Sunday, February 1, 2026
Home Blog Page 1108

Free सफर बंद! पंजाब की इन महिलाओं से जुड़ी आ गई अहम खबर

0

पंजाब में जहां लोग सरकारी बसों का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और महिलाएं भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा रही हैं, वहीं राज्य में 13 सरकारी बसों के रूट बंद पड़े हैं।

इससे यहां के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और यहां की महिलाएं मुफ्त में यात्रा भी नहीं कर सकती हैं। अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में बंद पड़ी 13 सरकारी बसों का रूट शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब के खजाने को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि 6 टाइम गिद्दड़बाहा से श्री मुक्तसर साहिब तक 6 बार वाया मधीर, गुआरा और गिलजेवाला के 3 बार गिद्दड़बाहा से श्री मुक्तसर साहिब तक वाया कोटभाई, छतेआणा आदि रूट बंद है। इसके साथ ही 4 बार गिद्दड़बाहा से डबवाली वाया लालबाई, चन्नू से लंबी भी बंद कर दिए गए है। इससे निजी ट्रांसपोर्टर खूब फायदा उठा रहे हैं।

इससे सरकारी खजाने का राजस्व घटने के साथ-साथ यहां की महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त बस सेवा भी बाधित हो रही है।महिलाएं प्राइवेट बसों में जाने को मजबूर हैं। राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि जल्द से जल्द बसें चलाकर आम लोगों को सुविधा दी जाए। वहीं पी.आर.टी.सी. और पंजाब रोडवेज के कर्मचारी आज से 3 दिन की हड़ताल पर है, जिसके चलते अगले तीन राज्यों में सरकारी बसें नहीं चलेंगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी Realme 14 Pro सीरीज

Realme 14 Pro सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। यह सीरीज 16 जनवरी को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी ने इन डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, कई खास फीचर्स सामने आए हैं।

PunjabKesari

डिजाइनऔर रंग

Realme 14 Pro सीरीज को 4 कलर ऑप्शन पर्ल व्हाइट, साबर ग्रे, बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक में पेश किया जाएगा। बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक रंग केवल भारत के लिए एक्सक्लूसिव होंगे। इन स्मार्टफोन्स में दुनिया के पहले कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग डिज़ाइन और ट्रिपल फ्लैशलाइट फीचर होगा। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में 7.55mm पतला डिज़ाइन और क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले होगा, जो बेजल्स को कम करने में मदद करेगा।

शानदार कैमरा सेटअप

PunjabKesari

Realme 14 Pro सीरीज में 3840Hz PWM डिमिंग और 1.5K रिजॉल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। यह कैमरा 120x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी होगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस सीरीज का कैमरा सेगमेंट का सबसे बेहतरीन कैमरा होगा। इसके साथ ही कुछ DSLR से ली गई तस्वीरें भी कंपनी ने शेयर की हैं, जो कैमरा की गुणवत्ता को साबित करती हैं।

सुरक्षा और बैटरी

Realme 14 Pro सीरीज को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाएगी। इस सीरीज के एक मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक बैटरी की लाइफ मिलेगी।

प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

Realme 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया जाएगा, जबकि Realme 14 Pro में Dimensity 7300 SoC प्रोसेसर मिलने की संभावना है, जैसा कि Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है।
इस सीरीज में एडवांस AI Ultra Clarity 2.0 फीचर भी मिलेगा, जो विभिन्न सीनारियोज़ के हिसाब से अल्ट्रा-क्लियर तस्वीरें देगा। AI HyperRAW एल्गोरिद्म के साथ एडवांस HDR प्रोसेसिंग तस्वीरों को और भी बेहतर बनाएगी और AI Snap Mode से तस्वीरों को स्मार्ट तरीके से कैप्चर किया जाएगा।

शरीर को ताकत से भर देगा मूंग दाल का स्वादिष्ट लड्डू, सर्दी में जरूर करें ट्राई

0

मूंग दाल लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो खासतौर पर त्योसर्दियों का मौसम में बनाई जाती है। मूंग दाल लड्डू में प्रोटीन, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे सेहतमंद बनाते हैं। स्वादिष्ट मूंग दाल लड्डू बनाकर अपने परिवार और दोस्तों को खिलाएं और सेहत का ध्यान रखें।

PunjabKesari

सामग्री

– मूंग दाल (पीली) – 1 कप
– घी – 1/2 कप
– चीनी (पिसी हुई) – 1 कप
– इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– कटे हुए मेवे (बादाम, काजू)  इच्छानुसार

मूंग दाल लड्डू बनाने की विधि

-मूंग दाल को 2-3 घंटे पानी में भिगोकर रखें।

-इसे छानकर मिक्सर में दरदरा पीस लें।

– एक कढ़ाई में घी गरम करें और पिसी हुई दाल को धीमी आंच पर भूनें।

– इसे तब तक भूनें जब तक इसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और खुशबू आने लगे।

-आंच बंद करें और इसे ठंडा होने दें।

-इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छे से मिलाएं।

-मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

टिप्स

– घी और चीनी की मात्रा को अपने स्वादानुसार समायोजित करें।
– लड्डू को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए एयरटाइट डिब्बे में रखें।
– मूंग दाल लड्डू अधिक मात्रा में न खाएं, क्योंकि इनमें कैलोरी और चीनी होती है।

फैटी लिवर की बीमारी में रामबाण साबित होगा इन सब्जियों का जूस!

0

आज के समय में लिवर की बीमारियां एक गंभीर समस्या बनती जा रही हैं। दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग फैटी लिवर डिज़ीज और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो पाचन, चयापचय और शरीर से गंदगी बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन, खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं।

PunjabKesari

फैटी लिवर की समस्या तब होती है, जब लिवर में वसा (फैट) जमा हो जाता है। यह लिवर के सामान्य कार्य को बाधित करता है और अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। ऐसे में खानपान में सुधार और कुछ खास सब्जियों के जूस को डाइट में शामिल करके आप इस बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं।

फैटी लिवर का कारण और बचाव के उपाय

फैटी लिवर डिज़ीज का मुख्य कारण है ज्यादा मात्रा में तेल, चीनी, और कैलोरी वाले फूड्स का सेवन। यह समस्या उन लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है, जो अनियमित जीवनशैली का पालन करते हैं। फैटी लिवर से बचने और इसे नियंत्रित करने के लिए अपने खानपान में सुधार करना जरूरी है। खासकर, लिवर को डिटॉक्स और हेल्दी बनाने वाले सब्जियों के जूस को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

आइए जानते हैं उन जूस के बारे में, जो लिवर के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं।

पालक का जूस

पालक लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एक प्राकृतिक औषधि के रूप में काम करता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन A, C, K और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर के कार्य को बेहतर बनाते हैं। पालक का जूस लिवर के सेल्स को डिटॉक्स करता है और लिवर में जमा फैट को बाहर निकालने में मदद करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर लिवर के फंक्शन को सुधारता है। इसके अलावा, पालक में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है। अगर आप लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखना चाहते हैं, तो ताजा पालक लेकर इसे ब्लेंड करें और जूस तैयार करें। सुबह खाली पेट पालक का जूस पीने से इसका अधिकतम लाभ मिलता है।

PunjabKesari

 नींबू का जूस

नींबू को लिवर के लिए सबसे प्रभावी प्राकृतिक डिटॉक्सिफ़ाइंग एजेंट माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की सफाई में मदद करते हैं। नींबू का जूस लिवर को सक्रिय करता है और उसके फंक्शन को बेहतर बनाता है। यह न केवल लिवर को डिटॉक्स करता है, बल्कि सूजन को कम करने में भी सहायक होता है। इसके अलावा, यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर इसे सुबह खाली पेट पिएं। यह न केवल लिवर के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

 गाजर का जूस

गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में परिवर्तित हो जाता है। यह लिवर को मजबूत बनाता है और उसे किसी भी प्रकार के नुकसान से बचाने में मदद करता है। गाजर का जूस लिवर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह जूस पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके अलावा, गाजर में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स लिवर के टिशूज को पुनर्जीवित करने में मदद करते हैं। ताजा गाजर को ब्लेंड करके इसका जूस तैयार करें और इसे सुबह नाश्ते से पहले पिएं। यह न केवल लिवर को स्वस्थ बनाए रखता है, बल्कि आपकी त्वचा को भी निखारता है।

PunjabKesari

चुकंदर का जूस

चुकंदर लिवर के लिए एक अद्भुत प्राकृतिक औषधि है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, नाइट्रेट्स, और बीटा-साइनिन जैसे तत्व होते हैं, जो लिवर की सफाई और डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं। चुकंदर का जूस खून को साफ करता है और लिवर के कार्य को बेहतर बनाता है। यह जूस लिवर को टॉक्सिन्स और अनावश्यक फैट से मुक्त करता है। इसके अलावा, चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और पाचन को सुधारने में भी सहायक होता है। ताजा चुकंदर को ब्लेंड करके इसका जूस तैयार करें और इसे नाश्ते के साथ या दोपहर में पिएं। नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से न केवल लिवर, बल्कि पूरे शरीर का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

इन जूस को पीने का सही समय और तरीका

1. इन जूस को सुबह खाली पेट या नाश्ते के बाद पिएं।

2. ताजे जूस का ही सेवन करें, क्योंकि यह शरीर को तुरंत लाभ पहुंचाता है।

3. जूस को ज्यादा मात्रा में न पिएं, दिन में 1 से 2 गिलास पर्याप्त हैं।

4. जूस को चीनी मिलाए बिना पिएं, ताकि लिवर पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

PunjabKesari

लिवर की बीमारियों को रोकने के लिए अन्य टिप्स

हेल्दी डाइट अपनाएं: ज्यादा तेल, चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें।

एक्टिव रहें: नियमित व्यायाम करें।

पानी ज्यादा पिएं: शरीर को हाइड्रेटेड रखना लिवर के लिए फायदेमंद है।

शराब से बचें: अल्कोहल लिवर के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है।

रेगुलर चेकअप कराएं: समय-समय पर लिवर की जांच करवाना जरूरी है।

लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसे स्वस्थ रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। फैटी लिवर की बीमारी से बचने और इसे नियंत्रित करने के लिए खानपान में सुधार और प्राकृतिक उपाय बेहद प्रभावी हो सकते हैं। पालक, गाजर, चुकंदर और नींबू के जूस जैसे प्राकृतिक विकल्प लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इन सरल उपायों को अपनाकर आप न केवल फैटी लिवर की समस्या से बच सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ जीवन भी जी सकते हैं।

चीन के वायरस के घबराया Indian market, इन 5 कारणों से टूटा बाजार, 1258 अंक टूटा Sensex

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1258 अंक टूटकर 77,964 के स्तर पर और निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी 430 अंक की गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी रही।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे ये 5 कारण अहम रहे
1. भारत में HMPV वायरस के 3 मामले सामने आए

चीन में फैले कोरोना जैसे नए वायरस HMPV का भारत में अब तक दो केस मिलने की पुष्टि हो चुकी है। शेयर बाजार के सामने पहले से मौजूद तमाम अनिश्चतताओं के बीच इस नए वायरस की खबर ने निवेशकों को चौंका दिया। कर्नाटक में दो बच्चों में यह वायरस पाया गया। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों बच्चे रिकवरी की ओर हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि HMPV का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है और विभिन्न देशों में इससे संबंधित सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने आश्वासन दिया कि चिंता का कोई कारण नहीं है। उसने कहा कि मंत्रालय ने कहा कि देश भर में हाल में की गई तैयारियों से पता चलता है कि भारत सांस संबंधी बीमारियों के मामले में किसी भी संभावित बढ़ोतरी से निपटने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय तुरंत लागू किए जा सकते हैं।

2. तीसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार

दिसंबर तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क हैं। इसके साथ ही, केंद्रीय बजट 2025-26 और भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की आगामी बैठक को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के ही रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा कि तीसरी तिमाही के नतीजों से कोई नया संकेत मिलने तक बाजार दिशाहीन बने रहेंगे।

3. कमजोर ग्लोबल संकेत

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे कमजोर ग्लोबल संकेत भी एक अहम वजह रहा। एशियाई बाजार जहां आज के कारोबार के दौरान 1.4 फीसदी तक टूट गए। वहीं अमेरिकी डॉलर में मजबूती, ऊंची बॉन्ड यील्ड और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल ने ग्लोबल बाजारों पर दबाव बनाया। क्रूड ऑयल के दाम इस समय अक्टूबर 2024 के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट, डॉ. वी के विजयकुमार ने बताया, ‘डॉलर इंडेक्स इस समय 109 पर है और 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड पर यील्ड 4.62% है। इसके चलते विदेशी निवेशक भारत से बिकवाली कर रहे हैं। इन कारणों के स्थिर होने तक यह बिकवाली जारी रखने की उम्मीद है।’

4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी निवेशकों ने लगातार भारतीय बाजार से पैसे निकाल रहे हैं। जनवरी 2025 में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने 4,285 करोड़ रुपए की बिकवाली की है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है।

5. कमजोर टेक्निकल संकेत

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केटिंग स्ट्रैटजिस्ट, आनंद जेम्स ने बताया कि टेक्निकल चार्ट पर निफ्टी के लिए 23,960 से 23,860 का जोन एक अहम सपोर्ट लेवल है। अगर निफ्टी 23,860 के नीचे चला जाता है, तो यह फिर 23,750 तक टूट सकता है।

4000-5000 रुपए तक बढ़ सकती है Gold की कीमत, सरकार ले सकती है फैसला

देश में सोने की कीमतें एक बार फिर 4000 से लेकर 5000 रुपए प्रति तोला बढ़ सकती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पिछले बजट में सरकार द्वारा सोने की कीमतों पर कम की गई ड्यूटी को वापस लिए जाने पर विचार किया जा रहा है। यदि फरवरी के पहले हफ्ते आने वाले बजट में वित्त मंत्र निर्मला सीतारमण सोने पर ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा करती हैं तो इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर नजर आएगा। पिछले बजट के दौरान जब सरकार ने सोने की कीमतों पर कस्टम ड्यूटी कम की थी तो उस समय सोना एक ही दिन में 4000-5000 रुपए प्रति तोला सस्ता है गया था लेकिन इसका अब उल्टा परिणाम नजर आने लगा है सरकार द्वारा ड्यूटी कम किए जाने के बाद देश में सोने का आयात बढ़ गया है जो सरकार के लिए सिरदर्दी बन रहा है। क्योंकि सरकार का इंपोर्ट बिल दो वस्तुओं पर ज्यादा आ रहा है एक है कच्चा तेल और दूसरा है सोना। गोल्ड का इंपोर्ट बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए में आ रही लगातार गिरावट सरकार का व्यापार घाटा बढ़ रहा है इसको काबू करने के लिए सरकार इस बजट में गोल्ड पर कम की गई ड्यूटी के फैसले पर रिव्यू करेगी। रिव्यू के बाद गोल्ड की कीमतों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई जाती है तो सोने की कीमतों में तेजी आ सकती है।

जुलाई 2024 में ड्यूटी में कटौती के बाद आयात में भारी उछाल

जुलाई 2024 में पेश हुए बजट में सोने और चांदी की छड़ों पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% किया गया था। सरकार का उद्देश्य घरेलू स्तर पर वैल्यू एडिशन को प्रोत्साहित करना और रत्न एवं आभूषण के निर्यात को बढ़ावा देना था। हालांकि इसके बाद अगस्त 2024 में सोने के आयात में 104% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो $10.06 बिलियन तक पहुंच गया। इसके विपरीत रत्न और आभूषण का निर्यात 23% घटकर $1.99 बिलियन रह गया।

नवंबर 2024 के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं, जहां सोने का आयात 331.5% बढ़कर $14.86 बिलियन हो गया। वहीं रत्न और आभूषणों का निर्यात 26.26% घटकर $2.06 बिलियन रहा। अप्रैल-नवंबर 2024 के दौरान, सोने का आयात 49% बढ़कर $49.08 बिलियन हो गया, जबकि इसी अवधि में रत्न और आभूषण का निर्यात 10.16% घटकर $19.23 बिलियन रह गया।

‘मेक इन इंडिया’ पर जोर

सरकार अब सोने पर कस्टम ड्यूटी कटौती के प्रभावों का गहन विश्लेषण कर रही है। यदि आयात में हुई इस वृद्धि का उद्देश्य घरेलू खपत ही साबित होता है, तो ड्यूटी बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘मेक इन इंडिया’ और निर्यात को प्रोत्साहित करना है। किसी भी अंतिम निर्णय से पहले आंकड़ों का गहन विश्लेषण और सभी हितधारकों से परामर्श लिया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछली बार कस्टम ड्यूटी घटाने के उद्देश्य को स्पष्ट किया था लेकिन अब समय आ गया है कि इसके परिणामों की समीक्षा की जाए और अगला कदम उठाया जाए।

CM नीतीश ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बिहारवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व समारोह के सफल आयोजन की मंगल कामना की।

नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर मैं सिख समुदाय के सभी भाईयों एवं बहनों तथा सभी बिहारवासियों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही, इस अवसर पर बिहार की पवित्र धरती पर पधारे सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन संघर्ष, त्याग एवं बलिदान की अनुपम गाथा है। सत्यनिष्ठा, स्वाभिमान, राष्ट्र-प्रेम तथा सामाजिक समरसता से परिपूर्ण उनका जीवन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणादायी है।

बता दें कि गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे और उनकी जयंती को ‘प्रकाश पर्व’ के रूप में मनाया जाता है। खालसा पंथ की स्थापना करने वाले गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 1666 में आज ही के दिन बिहार के पटना साहिब में हुआ था।

MP-UP सीमा पर 27 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत, दोनों राज्यों की पुलिस ने झाड़ा पल्ला

मध्य प्रदेश उतरप्रदेश राज्य की सीमा पर एक मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। लेकिन मामला दोनों राज्यों की सीमा का था इसलिए मजदूर का शव लावारिस हालत में पड़ा रहा। ऐसे में एमपीयूपी थानों की सीमा विवाद के चलते मृतक के परिजनों ने हाइवे पर करीब 2 घंटे से अधिक समय से ज़ाम लगा दिया। सीमाओं से एमपीयूपी राज्यों की थाना पुलिस का वरिष्ठ अधिकारियों के निर्दश के बाद सीमा विवाद का हल निकला और मौके पर पहुंचकर हाइवे पर ज़ाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय रोहित अहिरवार की सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। यूपी के महोबकंठ थाना क्षेत्र की सौरा चौकी की महज चंद कदमों की दूरी पर घंटों पड़ी रही लाश पर थाना क्षेत्र की सीमा विवाद के चलते दोनों राज्यों की पुलिस एक दूसरे की सीमा में घटना होकर मामले को टालती रही। आखिर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हरपालपुर थाना टीआई पुष्पक शर्मा ने मौके पर पहुंच कर ज़ाम खुलवा कर सड़क दुर्घटना के मामले में पंचनामा बना कर मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी।

वही हरपालपुर थाना पुलिस का कहना है कि बीते कई दिनों से यूपी की सौरा चौकी पुलिस द्वारा एमपी सीमा के हाइवे पर वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही हैं। कई बार मना करने के बाद भी अवैध रूप एमपी सीमा में वाहन की जांच के नाम लोगों को परेशान कर अवैध उगाही करते हैं। जो नियम अनुसार गलत हैं। मध्यप्रदेश पुलिस हमेशा जनसेवक के रुप काम करती हैं। टीआई पुष्पक शर्मा ने बताया उनको पता नहीं था उनकी सीमा में ये यूपी की सौरा चौकी के समाने की सड़क उनके थाना क्षेत्र में आती है। जैसे ही जानकारी लगी तत्काल  थाना पुलिस द्वारा आकर कार्रवाई की गई। यहां यूपी पुलिस वाहन चैकिंग के अलावा सब करती है, इसलिए हम यूपी थाना समझ रहे थे।

सागर में भीषण हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के सागर में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां बोलेरो गाड़ी की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई। भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है।बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे।

पूरी घटना शाहगढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां शाहगढ़ तहसील, छतरपुर सीमा के पास बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रक के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चारों युवकों के शव वाहनों फंस गए, जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए सागर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी मृतक शाहगढ़ के आगरा गांव के निवासी बताए जा रहे है। सभी सागर-छतरपुर के बीच चल रहे फोर लेन सड़क के निर्माण कार्य में मजदूरी कार्य के लिए जा रहे थे

MP News: यूनियन कार्बाइड के कचरे को डिस्पोजल मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को दिया 6 सप्ताह का समय

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने पर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को 6 सप्ताह का समय दिया है। हाई कोर्ट के फैसला के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में कहा कि हमने जो कहा था वही बात हमने हाईकोर्ट में भी रखी है। हमने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशानुसार हमने यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में शिफ्ट किया था। पीथमपुर में जन भावनाओं के साथ बाकी सभी पक्षों को सुनने का मौका मिलना चाहिए। हाई कोर्ट ने इस बात को माना है और सभी पक्षों को सुनने के लिए 6 सप्ताह का वक्त दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट अपना फैसला देगा। इस फैसले के लिए मैं हाई कोर्ट को धन्यवाद देता हूं।

हाई कोर्ट ने जो फैसला दिया है वह सरकार की मंशा को जानकर दिया है। हम हाईकोर्ट की परामर्श के बाद ही आगे बढ़ेंगे। सीएम ने कहा कि हम सब की आस्था और विश्वास हाईकोर्ट में है। मैं भी यही कहना चाहूंगा की सभी पक्ष न्यायालय के सामने अपनी बात रखें। फैसला हम सब की आशा अपेक्षा के अनुसार आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं क्षेत्र के लोगों से कहूंगा कि वह हाई कोर्ट के सामने अपनी बात रखें अभी समय है।

- Advertisement -

News of the Day