Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 1201

नहीं रही दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला, 116 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

0

जापान की 116 वर्षीय महिला टोमिको इटूका का निधन 4 जनवरी 2025 को हुआ। पिछले साल सितंबर में उन्हें ब्रिटेन के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में मान्यता दी थी। इटूका लंबे समय से बीमार थीं, और नर्सिंग होम में भर्ती थीं। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय और अन्य अधिकारियों ने उनके निधन की पुष्टि की है।

PunjabKesariइटूका का निधन पश्चिमी जापान के ह्योगो प्रांत के आशिया शहर स्थित नर्सिंग होम में हुआ, जहां वह काफी समय से रह रही थीं। उनके निधन के समय यह सुबह के 9:03 बजे का वक्त था।

इटूका का जीवन
टोमिको इटूका का जन्म 23 मई, 1908 को ओसाका में हुआ था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। नर्सिंग होम में रहते हुए वह अक्सर अपनी पसंदीदा लैक्टिक एसिड पीने का आनंद लेती थीं और कर्मचारियों को धन्यवाद भी देती थीं।

आशिया के मेयर ने जताया दुख 
आशिया के मेयर, रयोसुके ताकाशिमा ने इटूका की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इटूका ने अपने लंबे जीवन के दौरान हमें बहुत साहस और आशा दी। हम सभी उनकी याद करेंगे।”

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम
इटूका को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में दर्ज किया गया था। इससे पहले, दिसंबर 2023 में, जापान की 116 वर्षीय फुसा तात्सुमी की मृत्यु हो गई थी, और तब इटूका ने जापान में सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति होने का रिकॉर्ड हासिल किया था।

इटूका का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2024 में दर्ज हुआ था, जब स्पेन की 117 वर्षीय महिला, मारिया ब्रान्यास मोरेरा के निधन के बाद उनका नाम सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में रिकॉर्ड किया गया था। इटूका की मृत्यु जापान के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि उन्होंने अपनी लंबी उम्र के दौरान सभी को जीवन की ताकत और उम्मीद की मिसाल दी।

चीन में नए वायरस HMPV का खौफ! अस्पतालों में भीड़ और श्मशानों में अलर्ट जारी

0

चीन से एक बार फिर वैसी ही चिंताजनक खबरें आ रही हैं जैसी 2019 में कोरोना वायरस के उद्भव के समय आई थीं। इस बार ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) ने वहां हलचल मचाई हुई है। इस वायरस ने न केवल चीन के विभिन्न हिस्सों में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी चिंता बढ़ा दी है। अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं, श्मशानों को अलर्ट पर रखा गया है, और कई क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है।

चीन में HMPV वायरस का असर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, HMPV एक आरएनए वायरस है, जो कोरोना वायरस की तरह ही हवा के माध्यम से फैलता है। यह खांसी, छींक, और संक्रमित सतहों के संपर्क से फैलने में सक्षम है। वर्तमान में यह वायरस बीजिंग, तियानजिन, शंघाई, झेजियांग, हेबेई और ग्वांगझू जैसे बड़े शहरों में फैल चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्पतालों में बेड की कमी दिख रही है। कई अस्पतालों में कॉरिडोर में भी बेड लगाए गए हैं। इन वीडियो और तस्वीरों की सत्यता पर सवाल उठ सकते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि चीन के डिजीज कंट्रोल अथॉरिटी को इस वायरस ने कठिन स्थिति में डाल दिया है।

HMPV वायरस और कोरोना की समानताएं 
HMPV की विशेषता यह है कि इसके लक्षण कोरोना वायरस से मिलते-जुलते हैं:

  • प्रारंभिक लक्षण: सर्दी, खांसी, और बुखार।
  • फैलने का तरीका: हवा, खांसी, छींक और संक्रमित सतहों के संपर्क से।
  • प्रभावित समूह: छोटे बच्चे (2 वर्ष से कम) और बुजुर्ग (65 वर्ष से अधिक)।

यह वायरस उन लोगों के लिए बेहद खतरनाक है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम है। यही वजह है कि इसे कोरोना वायरस से भी खतरनाक माना जा रहा है।

चीन की चुप्पी और वैश्विक चिंता
2019 की तरह, चीन ने इस बार भी वायरस को कमतर आंकते हुए इसे सिर्फ “निमोनिया” बताया है। हालांकि, इस बार चीनी अधिकारियों ने निगरानी के लिए एक पायलट मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया है। फिर भी, विशेषज्ञ मानते हैं कि चीन की यह चुप्पी और पारदर्शिता की कमी दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

नोरोवायरस का खतरा भी बढ़ा
चीन में HMPV के साथ-साथ नोरोवायरस का संक्रमण भी सामने आया है। युन्नान प्रांत के लिनकांग शहर के एक प्राथमिक विद्यालय के 121 छात्र पेट दर्द, उल्टी और मतली की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे। नोरोवायरस से संक्रमित इन छात्रों का इलाज चल रहा है और अब वे ठीक हो चुके हैं।

भारत में सतर्कता
चीन में बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में भी सतर्कता बरती जा रही है। विशेषज्ञों ने इस वायरस के संभावित प्रसार को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और चिकित्सकों को सतर्क रहने को कहा है।

MP में सेप्टिक टैंक में मिले चार लोगों के शव, फैली सनसनी

मध्यप्रदेश के सिंगरौली से दिलदहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक घर के सेप्टिक टैंक से 4 लोगों के शव मिले हैं। एक साथ चार शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। शवों को सेप्टिक टैंक से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में दो लोगों की पहचान तो हो गई है लेकिन दो लोगों की पहचान अभी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बरगवां में शनिवार को सामूहिक हत्या की घटना सामने आई है। यहां बने एक आवासीय मकान के सेप्टिक टैंक से चार लोगों की लाशें बरामद की गई हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह शव मिलेंगे वह हरि प्रसाद प्रजापति नाम के शख्स का है। जिसे करीब एक साल पहले बनाया गया था। पता चला है कि हरि प्रसाद प्रजापति का के बेटे सुरेश ने यहां पर कुछ लोगों के साथ 1 जनवरी को पार्टी की थी।

शनिवार को पड़ोसियों को सेप्टिक टैंक से बदबू आई तो पास में ही रहने वाले बिहारी प्रजापति को बताया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो सेप्टिक टैंक में शव नजर आए जिन्हें देखकर लोग दहशत में आ गए। तुरंत घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाया। एफएसएल टीम भी ओके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

Jharkhand : 5,6 और 7 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, पढ़ें यहां पूरी डिटेल

रांची जिले में बढ़ती शीत लहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए 6 और 7 जनवरी को सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसी के साथ 5 जनवरी को रविवार की भी छुट्टी है। रांची के उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश रहेगा।

हालांकि, छात्रों को राहत देने के लिए स्कूल बंद किए गए हैं, लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहकर अपने नियमित कार्य करने होंगे। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि स्कूल बंद रहने के बावजूद सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और अन्य कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित होकर शैक्षणिक और प्रशासनिक काम करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि शीत लहर के कारण छात्रों को स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो रही थी, और इस स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा, उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों और कर्मचारियों से आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

BSNL ने नए साल पर ग्राहकों को दिया तोहफा, बढ़ाई प्लान की वैलिडिटी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नए साल के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास तोहफा दिया है। BSNL ने अपने एक प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी एक महीने तक बढ़ा दी है और इसके लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस बदलाव के बाद BSNL का 2,399 रुपये वाला प्लान अब 395 दिन की जगह 425 दिनों तक वैलिड रहेगा। इसका मतलब है कि एक बार रिचार्ज करने पर ग्राहक 14 महीने तक बिना किसी वैलिडिटी की चिंता के सेवा का उपयोग कर सकेंगे।

क्या मिलेगा 2,399 रुपये वाले प्लान में?

BSNL के 2,399 रुपये वाले प्लान में अब ग्राहकों को पहले से भी ज्यादा फायदा मिलेगा। इस प्लान में अब 425 दिन की वैलिडिटी और कुल 850GB डेटा मिलेगा। पहले इस प्लान में 395 दिन की वैलिडिटी और रोजाना 2GB डेटा मिलता था। BSNL ने नए साल पर इसे बढ़ाकर एक महीने का अतिरिक्त समय दे दिया है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को किसी भी तरह का अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।

अन्य बेनेफिट्स भी मिलेंगे

इस प्लान में केवल लंबी वैलिडिटी ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसका मतलब है कि ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी सीमा के कॉल कर सकेंगे। इसके साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी जा रही है। अगर हम देखें तो यह लगभग 5.5 रुपये प्रति दिन की लागत पर 14 महीने तक सभी फायदे ग्राहकों को मिलेंगे।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 16 जनवरी 2025 से पहले रिचार्ज कराना होगा क्योंकि यह ऑफर 16 जनवरी तक ही लागू रहेगा।

277 रुपये के प्लान में 120GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL ने इसके अलावा एक और खास ऑफर पेश किया है। 277 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहकों को 120GB डेटा और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी। यह ऑफर भी 16 जनवरी 2025 तक वैध रहेगा।

बता दें कि BSNL के ये ऑफर नए साल में ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन सौगात हैं। अगर आप भी BSNL के ग्राहक हैं तो 16 जनवरी से पहले ये रिचार्ज करवाकर लम्बी वैलिडिटी और डेटा का फायदा उठा सकते हैं।

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है जबकि इस मुठभेड़ में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है। यह मुठभेड़ शनिवार शाम 6 बजे से चल रही है जब से पुलिस और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।

मुठभेड़ में पुलिस ने बरामद किए हथियार

नक्सलियों को चार जिलों की पुलिस ने घेर रखा है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिले की संयुक्त पुलिस टीम इस ऑपरेशन में शामिल है। पुलिस को इलाके में नक्सलियों के जमावड़े की जानकारी मिली थी जिसके बाद 3 जनवरी से नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एके-47 और एसएलआर जैसे आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं।

नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुआ जवान

बस्तर आईजी ने जानकारी दी कि मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार नक्सलियों को मार गिराया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है और इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता की उम्मीद

इस मौके पर बस्तर आईजी ने बताया कि इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन की सफलता की संभावना है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही और नक्सली मारे जाएंगे। पुलिस इस अभियान में पूरी तरह से जुटी हुई है और इलाके में पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।

नक्सल विरोधी अभियान का विस्तार

नक्सलियों के खिलाफ यह सर्च ऑपरेशन 3 जनवरी से चलाया जा रहा था। अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों का यह संयुक्त अभियान 4 जनवरी की शाम से तेज हुआ और दोनों ओर से फायरिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं इस मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना की जा रही है वहीं यह भी दर्शाता है कि नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में कार्रवाई और तेज हो चुकी है।

भारत में कड़ाके की सर्दी: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, कोहरा और बारिश से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

देश भर में ठंड का मौसम पूरी तरह से सख्त हो चुका है। कोहरे और शीतलहर ने मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी और गलन बढ़ गई है जिससे लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने फिर से कई राज्यों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

सर्दी और कोहरे से परेशान लोग

देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा और दिन में शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। यह बारिश सर्दी को और बढ़ा सकती है।

बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बिहार में भी ठंड बढ़ने की संभावना है। 6 जनवरी को दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है जबकि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और कुछ पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्य जैसे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है।

कोहरे ने यातायात को किया प्रभावित

कोहरे के कारण शनिवार को कई शहरों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। खासकर हवाई और रेल यात्रा में भारी देरी हुई। करीब 400 फ्लाइट्स और 80 ट्रेनों पर इसका असर पड़ा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और पंजाब में कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही।

दृश्यता में कमी, ट्रेनों और उड़ानों में देरी

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के बहराईच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और पंजाब के लुधियाना और हलवारा में दृश्यता केवल 200 मीटर तक रही। वहीं यूपी के आगरा, बरेली और बलिया में दृश्यता 500 मीटर रही। दिल्ली के सफदरजंग में भी दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई जबकि बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर में 500 मीटर की दृश्यता रही।

वहीं ठंड, कोहरे और बारिश ने देशभर में लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इन परिस्थितियों के और भी बढ़ने का अनुमान जताया है। लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों के सहारे सर्दी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

अफगानिस्तान में तीसरे दिन भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

0

अफगानिस्तान में आज सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब साढ़े पांच बजे आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र 170 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है लेकिन पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में लगातार भूकंप के झटके लोगों में डर और चिंता का कारण बन रहे हैं।

इससे पहले 27 दिसंबर को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था। उस समय झटके फैजाबाद जिले के पास महसूस किए गए थे और उनकी तीव्रता 4.1 मापी गई थी। इसके अलावा 17 अक्टूबर को भी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र 181 किलोमीटर गहरे धरती के अंदर था। इन लगातार भूकंपों ने अफगानिस्तान के लोगों को परेशान कर दिया है।

इथियोपिया और चिली में भी आए भूकंप

इथियोपिया और चिली में भी हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार को इथियोपिया में भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.5 रही और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसके बाद माउंट डोफन के आसपास ज्वालामुखी विस्फोट होने का अलर्ट जारी किया गया था। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया था।

वहीं शुक्रवार को चिली के एंटोफगास्टा शहर में भी भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 6.1 थी और इसका केंद्र 104 किलोमीटर गहरे धरती के अंदर था। चिली में आए भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स आने की आशंका जताई गई है। पाकिस्तान में भी शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता 4.3 थी और इसका केंद्र 77 किलोमीटर गहरी धरती के नीचे था।

वहीं दुनिया के विभिन्न हिस्सों में इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की सलाह दी जा रही है।

पाकिस्तान में बस में विस्फोट से 4 लोगों की मौत, 32 घायल; अलगाववादियों ने बनाया निशाना

0

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने एक यात्री बस को निशाना बनाकर धमाका किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि कराची से तुर्बत जा रही बस न्यू बहमन क्षेत्र में एक आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आ गई। उन्होंने बताया कि चार शवों और 32 घायलों को निकटतम अस्पताल ले जाया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, “धमाके की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जोहैब मोहसिन और उनका परिवार भी सवार था। ऐसे में संभव है कि बीएलए उन्हें निशाना बनाकर धमाका किया।” बीएलए ने धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने एक सैन्य काफिले को निशाना बनाया।

PM मोदी आज करेंगे नमो भारत कॉरिडोर के नए फेस का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत कॉरिडोर के अतिरिक्त 13 किलोमीटर लंबे दिल्ली खंड का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन पूर्वाह्न करीब 11 बजे होगा और प्रधानमंत्री मोदी साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर की यात्रा करेंगे। रविवार को शाम पांच बजे से यात्री परिचालन शुरू हो जाएगा और 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

राजनाथ सिंह की ओर से अजमेर दरगाह में चढ़ाई जाएगी चादर  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से रविवार को अजमेर दरगाह पर उर्स के दौरान चादर चढ़ाई जाएगी। दरगाह कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुनव्वर खान रविवार को रक्षा मंत्री द्वारा दी गई चादर पेश करेंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम रहेंगे गरियाबंद के दौरे पर 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 05 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे और वहां पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 338 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री साय गांधी मैदान में आयोजित राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होंगे।

PM मोदी दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को 12,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वह साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के बीच नमो भारत ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।

आईआईजेएस सिग्नेचर इस साल 35,000 करोड़ रुपये तक का कारोबार करेगा: जीजेईपीसी चेयरमैन 
रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के चेयरमैन विपुल शाह ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो (आईआईजेएस) सिग्नेचर इस साल 30,000-35,000 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सक्षम होगा। आईआईजेएस सिग्नेचर के पहले दिन उन्होंने कहा कि परिषद को उम्मीद है कि 2025-26 के बजट से जुड़ी उसकी सभी अपेक्षाएं पूरी होंगी, जिसमें उपभोक्ता शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन की मांग भी शामिल है।

‘भाजपा वह माचिस है, जिसने मणिपुर को जला दिया’, हालिया हिंसा को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
मणिपुर में ताजा हिंसा भड़कने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह ‘राजधर्म’ का पालन नहीं करने की संवैधानिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सीमावर्ती राज्य को उबलते रहने में भाजपा का निहित स्वार्थ है।उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “भाजपा वह माचिस है जिसने मणिपुर को जला दिया!” उन्होंने नवीनतम हिंसा के बारे में एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।

JDU सांसदों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही भाजपा : संजय राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो सकता है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके (कुमार के) 10 सांसदों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। राउत ने आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में अपने सहयोगी दल जदयू की पीठ में छुरा घोंप रही है।

- Advertisement -

News of the Day