Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1101

Bihar : तेंदुए के आतंक से सुपौल में फैली दहशत, 4 लोगों को किया घायल

0

बिहार के सुपौल में तेंदुआ ने आतंक मचा रखा है। दरअसल, मंगलवार को तेंदुआ के हमले से चार लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सुपौल के बसंतपुर प्रखंड के रानीगंज क्षेत्र का है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कि स्थानीय अशोक मंडल के घर में कुछ काम से नंदन कुमार गया, जहां उसे चौकी के नीचे गरजने की आवाज सुनाई दी। उसने चौकी के अंदर झांक कर देखा तो वहां एक तेंदुआ छिपा हुआ था। तेंदुए को देख नंदन कुमार शोर मचाने लगा, इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। वही इसके बाद तेंदुआ भाग कर गुलाय मंडल के पूजा घर में घुस गया। तेंदुआ पूजा घर की दीवार और छत के टीन को तोड़कर बाहर निकलने लगा तो उसने भगवानपुर पंचायत के पीआरएस शिवरंजन कुमार पर हमला कर घायल कर दिया। इसके अलावा तेंदुआ ने दो अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें भी मामूली रूप से घायल कर दिया है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कहा कि उनके पास रेस्क्यू के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।

Donald Trump ने कनाडा का मैप शेयर कर उस पर लिखा ‘State of USA’

0

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले कार्यकाल के दौरान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर कनाडा का एक मैप शेयर किया, जिस पर उन्होंने ‘स्टेट ऑफ USA’ (यूएसए का राज्य) लिखा। इसके बाद कनाडा के नेताओं ने उनकी टिप्पणी पर तीव्र प्रतिक्रिया दी, जिससे एक नया अंतरराष्ट्रीय विवाद उत्पन्न हो गया।

कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की योजना 
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट्स पर दो मैप्स पोस्ट किए। पहले मैप में कनाडा को अमेरिका के हिस्से के रूप में दिखाया गया था, जबकि दूसरे में ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की अपनी योजना का इशारा किया। इस विवादास्पद कदम के बाद कनाडा के विभिन्न नेताओं ने ट्रंप के बयान को न केवल अपमानजनक माना, बल्कि इसे उनकी गलत समझ का परिणाम भी बताया।

कनाडा एक स्वतंत्र राष्ट्र है और हम अमेरिका के…
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रंप की टिप्पणियों पर त्वरित प्रतिक्रिया दी और स्पष्ट किया कि कनाडा का अमेरिका का 51वां राज्य बनने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा, “कनाडा एक संप्रभु राष्ट्र है और हमारी संप्रभुता को किसी भी दबाव से चुनौती नहीं दी जा सकती।” कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भी इस मामले में बयान दिया और ट्रंप की टिप्पणियों को गलत और अप्रासंगिक बताया। जोली ने ट्वीट कर कहा, “ट्रंप की टिप्पणियों से साफ जाहिर होता है कि उन्हें कनाडा की राजनीतिक और आर्थिक ताकत का कोई अंदाजा नहीं है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है और हम किसी भी धमकी के सामने झुकने वाले नहीं हैं।” इसके अलावा, कनाडा में विपक्षी पार्टी के नेता पियर पॉलिवेयर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कनाडा एक स्वतंत्र राष्ट्र है और हम अमेरिका के सबसे अच्छे दोस्त हैं। हमने हमेशा अमेरिका की मदद की है, और ऐसे बयान हमारी साझेदारी को कमजोर करते हैं।”

ट्रंप के आरोप पर ट्रूडो का जवाब
यह विवाद अकेला नहीं है। ट्रंप और ट्रूडो के रिश्ते पहले से ही व्यापारिक विवादों के कारण तनावपूर्ण रहे हैं। एक हालिया घटना में, जब ट्रूडो फ्लोरिडा में ट्रंप से मिले थे, ट्रंप ने मजाक में उन्हें कनाडा का ‘गवर्नर’ कहा और यह भी सुझाव दिया कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाना चाहिए। इस बात को ट्रूडो ने हल्के में लिया, लेकिन यह संकेत करता है कि ट्रंप के मन में कनाडा के प्रति इस प्रकार की सोच मौजूद हो सकती है। यह सब तब हुआ जब ट्रंप ने कनाडा से अमेरिका में आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, और इसके पीछे उन्होंने अवैध प्रवासियों के मुद्दे का हवाला दिया था। ट्रंप का आरोप था कि कनाडा अपने अवैध प्रवासियों को काबू करने में असफल रहा है, जिसके कारण अमेरिका में समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। ट्रूडो ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था कि कनाडा अपने लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

कनाडा एक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था है
कनाडा ने हमेशा अपने संप्रभुता की रक्षा की है, और वह किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव के सामने नहीं झुका है। कनाडा एक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था है, और अमेरिका से उसका व्यापारिक संबंध भी बहुत मजबूत है। कनाडा और अमेरिका के बीच का संबंध पिछले कई दशकों से घनिष्ठ रहा है, लेकिन ट्रंप के इस तरह के बयान से दोनों देशों के रिश्तों में दरार आ सकती है। कनाडा का साफ संदेश यह है कि वह अपनी स्वतंत्रता और संप्रभुता से समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। अमेरिका की एक राज्य बनने का विचार न केवल कनाडा के लिए अपमानजनक है, बल्कि यह अमेरिकी विदेश नीति की भी गलत दिशा में इशारा करता है।

भविष्य में क्या हो सकता है?
यह घटनाक्रम अमेरिकी-कनाडाई संबंधों में एक नया मोड़ ला सकता है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ट्रंप की टिप्पणियां शायद एक रणनीतिक बयानबाजी का हिस्सा हो सकती हैं, जिसका उद्देश्य अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत करना हो सकता है। लेकिन यह बात भी सच है कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, व्यापारिक और कूटनीतिक मुद्दों पर स्पष्टता और सहमति की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह के विवादों से बचा जा सके। कनाडा और अमेरिका दोनों ही देशों के बीच सहयोग और साझेदारी महत्वपूर्ण है, और इस प्रकार के बयान सिर्फ अनावश्यक तनाव उत्पन्न करते हैं। आने वाले समय में देखना होगा कि क्या ट्रंप अपनी विदेश नीति में इस तरह की बयानबाजी को जारी रखते हैं या दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं।

असम की खदान में पानी भरने से एक की मौत, 8 अभी भी फंसे

0

असम के दीमा हासाओ जिले के एक बाढ़ में फंसे कोयला खदान से आज तड़के खदान में पानी भरने से एक की मौत हो गई जबकि 8 के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। लगभग 48 घंटे बाद भारतीय सेना के 21 पैराशूट डाइवर्स ने शव को खदान के भीतर से निकाला। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोकग्रस्त परिवार के साथ हैं।”

वहीं बचाव अभियान में भारतीय सेना, नौसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के विशेषज्ञों ने मंगलवार से ही काम शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री ने बताया कि सेना और NDRF के डाइवर्स खदान के भीतर प्रवेश कर चुके हैं और नौसेना के कर्मी भी तैयार हैं ताकि वे बचाव कार्य में शामिल हो सकें। SDRF के द्वारा पानी निकालने के लिए पंप भेजे जा रहे हैं और तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) के पंप भी एयरलिफ्ट किए जा रहे हैं।

इन खनिकों के 300 फीट नीचे फंसे होने का अनुमान है और उनका रेस्क्यू ऑपरेशन बारिश के कारण और भी कठिन हो रहा है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि नौ लोग खदान में फंसे हुए हैं जबकि कुछ का कहना था कि संख्या 15 तक हो सकती है।

वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच में खदान अवैध प्रतीत होती है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उस पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है क्योंकि वह इस खदान को चला रहा था और उसमें काम करने के लिए मजदूरों को लगाया था।

Punjab National Bank में घुसे बदमाशों का कांड, CCTV कैमरों पर डाला स्प्रे और…

0

दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भटोआ में चोरों द्वारा बस स्टैंड के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगाकर लूटने की कोशिश करने की सूचना मिली है।

PunjabKesari

सूत्रों अनुसार रात करीब 1 बजे की उक्त घटना बताई जा रही है। जब एक युवक ए.टी.एम. का ताला तोड़कर अंदर आते ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर देता है, जिसके बाद वह ए.टी.एम. को गैस कटर से काटने की कोशिश करता है, लेकिन लूट की कोशिश में नाकाम रहने के बाद वह एटीएम में आग लगा देता है, लेकिन फिर भी एटीएम से कैश लूटने में नाकाम रहता है।

इस घटना का उस समय पता चला जब आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी, जिसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने  देखा कि मशीन पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है। फिलहाल आस-पास लगे कैमरे खंगाले जा रहे है।

पंजाब को Delhi से जोड़ने वाली Trains से जुड़ी बड़ी खबर, Shtabadi, शान-ए-पंजाब, सहित…

0

पंजाब को दिल्ली से जोड़ने वाली शान-ए-पंजाब, सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन रद्द चल रहा है जबकि शताब्दी सहित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है उक्त ट्रेनों को लुधियाना से वापस भेज दिया जा रहा है। अति महत्वपूर्ण 50 से अधिक ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण लुधियाना से लेकर अमृतसर तक के यात्रियों को भारी परेशानियां पेश आ रही है, लेकिन उक्त परेशानियों से 8 जनवरी के बाद काफी हद तक राहत मिल जाएगी।रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुतााबिक लुधियाना के नजदीक लाडोवाल ट्रैक पर मुरम्मत कार्य करवाया जा रहा है जिसके चलते विभिन्न ट्रेनें आने वाले कुछ दिनों तक प्रभावित रहने वाली हैं। इसी क्रम में 12029-12030 स्वर्ण शताब्दी, 12031-12032 अमृतसर शताब्दी 8 जनवरी के बाद जालंधर व अमृतसर के लिए अपना परिचालन शुरू कर देगी।

वहीं, शान-ए-पंजाब 12497-12498 का परिचालन भी 9 जनवरी से शुरू हो जाएगी जोकि यात्रियों के लिए राहत प्रदान करेगा। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि उपर दी गई जानकारी शैड्यूल के मुताबिक है, लेकिन अंतिम समय में भी बदलाव हो सकता है, इसलिए रेल यात्रियों को घरों से निकलने से पहले अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी लेकर यात्रा को निकलना चाहिए ताकि उन्हें दिक्कत व परेशानी पेश न आए। वहीं, ट्रेनों की देरी की बात की जाए तो लेट नाइट अपडेट के मुताबिक 19416 साबरमती एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय 7 बजे से 2 घंटे देरी के साथ 9 बजे के बाद सिटी स्टेशन पर पहुंची। वहीं, 12716 सचखंड एक्सप्रैस सुबह के 6.35 से 15 घंटे देरी दिखाती नजर आई। इसके अलावा जम्मू मेल सहित कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थी जोकि यात्रियों के लिए परेशानियां का कारण बन रहा था। जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी तक प्रभावित चल रही ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है।

बसें व ट्रेनें प्रभावित होने से हुई दोतरफा परेशानी
मंगलवार को बसें भी बंद रही और ट्रेनें भी प्रभावित चल रही थी, जिसके चलते यात्रियों को दौतरफा परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों के लेट होने के कारण कई यात्री स्टेशन से बस अड्डे को जाते नजर आए लेकिन वहां पर जाकर बसें उपलब्ध नहीं हुई जिसके चलते यात्रियों को वापस स्टेशन को लौटना पड़ा। वहीं, बस अड्डे में परेशान यात्री रेलवे स्टेशनों की तरफ रूख करने को मजबूर हुए लेकिन आगे भी परेशानी ही मिली। कुलमिलाकर आज का दिन यात्रियों के लिए परेशानी वाला रहा, क्योंकि दोतरफा परेशानी के चलते कहीं से भी गंतव्य का रास्ता क्लीयर नहीं मिल रहा था। इसके चलते कई यात्री टैक्सी इत्यादि करके अपने सफर को रवाना हुए।

PM मोदी आज आंध्र प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 जनवरी को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाले 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का भी शुभारंभ करेंगे।

आंध्र प्रदेश में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी 8 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें पुदीमदका में ग्रीन हाइड्रोजन हब की आधारशिला रखना प्रमुख है। यह हब भारत में हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल है जिसमें लगभग 1.85 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस हब में ग्रीन मेथनॉल, ग्रीन यूरिया और सतत विमानन ईंधन का उत्पादन होगा जो पर्यावरण के लिए लाभकारी होगा।

इसके अलावा पीएम मोदी रेलवे और सड़क क्षेत्र में 19,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें विशाखापत्तनम में दक्षिण तटीय रेलवे मुख्यालय का शिलान्यास किया जाएगा जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार होगा। इसके साथ ही अनकापल्ली में बल्क ड्रग पार्क और तिरुपति जिले में कृष्णापट्टनम औद्योगिक क्षेत्र की आधारशिला रखी जाएगी। ये परियोजनाएं हजारों रोजगार के अवसर पैदा करेंगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी।

ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन

9 जनवरी को पीएम मोदी ओडिशा के भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन का विषय है “विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान”। इस सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को भारत के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों की यात्रा कराएगी।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विकास की नई राहें खुलेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी करीब 90 अंक लुढ़का

सेंसेक्स में आज 300 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। ये 77,857 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 98 अंक की गिरावट है। 23,609 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में तेजी और 14 में गिरावट देखने मिल रही है। जबकि, 6 में कोई बदलाव नहीं है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा, हेल्थ केयर और ऑयल एंड गैस में तेजी है। वहीं, मीडिया, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

कोरियाई बाजार में 1.23% की तेजी, तो चीनी बाजार 1.12% नीचे
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.35% की गिरावट है और कोरिया के कोस्पी में 1.23%की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.12% की नीचे कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO आज दूसरा दिन है। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 7 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,491.46 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,615.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 7 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.42% की गिरावट के साथ 42,528 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.11% नीचे 5,909 और नैस्डैक इंडेक्स 1.89% गिरकर 19,489 के स्तर पर बंद हुए।
कल बाजार में रही थी तेजी

कल यानी 7 जनवरी को सेंसेक्स 234 अंक की तेजी के साथ 78,199 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 91 अंक की तेजी रही, ये 23,707 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉल कैप 945 अंक की बढ़त के साथ 55,282 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में तेजी और 18 में गिरावट रही। जबकि, एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.64% की तेजी रही।

मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा सफलता से भरा, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज (08 जनवरी 2025) बुधवार का दिन है और भगवान बुध इस वार के देवता होते हैं। आज की तिथि पौष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज अश्विनी नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा और चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में गोचर करेगा। आज बुधवार के दिन होने कारण कोई भी अभिजीत मुहूर्त नहीं होगा। वहीं आज राहुकाल की बात करें तो दोपहर 12 बजकर 27  मिनट से लेकर 01 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।  वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में कुछ राशि वालों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती। अधूरे कार्य पूरे हो सकते है। पहले के मुकाबले आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वहीं कुछ को धन संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। लाभ में कमी और भागदौड़ ज्यादा हो सकती है। आज के राशिफल में सभी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपके काम में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही हैं। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज कामों में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी प्रकार के जोखिम को लेने से बचना होगा। पिताजी की सेहत की आपको चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से कठिनाईयां आएंगी। आपको अपने खर्चों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन उधार लेने से बचना होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। काम को लेकर यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी का आपको कोई ऑफर आ सकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी कार्यकुशलता को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ पर ध्यान नहीं देंगे। यदि परिवार के सदस्यों में कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आप शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। किसी काम को लेकर आप अति उत्साहित होंगे, तो इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता से कोई नया पद मिल सकता है।

Jharkhand : चाईबासा में एक बार फिर IED ब्लास्ट, जंगल में लकड़ी चुनने गई मासूम ने गंवाई जान

झारखंड के चाईबासा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नक्सलियों की तरफ से सुरक्षाबलों के लिए बिछाए आईईडी बम की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिल्पोंसी व थोलकोबाद सीमा क्षेत्र के रादापोड़ा जंगल का है। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार को मासूम बच्ची जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। इस दौरान बच्ची का पैर आईईडी बम पर पड़ गया जिससे जोरदार धमाका हो गया। आईईडी ब्लास्ट होने से बच्ची के दोनों पैर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दिल्ली विधानसभा का सफर, जानें साल 1951 से 2020 तक के चुनावी परिणाम और राजनीति

0

दिल्ली विधानसभा का इतिहास बहुत दिलचस्प और बदलावों से भरा हुआ है। साल 1951 में दिल्ली विधानसभा का गठन हुआ था, जब पहली बार दिल्लीवासियों को अपने प्रतिनिधियों को चुनने का मौका मिला था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 29 सीटें जीतकर प्रमुख पार्टी के रूप में विजय प्राप्त की थी। हालांकि, 1956 में दिल्ली विधानसभा को समाप्त कर दिया गया और दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। इसके बाद दिल्ली का प्रशासन सीधे केंद्रीय सरकार के अधीन था।

1956 से 1993 तक दिल्ली का प्रशासन
1956 से 1993 तक दिल्ली में केंद्रीय सरकार का सीधा शासन था। इस दौरान दिल्ली का नेतृत्व लेफ्टिनेंट गवर्नर के हाथों में था और मुख्यमंत्री का पद समाप्त कर दिया गया था। दिल्लीवासियों के पास अपने स्थानीय मुद्दों पर निर्णय लेने की कोई स्वतंत्रता नहीं थी, क्योंकि केंद्र सरकार ही सभी प्रशासनिक फैसले करती थी।

1993 में दिल्ली विधानसभा का पुनर्निर्माण
साल 1993 में 69वें संविधान संशोधन के तहत दिल्ली विधानसभा का पुनर्निर्माण हुआ। इसके साथ ही दिल्ली को एक सीमा तक स्वायत्तता प्राप्त हुई, हालांकि पुलिसभूमि और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय अभी भी केंद्र सरकार के अधीन थे। इस समय से दिल्ली के लिए एक मुख्यमंत्री और विधानसभा का अस्तित्व पुनः स्थापित हुआ, जिससे दिल्लीवासियों को अपने मुद्दों पर निर्णय लेने का एक मौका मिला।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: 1951 से 2020 तक के परिणाम
दिल्ली विधानसभा चुनावों ने समय-समय पर राजनीतिक बदलावों को देखा। इन चुनावों के परिणाम यह दर्शाते हैं कि किस तरह से दिल्ली की राजनीति में बदलाव आया।

  1. 1951: पहले चुनाव
    • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC): 29 सीटें
    • अन्य: 19 सीटें
  2. 1955: विधानसभा का पुनर्गठन
    • INC: 32 सीटें
    • अन्य: 16 सीटें
  3. 1993: विधानसभा का पुनर्निर्माण
    • INC: 51 सीटें
    • भा.ज.पा (BJP): 4 सीटें
  4. 1998: दिल्ली विधानसभा चुनाव
    • INC: 52 सीटें
    • BJP: 8 सीटें
  5. 2003: दिल्ली विधानसभा चुनाव
    • BJP: 47 सीटें
    • INC: 19 सीटें
  6. 2008: दिल्ली विधानसभा चुनाव
    • INC: 42 सीटें
    • BJP: 23 सीटें
    • अन्य: 5 सीटें
  7. 2013: दिल्ली विधानसभा चुनाव
    • INC: 8 सीटें
    • BJP: 32 सीटें
    • AAP: 28 सीटें
      2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और तगड़ा मुकाबला किया।
  8. 2015: दिल्ली विधानसभा चुनाव
    • AAP: 67 सीटें (इतिहासिक जीत)
    • BJP: 3 सीटें
    • INC: 0 सीटें
      आम आदमी पार्टी ने अभूतपूर्व जीत हासिल की और अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बने।
  9. 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव
    • AAP: 62 सीटें (विजयी धारा जारी)
    • BJP: 8 सीटें
    • INC: 0 सीटें
    • अन्य: 0 सीटें
      AAP ने दिल्ली में अपनी मजबूत पकड़ बनाई और अरविंद केजरीवाल ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2020 चुनाव परिणाम

  • AAP: 62 सीटें, 53.57% वोट शेयर
  • BJP: 8 सीटें, 38.51% वोट शेयर
  • INC: 0 सीटें, 4.26% वोट शेयर
  • अन्य: 0 सीटें, 3.66% वोट शेयर
- Advertisement -

News of the Day