Friday, February 6, 2026
Home Blog Page 83

ENTERTAINMENT : राजकुमार हिरानी की फिल्म में होंगे 4 इडियट्स! चौथे लीड एक्टर की तलाश में मेकर्स

साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की फिल्म थ्री इडियट्स के सीक्वल का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है. अब इसे लेकर बड़ा अपडेट आया है. जो फैंस को खुश करने वाला है.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. एक के बाद एक उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर खबरें आ रही हैं. फैंस उन्हें फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं. इन सबके बीच थ्री इडियट्स (3 Idiots) के सीक्वल को लेकर अपडेट आया है.

दरअसल पिंकविला ने लंबे वक्त से इंतजार किए जा रहे ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है. इसके अलावा एक सोर्स ने कन्फर्म किया है कि मेकर्स ने एक टेम्पररी टाइटल फाइनल कर लिया है. यानी इस बात पर मुहर लग गई है कि 3 इडियट्स का सीक्वल ऑफिशियली बन रहा है, स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है और राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में 2026 में शूटिंग शुरू होने वाली है.

एक अंदरूनी सूत्र ने कन्फर्म किया, ‘स्क्रिप्ट अभी एक टेम्पररी वर्किंग टाइटल ‘4 इडियट्स’ के तहत डेवलप की जा रही है. हालांकि यह टाइटल अभी बदल सकता है, मेकर्स इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को अपनी ओरिजिनल तिकड़ी से आगे बढ़ाने के लिए एक सुपरस्टार की तलाश कर रहे हैं. मेकर्स एक्टिव रूप से चौथे इडियट की तलाश कर रहे हैं, जो कोई सुपरस्टार नाम हो सकता है.’

‘फिल्म लिखने का प्रोसेस चल रहा है, और टीम यह पक्का कर रही है कि यह और भी बड़ा और बेहतर हो और वहीं से शुरू हो जहां पहले पार्ट में खत्म हुआ था. फिर भी, यह सिर्फ एक सिंपल कंटिन्यूएशन नहीं है, बल्कि चौथे मेन कैरेक्टर को जोड़ने को सही ठहराने के लिए नए एलिमेंट्स भी पेश करेगा.’

फिल्म की ओरिजिनल कास्ट यानी आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान इस फिल्म में फिर दिखाई दे सकते हैं. ‘चौथे इडियट’ के बारे में अटकलें फिल्म देखने वालों के बीच उत्सुकता पैदा करने वाली है. 4 इडियट्स सिर्फ एक वर्किंग टाइटल है और बाद में बदल भी सकता है या नहीं भी. फिर भी, चौथे लीड, जो शायद एक सुपरस्टार हो सकता है, पर चर्चा करना एक बोल्ड कदम होगा.

2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स एक कल्ट क्लासिक बन गई. जिसने भारत की शिक्षा प्रणाली के बारे में देश भर में बातचीत शुरू कर दी. इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास भी रचा, और उस समय बॉलीवुड के लिए नए बेंचमार्क सेट किए. सीक्वल का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी करेंगे.

NATIONAL : महिला शूटर से होटल में रेप, दोस्तों ने ही की दरिंदगी, आरोपी को कमरे में बंद कर पीड़िता ने बुलाई पुलिस

0

फरीदाबाद में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई 23 साल की महिला शूटर ने होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने महिला की दोस्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 23 साल की महिला शूटर ने होटल में दुष्कर्म किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के दौरान फरीदाबाद में ठहरने के समय उसके साथ यह वारदात हुई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिला शूटर मंगलवार को एक शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी महिला मित्र के साथ फरीदाबाद आई थी. प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद बुधवार शाम महिला मित्र ने अपने परिचित गौरव को फोन कर मेट्रो स्टेशन तक छोड़ने के लिए कहा. गौरव अपने दोस्त सतेंद्र के साथ मौके पर पहुंचा.

चारों ने आपसी सहमति से फरीदाबाद में ही रुकने और अगले दिन लौटने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने एक होटल में दो कमरे बुक किए. पुलिस के मुताबिक, एक कमरे में सभी ने पार्टी की.पीड़िता का आरोप है कि बुधवार रात करीब 9 बजे उसकी दोस्त गौरव के साथ नीचे चली गई. इसी दौरान कमरे में मौजूद सतेंद्र ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसकी दोस्त वापस लौटी, तो उसने एक अन्य परिचित को फोन कर पूरी जानकारी दी.

हिम्मत दिखाते हुए पीड़िता ने आरोपी सतेंद्र को होटल के कमरे में ही बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल परिसर से सतेंद्र, गौरव और महिला की दोस्त को गिरफ्तार कर लिया.

इस संबंध में सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.

NATIONAL : किराया लेने आई महिला को उतारा मौत के घाट, मेड के शक से खुला फ्लैट नंबर 506 के मर्डर का राज

0

दीप शिखा अपनी कामवाली मिनी को कहकर आई थी किराया लेकर आ रही हूं पर रात के 11 बज गए तो मिनी मेड F टावर में गई वहां देखा अजय और आकृति एक लाल रंग के सूटकेस को लेकर कही निकल रहे हैं.

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ओरा काइमेरा सोसाइटी की टावर नंबर F के फ्लैट नंबर 506 में किराया लेने आई दीप शिखा नाम की महिला की रसोई के कुकर से हमला करके हत्या कर दी गई. इसके बाद बॉडी को एक शॉपिंग ट्रॉली बैग में रखकर इसको ठिकाने लगाने के लिए निकलने वाले थे. इन्होंने ऑटो बुक कर दिया था लेकिन मेड मिनी की सूझबूझ से ये दोनों पकड़े गए.

असल में आकृति और अजय गुप्ता नाम के पति पत्नी करीब 8 महीने पहले यहां किराए पर रहने आए थे, शर्मा परिवार का एक फ्लैट इसी सोसाइटी की M टावर में है जहां दीपशिखा अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी. अजय गुप्ता किराएदार और उसकी पत्नी ने इनके पति को कॉल किया कि किराया लेने आ जाओ, करीब 6 महीने का लगभग 90 हजार रुपये बकाया था, इस बात को लेकर विवाद भी रहता था. दीपशिखा के पति ने कहा वो फरीदाबाद है और पत्नी को किराया लेने भेज रहे हैं.

दीपशिखा अपनी कामवाली मिनी को कहकर आई थी किराया लेकर आ रही हूं पर रात के 11 बज गए तो मिनी मेड F टावर में गई वहां देखा अजय और आकृति एक लाल रंग के सूटकेस को लेकर कही निकल रहे हैं. पूछने पर बताया उन्होंने 90000 दे दिए और दीपशिखा चली गई, दोनों ने बताया वो शॉपिग के लिए बैग लेकर जा रहे है और ऑटो बुक कर लिया है.

मेड मिनी को शक हुआ तो उसने सोसाइटी के लोगों को बुलाया और गार्ड से सूटकेस चेक करवाया गया. दीपशिखा नीचे आई ही नहीं थी न वो फोन उठा रही थी. पुलिस को बुलाया गया दोनों से सख्ती से पूछताछ हुई तो दोनों ने बताया किराए के लिए परेशान करती थी इसलिए मार दिया. अजय बीमार रहता था इसलिए किराया नहीं दे पा रहे थे और गुस्से में दीप शिखा को मार दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कामवाली के बयान दर्ज किए जा रहे है.

नौकरानी की सूझबूझ से उनको भागने का मौका नहीं मिला क्योंकि मेड मिनी इस दौरान उनके पास पहुंच गई और उनसे कहा कि वह वापस अपने घर में जाएं जब तक उनकी मालकिन नहीं मिल जाती है. आरोपियों ने मेड को यह भी बताया कि वह शॉपिंग करने जा रहे हैं इसलिए ब्रीफकेस लेकर जा रहे हैं. जब मेड ने ज्यादा जिद की तो दोनों पति-पत्नी बैग लेकर ऊपर पहुंचे और उसके बाद मेड ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया.

इस इलाके में मौजूद चश्मदीद रविंद्र राणा के मुताबिक रात में वह और दीपशिखा के पति दीपशिखा को लगातार खोज रहे थे. लेकिन जब उसे फ्लैट में वह गए जहां पर दोनों किराएदार रहते थे, तो उन्होंने कहा कि हमने दीपिका को 90000 रुपये देकर नीचे भेज दिया है. हालांकि घाट से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो गार्ड ने कहा कि अभी महिला नीचे नहीं आई है जिसके बाद दोबारा इस मामले में जांच की गई तो सूटकेस में दीपशिखा का शव मिला. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन चश्मदीद के मुताबिक जब किराएदारों से पूछा कि आपने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि यह हमें परेशान कर रही थी इसलिए हमने मार दिया.

NATIONAL : थाने में तैनात महिला चौकीदार की हत्या, प्रेमी ने मिलने बुलाकर रेता गला

0

जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में तैनात महिला चौकीदार की बेरहमी से हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है. बीच सड़क पर खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने मृतका के प्रेमी पर गला रेतने और चाकू से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

झारखंड में जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक महिला चौकीदार का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान पोटका थाने में तैनात महिला चौकीदार ज्योतिका हेमरम के रूप में हुई है. प्रथम दृष्टया मामला बेहद नृशंस हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें गला रेतने के साथ-साथ चाकू से कई वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच सड़क किनारे महिला का शव पड़ा हुआ देखा गया. शव के पास ही उनकी स्कूटी खड़ी थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह स्वयं वहां पहुंची थीं. घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

सूचना मिलते ही पोटका थाना की पुलिस, डीएसपी, बीडीओ और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. घटनास्थल से खून के निशान और अन्य अहम सबूत भी एकत्र किए गए हैं.

मृतका के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ज्योतिका हेमरम की हत्या उसके प्रेमी ने की है. परिजनों का दावा है कि आरोपी ने पहले फोन कर ज्योतिका को मिलने के लिए बुलाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर गला रेत दिया. इसके बाद उसने चाकू से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. उनका कहना है कि ज्योतिका अपने परिवार की जिम्मेदार सदस्य थी और पुलिस विभाग में काम करते हुए भी वह सुरक्षित नहीं रही, जो बेहद चिंताजनक है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. संदिग्ध प्रेमी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

BUSINESS : दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के कदम से हड़कंप, इस देश में किया छंटनी का ऐलान

0

लक्जमबर्ग में इस समय अमेजन के करीब 4,370 कर्मचारी कार्यरत हैं और प्रस्तावित छंटनी से वहां की कुल वर्कफोर्स का लगभग 8.5 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होगा.

दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी की तैयारी में है, जिससे खासकर यूरोप में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल बन गया है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी आने वाले हफ्तों में लक्जमबर्ग में करीब 370 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है.

यह कदम अमेजन के उस व्यापक वैश्विक पुनर्गठन का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी ने पहले ही अलग-अलग देशों में लगभग 14 हजार कर्मचारियों की संख्या घटाने का ऐलान किया था. अमेजन का कहना है कि यह फैसला लागत घटाने, संगठनात्मक ढांचे को सरल बनाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों तथा लंबे समय की ग्रोथ रणनीति पर फोकस करने के उद्देश्य से लिया जा रहा है.

लक्जमबर्ग में इस समय अमेजन के करीब 4,370 कर्मचारी कार्यरत हैं और प्रस्तावित छंटनी से वहां की कुल वर्कफोर्स का लगभग 8.5 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होगा. गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 20 वर्षों में लक्जमबर्ग में अमेजन की यह सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है, जिससे स्थानीय श्रम बाजार में भी हलचल मच गई है.

हालांकि, यूरोपीय श्रम कानूनों के तहत बड़े पैमाने पर छंटनी से पहले कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करना अनिवार्य होता है. इसी प्रक्रिया के तहत अमेजन ने करीब दो हफ्तों तक सलाह-मशविरा किया, जिसके बाद छंटनी की संख्या को पहले प्रस्तावित 470 से घटाकर 370 किया गया.

कर्मचारी प्रतिनिधियों के अनुसार, ज्यादातर प्रभावित कर्मचारियों को फरवरी तक औपचारिक नोटिस दिए जा सकते हैं. अमेजन ने 12 दिसंबर को कर्मचारियों को भेजे गए आंतरिक ज्ञापन में स्पष्ट किया कि यह छंटनी व्यावसायिक जरूरतों और स्थानीय रणनीति के आधार पर की जा रही है.

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक लक्जमबर्ग के श्रम मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस फैसले ने विशेष रूप से विदेशी कर्मचारियों की चिंताओं को बढ़ा दिया है, क्योंकि लक्जमबर्ग में अमेजन के साथ अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र और ट्यूनीशिया समेत कई देशों के प्रोफेशनल्स काम कर रहे हैं, जो अब अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता महसूस कर रहे हैं.

ENTERTAINMENT : ‘एक दीवाने की दीवानियत’ नेटफ्लिक्स पर नहीं, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, कंफर्म रिलीज डेट अनाउंस

‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कंफर्म ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म से पर्दा उठ गया है. हर्षवर्धन राणे के फैंस इसी साल फिल्म को घर बैठे एंजॉय कर पाएंगे.

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. लेकिन अब एक दीवाने की दीवानियत की कंफर्म ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म से पर्दा उठ गया है. इससे साफ हो गया है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि किसी और प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है.

एक दीवाने की दीवानियत इसी महीने क्रिसमस के मौके पर ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. हर्षवर्धन राणे स्टारर ये रोमांटिक फिल्म 26 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी. दर्शक इस फिल्म को जी5 पर एंजॉय कर पाएंगे. इसकी जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

ENTERTAINMENT : KGF के को-डायरेक्टर पर टूटा दुखों का पहाड़, 4 साल के बेटे की लिफ्ट में फंसकर मौत, सदमे में परिवार

KGF और सालार जैसी फिल्मों के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के 4 साल के बेटे सोनारश की लिफ्ट में फंसने के कारण दुखद मृत्यु हो गई है. इस घटना ने उन्हें और उनकी पत्नी को तोड़कर रख दिया है. पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पोस्ट में परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

KGF और ‘सलार’ के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. नादगौड़ा के 4 साल के बेटे सोनारश का लिफ्ट में फंसने के बाद निधन हो गया है. इस दुखद खबर पर आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर संवेदना जाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए नादगौड़ा के बेटे के निधन की खबर को कंफर्म किया है.

पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर कीर्तन नादगौड़ा के परिवार को संवेदना दी. उन्होंने लिखा, डायरेक्टर श्री कीर्तन नादगौड़ा के बेटे की दुखद मौत दिल तोड़ देने वाली है. तेलुगु और कन्नड़ में डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले श्री कीर्तन के परिवार पर आई इस त्रासदी से मैं बहुत दुखी हूं. श्री कीर्तन और स्मति समृद्धि पटेल के बेटे चिरंजीवी सोनारश के. नादगौड़ा का निधन हो गया.

लिफ्ट में फंसने से छोटे बच्चे की मौत की पुष्टि करते हुए एक्टर-पॉलिटिशियन ने लिखा, मुझे साढ़े चार साल के सोनारश की लिफ्ट में फंसने से मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. श्री कीर्तन और स्मति समृद्धि को मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कपल को अपने बेटे के दुख को सहने की ताकत दे.

कन्नड़ प्रभा की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को कीर्तन का साढ़े चार साल का बेटा सोनारश लिफ्ट में फंस गया था. तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. रिपोर्ट में बताया गया कि डायरेक्टर और उनकी पत्नी समृद्धि पटेल इस दुखद हादसे में बेटे को खोने के बाद गहरे सदमे में हैं. परिवार ने अभी बेटे की अचानक मौत पर कोई बयान नहीं दिया है.

कीर्तन ने कई कन्नड़ फिल्मों में डायरेक्शन डिपार्टमेंट में काम किया है. प्रशांत नील की फिल्मों से उनके काम को अलग पहचान मिली. उन्होंने KGF के दोनों पार्ट में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. कीर्तन, प्रभास की ‘सालार’ में भी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं. जल्द ही वो प्रशांत नील की हॉरर फिल्म के डायरेक्शन से भी डेब्यू करने वाले हैं.

NATIONAL : UAE में खराब मौसम का असर, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

0

यूएई में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना के चलते इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने यात्रियों को उड़ानों में देरी या रद्द होने की आशंका को लेकर सतर्क किया है. यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है.

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में बदलते मौसम को देखते हुए देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए एक अहम ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने चेतावनी दी है कि यूएई के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और गरज-चमक (थंडरस्टॉर्म) की संभावना जताई गई है, जिसका असर दिनभर उड़ान परिचालन पर पड़ सकता है.

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी बयान में कहा है कि मौसम की स्थिति तेजी से बदल रही है और इसके चलते कुछ उड़ानों में देरी, समय में बदलाव या रद्द होने की स्थिति भी बन सकती है. एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि वह उड़ानों के निर्धारित समय को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यात्रियों को संभावित व्यवधान के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वो अपनी उड़ान से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए नियमित रूप से फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें. इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ‘चेक फ्लाइट स्टेटस’ लिंक के माध्यम से यात्री अपनी उड़ान की स्थिति जान सकते हैं.इसके साथ ही इंडिगो ने यह भी चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

इंडिगो ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी यात्री की उड़ान मौसम की वजह से प्रभावित होती है, तो वे एयरलाइन के ‘प्लान बी’ विकल्प के तहत वैकल्पिक यात्रा विकल्प चुन सकते हैं या सीधे रिफंड का दावा कर सकते हैं. एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित यात्रियों को रियल-टाइम प्रोएक्टिव नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे, ताकि उन्हें समय पर जानकारी मिल सके.

ENTERTAINMENT : जो सलमान न कर पाए, पवन सिंह ने कर दिया, नंबर 1 शो बना बिग बॉस, गिराई ‘अनुपमा’ की रेटिंग

बिग बॉस 19 के फिनाले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एंट्री हुई थी. इसकी वजह से शो की टीआरपी को आसमान छूने में मदद मिली. सलमान खान के रियलिटी शो ने बार्क रेटिंग में पहला स्थान हासिल किया. गैंगस्टर की धमकी के बावजूद पवन ने सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया और दर्शकों का दिल जीता.

बिग बॉस का 19वां सीजन हिट रहा. गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट का ये शो भले ही धीमी रफ्तार के साथ शुरू हुआ था. लेकिन मिड सीजन इसने लोगों के बीच बज बनाना शुरू कर दिया. 7 दिसंबर को शो का फिनाले था. जहां पर भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे थे. उनकी एंट्री इन दिनों जिस शो में हो रही है, उसे बंपर टीआरपी मिल रहा है. अब बिग बॉस फिनाले पर भी भोजपुरी स्टार की एंट्री का दबदबा दिखा है. शो बार्क रेटिंग में पहले नंबर पर है.

मतलब सलमान खान के रियलिटी शो का 19वां सीजन टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. ये नंबर 1 शो बना है. इसने अनुपमा, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शोज को पछाड़ दिया है. सबसे हैरानी वाली बात ये है कि बिग बॉस 19 पूरे सीजन नंबर 1 नहीं बना था. इसे टॉप 5 या 10 में जगह मिली थी. लेकिन फिनाले को इतनी व्यूअरशिप मिलेगी, किसी को अंदाजा नहीं था. कईयों का मानना है ये सब पवन सिंह फैक्टर की वजह से हुआ है. पवन सिंह के जादू ने शो के फिनाले को ग्रैंड बनाया.

पवन सिंह मौजूदा वक्त के ट्रेंडिंग स्टार हैं. वो जो भी करते हैं, जहां भी जाते हैं. जो भी पहनते हैं वो ट्रेंड बन जाता है. भोजपुरी इंडस्ट्री तक सीमित रहे पवन सिंह अब बाकी चीजों को भी एक्सपलोर कर रहे हैं. जबसे वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल में दिखे, हिंदी ऑडिंयस के बीच लोकप्रिय हो गए. उनकी पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए मेकर्स उन्हें बिग बॉस में लाए. दंबग खान और पावर स्टार को एक मंच पर देखना हर भोजपुरी-हिंदी फैंस के लिए ट्रीट की तरह था. जब पवन के बिग बॉस में आने का प्रोमो सामने आया था, तभी से लोगों के बीच हलचल थी.

फिनाले में उन्हें लेकर क्रेज इसलिए भी बढ़ा क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से पवन सिंह को सलमान खान संग स्टेज ना शेयर करने की धमकी मिली थी. लेकिन इन धमकियों को नजरअंदाज कर पवन सिंह शो में आए. सलमान संग स्क्रीन शेयर किया. उन्हें भोजपुरी गाने पर डांस कराया. नीलम गिरी संग परफॉर्म किया. पवन सिंह ने एक कंटेस्टेंट को फिनाले की रेस से बाहर किया. जब तक स्टेज पर सलमान खान के साथ पवन सिंह थे, फैंस टकटकी लगाए टीवी देख रहे थे. अब किसी हीरो को लेकर इतना क्रेज होगा तो कैसे वो शो नंबर 1 नहीं बनेगा. बिग बॉस के बाद पवन सिंह लाफ्टर शेफ 3 में दिखे. उम्मीद है जल्द वो कई और शोज में आकर उन्हें हिट बनाएंगे.

बिग बॉस के बाद बार्क की लिस्ट में अनुपमा दूसरे, क्योंकि सास भी कभी बहू थी तीसरे, लाफ्टर शेफ सीजन 3 चौथे, तुम से तुम तक 5वें, उड़ने की आशा- सपनों का सफर छठे, तारक मेहता का उल्टा चश्मा 7वें, गंगा माई की बिटियां 8वें, वसुधा 9वें, ये रिश्ता क्या कहलाता है 10वें नंबर पर है. इस बार इंडियन आइडल को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. शो टीआरपी लिस्ट में 24वें नंबर पर है. वहीं कौन बनेगा करोड़पति 35वीं रैंक पर है.

UP : एक कॉलगर्ल के साथ पकड़े गए पांच लड़के… होटल के कमरे में मिलीं दवाइयां, बरेली में छापा पड़ा तो मची अफरा-तफरी

0

यूपी में बरेली पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस का कहना है कि छापेमारी के दौरान एक कॉलगर्ल और पांच युवकों को अरेस्ट किया गया हैै. इस दौरान होटल और फ्लैट से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री के साथ कैश और मोबाइल बरामद किए गए हैं. कुछ दवाइयां भी मिली हैं.

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट पकड़ा है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर छापा मारा. इस दौरान पुलिस ने एक लड़की को पकड़ लिया. वहीं उसके साथ 6 अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया गया है. इनमें गोलीकांड का एक आरोपी भी शामिल है. लड़की के साथ पकड़े गए पांचों युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

बारादरी थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पिछले लंबे समय से पुलिस को इसकी जानकारी मिल रही थी. टीम बनाकर पुलिस ने रात में छापा मारा तो पूरी कहानी सामने आ गई. छापेमारी के दौरान जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था. जैसे ही पुलिस ने छापा मारा, फ्लैट के अंदर अफरा-तफरी मच गई. होटल के कमरों से निकलकर लोग भागने लगे.

गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक-एक कर सभी को गिरफ्तार कर लिया. पूरी कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई. एक के बाद एक होटल के अलग-अलग कमरों से पांच लड़कों को पकड़ा गया. इस मामले में कॉलगर्ल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जिस्मफरोशी के धंधे को आगे बढ़ाने के लिए बाइपास को पॉइंट बनाया हुआ था. यहां पर वह इशारों से लोगों को फंसाती थी और फिर होटल ले जाती थी.

इस मामले में गोलीकांड का आरोपी भी अरेस्ट हुआ है. पुलिस ने पहले से ही प्लानिंग बनाकर होटल को घेर लिया था. आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया. हालांकि कुछ ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन वे पकड़े गए.इस मामले में थाना अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिचपुरी निवासी रोहित ठाकुर शामिल है, जो पीलीभीत बाइपास गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है. इसके अलावा सोनू, बसंत, अभय विक्रम, सुधांशु और एक कॉलगर्ल को अरेस्ट किया गया है.

छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं. इसमें कुछ दवाइयां भी शामिल हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने फ्लैट से छह मोबाइल, 4100 रुपये कैश और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद कीं. ये सभी चीजें सील कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया.

- Advertisement -

News of the Day