Thursday, February 5, 2026
Home Blog Page 76

NATIONAL : न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर सोलन-शिमला में सैलानियों की भीड़… ट्रैफिक जाम से लोग परेशान

0

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिमाचल प्रदेश में सैलानियों की भारी भीड़ ने सोलन और शिमला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी है. कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर वाहन धीमी रफ्तार से रेंगते नजर आए, जबकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वीकेंड और छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.

हिमाचल प्रदेश में न्यू ईयर के जश्न को लेकर सैलानियों की भारी भीड़ ने पर्यटक स्थलों और मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर दी है. सोलन, कसौली और चायल सहित शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का आना लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.कालका-शिमला नेशनल हाइवे-5 पर शुक्रवार देर रात ट्रैफिक जाम की वजह से वाहन धीमी रफ्तार से रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे. इस दौरान पर्यटक और स्थानीय लोग दोनों ही जाम में फंसे नजर आए. वीकेंड और न्यू ईयर की वजह से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे रास्तों पर वाहनों की घनी भीड़ दिखाई दे रही है.

स्थानीय प्रशासन ने भीड़ और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात की है. हालांकि भारी भीड़ और वाहनों की संख्या के चलते जाम को पूरी तरह से नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है. पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय हिमाचल प्रदेश के लिए प्रमुख पर्यटन सीजन का हिस्सा है, और नए साल के जश्न के दौरान इस तरह की भीड़ आम है.

सैलानी इस मौके का आनंद लेने के लिए विभिन्न हिल स्टेशन, रिसॉर्ट और स्थानीय स्थलों का रुख कर रहे हैं. वहीं स्थानीय निवासियों को अपने रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक समय पहले यात्रा की योजना बनाएं और मुख्य मार्गों पर वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

न्यू ईयर की छुट्टियों में पर्यटन की इस भीड़ ने न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है, बल्कि हिमाचल प्रदेश को देशभर के पर्यटकों के लिए और आकर्षक स्थल बना दिया है. यहां बढ़ रही भीड़ की वजह से सोलन और कसौली जैसे पर्यटन स्थलों में ट्रैफिक जाम हो रहा है.

NATIONAL : ATM नहीं खोल पाए तो लगा दी आग, 37 लाख रुपये कैश जलकर खाक… अब बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

0

ATM लूट की घटनाएं रोकने के दावों के बीच बदमाशों ने निजामाबाद में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया. मशीनें ना खुलने पर अपराधियों ने ATM में आग लगा दी, जिससे लाखों रुपये जलकर नष्ट हो गए. घटना तेलंगाना के निजामाबाद की है.

तेलंगाना के निजामाबाद जिला मुख्यालय में ATM लूट में नाकाम होने पर बदमाशों ने आग लगा दी, जिससे करीब 37 लाख रुपये की नकदी जलकर खाक हो गई. पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने ATM मशीनें तोड़ने की. नाकाम होने पर गुस्से में आकर मशीनों में आग लगा दी.जानकारी के मुताबिक, कुछ ही घंटों के अंतराल में बदमाशों ने दो अलग-अलग ATM को निशाना बनाया. दोनों जगहों पर मशीनें नहीं खुलने के बाद अपराधियों ने कथित तौर पर ATM में आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ और मशीनों के भीतर रखी नकदी जल गई.

सैनगर इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ATM में आग लगने से करीब 10 लाख रुपये की नकदी जलकर नष्ट हो गई. वहीं, आर्यनगर इलाके में जिला सहकारी बैंक (DCB) के ATM में लगी आग में करीब 27 लाख रुपये की नकदी जल गई.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ATM सुरक्षा व्यवस्था और आगजनी की वजहों की भी जांच की जा रही है. जल्द ही इस मामले में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

MP : जबलपुर की यूनिवर्सिटी कैंपस में महिला से रेप, 2 गिरफ्तार

0

जबलपुर में एक यूनिवर्सिटी कैंपस में 22 वर्षीय महिला से रेप का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी आक्रोश है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सरकारी यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक 22 साल की महिला के साथ यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाने के बहाने एक क्लर्क ने रेप किया. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई इस घटना के सिलसिले में अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) दुर्गा शंकर सिंगरहा (58) और चपरासी मुकेश सेन को गिरफ्तार किया है.

एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता तिलवारा इलाके की रहने वाली है. महिला को 20 दिन पहले सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी में कॉन्ट्रैक्ट पर खाली पदों के बारे में जानकारी मिली थी. कॉन्टैक्ट डिटेल्स ढूंढते समय महिला को वाइस-चांसलर के ऑफिस का एक टेलीफोन नंबर मिला और सिंगरहा ने उसका फोन उठाया.

जिसके बाद सिंहरहा ने खाली पदों के बारे में उसे बताया और उसे डॉक्यूमेंट्स के साथ यूनिवर्सिटी आने को कहा. अधिकारी ने बताया कि वह अगले ही दिन डॉक्यूमेंट्स के साथ यूनिवर्सिटी पहुंची और सिंगरहा से मिली. जिसने उसे भरोसा दिलाया कि वह वाइस-चांसलर से बात करके उसे नौकरी दिलवा सकता है और उसे संपर्क में रहने को कहा.

पुलिस के मुताबिक सिंगरहा शहर में कई बार महिला से मिलता रहा, उसे भरोसा दिलाता रहा कि भर्ती प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इंटरव्यू होगा. इसी बीच आरोपी ने गुरुवार दोपहर को उसे यूनिवर्सिटी बुलाया, यह कहते हुए कि जल्द ही इंटरव्यू तय किया जाएगा. उसने पीड़िता को यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित सेन के घर आने को कहा और बातचीत के बाद आरोपी चपरासी कमरे से बाहर निकल गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया.

अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सिंगरहा ने उसके विरोध के बावजूद उसके साथ रेप किया. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद दोनों आरोपियों ने उसे यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर छोड़ दिया. साथ ही उससे कहा गया कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देंगे.ASP ने बताया कि घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को बताया और अधारताल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

NATIONAL : गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय हुई तो बौखलाया युवक, प्रेमिका को मारी गोली, खुद को भी किया खत्म

0

रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से आहत युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. युवती गंभीर रूप से घायल है और रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

झारखंड की राजधानी रांची से शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 35 साल के एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से आहत होकर पहले उस पर गोली चला दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है.

घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे खलारी थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती अपने घर से निकलकर जा रही थी, तभी आरोपी युवक ने उसे केडीएच ग्राउंड के पास रोक लिया. इसी दौरान युवक ने युवती पर गोली चला दी, जो सीधे उसके सीने में लगी. गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से पहले खलारी के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (RIMS), रांची रेफर कर दिया गया.

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि युवती की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था. हाल ही में युवती की शादी किसी अन्य व्यक्ति से तय हो गई थी, जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. इसी तनाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया और अपने घर पहुंचकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने बताया कि मृतक मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला था और खलारी में अपने भाई के साथ रहता था. उसका भाई सेंट्रल कोल फील्ड (CCL) में कार्यरत है.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही, यह जांच शुरू कर दी गई है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और उसने इसे कैसे हासिल किया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

ENTERTAINMENT : ईशान की हुईं ऐश्वर्या, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा ने रोशन फैमिली में किया वेलकम

एक्ट्रेस सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर न्यूली वेड्स कपल ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी हैं. सबा ने ईशान और ऐश्वर्या के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर की है.

एक्ट्रेस सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर न्यूली वेड्स कपल ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह पर खूब प्यार लुटाया. ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड ने ऐश्वर्या का रोशन परिवार में से वेलकम किया. उन्होंने कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सबा ने ईशान को “हम सबमें सबसे प्यारा और दयालु” बताया. उन्होंने शादी की एक प्यारी सी फोटो शेयर की और लिखा, “हमारे सबसे प्यारे और दयालु @eshaanroshan को तुम्हारी जिंदगी के सबसे अहम रिश्ते की शुरुआत पर बधाई. हमारी प्यारी ऐशू @aishwaryasiingh का परिवार में स्वागत, प्यारी बच्ची.

आगे वो लिखती हैं कि तुम दोनों इस सफर में हमेशा सबसे अच्छे दोस्त बने रहो. सहानुभूति, हंसी-मजाक और हल्कापन तुम्हारे साथ कभी न छूटे. दुनिया की सारी खुशियां तुम दोनों को मिलें. बधाई मेरे भाई और नई बहन.

सबा आजाद, ईशान और ऐश्वर्या की शादी का हिस्सा बनी थीं. शादी में उन्होंने ऋतिक की फैमिली के साथ ग्रैंड डांस परफॉर्मेंस भी दी थी. फिल्ममेकर राकेश रोशन ने ईशान की शादी का ऐलान इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो शेयर करके किया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ईशान रोशन की शादी ऐश्वर्या से, आशीर्वाद और भगवान इन्हें खुश रखे.

राजेश रोशन के बेटे ईशान रोशन ने 23 दिसंबर को ऐश्वर्या सिंह से धूमधाम से शादी की. मुंबई में रोशन परिवार और करीबियों की मौजूदगी में ये समारोह हुआ. कजिन ईशान की शादी में ऋतिक रोशन अपने बेटों ऋहान, ऋदान के साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचाते नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक अपने बेटों, सबा आजाद, कजिन पश्मिना रोशन और भतीजी सूरनिका सोनी के साथ सुक्खबीर का हिट गाना “इश्क तेरा तड़पावे” पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं.

ईशान की बात करें, तो वो अभी HRX Films में प्रोड्यूसर हैं. पहले वो अपने चाचा राकेश रोशन के साथ “कृष 3” और “काबिल” जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं. ऐश्वर्या से शादी से पहले उनका टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के साथ 10 का रिलेशनशिप रहा था.

RAJASTHAN : होटल में एंट्री, डेढ़ बजे तक पार्टी और स्मोकिंग… IT कंपनी की मैनेजर से गैंगरेप केस की FIR में क्या-क्या दर्ज?

0

उदयपुर में 20 दिसंबर की रात एक कंपनी का CEO अपने जन्मदिन और नए साल के जश्न के लिए होटल में पार्टी कर रहा था. लगभग रात 9 बजे कंपनी की मैनेजर होटल पहुंची और पार्टी में शामिल हुई. रात डेढ़ बजे तक पार्टी हुई, इसके बाद मैनेजर के साथ गैंगरेप हुआ. इस केस की एफआईआर में क्या-क्या दर्ज है, जानिये पूरी कहानी…

राजस्थान के उदयपुर से सामने आए गैंगरेप के मामले में पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई FIR की कॉपी सामने आई है. इस FIR में पार्टी, आफ्टर पार्टी, कार में सफर, स्मोकिंग और गैंगरेप तक के पूरे घटनाक्रम को दर्ज किया गया है. मामला उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र का है, जहां IT कंपनी की मैनेजर ने कंपनी के CEO, एक महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं

FIR के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को कंपनी की ओर से CEO के बर्थडे और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर एक पार्टी रखी गई थी. यह पार्टी शोभागपुरा इलाके में स्थित एक होटल में थी. पीड़ित महिला रात करीब 9 बजे होटल पहुंची, जहां कंपनी के कई कर्मचारी और सीनियर मौजूद थे. पार्टी देर रात करीब 1:30 बजे तक चली, इस दौरान शराब भी परोसी गई.

दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि कि पार्टी के दौरान पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अर्धबेहोशी की हालत में आ गई. इसी बीच कुछ लोग उसे घर छोड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन तभी कंपनी की महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे ‘आफ्टर पार्टी’ के लिए साथ चलने को इनवाइट किया. इसके बाद रात करीब 1:45 बजे पीड़िता को एक कार में बैठाया गया, जिसमें पहले से कंपनी का CEO और महिला एग्जीक्यूटिव हेड का पति मौजूद था.

तीनों आरोपी पीड़ित मैनेजर को घर छोड़ने के बहाने कार से निकले, लेकिन रास्ते में एक दुकान पर कार रोककर स्मोकिंग वाली चीजें खरीदी गईं. आरोप है कि इसके बाद पीड़िता को भी स्मोकिंग कराई. स्मोकिंग के कुछ देर बाद पीड़िता पूरी तरह बेसुध हो गई. जब उसे कुछ समय बाद होश आया तो उसने खुद को असहज स्थिति में पाया.

पीड़िता का आरोप है कि होश में आने पर उसने देखा कि CEO उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था. इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया. FIR में यह भी दर्ज है कि पीड़िता लगातार आरोपियों से उसे छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी. वारदात के बाद सुबह करीब 5 बजे तीनों ने उसे उसके घर छोड़ा.

पीड़िता ने FIR में कहा कि जब वह होश में आई तो उसने पाया कि उसके एक कान की ईयरिंग, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे. साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट पर घाव था. मामले में एक और अहम खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने कार के डैशकैम का ऑडियो-वीडियो चेक किया. FIR के अनुसार, डैशकैम में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई थी, जिसमें CEO, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति की हरकतें कैद पाई गईं. इसी आधार पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस के मुताबिक, FIR दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और FIR में दर्ज सभी तथ्यों, मेडिकल रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और डैशकैम फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

NATIONAL : जिस डॉगी के बीमार होने पर 2 सगी बहनों ने किया सुसाइड, अब उसकी भी हुई मौत

0

लखनऊ में पालतू कुत्ते के बीमार होने और ठीक नहीं होने पर दो सगी बहनों ने सुसाइड कर लिया था. यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई थी. वहीं अब बीमार कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया है.

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पालतू कुत्ते की बीमारी से मानसिक तनाव में आईं सगी बहनों ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद उनके पालतू कुत्ते टोनी की भी मौत हो गई. टोनी पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और शनिवार सुबह उसकी मौत हुई. परिवार ने कुत्ते के अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म की तैयारी की है.

मृतक बहनों की पहचान राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) के रूप में हुई है. दोनों बहनें ग्रेजुएट थीं. परिजनों के मुताबिक दोनों लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और सामाजिक जीवन से पूरी तरह कट चुकी थीं. पारा निवासी 65 वर्षीय कैलाश सिंह की दोनों बेटियों ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता पाल रखा था, जिसका नाम टोनी था. टोनी पिछले करीब एक महीने से गंभीर रूप से बीमार था.

इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. बहनों को आशंका थी कि कुत्ता नहीं बचेगा. इसी बात को लेकर वे लगातार तनाव में थीं. छोटी बहन जिया सिंह की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी. कुत्ते की तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों का डिप्रेशन और बढ़ गया. बुधवार को दोनों बहनों ने फिनायल पी लिया और इसकी जानकारी अपनी मां गुलाबा देवी को दी. मां ने तुरंत बड़े बेटे वीर सिंह को फोन कर बुलाया.

वीर के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों की मदद से दोनों को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही राधा की मौत हो गई. वहीं, जिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों बहनें सोशल मीडिया शादी-पार्टी और अन्य सामाजिक आयोजनों से पूरी तरह दूर रहती थीं. पिछले करीब छह साल से वे कहीं बाहर नहीं गई थीं. मोबाइल और सोशल मीडिया से भी उनका कोई खास जुड़ाव नहीं था. वे ज्यादातर समय अपने कुत्ते के साथ ही बिताती थीं.

मां के अनुसार फोटो खिंचवाने की बात पर भी वे नाराज हो जाती थीं. दोनों बहनों के बीच गहरा लगाव था. वे परिवार से अलग खाना बनाती थीं और खाने में कुत्ते का हिस्सा जरूर रखती थीं. मोहल्ले के लोगों के अनुसार वे कभी-कभी भूत-प्रेत जैसी आशंकाएं भी जताया करती थीं. परिजनों ने बताया कि इलाज के लिए दोनों को कई बार बालाजी भी ले जाया गया था, लेकिन वहां से लौटने के बाद भी उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ.

परिवार का मानना था कि उन पर किसी तरह का साया है. पड़ोसियों के मुताबिक, दोनों बहनें अपने डॉगी टोनी से बेहद प्यार करती थीं. अगर कुत्ता खाना नहीं खाता था तो वे भी खाना छोड़ देती थीं. कुत्ते की बीमारी के बाद से उनका तनाव और बढ़ गया था. फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है.

ENTERTAINMNET : 60 साल के हुए सलमान खान, कमाई शोहरत-दौलत, लेकिन अधूरी रही दबंग खान की ये ख्वाहिश

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन करेंगे. आज सलमान के पास सबकुछ होकर एक भी खालीपन है. उनकी वो अधूरी ख्वाहिश, जिसे हर कोई पूरा होता देखना चाहता है.

सलमान खान, नाम ही काफी है. सलमान का नाम जुबान पर आते ही दिमाग में बहुत सारी बातें चलनी लगती हैं. सलमान हिंदी सिनेमा के सक्सेसफुल सुपरस्टार में से एक हैं. 27 दिसंबर को दबंग खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. सलमान के जन्मदिन पर अगर बातें करने निकले, तो शायद एक किताब लिख सकते हैं. लेकिन अभी उस पर नहीं जाएंगे. बता करेंगे उनकी एक अधूरी ख्वाहिश की, जिसे उनके चाहने वाले पूरी होते हुए देखना चाहते हैं.

हिंदी सिनेमा में सलमान खान का बोलबाला है. सलमान जिस पर अपना हाथ रख देते हैं, उस शख्स की किस्मत बन जाती है. ये भी सच है कि आज के समय में लोग उनसे पंगा लेने से डरते हैं. सलमान ने इंडस्ट्री में जो भी शोहरत और दौलत कमाई है, वो सब अपने दम पर हासिल किया है. आज उनके पास लग्जरी रहने के लिए लग्जरी घर, फार्महाउस और घूमने के लिए महंगी गाड़ियां हैं.

सलमान के पास इतना पैसा है कि वो ठाठ-बाठ के साथ अपनी जिंदगी गुजार सकते हैं. सबकुछ होकर भी सलमान निजी जिंदगी में खुद को थोड़ा अकेला महसूस करते हैं. इंडस्ट्री में उनके कई अफेयर हुए. बात शादी तक भी पहुंचीं, लेकिन हो नहीं पाई. सलमान को इस बात का बिल्कुल मलाल नहीं है कि उनकी शादी नहीं हुई. पर वो पिता बनने की इच्छा रखते हैं. भतीजे अरहान खान के पाडकॉस्ट में उन्होंने बच्चा गोद लेने की इच्छा जताई थी.

ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो टू मच में भी सलमान ने कहा कि वो पिता बनना चाहते हैं. एक दिन पिता जरूर बनेंगे. उनका खुद का बच्चा होगा. बच्चा पालने के लिए उनके घर पर बहुत सी महिलाएं हैं. सलमान का कहना है कि सिंगल फादर बनने के लिए वो सेरोगेसी का ऑप्शन अपना सकते हैं. ये भी कहा कि उन्होंने बच्चा गोद लेने की कोशिश की थी, लेकिन ये संभव नहीं हो पाया. क्योंकि बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया काफी मुश्किल है और इसमें वक्त लगता है.

सलमान खान, संगीता बिजलानी के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे. दोनों की शादी के कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन अंत में इनका रिश्ता टूट गया. संगीता के बाद उनका नाम सोमी अली संग जुड़ा था. पर सोमी और उनका रिलेशनशिप भी ज्यादा नहीं चला. सोमी ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया था. इसके बाद उनके और ऐश्वर्या राय के रोमांस के चर्चे हुए. सलमान और ऐश्वर्या किस मोड़ पर खत्म हुआ, ये हर किसी को पता है.

ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान की जिंदगी में कटरीना की एंट्री हुई, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए. सलमान भले ही रिश्ते में इन एक्ट्रेसेस संग आगे नहीं बढ़ पाए. पर वो आज भी संगीता और कटरीना संग अच्छा बॉन्ड रखते हैं. चर्चा ये भी है कि अब सलमान, यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं. यूलिया को सलमान के हर फैमिली फंक्शन में देखा जाता है.

MAHARASHTRA : शादी के 24 घंटे के अंदर ही कपल ने लिया तलाक, वजह सिर्फ इतनी थी

0

महाराष्ट्र के पुणे से हैरानी भरा मामला सामने आया है. जहां शादी के 24 घंटे के अंदर ही कपल अलग हो गया. दोनों ने लव मैरिज की थी और शादी से पहले कपल एक-दूसरे को दो से तीन साल से जानते थे.पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही अलग होने का फैसला कर लिया. शादी के तुरंत बाद दोनों के बीच गंभीर मतभेद सामने आए, जिसके बाद वे कोर्ट पहुंचे और आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर ली. इस घटना पर अब देशभर में चर्चा शुरू हो गई है.

एडवोकेट रानी सोनावणे के अनुसार पति और पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद इतने गंभीर थे कि उन्होंने तुरंत शादी खत्म करने का फैसला किया. खास बात यह है कि इस मामले में हिंसा या आपराधिक गलत काम का कोई आरोप नहीं था. दोनों व्यक्तियों ने शांति से कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और आपसी सहमति से शादी खत्म कर ली.

एडवोकेट रानी सोनावणे ने बताया कि शादी के अगले ही दिन से कपल अलग रहने लगे थे. दोनों ने लव मैरिज की थी और शादी से पहले कपल एक-दूसरे को दो से तीन साल से जानते थे. शादी के बाद पति ने पत्नी को बताया कि वह एक जहाज पर काम करता है और वह यह नहीं बता सकता कि उसे कब और कहां पोस्टिंग मिलेगी या वह कितने समय तक बाहर रहेगा.

इसे देखते हुए दोनों ने आपसी सहमति से तय किया कि अलग होना ही सबसे अच्छा विकल्प होगा. कोर्ट ने ऐसे मामलों में लागू होने वाले सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों पर विचार करने के बाद अपना फैसला सुनाया. एडवोकेट सोनावणे ने हैरानी जताई कि शादी से पहले उनके दो साल के रिश्ते के दौरान इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं हुई. आपको बता दें कि महिला पेशे से डॉक्टर है, जबकि लड़का इंजीनियर है और जहाज पर काम करता है.

NATIONAL : चचेरे भाई से बने शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट हो गई लड़की… आरोपी ने खिला दी गर्भपात की दवा, तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत

0

ये घटना नोएडा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. चचेरे भाई से शारीरिक संबंध बनाने के बाद 18 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला संवेदनशील मामला सामने आया है. यहां चचेरे भाई से शारीरिक संबंध बनने के बाद 18 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिससे तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई. लड़की ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का आरोप है कि लड़की को जबरन गर्भपात की दवा खिलाई गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. इस मामले को लेकर मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

परिवार के द्वारा पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि लड़की के अपने चचेरे भाई से शारीरिक संबंध थे, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी. आरोप है कि उसके चेचेरे भाई ने गर्भ छिपाने के लिए युवती को गर्भपात की दवा खिला दी. दवा खाने के बाद युवती की तबीयत अचानक खराब हो गई.

इस दौरान लड़की के परिजनों ने 18 दिसंबर को लड़की को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया. वहां कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद 23 दिसंबर को लड़की की मौत हो गई.

इस पूरे मामले को लेकर मृतका के पिता ने थाना सेक्टर-39 में लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की और गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -

News of the Day