Sunday, March 29, 2026
Home Blog Page 75

NATIONAL : नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय कमेंट करने वाली महिला गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन

0

राजधानी नई दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय और आपत्तिजनक कमेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान मामले में एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. अब केस की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी की निगरानी में की जा रही है.

राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश की तीन युवतियों के साथ नस्लीय टिप्पणी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था. एक मामूली विवाद, जो एयर कंडीशनर (AC) लगाने के दौरान शुरू हुआ, देखते ही देखते गंभीर आरोपों में बदल गया और सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, यह मामला 20 फरवरी का है. अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली तीन युवतियां अपने किराए के फ्लैट में AC लगवा रही थीं. इंस्टॉलेशन के दौरान ड्रिलिंग और कामकाज के चलते कुछ धूल-मिट्टी नीचे वाले फ्लैट की ओर गिर गई. यही बात नीचे रहने वाली पड़ोसी महिला को नागवार गुजरी और उसने इस पर आपत्ति जताई.

शुरुआत में यह मामला सामान्य पड़ोसी विवाद जैसा ही था, लेकिन जल्द ही यह तीखा हो गया. आरोप है कि महिला ने गुस्से में आकर युवतियों के खिलाफ नस्लीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं. इसी दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया. वीडियो में आरोपी महिला को युवतियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा और सुना जा सकता है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया और कई यूजर्स ने इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की.

पूर्वोत्तर भारत के लोगों के साथ भेदभाव के मुद्दे पर पहले भी कई बार बहस हो चुकी है, और इस घटना ने एक बार फिर इस संवेदनशील मुद्दे को सामने ला दिया.घटना के बाद पीड़ित युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में वीडियो और अन्य साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी लागू हो सकती हैं, जिसके बाद केस में इन प्रावधानों को जोड़ा गया. जांच के आगे बढ़ने के साथ पुलिस ने आरोपी महिला, जिसकी पहचान रूबी जैन के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ उसके पति हर्ष जैन को भी अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आगे की पूछताछ जारी है और मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वीडियो के अलावा अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके.

इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से भी सफाई सामने आई है. आरोपी महिला के परिवार से जुड़े लोगों का कहना है कि विवाद को एकतरफा तरीके से पेश किया गया है. उनका दावा है कि AC इंस्टॉलेशन के दौरान सिर्फ धूल ही नहीं, बल्कि कुछ भारी कण और मलबा भी नीचे गिरा था, जिससे नुकसान की आशंका बनी.

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि गुस्से में कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल हुआ, जो नहीं होना चाहिए था. आरोपी पक्ष ने इसके लिए माफी भी मांगी है और कहा है कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच ACP स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है.

SPORTS : इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारतीय टीम से निकली आगे; लगातार 5वीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

0

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीतकर इतिहास रचा. इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. सुपर-8 के पहले मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका और दूसरे में पाकिस्तान को हराया. पाक टीम के खिलाफ कप्तान हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.


इंग्लैंड पहली टीम बन गई है, जिसने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लगातार पांचवें संस्करण में सेमीफाइनल में जगह बनाई. 2016 में टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहाँ वेस्टइंडीज ने उन्हें हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था. इसके अलगे संस्करण (2021) में भी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां टीम फाइनल तक नहीं पहुंच सकी. 2021 में भी इंग्लैंड सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी.

2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर अपना दूसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. पिछले संस्करण में भी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां टीम इंडिया ने उन्हें हराया था. ये संस्करण भारत ने जीता था.टी20 वर्ल्ड कप के जारी संस्करण (2026) में भी इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंच गई है. इसी के साथ इंग्लैंड ने पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की..

इससे पहले इंग्लैंड ने 2010 में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इसके आलावा 4 संस्करण (2007, 2009, 2012 और 2014) में टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने के मामले में पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबर की. इंग्लैंड और पाकिस्तान 6-6 बार सेमीफाइनल तक पहुंचा है. टीम इंडिया 5 बार सेमीफाइनल तक पहुंची है.

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे. लियाम डॉसन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए. लक्ष्य का बचाव करते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने अच्छी शुरुआत दिलाई, और पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को आउट किया. तीसरे ओवर में उन्होंने जोस बटलर के रूप में बड़ा विकेट लिया, उन्होंने जैकब बैथल (8) को भी सस्ते में पवेलियन भेजा. इंग्लैंड के 4 विकेट 58 के स्कोर पर गिर गए थे, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के शतक ने पूरा पासा पलट दिया. ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन बनाए और इंग्लैंड 2 विकेट से जीत गया.

WORLD : ब्रिटेन में पीएम मोदी की फोटो को लेकर क्यों मच गया बवाल, जानें कौन भड़का और क्या लगाए आरोप?

0

ब्रिटेन के उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में होने वाले गॉर्टन एंड डेंटन उपचुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर को लेकर भारी बवाल मच गया है. ग्रीन पार्टी द्वारा जारी किए गए उर्दू भाषा के प्रचार वीडियो को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस वीडियो में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दिखाया गया है, जिस पर लेबर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

ग्रीन पार्टी पर समाज में फूट डालने और वोट के लिए आइडेंटिटी पॉलिटिक्स करने के आरोप लग रहे हैं. मैनचेस्टर की गॉर्टन और डेंटन सीट के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं. लेबर, कंजर्वेटिव और ग्रीन्स पार्टियां धुर दक्षिणपंथी रिफॉर्म यूके के एंटी इमिग्रेशन मैसेज का मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं.

वीडियो में ब्रिटिश पीएम स्टार्मर को पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के साथ दिखाया गया है, जिसे लेकर इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देने की बात कही गई है. इसके अलावा वीडियो में गाजा की तस्वीरें भी शामिल हैं. इसे लेकर बड़ी तादाद में ब्रिटिश पाकिस्तानी वोटरों को टारगेट करते देखा जा रहा है. उर्दू में किए वॉयसओवर में कहा गया है कि रिफॉर्म हमारे समाज को तोड़ना चाहता है. वे उन परिवारों को देश से निकालना चाहते हैं जो सालों से यहां रह रहे हैं, और वे प्रवासियों पर ज्यादा टैक्स लगाना चाहते हैं. वे इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देते हैं और वे हमारी सुरक्षा और इज्जत को खतरे में डालते हैं. ग्रीन पार्टी ऐसा नहीं होने देगी.

लेबर पार्टी ने इस वीडियो को लेकर कड़ी आलोचना की है. स्टॉकपोर्ट से लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी राजनीति में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है, फिर भी एक बार फिर हम ऐसे निंदनीय हथकंडे देख रहे हैं जो चुनावी लाभ के लिए सामुदायिक तनाव को भड़काने का जोखिम उठाते हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये वीडियो गंभीर सवाल खड़े करता है.

NATIONAL : जयमाल की रस्म के बीच दुल्हन को मारी गोली, शादी में मची चीख-पुकार

0

बक्सर में जयमाल के दौरान एक युवक ने दुल्हन आरती को गोली मार दी, जिससे समारोह में भगदड़ मच गई. आरती को गंभीर हालत में बनारस रेफर किया गया है.बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बाजार में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शादी समारोह में जयमाल की रस्म के दौरान मंच पर खड़ी दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया.

बताया जा रहा है कि करीब 18 वर्षीया आरती कुमारी, पिता नंद जी चौधरी, का शादी समारोह चल रहा था. जयमाल की रस्म के दौरान अचानक एक युवक मंच के पास पहुंचा और दुल्हन आरती को गोली मार दी. वारदात इतनी तेजी से हुई कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. गोली लगते ही समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई.

घायल आरती को आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. ए. सी. मिश्रा ने बताया कि रात करीब 12 बजे गन शॉट इंजुरी के साथ युवती को लाया गया था. गोली पेट में लगी है और हालत नाजुक है. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया. घटना के सदमे से आरती की बहन सपना कुमारी भी बेहोश हो गई, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना का एक वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमें हथियार और हाथ दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में घायल आरती खुद दीनबंधु चौधरी का नाम ले रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.मुफस्सिल थाना के एसआई गुड्डू चौधरी ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस आरोपी दीनबंधु चौधरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

MAHARASHTRA : बेटे ने घर से चुराए मां के लाखों रुपये के गहने, पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार

0

महाराष्ट्र के लातूर से एक महिला का लाखों का कहना चोरी हो गया. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक 30 साल के आदमी ने घर से अपनी मां के ही गहने चुरा लिए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. हालांकि वारदात के कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.शिकायतकर्ता सुनीता दगडू भामरे (50), जो लातूर तहसील के भड़गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि सोमवार को एक अनजान आदमी उनके घर में घुसा और उनके सोने के गहने चुरा लिए. जिसमें एक हार, छह अंगूठियां और दो झुमके शामिल थे.

पुलिस ने जांच शुरू की और मौके पर जाकर जांच करने, लोकल इंटेलिजेंस इनपुट, संदिग्धों के वेरिफिकेशन और टेक्निकल एनालिसिस के बाद, शक की सुई 30 साल के मजदूर प्रशांत भामरे की ओर गई. एक अधिकारी ने बताया कि शक के बाद प्रशांत भामरे को चोरी के महज तीन घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया. लगातार पूछताछ करने पर उसने चोरी करना कबूल कर लिया.

पुलिस को पता चला कि उसने गहने चुराए थे और उन्हें अपने ही घर में एक अलमारी के अंदर छिपा दिया था. उससे पूछताछ के बाद उन्होंने कीमती सामान बरामद किया और उसकी मां को लौटा दिया. पुलिस ने बताया कि जिस तरह से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उसे देखकर बेटे पर ही शक हो गया था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

ENTERTAINMENT : ‘सूबेदार’ एक्टर का खुलासा, घर में नहीं है कोई फैन ,बोले- ‘मेरे साथ ऐसे बर्ताव…’

सूबेदार से ओटीटी पर तहलका मचाने आ रहे अनिल कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि घर में कोई उनका फैन नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अपनी पत्नी से पैसे लेने पड़ते हैं.अनिल कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. दरअसल उन्होंने बताया कि कैसे उनका परिवार उन्हें ज़मीन से जोड़े रखता है. उन्होंने बताया कि उनके सुपरस्टार स्टेटस के बावजूद, घर पर कोई भी उनके साथ सेलिब्रिटी जैसा बर्ताव नहीं करता यहां तक कि कभी-कभी अपनी पत्नी से पैसे लेते हैं.

अनिल कपूर ने कहा, “मेरे घर पर कोई मेरा फैन नहीं है. आज जब मैं घर से निकल रहा था, तो मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं एक ट्रेलर लॉन्च के लिए जा रहा हूं. उसने पूछा, ‘कौन सी फिल्म?’ उसे कोई आइडिया नहीं है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ में क्या हो रहा है और मैं ऐसे ही परिवार से आता हूं. वे मेरे साथ बिल्कुल वैसा ही बर्ताव करते हैं. कभी-कभी मैं शूट पर जाने से पहले 10,000-15,000 रुपये कैश भी मांग लेता हूं.”

अनिल कपूर अक्सर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के बारे में बात करते हैं. उन्होंने कई बार बताया है कि उनकी सफलता में सुनीता का कितना बड़ा रोल रहा है. द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में, एक्टर ने बताया कि सुनीता के साथ उनके असल ज़िंदगी के रिश्ते ने उन्हें ‘सूबेदार’ में उनके रोल के लिए इंस्पायर किया, और इस बात पर ज़ोर दिया कि उनकी ज़िंदगी और करियर दोनों में सुनीता का बहुत बड़ा कंट्रीब्यूशन रहा है.

सूबेदार में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक अहम रोल में हैं. फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने इसे प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 5 मार्च से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी.

NATIONAL : ‘पापा, मुझे ले जाओ वरना शाहरुख मार डालेगा…’, फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, सामने आया वीडियो

0

गोंडा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चार महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला अपने पिता से उसे घर ले जाने की गुहार लगाती दिख रही है और पति पर जान का खतरा बताती है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है.उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला अपने पिता से उसे मायके ले जाने की अपील करती दिखाई दे रही है. वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है.

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के कटहा घाट के पास रहने वाली महिला की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.वायरल वीडियो में महिला कहती सुनाई दे रही है, ‘पापा आकर मुझे ले जाओ, वरना शाहरुख मुझे मार डालेगा. फोन भी तोड़ दिया है. अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी शाहरुख की होगी.’ इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि ने फोन पर बताया कि वीडियो में दिख रही महिला मूल रूप से जालौन की रहने वाली थी और उसकी शादी करीब दस साल पहले गोंडा के रहने वाले शाहरुख से हुई थी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा वीडियो लगभग चार महीने पुराना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाया गया था और उस समय कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी या नहींअधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पारिवारिक हालात और संभावित विवाद की जानकारी मिल सके.

ENTERTAINMENT : कभी मिलते थे 700 रुपये, अब करोड़ों में कॉमेडियन की कमाई, कपिल शर्मा शो से बदली जिंदगी

कीकू शारदा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं. वो कॉमेडियन होने के साथ एक्टर भी हैं. उनका तगड़ा फैंडम है. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था.

कीकू शारदा इंडिया के टॉप कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. इस समय वो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दे रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया जाता है. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मगर यहां तक पहुंचने का सफर कीकू शारदा के लिए आसान नहीं रहा. उन्होंने काफी मेहनत की है. आइए एक नजर डालते हैं कीकू शारदा की जर्नी पर…

कीकू शारदा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. उन्हें हर एक परफॉर्मेंस के लिए केवल 700 रुपये मिलते थे. उन्होंने काफी स्ट्रगल किया मगर कभी हार नहीं मानी. वो लगातार मेहनत करते गए और धीरे-धीरे लाइफ में आगे बढ़ते गए. कीकू को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से तगड़ी पहचान मिली. उन्हें दर्शकों को बेशुमार प्यार मिला. इन शोज से वो घर-घर में मशहूर हो गए. अब कीकू ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दिखाई दे रहे हैं. वो राइज एंड फॉल में भी दिखे थे.

रिपोर्ट्स की मानें तो कीकू शारदा शोज और फिल्मों से तगड़ी कमाई करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 तक उनकी नेट वर्थ 33-40 करोड़ रुपये थी. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि कीकू ने कभी खुद से इस बारे में जानकारी नहीं दी है. शारदा ने कुछ समय पहले Mashable को दिए एक इंटरव्यू में कपिल संग अपने रिश्ते पर बात की थी. कीकू ने कपिल के बारे में कहा था- हम दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं. मुझे वो बहुत पसंद है. कई कॉमिक एक्टर्स ऐसे होते हैं, जिनपर 24 घंटे फनी रहने का बोझ होता है. कपिल शर्मा किसी भी बात से जोक निकाल सकते हैं और वो हर वक्त ह्यूमरस रह सकते हैं.

NATIONAL : किराए की थार, तेज रफ्तार और एक गलती! बुजुर्ग टूरिस्ट की दर्दनाक मौत, बाल-बाल बचा नवजात

0

गोवा के असगांव स्थित हैप्पी बार जंक्शन पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार किराए की थार एसयूवी ने भोपाल से आए पर्यटक की कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 65 वर्षीय भगतराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना के बाद ड्राइवर बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.गोवा के असगांव इलाके में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सैलानियों और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया. हैप्पी बार जंक्शन पर एक तेज रफ्तार किराए की थार एसयूवी ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में भोपाल निवासी 65 वर्षीय भगतराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक शर्मा परिवार अपनी निजी हैचबैक कार से गोवा घूमने आया था. दोपहर के समय जब उनकी कार असगांव के हैप्पी बार जंक्शन से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रही किराए की थार ने जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसयूवी तेज रफ्तार में थी और संतुलन खो बैठी.टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकाला. शर्मा को गंभीर हालत में पाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. कार में मौजूद दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि पांच महीने का एक शिशु चमत्कारिक रूप से सुरक्षित रहा.

स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि दुर्घटना के बाद थार में सवार युवतियों ने कथित तौर पर ड्राइवर की सीट बदलने की कोशिश की, ताकि असली चालक की पहचान छिपाई जा सके. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि थार वाहन किराए पर लिया गया था. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और क्या यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ था. दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य कर दी गई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

RAJASTHAN : ‘रॉयल डिलीवरी’ का VIDEO, घोड़े पर बैठकर ऑर्डर ले जाते दिखे Blinkit वाले अंकल

0

राजस्थान से सामने आए एक दिलचस्प वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार दिखाई दे रहा है, जिसकी पीठ पर ब्लिंकिट का पीला डिलीवरी बैग टंगा है. यह अनोखा दृश्य लोगों को खूब भा रहा है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह वास्तव में डिलीवरी कर रहे थे या नहीं, लेकिन वीडियो ने नेटिज़न्स को मुस्कुराने का मौका जरूर दे दिया.

राजस्थान की रंगीन संस्कृति और शाही अंदाज की झलक दिखाता एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति घोड़े पर सवार नजर आता है और उसकी पीठ पर ब्लिंकिट का चमकीला पीला डिलीवरी बैग टंगा हुआ है. पारंपरिक सवारी और आधुनिक डिलीवरी सिस्टम का यह मेल लोगों का ध्यान खींच रहा है.

वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति आराम से घोड़े पर बैठकर सड़क से गुजर रहा है. उसके पीछे लटका ब्लिंकिट का बैग साफ दिखाई देता है, जो आमतौर पर कंपनी के डिलीवरी पार्टनर्स इस्तेमाल करते हैं. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वह सच में किसी ग्राहक का ऑर्डर पहुंचाने जा रहे थे या सिर्फ मजाकिया अंदाज में बैग लेकर निकले थे.

इस अनोखे दृश्य ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब मनोरंजन दिया. कई लोगों ने इसे ‘राजस्थान स्टाइल एक्सप्रेस डिलीवरी’ करार दिया तो कुछ ने इसे ‘रॉयल डिलीवरी सर्विस’का नाम दे डाला. एक यूज़र ने टिप्पणी की कि जहां देशभर में बाइक और स्कूटर से डिलीवरी होती है, वहीं राजस्थान में घोड़े से ऑर्डर पहुंचाना भी संभव है.

कुछ लोगों ने इस वीडियो को परंपरा और आधुनिकता के सुंदर संगम के रूप में देखा. उनका कहना है कि यह दृश्य दिखाता है कि तकनीक और संस्कृति साथ-साथ चल सकती हैं. वहीं कई यूजर्स ने बुजुर्ग की ऊर्जा और आत्मविश्वास की भी तारीफ की.हालांकि कंपनी की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह क्लिप इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुकी है.

- Advertisement -

News of the Day