नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को लाखों लोगों ने भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किये। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जगन्नाथ मंदिर का निर्माण 12वीं सदी में किया गया था। मंदिर की ओर जाने वाले ‘ग्रैंड रोड’ पर मार्केट चौक से लेकर मंदिर के सिंह द्वार (सिंह द्वार) तक भक्तों की एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार देखी गई। पुरी के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया, “पुलिस सभी तीर्थयात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।”

अधिकारी ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और दर्शन के लिए 70 प्लाटून (एक प्लाटून में 30 जवान) तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि मंदिर के बाहर और परिसर में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में केवल पूर्व दिशा में सिंह द्वार से प्रवेश की अनुमति है और उन्हें तीन अन्य द्वारों से बाहर निकलने के लिए निर्देशित किया गया है।

उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंगलवार देर रात एक बजकर पांच मिनट पर मंदिर का द्वार खोल दिया गया और तब से श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चिकित्सा से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पूरे शहर पर निगरानी रखी जा रही है और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिला प्रशासन और एसजेटीए ने भीड़ को नियंत्रित करने व श्रद्धालुओं के लिए सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की है। पुलिस ने कड़े सुरक्षा उपायों के अलावा विभिन्न यातायात नियम भी लागू किए हैं।


साल 2025 की शुरुआत में यूपी के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है।
राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री एवं विधायक को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा राज्यपाल से आज राजभवन में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 अजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि PRTC द्वारा 83 नई बी.एस.6 अनुकूल साधारण स्टैंडेट बसें अपने बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ये बसें किलोमीटर स्कीम के तहत 6 साल के लिए लीज आधार पर ली जाएंगी। इसके अलावा बसों के बेड़े में बढ़ोतरी के लिए पंजाब रोडवेज/पनबस द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सुपर इंटीग्रल बीएस-6 अनुकूल सामान्य बसें और 19 HVAC बसें खरीदी जा रही हैं।
मोदी कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर्स के मैन्यूफैक्चर्रर्स को राहत दी है। इसके तहत इन्हें सब्सिडी के अलावा आर्थिक सहायता देने पर भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों का लक्ष्य कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से मदद देना और जरूरी फर्टिलाइजर्स तक किफायती पहुंच दिलाना है।
ई-समन के तहत पहला कदम
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीसीईए की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) उर्वरक के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज को जनवरी-दिसंबर, 2025 की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है। वैष्णव ने कहा कि सरकार के इस कदम का उद्देश्य किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल प्रमुख इन विषयों के परीक्षार्थियों को ये नोट करवा दे ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि डेट शीट और अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट https://www.pseb.ac.in/ पर उपलब्ध है और ई-मेल srsecconduct.pseb@punjab.gov.in पर संपर्क किया जाएं।
जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड बनवाए