Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1098

Sirmaur: चाय की दुकान पर बैठे व्यक्ति से चरस बरामद

0

उपमंडल में पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लंकेश निवासी गांव व डा. पनौग तहसील शिलाई नशे का कारोबार करता है तथा वह चरस लेकर पांवटा साहिब बस स्टैंड की पिछली तरफ एक चाय की दुकान पर बैठा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने चाय की दुकान पर छापेमारी कर उक्त व्यक्ति से 205 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kullu: केलांग-उदयपुर रूट पर HRTC बस का ट्रायल सफल, वीरवार से शुरू होगी सेवा

0

जिला मुख्यालय केलांग से उदयपुर के लिए 2 सप्ताह बाद निगम की बस सेवा शुरू होगी। बुधवार को एचआरटीसी केलांग ने उदयपुर तक बस का ट्रायल किया, जो सफल रहा। अब वीरवार को निगम ने बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। बसों के आवागमन से घाटी के लोगों को जिला मुख्यालय केलांग आने में आसानी होगी। अभी तक लोग टैक्सी में सफर करने को मजबूर थे, लेकिन अब बस सेवा शुरू होने से उन्हें भारी-भरकम किराए से निजात मिलेगी।

बता दें कि विधायक अनुराधा राणा ने एचआरटीसी प्रबंधन को सड़क की स्थिति जांचने व बेहतर होने पर बस सेवा शुरू करवाने की बात कही थी, जिसके बाद निगम ने बस का ट्रायल किया। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने बताया कि केलांग से उदयपुर के बीच वीरवार को एक बस चलाई जाएगी। बस केलांग बस अड्डे से सुबह 11 बजे उदयपुर के लिए निकलेगी और 2  बजे के करीब उदयपुर से केलांग आएगी। केलांग-उदयपुर रूट पर बस संचालन होने से पट्टन घाटी के लोगों को काफी राहत मिलेगी। घाटी के ग्रामीण दोरजे, केसंग, दिनेश, विपन शासनी, दलीप  व सुनील ने बस सेवा शुरू करने के लिए विधायक अनुराधा राणा सहित एचआरटीसी केलांग का आभार जताया है।

Himachal: कांगड़ा हवाई अड्डे पर यात्रियों की अभी तक की सबसे ज्यादा आवाजाही दर्ज

0

हिमाचल के कांगड़ा स्थित गग्गल हवाई अड्डे पर 2024 में यात्रियों की अब तक की सबसे ज्यादा आवाजाही दर्ज की गई है। यात्रियों की संख्या दो लाख का आंकड़ा पार करते हुए 2,08,275 हो गई है।

हवाई अड्डा प्राधिकरण द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार हवाई अड्डे पर 2023 में 1,93,114 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई, जबकि 2022 में 1,76,015 यात्रियों आवागमन हुआ। 2021 में हवाई अड्डे पर 1,36,353 यात्रियों की आवाजाही देखी गई थी।

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार 2016 में पहली बार 1 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी, जब कुल यात्रियों की संख्या 1,06,141 थी। हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, केवल 2020 में यात्रियों की आवाजाही 1 लाख से (93,535) कम दर्ज की गई थी।

गग्गल हवाई अड्डे का होगा विस्तार

राज्य सरकार गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया में भी है। सरकार का लक्ष्य कांगड़ा हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई को मौजूदा 1,376 मीटर से बढ़ाकर 3,010 मीटर करना है। यह विस्तार एयरबस ए-320 जैसे बड़े विमानों को समायोजित करने के लिए महत्वपूर्ण है, जो घाटी और देश के अन्य हिस्सों के बीच संपर्क बढ़ाएगा।

बड़े विमानों को समायोजित करने की क्षमता से इस मार्ग पर यात्रा की लागत कम होने की उम्मीद है। वर्तमान में कांगड़ा हवाई अड्डे से प्रतिदिन केवल छह उड़ानें संचालित होती हैं और छोटे रनवे के कारण, केवल 72-सीटर विमान ही हवाई पट्टी पर उतर सकते हैं। कांगड़ा हवाई अड्डे की आधारशिला हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 1986 में रखी थी। इस हवाई अड्डे पर पहला परिचालन वायुदूत द्वारा वर्ष 1990 में डोर्नियर-228 के साथ शुरू किया गया था। इसके बाद जगसन, डेक्कन और किंगफिशर जैसी अन्य एयरलाइनों ने भी हवाई अड्डे से परिचालन शुरू किया।

पंजाबियों की सुरक्षा के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध, शुरू की यह सुविधा

0

आम जनता को सुरक्षित माहौल देना किसी भी सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पहले दिन से ही इस दिशा में विशेष ध्यान दे रही है। माननीय सरकार द्वारा इस दिशा में कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत सरकार ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने का निर्णय लिया है।

पंजाब सरकार ने राज्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सरकार की ओर से अब तक 19 करोड़ से ज्यादा रकम की मंजूरी दी जा चुकी है। सरकार इस योजना के तहत सीमावर्ती इलाकों पर विशेष ध्यान दे रही है।  अब तक सीमा क्षेत्र में 585 स्थानों पर 2127 कैमरे लगाए जा चुके हैं। सरकार के इस कदम की लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

इन कैमरों के जरिए न केवल आरोपियों पर पैनी नजर रखकर किसी भी घटना को समय रहते ट्रेस किया जा सकेगा, बल्कि मुख्य स्थानों पर लगे कैमरों के जरिए पुलिस किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर भी बारीकी से नजर रख सकेगी। समय रहते किसी भी अप्रिय घटना को रोकने का भी प्रयास किया जाएगा इसलिए सरकार द्वारा बाकायदा कंट्रोल रूम बना रही है, जहां एक अलग टीम इन कैमरों के जरिए हर जगह नजर रखेगी। यह प्रयास राज्य में अपराध पर अंकुश लगाने में काफी कारगर साबित होगा।

Mahakumbh-2025: स्नान पर्व से पहले ‘जंगम बाबा’ पहुंचे संगम

जैसे जैसे महाकुम्भ का पहला स्नान करीब आ रहा है कुम्भ नगरी प्रयागराज के महाकुम्भ शेत्र में अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। देश के 13 अखाड़ों और हज़ारों साधू-संतों से घिरे महाकुम्भ शेत्र में हर जगह भक्ति और धार्मिक जय-जय कार के नारे सुनाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में महाकुम्भ शेत्र में जंगम बाबा का एक दल अखाड़े पहुंचा। जंगम बाबा खानदानी शिव भक्त होते हैं और केवल साधू संतों से ही दान लेते हैं। यह महाकुंभ और कुम्भ के दौरान सभी 13 अखाड़ों में जा कर वहां के साधू संतों से दान लेते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि आदिकाल से ही इनकी यह परंपरा चली आ रही है। जंगम बाबा शिव के जयकारे लगाते हैं और श्रृष्टि की रचना का पाठ गाना गाकर बताते हैं। जंगम बाबा की माने तो इनका जन्म शिव जी के जांघ से हुआ है….शिव की कथा और शिव के ही नाम से दान दक्षिणा लेते हैं। यह सभी जंगम बाबा पंजाब, हरियाणा से आये हुए हैं।

अखाड़ों की माने तो इनको दान देना अनिवार्य होता है। जंगम बाबा महाकुंभ और कुम्भ के दौरान ही आते हैं। इनमे ख़ास बात यह है की ये साधू संतो से दान लेते है जो खुद ही आम श्रधालुओं से दान लेते है।

PunjabKesari

PSEB Board Exam 2025: 8वीं, 10वीं और 12वीं के Students यहां देखें Date Sheet

0

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा बोर्ड कक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। PSEB द्वारा 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की गई है। यह परिक्षाएं 19 फरवरी से आयोजित की जाएंगी और यह सुबह 11 बजे से शुरू होंगी। PSEB ने डेटशीट व अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जारी की है। 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट निम्न है।

8वीं कक्षा की डेटशीट

PunjabKesari

10वीं कक्षा की डेटशीट
PunjabKesari
PunjabKesari
12वीं कक्षा की डेटशीट
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

Jalandhar मेयर बनने के बीच राजनीति में बड़ी हलचल

0

पंजाब में नगर निगम मेयर बनने से पहले जालंधर में बड़ी हलचल देखने को मिली है। जालंधर में एक बार फिर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार मेयर बनने से पहले मौजूदा पार्षद ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

जालंधर कैंट से मौजूदा पार्षद सत्या रानी को कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि, सत्या रानी ने वार्ड नंबर 17 से भाजपा की टिकट से चुनाव जीता था और उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इस दौरान उन्हें पार्टी में शामिल करके सम्मानित किया गया। नगर निगम चुनावों के नतीजो के बाद से ही मेयर को लेकर पेच फंसा हुआ है। चुनावों के नतीजों के बाद कई पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अब आम आदमी पार्टी के पास शहर में मेयर बनाने के लिए एक पार्षद बढ़ गया है।

पंजाब के थानों पर ग्रेनेड हमलों से जुड़ी बड़ी खबर, NIA ने मास्टरमाइंड को लेकर किया ये ऐलान

0

चंडीगढ़ की एक कोठी व पंजाब के पुलिस स्टेशनों पर हुए ग्रेनेड हमलों के मास्टरमाइंड हैप्पी पासिया पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) ने 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है। हैप्पी पासिया इस समय विदेश में छिपा हुआ है।  हैप्पी पासिया के बारे में जानकारी ई-मेल या व्हाट्सएप के जरिए भी दी जा सकती है। इसके लिए एन.आई.ए. ने नंबर भी जारी किये गये हैं

उल्लेखनीय है कि पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी हैप्पी पासिया ने ली थी। इसके अलावा चंडीगढ़ में एक घर पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में भी एन.आई.ए. ने आतंकी हैप्पी पासिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इस संबंध में चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। इस अर्जी पर 9 जनवरी को फैसला लिया जाएगा।

इसी तरह पिछले साल 11 सितंबर को सेक्टर-10 स्थित एक घर पर ग्रेनेड हमला हुआ था। यहां रोहन और विशाल मसीह नामक युवक हैंड ग्रेनेड फैंककर भाग निकले। अमेरिका स्थित आतंकवादी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया ने इंटरनेट के माध्यम से उक्त हमले की जिम्मेदारी ली। उसने उक्त हमले के अपराधियों को हथियार मुहैया कराये थे। अब एन.आई.ए. द्वारा हैप्पी पसिया की गिरफ्तारी के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब में Mask पहनना हुआ जरूरी, अभी-अभी आई बड़ी खबर

0

चीन से फैले ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) के भारत में दस्तक देने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया। इसको लेकर अब पंजाब का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से घरों से बाहर निकलते समय मास्क पहनने की अपील की है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस  (HMPV) को देखते हुए हैल्थ विभाग ने भी अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा है कि, इस बीमारी से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। पंजाब में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। पंजाब सरकार केंद्र के संपर्क में है और वायरस के प्रसार के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहन कर जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह वायरस कोरोना जितना गंभीर नहीं है बल्कि यह फ्लू जैसे लक्षणों वाला एक हल्का वायरस है और इससे जान को खतरा नहीं है।

मुफ्त होगा इलाज

डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि पंजाब का स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की स्थिति से लड़ने के लिए तैयार है। यह कोई नया वायरस नहीं है और न ही जानलेवा है। जिन लोगों को अस्थमा जैसी सांस की बीमारी है उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही अगर आपको बाहर जाना है तो मास्क पहनकर ही निकलें। लोगों को इससे घबराना नहीं चाहिए। कोरोना से हम सभी बहुत कुछ सीखा है और हम हर तरह से तैयार हैं। राज्य के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है और उन्हें एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। पंजाब में हर तरह का इलाज मुफ्त होगा।

क्या है HMPV के लक्षण

यह वायरस छोटे बच्चों और बुजुर्गों विशेषकर कम इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी जकड़ में लेता है। इस वायरस में खांसी, बुखार, नाक बंद होना, सांस लेने में दिक्कत, थकान महसूस होना, गले में खराश, शरीर पर लाल निशान आदि शामिल हैं। इस वायरस की खास बात यह है कि यह सांस प्रणाली के जरिए 2 लोगों के बीच तेजी से फैलता है। इसमें लोगों से संपर्क जैसे हाथ मिलाना या वायरस से दूषित किसी चीज को छूना भी शामिल है।

वी. नारायणन होंगे ISRO के नए चीफ, एस. सोमनाथ की लेंगे जगह

वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह मौजूदा अध्यक्ष एस. सोमनाथ की जगह 14 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे। एस. सोमनाथ ने 14 जनवरी 2022 को इसरो के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। अब अपने दो साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके कार्यकाल में इसरो ने कई महत्वपूर्ण मिशनों को सफलता से अंजाम दिया।

7 जनवरी 2025 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वी. नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह दो साल की अवधि के लिए इस पद पर कार्य करेंगे. वर्तमान में नारायणन वलियामाला स्थित लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर (LPSC) के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

नारायणन के शानदार करियर में आदित्य अंतरिक्ष यान और जीएसएलवी एमके-III मिशन जैसे प्रमुख इसरो परियोजनाओं में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनकी विशेषज्ञता और उपलब्धियों को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा श्री पुरस्कार और IIT खड़गपुर से विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार शामिल हैं।

- Advertisement -