Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 1202

MP : पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, उतार दिया मौत के घाट

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले की तहसील के ग्राम हिवरा पृथ्वीराम में रहने वाले राजू पाटिल उम्र 46 साल ने पत्नी पदमा पाटिल 42 साल पर कुल्हाड़ी से हमला उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति ने यह वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पत्नी नींद में थी, इस दौरान उनकी नाबालिक बेटी भी वहां मौजूद थी, पति ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। पति अपनी ही पत्नी के चरित्र को लेकर शक करता था।  इसके चलते उसने अपनी पत्नी की नींद में हत्या कर दी।

पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि तीन चार दिन से पति – पत्नी की बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद जब पत्नी सो गई तो पति ने उसपर कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। वहीं पत्नी पती को पिछले तीन – चार दिन से खाना भी नहीं दे रही थी। जिससे विवाद ओर बढ़ता गया। यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या करने की वजह दोनों के बीच आपसी विवाद एवं चरित्र संदेह को बताया जा रहा है।

जो लंबे समय से चल रहा था। जो हत्या तक पहुंचा। घटना के बाद आरोपी फरार हुआ। छिंदवाड़ा से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच कर रही है, पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी की तलाश कर रही है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बाबा बागेश्वर से मिले बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, सोशल मीडिया पर की तस्वीर पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। संजय दत्त ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि, श्री धीरेंद्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम मेरे घर आकर हम सब को आशीर्वाद देने के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, गुरुजी और मैं भाइयों की तरह परिवार की तरह हैं, जय भोले नाथ।

PunjabKesari

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त कुछ महीने पहले बाबा बागेश्वर की पदयात्रा में शामिल हुए थे और अब एक बार फिर दोनों ने मुलाकात की है, संजय दत्त जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुए थे उस दौरान उन्होंने कहा था कि गुरु जी मेरे छोटे भाई हैं, गुरुजी मुझे जब जिस काम के लिए बुलाएंगे मैं हाजिर रहूंगा।

शिवपुरी में मोटर पंप चलाते समय युवक को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ग्राम पंचायत खेरारा बनवारीपुरा में तालाब में मोटर पंप चलाते समय एक युवक को करंट लग गया आपको बता दें कि इस हादसे में लोकेंद्र की हाथ की उंगली बुरी तरह से जल गई थीं। यह घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र की है लोकेंद्र गांव के ही छोटे शर्मा के खेत में काम करता था और शुक्रवार को तालाब में पानी देने के लिए मोटर चला रहा था।

तभी अचानक उसको करंट लग गया इस दौरान करंट लगते ही लोकेंद्र गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लोकेंद्र की उंगली भी जल गई थी, हादसे के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई घटना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सिरसा में पेड़ से लटका मिला शव, सुसाइड नोट लिख 4 लोगों को ठहराया मौत का जिम्मेदार

गांव पंजुआना में नहर के निकट एक युवक का शव वृक्ष से लटका मिला है। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने 4 लोगों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव पंजुआना में नहर के किनारे वृक्ष से एक युवक का शव लटका हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाते हुए जांच-पड़ताल की तो युवक की पहचान गांव खुईयांनेपालपुर निवासी करीब 28 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई। मृतक तूड़े की ट्रालियों पर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट प्राप्त हुआ, जिसमें उसने गांव खुईयांनेपालपुर निवासी अजय उर्फ गग्गू, गुरमीत सिंह व गुरबचन सिंह तथा गांव लक्कड़ांवाली निवासी ड्राइवर रमन को दोषी ठहराया है। मृतक ने नोट में लिखा है कि कुछ दिन पूर्व गुरमीत सिंह, राजू उर्फ रूड़ा व रमन ड्राइवर ने अजय उर्फ गग्गू व गुरबचन सिंह की शय पर उसके साथ मारपीट की थी। मृतक ने लिखा है कि वह गग्गू से पैसे मांगता था। लेकिन वापस मांगने पर गग्गू उसके साथ गाली-गलोच करता था।

उक्त लोगों ने उसे मारने की कोशिश की थी और उससे मारपीट कर उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी। उक्त लोगों का उसे जान से मारने का ईरादा था, लेकिन वह जैसे-तैसे कर भाग गया। मृतक ने लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार गुरमीत सिंह, अजय, रमन व गुरबचन सिंह है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणावासी भी अब करेंगे मेट्रो में सफर, यहां आएगी रेल लाइन… सीएम ने किया ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले के सम्मान में हरियाणा सरकार ने राजकीय महिला कॉलेज, लोहारू, भिवानी का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखा है।

नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ हल्कावासियों को सौगात देते हुए कहा कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो के विस्तार के प्रस्ताव पर राज्य सरकार द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद को मानदंड पूरा होने पर नगर निगम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइन पार फाटक पर अंडरपास के निर्माण, बहादुरगढ़ सड़क के नवीनीकरण, पुरानी कोर्ट के साथ लगती खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करने और पुराने बस अड्डे के साथ लगती खाली जमीन पर व्यायामशाला-योगशाला बनाने के संबंध में फिजिबिल्टी चैक करवाकर इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े उत्तरी बाईपास के निर्माण तथा नई अनाज मंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा की एक पूरी कहानी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को शिक्षित करने और सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्रांति की अग्रदूत और महिला सशक्तिकरण की बुलंद आवाज श्रीमती सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका ही नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी।

हरियाणा के हिसार में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत…मची चीख पुकार

हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे का कहर हिसार के उकलाना में सुरेवाला चौक पर देखने को मिला। जहां उकलाना में शनिवार की सुबह ज्यादा धुंध होने की वजह से विजिबिलिटी जीरो थी। एक कार हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर उकलाना के सुरेवाला चौंक पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस कार के पीछे से आई एक अन्य कार इससे टकरा गई। जब लोग गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकल रहे थे तो नरवाना की तरफ से आया एक ट्रक लोगों को कुचलते हुए कार के ऊपर पलट गया। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बरवाला के हस्पताल में ले जाया गया जहां घायलों को हिसार के लिए रेफर कर दिया।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक एक कार हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर घने कोहरे के बीच सपाटा भर रही थी कि जैसे ही कार सूरेवाला चौक पर पहुंची तो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी बीच पीछे से आई एक अन्य गाड़ी भी इस कार से टकरा गई। आसपास खड़े लोग धमाके की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचे और गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकलने में लग गए।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान नरवाना की तरफ से एक ट्रक आया और विजिबिलिटी जीरो होने की वजह से ट्रक चालक भी सड़क पर हुए हादसे को नहीं देख पाया और लोगों को कुचलते हुए इन गाड़ियों के ऊपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इतना बड़ा हादसा होते ही वहां पर लोगों में भगदड़ मच गई। जैसे ही ट्रक कार के ऊपर पलटा तो कार का कचूमर निकल गया। हादसे की सूचना मिलते ही उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और क्रेन की सहायता से ट्रक व गाड़ी को साइड में किया।

Mandi: 10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका, सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 100 पद

0

एसआईएस सिक्योरिटी जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 8 जनवरी को उपरोजगार कार्यालय पधर में सुबह 10:30 बजे से लिया जाएगा। उपरोजगार कार्यालय पधर के प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

सिक्योरिटी गार्ड के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। आवेदक की न्यूनतम लम्बाई 168 सैंटीमीटर, वजन 55 से 95 किलोग्राम एवं आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों व अन्य प्रमाणपत्रों के साथ पासपोर्ट साइज के 2 फोटोग्राफ सहित उप रोजगार कार्यालय पधर में नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक व यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने इस School को जारी किया Notice, पढ़ें क्या है पूरा मामला

 हरियाणा में शीतकालीन छुट्टियों में खुल रहे प्राइवेट स्कूलों पर सरकार सख्त दिखाई दे रही है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पानीपत के DAV पुलिस पब्लिक स्कूल को नोटिस जारी किया है। यह स्कूल छुट्टी के दौरान खुला मिला था। इस बारे में पानीपत के जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद निदेशालय को रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें कहा गया कि 3 जनवरी को उन्होंने स्कूल की जांच की तो वह खुला पाया गया, जो शीतकालीन छुट्टियों के आदेश का उल्लंघन है।

PunjabKesari

1 से 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित

बता दें कि सरकार ने कल ही आदेश जारी किए थे कि अगर विंटर वैकेशन में प्राइवेट स्कूल खुले मिले तो उनकी मान्यता रद्द की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिलों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें उनसे ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी जा रही है। शिक्षा विभाग ने 1 से 15 जनवरी तक प्रदेश में शीतकालीन छुट्टियां घोषित की हैं। यह आदेश सरकारी के साथ सभी प्राइवेट स्कूलों समेत नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में लागू होंगे।

निरीक्षण करने पर स्कूल मिला खुला 

पानीपत के जिला शिक्षा अधिकारी ने सेकेंडरी शिक्षा के निदेशक को शुक्रवार को इस बारे में रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि 3 जनवरी को उन्होंने पुलिस लाइन स्थित DAV पुलिस पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में 8वीं से 12वीं तक की क्लासें चल रहीं थी। यह विभाग के 27 दिसंबर को दिए शीतकालीन छुट्टियों के आदेश का उल्लंघन है। DEO ने इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी।

Himachal: बच्चों की सेहत से खिलवाड़, मिड-डे मील में मिला ये खतरनाक बैक्टीरिया

0

पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर की ओर से स्कूलों में तैयार होने वाले खाने के सैंपल जांचे गए। विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे-मील की जांच में कई खामियां सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, सितंबर 2024 में केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार पंजाब बायोटेक्नोलॉजी इनक्यूबेटर मोहाली की टीम ने ऊना के 10 स्कूलों में जाकर मिड-डे-मील के सैंपल लिए।

सैंपल की जांच रिपोर्ट हाल ही में सामने आई है। इसमें कहा गया है कि भोजन में ई कोली बैक्टीरिया है, जो बच्चों की सेहत पर बुरा असर करता है। इससे बच्चों का पेट खराब होने से लेकर आंत को नुकसान तक पहुंच सकता है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को खाना बनाते समय स्वच्छता मानकों का ख्याल रखने की हिदायत दी है। स्कूल प्रबंधक पेयजल की नियमित समय अंतराल के बाद क्लोरीनेशन करवाते रहें। खाना बनाने वाले स्थान, इस्तेमाल होने वाले बर्तनों और जहां बच्चों को भोजन खिलाया जाता है, उस स्थान की प्रतिदिन सफाई करवाई जाए। इसके अलावा खाना बनाने से पहले हाथों को साबुन से धोया जाए। बर्तन धोने के बाद व भोजन वितरित करते समय भी हाथों की साफ सफाई रखी जाए।

ई कोली बैक्टीरिया क्या होता है?

ई कोली बैक्टीरिया कुछ मामलों में जहरीला पदार्थ बनाता है, जो पेट और आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बच्चों को पेट में दर्द, उल्टी और दस्त हो सकते हैं, जो कभी-कभी खून के साथ भी होते हैं। यह संक्रमण आमतौर पर बैक्टीरिया के संपर्क में आने के 3 से 4 दिन बाद शुरू होता है और एक हफ्ते के अंदर ठीक हो जाता है।

सोमलाल धीमान, उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कहा कि सभी स्कूलों को मिड डे मील तैयार करते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग की टीमें निरीक्षण में भी जुटी हैं। कुछ स्कूलों के सैंपल में ई कोली बैक्टीरिया होने की बात सामने आई है।

Himachal: मां की ममता हुई शर्मसार! सुनसान जगह पर इस हालत में मिली नवजात

0

लासपुर जिला में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा के तहत आने वाले मलोखर के पास पुलिस को एक नवजात बच्ची मिली है। यह बच्ची शिमला-मंडी वाया मलोखर सड़क पर चढ़ाऊ के पास एक कपड़े में लिपटी हुई थी। किसी ने इस बच्ची को सड़क के साथ लगती पगडंडी पर रख दिया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हुए तथा इस बारे में खारसी पुलिस चौकी को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद खारसी पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची तथा नवजात को अपने कब्जे में लिया तथा लोगाें के बयान कलमबद्ध किए। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। नवजात को 48 घंटे अस्पताल में चिकित्सकाें की निगरानी में रखा जाएगा। उसके बाद इसे पुलिस के हवाले किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस बच्ची को शनिवार सुबह 4 बजे के बाद ही किसी ने वहां रखा होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मलोखर चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्करों से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की डिटेल मांगी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि 4-5 दिन में क्षेत्र में कितने बच्चे पैदा हुए हैं।

पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि चढ़ाऊ में एक नवजात बच्ची मिली है। इसको क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा मलोखर में लगे सीसीटीवी कैमरोें की फुटेज को निकालकर खंगाला जा रहा है। जल्द की इस बच्ची की माता का पता लगा लिया जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग को सूचना दे दी गई है।

बरमाणा में मिले नवजात मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली
जानकारी के अनुसार इससे पहले बरमाणा थाना के तहत गुग्गा-भटेड़ के पास गत 30 सितम्बर को एक नवजात घर की सीढ़ियों पर मिला था। इस नवजात बच्चे को साथ लगते घर के मालिक ने उस समय देखा था, जब वह दूसरी मंजिल पर अपने घर की पानी की टंकी भर रहा था। उसने तुरंत नवजात को उठाकर पुलिस को सूचित किया था। इस बच्चे को भी चिकित्सकों की निगरानी में रखने के बाद पुलिस ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग के माध्यम से शिशु निकेतन शिमला भेजा था। इस मामले में भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं। पुलिस इस बच्चे के माता-पिता को नहीं ढूंढ पाई है।

- Advertisement -

News of the Day