Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1102

Calcium और Anti-Oxidants से भरपूर है किचन का ये Superfood, सर्दी में जरूर खाएं

0

शरीर को हैल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना बहुत जरूरी है। इन पोषक तत्वों में कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट फूड्स खाना भी बहुत जरूरी है। कैल्शियम फूड खाना हमारी हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। बहुत से लोग इसकी कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स खाते है लेकिन आपके किचन में ऐसे बहुत से फूड्स ऐसे हैं जो कैल्शियम व अन्य तत्वों से भरपूर होते हैं जैसे रागी। रागी को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि यह कैल्शियम का बेस्ट सोर्स है और एंटी-ऑक्सीडेंट से भी भरपूर है। चलिए आपको रागी के फायदे बताते हैं।

कैल्शियम व एंटी-आक्सीडेंट से भरपूर रागी खाने के फायदे| Calcium Rich Food Ragi| Health Benefits Of Ragi 

रागी (Finger Millet) को सुपरफूड माना जाता है। रागी न केवल कैल्शियम बल्कि फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आप स्वस्थ और एनर्जी भऱपूर रह सकते हैं। यह हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी है और एक सम्पूर्ण स्वास्थ्यवर्धक भोजन माना जाता है।

हड्डियों की मजबूती के लिए

रागी, कैल्शियम का सबसे बेस्ट प्राकृतिक स्रोत है। यह बच्चों की हड्डियों के विकास में मदद करता है। बुजुर्गों में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव करता है। दांतों और जोड़ों को स्वस्थ बनाए रखता है। अगर शरीर में कैल्शियम की कमी है तो इसे रागी से बनी चीजें जैसे चिल्ला, डोसा और इडली खाना शुरू करें।

PunjabKesari

हदय रोगियों के लिए फायदेमंद 

रागी हदय रोगियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है क्योंकि यह ब्लड प्रैशर को कंट्रोल में रखती है और दिल के स्वास्थय को सुधारने में मदद करती है। दिल ही नहीं यह अन्य कई तरह की समस्याओं से बचाता है।

डायबिटीक मरीज के लिए फायदेमंद

रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। शुगर मरीजों के लिए रागी खाना काफी फायदेमंद आहार है। धीरे-धीरे पचने वाले कार्बोहाइड्रेट से इंसुलिन की जरूरत कम होती है।

वजन कंट्रोल करें

रागी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा-भरा महसूस होता है इसलिए बार-बार भूख नहीं लगती। मेटाबॉल्जिम स्तर बेहतर रहता है इससे वजन भी कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया (खून की कमी) दूर करे

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें रागी का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि रागी में आयरन और विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए यह फायदेमंद है।

पाचन तंत्र को बेहतर बनाए

रागी में डाइटरी फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है। अगर कब्ज की समस्या रहती है वो भी दूर होगी। पेट साफ रखने और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

बच्चों के लिए भरपूर पोषक आहार

रागी को बच्चों के लिए शुरुआती ठोस आहार (weaning food) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं।

तनाव और अनिद्रा से राहत

रागी में अमीनो एसिड (tryptophan) , एंटी-आक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को तो मजबूत करता ही है साथ ही तनाव, एंजाइटी और डिप्रैशन कम करने में मददगार है और नींद को बेहतर बनाने में सहायक है।

स्किन और बालों के लिए भी वरदान है रागी

इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए बहुत बढ़िया माने जाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को कम करती है और त्वचा चमकदार होती हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से रोकते हैं।

रागी का उपयोग कैसे करें?

रागी का आटा – रोटी, परांठा, डोसा, और चिल्ला बनाने में।
रागी माल्ट – बच्चों और वयस्कों के लिए पौष्टिक पेय।
रागी खिचड़ी या उपमा – हल्के और स्वास्थ्यवर्धक भोजन के रूप में।
रागी बिस्किट और लड्डू – हेल्दी स्नैक्स के लिए।
रागी इडली – नाश्ते के लिए उत्तम।
PunjabKesari

सर्दियों के लिए बेस्ट रेसिपी- रागी मसूर दाल चुकंदर डोसा | Ragi Dosa Recipe

आप रागी का बना डोसा खा सकते हैं जो काफी हैल्दी होता है। सामग्रीः

1 कपः मसूर दाल
आधा कपः साबुत रागी
एक चौथाई कपः चावल
एक चुकंदर
2-3 हरी मिर्च
स्वादानुसार नमक
थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा
तेल जरूरतानुसार

विधिः रागी, मसूर दाल और चावल को अच्छे से धो लें और एक-दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर पानी निकाल दें और उसमें कद्दुकस किया हुआ चुकंदर, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से पीस लें और पेस्ट बना लें। अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो पानी मिक्स कर लें। डोसा के लिए मसाला तैयार करने के लिए आलू,पनीर, गाजर और स्प्राउट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। तवे पर हल्का तेल डाले और रागी बैटर को तवे पर फैलाए और अच्छे से सेंक लें। फिर उसमें मसाला रखकर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। बच्चों के लिए भी ये डिश काफी हैल्दी है।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ख्याल 

रागी का अधिक मात्रा में सेवन पेट में गैस और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।
किडनी स्टोन के मरीजों को सीमित मात्रा में ही रागी खाना चाहिए।

Samsung ने अनाउंस की साल के पहले बड़े इवेंट की लॉन्च डेट

Samsung नए साल में अपना पहला और बड़ा इवेंट करने जा रही है। कंपनी ने Galaxy Unpacked Event की ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। यह इवेंट 22 जनवरी को होगा। इसमें Samsung Galaxy S25 सीरीज को अनवील किया जाएगा और Samsung Galaxy S25 ultra को लॉन्च किया जाएगा।

PunjabKesari

इतना है बुकिंग अमाउंट-

इस इवेंट के लिए प्री रिजर्वेशन शुरु की जा चुकी है। प्री-रिजर्व करने वालों को 5 हजार रुपये तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। आपको इसके लिए 1,999 रुपये की पेमेंट करनी होगी, जोकि रिफंडेबल है।

तीन वेरिएंट्स में होगा लॉन्च-

Samsung Galaxy S25 सीरीज के तहत कुल तीन स्मार्टफोन- स्टैंडर्ड वेरिएंट Samsung Galaxy S25, दूसरा Samsung Galaxy S25 Plus और तीसरा और फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S25 Ultra होगा। जिसका बहुत से लोगों को इंतजार भी है।

इवेंट का स्थान और समय

बता दें कि ये इवेंट अमेरिका के San Jose में आयोजित होगा, जो इंडियन समयनुसार 22 जनवरी रात 10:30 पर लाइव ब्रॉडकास्ट होगा। आप इसे Samsung की वेबसाइट और कंपनी के YouTube चैनल्स पर देख सकते हैं।

सर्दियों में Heart Attack से बचे रहेंगे, जरूर दबाएं हाथों का ये प्वाइंट

0

सर्दी के मौसम में बहुत सारी हैल्थ प्रॉब्लम होने का खतरा बना रहता है। ठंड के इस मौसम में हार्ट अटैक आने का जोखिम भी बहुत बढ़ जाता है। ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है इसलिए इस मौसम में कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी रहता है। अगर आप अभी तक इन बातों का ख्याल नहीं रख रहे तो अब रखना शुरू कर दें।

सर्दी में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों मे ठंड के चलते लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, जिसके कारण बीपी व कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है और यही हार्ट डिजीज का प्रमुख कारण बनता है। इसी के साथ खाने-पीने से जुड़ी लापरवाही जैसे बहुत ज्यादा फैट्स और कैलोरी वाला खाना दिल को नुकसान पहुंचाता है। प्रोसेस्ड फूड भी दिल को प्रभावित करता है।

स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या भी सर्दी के मौसम में बढ़ जाती है और ये  मानसिक तनाव भी हार्ट डिजीज को बढ़ावा देते हैं। सर्दी के मौसम में खांसी सर्दी जैसी सामान्य बीमारियां भी हार्ट डिजीज को बढ़ा सकती हैं क्योंकि बॉडी में इन्फ्लेमेशन बढ़ने से दिल पर अधिक दबाव पड़ता है इसके कारण भी हार्ट अटैक आ सकता है।PunjabKesari

सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए उपाय | Winter Heart Health Precautions

ज्यादा ठंड होने पर सुबह जल्दी ना उठें और जल्दी स्नान ना करें। नहाने के लिए गुनगुने गर्म पानी का इस्तेमाल करें। अगर आप बीपी और शुगर के मरीज है तो इस बात का खास ख्याल रखें।

इसी के साथ झटके से एकदम ना उठें। सबसे पहले लेफ्ट साइड करवट लें, फिर उठकर कुछ मिनट बेड पर बैठें।

सुबह के समय 2 से 5 मिनट ताली जरूर बजाए। ताली बजाना एक शक्तिशाली मानसिक और शारीरिक उत्तेजक है क्योंकि ताली बजाने से आपकी ऊर्जा का चक्र एक्टिव हो जाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी सही होता है।

ठंड के मौसम में गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। यह शरीर में गर्माहट बनाए रखता है और इसी के साथ मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करें।

इसी के साथ ‘सुजोक प्वाइंट’ (sujok point for heart)को जरूर रोजाना प्रेस करें। यह आपके दिल को हैल्दी रखेगा। यह प्वाइंट आप दोनों हाथों में दबा सकते हैं।

ठंड के मौसम में रात का खाना हल्का खाना चाहिए। साथ ही 7 बजे तक रात का भोजन कर लेना चाहिए। इसे कई बीमारी खास कर पेट और हदय से संबंधित तकलीफों से आप बचते हैं।

शरीर को गर्म रखें। घर का तापमान आरामदायक रखें और  ऊनी कपड़े, मोजे और दस्ताने पहनें। सिर को गर्म रखने के लिए टोपी पहनें।
PunjabKesari

हार्ट पेशेंट हैं तो सर्दी के मौसम मे हैवी एक्सरसाइज ना करें लेकिन हल्की-फुल्की सैर, योग, और स्ट्रेचिंग जैसी एक्टिविटी जरूर करें।

हार्ट अटैक से बचाव का एक अहम रोल आपका संतुलित आहार निभाता है। संतुलित आहार में हरी सब्ज़ियां, फल, और फ़ाइबर युक्त भोजन का सेवन करें। फैटी और ऑयली भोजन खाने से बचें।

ज़्यादा नमक खाने से बचें क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल को ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

शराब और धूम्रपान को ना कहें। शराब दिल की धड़कन को असामान्य कर सकती है जबकि धूम्रपान से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं।

याद रखें यह बात

अगर आपका बीपी पहले ही बढ़ता कम होता रहता है या फिर सांस फूलने व छाती में जकड़न की समस्या रहती है तो डाक्टरी चेकअप करवाना ना भूलें। स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह या जांच के लिए, किसी पेशेवर डॉक्टर से बात करें

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 78,199 और निफ्टी 23,707 के लेवल पर क्लोज

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज (मंगलवार, 7 जनवरी) शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स में 234 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 78,199 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 91 अंक की तेजी रही, ये 23,707 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और केवल 9 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में हेल्थकेयर 1.08% और ऑयल एंड गैस में 1.60% की तेजी रही। केवल निफ्टी IT में गिरावट देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.70%% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.27% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट के IPO आज से ओपन हो गए हैं। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 6 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,575.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 5,749.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 6 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.060% की गिरावट के साथ 42,706 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.55% की बढ़त के साथ 5,975और नैस्डैक 1.24% चढ़कर 19,864 के स्तर पर बंद हुआ।
कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को सेंसेक्स 1258 अंक की गिरावट के साथ 77,964 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1778 अंक गिरकर 54,337 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। PSU बैंक सबसे ज्यादा 4.00% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही रियल्टी में 3.16%, मेटल में 3.14%,मीडिया में 2.71% और ऑटो सेक्टर 2.18% की गिरावट रही।

बिहार सरकार ने IAS सजीव हंस को किया सस्पेंड

0

बिहार के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय से उनके निलंबन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई की गई है। संजीव हंस की निलंबन अवधि 18 अक्टूबर 2024 से मान्य होगी, जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी। फिलहाल वर्तमान में वह जेल में है।

गौरतलब है कि संजीव हंस और उनके सहयोगी पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर ईडी ने 18 और 19 अक्टूबर को छापेमारी की थी। इसके बाद ‘‘अपराध की आय” और इस ‘‘गलत तरीके से अर्जित” धन को सफेद करने के आरोप में दोनों को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं ईडी ने संजीव हंस समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पटना में उनके 23.72 करोड़ के सात अचल संपत्ति को जब्त किया है। जानकारी हो कि सजीव हंस को गिरफ्तार करने के बाद नीतीश सरकार ने उन्हें सभी प्रशासनिक पदों से हटा दिया था।

बिहार के इन 14 जिलों में मनाया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने की घोषणा

0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal pandey) ने कहा कि 04 मार्च को राज्य के चिन्हित 14 जिलों में कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा, साथ ही सात मार्च को मॉप-अप दिवस के रूप में आयोजित किया जाएगा। पांडेय ने सोमवार को कहा कि राज्य के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस चार मार्च को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 14 जिलों के एक से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों के बीच निर्धारित खुराक के अनुसार कृमि से मुक्ति की दवा यानी अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

इस दिवस को चिन्हित जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी विद्यालयों (सरकारी एवं निजी), तकनीकी संस्थानों, केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिन 14 जिलों में इस दिवस का आयोजन होगा उनमें पटना, अररिया, भोजपुर, बक्सर, किशनगंज, दरभंगा, लखीसराय, नवादा, नालंदा, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया, रोहतास एवं समस्तीपुर जिले शामिल हैं। पांडेय ने कहा कि बच्चों में व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क में आने से कृमि संक्रमण होता है। कृमि संक्रमण से बच्चों के पोषण स्तर एवं हीमोग्लोबिन स्तर पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोरों को कृमि मुक्त करने के लिए राज्य में वर्ष में दो बार कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर निदेशक प्राथमिक शिक्षा, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक, निदेशक मध्याहन योजना एवं प्राइवेट स्कूल चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पटना सहित संबंधित विभागों के निदेशकों को जरूरी निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। कृमि मुक्ति की दवा स्वास्थ्य कर्मी लक्षित बच्चों एवं किशोरों को अपने सामने सेवन कराना सुनिश्चित करेंगे।

PM Modi जम्मू-कश्मीर की जनता को देंगे एक और तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

0

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में रेलवे डिवीजन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया। इसके बाद अब पी.एम. मोदी द्वारा जनता को एक और तोहफा जल्द ही मिलने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पी.एम. मोदी गांदरबल मे जेड मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी के दिन पी.एम. मोदी वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए इस टनल का उद्घाटन करेंगे। इस टनल का काम पूरा हो चुका है और यह उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। 2400 करोड़ की लागत से बना यह प्रोजैक्ट जल्द ही लोगों के सुपुर्द किया जाएगा।

लोगों को क्या होगा फायदा

इस सुरंग का सबसे बड़ा फायदा सेना और नागरिकों को होगा। बताया जा रहा है कि इस सुरंग के बनने के बाद क्षेत्रीय क्नेक्टिविटी अधिक मजबूत होगी। इतना ही नहीं खराब मौसम और बर्फबारी का भी इस सुरंग पर कोई असर नहीं होगा। इ, दौरान भी सुरंग का रास्ता लोगों के लिए खुला रहेगा। पूरा साल ही इस सुरंग के जरिए लोग सोनमर्ग जा सकेंगे।

बीजापुर नक्सली हमले के शहीदों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ में आज बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए 8 जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के कारली में रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शहीदों को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा स्थल पर शहीदों के परिजनों के आने का सिलसिला जारी है। तिरंगे में लिपटे शहीदों के पार्थिव शरीर देख देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

PunjabKesari
माओवादियों ने बौखलाहट में घटना को दिया अंजाम

नक्सली हमले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि माओवादीयों ने बौखलाहट में घटना को अंजाम दिया है। मैं अमर शहीदों को विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। बस्तर में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए जवानों ने अपना बलिदान दिया।

PunjabKesari

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में नक्सली हमले में 9 जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों को ले जा रहे पिकअप वैन को निशाना बनाया और आईईडी से उड़ा दिया। मारे गए लोगों में आठ सुरक्षाकर्मी और वाहन का चालक शामिल थे। घटना के समय सुरक्षाकर्मी एक ऑपरेशन से लौट रहे थे। जवानों के क्षत विक्षत शव मिले थे।

PunjabKesari
जवानों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार- दीपक बैज

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना को लेकर सरकार का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने साय सरकार पर निशाना साधते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। सरकार जवानों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। निर्दोष आदिवासियों की हत्या कर बस्तर में शांति स्थापित नहीं हो सकती।

बीजापुर : नक्सली हमले के अगले दिन CRPF महानिदेशक छत्तीसगढ़ पहुंचे

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक वितुल कुमार अपने बल के अभियानों की समीक्षा करने तथा बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए विस्फोट का विश्लेषण करने के लिए मंगलवार को दिल्ली से छत्तीसगढ़ पहुंचे। इस विस्फोट में सोमवार को आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना में उनके वाहन के असैन्य चालक की भी मौत हो गयी थी। अधिकारियों ने बताया कि अर्द्धसैनिक बल के कार्यवाहक प्रमुख के घटनास्थल का दौरा करने, शहीद जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने तथा अपने बल की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कुमार मंगलवार को बस्तर क्षेत्र में कुछ सीआरपीएफ शिविरों का भी दौरा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में दो साल में सुरक्षा बलों पर अपने सबसे घातक हमले में नक्सलियों ने सोमवार को अपराह्न करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंबेली गांव के पास 60-70 किलोग्राम के शक्तिशाली आईईडी का इस्तेमाल कर एक वाहन को उड़ा दिया था। बीजापुर जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स के चार-चार जवानों सहित आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए तथा उनके वाहन का चालक भी मारा गया। जिला रिजर्व गार्ड और बस्तर फाइटर्स दोनों राज्य पुलिस की इकाइयां हैं। सीआरपीएफ ने सोमवार को घातक विस्फोट से करीब सात घंटे पहले उसी जिले में करीब 20-22 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में कहा था कि मार्च 2026 तक देश से वामपंथी उग्रवाद समाप्त हो जाएगा।

गुना में ट्रेन से कटकर युवक की हुई दर्दनाक मौत, 20 फीट तक बिखरे शव के टुकड़े

मध्य प्रदेश के गुना जिले में आने वाले कैंट इलाके में बेहटा घाट में एक युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि युवक खेत में पानी दे रहा था रेलवे ट्रैक खेत से लगा हुआ है हादसे में उसके शरीर के टुकड़े 20 फीट तक जाकर गिरे, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र नाम का युवक बेहटा घाट का रहने वाला है और राजू के यहां हरवाए के रूप में काम करता है।

रविवार की शाम को धर्मेंद्र खेत पर पहुंचा और यहां पर बिजली नहीं थी धर्मेंद्र खेत में पानी दे रहा था धर्मेंद्र ट्रैक पर पहुंच गया और वहां से जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। लगभग 20 फीट तक उसके शरीर के टुकड़े बिखर गए सोमवार को जब ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि धर्मेंद्र रेलवे ट्रैक पर क्यों और कैसे पहुंच गया था।

- Advertisement -

News of the Day