के ऐलान के बाद, दिल्ली चुनाव में सपा और आप का गठबंधन मजबूत होता दिख रहा है, जो बीजेपी के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा बन सकता है।

 

कांग्रेस अकेली लड़ रही चुनाव 
हालांकि, इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव में उतरी है। जबकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन दिल्ली चुनाव में इन पार्टियों के बीच कोई गठबंधन नहीं हो पाया है। कांग्रेस और आप अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं।

दिल्ली में कुल वोटर्स की संख्या
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता, 71.74 लाख महिला मतदाता और 25.89 लाख युवा मतदाता शामिल हैं। इस बार कुल 2.08 लाख पहली बार मतदान करने वाले युवा भी शामिल हैं। दिल्ली में 13,000 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के 830 मतदाता भी इस चुनाव में वोट डालने के योग्य हैं।

5 फरवरी को मतदान, 8 को नतीजे 
बता दें कि, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। सत्तारूढ़ आप ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की थी और इस बार राजधानी में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य बना रही है।

जाने मटन बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

0

मटन का स्वाद सभी को भाता है, खासकर जब इसे सही तरीके से पकाया जाता है। यदि आप मटन के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। इस लेख में हम आपको मटन की एक स्वादिष्ट और मसालेदार रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

PunjabKesari

सामग्री 

मटन (करीब 500 ग्राम)

प्याज (2 बड़े, बारीक कटे हुए)

टमाटर (2, बारीक कटे हुए)

अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)

हरी मिर्च (2-3, बारीक कटी हुई)

दही (1/2 कप)

गरम मसाला (1/2 चम्मच)

हल्दी पाउडर (1/2 चम्मच)

धनिया पाउडर (1 चम्मच)

लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच)

जीरा (1/2 चम्मच)

राई (1/2 चम्मच)

लौंग (3-4)

दारचीनी (1 इंच का टुकड़ा)

तेजपत्ता (1-2 पत्ते)

तेल (2 बड़े चम्मच)

नमक (स्वाद अनुसार)

हरा धनिया (सजावट के लिए)

PunjabKesari

विधि

मटन की तैयारी: सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अब उसे एक बर्तन में डालकर उसमें दही, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मसाले में मिला लें। इस मिश्रण को करीब 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें, ताकि मसाले मटन में अच्छे से समा सकें। एक कढ़ाई या पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें जीरा, राई, लौंग, दारचीनी, और तेजपत्ता डालें। इन्हें थोड़ी देर तक भूनें, जब तक मसालों का खुशबू न आ जाए। फिर बारीक कटे हुए प्याज डालें और उन्हें सुनहरा होने तक भूनें।

अदरक-लहसुन और टमाटर डालें: अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें, फिर कुछ मिनट के लिए भूनें। अब टमाटर डालकर उन्हें नरम होने तक पकने दें। जब टमाटर नरम हो जाएं, तो उसमें मटन डालकर अच्छे से मिला लें। मटन को अच्छी तरह से मसाले में मिला लेने के बाद, उसे ढककर मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। यदि मटन में पानी कम हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।

गाढ़ा और मसालेदार ग्रेवी तैयार करें: जब मटन अच्छे से पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब उसमें गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। फिर कुछ और देर तक पकने दें, ताकि सारे मसाले मटन में अच्छे से घुल जाएं। जब मटन पूरी तरह से तैयार हो जाए, तब उसे हरे धनिये से सजाएं। मटन को गर्मा-गर्म रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।

मटन के फायदे

मटन प्रोटीन, आयरन, और जिंक का अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। मटन का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यदि आपको मटन में मसाले थोड़े तीखे पसंद हैं, तो आप लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। मटन को धीमी आंच पर पकाने से यह और भी स्वादिष्ट और मुलायम बनता है।

यह मटन रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। एक बार इसे ट्राई करें और अपनी परिवार और दोस्तों के साथ इसका लुत्फ उठाएं!

- Advertisement -

News of the Day