Sunday, March 15, 2026
Home Blog Page 1209

Himachal News: उच्च शिक्षा निदेशालय का आदेश, अब सभी स्कूलों और कॉलेजों में स्टाफ नहीं बना सकेगा वीडियो-रील्स

0

हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं कि शिक्षण संस्थानों में गैर-शैक्षणिक वीडियो और रील्स बनाने पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके साथ ही, सोशल मीडिया का अनावश्यक उपयोग भी प्रतिबंधित किया गया है। यह कदम विद्यार्थियों पर हो रहे नकारात्मक प्रभाव को रोकने और शैक्षणिक गतिविधियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

क्या है फैसला?

उच्च शिक्षा निदेशक, डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा के अनुसार, यह फैसला शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने और ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा गैर-शैक्षणिक वीडियो और रील्स बनाना, जो छात्रों के शैक्षिक विकास में योगदान नहीं देते, शैक्षणिक लक्ष्यों से ध्यान हटाने का कारण बन सकता है। इसके परिणामस्वरूप, विद्यार्थियों का मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

निर्देशों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

निदेशालय ने चेतावनी दी है कि अगर स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षक या अन्य कर्मचारी इन निर्देशों का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संस्थान में एक सकारात्मक और शैक्षिक माहौल हो, जिससे विद्यार्थियों का समग्र विकास हो सके।

उद्देश्य क्या है?

ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों पर नियंत्रण: सोशल मीडिया पर शैक्षिक, खेल या पाठ्यक्रम से संबंधित सामग्री के बजाय गैर-शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों का ध्यान भटकता है, जो उनकी शिक्षा और मानसिक स्थिति के लिए हानिकारक हो सकता है।

बेहतर माहौल की आवश्यकता: स्कूलों और कॉलेजों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में योगदान दें। साथ ही, विद्यार्थियों के शैक्षिक लक्ष्यों को प्राथमिकता दी जाए।

भविष्य की दिशा

यह कदम सोशल मीडिया के प्रभाव को संतुलित करने और विद्यार्थियों को स्वस्थ और प्रेरणादायक माहौल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उम्मीद की जा रही है कि इससे शैक्षिक संस्थानों में एक सकारात्मक बदलाव आएगा और विद्यार्थियों का ध्यान केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा।

Himachal: शिमला में जनवरी महीने में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज

0

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इस वर्ष जनवरी माह में अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है, जिसने वर्ष 2006 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस महीने के मौसम के लिहाज से यह एक असामान्य घटना मानी जा रही है। शिमला में बीते शुक्रवार का दिन सबसे गर्म रहा तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले जनवरी 2006 में 21.4 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान इस समय के मौसम के सामान्य तापमान से कहीं अधिक है, जो औसतन 12 से 15 डिग्री सैल्सियस के बीच रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक तापमान वृद्धि और मौसम पैटर्न में बदलाव के कारण इस तरह के प्रभाव देखे जा रहे हैं। शिमला में इस वर्ष जनवरी के महीने में गर्मी की लहर ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को चौंका दिया है। जनवरी में तापमान का यह उच्च स्तर शीतल जलवायु वाले इस शहर के लिए असाधारण है, जहां सर्दी और बर्फबारी ही प्रमुख आकर्षण होते हैं।

शिमला में इस समय तापमान में इस अप्रत्याशित वृद्धि से पर्यटन पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि सर्दी में आने वाले पर्यटक बर्फबारी के लिए ही शिमला का रुख करते हैं। स्थानीय निवासियों और पर्यटकों ने गर्मी के इस नए रिकॉर्ड के बारे में अपनी चिंताएं जताई हैं। वहीं मौसम विभाग ने भी भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है और यदि यह वृद्धि जारी रहती है तो यह इलाके के पारंपरिक मौसम पैटर्न को प्रभावित कर सकता है।

Himachal: शिक्षण संस्थानों में अब शिक्षक नहीं बना पाएंगे वीडियो-रील

0

शिक्षा विभाग ने शिक्षण संस्थानों के परिसर में वीडियो, रील बनाने और सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। मामले पर शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से शनिवार को सभी जिला उपनिदेशकों, स्कूल और कॉलेजों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विभाग को मिली शिकायतों के अनुसार स्कूल के समय में कुछ शिक्षक और कर्मचारी वीडियो या रील बनाने में लगे रहते हैं और छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान, खेल व शैक्षणिक गतिविधियों या समग्र विकास में योगदान नहीं दे रहे हैं। ऐसी गतिविधियों से छात्रों का ध्यान आवश्यक शैक्षिक लक्ष्यों से भटक रहा है, साथ ही उनकी प्रारंभिक उम्र के दौरान सोशल मीडिया के अनावश्यक और संभावित रूप से हानिकारक उपयोग की ओर भी प्रभावित कर रही हैं।

निदेशक की ओर से जारी निर्देशों में स्कूल-कॉलेजों के प्रमुखों को स्पष्ट कहा गया कि विद्यालय परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा वीडियो/रील बनाने और सोशल मीडिया के अवांछित उपयोग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। संस्थानों के प्रमुखों को परिसर में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान छात्रों और शिक्षक दोनों को सार्थक शैक्षणिक प्रदर्शन, व्यक्तित्व निर्माण, संस्था निर्माण और सबसे बढ़कर राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में प्रेरित करने को कहा गया है।

यूपी में ठंड ने बढ़ाई टेंशन! “कोल्ड डे” का अलर्ट जारी

प्रदेश में भीषण ठंड का सितम जारी है। इसे लेकर मौसम विभाग ने कोल्ड डे” का अलर्ट जारी कर दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहेगा। पांच जनवरी को लखनऊ में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। रात के तापमान में गिरावट से गलन बढ़ेगी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस समय प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति है, जिससे राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में जीरो विजीबिलिटी (दृष्टि की स्थिति) हो गई है। कोहरे के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई है और पिछले कई दिनों से शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही है। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आगामी पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की गति कमजोर होगी और पुरवा हवाओं का असर बढ़ेगा। इससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, और 5 जनवरी से कोल्ड डे की स्थिति में राहत मिल सकती है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने बताया कि पहली बार इतने लंबे समय तक कोहरा छाया रहा। अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे के कारण शनिवार को 81 रेलगाड़ियां विलंब से चलीं, जबकि 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। पालम में शाम छह बजे से सुबह तीन बजे तक नौ घंटे के लिए दृश्यता शून्य रही। इस मौसम में कोहरा छाए रहने की यह सबसे लंबी अवधि है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग ने आठ घंटे तक शून्य दृश्यता दर्ज की। उसने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से महज 0.7 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने किया नमन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि उनका समाज के पुनर्निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में सुशासन के संस्थापक, श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदू​त, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का समाज के पुनर्निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (कल्याण सिंह) अपने जीवन का एक-एक क्षण समाज व राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया था। सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय हेतु सदैव समर्पित रहे पद्म विभूषण श्रद्धेय ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्म विभूषण से सम्मानित आदरणीय कल्याण सिंह जी को जयंती पर श्रद्धापूर्ण नमन! मौर्य ने कहा, ‘‘बाबूजी का जीवन उनके सिद्धांतों, निडरता एवं लोक सेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। उनका ‘न कोई पछतावा, न कोई पश्चाताप, न कोई दुःख, न ही कोई शोक’ का मूलमंत्र उनकी गंभीरता तथा आत्मिक सत्यता का प्रतीक रहने के साथ-साथ हम सभी का राष्ट्रोत्थान व सांस्कृतिक पुन:जागरण के प्रति मार्गदर्शन करता रहेगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘श्री राम मन्दिर आंदोलन के अग्रदूत, सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय के प्रतीक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर कोटि कोटि नमन।” पाठक ने कहा, “बाबूजी का राष्ट्र एवं भगवान श्रीराम के प्रति समर्पित जीवन हम सभी को राष्ट्र सेवा एवं धर्मसेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी नायक, सादगी एवं सरलता की प्रतिमूर्ति एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोट नमन। कल्याण सिंह जी जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव स्मरण रहेंगे।” उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी 1932 को अलीगढ़ जिले में हुआ था और 21 अगस्त 2021 को उन्होंने अंतिम सांस ली।

PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली से मेरठ का सफर हुआ आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच लगभग 4,600 करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के 13 किलोमीटर के खंड का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नमो भारत ट्रेन में सवार हो कर पीएम मोदी ने साहिबाबाद स्टेशन से न्यू अशोक नगर स्टेशन तक यात्रा किया।  जिसको लेकर गाजियाबाद की लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इसका स्वागत किया है।

पंजाब में रुके 15 Highway Projects, जानें क्या है पूरा मामला

0

पंजाब में 15 प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट्स रोक दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार किसानों के विरोध के चलते 15 प्रमुख हाईवे प्रोजेक्ट्स जिनकी लंबाई 604 किलोमीटर है पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि इन हाईवे प्रोजेक्ट्स के लिए अभी NHAI द्वारा 103 किलोमीटर भूमि का अधिग्रहण करना बाकी है पर किसानों ने अपनी जमीन देने से इंकार कर दिया है। इसके चलके काम रुका हुआ है।

इन प्रोजेक्टक्ट में भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जा रहा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे भी शामिल है। NHAI द्वारा राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की गई है और कहा गया है कि जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण का काम किसानों से बात कर करवाया जाए।

बता दें कि किसान जमीन के मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। किसानों की मांग है कि बाजार दर के हिसाब से मुआवजा तय किया जाए और उनके पुनर्वास को भी सुनिश्चित किए जाएं। वहीं अगर इस मुद्दे का जल्द से जल्द हल नहीं निकलता तो केंद्र व राज्य सरकार को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

पंजाब में घने कोहरे का कहर, आधा दर्जन लोगों की मौत

0

पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। घने कोहरे के कारण पंजाब में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो जाने की सूचना मिली है जबकि कई लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने पंजाब सहित अन्य राज्यों के लिए आंधी-तूफान से संबंधित ‘यैलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विशेषज्ञों द्वारा लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।

इस चेतावनी के अनुसार इस समय हरियाणा और पंजाब में घना कोहरा पड़ सकता है जबकि आने वाले दिनों में और भी घना कोहरा पड़ेगा। आंकड़ों के मुताबिक जालंधर, लुधियाना जैसे शहरों में मात्र 10 मीट विजिबिलिटी दर्ज की गई है जबकि अमृतसर के बाहरी इलाकों में कुछ मीटर की दूरी पर भी दिखना बंद हो गया। देर रात और सुबह जीरो विजिबिलिटी ने अपना प्रभाव दिखाया।

पंजाब में ‘दर्जनों ट्रेनें लेट’: ठंड के बीच ‘लंबा इंतजार’ करना बन रहा यात्रियों की मजबूरी

0

लुधियाना के नजदीक चल रहे विकास कार्यों के चलते 54 के करीब ट्रेनें रद्द चल रही है, जबकि दर्जनों ट्रेनों का देरी के साथ परिचालन किया जा रहा है जोकि यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं, धुंध व अन्य कारणों के कारण विभिन्न ट्रेनें लेट चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को ठंड के बीच लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

लेट लाइट 11 बजे के अपडेट की बात की जाए तो ट्रेन संख्या 14679 अपने निर्धारित समय से सवा 2 घंटे लेट चल रही थी, वहीं 12459 भी देरी से परिचालन कर रही थी। इसी क्रम में 19325 इंदौर अमृसर एक्सप्रैस लगभग 3 घंटे लेट बताई गई जबकि गोल्डन टैंपल मेल डेढ़ घंटा लेट स्पॉट हुई। इसी तरह से पूजा सुपरफास्ट साढ़े 3 घंटे, शालीमार मालिनी लगभग 1 घंटा देरी से चल रही थी। इसी तरह से कई अन्य ट्रेनें घंटों की देरी के साथ चल रही थी।

बताया जा रहा है कि धुंध सहित विभिन्न कारणों के चलते ट्रेनें लेट हो रही है जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा एहतियात अपनाई जा रही है ताकि यात्रियों का सफर सुरक्षित रहे, इसी के चलते ट्रेनों को सावधानी से संचालित किया जा रहा है। यह भी अहम कारण है कि विभिन्न ट्रेनें देरी से अपने स्पॉट पर पहुंच रही है। इसके चलते यात्रियों को ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार करते हुए देखा गया।

ट्रेनों की देरी के बीच यात्रियों के पास इंतजार करना मजबूरी है क्योंकि इसके अलावा कोई भी रास्ता नहीं बचता, यात्री बार-बार पूछताछ काऊंटरों से ट्रेन की स्थिति का पता करते हुए देखने को मिल रहे हैं। जो ट्रेन 1 घंटे लेट होती है उसे जालंधर पहुंचने में कई बार 2 घंटे से भी अधिक का समय लग जाता है, जिसके चलते यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ जाती है।

7 से 8 तक विभिन्न स्टेशनों पर नहीं रूकेगी ट्रेनें

रूट डायर्वट करने के चलते ट्रेनों को दूसरे रूटों से चलाया जा रहा है, इसी के चलते 7 जनवरी तक ट्रेन संख्या 19612 (अजमेर-अमृतसर) को फगवाड़ा, लुधियाना, जगराओं, मोगा, तलवंडी भाई में स्टॉप नहीं मिलेगा, इसी तरह से 14720 (अमृतसर-बिकानेर) को 6 जनवरी तक फिल्लौर, नूरमहल, नकोदर, मलसिआं, शाहकोट, लोहियां खास, मक्खू में स्टॉप नहीं मिलेगा। वहीं, 13308 (फिरोजपुर कैंट-धनबाद) को मक्खू, लोहियां खास, मलसिआं, शाहकोट, नकोदर, नूरमहल, बिलगां व फिल्लौर में नहीं रोका जाएगा।

Punjab : BSF को मिली कामयाबी, 13 करोड़ की हैरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

0

अमृतसर से लगते सीमा क्षेत्र में बी.एस.एफ. के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बताया जा रहा है कि बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने पुलिस के साथ एक ज्वाइंट ऑप्रेशन के दौरान सीमावर्ती गांव अटारी के इलाके में हैरोइन की खेप लेने आए 2 तस्करों को 5.30 ग्राम हैरोइन के पैकेट के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

वहीं अजनाला के सीमावर्ती गांव बल्लड़वाल के इलाके में दो किलो से ज्यादा हैरोइन व 40.9 एम.एम. की गोलियां भी पकड़ी हैं। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत 13 करोड़ रुपए के करीब आकी जा रही है।

- Advertisement -

News of the Day