Sunday, March 29, 2026
Home Blog Page 82

NATIONAL : राजस्थान में दर्दनाक हादसा! क्लासरूम में गिरा ब्लैकबोर्ड, दबने से 6 वर्षीय छात्रा की मौत

0

जालोर के एक प्राइवेट स्कूल में ईंटों से बना ब्लैकबोर्ड भरभरा कर गिर गया. जिसके नीचे एक 6 वर्षीय बच्ची दब गई और उसकी मौत हो गई. इस घटना से परिजनों का बुरा हाल है.

राजस्थान के जालोर के एक प्राइवेट स्कूल मरूधर शिक्षण संस्थान में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया. जहां करीब 3:30 बजे सेकेंड क्लास में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा प्रीति क्लासरूम में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी दीवार पर ईंटों से बना ब्लैक बोर्ड भरभराकर गिर पड़ा. जिससे वह उसके नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार क्लासरूम की दीवरें सीमेंट की ईंटों से बनाकर तैयार की गई थीं. वहीं 5 से 7 फीट तक ईंटों की दीवार खड़ी कर उस पर बांस की बल्लियां लगाई गई थीं और ऊपर से तिरपाल डालकर कक्ष बनाए गए थे. दीवार पर ही पढ़ाने के लिए ईंटों का ब्लैक बोर्ड बनाया गया था. वही ब्लैकबोर्ड अचानक ढह गया. हादसे के दौरान प्रीति ईंटों के नीचे दब गई. सूचना लगते ही स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद से स्कूल संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार बावतरा गांव के कपूरगिरी और दिनेश गिरी मरूधर शिक्षण संस्थान के नाम से स्कूल संचालित कर रहे हैं.

स्कूल 12वीं तक मान्यता प्राप्त है और यहां करीब 350 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. प्रारंभिक जांच में विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन ने भवन की स्थिति की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की ओर से फिलहाल रिपोर्ट नहीं दी गई है.

वहीं घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर प्रदीप गांवड़े ने बताया कि घटना के बाद तहसीलदार समेत प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजा है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.मृतका प्रीति का परिवार मूल रूप से बालोतरा जिले के असाड़ा का निवासी है. उसके पिता भवरलाल मेघवाल जालोर जिले के असाणा गांव में खेत ठेके पर लेकर परिवार सहित रह रहे थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक का माहौल छाया हुआ है. मामले को लेकर जालौर जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल परमार ने बताया कि मौके पर मौजूद हैं.

परमार के मुताबिक दोपहर लंच के दौरान बच्चियों खेल रही थीं. तभी फाइबर ईटों से बना हुआ ब्लैक बोर्ड अचानक भरभरा कर गिर गया. जिसमें 6 वर्षीय प्रीति उसकी चपेट में आ गई और सिर में चोट लगने की वजह से घायल हो गई. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है. स्कूल को 24 साल से मान्यता मिली हुई है.

NATIONAL : फरीदाबाद में महिला की हत्या, घर के बाहर देखते ही पति ने मारी गोली

0

फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि आरोपी की पत्नी उससे अलग रह रही थी और दोनों के बीच तलाक का केस भी चल रहा था.फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी अलग रह रही पत्नी को उसके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी. एक एजेंसी के मुताबिक व्यक्ति कुछ परिवार वालों के साथ अपनी पत्नी के घर आया था. इसी दौरान शुक्रवार रात को उस पर तीन गोलियां चलाईं और जब गोलियों की आवाज़ सुनकर पड़ोसी दौड़े तो वह भाग गया.

एक अधिकारी ने बताया कि कपल का तलाक का केस कोर्ट में पेंडिंग था. 30 साल की संगीता देवी और उसके दो बच्चे कुछ समय से अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि उसके और परिवार के बीच कुछ झगड़ा हुआ था. पुलिस के मुताबिक यह घटना बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात करीब 8 बजे हुई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि संगीता देवी बाहर गई हुई थी. जब उसके पति और कुछ ससुराल वाले उसके घर पहुंचे तो वह नहीं मिली. जिसके बाद वे लौटने लगे. इसी दौरान संगीता गली से आते हुए दिखी तो पति ने उसे रोक लिया. जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. पुलिस के मुताबिक, संगीता ने अपना बचाव करने की कोशिश की और पीछे हट गई, तभी उसके पति ने उस पर तीन गोलियां चलाईं.

संगीता को दो गोलियां लगीं, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई और सड़क पर गिर गई. पुलिस ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर आ गए और आरोपी मौके से भाग गए. संगीता के पिता भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पड़ोसियों की मदद से घायल संगीता को सेक्टर 31 के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पल्ला पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और बिहार के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं. शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच तलाक का झगड़ा सामने आया है. आगे की जांच चल रही है.

SPORTS : अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! आ गया टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर अपडेट, भारतीय कोच ने बताया

0

2026 टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा अब तक तीनों पारियों में ‘जीरो’ पर आउट हुए हैं. इस खराब फॉर्म के कारण उन संभावनाओं को तूल मिला है कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक को प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा सकता है. सुपर-8 में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा. उससे पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने एक ही झटके में सब साफ कर दिया है.

शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप होने की संभावना को लेकर कहा, “अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने पर कोई भी चर्चा नहीं हुई है. हमें विश्वास है कि वो अच्छा करके दिखाएंगे. वो नेट्स में गेंद को बढ़िया तरीके से हिट कर रहे हैं, वो जरूर वापसी करेंगे.”

अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की शुरुआत में अजब-गजब कीर्तिमान रच दिया है. पहले यूएसए, फिर पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ भी अभिषेक बिना खाता खोले आउट हो गए थे. बताया गया था कि यूएसए के साथ मैच में बीमार होते हुए भी अभिषेक बैटिंग करने उतरे थे. उसके बाद बीमारी के कारण नामीबिया के साथ नहीं खेल पाए थे. मगर वापसी के बाद भी दोनों मैचों में किस्मत उनके साथ नहीं रही.

अभिषेक शर्मा इस साल बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. पिछली 7 टी20 पारियों में वो पांच बार ‘जीरो’ पर आउट हुए हैं. इस साल 8 पारियों में अभिषेक ने 182 रन बनाए हैं. पांच पारियों में खाता तक नहीं खोल पाएं. ऐसा नहीं है कि अभिषेक का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा है. बाकी 3 पारियों में उन्होंने 2 अर्धशतक समेत 182 रन बनाए हैं और इस साल उनका स्ट्राइक रेट अब भी 224 के ऊपर है.

ENTERTAINMENT : ‘बोलने की औकात हो तभी मुंह खोलना चाहिए’, इंटरनेट पर एक्टर्स की ट्रोलिंग पर बोले शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इंटरनेट पर स्टार्स की होने वाली ट्रोलिंग पर बात की. उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे हमें खुद को संभालकर रखना है.बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों को अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल माडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. वहीं ओ रोमियो एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इंटरनेट पर एक्टर्स को मिलने वाली लगातार ट्रोलिंग पर अपनी राय शेयर की.

द राइट एंगल पॉडकास्ट पर एक्टर ने कहा कि अपनी ज़िंदगी में पब्लिक ओपिनियन को आने देना और खुद को संभालकर रखना, चाहे इंटरनेट पर कोई कुछ भी कहे, इन दोनों के बीच बैलेंस बनाना ज़रूरी है. शाहिद कपूर ने कहा, “यह एक मुश्किल सफ़र है क्योंकि आपको खुलना पड़ता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है कि आप अपने सिस्टम में क्या और कितना बैठने देते हैं. क्या आप हर सुबह उठकर सबको खुश करना चाहते हैं या खुद को खुश करना चाहते हैं?”

एक्टर ने आगे कहा, “आपको खुद से बार-बार पूछना होगा, ‘क्या मैंने अच्छा समय बिताया? क्या इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिली? और क्या यह मेरी क्रिएटिव एनर्जी को सही तरह से दिखाता है?’ आखिर में, इससे मेरी कड़ी मेहनत और कुछ पाने की भावना पूरी होनी चाहिए.”

उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर गुमनामी ने लोगों को अपनी सीमाएं भूलने पर मजबूर कर दिया है उन्होंने कहा, “मैं यह हर समय कहता हूं, चाहे कुछ भी हो, लोग मुझे पुराने ख्यालों का कह सकते हैं, लेकिन आपकी बोलने की औकात होनी चाहिए, तभी मुंह खोलना चाहिए, यह मुझे बचपन से सिखाया गया है.”

शाहिद कपूर ने आगे कहा, “पहले आप देखो कि आप कितने पानी में हो, फिर बात करो. तो आपको इन सबके बीच खुद को शांत रखना होगा, बेशक, कंस्ट्रक्टिव क्रिटिसिज्म के लिए तैयार रहना होगा, लेकिन साथ ही खुद को पॉजिटिविटी से भरना होगा और खुद को सपोर्ट करना होगा.”

बता दें कि शाहिद कपूर की साल 2026 की पहली फिल्म ओ रोमियो हाल ही में रिलीज हुई है. इसे विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. ओ’रोमियो में शाहिद कपूर ने उस्तरा का रोल किया है जबकि तृप्ति डिमरी अफशां के किरदार में हैं. बाक के कलाकारों में दिशा पटानी, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल, हुसैन दलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी भी अहम रोल में हैं. कमीने, हैदर और रंगून जैसी मशहूर फिल्मों के बाद ओ’रोमियो शाहिद और विशाल की साथ में चौथी फिल्म है.

विशाल भारद्वाज की फिल्म के बाद, शाहिद कपूर इस साल के आखिर में होमी अदजानिया की कॉकटेल 2 में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन के साथ नजर आएंगे. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कृति और रश्मिका फिल्म में लेस्बियन कपल का रोल करेंगी, लेकिन यह अभी कन्फर्म नहीं हुआ है. फिल्म की कई डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी गई हैं.

NATIONAL : मैथिली ठाकुर के ‘धृतराष्ट्र’ वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव…

0

बिहार विधानसभा में बोलते हुए गुरुवार को अलीनगर से पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अपने छोटे बेटे के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की थी.तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर पर तीखा हमला बोला. आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए उनका फोटो साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूर्ण ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं.

दरअसल, गुरुवार को विधानसभा में बोलते हुए अलीनगर से पहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अपने छोटे बेटे के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की थी. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन 2005 से पहले का बिहार कहकर उन्होंने उस दौर की ओर इशारा किया जब राज्य में आरजेडी की सरकार थी.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि विधानसभा का ए, बी, सी भी ठीक से समझे बिना कुछ लोग ‘जननायक’ पर कटाक्ष करने का दुस्साहस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दरभंगा जिले में, जो मैथिली ठाकुर का निर्वाचन क्षेत्र है, हाल ही में हुई दलित लड़की के दुष्कर्म और हत्या की घटना पर वह चुप रहीं.

आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आरजेडी शासनकाल को जंगल राज बताते हैं, उनके अपने परिवार ने हाल ही में मधुबनी जिले में चोरी की शिकायत की है, जबकि राज्य में उनकी ही पार्टी की सरकार है.इस बयानबाजी के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. भाजपा की ओर से फिलहाल इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के संकेत मिल रहे हैं.

NATIONAL : कोटा में 12 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, मोबाइल गेम और रील की लत की आशंका

0

कोटा जिले के इटावा क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक लक्ष्य घर में फंदे से लटका मिला. घटना बुधवार दोपहर की है. पिता से मोबाइल लेकर घर लौटने के बाद यह हादसा हुआ. प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल गेम और रील देखने की लत की बात सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

राजस्थान के कोटा जिले के इटावा क्षेत्र के एक गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां एक 12 साल का लड़का अपने घर में फंदे से लटका मिला. घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.इटावा थाने के एएसआई कमल मीणा के अनुसार, बच्चे के पिता ने रिपोर्ट दी कि वह गांव में ही घर से थोड़ी दूरी पर मजदूरी करने गया था. उसकी पत्नी खेत पर सरसों काटने गई थी. घर पर दोनों बेटे मौजूद थे. दोपहर में दोनों भाई पिता के पास आए और मोबाइल लेकर वापस घर लौट गए.

कुछ देर बाद गांव के लोगों ने सूचना दी कि बड़े बेटे लक्ष्य ने घर में फंदा लगा लिया है. सूचना मिलते ही पिता तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजनों ने बच्चे को नीचे उतार लिया था. उसे तुरंत इटावा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पिता ने यह भी बताया कि करीब एक महीने पहले बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था और उसका इलाज चल रहा था.

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि लक्ष्य मोबाइल गेम खेलने और रील देखने का आदी था. हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है. मामले की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. एएसआई कमल मीणा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

MP : एमपी के भिंड में बारात से लौट रही बस ने वैन को मारी टक्कर, हादसे में 4 की मौत, 7 घायल

0

भिंड जिले में तेज रफ्तार से आ रही एक खाली बस ने सामने से जा रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में चार लोगों की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गए.मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार (20 फरवरी) देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिमका गांव के पास करीब रात ढाई बजे हुई. यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक खाली बस ने सामने से जा रही वैन को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए. हादसे में वैन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

गोहद चौराहा थाना प्रभारी (एसएचओ) मनीष धाकड़ ने बताया कि दुर्घटना में घायल सात लोगों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज जारी है.थाना प्रभारी धाकड़ ने बताया कि जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है. बताया गया कि वैन में सवार लोग ग्वालियर से भिंड की ओर जा रहे थे, जबकि बस भिंड में बारातियों को छोड़कर वापस ग्वालियर लौट रही थी और उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था. हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर यातायात प्रभावित रहा. हालांकि, पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर मार्ग को साफ कराया और आवागमन को सामान्य कर दिया. घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है.

PUNE : स्कूल छोड़ने के बहाने 13 साल की बच्ची से कार में रेप, घटना के बाद पीड़िता को दी थी धमकी

0

पुणे में 13 वर्षीय बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी बच्ची का परिचित था और पेशे से ड्राइवर है. घटना के बाद उसने धमकी दी. बच्ची ने रात में मां को बताया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने 29 वर्षीय आरोपी ज्ञानेश्वर सुरेश रायरकर को वारजे मालवाड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.पीड़िता की मां ने वारजे मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार घटना 18 फरवरी की सुबह करीब 6:50 से 7:20 बजे के बीच करवे नगर के डीपी रोड स्थित दूधाने लॉन्स के पास हुई.

पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची का परिचित था. वह बच्ची के घर के पास पहुंचा जब वह स्कूल जाने के लिए खड़ी थी. उसने स्कूल छोड़ने की पेशकश की और कार में बैठा लिया. लेकिन स्कूल ले जाने के बजाय वह उसे डीपी रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां कार के अंदर जबरन दुष्कर्म किया.घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को न बताने की धमकी दी. डरी हुई बच्ची ने तुरंत कुछ नहीं बताया, लेकिन देर रात उसने अपनी मां को पूरी बात बताई. इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोलकोटगी ने बताया कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और हाल ही में उसने एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी. उसी कार का इस्तेमाल वारदात में किया गया. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

NATIONAL : ‘लास्ट डे जिंदगी का, सब हैप्पी रहो’, इंस्टाग्राम पर युवक ने डाली पोस्ट तो पुलिस ने बचाई जान

0

अमरोहा में एक युवक ने कीटनाशक की बोतल के साथ “लास्ट डे जिंदगी का, सब हैप्पी रहो” लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस 10 मिनट में पहुंची और युवक की जान बचा ली.अमरोहा जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया. एक युवक ने हाथ में कीटनाशक दवा की बोतल लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “लास्ट डे जिंदगी का, सब हैप्पी रहो.” जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई.

बताया जा रहा है कि पोस्ट की जानकारी लखनऊ पुलिस मुख्यालय तक भी पहुंची. वहां से तुरंत अमरोहा जिले के रजबपुर थाने को अलर्ट किया गया. सूचना मिलते ही रजबपुर पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस टीम ने तेजी से युवक की लोकेशन ट्रेस की और महज 10 मिनट के अंदर उसके घर पहुंच गई.पुलिस ने समय रहते युवक को कीटनाशक दवा पीने से रोक लिया. शुरुआती बातचीत में पता चला कि युवक बेरोजगारी से परेशान था और मानसिक तनाव में चल रहा था. पुलिस ने उसे समझाया-बुझाया और परिजनों को मौके पर बुलाकर काउंसलिंग कराई. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.

रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर ने शुक्रवार (20 फरवरी) शाम करीब 5 बजे बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट को हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति मानसिक तनाव में है तो परिवार और दोस्तों को उसकी मदद के लिए आगे आना चाहिए. जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करना चाहिए.यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि अगर लोग सतर्क रहें और पुलिस समय पर कार्रवाई करे तो बड़ी घटना को टाला जा सकता है. मानसिक तनाव किसी को भी हो सकता है, ऐसे में अपनों का साथ और समय पर मदद बहुत जरूरी है.

अगर आप या आपका कोई परिचित परेशान है, तो चुप न रहें. परिवार, दोस्तों या नजदीकी पुलिस से संपर्क करें. छोटी सी कोशिश किसी की जिंदगी बचा सकती है.

ENTERTAINMENT : रणवीर सिंह से हुई थी करोड़ों रुपयों की मांग, अब बिश्नोई गैंग के मेंबर के खिलाफ जारी हुआ लुक आउट नोटिस

रणवीर सिंह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हरि बॉक्सर ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. अब इसपर मुंबई पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के नाम का लुक आउट नोटिस जारी कराया है.

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां एक तरफ अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ में भूचाल आया हुआ है. उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी हरि बॉक्सर से धमकी भरे मैसेज आए हैं. रणवीर से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. जिसपर अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक्शन लिया है.

बिश्नोई गैंग के मेंबर हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नॉट को वेरिफाई करने के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा था. वॉइस नॉट भेजने वाले ने खुद को हेरी बॉक्सर बताया था और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी.

मुंबई पुलिस को जब इस धमकी भरे वॉइस नॉट की जानकारी मिली तो उसे पंजाब और हरियाणा पुलिस को भेजा गया और जब वहां से इस वॉइस नॉट की पुष्टि हुई कि उस वॉइस नॉट में सुनाई दे रही आवाज हेरी बॉक्सर की है, उसके बाद FIR दर्ज की गई. मुंबई सायबर पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमनियन की शिकायत के आधार पर हेरी बॉक्सर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल के साथ कर रही है.

पुलिस के अनुसार, मैनेजर को उनके फोन पर एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (+340) से कॉल आए, जो वर्जिन आइलैंड्स से जुड़ा देश का कोड माना जाता है. कॉल करने वाले ने कथित तौर पर पैसे की मांग की और धमकियां दीं. धमकियों के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें फिल्म शूटिंग के लिए कहीं भी ट्रैवल करते समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बताया गया है कि ‘बॉक्सर’ ने लंबे वॉइस नोट छोड़ते हुए कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो एक्टर की अगली सात पीढ़ियां इसका अंजाम याद रखेंगी.

वॉइस नोट में कहा गया था, ‘रणवीर सिंह, तू कुछ बात बोलकर मुकर गया ना, ठीक है… या तो तू उस बात पर वापस आ जा, नहीं तो मुकरने की सजा क्या होती है वो तुझे बताएंगे. इसलिए तेरे लिए ये वॉइस नोट छोड़ रहे हैं… रोहित शेट्टी और तू लाइन पर आ जाओ… और पूरे बॉलीवुड को भी बोल रहे हैं… आज जो पुर्तगाल में फायरिंग करवाई है, मैं और मेरे भाई मरीना ग्रैंड और सुखदेव की दुकान पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं.’

ये बिश्नोई गैंग के सदस्यों के खिलाफ दर्ज की गई दूसरी एफआईआर है. इससे पहले 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर भी गोलीबारी की घटना हुई थी. इस मामले की जांच कर रही एजेंसी (AEC) अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें शूटर दीपक शर्मा भी शामिल है. दीपक शर्मा ने कथित तौर पर शुभम लोनकर गुट के कहने पर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी.

- Advertisement -

News of the Day