Sunday, March 29, 2026
Home Blog Page 85

NATIONAL : बूथ अध्यक्ष की बेटी के शादी समारोह में CM धामी ने तोड़ा प्रोटोकॉल, निभाई हल्दी की रस्म

0

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दूरदराज से आए नागरिकों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में शामिल हुए. हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूर क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना रहा. यही नहीं उन्होंने बूथ अध्यक्ष की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर हल्दी की रस्म भी निभाई और आशीर्वाद दिया.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दूरदराज से आए नागरिकों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं. उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने और पारदर्शी व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्ध है. उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनता का विश्वास भी निरंतर मजबूत हो रहा है.

इसी बीच कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि बीजेपी के बढ़ेथी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की पुत्री आशिका रावत का विवाह समारोह चल रहा है. यह सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल से इतर मानवीय संवेदना का परिचय दिया. वे बिना औपचारिक कार्यक्रम के सीधे बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे और परिवार को शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने विवाह से पूर्व आयोजित हल्दी समारोह में भी परिजन की तरह सहभागिता निभाई. उनकी अचानक उपस्थिति से परिवारजन और स्थानीय कार्यकर्ता भावुक हो उठे. एक साधारण कार्यकर्ता के घर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पहुंचना सभी के लिए प्रेरणादायक क्षण रहा.

मुख्यमंत्री धामी का यह व्यवहार संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति उनके आत्मीय संबंधों को दर्शाता है. उन्होंने यह संदेश दिया कि पार्टी की असली शक्ति बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और उसका सम्मान केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आत्मीयता से होना चाहिए. चिन्यालीसौड़ में जनसंवाद और एक कार्यकर्ता के परिवार में सहभागिता. इन दोनों घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री धामी प्रशासनिक दृढ़ता के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी समान महत्व देते हैं.

WORLD : ट्रंप ने किया इशारा तो तुरंत कुर्सी से खड़े हो गए शहबाज शरीफ, जलील करते हुए बोले- ‘पीएम मोदी मेरे…’

0

वॉशिंगटन में बोर्ड ऑफ पीस के उद्घाटन सत्र में डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक शांति का श्रेय खुद लिया. इस बीच उन्होंने शहबाज शरीफ को खड़ा कर पीएम मोदी को अपना करीबी दोस्त बताया.

वॉशिंगटन में आयोजित बोर्ड ऑफ पीस (Board of Peace) के उद्घाटन सत्र में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी चर्चा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में तेजी से हो रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का पूरा श्रेय खुद को दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भाषण के बीच खड़ा होने के लिए कहा और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की. यह घटनाक्रम उस समय हुआ जब ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को रोकने के अपने दावे का जिक्र कर रहे थे.

संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान का एक बहुत बड़ा मामला था. मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है. वह बहुत उत्साहित हैं और वास्तव में वह अभी इस कार्यक्रम को देख रहे होंगे.’ इसके बाद उन्होंने शहबाज शरीफ की ओर इशारा करते हुए उन्हें खड़ा होने के लिए कहा. शरीफ प्रोटोकॉल के तहत खड़े हो गए. उसी समय ट्रंप ने मंच से कहा, ‘भारत और पाकिस्तान, आप दोनों का बहुत शुक्रिया. मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.’

ट्रंप ने अपने पुराने दावे को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को एक फोन कॉल के जरिए रोक दिया था. उन्होंने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि दोनों देश लड़ रहे हैं और विमान गिराए जा रहे हैं तो मैंने फोन उठाया और कहा कि अगर युद्ध नहीं रुका तो मैं दोनों देशों पर 200 प्रतिशत का व्यापारिक टैरिफ लगा दूंगा.’ हालांकि, भारत पहले भी स्पष्ट कर चुका है कि भारत-पाकिस्तान के बीच किसी भी संघर्षविराम या शांति प्रक्रिया में तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं रही. इंडिया लगातार यह दोहराता रहा है कि ऐसे मुद्दे द्विपक्षीय स्तर पर ही सुलझाए जाते हैं.

कार्यक्रम में जिस तरह से ट्रंप ने सार्वजनिक मंच से शहबाज शरीफ को खड़ा किया और उसी समय पीएम मोदी की तारीफ की, उसे कई विश्लेषकों ने पाकिस्तान के लिए असहज स्थिति बताया है. पाकिस्तान हाल के समय में अमेरिका के साथ अपने संबंधों को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ट्रंप के बयान में बार-बार भारत और मोदी को प्राथमिकता मिलती दिखी. इससे कूटनीतिक संतुलन पर सवाल उठे हैं.

MAHARASHTRA : गाड़ी में परिवार ही ले जा रहा था 20 साल की युवती का शव, रिक्शा चालक ने खोला राज! पढ़ें पूरा मामला

0

छत्रपति संभाजीनगर के वाळूज महानगर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. वडगांव कोल्हाटी निवासी साबळे परिवार गांव जा रहा था. तिसगांव चौफुली के पास उनकी गाड़ी में संदिग्ध रूप से कुछ लिपटा हुआ होने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वाहन की जांच की. गाड़ी खोलकर देखने पर उसमें 20 वर्षीय युवती का शव मिला. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

मृतका की पहचान नंदिनी राजू धिवरे (उम्र 20 वर्ष), निवासी वडगांव कोल्हाटी के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान उसकी मां भारती उमेश साबळे और सौतेले पिता उमेश गोविंद उबाळे ने बताया कि युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी और वे उसके अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव ले जा रहे थे.हालांकि परिस्थितियां संदिग्ध लगने के कारण पुलिस ने शव को तुरंत घाटी अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है. आगे की जांच के लिए मां और सौतेले पिता को हिरासत में लिया गया है. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा.

परिवार ने घर का सामान गांव ले जाने के लिए वडगांव से तिसगांव चौफुली तक एक ऑटो रिक्शा किराए पर लिया था. रिक्शा चालक ने ड्रम, कपड़े और अन्य सामान के साथ एक गट्ठर में कुछ संदिग्ध तरीके से लिपटा हुआ देखा. सामान लोड करते समय उसे शक हुआ. तिसगांव चौफुली पर परिवार को छोड़ने के बाद चालक ने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि गाड़ी में रखा सामान संदिग्ध है.

बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था. मां का कहना है कि इसी कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की. वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि युवती एक दिन पहले पुलिस थाने में अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गई थी. इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. मामले में साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.

MAHARASHTRA : शादी के कार्ड पर नाम को लेकर विवाद, व्हाट्सऐप स्टेटस पर दी धमकी, फिर 3 की बेरहमी से हत्या

0

महाराष्ट्र के धुले में एक सगाई समारोह के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें तीन लोगों की धारदार हथियारों से हत्या हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. घायलों का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र के धुले में एक सगाई समारोह मातम में बदल गया. सगाई और हल्दी की तैयारियों के बीच दो ग्रुप में बहस हो गई और इस दौरान तीन लोगों को धारदार हथियारों से मार दिया गया. वहीं, तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है.ये घटना धुले के पिंपलनेर तालुका के नीलकंठ नगर की है. शुरुआती जांच में पता चला है कि शादी के कार्ड में नाम छपने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र ज्ञानेश्वर पवार, सुरेश मोजगीर गोसावी और साहिल सुरेश गोसावी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई, जबकि पंकज अशोक गिर, सुरेश सुपदुगीर और सागर गोसावी घायल हो गए. इन्हें इलाज के लिए गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है.

NATIONAL : 4 महीने बाद कबाड़ी ने लौटाई 15 लाख की अमानत… रद्दी में आ गया था 100 ग्राम सोना, दिल छू लेगी ये कहानी

0

जहां एक ओर चोरी और ठगी की खबरें आम हो गई हैं, वहीं हरियाणा के फरीदाबाद से ईमानदारी की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया. दिवाली पर सफाई के दौरान गलती से 100 ग्राम सोने के गहने कबाड़ में बेच दिए गए. करीब चार महीने बाद कबाड़ी ने वही सोना ढूंढकर न सिर्फ सुरक्षित रखा, बल्कि पुलिस के सामने असली मालिक को लौटा भी दिया.

घर की सफाई में अक्सर लोग पुराना सामान निकालते हैं, लेकिन अगर उसी कबाड़ में आपकी जिंदगी की सबसे कीमती चीज चली जाए तो? फरीदाबाद में ऐसा ही हुआ… एक परिवार ने अनजाने में 15 लाख का सोना कबाड़ समझकर बेच दिया. लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आया, जब 4 महीने बाद कबाड़ी ने जो किया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया.

आज के दौर में जहां चोरी, ठगी और लालच की खबरें आम हो गई हैं, वहीं फरीदाबाद से आई यह कहानी इंसानियत और ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश करती है, जिसे सुनकर भरोसा फिर से जिंदा हो उठता है. यह कहानी है अशोक शर्मा और एक कबाड़ी व्यापारी हाजी अख्तर खान की.

अशोक शर्मा ने बताया कि पिछले साल जनवरी में वह अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए घर से बाहर गए थे. घर में चोरी का डर था, इसलिए परिवार ने अपने कीमती गहनों को सुरक्षित रखने के लिए एक डिब्बे में रखकर उसे एक बोरे में छिपा दिया. सोचा था कि यह सबसे सुरक्षित जगह होगी- जहां किसी को शक भी नहीं होगा. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. समय बीता, कुंभ से लौटे, जिंदगी सामान्य हो गई… और फिर आई दिवाली.

दिवाली की सफाई के दौरान घर के पुराने और बेकार सामान को अलग किया जा रहा था. उसी दौरान वह बोरा, जिसमें सोना रखा था, भी कबाड़ समझ लिया गया. बिना जांचे-परखे उसे बाकी रद्दी के साथ कबाड़ी को बेच दिया गया. किसी को अंदाजा तक नहीं था कि उस बोरे में करीब 100 ग्राम सोने के गहने रखे हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये थी.दिवाली पूजा के दौरान अचानक परिवार को उस सोने की याद आई. जैसे ही बात समझ में आई, पैरों तले जमीन खिसक गई. अशोक शर्मा तुरंत कबाड़ी के पास पहुंचे. काफी तलाश की गई, लेकिन उस समय तक कबाड़ में से सोना नहीं मिल पाया. निराश होकर परिवार घर लौट आया. उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी.

करीब चार महीने बीत गए. इस बीच शायद ही किसी को उम्मीद रही हो कि वह सोना कभी वापस मिलेगा. लेकिन एक दिन, कबाड़ी व्यापारी हाजी अख्तर खान जब अपने गोदाम में कबाड़ छांट रहे थे, तभी उनकी नजर एक कागज में लिपटे पैकेट पर पड़ी. जब उसे खोला गया, तो अंदर सोने के गहने थे. यह वही सोना था, जो महीनों पहले गलती से बेच दिया गया था.

अब सबसे बड़ा सवाल था- क्या किया जाए? इतनी बड़ी रकम का सोना… जिसे कोई भी आसानी से अपने पास रख सकता था. न कोई गवाह, न कोई पहचान. लेकिन हाजी अख्तर खान ने वह रास्ता चुना, जो ईमानदारी का रास्ता था. उन्होंने बिना देर किए पुलिस से संपर्क किया और पूरा सोना लेकर एसीपी कार्यालय पहुंचे.कार्यालय में अशोक शर्मा और उनके परिवार को बुलाया गया. जैसे ही उन्हें उनका खोया हुआ सोना वापस मिला, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यह सिर्फ गहनों की वापसी नहीं थी, बल्कि भरोसे की वापसी थी.

कबाड़ व्यापारी हाजी अख्तर खान ने कहा कि जब मुझे सोना मिला, तो मैंने तुरंत सोचा कि यह किसी की मेहनत की कमाई है. इसे उसके मालिक तक पहुंचाना मेरा फर्ज है. मेरे परिवार ने भी मेरा पूरा साथ दिया. उनके इस फैसले ने समाज के लिए एक मिसाल पेश कर दी.

एसीपी जितेश मल्होत्रा ने इस घटना की सराहना करते हुए कहा कि यह उदाहरण बताता है कि आज भी समाज में ईमानदारी जिंदा है. उन्होंने लोगों को यह भी सलाह दी कि अपने कीमती सामान को संभालकर रखें और लापरवाही से बचें.यह कहानी सिर्फ खोए और मिले सोने की नहीं है. यह कहानी है एक छोटी सी गलती की, एक बड़े नुकसान की, और उससे भी बड़ी ईमानदारी की. जहां एक तरफ परिवार की चूक ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया, वहीं दूसरी तरफ एक आम इंसान की सच्चाई ने सब कुछ ठीक कर दिया.

लोगों का कहना है कि हर दिन खबरों में अपराध, धोखाधड़ी और लालच की कहानियां सुनने को मिलती हैं. लेकिन फरीदाबाद की यह घटना बताती है कि दुनिया अभी भी पूरी तरह बदली नहीं है. आज भी ऐसे लोग हैं, जो सही को सही और गलत को गलत मानते हैं- चाहे मौका कितना ही बड़ा क्यों न हो. और शायद यही उम्मीद इस समाज को जिंदा रखे हुए है.

BUSINESS : ट्रंप के अल्टीमेटम का खौफ ऐसा कि एक झटके में चढ़ गईं सोने-चांदी की कीमतें, जानें आज 24 कैरेट का रेट

0

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आज 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. MCX सोने की हल्की खरीदारी होती देखी गई. हालांकि, कीमत 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रही. MCX सिल्वर भी थोड़ी सी बढ़त के साथ 2.43 लाख रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है. वहीं, स्पॉट गोल्ड की कीमत 5010 डॉलर के निशान से ऊपर ट्रेड कर रही है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुलेआम चेतावनी देते हुए न्यूक्लियर डील के लिए 10-15 दिन का अल्टीमेटम दिया है, नहीं तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है.

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 155,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 830 रुपये ज्यादा है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 142,652 रुपये प्रति 10 ग्राम है. भारत में सोने की कीमतें काफी हद तक इंटरनेशनल स्पॉट गोल्ड रेट, US डॉलर में उतार-चढ़ाव और सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी वगैरह से तय होती हैं. फिलहाल अपने देश में सोना दुबई के मुकाबले अधिक रेट पर बिक रहा है.

आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 155,620 रुपये है, जबकि दुबई में यह 147,844 है, जो 7,776 या 5.26 परसेंट का अंतर दिखाता है. इसी तरह से भारत में 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें भी दुबई में सोने की कीमत के मुकाबले लगभग 5.26 परसेंट ज्यादा है. इसमें फीस, ड्यूटी और टैक्स शामिल नहीं हैं. कुल मिलाकर आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 830 रुपये, 22 कैरेट की कीमत में 760.90 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत में 622.50 रुपये का उछाल आया है.

डॉलर के मजबूत होने के चलते सोने की कीमतें ऊपर-नीचे हो रही हैं क्योंकि करेंसी बास्केट में दूसरी करेंसीज के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आमतौर पर दूसरी करेंसी में खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी डिमांड कम हो जाती है.

US फेडरल रिजर्व की FOMC मीटिंग के मिनट्स से पता चला कि पॉलिसी बनाने वालों में रेट कट को लेकर राय बंटी हुई है. कुछ का कहना है कि अगर महंगाई के टारगेट पूरे नहीं हुए तो ब्याज दरें बढ़ सकती हैं. हालांकि, CME फेडवॉच टूल के मुताबिक, मार्केट अभी भी इस साल के लिए कम से कम दो रेट कट की उम्मीद कर रहा है. सोना कम ब्याज दर वाले माहौल में अच्छा परफॉर्म करता है. इसके अलावा, US और ईरान के बीच बढ़ता भी सेफ-हेवन की अपील को बढ़ा रहे हैं.

ENTERTAINMENT : संजय दत्त की बेटी बन छाई थी ये एक्ट्रेस, अब केरला स्टोरी 2 आएंगी नजर, दिव्यांका त्रिपाठी संग रहा ये कनेक्शन

अदिती भाटिया ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की थी. अब वो जाना पहचाना नाम बन गई हैं. वो फिल्म केरला स्टोरी 2 में नजर आने वाली हैं.

एक्ट्रेस अदिती भाटिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. अब फिल्म केरला स्टोरी 2 में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने दमदार रोल प्ले किया है. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी. ऐसे में आइए नजर डालते हैं अदिती भाटिया की जर्नी पर…

अदिती ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर शुरुआत की थी. वो 2004 में सबसे पहले शओ होम स्वीट होम में करिश्मा के रोल में दिखी थीं. इसक बाद उन्होंने विवाह, शूटआउट एट वडाला, चांस पे डांस जैसी फिल्में की. विवाह में छोटी रजनी बनी थीं. वहीं शूटआउट एट वडावा में वो संजय दत्त की बेटी के रोल में थीं. इस रोल ने उन्हें काफी पहचान दिलाई. वो 2017 में फिल्म सरगोशियां में दिखी थीं.

वहीं टीवी जर्नी की बात करें तो उन्होंने तुझ संग प्रीत लगाई सजना, टशन-ए-इशक जैसे शोज किए, 2015 में वो शो ये है मोहब्बतें में दिखीं. इस शो में वो दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी के रोल में थीं. इस शो ने उन्हें बहुत पहचान दिलाई और घर में फेमस किया. अदिती ने अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लिया. इस शो में वो रूही भल्ला के रोल में थीं. शो में उन्होंने 2016 से 2019 तक काम किया.

इसके अलावा वो कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा, कॉमेडी सर्कस जैसे शोज भी कर चुकी हैं. अदिती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फोटोशूट बहुत वायरल होते हैं. अब अदिती फिल्मों में हीरोइन के तौर पर खुद को स्टैब्लिश करने में लगी हैं. द केरला स्टोरी 2 के ट्रेलर में अदिती की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है. वो राजस्थानी लड़की के रोल में हैं, जो एक झूठे इंसान के प्यार में पड़ जाती हैं और आगे चलकर उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है.

UP : हरदोई में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, C-4 कोच का शीशा टूटा, ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

0

यूपी के हरदोई में वाराणसी से मेरठ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पत्थरबाजी का शिकार हो गई. इस घटना में कोच संख्या C-4 की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया. गनीमत रही कि ट्रेन में सवार यात्री और संघ प्रमुख मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं.

उत्तर प्रदेश के हरदोई और कौढा के बीच गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस (22489) पर पत्थर लगने से हड़कंप मच गया. ट्रेन के C-4 कोच में सीट नंबर 60-61 के पास पत्थर टकराने से खिड़की का शीशा टूट गया. इस प्रतिष्ठित ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मेरठ जाने के लिए सवार थे, हालांकि वह उस बोगी में मौजूद नहीं थे जिस पर पत्थर लगा.

रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की. शुरुआती जांच में पास की बस्ती के बच्चों द्वारा खेल-खेल में पत्थर फेंकने की बात सामने आई है. पुलिस ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.सीओ सिटी अंकित मिश्रा के मुताबिक, कोतवाली देहात क्षेत्र के बलोखर फाटक के पास कंजर बस्ती के कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. इन बच्चों की उम्र 8 से 13 वर्ष के बीच है. खेल के दौरान अचानक एक पत्थर उछला और तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस से जा टकराया. पुलिस का मानना है कि यह घटना जानबूझकर की गई शरारत के बजाय खेल के दौरान हुई लापरवाही का नतीजा है. पत्थर टकराते ही कोच के भीतर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी.

इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है, क्योंकि हाल ही में उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने हरदोई स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए थे. घटना की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल, रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मुकदमा संख्या 55/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. देश की सबसे आधुनिक ट्रेन पर बार-बार हो रहे ऐसे हमले यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक हैं.

NATIONAL : ट्यूशन टीचर ने 8वीं की छात्रा को मारे 40 डंडे, हाथ में सूजन, पहाड़ा याद ना करने की दी सजा

0


नवी मुंबई के गोठीवली गांव में आठवीं की छात्रा को पहाड़ा याद न करने पर ट्यूशन टीचर ने बेरहमी से पीट दिया. लकड़ी की स्टिक से हाथ पर कई वार किए गए, जिससे सूजन और निशान पड़ गए. छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बाल संरक्षण विभाग ने भी जांच शुरू की है.नवी मुंबई के गोठीवली गांव में एक ट्यूशन शिक्षक पर आठवीं कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि छात्रा ने पहाड़े याद नहीं किए थे, जिससे नाराज होकर शिक्षक ने उसे लकड़ी की स्टिक से कई बार मारा. इस घटना के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक का नाम रूपाली थवी बताया गया है. छात्रा पिछले पांच वर्षों से इसी ट्यूशन में पढ़ने जाती थी. आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों को पहाड़े याद करने के लिए कहा था. जब छात्रा पहाड़ा नहीं सुना पाई तो उसे सजा के तौर पर हाथ पर करीब 20 बार स्टिक से मारा गया.इस मारपीट में छात्रा के हाथ पर सूजन आ गई और लाल निशान पड़ गए. बच्ची को तेज दर्द होने लगा. परिजनों ने बच्ची का एक्सरे भी करवाया, हालांकि हाथ में किसी प्रकार का फ्रैक्चर नहीं पाया गया है.



पीड़ित छात्रा की मां पूनम वडके ने इस संबंध में रबाले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक ने बच्ची को कठोर सजा दी और जब परिवार ने सवाल किया तो शिक्षक ने कहा कि बच्ची पढ़ाई नहीं करती. साथ ही यह भी कहा गया कि यदि परेशानी है तो बच्ची को दूसरी ट्यूशन में भेज दें.

रबाले पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराने और अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ की प्रक्रिया में जुटी हुई है.मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे जिला बाल संरक्षण विभाग ने भी हस्तक्षेप किया है. विभाग ने संकेत दिए हैं कि जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक के खिलाफ बाल संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है. रबाले पुलिस स्टेशन के क्राइम पीआई श्याम वनसोडे ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

ENTERTAINMENT : कॉकटेल 2 की कहानी लीक! रश्मिका मंदाना-कृति सेनन बनेंगी लेस्बियन, शाहिद कपूर संग दिखेगा लव ट्रायंगल?

कॉकटेल 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लेस्बियन कपल के रोल में नजर आ सकती हैं. मेकर्स ने इसकी स्टोरीलाइन का लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कॉकटेल मूवी की सफलता किसी से छिपी नहीं है. इसका सेकंड पार्ट आने वाला है. इसमें रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और शाहिद कपूर लीड रोल में होंगे. कॉकटेल 2 की कहानी कितनी अलग होगी, इसे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. नई जानकारी के मुताबिक, फिल्म में कृति और रश्मिका लेस्बियन रोल प्ले कर सकती हैं.

OCD टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना कॉकटेल 2 में लेस्बियन कपल के किरदार में दिख सकती हैं. उनकी इस लव स्टोरी में शाहिद कपूर थर्ड एंगल होंगे. ऐसा दावा है कि मूवी मॉर्डन रिलेशनशिप पर फोकस करेगी. जिसका कोर लव ट्रायंगल होगा. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से स्टोरीलाइन को रिवील नहीं किया गया है. लेकिन यूजर्स को ये ट्रैक मजेदार लगा है. रश्मिका-कृति ने इससे पहले ऐसा कुछ नहीं किया है. पर्दे पर लेस्बियन बनना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी.

31 जनवरी को कॉकटेल 2 के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म हो गई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें पूरी टीम ने शूट रैप सेलिब्रेट किया. फोटो में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और होमी खुशी से केक काटते दिखे. कैप्शन में लिखा था- कॉकटेल 2 की शूटिंग खत्म. मैं बायस्ड हो सकता हूं लेकिन ये मूवी थोड़ी खास लग रही है. मेरे शानदार क्रू और कास्ट को ढेर सारा प्यार, जो मेरी बेतुकी बर्दाश्त करते रहे.

कॉकटेल 2 की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है. जानकारी के अनुसार मूवी इस साल सितंबर में रिलीज हो सकती है. ये मूवी 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है. इसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान लीड रोल में थे. इस रोमांटिक ड्रामा के पहले पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. देखना होगा कॉकटेल 2 की मॉर्डन स्टोरी के साथ दर्शक कितना कनेक्ट कर पाएंगे.

वर्कफ्रंट पर शाहिद की हालिया रिलीज ओ रोमियो है. इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी भी अहम रोल में थे.

- Advertisement -

News of the Day