Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 1257

Punjab: पूर्व सरपंच के घर के सामने चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में दहशत

0

पंजाब में एक बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। काला संघियां से जालंधर रोड पर स्थित गुरुद्वारा खास काला के पास स्थित काला के पूर्व सरपंच कामरेड लुभाया सिंह के घर के सामने गोलीबारी की खबर है। सौभाग्यवश, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है, जिसकी पुष्टि कपड़ों के शोरूम के मालिक जगरूप सिंह रूपा पुत्र लुभाया सिंह निवासी खास काला व उनकी पत्नी हरप्रीत कौर संघा ने। उन्होंने बताया कि एक युवक ने उनके शोरूम के सामने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आने की भी जानकारी मिली है, जिसे स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने सांझा किया है। अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने नियमित रूप से सीसीटीवी की निगरानी की। फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने यह भी बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है तथा आरोपियों की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार इस घटना के पीछे 2 पक्षों के बीच पुरानी रंजिश मानी जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान करने की बात कह रही है। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और दहशत का माहौल है।

Punjab के 15 अफसर होंगे सम्मानित, नामों का हो गया ऐलान…यहां चेक करें अपना नाम

0

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर केंद्र की ओर से राष्ट्रपति पद से पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। पंजाब पुलिस के शानदार सेवाओं को मानता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 76वें गणतंत्र दिवस की शाम को पंजाब के उन अधिकारियों/कर्मचारियों को नामों का ऐलान किया, जिन्हें राष्टपति मैडल (पीएमडीएस) और शानदार सेवा के लिए मैडल (एमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) इंटेलिजेंस आर.के. जायसवाल और ADGP एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) नीलाभ किशोर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार, IPS अधिकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) लुधियाना रेंज धनप्रीत कौर और PPS अधिकारी एआईजी वित्तीय खुफिया इकाई तेजिंदरजीत सिंह उन 15 अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक के लिए चुना गया है। इसी प्रकार, विशिष्ट सेवा के लिए पदक प्राप्त करने वाले अन्य अधिकारी/कर्मचारी इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह, इंस्पेक्टर अमरीक सिंह, इंस्पेक्टर जगरूप सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, एसआई बलबीर चंद, एसआई इकबाल सिंह, एसआई सतीश कुमार, एसआई बलवीर चंद, एसआई लखवीर सिंह, एसआई डिंपल कुमार, एसआई हरविंदर कुमार, एएसआई सुखबीर सिंह और एएसआई हरपाल सिंह शामिल हैं।

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने इन अधिकारियों/कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान पुलिस बल को अधिक समर्पण और जुनून के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो कई सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे एक सीमावर्ती राज्य के लिए बहुत आवश्यक है।

पंजाब में IELTS सेंटरों सहित इन संस्थानों के लाइसेंस हुए रद्द, पढ़ें पूरी खबर

0

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ज्योति बाला ने पंजाब सरकार द्वारा लागू किए गए ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट 2012 और पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल रैगूलेशन एक्ट के तहत विभिन्न लाइसैंसी होल्डरों के कोचिंग इंस्टीच्यूट ऑफ आइलेट्स व कंवलटैंसी चलाने वालों के लाइसैंस रद्द किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन एजैंसियों द्वारा इस कार्यालय को लाइसैंस रीन्यू करवाने संबंधी कोई प्रति निवेदन की है कि उन्होंने अपने इमीग्रेशन कार्यालय बंद कर दिया है और कुछ एजैंसियों द्वारा अपना लाइसैंस रीन्यू करवाने के इच्छुक नहीं है, बारे प्रति निवेदन किया है, जिसके आधर पर इनका लाइसैंस रद्द किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनल एक्ट रैगूलेशन एक्ट 2012 की धार 6 1 ई के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मै. विजनर ओवरसिस कंसलटैंसी प्लाट नंबर 3, 5, 6 नजदीक बाबा बुड्ढा जी एवेन्यू न्यू अमृतसर गेट, फास्ट ट्रैक 302 डी ब्लॉक रणजीत एवेन्यू, मै. आर.एस. ट्रैवल 100 खालसा एवेन्यू नजदीक खालसा कॉलेज फार वूमैन, खहिरा एजुकेशन सर्विसज एस.सी.ओ. नंबर 122 पहली मंजिल, बी ब्लॉक, नजदीक विशाल मैगा मार्ट रणजीत एवेन्यू, मुस्तफाबाद कंस्लटैंट सर्विसज बिल्डिंग नंबर 2, सामने सेवा केंद्र चाटीविंड चौक अमृतसर, फलाइवैल 7ई भंडारी एस्टेट रानी का बाग अमृतसर व ग्लोबालड आइरस प्राइवेट लिमि 9, चौथी मंजिल आर.आर. टावर बी ब्लॉक रणजीत एवेन्यू, अमृतसर के लाइसैंस रद्द किए जाते हैं।

Chandigarh की तरफ जाने वाले सावधान, सभी सीमाएं सील

0

चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले लोगों के लिए  जरूरी खबर है।  दरअसल, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा की महापंचायत हो रही है, जिस कारण  3 हजार से ज्यादा जवान तैनात  है और सभी सीमाएं सील कर दी गई है, ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी शहर में एंट्री ना कर सके।

जानकारी के अनुसार निहंग जत्थेबंदियां सहित अलग-अलग संगठन  शामिल है, जो  जेलों में बंद सिख बंदियों की रिहाई को लेकर इकट्ठे हुए है। ऐसे में  भारी मात्रा में  निहंग सिंह आगे की रणनीति तैयार कर रहे है, तांकि उन्हें जेलों  से छुड़ाया जा सके। वहीं  26 जनवरी को कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। मोर्चा ने कहा कि कोशिश की गई तो भी हमें रोकना मुश्किल होगा।

क्या है मामला 
बता दें कि चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा लगे हुए 2 साल पूरे होने पर 7 जनवरी को जत्थेबंदियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पंजाब सीएम आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ में एंट्री की थी। प्रदर्शनकारी सेक्टर-43 ISBT के सामने सड़क पर बैठ गए थे, इस दौरान पुलिस  ने प्रदर्शनकारियों को उठाने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया तो  प्रदर्शनकारियों द्वारा  पुलिस पर तलवारों सहित अन्य हथियारों से हमला किया गया था जिसमें 4 जवान बुरी तरह से घायल हो गए थे। उसी दिन इंसाफ मोर्चा की ओर से ऐलान किया गया था कि 25 जनवरी को फिर से मोर्चे पर महापंचायत बुलाई जाएगी जिसमें सिख बंदियों की रिहाई को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

Chandigarh मेयर चुनाव की हलचल तेज, AAP ने उम्मीदवार का किया ऐलान

0

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आज नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तारिख है, जोकि शाम 5 बजे तक चलेगी। इसी के चलते आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र भरने के लिए पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रेम लता को मेयर, जसबीर बंटी को सीनियर डिप्टी मेयर और तरुणा मेहता को डिप्टी मेयर पद के लिए उम्मीदवार ऐलान किया है।

मुकाबला कड़ा नजर आ रहा है क्योंकि ने बीजेपी ने चंडीगढ़ मेयर पद के लिए हरप्रीत कौर बबला, डिप्टी मेयर के लिए लखबीर सिंह व सीनियर डिप्टी मेयर के लिए विमला दूबे को उम्मीदवार ऐलान किया है। आपको बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस का गठबंधन है। कांग्रेस ने डिप्टी मेयर के लिए तरुणा मेहता और सीनियर डिप्टी मेयर के लिए जसबीर सिंह बंटी की घोषणा की है। वहीं अगर मेयर की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार ऐलान किया है।

आपको बता दें कि चंडीगढ़  मेयर चुनाव 30 जनवरी को होने जा रहे हैं, जिसके चलते चंडीगढ़ अपना मेयर जल्द ही मिलने जा रहा है। इससे पहले चुनाव 24 जनवरी को होने थे जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 जनवरी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने चुनाव की तारीख  को आगे बढ़ा दिया था।

महाकुंभ में स्नान करने पहुंची सपना चौधरी, संगम में लगाई डुबकी

बॉलीवुड और हरियाणवी डांस की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी इन दिनों महाकुंभ 2025 के दर्शन करने के लिए प्रयागराज पहुंची हैं। सपना चौधरी, जो अक्सर अपनी अदाकारी और डांस के लिए चर्चित रहती हैं, ने इस बार अपने फैंस के सामने एक नया रूप दिखाया, जिसमें वह भगवान की भक्ति में लीन नजर आईं।

सपना चौधरी ने किया संगम में स्नान

सपना चौधरी ने अपनी महाकुंभ यात्रा के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई और इस अद्भुत अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में सपना चौधरी नाव में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, जहां वह संगम की सैर कर रही हैं। उनके चेहरे पर आध्यात्मिक शांति और भक्ति का भाव साफ झलक रहा था। बाद में, सपना हाथ में पूजा का सामान लेकर संगम नदी में डुबकी लगाती हैं और इस दौरान “हर-हर महादेव” का उद्घोष करती हैं।

सपना चौधरी का आध्यात्मिक संदेश

सपना चौधरी ने इस वीडियो के साथ एक आध्यात्मिक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “कुंभ मेला न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह आत्मा को शुद्ध करने और जीवन में शांति पाने का अवसर है। आपकी कुंभ मेला तीर्थयात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण हो।” इस संदेश के साथ सपना ने यह भी दर्शाया कि इस धार्मिक अवसर को किस प्रकार जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने के रूप में देखा जा सकता है।

सपना चौधरी की महाकुंभ यात्रा का महत्व

महाकुंभ मेला एक ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर है, जो हर बार करोड़ों भक्तों को आकर्षित करता है। ऐसे में सपना चौधरी का इस अवसर पर शामिल होना और अपनी भक्ति की भावना को सोशल मीडिया पर साझा करना उनके फैंस के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उनके इस कदम से यह संदेश भी जाता है कि भक्ति और श्रद्धा में किसी भी स्थान या समय का कोई महत्व नहीं होता—यह व्यक्ति की आस्था और भावना पर निर्भर करता है।

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को मिला FCRA लाइसेंस, विदेशी चंदा मिलने का रास्ता साफ

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम यानी एफसीआरए के तहत लाइसेंस प्रदान किया है ताकि वह विदेश से धन प्राप्त कर सके। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंदिर का प्रबंधन फिलहाल एक अदालत कर रही है, जिसने एक प्रबंधन समिति गठित की है।

सूत्रों ने बताया कि इस मंदिर को एफसीआरए, 2010 के तहत लाइसेंस दिया गया है। मौजूदा प्रबंधन समिति ने एफसीआरए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इस मंदिर का प्रबंधन पहले पुजारियों का एक परिवार करता था और यह निजी प्रबंधन के अधीन था। गृह मंत्रालय ने उचित आवेदन और अदालत की मंजूरी के बाद एफसीआरए के तहत विदेशी धन प्राप्त करने का लाइसेंस दिया है।

सूत्रों ने बताया कि आवेदन के अनुसार, मंदिर को अपने खजाने में काफी विदेशी मुद्रा प्राप्त हुई और वह विदेश से दान स्वीकार करने का इच्छुक है। कानून के अनुसार, विदेशी दान प्राप्त करने वाले सभी गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए के तहत पंजीकरण कराना होता है।

CISF के अधिकारी तुषार सखारे को राष्ट्रपति पुलिस पदक से किया गया सम्मानित

0

भारत के केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक प्रेरणास्त्रोत अधिकारी तुषार डी. सखारे को गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके निस्वार्थ समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अत्यधिक उत्कृष्टता के लिए दिया गया है। श्री सखारे का करियर एक प्रेरणा है, जो न केवल सीआईएसएफ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का कारण बना है। तुषार सखारे ने 23 सितंबर 2005 को सीआईएसएफ में अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। उस समय से लेकर आज तक, उन्होंने अपने साहसिक नेतृत्व और रणनीतिक निर्णयों से संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। उन्होंने देशभर में 12 अलग-अलग सीआईएसएफ इकाइयों में अपनी सेवाएं दी हैं और हर जगह अपने प्रशासनिक और परिचालन कौशल का लोहा मनवाया है।

कोयला माफिया पर कड़ी कार्रवाई

सीआईएसएफ यूनिट ईसीएल सीतलपुर में तैनात रहते हुए सखारे ने कोयला माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने 11,814 छापे मारे और 65,672.154 मीट्रिक टन कोयला बरामद किया, जिसकी कुल कीमत करीब 38 करोड़ रुपये थी। इस कार्य के दौरान उन्होंने 3,384 पुलिस शिकायतें दर्ज की और 416 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। यह उनकी कुशल योजना और प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसने न केवल कानून व्यवस्था को बनाए रखा, बल्कि देश की आर्थिक सुरक्षा को भी मजबूत किया।

अंतर्राष्ट्रीय शांति मिशन में भागीदारी

सखारे ने दो बार संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन पर सीआईएसएफ और भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके योगदान ने न केवल भारत बल्कि सीआईएसएफ को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया। उनके उत्कृष्ट कार्य के कारण उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा दो पदक से नवाजा गया, जो उनके समर्पण और वैश्विक शांति के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करते हैं।

विशेष सम्मान और पुरस्कार

अपने शानदार करियर में सखारे को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें वर्ष 2015 में महानिदेशक प्रशंसा डिस्क और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था, जो उनके असाधारण नेतृत्व और कार्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देते हैं।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जानें किन सड़कों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

0

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन होगा। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को रूट डायवर्जन और सड़कों पर लगाए गए प्रतिबंधों की जानकारी दी है।

शनिवार रात 9 बजे से लागू होंगे प्रतिबंध

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डीके गुप्ता ने बताया कि 25 जनवरी की रात 9 बजे से सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने तक लागू रहेगा। इसके अलावा विजय चौक से लाल किले तक परेड मार्ग और उससे जुड़ी सड़कों पर रूट डायवर्जन रहेगा।

कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन

परेड सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगी। इससे पहले सुबह 9:30 बजे इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर विशेष समारोह होगा। परेड का मार्ग विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किला रहेगा।

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध
  • कर्तव्य पथ: शनिवार शाम 5 बजे से परेड समाप्त होने तक बंद रहेगा।
  • रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड: शनिवार रात 10 बजे से ट्रैफिक के लिए बंद।
  • सी-हेक्सागन से इंडिया गेट: रविवार सुबह 9:15 बजे से परेड समाप्त होने तक बंद।
  • तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग: रविवार सुबह 10:30 बजे से दोनों तरफ से यातायात बंद।
यात्रियों के लिए सुझाव
  • सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड मार्ग से बचने की सलाह दी गई है।
  • उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन यात्रा की योजना पहले से बनाने की सिफारिश की गई है।
  • मेट्रो सेवा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।
  • यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
सुरक्षा और सुविधा के लिए जागरूक रहें

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस की यह एडवाइजरी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी की गई है। नागरिकों से अपील है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें।

दिल्ली में सीवर की समस्याओं का समाधान करेगा ‘आप’ सरकार : केजरीवाल

0

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी फिर से सत्ता में आई, तो दिल्ली में सीवर से जुड़ी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में पिछले कुछ सालों में किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

अनधिकृत कॉलोनियों में विकास का दावा किया

केजरीवाल ने वीडियो संदेश में बताया कि जब उनकी सरकार बनी, तब दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ था। लेकिन, ‘आप’ सरकार ने इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू किया। उन्होंने बताया, “आज लगभग सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर पाइपलाइन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो पहले बिल्कुल नहीं थीं।”

सीवेज की समस्या पर ध्यान केंद्रित किया

हालांकि, केजरीवाल ने यह भी माना कि दिल्ली के कुछ इलाकों में अभी भी सीवेज से पीने के पानी के दूषित होने की समस्या है। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा, “मैंने फैसला किया है कि अगर हम फिर से सत्ता में आए तो शहर में सीवर से जुड़ी समस्याओं का समाधान युद्धस्तर पर किया जाएगा।” दिल्लीवासियों के लिए यह एक सकारात्मक कदम हो सकता है, क्योंकि सीवेज की समस्या लंबे समय से दिल्ली में जल प्रदूषण और सफाई की परेशानियों का कारण रही है। केजरीवाल ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ठोस योजनाएं लेकर आएगी।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1883045719281745965?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1883045719281745965%7Ctwgr%5E7fad0eae405579715b2865fa27c03ef80945ed12%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Faap-government-will-solve-sewer-problems-in-delhi-kejriwal-2095018

चुनाव से पहले महत्वपूर्ण वादा किए

केजरीवाल का यह बयान दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव से ठीक पहले आया है। चुनाव 5 फरवरी को होंगे और परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में केजरीवाल का यह वादा उनकी पार्टी के लिए एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बन सकता है।

पार्टी की नीतियों का असर पड़ा

अरविंद केजरीवाल ने इस वीडियो संदेश में यह भी बताया कि ‘आप’ पार्टी ने हमेशा दिल्ली के नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है और इस बार भी सीवर की समस्या को पहले हल किया जाएगा। अगर पार्टी सत्ता में आई, तो यह एक बड़ा कदम साबित हो सकता है, जो दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक होगा।

- Advertisement -