Sunday, February 1, 2026
Home Blog Page 1109

रोहतक में मकान पर गिरी आसमानी बिजली, इलेक्ट्रिकल उपकरण जले, बाल-बाल बचा परिवार

हरियाणा के रोहतक जिले में एक मकान पर सोमवार सुबह आसमानी बिजली गिर गई, जिसके कारण घर में रखे बिजली के उपकरण जल गए। वहीं, परिवार बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार आज रोहतक के किलोई खास गांव के एक मकान के चौबारे पर आसमानी बिजली गिरी है। आसमानी बिजली गिरने के कारण उनका करीब 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही की जिस समय आसमानी बिजली गिरी उस समय बच्चे अपने मामा के घर गए हुए थे और घर के अन्य लोग नीचे बने कमरे में बैठे थे। इसलिए सभी सुरक्षित बच गए।

किलोई खास गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया और घर में लगा सभी इलेक्ट्रिक सामान भी जल गया। आसपास के घरों में भी नुकसान है। उन्होंने कहा कि आसमानी बिजली गिरने के कारण उनका करीब 4-5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। साथ में उन्होंने मांग की कि प्रशासन और सरकार नुकसान की भरपाई करें।

दूसरी ओर गांव किलोई खास के सरपंच विजय कुमार ने बताया कि सुबह सुरेश हुड्‌डा के मकान पर बिजली गिरने की सूचना मिली थी। सरपंच ने सरकार इसकी भरपाई करने की मांग की है। सरपंच ने कहा कि अधिकारियों को भी इसके बारे में अवगत करवाएंगे। ताकि इस परिवार की मदद हो सके।

Panipat के Hotel में महिला मित्र से मिलने गए पुलिस PCR ड्राइवर की मौत

पानीपत जिले में एचकेआरएन के तहत पुलिस पीसीआर के ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में मौत हो गई। मृतक महिला मित्र के साथ कमरे में था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औक शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया है। जिसका आज पोस्टमॉर्टम होगा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

मृतक की पहचान 29 वर्षीय सुधीर शर्मा आरके पुरम कॉलोनी निवासी  के रूप में हुई है। उसकी तैनाती पानीपत पुलिस लाइन में MT विभाग में थी। अब वह पीसीआर पर ड्राइवर था। रविवार को वह अपनी महिला मित्र से मिलने होटल में गया था। जहां उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। घबराई हुई महिला मित्र ने इसकी सूचना होटल कर्मचारियों को दी, जिन्होंने एम्बुलेंस के लिए सिविल अस्पताल में कॉल की। महिला मित्र किसी तरह प्राइवेट वाहन में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Una: अंब में दुकान जलकर हुई राख, लाखों का नुकसान

0

उपमंडल अंब के तहत कांगड़ा-ऊना सीमा पर सटे स्टेशन सीतला में रविवार देर रात एक भयंकर आगजनी की घटना ने दुकान मालिक यशपाल शर्मा को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया। आग इतनी प्रचंड थी कि लैंटलपोश दुकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही भरवाई से दमकल गाड़ी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाकर आसपास की चार-पाँच दुकानों और एक मकान को जलने से बचा लिया।

दुकान मालिक यशपाल शर्मा ने बताया कि आगजनी के कारण उनके दुकान के अंदर रखा लगभग 35-40 लाख रुपये का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। सर्दी का मौसम होने के कारण दुकान में ऊन, कपड़े, कॉस्मेटिक, करियाना, हौजरी आदि का सामान रखा था, जो अब पूरी तरह नष्ट हो गया है।

उधर, मौके पर पटवार वृत से पटवारी सतविंदर सिंह व पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच अपनी रिपोर्ट आगामी कारवाई के लिए प्रेषित कर दी है। उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच में सामान का कुल मूल्यांकन 30 लाख से अधिक का पाया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Himachal Weather: एक बार फिर मौसम ने ली करवट, रोहतांग सहित लाहौल घाटी में बर्फबारी

0

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोमवार सुबह से रोहतांग, कोकसर, केलांग और आसपास के कई रिहायशी इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। कुल्लू और शिमला में भी सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड और बढ़ गई है।

किसानों और बागवानों की उम्मीदें

इस मौसम में किसान और बागवान अच्छी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं। लाहौल क्षेत्र में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण अभी भी 50 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इससे लोगों को आवाजाही में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

बतां दे कि 7 से 9 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 और 11 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 12 जनवरी से मौसम दोबारा साफ रहने की उम्मीद है।

कोहरे का येलो अलर्ट

निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 6 से 8 जनवरी के बीच घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में इन इलाकों के निवासियों और वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वर्तमान स्थिति

बर्फबारी के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ा है। पर्यटकों के लिए यह मौसम रोमांचक हो सकता है, लेकिन स्थानीय लोगों को इसके चलते आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और स्थानीय अधिकारी सड़कों को जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटे हैं।

17 जनवरी को महाकुंभ के लिए ऊना से चलेगी विशेष ट्रेन, बुकिंग शुरू

0

तीर्थनगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए ऊना से पहली स्पेशल ट्रेन (04528) का संचालन 17 जनवरी को होगा। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर, सामान्य, और एसी थ्री-टियर कोच समेत कुल 18 डिब्बे शामिल किए हैं। स्लीपर कोच का किराया 620 रुपये और एसी थ्री-टियर का किराया 1670 रुपये तैय किया गया है।

इस स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के पांच डिब्बे, सामान्य के 10 और एसी थ्री-टियर का एक डिब्बा होगा। बाकी दो डिब्बे गार्ड और लगेज के होंगे। बुकिंग के लिए स्टेशन पर व्यवस्था शुरू हो चुकी है, और लोग अपनी टिकट कन्फर्म कराने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। स्लीपर और एसी डिब्बों के लिए पहले से बुकिंग की जा सकती है, जबकि सामान्य डिब्बों की बुकिंग ट्रेन चलने से दो घंटे पहले शुरू होगी।

यह स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी को रात 10:05 बजे ऊना से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे प्रयागराज के फाफामऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी के लिए यह ट्रेन 18 जनवरी की रात 10:30 बजे प्रयागराज से रवाना होगी।

ऊना से दूसरी स्पेशल ट्रेन 20 जनवरी को चलेगी और 21 जनवरी को प्रयागराज से लौटेगी। इसी तरह ऊना से तीसरी ट्रेन 25 जनवरी और प्रयागराज से 26 जनवरी, ऊना से चौथी ट्रेन 9 फरवरी और प्रयागराज से 10 फरवरी, पांचवीं ट्रेन ऊना से 15 फरवरी और प्रयागराज से 16 फरवरी को चलेगी।

छठी और आखिरी ट्रेन ऊना से 23 फरवरी को रवाना होगी, जो 24 फरवरी को रात 10:30 बजे प्रयागराज से ऊना आएगी। इस दौरान ट्रेन के नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, रूप नगर, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, राय बरेली में स्टॉपेज होंगे।

Kullu: वारनाल में 4 गऊशालाएं राख, लाखों का नुक्सान

0

उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत टील के वारनाल गांव में देर शाम भीषण आग लगने से 4 गऊशालाएं जलकर राख हो गईं। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बावजूद आग पर काबू पाना मुश्किल साबित हुआ। पंचायत प्रधान हीरा सिंह दीपक ने बताया कि ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उसे नियंत्रित करने में काफी समय लगा।

प्रभावित गऊशालाओं के मालिकों में डोले राम, मोती राम, तिलक राज, परस राम और मेघ सिंह शामिल हैं। प्रशासन ने त्वरित राहत देते हुए पूरी तरह से नष्ट हुईं गऊशालाओं के मालिकों को 5,000 और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त गऊशालाओं के मालिकों को 2,000 रुपए की सहायता दान की है। प्राथमिक आकलन के अनुसार कुल नुक्सान लगभग 15 लाख रुपए का हुआ है।

जीभी के तांदी में पहले भी हुआ अग्निकांड

इससे पहले 1 जनवरी को जीभी के तांदी गांव में हुए भीषण अग्निकांड ने 17 घरों और 6 गऊशालाओं को जला दिया था, जिससे 33 परिवार बेघर हो गए थे। उस घटना के बाद बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी, ए.पी. एम. सी. अध्यक्षराम सिंह मियां, मंत्री विक्रमादित्य सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई प्रमुख हस्तियां राहत कार्य का जायजा लेने पहुंची थीं।

प्रशासन की ओर से आश्वासन

वारनाल की इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में चिंता की लहर पैदा कर दी है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। आग के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

जालंधर में आम आदमी पार्टी को क्रॉस वोटिंग के चक्कर में उलझा सकती है कांग्रेस

0

21 दिसंबर को जालंधर नगर निगम के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब आम आदमी पार्टी निगम पार्षद हाऊस के सदन में बहुमत तक जुटा चुकी है। निगम चुनाव संपन्न हुए भी 15 दिन बीत चुके हैं परंतु अभी तक सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी ने न तो जालंधर निगम के पहले पार्षद हाऊस की बैठक ही बुलाई है और न ही अभी मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम को सार्वजनिक ही किया है।

ऐसे में जहां सत्तापक्ष को लेकर कई तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है, वहीं शहर के राजनीतिक हालात भी बदलने शुरू हो गए हैं। इस प्रकार बदले हुए हालातों का सीधा फायदा मुख्य विपक्षी दल यानी कांग्रेस को हो रहा है जिसने अब यह प्रचार शुरू कर रखा है कि वह मेयर के चुनाव में ‘आप’ को क्रॉस वोटिंग के चक्कर में उलझाने जा रही है।

शहर के प्रमुख कांग्रेसी अब इन चर्चाओं को जन्म देने लगे हैं कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली यूनिट, पंजाब यूनिट और लोकल यूनिट में तालमेल की कमी है जिस कारण उनसे अभी तक मेयर का नाम ही फाइनल नहीं हो रहा। आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता भी यह मानकर चल रहे हैं कि मेयर के चुनाव में जितनी देरी होती जा रही है, उससे विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को बल मिल रहा है और आम आदमी पार्टी का ग्राफ नीचे जा रहा है।

मेयर और अन्य दोनों पदों पर अपने कैंडिडेट खड़े करेगी कांग्रेस

पता चला है कि पार्षद हाउस की पहली बैठक में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी को नंबर गेम में उलझाने रही है। जिला जालंधर कांग्रेस नगर निगम के पहले हाउस की बैठक दौरान मेयर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की पोस्ट के लिए अपने कैंडिडेट भी खड़े करने जा रही है। पता चला है कि जिला प्रधान राजेंद्र बेरी के नेतृत्व में इस परिस्थिति को लेकर बैठकों तक का आयोजन हो चुका है।

कांग्रेसी यह मान कर चल रहे हैं कि अगर आम आदमी पार्टी द्वारा घोषित नाम पर उनकी अपनी पार्टी में बगावत होती है तो उसका सीधा फायदा विपक्ष द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार को हो सकता है। आम कहा जा रहा है कि चाहे कांग्रेस के पास हाउस में बहुमत नहीं है परंतु फिर भी अगर विपक्ष के कैंडिडेट खड़े होते हैं तो हाथ खड़े करके ही सही, मेयर और अन्य दोनों पदों के लिए चुनाव की नौबत तो आ ही जाएगी और सर्वसम्मति नहीं होगी। दूसरी बात यह भी है कि कांग्रेस अपने वकील के माध्यम से यह मांग भी करने जा रही है कि मेयर का चुनाव हाथ खड़े करके नहीं बल्कि बैलेट पेपर सिस्टम के माध्यम से हो ।

क्रॉस वोटिंग करवाने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं भापा और हरशरण कौर हैप्पी

वैसे तो शहर के कांग्रेसी पिछले कई सालों से ही नगर निगम की राजनीति में छाए हुए हैं और इस बार भी काफी अनुभवी पार्षद कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते हैं। माना जा रहा है कि जिस प्रकार सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी को जालंधर निगम में अपना बहुमत जुटाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा है, उससे उपजी परिस्थितियों का कभी न कभी फायदा कांग्रेस भी उठा सकती है। पता चला है कि जिस प्रकार अभी भी दो-तीन पार्षदों को आम आदमी पार्टी में ज्वाइन करवाने संबंधी दबाव बनाया जा रहा है, उसकी हर सूचना कांग्रेसियों तक पहुंच रही है। ऐसे हालात भी बन रहे हैं कि दूसरी पार्टियों के जिन नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया जा चुका है, उन्हें उकसाने के लिए भी कांग्रेसी अंदरखाते काम कर रहे हैं।

शहर के कांग्रेसियों की बात करें तो इस समय पार्षद हाउस में क्रॉस वोटिंग करवाने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह भापा और पार्षद हरशरण कौर हैप्पी। गौरतलब है कि भापा के कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी में भी अच्छे लिंक हैं। बाकी पार्टियों के पार्षदों को आम आदमी पार्टी में लाने वाला मुख्य किंगमेकर भी सुरेंद्र भापा का अच्छा करीबी है। आप से जीते कई पार्षदों से भापा और हैपी की नजदीकियां किसी से छिपी हुई नहीं है।

ऐसे में अगर कल को राजनीतिक परिस्थितियां बदलती हैं तो कांग्रेस चाहे अपना मेयर ना बना पाए परंतु बलराज ठाकुर, पवन, बंटी नीलकंठ, हरशरण कौर हैपी, जसलीन सेठी, शैरी चड्ढा इत्यादि को उम्मीदवार बनाकर आम आदमी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। ऐसे में आम कहा जा रहा है कि आप को जल्द से जल्द हाउस की बैठक कॉल करके अपना मेयर बना लेना चाहिए।

नए मेयर का पहला काम होगा दिल्ली चुनाव में जाना और आकर निगम का बजट तैयार करवाना

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी लोहड़ी माघी के आसपास जालंधर के मेयर का चुनाव करवाने जा रही है। हाऊस की पहली बैठक में तो खैर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव ही होगा, वहीं यह भी चर्चा है कि मेयर पद संभालते ही संबंधित नेता को दिल्ली विधानसभा चुनावों हेतु कूच करना होगा, जहां आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है । दिल्ली से आकर नए मेयर को जालंधर निगम के बजट की ओर ध्यान केंद्रित करना होगा जिसे फरवरी मार्च में पास भी करवाना होगा ।

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से निगम का बजट बनाने से लेकर इसे पास करने का सारा काम अफसरों के हाथ में आ चुका है। भारत में कोरोना नामक महामारी ने जनवरी 2020 में दस्तक दी थी जिसके कारण 2020 और 2021 में कोरोना कारण जालंधर निगम की बजट बैठक नहीं हो सकी। जनवरी 2022 में जालंधर निगम का पार्षद हाउस भंग हो गया। मार्च 2024 तक जालंधर निगम के चुनाव ही नहीं हुए। अब मार्च 2025 में निगम का बजट जनप्रतिनिधियों के हाथों पास होगा।

Kangana की Film ‘Emergency’ का ट्रेलर रिलीज, Controversy Scenes से मचा था तहलका

बॉलीवुड एक्टर एवं हिमाचल के मंडी से BJP सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर कंगना ने ट्रेलर को शेयर किया है। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।

जानकारी के अनुसार इस फिल्म में आपत्ति के बाद जरनैल सिंह भिंडरांवाला और खालिस्तान संबंधित सीन हटा दिए गए है। करीब 3 महीने पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिली थी, जिसके बाद फिल्म अब रिलीज होने वाली है।बता दें कि इससे पहले उक्त फिल्म 6 सितंबर 2024 को रिलीज होनी थी।

कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं, इमरजेंसी भारत के इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक में गहराई से जाती है। यह फिल्म राजनीतिक उथल-पुथल, प्रतिरोध आंदोलनों और इमरजेंसी को परिभाषित करने वाले बड़े-से-जीवन व्यक्तित्वों को कैप्चर करती है, जो राष्ट्र को हमेशा के लिए बदलने वाली घटनाओं की एक सिनेमाई अन्वेषण प्रदान करती है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

पंजाब के लोगों के लिए Good News, राशन कार्ड धारकों को मिलेगी बड़ी राहत

0

पंजाब वासियों की राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब में राशन वितरण को लेकर सरकार नए बदलाव कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत योजना का लाभ लेने वाले लोगों को अब राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी। दरअसल अब लोगों को स्मार्ट कार्ड के जरिए राशन मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार राज्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग इसके लिए एक एजेंसी को नियुक्त कर रहा है। यह एजेंसी 40 लाख स्मार्ट कार्ड की मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी का काम पूरा करेगी। इस संबंध में विभाग की ओर से प्रस्ताव भी मांगा गया है।

सूत्रों के मुताबिक एजेंसी तय होने के बाद स्मार्ट कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। विभाग ने साफ कहा है कि 6 सप्ताह में 33 फीसदी कार्ड तैयार हो जाएंगे। इसके बाद इन्हें लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसी प्रकार 66 प्रतिशत कार्ड 2 माह में तैयार हो जाएंगे। कार्ड बनाने का फायदा यह होगा कि पीओएस मशीन छूते ही लाभार्थी परिवार की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। इसके बाद उसे राशन दिया जाएगा। नई व्यवस्था लागू करने के लिए विभाग ने 14,400 पीओएस मशीनों की भी व्यवस्था की है।

सरकार के इस कदम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसी तरह फर्जी लाभार्थियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी। विभाग के पास रियल टाइम डाटा अपडेट होगा। प्रदेश में इस समय 14 हजार डिपो होल्डर हैं। प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को प्रति माह 5 किलो गेहूं जारी किया जाता है। यदि परिवार में 4 सदस्य हैं तो लाभार्थी परिवार को 3 माह में 60 किलो गेहूं जारी किया जाता है। 3 माह का गेहूं एक साथ दिया जाएगा। स्मार्ट कार्ड बन जाने के बाद राशन कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इससे राशन वितरण प्रक्रिया आसान होगी और जनता के साथ-साथ सरकार को भी फायदा होगा।

- Advertisement -

News of the Day