Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 1354

J&K: भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास, ट्रैक पर 110 की स्पीड से दौड़ी Passenger Train

भारतीय रेलवे ने कश्मीर तक ट्रेन सेवा शुरू करने के अपने सपने को साकार करने के करीब एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है। आज भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर के कटड़ा से बनिहाल तक चलने वाले उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट (USBRL) के तहत अंतिम निरीक्षण पूरा कर लिया है। इस निरीक्षण के दौरान, ट्रेन को दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर दौड़ते हुए देखा गया।

PunjabKesari

कटरा-श्रीनगर ट्रैक कमिश्नर रेलवे सेफ्टी द्वारा दो दिवसीय दौरा बुधवार को कटरा स्टेशन पर खत्म हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए दिनेश चंद्र ने कहा कि ट्रायल सफलतापूर्वक रहा है। यह निरीक्षण भारतीय रेलवे के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह ट्रेन सेवा जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी। खास बात यह है कि इस रेल लिंक के जरिए कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों के बीच सीधी रेल सेवाएं शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

Last inspection and expected start date:

रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल ने कहा कि यह ट्रेन सेवा न केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस निरीक्षण के बाद डेटा का विश्लेषण किया जाएगा, जिससे यह तय किया जाएगा कि इस सेवा की शुरुआत कब की जाएगी।

जम्मू-कश्मीर में रेल सेवा शुरू होने से वहां के लोगों को न सिर्फ यात्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगा। साथ ही, यह कश्मीर में सुरक्षा और राजनीतिक स्थिति में भी सुधार का कारण बन सकता है, जिससे आम लोगों की जीवनशैली में सुधार हो सकता है।

7,000 से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ Moto G05 , Jio यूजर्स को मिलेगा स्पेशल ऑफर

Motorola ने इंडियन मार्केट में Moto G05 को लॉन्च कर दिया है।  इस फोन को 7,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया है। ग्लोबल मार्केट में इसे पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है।

PunjabKesari

Jio यूजर्स को मिलेगा स्पेशल ऑफर- 

Moto G05 सिंगल वेरिएंट 4GB रैम + 64GB में लॉन्च किया गया है। इसे आप 13 जनवरी से Flipkart के जरिए 12 बजे से खरीद सकते हैं। इसमें आपको दो कलर ऑप्शन फॉरेस्ट ग्रीन और प्लम रेड मिलेगा। कंपनी जियो यूजर्स को स्पेशल ऑफर दे रहे हैं। मोटोरोला के इस फोन को खरीदने वाले यूजर्स 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक और 3,000 रुपये तक का एडिशनल वाउचर का फायदा उठा सकते हैं।

Moto G05 के स्पेसिफिकेशन-

  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा।
  • फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है।
  • Moto G05 में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्मार्टफोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
  • फोन में 5,200mAh की दमदार बैटरी दी है।
  • Moto G05 में आपको Bluetooth 5.4, FM रेडियो, Wi-Fi, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे क्नेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।
  • इस स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट रियर कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के 8MP का कैमरा दिया है।

Bangla Shasya Bima : ममता ने दिया बड़ा तोहफा, 9 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

0

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘बांगला शस्य बीमा’ योजना के तहत लगभग नौ लाख किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए 350 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ‘बांगला शस्य बीमा’ योजना के तहत, अब हम नौ लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे 350 करोड़ रुपए जारी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह सहायता उन सभी किसानों को प्रदान की जा रही है जिनकी फसलें खरीफ सीजन के दौरान प्रतिकूल मौसम के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसानों को फसल बीमा के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है, क्योंकि हमारी राज्य सरकार आलू और गन्ने सहित सभी फसलों के लिए संपूर्ण बीमा प्रीमियम का भुगतान करती है।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि वर्ष 2019 में अपनी स्थापना के बाद से राज्य सरकार ने अकेले‘बांगला फसल बीमा’योजना के तहत 1.12 करोड़ प्रभावित किसानों को कुल 3,562 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है। हम हमेशा बंगाल के किसानों के साथ रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।”

दिल्ली चुनाव में AAP को मिला TMC का साथ, अरविंद केजरीवाल बोले- धन्यवाद दीदी

0

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP को समर्थन देने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद केजरीवाल ने ममता बनर्जी को धन्यवाद कहा।

केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा, “टीएमसी ने दिल्ली चुनावों में आप को समर्थन देने की घोषणा की है। मैं व्यक्तिगत रूप से ममता दीदी का आभारी हूं। धन्यवाद दीदी। आपने हमेशा हमारे अच्छे और बुरे समय में हमारा समर्थन और आशीर्वाद दिया है।”

सपा का भी मिला समर्थन
इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) को अपना समर्थन देने का ऐलान किया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद अखिलेश जी। आपका समर्थन हमेशा हमारे साथ रहता है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आपकी आभारी हैं।”

जो बीजेपी को हराएगा, हम उसका समर्थन करेंगे- अखिलेश यादव 
कुछ दिन पहले, अखिलेश यादव ने कहा था कि जो भी पार्टी दिल्ली में बीजेपी को हराएगी, सपा उसका समर्थन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में केवल आम आदमी पार्टी (आप) ही बीजेपी को हरा सकती है, इसलिए सपा आप के साथ मिलकर काम करेगी और उनका मंच साझा करेगी। इस समर्थन के ऐलान के बाद, दिल्ली चुनाव में सपा और आप का गठबंधन मजबूत होता दिख रहा है, जो बीजेपी के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा बन सकता है।

 

कांग्रेस अकेली लड़ रही चुनाव 
हालांकि, इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव में उतरी है। जबकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और टीएमसी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन दिल्ली चुनाव में इन पार्टियों के बीच कोई गठबंधन नहीं हो पाया है। कांग्रेस और आप अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ रही हैं।

दिल्ली में कुल वोटर्स की संख्या
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं। इनमें 83.49 लाख पुरुष मतदाता, 71.74 लाख महिला मतदाता और 25.89 लाख युवा मतदाता शामिल हैं। इस बार कुल 2.08 लाख पहली बार मतदान करने वाले युवा भी शामिल हैं। दिल्ली में 13,000 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के 830 मतदाता भी इस चुनाव में वोट डालने के योग्य हैं।

5 फरवरी को मतदान, 8 को नतीजे 
बता दें कि, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। सत्तारूढ़ आप ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की थी और इस बार राजधानी में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य बना रही है।

जाने मटन बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

0

मटन का स्वाद सभी को भाता है, खासकर जब इसे सही तरीके से पकाया जाता है। यदि आप मटन के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए है। इस लेख में हम आपको मटन की एक स्वादिष्ट और मसालेदार रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

PunjabKesari

सामग्री 

मटन (करीब 500 ग्राम)

प्याज (2 बड़े, बारीक कटे हुए)

टमाटर (2, बारीक कटे हुए)

अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 बड़ा चम्मच)

हरी मिर्च (2-3, बारीक कटी हुई)

दही (1/2 कप)

गरम मसाला (1/2 चम्मच)

हल्दी पाउडर (1/2 चम्मच)

धनिया पाउडर (1 चम्मच)

लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच)

जीरा (1/2 चम्मच)

राई (1/2 चम्मच)

लौंग (3-4)

दारचीनी (1 इंच का टुकड़ा)

तेजपत्ता (1-2 पत्ते)

तेल (2 बड़े चम्मच)

नमक (स्वाद अनुसार)

हरा धनिया (सजावट के लिए)

PunjabKesari

विधि

मटन की तैयारी: सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अब उसे एक बर्तन में डालकर उसमें दही, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मसाले में मिला लें। इस मिश्रण को करीब 30 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें, ताकि मसाले मटन में अच्छे से समा सकें। एक कढ़ाई या पैन में तेल गर्म करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें जीरा, राई, लौंग, दारचीनी, और तेजपत्ता डालें। इन्हें थोड़ी देर तक भूनें, जब तक मसालों का खुशबू न आ जाए। फिर बारीक कटे हुए प्याज डालें और उन्हें सुनहरा होने तक भूनें।

अदरक-लहसुन और टमाटर डालें: अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें, फिर कुछ मिनट के लिए भूनें। अब टमाटर डालकर उन्हें नरम होने तक पकने दें। जब टमाटर नरम हो जाएं, तो उसमें मटन डालकर अच्छे से मिला लें। मटन को अच्छी तरह से मसाले में मिला लेने के बाद, उसे ढककर मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकने दें। यदि मटन में पानी कम हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।

गाढ़ा और मसालेदार ग्रेवी तैयार करें: जब मटन अच्छे से पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब उसमें गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें। फिर कुछ और देर तक पकने दें, ताकि सारे मसाले मटन में अच्छे से घुल जाएं। जब मटन पूरी तरह से तैयार हो जाए, तब उसे हरे धनिये से सजाएं। मटन को गर्मा-गर्म रोटी, नान या चावल के साथ सर्व करें।

मटन के फायदे

मटन प्रोटीन, आयरन, और जिंक का अच्छा स्रोत है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। मटन का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यदि आपको मटन में मसाले थोड़े तीखे पसंद हैं, तो आप लाल मिर्च पाउडर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। मटन को धीमी आंच पर पकाने से यह और भी स्वादिष्ट और मुलायम बनता है।

यह मटन रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। एक बार इसे ट्राई करें और अपनी परिवार और दोस्तों के साथ इसका लुत्फ उठाएं!

अर्जुन की छाल से करें बड़ी बीमारियों का इलाज, जानें इसके चमत्कारी फायदे

0

सर्दी का मौसम आते ही सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है। इस मौसम में हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक, अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइटोकेमिकल्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-एथेरोजेनिक गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। इस काढ़े का नियमित सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने, दिल की सेहत को सुधारने, पाचन में मदद करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

अर्जुन की छाल के फायदे
इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद

अर्जुन की छाल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। यह सर्दी-खांसी और फ्लू जैसे मौसमी संक्रमणों से बचाव करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर संक्रमण के प्रति अधिक प्रतिरोधी बनता है। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है या जो बार-बार बीमार पड़ते हैं।

PunjabKesari

 पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे

अर्जुन की छाल का काढ़ा पाचन तंत्र को साफ रखने में मदद करता है। यह गैस, अपच, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके नियमित सेवन से आंतों की सफाई होती है और पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। जो लोग भोजन के बाद भारीपन या जलन महसूस करते हैं, उनके लिए यह काढ़ा अत्यधिक लाभकारी है। इसके अलावा, यह आंतों में सूजन और अल्सर जैसी समस्याओं में भी राहत पहुंचा सकता है।

दिल की सेहत को सुधारें

अर्जुन की छाल दिल के लिए एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि मानी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करता है और दिल की धमनियों में ब्लॉकेज को कम करने में सहायक होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। यह हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

PunjabKesari

सूंजन और दर्द में राहत 

अर्जुन की छाल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। गठिया या जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों को इसका नियमित सेवन राहत पहुंचा सकता है। यह मांसपेशियों के खिंचाव और अन्य सूजन संबंधी समस्याओं में भी फायदेमंद है। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन जोड़ों की जकड़न और दर्द से राहत देने में मददगार साबित होता है।

 ब्लड शुगर को नियंत्रित करें

अर्जुन की छाल का काढ़ा डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है और इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाने में सहायक होता है। इसका सेवन न केवल शुगर लेवल को नियंत्रित करता है, बल्कि डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य जटिलताओं, जैसे कि हृदय रोग और किडनी की समस्याओं से बचाने में भी मदद करता है।

PunjabKesari

इन लाभों के कारण अर्जुन की छाल का काढ़ा सर्दियों में सेहत का बेहतरीन साथी साबित हो सकता है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सेहतमंद और ऊर्जावान रहें।

अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाने की विधि 
सामग्री 

2-3 टुकड़े अर्जुन की छाल

1 कप पानी

शहद (स्वाद अनुसार)

अदरक (चुटकीभर, वैकल्पिक)

विधि 

सबसे पहले एक पैन में 1 कप पानी डालें और उसमें अर्जुन की छाल के टुकड़े डालें। अब पानी को उबालने दें, और जब पानी उबालने लगे तो आंच धीमी कर दें और 10-15 मिनट तक पकने दें। जब पानी का रंग ब्राउन हो जाए, तो गैस बंद कर दें और काढ़े को छान लें। काढ़े में स्वाद के लिए अदरक और शहद मिला सकते हैं। हालांकि, काढ़ा बनाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप सही पेड़ की छाल का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं तो काढ़ा पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इस प्रकार, अर्जुन की छाल का काढ़ा सर्दी के मौसम में सेहत को बनाए रखने और कई समस्याओं से बचने के लिए एक प्रभावी उपाय साबित हो सकता है।

हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 78,199 और निफ्टी 23,707 के लेवल पर क्लोज

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज (मंगलवार, 7 जनवरी) शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स में 234 अंक की तेजी देखने को मिली, ये 78,199 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 91 अंक की तेजी रही, ये 23,707 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और केवल 9 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में हेल्थकेयर 1.08% और ऑयल एंड गैस में 1.60% की तेजी रही। केवल निफ्टी IT में गिरावट देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 2.44% और कोरिया के कोस्पी में 0.70%% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.27% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट के IPO आज से ओपन हो गए हैं। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 6 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,575.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 5,749.65 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 6 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.060% की गिरावट के साथ 42,706 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.55% की बढ़त के साथ 5,975और नैस्डैक 1.24% चढ़कर 19,864 के स्तर पर बंद हुआ।
कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 6 जनवरी को सेंसेक्स 1258 अंक की गिरावट के साथ 77,964 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 388 अंक की गिरावट रही, ये 23,616 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1778 अंक गिरकर 54,337 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट और 7 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। PSU बैंक सबसे ज्यादा 4.00% की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही रियल्टी में 3.16%, मेटल में 3.14%,मीडिया में 2.71% और ऑटो सेक्टर 2.18% की गिरावट रही।

Dhanbad के मजदूर ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीते लाखों रुपए

झारखंड के धनबाद में एक युवक ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति में बीते सोमवार को लाखों रुपए जीते। दरअसल, धनबाद के कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने 12 सवालों के सही जवाब दिए जिससे वह 12.5 लाख रुपये जीते गए।

13वें सवाल का सही उत्तर नहीं आने पर कौशलेंद्र प्रताप ने खेल को क्वीट कर दिया। 13वें सवाल था कि एक जनवरी 1877 को स्थापित जमशेदजी के किस कपड़ा मिल का नाम ब्रिटिश सम्राट से जुड़ी एक घटना के सम्मान में रखा गया था। सही जवाब ऑप्शन बी इंप्रेस मिल था, जिसे नागपुर में बनाया गया था। कौशलेंद्र ने बताया कि वह कोयला ढुलाई का काम करते हैं। इसी से उनकी रोजी-रोटी चलती है। उनका सपना था कि वह आईएएस बने। मगर पैसे की कमी के चलते पढ़ाई नहीं कर सके। कौशलेंद्र ने बताया कि मेरे साथ पहली बार बहुत कुछ हुआ। मुंबई आने के लिए मैं पहली बार प्लेन में चढ़ा। बड़े होटल में रुका, जहां मखमली बेड थी। समय पर तीनों वक्त खाना मिला। काम का कोई टेंशन नहीं था।

कौशलेंद्र ने कहा कि मैंने अगर थोड़ी भी पढ़ाई की होती तो यहां तक आने में 24 साल नहीं लगते। उन्होंने जीती हुई राशि को लेकर कहा कि वह यह रकम अपने 3 साल के बेटे दक्ष और 3 माह की बेटी दीक्षा की पढ़ाई और परिवार पर इस्तेमाल करेंगे। वहीं, कौशलेंद्र फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेल कर हॉट सीट पर पहुंचे। उन्होंने 10 हजार रुपये से खेलना शुरू किया था।

भोपाल में दो भाइयों ने मिलकर युवक को चाकू मार कर उतार दिया मौत के घाट

मध्य प्रदेश के भोपाल में अशोका गार्डन क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपने साथ काम करने वाले व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दी, मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार की रात करीबन 9:15 बजे के आसपास राजश्री फैक्ट्री में काम करने वाले लोकेश एवं भूपेंद्र नामक आरोपियों द्वारा अपने साथ काम करने वाले राहुल नामक व्यक्ति की चाकू से मारकर हत्या कर दी। किसी बात को लेकर भूपेंद्र और भाई लोकेश का आपसी विवाद हो रहा था, जिसको देखने राहुल पहुंचा राहुल को देखकर दोनों भाइयों को आशंका हुई कि राहुल उनसे विवाद करने आया है। तभी मौका पाकर दोनों भाइयों ने मिलकर राहुल के सीने में चाकू मार दिया।

जिसके बाद राहुल कुछ देर वहीं बैठ गया थोड़ी देर बाद वहीं पर राहुल की मृत्यु हो गई। राहुल यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं आरोपी दोनों भाई विदिशा जिले के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के समय मौजूद लोगों ने भी बताया कि भूपेंद्र और लोकेश का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, दोनों भाई चाकू लेकर एक दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे थे।

तभी राहुल थोड़ा आगे आया जिसको देखकर भूपेंद्र ने राहुल के सीने में चाकू मार दिया, वही लोकेश ने राहुल के दोनों हाथ पीछे से पकड़ लिए , हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया है और आगे की पूछताछ पुलिस द्वारा की जा रही है।

बैतूल में पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में बांधकर खेत में जलाया, आरोपी पति गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम पांढरी में  रोड़ किनारे किसान नंदलाल इवनाते के खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि शव अधजला था और मृतिका के दायें पैर में पायल पहनी हुई थी। प्राथमिक जांच के बाद मामला हत्या और साक्ष्य छुपाने का प्रतीत हुआ। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया था और जांच शुरू कर दी थी।

PunjabKesari

पुलिस द्वारा मृतिका की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से गुमशुदगी की जानकारी एकत्र की गई। ग्राम उमरी निवासी रेखा धुर्वे (उम्र 28 वर्ष) के परिजनों ने मृतिका के हुलिये और पायल के आधार पर उसकी पहचान की। रेखा के मायके पक्ष ने बताया कि वह दो दिन से लापता थी और आखिरी बार उसकी बातचीत 5 जनवरी को हुई थी। फोन पर रेखा ने बताया था कि उसके पति प्रहलाद धुर्वे के साथ देवपूजा को लेकर विवाद चल रहा है।

हत्या का पुलिस ने कर दिया खुलासा

पुलिस जांच में पाया गया कि मृतिका के पति प्रहलाद धुर्वे ने 5 जनवरी की रात खेत में पानी देते समय देवपूजा को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्थर से रेखा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रहलाद ने शव को बोरे में भरकर मोटरसाइ‌किल से 3 किमी दूर एक मक्के के कडवे के ढेर में ले जाकर जला दिया।आरोपी ने हत्या और साक्ष्य छुपाने की पूरी घटना को स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -