पाकिस्तान (Pakistan) की हालिया एयर स्ट्राइक के बाद तालिबान (Taliban) ने जवाबी हमला तेज कर दिया है, जो अब एक वाइल्ड फायर का रूप ले चुका है। अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान और तालिबान दोनों ने सीमा पर भारी हथियारों का जमावड़ा कर लिया है। इस बीच, तालिबान ने “पश्तूनवाली” का ऐलान कर पाकिस्तान को एक नई चुनौती में डाल दिया है। तालिबान सरकार के मंत्री खैरुल्ला खैरख्वा ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को अपना मेहमान बताते हुए कहा है कि पश्तूनवाली के तहत तालिबान अपने मेहमानों की सुरक्षा करेगा।

अगर पाकिस्तान ने टीटीपी (TTP) को निशाना बनाया, तो इसे पश्तूनवाली के खिलाफ माना जाएगा, जिससे पाकिस्तान के भीतर मौजूद पश्तून समुदाय भी बगावत कर सकता है। इस रणनीति ने पाकिस्तान को गहरे संकट में डाल दिया है। तालिबान (Taliban) ने खुद भले हमले न करने का भरोसा दिया हो, लेकिन TTP को सुरक्षित पनाहगाह देकर पाकिस्तान पर हमले जारी रखने का संकेत दिया है।
इस स्थिति में शहबाज शरीफ सरकार पर दोहरी मार पड़ रही है एक तरफ टीटीपी की बढ़ती हिंसा और दूसरी तरफ तालिबान का समर्थन। पाकिस्तान की आर्थिक हालत पहले से ही बेहद खराब है। किसी भी सैन्य टकराव से देश पूरी तरह तबाह हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि शहबाज शरीफ के पास या तो तालिबान के आगे झुकने का विकल्प है या फिर एक विनाशकारी युद्ध का।


मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव कांस्टेबल पाउलो रॉबर्ट्स ने सोमवार को चोरी का खुलासा होने के बाद कहा, “हथियारबंद संदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसा और अपराध को अंजाम दिया।” मकान से चोरी हुई चीजों में 10.73 कैरेट की हीरे की अंगूठी, सोने, हीरे और नीलम जड़ी एक क्लिप शामिल है। इसके अलावा 16 लाख रुपये से अधिक (1,89,00 अमेरिकी डॉलर) के हैंडबैग भी चोरी हुए हैं।
दोनों युद्धपोतों में महिला अधिकारियों और नाविकों की एक बड़ी संख्या के लिहाज से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जो कि भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति की लड़ाकू भूमिकाओं में लैंगिक समावेशन की दिशा में उठाए गए कदमों के अनुरूप है।






ट्रेन समय में बदलाव के मुख्य कारण


साल 2025 की शुरुआत में यूपी के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है।