Sunday, February 1, 2026
Home Blog Page 1107

India Gate का नाम बदलकर ‘भारत माता द्वार’ करने की मांग

0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर दिल्ली के इंडिया गेट का नाम बदलने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इंडिया गेट का नाम बदलकर ‘भारत माता द्वार’ किया जाए ताकि इस ऐतिहासिक स्थल के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

PunjabKesari

भारत की संस्कृति से जुड़ा है पीएम मोदी का नेतृत्व
जमाल सिद्दीकी ने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा मिला है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पीएम मोदी ने भारत की विरासत को फिर से जगाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जैसे राजपथ का नाम कर्तव्य पथ में बदलना, और मुगलों और अंग्रेजों से जुड़ी नकारात्मक धरोहरों को समाप्त करना।

शहीदों को श्रद्धांजलि का एक और तरीका
सिद्दीकी ने अपने पत्र में लिखा, “इंडिया गेट पर दर्ज हजारों शहीदों के नाम को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए इसका नाम ‘भारत माता द्वार’ रखा जाए। यह हमारी संस्कृति, इतिहास और वीरता का प्रतीक होगा।”

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड का संदर्भ
सिद्दीकी ने इस पत्र में यह भी बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड इस परिवर्तन के महत्व को और बढ़ाएगी। यह प्रस्ताव भारतीय राष्ट्रीयता और हमारे वीर शहीदों के प्रति सम्मान को दर्शाएगा।

सूरत: मोबाइल की लत ने ली बच्ची की जान, मां की डांट से उठाया खौफनाक कदम

0

आजकल मोबाइल फोन का इस्तेमाल हर उम्र के लोग करते हैं लेकिन मोबाइल की लत बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। ऐसी ही एक दुखद घटना गुजरात के सूरत शहर से सामने आई है जहां एक 14 साल की बच्ची ने मोबाइल की लत के कारण आत्महत्या कर ली।

क्या है पूरा मामला?

घटना का स्थान और पीड़ित

: यह घटना सूरत के पांडेसरा इलाके की अवीरभाव सोसायटी में हुई।
: मृतक का नाम जहां निषाद था जोकि आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

कैसे हुई घटना?

जहां का अधिकतर समय मोबाइल पर गेम खेलने और वीडियो देखने में बीतता था। उसकी मां ने उसे मोबाइल पर ज्यादा समय बिताने के लिए डांटा। डांट से आहत होकर जब मां सब्जी लेने बाजार गई तो बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मां लौटी तो उसने बच्ची को फंदे से लटका हुआ पाया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मोबाइल की लत क्यों खतरनाक है?

: बच्चों को कम उम्र में मोबाइल देने से वे इसकी लत के आदी हो जाते हैं।
: गेम और वीडियो देखने की आदत उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है।
: माता-पिता की डांट-फटकार का असर बच्चों पर गहरा पड़ता है जिससे वे गलत कदम उठा सकते हैं।

वहीं विशेषज्ञ बच्चों को डांट, फटकार कर मोबाइल से दूर करने को एक अच्छा तरीका नहीं मानते हैं। सबसे पहले बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम तय कर दें। चाहें वो टीवी देखें, मोबाइल चलाएं या गेम खेलें। इसके साथ ही मां-बाप को भी बच्चे के साथ मनोरंजन में शामिल होना चाहिए और खुद को भी फोन से दूर रखना चाहिए। इतना ही नहीं बच्चों को बाहर खेलने के लिए प्रेरित करें उनकी पसंदीदा एक्टिविटी करवाएं। दोस्तों के साथ समय बिताने दें। यह सब मां-बाप की देखरेख में होना चाहिए। अगर स्थिति गंभीर हैं तो तुरंत बच्चे की काउंसलिंग करवाएं।

UP : गंगा में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोग डूबे

जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा अस्पताल में भर्ती है जबकि दो लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, लापता व्यक्तियों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है । अब तक तक उनका पता नहीं चला है।

थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दारानगर निवासी जेके मिश्रा अपने परिवार के साथ 10 दिन पूर्व दिवंगत हुए अपने पिता मनमोहन मिश्रा का दसवां श्राद्ध करने थाना क्षेत्र के कड़ा घाट पर सोमवार को आए थे। जेके मिश्रा (50) के साथ उनके छोटे भाई जनार्दन मिश्रा (45), बेटे शिखर (28) और भतीजे ऋषभ मिश्रा (20) भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मुंडन संस्कार करवाने के बाद चारों गंगा स्नान करने लगे और तभी स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से चारों डूब गए ।

सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की सहायता से जेके मिश्रा व उनके बेटे शिखर मिश्रा को नदी से बाहर निकाल लिया तथा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां इलाज के दौरान जेके मिश्रा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जनार्दन मिश्रा और उनके बेटे ऋषभ का पता नहीं चला है। सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दोनों लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए गोताखोरों द्वारा बचाव अभियान जारी है।

PM मोदी बोले- भारत में जल्द दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में रेलवे के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलावों और हाई-स्पीड ट्रेनों की बढ़ती मांग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत की पहली बुलेट ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

रेलवे में ऐतिहासिक बदलाव

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 वर्षों में रेलवे ने ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं। 2014 तक केवल 35 प्रतिशत रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण हुआ था, लेकिन आज यह आंकड़ा लगभग 100 प्रतिशत तक पहुंचने वाला है। साथ ही पिछले 10 सालों में 30,000 किलोमीटर से अधिक नए रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। देश में हाई-स्पीड ट्रेनों की मांग तेजी से बढ़ रही है और 136 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों को 50 से अधिक रूटों पर चलाया जा रहा है। हाल ही में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का सफल परीक्षण भी किया गया है।

जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया। इससे जम्मू-कश्मीर में रेलवे संपर्क और मजबूत होगा।

यह डिवीजन 742.1 किलोमीटर लंबे ट्रैक को कवर करेगा।

इससे पठानकोट, जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर और बारामूला जैसे शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्थानीय लोगों के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

तेलंगाना में नया टर्मिनल स्टेशन

तेलंगाना के चारलापल्ली में नया टर्मिनल स्टेशन बनाया गया है, जिसकी लागत लगभग 413 करोड़ रुपये आई है।

यह स्टेशन पर्यावरण के अनुकूल है और इससे सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुड़ा जैसे टर्मिनलों पर भीड़ कम होगी।

यहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

ओडिशा में रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला

प्रधानमंत्री ने पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखी।

यह ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

इससे सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और व्यापार तथा उद्योगों को फायदा पहुंचेगा।

रेलवे के चार विकास मानक

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उनकी सरकार रेलवे के चार मुख्य मानकों पर काम कर रही है…

आधुनिकीकरण – रेलवे में नई तकनीक और तेज गति की ट्रेनों का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है।

आधुनिक सुविधाएं – यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देने पर ध्यान दिया जा रहा है।

बेहतर संपर्क – देश के सभी हिस्सों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।

रोजगार और विकास – नई परियोजनाओं से रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

मेट्रो नेटवर्क में बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत का मेट्रो नेटवर्क 1000 किलोमीटर से अधिक हो गया है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में ‘नमो भारत’ ट्रेन का उद्घाटन किया, जो आधुनिक संपर्क का बेहतरीन उदाहरण है।

बुलेट ट्रेन जल्द दौड़ेगी

मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ेगी। हाई-स्पीड ट्रेनों की मांग को देखते हुए सरकार तेजी से काम कर रही है और भविष्य में और भी आधुनिक ट्रेनें चलाई जाएंगी।

अब भारत में भी HMPV ने पकड़ी रफ्तार, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

चीन में फैल रहे HMPV (ह्यूमन मेटापनेयूमोवायरस) वायरस के भारत में भी तीन मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक में दो बच्चों में HMPV संक्रमण पाया गया है, और गुजरात के अहमदाबाद में एक दो महीने का बच्चा भी संक्रमित पाया गया है। इस जानकारी के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने एक आपात बैठक बुलाई है।

दोनों बच्चे बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती हैं। वे नियमित जांच के लिए अस्पताल आए थे और टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि, कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बच्चों के सैंपल निजी अस्पताल में भेजे गए थे, सरकारी लैब में नहीं।

सरकार ने यह भी बताया कि भारत में ICMR और IDSP के माध्यम से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों की निगरानी की जाती है और आंकड़ों से यह पता चला है कि इन्फ्लूएंजा और श्वसन संबंधित बीमारियों के मामलों में कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं हुई है। आईसीएमआर एचएमपीवी की टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाएगा और मामलों पर निगरानी रखेगा।

यह भी महत्वपूर्ण है कि इन दोनों बच्चों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है, यानी वे विदेश से नहीं आए थे। इस समय यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये मामले वही HMPV स्ट्रेन हैं जो चीन में फैल रहा है। इसके बाद, महाराष्ट्र सरकार ने भी HMPV वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

HMPV वायरस से बचाव के लिए जरूरी टिप्स:
  • छींकते और खांसते समय रुमाल या कपड़े का इस्तेमाल करें।
  • खांसी और सर्दी से प्रभावित लोग पब्लिक जगहों पर ना जाएं।
  • अल्कोहल आधारित सैनिटाइज़र का उपयोग करें।
  • हाथ मिलाने से बचें।
  • एक ही रुमाल का बार-बार इस्तेमाल न करें।
  • सार्वजनिक जगहों पर थूकने से बचें।
  • यदि आपको संक्रमण हो, तो खुद से दवा न लें।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, पिकअप वैन को बनाया निशाना, 9 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कुटरू इलाके में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। नक्सलियों ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों को ले जा रहे पिकअप वैन को आईईडी से उड़ा दिया, जिसमें कम से कम 9 जवान शहीद हो गए। मारे गए लोगों में आठ सुरक्षाकर्मी और वाहन का चालक शामिल है। घटना के समय सुरक्षाकर्मी एक ऑपरेशन से लौट रहे थे।

अबूझमाड़ में ऑपरेशन के दौरान पांच नक्सली ढेर

इससे पहले आज सुबह ही सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने पांच नक्सलियों को मार गिराया जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से एके-47 और सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR) जैसे स्वचालित हथियार भी बरामद किए।

वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल से और भी जानकारी मिलने का इंतजार है। यह हमला नक्सलियों की गतिविधियों को काबू में लाने की कोशिशों के बीच एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

हैदराबाद के रामेश्वरम कैफे की देशभक्ति, ऐसी मिशाल आपने कभी नहीं देखी होगी

0

हैदराबाद का रामेश्वरम कैफे अपनी अनोखी परंपरा के लिए चर्चा में है। यहां हर दिन सुबह 5 बजे, रेस्टोरेंट खुलने से पहले पूरा स्टाफ राष्ट्रगान गाता है। यह न केवल एक प्रेरणादायक पहल है बल्कि देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा देती है।

राष्ट्रगान के साथ सकारात्मकता की शुरुआत
इस पहल का मकसद है दिन की शुरुआत सकारात्मकता और एकता के साथ करना। रेस्टोरेंट प्रबंधन का मानना है कि यह अभ्यास न केवल स्टाफ के मनोबल को ऊंचा करता है, बल्कि ग्राहकों के बीच भी एक खास संदेश पहुंचाता है।

सोशल मीडिया पर चर्चा
इस खबर के वायरल होने के बाद, एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल उठाया कि क्या सभी ऑफिस, मॉल और कार्यस्थलों पर भी इस परंपरा को अपनाया जाना चाहिए। कई लोगों ने इसे सराहा और इसे अन्य जगहों पर लागू करने की मांग की।

राष्ट्रगान गाना न केवल देशप्रेम का प्रतीक है बल्कि एक टीम को साथ लाने और अनुशासन सिखाने का तरीका भी है। रेस्टोरेंट की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन सकती है।

https://twitter.com/DesiMemesTweets/status/1876156154910478596?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1876156154910478596%7Ctwgr%5Ed5c19532ca1b320b4d73e66dcabd8b0e55545774%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fpatriotism-of-rameshwaram-cafe-of-hyderabad-2085578

कर्नाटक में HMPV के दो मामले, सरकार ने कहा – घबराने की जरूरत नहीं

0

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को भरोसा दिलाया कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य में HMPV के दो मामले सामने आने के बाद सरकार ने यह बयान दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा इतिहास नहीं है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा- “HMPV कोई नया वायरस नहीं है। यह पहले से ही देश में मौजूद है। रिपोर्ट्स में इसे भारत का पहला मामला बताया जा रहा है, जो सच नहीं है। पहले भी लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। आठ महीने के जिस शिशु में यह संक्रमण पाया गया है। वह स्थानीय निवासी है और उसका किसी अन्य देश, जैसे कि चीन से कोई संबंध नहीं है।

चीन में फैला नया स्वरूप, भारत में हालात सामान्य

मंत्री राव ने बताया कि चीन में HMPV का नया स्वरूप फैला है, लेकिन भारत में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। भारत सरकार चीन की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

सामान्य लक्षण और इलाज

HMPV वायरस से संक्रमित लोगों में आमतौर पर सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं। यह संक्रमण बिना किसी विशेष इलाज के कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। मंत्री ने कहा कि इसे लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह कोई नया वायरस नहीं है।

जांच और सावधानियों पर जोर

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में आठ महीने के शिशु में HMPV संक्रमण पाया गया है। हालांकि, नमूनों की सरकारी लैब में पुष्टि नहीं हुई है। जांच के नतीजे आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

मंत्री राव ने कहा कि सरकार ICMR (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) और केंद्र सरकार के संपर्क में है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो आगे जांच और परीक्षण बढ़ाए जाएंगे।

आंध्र प्रदेश में भी स्थिति सामान्य

आंध्र प्रदेश सरकार ने भी इस मुद्दे पर बयान जारी किया है। राज्य की लोक स्वास्थ्य निदेशक के. पद्मावती ने कहा कि वहां अभी तक HMPV का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह वायरस कोविड-19 की तरह फैल सकता है और बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित कर सकता है। यह संक्रमण खांसने, छींकने, छूने और हाथ मिलाने से फैल सकता है। हालांकि, फिलहाल इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

सावधानी बरतें, घबराएं नहीं

मंत्री राव ने कहा कि लोग घबराने की बजाय सामान्य सावधानियां अपनाएं। हाथ धोना, दूरी बनाए रखना और अगर लक्षण दिखें तो मास्क पहनना फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर अपडेट जारी किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने Charlapalli Railway Station का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में स्थित चर्लापल्ली के नए रेलवे टर्मिनल स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक टर्मिनल को 413 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। यह स्टेशन पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन के साथ यात्रियों को उन्नत सुविधाएं प्रदान करेगा। साथ ही, यह सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचेगुडा के मौजूदा टर्मिनलों पर बढ़ते दबाव को कम करने में मदद करेगा।

प्रमुख विशेषताएं और सेवाएं
चर्लापल्ली रेलवे टर्मिनल को एक कोचिंग हब के रूप में विकसित किया गया है। यहां प्रतिदिन लगभग 24 ट्रेनें संचालित होंगी। नए टर्मिनल में यात्रियों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें एक विशाल परिसंचारी क्षेत्र, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग और बस परिवहन के लिए समर्पित क्षेत्र शामिल हैं। टर्मिनल औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ-साथ मालगाड़ियों के संचालन में भी अहम भूमिका निभाएगा। यहां से विशेष ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिसमें त्योहारों के दौरान संक्रांति विशेष ट्रेनों का संचालन भी शामिल है।

स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी को टर्मिनल के उद्घाटन के लिए धन्यवाद दिया और राज्य में क्षेत्रीय रिंग रेल परियोजना शुरू करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना तेलंगाना के 60% हिस्से को शहरीकृत करने की क्षमता रखती है। समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में वर्चुअल माध्यम से कई नेता और अधिकारी जुड़े।

Bihar News: ट्रेन के नीचे फंसी गर्भवती महिला, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई जान

0

बिहार के सुपौल के एक रेलवे स्टेशन पर आज यानी सोमवार की सुबह एक गर्भवती महिला दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल महिला ट्रेन के नीचे फंस गई। पर गनीमत रही स्थानीय लोगों, रेलवे प्रशासन और यात्रियों के सहयोग, सूझबूझ और तत्परता से महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि महिला को गंभीर चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुपौल के निर्मली रेलवे स्टेशन की घटना है। गर्भवती महिला की पहचान सरिता कुमारी के रूप में हुई है जो कि ललितग्राम थाना क्षेत्र के नया ग्राम टेंगरी की रहने वाली है। वह आठ महीने की गर्भवती थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन बदलते समय गर्भवती महिला का पैर फिसल गया जिस वजह से वह ट्रेन के नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरपीएफ और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 35 मिनट बाद महिला को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिली। महिला का प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बता दें कि महिला को कमर व जांघ में गंभीर चोटें आई है।

- Advertisement -

News of the Day