Sunday, February 1, 2026
Home Blog Page 1112

ITC Hotels का ऐतिहासिक विभाजन से शेयर बाजार में हलचल, निवेशकों की नजर लिस्टिंग पर

आईटीसी लिमिटेड ने अपनी होटल शाखा को अलग कर एक नया इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक विभाजन के बाद आईटीसी के शेयरों का मूल्य 27 रुपये की गिरावट के साथ 455.6 रुपये पर खुला। यह पिछले सत्र के मुकाबले 5.6 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है।

कैसे होगा आईटीसी होटल्स का लिस्टिंग मूल्य तय?
नोमुरा का मानना है कि आईटीसी होटल्स का शेयर 200-300 रुपये की रेंज में सूचीबद्ध हो सकता है, जबकि नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज इसे 150-175 रुपये के बीच देखने की उम्मीद कर रहा है। शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर यह है कि विभाजन के तहत आईटीसी के हर 10 शेयर पर एक आईटीसी होटल्स का शेयर मिलेगा।

नई इकाई में हिस्सेदारी का बंटवारा
विभाजन के बाद आईटीसी होटल्स में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी आईटीसी लिमिटेड के पास होगी, जबकि 60 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा शेयरधारकों में उनके हिस्सेदारी अनुपात के अनुसार बंटेगी। आईटीसी होटल्स के शेयर को लिस्टिंग के पहले तीन कारोबारी दिनों तक स्थिर मूल्य पर बनाए रखा जाएगा। यदि शेयर सर्किट सीमा तक पहुँचता है, तो इसे दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया जाएगा। हालांकि, निवेशकों को लिस्टिंग के बाद ही ट्रेडिंग शुरू करने का मौका मिलेगा।

बाजार पर प्रभाव और निवेशकों की रणनीति
विश्लेषकों के अनुसार, आईटीसी के शेयर की कीमत में 22-25 रुपये का समायोजन होटल व्यवसाय में इसकी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी को दर्शाता है। इस समायोजन में 20 प्रतिशत होल्डिंग डिस्काउंट भी शामिल है।

निवेशकों के लिए नया अवसर
आईटीसी होटल्स का यह विभाजन निवेशकों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। इस कदम से आईटीसी को अपने एफएमसीजी और सिगरेट व्यवसाय पर अधिक फोकस करने का अवसर मिलेगा, जबकि होटल व्यवसाय एक स्वतंत्र इकाई के रूप में उभर सकेगा।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर इस्तीफे का दबाव

0

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में एक अहम घोषणा की है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि वह बहुत जल्द प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। यह कदम उस वक्त उठाया गया है जब उनकी पार्टी, लिबरल पार्टी, में अंदरूनी विद्रोह और असहमति की स्थिति पैदा हो गई है। इससे पहले, जस्टिन ट्रूडो ने अपनी पार्टी के नेताओं और सांसदों से मिली आलोचनाओं को लेकर सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा था, लेकिन अब यह स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि उन्हें खुद इस्तीफा देने का विचार करना पड़ा है।

नेशनल कॉकस की बैठक से पहले इस्तीफा देने का ऐलान
ट्रूडो ने यह घोषणा करने से पहले यह सुनिश्चित किया कि पार्टी के नेताओं के बीच स्थिति और बिगड़ने से पहले वह एक कदम उठाएं। पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ट्रूडो ने अपनी लिबरल पार्टी के नेशनल कॉकस की बैठक से पहले इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इस बैठक में उन्हें पार्टी के नेताओं और सांसदों से तीव्र विरोध का सामना करना पड़ सकता था, और उन्हें यह डर था कि यदि वह इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें पार्टी नेतृत्व से हटाया जा सकता था। कनाडा की संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में फिलहाल लिबरल पार्टी के 153 सांसद हैं, जबकि इस सदन की कुल सीटें 338 हैं, जिसमें बहुमत का आंकड़ा 170 है। इस संख्या के हिसाब से लिबरल पार्टी को अपने सहयोगियों से समर्थन की जरूरत थी। कुछ महीने पहले, ट्रूडो की सरकार को सहयोग देने वाली न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने अपना समर्थन वापस ले लिया था, जिसके बाद ट्रूडो सरकार अल्पमत में आ गई थी। हालांकि, अक्टूबर में हुए बहुमत परीक्षण में, ट्रूडो को एक अन्य पार्टी का समर्थन मिल गया था, जिससे उनकी सरकार बच गई थी।

क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा 
हालांकि, यह संकट केवल पार्टी स्तर तक सीमित नहीं है। कनाडा की डिप्टी प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड के इस्तीफे ने इस संकट को और गहरा कर दिया। क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अपने पद से इस्तीफा उसी दिन दिया जब उन्हें बजट पेश करना था। उनकी विदाई से ट्रूडो पर राजनीतिक दबाव और बढ़ गया, क्योंकि उनके इस्तीफे ने संकेत दिया कि ट्रूडो के साथ पार्टी और कैबिनेट में भी असंतोष की भावना तेजी से फैल रही है। क्रिस्टिया के इस्तीफे के बाद, अब कैबिनेट और पार्टी के अंदर इस बात की बहस शुरू हो गई है कि क्या ट्रूडो को पद से हटाया जाना चाहिए। कई लिबरल पार्टी के नेता और सदस्य अब ट्रूडो के नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। इस स्थिति ने कनाडा की राजनीति में एक अस्थिरता का माहौल बना दिया है। इसके परिणामस्वरूप, ट्रूडो पर इस्तीफा देने का दबाव अब अधिक मजबूत हो गया है, खासकर उनके खिलाफ पार्टी के भीतर बढ़ते विद्रोह और असहमति को देखते हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्यापारिक विवाद
यह दबाव केवल पार्टी और सरकार से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मोर्चे से भी बढ़ा है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कनाडा पर अपने वाणिज्यिक नीतियों के तहत हमला बोला है। ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह कनाडा और मेक्सिको से अमेरिका आने वाले सभी उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। उनका कहना है कि इन देशों से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं और इसके साथ ही, ड्रग्स की तस्करी भी बढ़ रही है। इस संबंध में ट्रूडो और क्रिस्टिया फ्रीलैंड के बीच मतभेद सामने आए थे। माना जा रहा है कि इस व्यापारिक विवाद और ट्रंप की नीति को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़े थे। अब जब ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, तो कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो सकती है। इन टैरिफ उपायों का कनाडा की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है, और इससे ट्रूडो के ऊपर बढ़ते राजनीतिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

कनाडा में जनता का असंतोष और मीडिया की प्रतिक्रिया  
कनाडा के लोगों में भी अब ट्रूडो के प्रति गुस्सा बढ़ गया है। हालिया दिनों में टीवी पर हुए लाइव साक्षात्कारों में कई नागरिकों ने ट्रूडो की आलोचना करते हुए कहा कि वह देश को बर्बाद कर चुके हैं। एक व्यक्ति ने तो यह भी कहा कि ट्रूडो के अंदर उनके पिता की ईमानदारी का कोई अंश नहीं है और अब उनके जाने का समय आ गया है। इसके अलावा, मीडिया में भी ट्रूडो के खिलाफ एक मुहिम शुरू हो गई है। प्रमुख पत्रकारों ने सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि ट्रूडो अब तक की सबसे कमजोर स्थिति में हैं और उनके इस्तीफे से ही कनाडा के लिए बेहतर स्थिति हो सकती है। पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने यह टिप्पणी की है कि ट्रूडो के इस्तीफे से देश को स्थिरता मिल सकती है।

क्या होगा अगला कदम?
अब यह देखना होगा कि क्या जस्टिन ट्रूडो वास्तव में इस्तीफा देंगे या वह अपने पद पर बने रहने के लिए कोई और रास्ता अपनाएंगे। अगर वह इस्तीफा देते हैं, तो लिबरल पार्टी को एक नए नेता की तलाश करनी होगी और साथ ही कनाडा की सरकार को भी नए दिशा-निर्देश की आवश्यकता होगी। फिलहाल यह स्थिति अस्थिर बनी हुई है, और भविष्य में होने वाली राजनीतिक घटनाएं कनाडा के लिए महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

पंजाब में अभी और बढ़ेगी ठंड, होगी बारिश, जानें मौसम का पूरा Update

0

पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने  बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे राज्य में ठंड और बढ़ जाएगी।

पंजाब में इस दिन से बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का बड़ा Update - punjab latest  weather-mobile

विभाग के अनुसार इस सप्ताह बारिश की संभावना बनी हुई है, यानी कि 9 जनवरी से हवाएं चलेंगी, जिससे पंजाब सहित कई राज्यों में बारिश होने के आसार है। आने वाले दिनों में कई राज्यों में बादल छाए रहने से धूप के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बादल बनने का सिलसिला आने वाले 3-4 दिनों तक जारी रहेगा। वहीं उत्तर-भारत के कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

पंजाब में बारिश का Alert, बढ़ेंगी ठंड, यहां जानें मौसम का हाल... - punjab  rain aler-mobile

वहीं मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा 6 से 8 जनवरी तक धुंध संबंधी यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अन्तर्गत सावधानी अपनाने की हिदायतें जारी की गई है क्योंकि  वाहनों की दुर्घटनाओं में एकाएक बढ़ौतरी हुई है, जिसके चलते सावधान रहने की जरूरत है। मौसम का आलम यह है कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड थमने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच अलर्ट के चलते खराब मौसम की आशंका सामने आ चुकी है, जोकि आम लोगों के लिए दिक्कतों का कारण बन सकती है।

चीन में फैले HMPV वायरस की भारत में दस्तक, आठ महीने की बच्ची संक्रमित

चीन में फैल रहे HMPV (ह्यूमन मेटाप्न्यूमोनोवायरस) वायरस ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इसका पहला संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां एक 8 महीने की बच्ची में इस वायरस की पुष्टि एक निजी अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार हुई है। हालांकि राज्य स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक इस मामले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस मामले ने वायरस के फैलने की चिंता बढ़ा दी है।

HMPV वायरस आमतौर पर बच्चों में पाया जाता है और इसके लक्षण सामान्य सर्दी-खांसी जैसे होते हैं, जिसमें खांसी, गले में खराश और नाक बहना शामिल हैं। हालांकि, यह वायरस छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। गंभीर मामलों में मरीजों को सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं, जिससे इसे लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है।

सेंसेक्स में 150 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 70 अंक गिरा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,070 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट है, ये 23,930 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक सबसे ज्यादा 2.94% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.25% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.54% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.15% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO कल यानी 7 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होगा।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 3 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹4,227.25 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹820.60 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • 3 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.80% तेजी के साथ 42,732 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.26% की बढ़त के साथ 5,942 और नैस्डैक 1.77% चढ़कर 19,621 के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 720 अंक की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही, ये 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, बैंकिंग, फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। जबकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.26% और मीडिया सेक्टर में 1.70% की तेजी थी।

मेष और कर्क समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस तिथि पर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और परिघा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:05-12:46 मिनट तक है। राहुकाल 08:35 − 09:52 मिनट तक है। वृषभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, वहीं मिथुन राशि वालों के लिए दिन चुनौतीभरा रहने वाला है । सिंह राशि वालों का कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। क्या कहता आपका आज का राशिफल आइए जानते हैं

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी संतान की समस्याओं को सुनने के लिए उन्हें समय देना होगा, नहीं तो वह परेशान हो सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी लापरवाही नहीं करनी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी नए घर की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के अपने साथी को घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं,  जिसमें उन्हें खर्चा भी अधिक करना होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए टेंशन से भरा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उसमें गड़बड़ी होने से आपके साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आज अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी टेंशन भी बढे़गी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा होगा। आप किसी लंबे टूर पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव करेंगे, तो उससे आपको बाद में समस्या आने की संभावना है, इसलिए थोड़ा ध्यान देकर ही आगे बढ़ें।

युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना लिखित परीक्षा होगा सेलेक्शन

0

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सीनियर कंसल्टेंट के पदों पर वैकेंसी निकाली है। आप अपनी योग्यता के अनुसार एनसीईआरटी की आधिकारिक  वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीनियर कंसल्टेंट के इन पदों के लिए आप 21 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको नीचे दी गईं बातों को ध्यान में रखना होगा।

NCERT में नौकरी पाने की आयु सीमा 
NCERT के इन पदों के पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। तभी वे अप्लाई कर पाएंगे।

NCERT में अप्लाई करने की योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास कम्युनिकेशन, भाषा विज्ञान, हिंदी या अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 सालों का अनुभव भी होना चाहिए।

NCERT में सेलेक्शन होने पर मिलेगी सैलरी
NCERT के इस भर्ती के लिए जिस भी उम्मीदवार का सेलेक्शन होता है, उसे हर महीने एक लाख रूपये सैलरी के तौर पर दिया जाएगा।

जानें कैसे होगा NCERT में सेलेक्शन 
उम्मीदवारों का सेलेक्शन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को डिटेल बायोडाटा, सभी डॉक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड कॉपीज, पासपोर्ट साइज फोटो साथ में लानी होगी।

NCERT के लिए अन्य जानकारी
बता दें कि वॉक-इन इंटरव्यू 21 जनवरी 2025 को दिल्ली के अरबिंदो मार्ग पर स्थित जी.बी. पंत ब्लॉक की दूसरी मंजिल के कमरा नंबर 201 में सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।

राशन कार्ड के लिए Online आवेदन कैसे करें, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

0

भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चला रही है जिनका लाभ करोड़ों लोग उठाते हैं। इनमें से एक प्रमुख योजना राशन कार्ड है जिसका उद्देश्य गरीबों को सस्ता और मुफ्त राशन उपलब्ध कराना है। राशन कार्ड के जरिए लोग सरकारी राशन डिपो से राशन प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम आपको बताते हैं कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें और आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें।

राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले आपको अपने राज्य के राशन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। हर राज्य की अपनी वेबसाइट होती है जहां से आप राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश के लिए उत्तर प्रदेश खाद्य और रसद विभाग की वेबसाइट होगी।

ऑनलाइन आवेदन का लिंक खोजें

वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर ‘नया राशन कार्ड’ या ‘ऑनलाइन आवेदन’ का लिंक मिलेगा। आपको उस लिंक पर क्लिक करना होगा।

रजिस्ट्रेशन करें

अब आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद आपको लॉगिन करने का विकल्प मिलेगा।

आवेदन फॉर्म भरें

लॉगिन करने के बाद राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म दिखाई देगा। इस फॉर्म में आपको अपने परिवार के सभी सदस्य की जानकारी और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी आय प्रमाण पत्र आदि।

फॉर्म को चेक करें और सबमिट करें

फॉर्म भरने के बाद आपको सारी जानकारी चेक करनी होगी कि सभी विवरण सही हैं या नहीं। इसके बाद, आपको ‘सबमिट’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा। इस नंबर को नोट कर लें क्योंकि इससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

राशन कार्ड का स्टेटस कैसे करें चेक 

वेबसाइट पर जाएं

राशन कार्ड के आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आपको फिर से अपने राज्य की राशन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।

आवेदन स्थिति का लिंक ढूंढें

वेबसाइट पर ‘आवेदन की स्थिति’ या ‘ट्रैक एप्लीकेशन’ का लिंक होगा। इस पर क्लिक करें।

रेफरेंस नंबर डालें

अब आपको उस रेफरेंस नंबर को दर्ज करना होगा जो आवेदन करने के बाद आपको मिला था।

कैप्चा कोड भरें और सबमिट करें

रेफरेंस नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद आपको ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपके राशन कार्ड आवेदन की स्थिति दिख जाएगी।

राशन कार्ड के लाभ

राशन कार्ड गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके जरिए उन्हें सरकारी राशन डिपो से सस्ता और मुफ्त राशन मिलता है। इसके अलावा राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में भी किया जा सकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है।

बता दें कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बहुत आसान है। आपको बस अपने राज्य की राशन विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा और फिर अपनी आवेदन स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करनी होगी। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो राशन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं या जिनका आवेदन लंबित है।

George Soros को मिला अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, एलन मस्क हुए नाराज

0

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में प्रसिद्ध परोपकारी जॉर्ज सोरोस को ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है। यह मेडल देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कारों में से एक है और उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने राजनीति, परोपकार, खेल, और कला जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सोरोस के कार्यों को मिला मान, लेकिन विवाद भी उठा

सोरोस, जो ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक हैं, को यह सम्मान उनके योगदान के लिए दिया गया है, जिसमें लोकतंत्र, मानवाधिकार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना शामिल है। हालांकि, उनकी इस प्राप्ति से कुछ विवाद भी खड़ा हो गया है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “हास्यास्पद” बताया। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “यह हास्यास्पद है कि बाइडन सोरोस को मेडल ऑफ फ्रीडम दे रहे हैं।”

सोरोस का नाम लंबे समय से विवादों में रहा है, खासकर रिपब्लिकन नेताओं के बीच। उनका परोपकार और राजनीतिक दान विशेष रूप से आलोचना का शिकार रहे हैं। कई लोग आरोप लगाते हैं कि उनके वित्तीय योगदानों ने अमेरिकी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया है। इसके बावजूद, बाइडन ने इन पुरस्कारों को देश और दुनिया के लिए असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक तरीका बताया है।

संगठनों और हस्तियों का समर्थन

इस साल के पुरस्कार विजेताओं में पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी और मशहूर अभिनेता माइकल जे. फॉक्स जैसे नाम शामिल हैं। व्हाइट हाउस के बयान के अनुसार, इन व्यक्तियों ने अमेरिकी मूल्यों की रक्षा करते हुए अपने क्षेत्रों में अनूठे योगदान दिए हैं, चाहे वे राजनीतिक, सामाजिक या सांस्कृतिक हो।

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर उड़ा ड्रोन, आधे घंटे तक मंडराने के बाद हुआ गायब

0

पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं, क्योंकि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं।

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, ‘‘मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है। सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा, ‘‘पुरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने टीम गठित करके घटना की जांच शुरू कर दी है। मुझे उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और ड्रोन जब्त कर लिया जाएगा।”

हरिचंदन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित चार निगरानी टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस कर्मियों को तैनात करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि किसी व्लॉगर ने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया होगा। हालांकि, इसके पीछे गलत इरादा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।”

- Advertisement -