Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1100

Patna Airport से एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरू करेगी 5 नई उड़ानें

0

हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर पहली बार एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विमान सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 15 जनवरी से हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए दो-दो उड़ानें और भुवनेश्वर के लिए एक सीधी उड़ान शुरू करने जा रहा है।

बता दें कि पटना से गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए पहले कोई सीधी उड़ान नहीं थी, लेकिन अब नई सेवाएं शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्पाइसजेट ने भी गुवाहाटी के लिए अपनी नई सीधी उड़ान शुरू कर दी है। पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 31 जनवरी तक के लिए कुल 39 जोड़ी विमानों का शेड्यूल जारी किया है। प्रशासन द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले से चल रही 33 जोड़ी उड़ानों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

15 जनवरी को पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली फ्लाइट बेंगलुरु से आएगी। इसका आगमन सुबह 9 बजे और प्रस्थान 9:35 बजे होगा। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट एयर इंडिया की दिल्ली से आती है, जो सुबह 10 बजे लैंड करती है। अब नई सूची के अनुसार, पटना से दिल्ली के लिए कुल 13 उड़ानें, बेंगलुरु के लिए 6, हैदराबाद के लिए 5, मुंबई के लिए 3, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए 2-2, और अन्य शहरों जैसे रांची, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, लखनऊ, चंडीगढ़, पुणे, देवघर, और चेन्नई के लिए एक-एक फ्लाइट रहेगी।

बांग्लादेश की हर साजिश नाकाम ! शेख हसीना को लेकर भारत सरकार ने ले लिया बड़ा फैसला

0

बांग्लादेश (Bangladesh) की हर साजिश को नाकाम करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) को लेकर भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 77 वर्षीय हसीना अगस्त 2023 से भारत में रह रही हैं।  हसीना का वीजा भारत  (India)  सरकार ने हाल ही में बढ़ा दिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में उनकी वापसी की मांग जोर पकड़ रही है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के बीच, हसीना ने बांग्लादेश छोड़कर भारत में शरण ली थी और तब से दिल्ली के एक सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय की सहमति से हसीना का वीजा बढ़ाया गया है। हालांकि, भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि हसीना को शरण नहीं दी गई है क्योंकि भारत में शरणार्थियों से संबंधित कोई विशेष कानून मौजूद नहीं है।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 23 दिसंबर को भारत सरकार को एक आधिकारिक नोट भेजा, जिसमें हसीना के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए उनकी वापसी की मांग की गई थी। लेकिन भारत ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि ढाका ने इस संबंध में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाल ही में 97 व्यक्तियों के पासपोर्ट रद्द कर दिए, जिनमें शेख हसीना का भी नाम शामिल है। इन लोगों पर जुलाई 2023 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हत्याओं और गायब होने के आरोप हैं। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने 6 जनवरी को हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उन्हें फरवरी में न्यायाधिकरण के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।

बांग्लादेश की राष्ट्रीय स्वतंत्र जांच आयोग के प्रमुख मेजर जनरल (रिटायर्ड) एएलएम फजलुर रहमान ने कहा कि आयोग के सदस्य भारत आकर शेख हसीना से 2009 में बांग्लादेश राइफल्स (BDR) की ओर से 74 लोगों की हत्या के मामले में पूछताछ करना चाहते हैं। हालांकि, भारत सरकार ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय ने अगस्त 2023 में इन अफवाहों का खंडन किया था कि उनकी मां ने भारत में शरण का आवेदन किया है या उनका वीजा रद्द किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा था कि यह पूरी तरह शेख हसीना पर निर्भर करता है कि वह भविष्य में क्या निर्णय लेती हैं। शेख हसीना के खिलाफ जारी घटनाक्रम ने भारत-बांग्लादेश संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर बांग्लादेश उनकी वापसी की मांग कर रहा है, वहीं भारत ने अभी तक इस मामले पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है। इससे दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक चर्चाओं का माहौल गर्म है।

गोवा में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी, चीन की साजिश बेनकाब, आंकड़ों ने खोला झूठ

0

चीन के आर्थिक सूचना केंद्र द्वारा एक संदिग्ध सर्वे किए जाने और इसके बाद गोवा में पर्यटकों से जुड़ा डेटा सामने आया है। इस पड़ोसी देश ने भारत के पर्यटन क्षेत्र को लेकर एक ‘साजिश’ रचने की कोशिश की है। गोवा में पर्यटन का स्तर रिकॉर्ड पर पहुंच चुका है और सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हर साल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब गोवा के पर्यटक केवल अंजुना और कैलंगुट जैसे प्रमुख स्थानों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उत्तर में केरी से लेकर दक्षिण में कैनाकोना तक गोवा के छिपे हुए आकर्षणों की खोज कर रहे हैं। होटल भी पूरी तरह से बुक हैं।PunjabKesari
दिसंबर 2024 में गोवा के revenue collection में बड़ी वृद्धि देखी गई। जनवरी 2024 में गोवा के कुल राजस्व में 75.51 करोड़ रुपये का इज़ाफा हुआ था। वहीं, 2023 की इसी अवधि में गोवा ने 365.43 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इस दौरान गोवा का कुल रेवेन्यू 4249.34 करोड़ रुपये से बढ़कर 4614.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

PunjabKesariGST के आंकड़ों के अनुसार, गोवा की आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार और वित्तीय विकास जारी है। दिसंबर 2024 तक, GST revenue में नौ महीनों में 9.62% की वृद्धि देखी गई, जो कर सुधारों और आर्थिक गतिविधियों की सफलता को दर्शाता है। इसके अलावा, VAT revenue में भी 6.41% की वृद्धि हुई। GST और VAT दोनों मिलाकर कुल राजस्व में 8.60% की वृद्धि दर्ज की गई।

ऑस्ट्रेलिया में हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल, तीन लापता.

0

ऑस्ट्रेलिया में रॉटनेस्ट द्वीप के पास एक समुद्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि तीन अन्य लापता हैं। दुर्घटना मंगलवार दोपहर उस समय हुई जब विमान ने द्वीप से उड़ान भरी थी। सेसना 208 कारवां में सवार 7 लोगों में से केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया, जिसे किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

दुर्घटनाग्रस्त विमान स्वान रिवर सीप्लेन कंपनी का था, जो रॉटनेस्ट द्वीप से 30 किलोमीटर पूर्व पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की राजधानी पर्थ लौट रहा था। हादसे की जांच के लिए परिवहन सुरक्षा ब्यूरो और विमानन दुर्घटना विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

टेक-ऑफ के दौरान हुई दुर्घटना
ब्यूरो के मुख्य आयुक्त एंगस मिशेल ने बताया कि दुर्घटना टेक-ऑफ के दौरान हुई, जब फ्लोटप्लेन पानी से टकरा गया। रॉटनेस्ट पर छुट्टियां मना रहे एक पर्यटक ग्रेग क्विन ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना होते हुए देखा। उन्होंने बताया, “हम सीप्लेन को उड़ान भरते हुए देख रहे थे। जैसे ही वह पानी पर उतरने लगा, वह पलट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद कई लोग अपनी नावों से तेजी से मदद के लिए पहुंचे।”

PM अल्बनीज ने जताई संवेदना
तीन घायलों को पर्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घटना को “भयावह” बताया और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा, “आज सुबह जब सभी आस्ट्रेलियाई नागरिकों ने यह खबर देखी, तो यह बेहद दुखदायी था। इस हादसे में शामिल सभी लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।” घटना के कारणों की जांच जारी है और अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

पैन डिटेल अपडेट करें, नहीं तो 24 घंटे के भीतर ब्लॉक हो जाएगा बैंक खाता, पढ़ें पूरी खबर

0

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के ग्राहकों को इन दिनों एक गंभीर धोखाधड़ी (फिशिंग) का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उन्हें पैन कार्ड डिटेल्स अपडेट करने का मैसेज भेजा जा रहा है। इन संदेशों में यह दावा किया जा रहा है कि अगर ग्राहकों ने अपनी पैन जानकारी अपडेट नहीं की, तो उनका बैंक खाता 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा। ये संदेश संदिग्ध लिंक के साथ होते हैं, जो ग्राहकों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने का प्रयास करते हैं।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने पुष्टि की है कि इंडिया पोस्ट की ओर से इस तरह का कोई संदेश भेजा नहीं गया है और यह पूरी तरह से फर्जी है। सरकार और इंडिया पोस्ट ने सार्वजनिक रूप से चेतावनी जारी की है कि ग्राहक इस तरह के लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के साथ साझा न करें।

यह फिशिंग धोखाधड़ी एक प्रकार का ऑनलाइन फ्रॉड है, जिसमें साइबर अपराधी पैन, आधार और बैंक की संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए लोगों को धोखा देते हैं। ऐसे धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए ग्राहकों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए और अपनी जानकारी केवल अधिकृत संस्थाओं के साथ ही साझा करनी चाहिए।

भीषण ठंड के चलते यूपी में बदला स्कूलों का समय, अब इतने घंटे होगी पढ़ाई, जानें पूरा अपडेट

उत्तर प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों का समय अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है। सूबे के सभी जनपदों के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। बता दें कि मकर संक्राति पर्व तक यह बदलाव लागू रहेगा।

झारखंड में ठंड से अभी राहत नहीं, 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; जानें आज का मौसम

झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। वहीं, इसी बीच राज्य में आज यानी बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.62 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PunjabKesariमौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी जिस वजह से ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15.97 सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राज्य के उत्तर- पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां सहित अन्य जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि वायु प्रदूषण को लेकर कम संवेदनशील लोगों में से भी कुछ को समस्याएं हो सकती हैं। संवेदनशील लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है। AQI जितना अधिक होगा, वायु प्रदूषण का स्तर उतना ही अधिक होगा और स्वास्थ्य संबंधी चिंता उतनी ही अधिक होगी। 50 या उससे कम का AQI अच्छी वायु गुणवत्ता को दर्शाता है, जबकि 300 से अधिक का AQI खतरनाक वायु गुणवत्ता को दर्शाता है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक झारखंड में कल का न्यूनतम तापमान 9.59 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.38 सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते मंगलवार को बादल छाने की वजह से ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बादल छंटने के साथ ही एक बार फिर ठंडी हवा चलने लगी। राज्य के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई है। डाल्टनगंज सहित आसपास के जिलों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखा गया। दोपहर बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला का 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया

आतंकी हैंडलर पर J&K पुलिस का सख्त एक्शन, Pak में छिपा बैठा है आरोपी

0

अवंतीपोरा पुलिस ने पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी हैंडलर मुबशिर अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी सैयदाबाद त्राल की लाखों रुपए मूल्य की सैयदाबाद पस्तुना में स्थित एक अचल संपत्ति 4 मरला जमीन जब्त की है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गैर कानूनी गतिविधि निरोधी अधिनियम (यू.ए.पी.ए. एक्ट) की धारा 25 के तहत की गई।

अवंतीपोरा पुलिस द्वारा की गई जांच पड़ताल के दौरान उक्त संपत्ति आतंकी हैंडलर के साथ संबंधित पाई गई थी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में छिपा आतंकी हैंडलर मुबशिर अहमद स्थानीय स्तर पर हथियार एवं गोला-बारूद भेजकर आतंकी गतिविधियों को पुनर्जीवित कर उन्हें बढ़ावा देने की गतिविधियों में शामिल है।

10 से 12 जनवरी के बीच 20 से अधिक राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट

0

देशभर में सर्द हवाओं और घने कोहरे ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। दिल्ली-NCR में शीतलहर के साथ आसमान में घने बादल छाए हैं और हल्की धुंध की चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग ने देश के 20 से अधिक राज्यों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में खराब मौसम का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है, जबकि चंडीगढ़ और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हुई है। कोहरे और ठंड ने ट्रेनों और फ्लाइटों की आवाजाही पर भी असर डाला है। दिल्ली, श्रीनगर, वाराणसी, अमृतसर और जम्मू एयरपोर्ट से कई फ्लाइटें रद्द की गई हैं, और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के चलते पिछले 48 घंटों में ठंड से जुड़ी घटनाओं में करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 10 मौतें बीते 24 घंटों में दर्ज हुई हैं।

मौसम विभाग ने देश के 20 से अधिक राज्यों के लिए शीतलहर, बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR, उत्तर भारत और उत्तर-पूर्वी भारत के साथ उत्तराखंड में बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी के कारण कई महत्वपूर्ण सड़कों और हाईवे बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि राजस्थान और बिहार के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और अरब सागर से उठ रही नमी वाली हवाओं के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा। 10 से 12 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी 7 और 8 जनवरी को ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

मौसम की इस अप्रत्याशित स्थिति ने दैनिक जीवन को मुश्किल बना दिया है। सर्द हवाओं, कोहरे और बारिश के कारण लोगों को यातायात और अन्य गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Agra: केरला एक्सप्रेस में मिला 25 लाख रुपये से भरा Bag, जांच में जुटी खुफिया एजेंसियां

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जहां केरला एक्सप्रेस में एक बैग मिला जो नोटों से भरा हुआ था। इस बैग में करीब 25 लाख रुपये थे और यह पूरी रकम 500 रुपये के नोटों में थी।

GRP एस्कॉर्ट टीम को मिला बैग

यह बैग आगरा कैंट जीआरपी (GRP) की एस्कॉर्ट टीम को मिला। हालांकि जब अधिकारियों ने बैग के मालिक का पता लगाने की कोशिश की तो वे इस बात का पता नहीं लगा सके कि यह बैग किसका था। बैग में मोबाइल फोन भी मिला था लेकिन इससे भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली।

फिलहाल खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस इस बैग के मालिक का पता लगाने में जुटी हुई हैं। यह मामला संदिग्ध है और जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर यह बैग किसका था और इसमें रखा पैसा कहां से आया।

- Advertisement -

News of the Day