Monday, February 2, 2026
Home Blog Page 1103

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे या बढ़े, देखें अपने शहर के नए रेट

पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों पर आम जनता को राहत की उम्मीद लंबे समय से है, लेकिन तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों (Govt.Oil Companies) की ओर से जारी ताजा रेट में आज कई शहरों में तेल के दाम कुछ हद तक बढ़े हैं। हालांकि कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत की बात करें तो ये 95.35 रुपए है और डीजल प्रति लीटर 88.19 रुपए है। इसके अलावा मुंबई में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 103.5 रुपए और डीजल प्रति लीटर के दाम 90.03 रुपए है।

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोलडीजल
अंबाला 95.60 ₹/L88.42 ₹/L
भिवानी95.67 ₹/L88.51 ₹/L
चरखी दादरी95.47 ₹/L88.32 ₹/L
फरीदाबाद95.56 ₹/L88.40 ₹/L
फतेहाबाद 95.85 ₹/L88.67 ₹/L
गुरुग्राम95.25 ₹/L88.10 ₹/L
हिसार95.44 ₹/L88.27 ₹/L
झज्जर95.28 ₹/L88.13 ₹/L
जींद95.36 ₹/L88.18 ₹/L
कैथल 94.10 ₹/L87.94 ₹/L
करनाल 94.78 ₹/L87.61 ₹/L
कुरुक्षेत्र95.15 ₹/L87.99 ₹/L
पानीपत94.74 ₹/L87.55 ₹/L

हरियाणा में गैर-राज्य सिविल सेवा वर्ग‌ से आईएएस बनकर 2 वर्ष में ही जिला डीसी पद पर तैनाती‌ संभव

हरियाणा सरकार द्वारा 1 जनवरी 2025 से प्रदेश कैडर के 2016 बैच के 6 आई.ए.एस. अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (जैग) अर्थात पे-मैट्रिक्स के लेवल 12 में प्रमोट किया गया है, जो किसी अमुक वर्ष के आरम्भ में उसी वर्ष आई.ए.एस. में नौ वर्ष की सेवा पूरी करने वाले  साफ़-स्वच्छ सेवा-रिकॉर्ड वाले अधिकारियों को प्रदान किया जाता है।

अब इनमें से 2 आई.ए.एस. अधिकारी नामत: अभिषेक मीणा और राहुल नरवाल तो संघ लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा वर्ष 2015-16 में ली गई अखिल भारतीय सिविल सेवा परीक्षा को उत्तीर्ण कर अगस्त,2016 में सीधे आई.ए.एस. की सेवा में नियुक्त हुए थे एवं उन्हें हरियाणा कैडर अलाट किया गया था। हालांकि इनके अतिरिक्त चार अधिकारी  ऐसे हैं जिन्हें आई.ए.एस. सेवा में नियुक्त हुए केवल 2 वर्ष 2 महीने का ही समय हुआ है.

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट और  प्रशासनिक मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने बताया कि 25 अक्टूबर 2022 को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा हरियाणा प्रदेश से गैर-राज्य सिविल सेवा अर्थात नॉन-एच.सी.एस. कोटे से प्रदेश सरकार के चार ग्रुप-ए अधिकारियों का चयन कर  सीधे आईएएस में नियुक्त किया गया था। जिनमें  डॉ. विवेक भारती, डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, डॉ. जैन्द्र सिंह छिल्लर और डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रंगी शामिल थे जिन्हें अब आई.ए.एस. में नियुक्ति के 2 वर्ष‌ 2 महीने बाद ही नौ वर्षो की आई.ए.एस. सेवा का लाभ प्रदान कर जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रमोट कर किया गया था। सनद रहे कि उपरोक्त चारो अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा अक्टूबर,2022 में आईएएस नियुक्ति होने के कुछ माह बाद 2016 का बैच वर्ष अलोट कर दिया गया था.

हेमंत ने बताया कि उक्त चारों अधिकारियों की  नियुक्ति  आईएएस (चयन द्वारा नियुक्ति ) रेगुलेशंस, 1997 और आईएएस (प्रोबेशन ) नियमावली, 1954 के अंतर्गत  की गई थी. आई.ए.एस. में सीधे नियुक्ति से पहले डॉ. हरीश कुमार  वशिष्ठ और डॉ. ब्रह्मजीत सिंह रंगी  हरियाणा सरकार के पशुपालन और डेयरी  विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर प्रदेश सरकार के  क्लास वन अधिकारी थे.  वही विवेक भारती और  जैन्द्र छिल्लर दोनों हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय महाविद्यालयों में बतौर वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत थे.

बहरहाल आई.ए.एस. में जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रमोशन होने के बाद उपरोक्त चारों अधिकारी प्रदेश सरकार में स्पेशल सेक्रेटरी (विशेष सचिव ) रैंक में आ गए हैं. हालांकि वह जिले में उपायुक्त (डी.सी.)  तैनात होने के लिए भी योग्य हैं. वर्तमान में डा. हरीश वशिष्ठ पलवल जिले में जुलाई,2024 से  और विवेक भारती महेंद्रगढ़ जिले में नवम्बर, 2024 से बतौर  उपायुक्त तैनात हैं। भारती इससे पूर्व गत वर्ष अगस्त से नवम्बर माह तक कैथल जिले में भी डीसी तैनात रह चुके हैं।

वहीं डॉ. ब्रह्मजीत रंगी वर्तमान में अंबाला जिले में अतिरिक्त उपायुक्त (ए.डी.सी.) एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी (डीसीआरआईओ) पद पर तैनात हैं जबकि  जैन्द्र छिल्लर हरियाणा के वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव और हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास  के सी.ई.ओ. पद पर कार्यरत हैं.

रोचक बात यह है कि अक्टूबर, 2022 में आईएएस में सीधी नियक्ति के छ: महीने बाद ही अप्रैल, 2023 में हरियाणा सरकार द्वारा उपरोक्त चारों अधिकारियों को प्रदेश के चार विभिन्न जिलों में बतौर अतिरिक्त उपायुक्त (ए.डी.सी.)  तैनात कर दिया गया था जिस पर आम तौर पर यूपीएससी ओपन परीक्षा से बने आईएएस को नियुक्ति के चार वर्ष पूरे करने के  बाद ही तैनात किया जाता है.

हेमंत का कहना है कि जब भी कोई व्यक्ति देश की सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाली आई.ए.एस. सेवा में नियुक्त होता है, बेशक वह यूपीएससी द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाने वाली आल इंडिया  सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर अर्थात ओपन भर्ती में चयनित होकर बना हो अथवा प्रदेश सिविल सेवा कोटे से प्रमोट होकर बना हो या गैर-सिविल सेवा वर्ग से सीधे चयनित होना बना हो, उसके मन  में यह चाह अवश्य होती है  कि वह जल्द ही प्रदेश  के किसी  ज़िले के सबसे अहम और सर्वोच्च माने जाने वाले प्रशासनिक पद अर्थात डी.सी. (डिप्टी कमिश्नर -उपायुक्त ) तैनात हो।

अब यूपीएससी की परीक्षा पास पर आई.ए.एस. बने अधिकारी को नियुक्ति के कम से कम   पांच से छ: वर्षो तक डी.सी. पद पर तैनाती के लिए इंतज़ार करना पड़ता है. वहीं प्रादेशिक सिविल सेवा जैसे हरियाणा में एच.सी.एस. अधिकारी को आई.ए.एस. में प्रमोशन के किये ही  कम से कम 15 से 20 वर्ष का इंतज़ार करना पड़ता है, आईएएस में प्रमोशन के  बाद ही वह जिले का डी.सी. तैनात हो सकता है. हालांकि नॉन-एच.सी.एस. कोटे से सीधे बने आईएएस  की नियुक्ति के दो वर्ष में ही जिले के डीसी पद पर तैनाती को निश्चित तौर पर उपलब्धि ही कहा जाएगा.

Haryana Crime: जींद में बेरहमी से युवक की हत्या, बाइक ठीक करने के बहाने आरोपी ले गए थे साथ

जींद जिले के किशन पूरा गांव में दिनदहाड़े मर्डर का मामला सामने आया है। हमलावरों ने 23 साल के युवक के ऊपर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया। मौका देखते ही घटना को अंजाम देकर आरोपी मोके से भाग गए। परिजनों के घायल युवक को जींद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि घर पर दो युवक आए थे और बाइक को ठीक करने के बहाने लड़के को यह कह कर ले गए थे कि हमारी बाइक खराब हो चुकी है, उसको ठीक कर दो। पहले से ही गली के अंदर तीन और युवक के घटना को अंजाम देने के लिए बाहर खड़े थे और जब विनोद उनके पास पहुंचा तब युवकों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक को जींद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां युवक को मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा के लाल ने किया नाम रोशन, जिम्नास्टिक में जीता गोल्ड

अंबाला छावनी के रहने वाले योगेश्वर ने जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में एक बार फिर से हरियाणा और अंबाला का नाम रोशन किया है। गुजरात के सूरत में चल रही जिम्नास्टिक ऑल एज ग्रुप नेशनल चैंपियनशिप जोकि 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में अंबाला के योगेश्वर सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंबाला से हरियाणा की टीम में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन 12 खिलाड़ियों में से योगेश्वर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का चैंपियन जिम्नास्ट बनने का गौरव हासिल किया।

अंबाला से हरियाणा की टीम में 12 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा 

योगेश्वर के कोच सतपाल ने बताया कि गुजरात के सूरत में चल रही जिम्नास्टिक आल एज ग्रुप नेशनल चैंपियनशिप जोकि 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में अंबाला के योगेश्वर सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंबाला से हरियाणा की टीम में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन 12 खिलाड़ियों में से योगेश्वर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का चैंपियन जिम्नास्टिक बनने का गौरव हासिल किया। इस प्रतिस्पर्धा में योगेश्वर ने सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।

योगेश्वर ने अपने जूनियर के लिए कही ये बात 

उन्होंने कहा कि जानवी मल्होत्रा ने रिदमिक जिम्नास्टिक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, योगेश्वर का कहना हैं कि उन्हें बहुत गर्व महसूस होता हैं कि उन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ और गोल्ड मेडल जीत पाया। उन्होंने कहा कि वे अपने जूनियर को भी यही कहेगे कि ज्यादा मेहनत करें और हरियाणा के लिए मेडल लेकर आएं।

आने वाले समय में प्रदर्शन और अच्छा होगाः जिला खेल अधिकारी

अंबाला के योगेश्वर के गोल्ड मेडल जीतने पर जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा भी काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज बहुत ही खुशी की बात हैं कि अंबाला का खिलाड़ी जिमास्टिक में 3 गोल्ड मेडल लेकर आया। गुजरात के सूरत में चल रही जिम्नास्टिक आल एज ग्रुप नेशनल चैंपियनशिप मे योगेश्वर 3 गोल्ड मेडल 3 इवेंट मे लेकर आया हैं जिसमें एक लड़की भी ब्रॉज मेडल लेकर आई हैं। ये बहुत ही खुशी की बात हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद हैं कि आने वाले समय मे ये प्रदर्शन और अच्छा होगा।

Bilaspur: घुमाणी के जितेंद्र चंदेल ने पास की एचएएस परीक्षा

0

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के घुमाणी गांव के होनहार युवा जितेंद्र चंदेल ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा (एचएएस) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मंगलवार को पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर जितेंद्र और उनके परिवार को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर गर्ग ने कहा कि जितेंद्र चंदेल की इस उपलब्धि पर घुमारवीं क्षेत्र को गर्व है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से प्रेरणा लेकर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की अपील की।

कोविड के बाद HMPV Virus ने बढ़ाई चिंता, हिमाचल में भी अलर्ट

0

एक ओर जहां लोग अभी कोविड के दौर से पूरी तरह से उभर नहीं सके हैं, वहीं अब ह्यूमन मैटान्यूमोवायरस (एच.एम.पी.वी.) ने देश व प्रदेशवासियों की चिंता को बढ़ा दिया है। एचएमपीवी वायरस को लेकर अब हिमाचल भी सतर्क हो गया है। कर्नाटक में आए इसके मामलों के बाद जहां सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की गई और सभी प्रदेशों व केंद्र शासित राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है।

वहीं इस बैठक के उपरांत स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी की अध्यक्षता में सभी मैडीकल कालेजों के प्राचार्यों, सभी जिलों के सी.एम.ओ. व एम.एस. के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वास्थ्य सचिव ने दिशा-निर्देश दिए कि इंफ्लुएंजा से संबंधित मामलों या गंभीर श्वस्त के सभी मामलों की निगरानी की जाए।

डॉ. राकेश प्रताप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने बताया कि मास्क, पीपीई किट, ऑक्सीजन कसंट्रेटर समेत दवाइयों का स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त स्टॉक है। हालांकि बीएमओ और फील्ड स्टाफ को अपनी तैयारियां हर वक्त पूरी रखने के निर्देश जारी किए हैं।

क्या है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी)?

ह्यूमन मोटान्यूमोवायरस, जिसे एचएमपीवी के छोटे नाम से भी जाना जाता है, इंसानों की श्वसन प्रक्रिया पर प्रभाव डालने वाला वायरस है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हो गई थी। तब नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया था। यह पैरामाइक्सोविरीडे परिवार का वायरस है।

श्वसन संबंधी अन्य वायरस की तरह यह भी संक्रमित लोगों के खांसने-छींकने के दौरान उनके करीब रहने से फैलता है। कुछ स्टडीज में दावा किया गया है कि यह वायरस पिछले छह दशकों से दुनिया में मौजूद है।

Himachal Weather: पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

0

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार सुबह कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। विशेष रूप से ऊपरी शिमला के कुफरी-फागू मार्ग पर बर्फ और फिसलन के कारण यातायात ठप हो गया। नारकंडा की ओर से भी बसें नहीं चली, जिससे यात्री परेशान हो गए।

लोक निर्माण विभाग ने स्थिति को सुधारने के लिए मिट्टी बिछाने का काम शुरू कर दिया, ताकि मार्ग को साफ किया जा सके और यातायात बहाल किया जा सके। इसके अलावा, शिमला से ऊपरी शिमला की ओर बसों की सेवा भी मंगलवार सुबह के समय रोक दी गई थी। ऐसे में यात्रा करने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम 10 जनवरी तक साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि, इस दौरान निचले पहाड़ी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह, बिलासपुर, ऊना, मंडी और सुंदरनगर जैसे क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिला।

कोहरे के कारण इन स्थानों पर दृश्यता में कमी आई और यातायात में भी रुकावटें आईं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर से बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इन दो दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट भी आ सकती है।

हालांकि, 13 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है, और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इस समय के दौरान यातायात और यात्रा करने में कोई बड़ी समस्या नहीं आने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यात्री और स्थानीय लोग आगामी दिनों में मौसम की स्थिति के अनुसार अपनी योजनाओं को बदल सकते हैं।

HAS का फाइनल परिणाम घोषित, मैरिट सूची में लड़कों का दबदबा, उमेश ने किया टॉप

0

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (एचएएस व अन्य पद) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 2 से 6 जनवरी तक आयोजित हुए पर्सनैलिटी टैस्ट के बाद सोमवार काे देर शाम हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मैरिट के आधार पर फाइनल परिणाम घोषित किए। इसमें 9 उम्मीदवार एचएएस बने हैं जबकि 3 उम्मीदवार तहसीलदार, 1 उम्मीदवार जिला पंचायत अधिकारी, 3 जिला वैल्फेयर कम प्राेबेशन अधिकारी, 3 असिस्टैंट रजिस्ट्रार और 1 उम्मीदवार जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के पद पर चयनित हुए हैं। कुल 20 उम्मीदवारों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। मैरिट सूची में लड़कों का दबदबा रहा है।

उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों में उमेश (एचएएस), मोहित सिंह (एचएएस), जितेंद्र चंदेल (एचएएस), स्वाति वालिया (तहसीलदार), अनूप शर्मा (तहसीलदार), राहुल शर्मा (तहसीलदार), संजय कुमार (जिला पंचायत अधिकारी), नितिन राणा (जिला वैल्फेयर कम प्राेबेशन अधिकारी), शिवांशी सूद (असिस्टैंट रजिस्ट्रार), अवस पंडित (जिला वैल्फेयर कम प्राेबेशन अधिकारी), राहुल धीमान (एचएएस), साहिल (जिला वैल्फेयर कम प्राेबेशन अधिकारी), अरुण कुमार सांख्यान (असिस्टैंट रजिस्ट्रार), आस्था (एचएएस), अखिल सिंह ठाकुर (असिस्टैंट रजिस्ट्रार), तानिया कश्यप (एचएएस), करण (जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले), अंकुश कुमार (एचएएस), रजत चौधरी (एचएएस) और प्रियंका (एचएएस) शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से हालांकि 30 पद विज्ञापित किए गए थे लेकिन 20 पदों पर ही योग्य उम्मीदवार मिले। इससे पहले मुख्य परीक्षा बीते वर्ष 3 से 10 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी। हिमाचल प्रदेश लाेक सेवा आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि आयोग ने परिणाम घोषित कर वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।

पंजाब में बड़ा घोटाला, जिंदा लोगों को मार दिया, होश उड़ा देगा पूरा मामला

0

पंजाब में बड़ा घोटाला करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और ऐसे 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, इस गिरोह ने फर्जी दस्तावेजों और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए 16 लोगों की मौत दिखाकर करोड़ों रुपए का बीमा क्लेम हड़प लिया।

इस घोटाले में अपने भी शामिल हैं। पति-पत्नी, बेटे और भाई के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। पुलिस ने 16 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। क्लेम की Nominee पत्नी, बेटे, भाई का पता बीमा धारकों से अलग दिखाया गया है। धोखाधड़ी करने वाला  गिरोह एक ही है, इसका पता दस्तावेजों में एक जैसी लिखावट और ज्यादातर मोबाइल नंबर दोहारने पर लगता है।

ज्यादातर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र अन्य राज्यों से तैयार हुए हैं। मौत का कारण भी सभी में करीब दिल का दौरा बताया जा रहा है। उक्त गिरोह ने बीमा कंपनियों से करीब 5.68 करोड़ रुपए हड़पे हैं। उक्त लोगों ने पहले एक फाइनेंस बैंक में फर्जी खाता खुलवाया। बाद में पति, भाई, बेटे ने बीमा धारकों से अलग-अलग पता दिखाकर रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। आरोपियों ने 1 जनवरी 2015 से अप्रैल 2023 तक अलग-अलग तरीके से यह घोटाला किया है। पुलिस ने अब मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

पंजाब में आने वाले कुछ घंटों में होगी बारिश, अभी-अभी आई बड़ी खबर

0

पंजाब के कई इलाके आज घने बादलों से ढके हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, कल शाम भी पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। आज भी कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश की संभावना विभाग की ओर से बताई गई है।  मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे और शीतलहर की भी भविष्यवाणी की है।  इसके साथ ही 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इस बीच बारिश की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में ठंड और अधिक बढ़ने वाली है। फिलहाल पंजाब में शीतलहर जारी है और 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

- Advertisement -

News of the Day