Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1097

Dhanbad के मजदूर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीते लाखों रुपए

झारखंड के धनबाद में एक युवक ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में बीते सोमवार को लाखों रुपए जीते। दरअसल, धनबाद के कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने 12 सवालों के सही जवाब दिए जिससे वह 12.5 लाख रुपये जीते गए।

13वें सवाल का सही उत्तर नहीं आने पर कौशलेंद्र प्रताप ने खेल को क्वीट कर दिया। 13वें सवाल था कि एक जनवरी 1877 को स्थापित जमशेदजी के किस कपड़ा मिल का नाम ब्रिटिश सम्राट से जुड़ी एक घटना के सम्मान में रखा गया था। सही जवाब ऑप्शन बी इंप्रेस मिल था, जिसे नागपुर में बनाया गया था। कौशलेंद्र ने बताया कि वह कोयला ढुलाई का काम करते हैं। इसी से उनकी रोजी-रोटी चलती है। उनका सपना था कि वह आईएएस बने। मगर पैसे की कमी के चलते पढ़ाई नहीं कर सके। कौशलेंद्र ने बताया कि मेरे साथ पहली बार बहुत कुछ हुआ। मुंबई आने के लिए मैं पहली बार प्लेन में चढ़ा। बड़े होटल में रुका, जहां मखमली बेड थी। समय पर तीनों वक्त खाना मिला। काम का कोई टेंशन नहीं था।

कौशलेंद्र ने कहा कि मैंने अगर थोड़ी भी पढ़ाई की होती तो यहां तक आने में 24 साल नहीं लगते। उन्होंने जीती हुई राशि को लेकर कहा कि वह यह रकम अपने 3 साल के बेटे दक्ष और 3 माह की बेटी दीक्षा की पढ़ाई और परिवार पर इस्तेमाल करेंगे। वहीं, कौशलेंद्र फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेल कर हॉट सीट पर पहुंचे। उन्होंने 10 हजार रुपये से खेलना शुरू किया था।

भोपाल में दो भाइयों ने मिलकर युवक को चाकू मार कर उतार दिया मौत के घाट

मध्य प्रदेश के भोपाल में अशोका गार्डन क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपने साथ काम करने वाले व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी, मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की रात करीबन 9:15 बजे के आसपास राजश्री फैक्ट्री में काम करने वाले लोकेश एवं भूपेंद्र नामक आरोपियों द्वारा अपने साथ काम करने वाले राहुल नामक व्यक्ति की चाकू से मारकर हत्या कर दी। किसी बात को लेकर भूपेंद्र और भाई लोकेश का आपसी विवाद हो रहा था, जिसको देखने राहुल पहुंचा राहुल को देखकर दोनों भाइयों को आशंका हुई कि राहुल उनसे विवाद करने आया है। तभी मौका पाकर दोनों भाइयों ने मिलकर राहुल के सीने में चाकू मार दिया।

जिसके बाद राहुल कुछ देर वहीं बैठ गया थोड़ी देर बाद वहीं पर राहुल की मृत्यु हो गई। राहुल यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं आरोपी दोनों भाई विदिशा जिले के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के समय मौजूद लोगों ने भी बताया कि भूपेंद्र और लोकेश का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, दोनों भाई चाकू लेकर एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे थे।

तभी राहुल थोड़ा आगे आया जिसको देखकर भूपेंद्र ने राहुल के सीने में चाकू मार दिया, वही लोकेश ने राहुल के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए , हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया है और आगे की पूछताछ पुलिस द्वारा की जा रही है।

बैतूल में पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर खेत में जलाया, आरोपी पति गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम पांढरी में  रोड़ किनारे किसान नंदलाल इवनाते के खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि शव अधजला था और मृतिका के दायें पैर में पायल पहनी हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद मामला हत्या और साक्ष्य छुपाने का प्रतीत हुआ। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया था और जांच शुरू कर दी थी।

PunjabKesari

पुलिस द्वारा मृतिका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से गुमशुदगी की जानकारी एकत्र की गई। ग्राम उमरी निवासी रेखा धुर्वे (उम्र 28 वर्ष) के परिजनों ने मृतिका के हुलिये और पायल के आधार पर उसकी पहचान की। रेखा के मायके पक्ष ने बताया कि वह दो दिन से लापता थी और आखिरी बार उसकी बातचीत 5 जनवरी को हुई थी। फोन पर रेखा ने बताया था कि उसके पति प्रहलाद धुर्वे के साथ देवपूजा को लेकर विवाद चल रहा है।

हत्या का पुलिस ने कर दिया खुलासा

पुलिस जांच में पाया गया कि मृतिका के पति प्रहलाद धुर्वे ने 5 जनवरी की रात खेत में पानी देते समय देवपूजा को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्थर से रेखा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रहलाद ने शव को बोरे में भरकर मोटरसाइ‌किल से 3 किमी दूर एक मक्के के कडवे के ढेर में ले जाकर जला दिया।आरोपी ने हत्या और साक्ष्य छुपाने की पूरी घटना को स्वीकार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, रायपुर की सात सीटें आरक्षित

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिये रायपुर की 14 में से सात सीटें आरक्षित की गयी हैं। सरकार की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य में मंगलवार को कुल 14 नगर निगम में चार निगम अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं दो निगम अनुसूचित जाति (एससी) और एक निगम अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हुआ है जबकि सात समान्य वर्ग के लिये हैं। इसी बीच, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरकार से नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत एक साथ कराने की मंशा जाहिर की है।

इससे पहले, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा था कि एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है और निकाय-पंचायत चुनाव की तारीख अलग-अलग होगी। उन्होंने बताया कि निकाय-पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चरणबद्ध होगा, लेकिन दोनों चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ लगेगी। अधिसूचना के मुताबिक, 15 जनवरी तक मतदाता सूची का प्रकाशन हो जाएगा।

इंदौर में हथियारों का प्रदर्शन कर महिला ने मनाया जन्मदिन, पुलिस ने की कार्रवाई

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोशल मीडिया का ग़लत इस्तेमाल कैसे किया जाता है इसकी बानगी लगातार सामने आ रही है, कई बदमाश हथियारों के साथ प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर रील डालते हैं और क्षेत्रों में अपना दबदबा बनाने की कोशिश करते हैं, एक ऐसा ही मामला लसूड़िया क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक महिला का जन्मदिन मनाया जा रहा था हथियार लहराए गए और तलवार व चाक़ू से केक काटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस कार्रवाई की बात करने लगी।

PunjabKesari

आपको बता दें यह पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहाँ पर एक महिला द्वारा अपना जन्मदिन मनाया जा रहा था। वहीं उसके आस पास कई बदमाश तलवार और चाक़ू लहरा रहे थे। महिला भी हाथ में तलवार लिए वीडियो शूट करवा रही थी और चाक़ू से केक काट रही थी जैसे ही महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की बात कही है।

इस मामले में एसीपी आदित्य ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ है ,जिसमें हथियार लहराए जा रहे हैं वह महिला खजराना क्षेत्र की रहने वाली है पर यह वीडियो लसूड़िया क्षेत्र की ओमेक्स सिटी के पास की जगह का बताया जा रहा है। एक महिला द्वारा केक काटा जा रहा है और उसके साथी हथियार लहराह रहे हैं इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है,  जितने बदमाशों के पास हथियार हैं सभी पर कार्रवाई की जाएगी।

Haryana : सरकार देने जा रही कई बड़ी सौगातें, महिलाओं को भी मिलेगा ये लाभ

हरियाणावासियों के लिए यह साल बहुत खास होने वाला है क्योंकि प्रदेश में अंत्योदय परिवारों के उत्थान के प्रयासों की कड़ी शहरों और गांवों के 6 लाख गरीब परिवारों को अब घर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बता दें कि अगले महीने विधानसभा में बजट पेश होने वाला है, जिसमें गरीब परिवार की महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता देने, बुजुर्ग विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की जा सकती है। हर गरीब परिवार को मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत स्वरोजगार करने के लिए लोन और कौशल प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। अंत्योदय उत्थान मेलों के तहत, गरीबों को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

वहीं बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह के अवसर पर 51,000 रूपए का शगुन दिया जाएगा। अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवा जो सूक्ष्म या लघु उद्योग लगाने के इच्छुक होंगे, उन्हें प्लॉटों की कीमत में 20% तक की छूट दी जाएगी. ऐसे विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक सालाना आय ₹300000 से कम है, उन्हें आईटीआई में प्रवेश लेने पर ₹2500 की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। वहीं सरकार इस साल रोजगार देने पर भी फोकस करेगी।

Haryana में तोंद वाले पुलिसकर्मी हो जाएं सावधान, DGP ने जारी किए निर्देश

हरियाणा पुलिस ने अपने कर्मचारियों की फिटनेस को लेकर अनोखा कदम उठाया है। अब तोंद और अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें फिटनेस प्रोग्राम में शामिल किया जाएगा। इस संदर्भ में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस अभियान का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

40 दिन का होगा फिटनेस प्रोग्राम

तोंद और ज्यादा वजन वाले पुलिस कर्मचारियों की पहचान के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद उनके लिए 40 दिन का फिटनेस प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत पुलिसकर्मियों को अपनी सुबह की दिनचर्या में योग, दौड़ और जिम जैसी गतिविधियों को शामिल करना अनिवार्य होगा।

HMPV को लेकर Alert Mode में हरियाणा सरकार, जारी की गई Advisory

मानव मेटान्यूमोवायरस यानि एचएमपीवी को लेकर हरियाणा सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। सरकार की ओर से प्रदेश के सभी अस्प्तालों में आरटी-पीसीआर लैब में पूरा स्टाफ रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सीएमओ को एचएमपीवी लक्षण वाले मरीजों का चेकअप अस्पतालों के फ्लू वार्ड में करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेशन और फ्लू वार्ड भी बनाए जाएंगे। सरकार के निर्देश के बाद सभी अस्पतालों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

जारी की गई एडवाइजरी

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा में एचएमपीवी से संक्रमण का कोई केस नहीं आया है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को इन्फ्लुएंजा, एचएमपीवी, आरएसवी और सांस से संबंधित अन्य बीमारियों के इलाज के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दे दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के महानिदेशक की ओर से भी सिविल सर्जन को एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि वे एचएमपीवी समेत उक्त बीमारियों के प्रति अपने-अपने क्षेत्र में सतर्क रहें और प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में फ्लू कॉर्नर बनाए जाएं। यह भी कहा गया है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फ्लू कॉर्नर के लिए नामित स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त संख्या में दवा, उपकरण, ऑक्सिजन और वेंटिलेटर हों, साथ ही प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगातार रोटेशन में लगाएं। आरती सिंह राव ने बताया कि इन केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ओस्टेलमाविर 75, 45 , 30 मिलीग्राम और सिरप के साथ-साथ पीपीई, एन-95 मास्क, अभिकर्मक किट, वीटीएम आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी इन स्पेशल केंद्रों में मौसमी इन्फ्लूएंजा और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए समर्पित बिस्तर सुनिश्चित करें।

क्या है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ?

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस एक ऐसा वायरस है जो सभी उम्र के लोगों में श्वसन संक्रमण पैदा कर सकता है। इसके लक्ष्मो में खांसी, बुखार, नाक बंद होना, सांस लेने में तकलीफ और ब्रोंकाइटिस, गंभीर मामलों में निमोनिया भी हो सकता है। इससे बचाव के लिए हाथ धोकर भोजन करें, संक्रमित के संपर्क में न आएं, खांसी- जुकाम और बुखार होने पर जांच कराएं और मास्क पहने, बच्चों की विशेष देखभाल करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। साथ ही इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षणों से मेल करती बीमारियां और सांस के गंभीर लक्षणों के रुझान पर निगरानी रखें और जरूरत पड़ने पर गंभीर मामलों में सैंपल की जांच करवाएं।

अब तक मिल चुके 8 केस

कोरोना जैसे वायरस एचएमपीवी के देश में 8 केस हो गए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए। यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है।दोनों ही बच्चों को लगातार सर्दी-बुखार था। इसके बाद प्राइवेट लैब की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है। इससे एक दिन पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस मिलाकर वायरस के कुल 6 मामले सामने आए थे। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।

फरीदाबाद में लिफ्ट ठीक करते समय हादसा, करंट लगने से युवक की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सरूरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, इंडस्ट्रियल इलाके में एक कर्मचारी लिफ्ट ठीक कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

इस मामले को लेकर मृतक के चाचा शिवम ने बताया कि उसका 21 वर्षीय भतीजा सोनू पिछले कई महीने से सरूरपुर इलाके स्थित TR इंडस्ट्री कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। चाचा ने कहा कि सोनू को कंपनी ने लिफ्ट सही करने के लिए कंपनी से बाहर दूसरी जगह भेजा था। जहां लिफ्ट ठीक करते समय वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें  वह कानपुर देहात के रहने वाले हैं।

मृतक सोनू के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि सोनू घर में बड़ा था। इसका एक छोटा भाई और बहन है। माता-पिता खेती करते हैं और यह घर में अकेला ही कमाने वाला था। चचेरे भाई ने कहा कि 11 अप्रैल को सोनू की लगन सगाई थी और 14 अप्रैल को शादी होनी थी। दूसरी ओर इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं, परिजनों ने फिलहाल कंपनी की तरफ से आर्थिक सहायता मुहैया की मांग कर रहे हैं।

Kullu: लाहौल-स्पीति की पहली महिला HAS अधिकारी बनी प्रियंका

0

लाहौल-स्पीति के शांशा गांव की बेटी प्रियंका ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से एचएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा कर लिया है। यही नहीं, प्रियंका हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में स्थान हासिल करने वाली लाहौल-स्पीति की पहली महिला अधिकारी भी बन गई हैं।

2021 में बीडीओ के रूप में चयनित होकर जिला मंडी के सराज में सेवाएं देने वाली प्रियंका ने कभी अपने सपने को नहीं छोड़ा। उनके माता शकुंतला गृहिणी हैं जबकि पिता प्रेम लाल होम्योपैथी डॉक्टर हैं। प्रियंका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। प्रियंका ने बताया कि माता-पिता ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया, जिसके चलते आज उसने यह मुकाम हासिल किया है।

प्रियंका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लाहौल-स्पीति की घाटी में खुशी की लहर है। जिले के पहले युवा एचएएस अधिकारी और वर्तमान कुल्लू एडीएम अश्वनी कुमार ने भी प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। वहीं लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने प्रियंका को ‘लाहौल की बेटी’ का गौरव बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -