Saturday, January 31, 2026
Home Blog Page 1131

नए साल पर ठंड से कांपा हरियाणा, कईं जिलों के लिए अलर्ट जारी

नए साल की शुरुआत के साथ ही हरियाणा में ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। नए साल के मौके पर प्रदेश में भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह से कोहरे ने पूरे प्रदेश को घेर रखा है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। तापमान में भी गिरावट देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हरियाणा मनाली और शिमला बन गया है। कोहरे को देखते हुए रेलवे की ओर से कईं ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कईं ट्रेनें अपने समय से घंटों की देरी से चल रही हैं।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

नए साल के मौके पर हरियाणा का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए काफी है। मौसम विभाग ने जिन 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, उनमें पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, चरखी-दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़, मेवात, रेवाड़ी और पलवल शामिल हैं। मौसम तो मंगलवार को भी खराब था। कल रोहतक, करनाल, अंबाला और पलवल जिले में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक ही रहा था।

3 जनवरी तक जारी रहेगी शीतलहर

आईएमडी की मानें तो प्रदेश में यह शीतलहर 3 जनवरी तक जारी रहने वाला है। ठंड को लेकर भी आईएमडी ने चेतावनी दे दी है। मौसम विभाग ने अलर्ट कर दिया है कि 4 और 5 जनवरी को हरियाणा में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Kullu: अवैध शराब की खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

0

पुलिस ने ब्यासर और जरी क्षेत्र में दो महिलाओं को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस ने ब्यासर में एक दुकान में रेड की। इस दौरान वहां पर 5 लीटर अवैध शराब मिली। आरोपी महिला सुनीता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उधर, पार्वती वैली के जरी में पुलिस ने गश्त के दौरान एक नेपाली महिला नवीना के ठिकाने पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने वहां से 8 लीटर अवैध शराब बरामद की। एसपी ने मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।

एसकेएम ने हरियाणा में बुलाई महापंचायत, राकेश टिकैत समेत कई दिग्गज किसान नेता होंगे शामिल

पंजाब के किसानों की ओर से एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने के बीच अब अन्य प्रदेशों के किसान भी एकजुट होने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में किसान संगठनों ने 4 जनवरी को राष्‍ट्रीय स्‍तर की किसान महापंचायत बुलाई है। महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा ने किसानों को एकजुट करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस किसान महापंचायत में बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और देशभर के कई अन्य किसान नेताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। पंजाब से भी बड़ी संख्या में किसानों इसमें शामिल हो सकते हैंष

किसानों को एकजुट करने में जुटा बीकेयू

महापंचायत को लेकर एसकेएम के सदस्य भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने भी अपनी भूमिका निभाने में जुटा हुआ है। एक दिन पहले ही बीकेयू ने करनाल में भी बैठक की थी, जिसमें संगठन के तीन जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। बीकेयू हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने किसानों की अधूरी मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार ने एक्‍शन में देरी जारी रखी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबि‍क बैठक में किसानों ने हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद के सरकार के दावों को खारिज किया। रतन मान ने ने कहा कि सीएम नाय‍ब सिंह सैनी को झूठे बयान देने की जगह एमएसपी कानून के लिए केंद्र सरकार से गारंटी पत्र प्राप्‍त करना चाहिए। रतन मान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के मुद्दों को अनदेखा कर रही है और वे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। मान ने अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी चिंता जताई।

Mandi: नए साल की रात को गोलीकांड, साथियों के साथ शिकार करने गए युवक को लगी गोली, मौत

0

मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परवाड़ा में शिकार करने साथियों के साथ गए एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। गोली लगने से हुई मौत से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। क्षेत्र के लोग जहां एक तरफ पुराने साल को विदा करने और नए साल के आगमन पर जश्न मना रहे थे, उसी दौर में युवक के गोली का शिकार हो जाने से परिजन घर के चिराग को खोने के दुःख में डूबे रहे।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परवाड़ा के टिक्कर गांव का एक युवक चेत राम पुत्र आत्मा राम 32 अपने अन्य साथियों के साथ जंगली मुर्गों के शिकार को गया हुआ था। जैसे ही वह रात के समय घर की ओर आ रहे थे। उस दौरान बंदूक हेम राज के पास थी। जिसका ट्रिगर शिकार करने के लिए उठा हुआ था।

जैसे ही वह कुछ दूरी पर रास्ते से क्रमवार चल रहे थे, आरोपी हेम राज का पैर फिसल गया। तथा बंदूक से गोली निकल कर युवक की टांग के पिछले हिस्से पर लग गई। गोली चलते ही युवक नीचे गिर गया। हालांकि साथ गए युवकों ने उसे उठाकर सड़क तक ले आए। जैसे ही उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल बगस्याड़ ले जाया रहा था, लेकिन रास्ते में शरीर का खून बहने से ही युवक ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली से हुई युवक की मौत के मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर घटना की जांच में जुट चुकी है।

Punjab : नए साल का जश्न मनाने शिमला गए लुधियाना के 4 युवक गिरफ्तार, जानें मामला

0

हिमाचल प्रदेश के शिमला में नए साल का जशन मनाने गए लुधियाना के 4 युवकों को गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल पुलिस ने लुधियाना को 4 युवकों को चिट्टे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ठियोग के नंगलदेवी में ठियोग थाना की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने नंगलदेवी में पंजाब नंबर की एक गाड़ी (पी.बी. 13 ए.एन 0053) की जांच की।

जांच के दौरान पुलिस ने कार में सवार चार युवकों के पास से 41.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी युवकों की पहचान जसप्रीत सिंह पुत्र महिंदर पाल सिंह निवासी न्यू शिवपुरी गली नंबर 1, वार्ड नंबर 23 न्यू शिवपुरी बग्गा कलां संतोष नगर लुधियाना पंजाब, जतिन पुत्र सतीश कुमार निवासी बिंद्रा कालोनी संतोष नगर लुधियाना पंजाब, करन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी संतोष नगर लुधियाना पंजाब व नवीन पुत्र सुरेश कुमार निवासी बिंद्रा कालोनी संतोष नगर लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। वहीं इन युवकों के बैंक खाते व कॉल डिटेल भी पुलिस खंगालेगी। बताया जा रहा है कि इस मामले में शिमला पुलिस जल्द अन्य गिरफ्तारियों के लिए पंजाब में छापेमारी कर सकती है।

कर्मचारियों को नए साल पर पंजाब सरकार का तोहफा

0

पंजाब पुलिस ने नए साल पर मुलाजिमों को तरक्की का तोहफा दिया है। विभाग ने पटियाला रेंज के कुल 126 सिपाहियों को हैड कांस्टेबल बनाया गया है।

डी. आई. जी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पटियाला रेंज में 4 जिले पड़ते हैं, जिन में पटियाला, संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला हैं, जिनमें पटियाला के 73, संगरूर के 18, बरनाला के 10, मालेरकोटला के 6 और जी.आर.पी. के 19 सिपाही हवलदार बनाए गए हैं। डी. आई.जी. सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस ने हमेशा ही मेहनत करने वाले मुलाजिम को तरक्की देती  है।

उन्होंने कहा कि डी.जी.पी. गौरव यादव की तरफ से हमेशा ही मेहनत करने वाले मुलाजिमों की पीठ थपथपाई जाती है। उन्होंने कहा कि तरक्की सभी का हक है परन्तु यदि वह समय सिर मिल जाए तो काम करने वालों का हौंसला बढ़ जाता है। डी. आई.जी. मनदीप सिंह सिद्धू ने सभी को नए साल की बधाई दी और भविष्य में और मेहनत के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। डी.आई.जी. मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पटियाला रेंज की पुलिस की तरफ से हमेशा ही अपनी ड्यूटी को तनदेही के साथ किया जाता है।

ट्रूडो ने अमेरिका को तेवर दिखाते की नए साल की शुरूआत

0

2025 के पहले दिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canadian PM Justin Trudeau) ने अपने नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं दी, लेकिन उनके संदेश में एक खास इशारा था जो सीधे तौर पर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) के खिलाफ था। ट्रंप ने हाल ही में कनाडा को अमेरिका का राज्य बनाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे ट्रूडो ने इशारों-इशारों में नकारते हुए कहा कि कोई भी उनकी बात को हल्के में न ले क्योंकि कनाडा एक स्वतंत्र और मजबूत देश है।

ट्रूडो ने अपने ट्वीट में लिखा, “देशभर में काउंटडाउन शुरू हो गया है। चाहे आप घर पर हों या विदेश में, 2025 नए अवसरों और चुनौतियों के साथ आएगा, लेकिन एक बात जो हम जानते हैं, वह यह है कि हमारा देश मजबूत और आज़ाद है, और हमें इसे अपना घर कहने पर गर्व है। हैप्पी न्यू ईयर कनाडा (Happy New Year Canada)।” इस ट्वीट में उनका संदेश साफ था कि कनाडा एक स्वतंत्र देश है और उसकी संप्रभुता को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। हाल ही में, ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ फ्लोरिडा स्थित अपने आवास मार-ए-लागो में एक डिनर के दौरान एक मजाकिया टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनने का प्रस्ताव दिया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस डिनर की तस्वीर साझा करते हुए ट्रूडो को “कनाडा का प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि गवर्नर” कहा था।

उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि अगर कनाडा अमेरिका का हिस्सा बन जाए, तो इसके नागरिकों को टैक्स में भारी छूट मिलेगी, उनके व्यवसायों का आकार बढ़ जाएगा और उन्हें अमेरिका की सैन्य सुरक्षा भी मिल सकती है। ट्रंप ने इसे एक मजाक के तौर पर कहा था, लेकिन यह बयान राजनीतिक रूप से विवादास्पद हो गया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अगर कनाडा अमेरिका का हिस्सा बनता है तो “उनके टैक्सों में 60 प्रतिशत से अधिक की कटौती हो जाएगी, उनके व्यवसायों का आकार तुरंत दोगुना हो जाएगा, और उन्हें अमेरिका की सैन्य सुरक्षा प्राप्त हो जाएगी, जो दुनिया के किसी भी अन्य देश को नहीं मिल सकती।” ट्रंप ने यह भी कहा कि कनाडा के नेतृत्व के लिए मशहूर नेशनल हॉकी लीग (NHL) के दिग्गज खिलाड़ी वेन ग्रेट्जकी को चुना जाना चाहिए।

इस बयान पर ट्रूडो ने सीधे तौर पर जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कनाडा की संप्रभुता और स्वतंत्रता का बचाव किया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कनाडा किसी भी तरह से अमेरिका का हिस्सा नहीं बनेगा और देश की सत्ता और ताकत पर उसे गर्व है। उनका यह बयान कनाडा और ट्रंप के बीच के संबंधों में और अधिक तनी हुई स्थिति को दर्शाता है। ट्रूडो ने अपने ट्वीट के जरिए न सिर्फ ट्रंप के बयान का खंडन किया, बल्कि कनाडा के स्वतंत्रता और संप्रभुता को लेकर भी अपनी स्थिति स्पष्ट की। यह विवाद अब राजनीतिक स्तर पर भी सुर्खियां बन गया है, क्योंकि ट्रंप की टिप्पणियों ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस को जन्म दिया है। कनाडा और अमेरिका के रिश्तों में यह नया मोड़ दोनों देशों के नेताओं के बीच एक प्रकार की शक्ति प्रदर्शन और कूटनीतिक जंग को दर्शाता है।

PM Modi और President द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

जैसे ही रात 12 बजे भारत समेत पूरी दुनिया नए साल 2025 का जश्न मनाने में डूब गई। नव वर्ष के स्वागत का यह सिलसिला दुनिया भर में विभिन्न सांस्कृतिक अंदाज में जारी है जहां हर देश अपने खास तरीके से इस खास दिन को मनाता है। वहीं नए साल 2025 की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

PM मोदी ने दी खुशहाली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा, “2025 की शुभकामनाएं! यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को अद्भुत स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने की समृद्ध और टिकाऊ भविष्य की अपील

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नए साल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 2025 सभी के लिए खुशी, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए। साथ ही उन्होंने सभी से एकजुट होकर भारत और दुनिया के लिए एक उज्जवल, समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से नवीनीकरण करने का आह्वान किया।

नववर्ष भारत से पहले पहुंचा कई देशों में

किरिबाती के अलावा समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी भारत से पहले नव वर्ष ने दस्तक दी। दरअसल समय के अलग-अलग जोन के कारण दुनिया के 41 देश ऐसे हैं जहां भारत से पहले नए साल का स्वागत किया जाता है।

स्थानीय परंपराओं के साथ मनाया गया नया साल

भारत समेत दुनियाभर में नए साल का स्वागत अपनी-अपनी स्थानीय परंपराओं और संस्कृतियों के अनुसार किया गया। सभी जगह लोगों ने खुशियां मनाईं एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और नए साल के लिए अपनी इच्छाओं और सपनों का आदान-प्रदान किया।

अफगानिस्तान से पंगा लेकर बुरा फंसा पाकिस्तान, तालिबान के पश्तूनवाली ऐलान ने उड़ाए PAK सरकार के होश

0

पाकिस्तान (Pakistan) की हालिया एयर स्ट्राइक  के बाद तालिबान (Taliban) ने जवाबी हमला तेज कर दिया है, जो अब एक वाइल्ड फायर का रूप ले चुका है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान और तालिबान दोनों ने सीमा पर भारी हथियारों का जमावड़ा कर लिया है। इस बीच, तालिबान ने “पश्तूनवाली” का ऐलान कर पाकिस्तान को एक नई चुनौती में डाल दिया है।  तालिबान सरकार के मंत्री खैरुल्ला खैरख्वा ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को अपना मेहमान बताते हुए कहा है कि पश्तूनवाली के तहत तालिबान अपने मेहमानों की सुरक्षा करेगा।

अगर पाकिस्तान ने टीटीपी (TTP) को निशाना बनाया, तो इसे पश्तूनवाली के खिलाफ माना जाएगा, जिससे पाकिस्तान के भीतर मौजूद पश्तून समुदाय भी बगावत कर सकता है।  इस रणनीति ने पाकिस्तान को गहरे संकट में डाल दिया है। तालिबान (Taliban) ने खुद भले हमले न करने का भरोसा दिया हो, लेकिन TTP को सुरक्षित पनाहगाह देकर पाकिस्तान पर हमले जारी रखने का संकेत दिया है।

इस स्थिति में शहबाज शरीफ सरकार पर दोहरी मार पड़ रही है एक तरफ टीटीपी की बढ़ती हिंसा और दूसरी तरफ तालिबान का समर्थन।  पाकिस्तान की आर्थिक हालत पहले से ही बेहद खराब है। किसी भी सैन्य टकराव से देश पूरी तरह तबाह हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि शहबाज शरीफ के पास या तो तालिबान के आगे झुकने का विकल्प है या फिर एक विनाशकारी युद्ध का।

लंदन में इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर के घर से एक अरब रुपए के आभूषण, हैंडबैग और नकदी चोरी

0

नए साल पर ब्रिटेन में अरबों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है।  लंदन पुलिस एक मकान में घुसकर 1.32 करोड़ अमेरिकी डॉलर (एक अरब रुपये से अधिक) के आभूषण, डिजाइनर हैंडबैग और नकदी लेकर रफूचक्कर हुए चोर की तलाश में जुटी है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, मकान के मालिकों की पहचान एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर और पेशे से डेवलपर उनके पति के रूप में हुई है, जो सात दिसंबर को चोरी के समय घर पर नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हालांकि कर्मचारी घर में थे और घर की रखवाली करने वाली एक महिला का हथियारबंद चोर से आमना-सामना भी हुआ।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव कांस्टेबल पाउलो रॉबर्ट्स ने सोमवार को चोरी का खुलासा होने के बाद कहा, “हथियारबंद संदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसा और अपराध को अंजाम दिया।” मकान से चोरी हुई चीजों में 10.73 कैरेट की हीरे की अंगूठी, सोने, हीरे और नीलम जड़ी एक क्लिप शामिल है। इसके अलावा 16 लाख रुपये से अधिक (1,89,00 अमेरिकी डॉलर) के हैंडबैग भी चोरी हुए हैं।
मकान मालिकों ने संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 6,28,000 अमेरिकी डॉलर (पांच करोड़ रुपये से अधिक) का ईनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा चोरी हुईं वस्तुएं बरामद होने पर उनकी 10 प्रतिशत कीमत अतिरिक्त ईनाम के तौर पर दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति दूसरे तल की खिड़की से घर में घुसा। ‘मेल ऑनलाइन’ से मिली सर्विलांस फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति गलियारे से गुजरता हुआ दिख रहा है। इससे एक मिनट के आसपास एक घरेलू सहायिका वहां पहुंचती दिख रही है। यह घर लंदन में अमीर व्यक्तियों के इलाके रेजेंट्स पार्क के निकट स्थित है।
- Advertisement -

News of the Day