Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 89

NATIONAL : माथे पर तिलक, भगवा कपड़े और गले में रुद्राक्ष की माला, हिंदू युवती के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा मुस्लिम युवक, फिर…

0

उज्जैन में एक गैर हिन्दु युवक जफर पर हिन्दु वेश धारण कर मंदिरों में घूमने और होटल में युवती की आईडी से ठहरने का आरोप लगा है. शक होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ा और मारपीट की. सिर पर कड़ा लगने से वह घायल हो गया. पुलिस जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक गैर हिन्दु युवक की पिटाई का मामला सामने आया है. युवक पर आरोप है कि वह हिन्दु युवक बनकर शहर में घूम रहा था और महाकाल सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर रहा था. घटना के बाद हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर नानाखेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार युवक का नाम जफर बताया जा रहा है. वह धोती कुर्ता पहने हुए था, माथे पर अष्टगंध चंदन का तिलक लगाए हुए था और गले में रूद्राक्ष की माला पहने हुए था. उसके पहनावे से ऐसा लग रहा था कि वह एक हिन्दु भक्त है. इसी कारण कई लोग धोखा खा गए.बताया जा रहा है कि हिन्दु संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि एक गैर हिन्दु युवक शहर के एक होटल में ठहरा हुआ है. संगठन के लोग दिनभर उसकी तलाश करते रहे. शाम को युवक पकड़ा गया तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ गया.

आरोप है कि जफर बिना अपनी पहचान पत्र दिए एक हिन्दु युवती के पहचान पत्र से होटल में रुका था. किसी को शक न हो इसलिए उसने हिन्दु धर्म का वेश धारण कर लिया. कार्यकर्ताओं ने उससे नाम पूछा तो उसने हिन्दु नाम बताया.

शक होने पर कुछ कार्यकर्ता उसका पीछा करते रहे. इसी दौरान उसके एक साथी ने उसे जफर कहकर आवाज लगाई, जिसके बाद मामला खुल गया. देर रात जब वह नानाखेड़ा के होटल पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की.हकीकत सामने आने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान एक कार्यकर्ता ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया. बाद में युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों से पूछताछ हो रही है. जो वैधानिक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी. जानकारी के अनुसार जफर चंडीगढ़ का रहने वाला है और वह दिल्ली की एक हिन्दु युवती के साथ उज्जैन आया था.

ENTERTAINMENT : सुष्मिता से पहले ‘मैं हूं ना’ में इस अभिनेत्री को लेना चाहती थीं फराह खान, बताई कास्ट न करने की वजह

शाहरुख खान स्टारर ‘मैं हूं ना’ को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं. इस फिल्म में सुष्मिता सेन के कैरेक्टर को खूब सराहा गया था. लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि फराह खान की पहली पसंद सुष्मिता नहीं थीं.

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी साल 2004 में आई डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘मैं हूं ना’ में शाहरुख खान के अपोजिट किरदार के लिए सुष्मिता सेन पहली पसंद नहीं थीं.सुष्मिता सेन के क्लासिक रोल के लिए सबसे पहले उनकी पसंद समीरा रेड्डी थीं. फराह ने अपने यूट्यूब व्लॉग में समीरा रेड्डी के साथ हुई हालिया बातचीत में यह बात बताई. फराह ने कहा, “मैंने पहली बार आपको ‘आहिस्ता कीजिए बातें’ म्यूजिक वीडियो में देखा था.

आपने इंडियन ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे और बहुत खूबसूरत लग रही थीं. मैंने सोचा था कि ‘मैं हूं ना’ में चांदनी का रोल आपके लिए परफेक्ट होगा.इस खुलासे पर समीरा रेड्डी हैरान रह गईं और फराह से पूछा, “हे भगवान! फिर आपने मुझे क्यों नहीं लिया?”

फराह ने जवाब देते हुए कहा कि तब तक हालात बदल चुके थे. उन्होंने बताया, “क्योंकि आपने ‘मैंने दिल तुझको दिया’ कर लिया था.’ यह फिल्म साल 2002 में सोहेल खान के साथ समीरा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी. फराह के मुताबिक, उस समय समीरा की इमेज और प्रोजेक्ट्स बदल चुके थे, इसलिए फैसला सुष्मिता सेन के पक्ष में गया.

समीरा इस खुलासे पर काफी खुश हुईं, लेकिन साथ ही थोड़ी निराश भी दिखीं.उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है, क्योंकि ‘मैं हूं ना’ उस दौर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही. ‘मैं हूं ना’ में शाहरुख खान लीड रोल में हैं. फिल्म में सुष्मिता सेन ने चांदनी का किरदार निभाया था, जो एक कॉलेज प्रोफेसर रहती है.

उनका साड़ी में ग्लैमरस और एलिगेंट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आया और आज भी याद किया जाता है.फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और फराह खान के डायरेक्टोरियल करियर की शानदार शुरुआत साबित हुई. वहीं, समीरा रेड्डी ‘मैंने दिल तुझको दिया’ के बाद ‘डरना मना है’, ‘मुसाफिर’, ‘नो एंट्री’, ‘रेस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

उन्होंने मेनस्ट्रीम सिनेमा से दूरी बना ली है.कोविड-19 महामारी के बाद से समीरा अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं और जरूरत पड़ने पर मुंबई आती-जाती रहती हैं.

BUSINESS : जिस AI की वजह से डर रहे थे निवेशक, उसी की कंपनी से Infosys ने मिलाया हाथ, 3% तक उछले IT शेयर

0

आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों जैसे Infosys, Tata Consultancy Services और HCL Technologies में ताजा खरीदारी ने बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाने में अहम भूमिका निभाई.

पिछले हफ्ते वैश्विक बिकवाली और भारी दबाव झेलने के बाद मंगलवार 17 फरवरी को भारतीय आईटी शेयरों में जोरदार वापसी देखने को मिली. जहां बीते सप्ताह NIFTY IT में करीब 8.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी, जो पिछले 11 महीनों का सबसे खराब प्रदर्शन रहा. वहीं मंगलवार को शुरुआती कारोबार में यह इंडेक्स करीब 2 से 3 प्रतिशत तक उछल गया.

आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों जैसे Infosys, Tata Consultancy Services और HCL Technologies में ताजा खरीदारी ने बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाने में अहम भूमिका निभाई. सुबह करीब सवा दस बजे NIFTY 50 0.4 प्रतिशत गिरकर 25,674.6 पर था, जबकि BSE Sensex 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,339.7 पर कारोबार कर रहा था.

हालांकि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन आईटी शेयरों में आई मजबूती ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर दी. Reliance Industries और कुछ वित्तीय शेयरों में कमजोरी सीमित दायरे में रही, जिससे समग्र बाजार रुख सकारात्मक बना रहा. आईटी शेयरों में इस तेजी की सबसे बड़ी वजह इन्फोसिस द्वारा की गई एक रणनीतिक घोषणा मानी जा रही है.

कंपनी ने अमेरिकी एआई स्टार्टअप Anthropic के साथ साझेदारी की घोषणा की है. इस खबर को निवेशकों ने सकारात्मक संकेत के रूप में लिया, जिसके बाद इन्फोसिस का शेयर शुरुआती सत्र में करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 1,407 रुपये तक पहुंच गया. इन्फोसिस ने बताया कि वह एंथ्रोपिक के साथ मिलकर एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए उन्नत एआई समाधान विकसित करेगी, खासकर उन रेगुलेटेड सेक्टर्स के लिए जहां सख्त नियमों और अनुपालन मानकों का पालन करना अनिवार्य होता है.

इनमें बैंकिंग, हेल्थकेयर, पब्लिक सर्विस और अन्य उद्योग शामिल हैं. कुल मिलाकर, हालिया गिरावट के बाद आई यह तेजी संकेत देती है कि निवेशक एआई को केवल जोखिम नहीं, बल्कि आईटी कंपनियों के लिए एक बड़े अवसर के रूप में भी देख रहे हैं.डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

NATIONAL : चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर, यात्रियों पर लगाया जा सकता है रजिस्ट्रेशन शुल्क

0

फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन पर न्यूनतम शुल्क लगाने का प्रस्ताव सामने आया है. हालांकि फिलहाल किसी भी प्रकार का शुल्क लागू नहीं किया गया है.

उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही पवित्र चारधाम यात्रा को लेकर इस बार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव की संभावना जताई जा रही है. फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने के उद्देश्य से रजिस्ट्रेशन पर न्यूनतम शुल्क लगाने का प्रस्ताव सामने आया है. हालांकि फिलहाल किसी भी प्रकार का शुल्क लागू नहीं किया गया है और यह केवल एक प्रस्ताव के रूप में राज्य सरकार को भेजा गया है. अंतिम निर्णय सरकार ही लेगी.

सोमवार को ऋषिकेश में गढ़वाल प्रशासन, होटल व्यवसायियों, टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स की बैठक हुई. बैठक में होटल एसोसिएशन और पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि रजिस्ट्रेशन पर एक न्यूनतम शुल्क लगाया जाए, ताकि लोग फर्जी पंजीकरण न कर सकें. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने भी माना कि यह प्रस्ताव कारोबारियों की ओर से आया है और इसे शासन को भेज दिया गया है.

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने एबीपी से बातचीत में बताया कि बड़ी संख्या में लोग चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण तो करा लेते हैं, लेकिन बाद में होटल या टूर एंड ट्रैवल कंपनियों तक नहीं पहुंचते. इससे होटल संचालकों और पर्यटन व्यवसायियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. कारोबारी पंजीकरण के आंकड़ों के आधार पर ठहरने, भोजन, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की अग्रिम तैयारी करते हैं. जब वास्तविक संख्या कम रहती है तो उनकी निवेश लागत प्रभावित होती है.

पिछले वर्ष 72 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन लगभग 52 लाख ही वास्तव में यात्रा पर पहुंचे. यह अंतर प्रशासन और स्थानीय व्यवसायियों के लिए चिंता का विषय बना. पिछले चार-पांच वर्षों से फर्जी रजिस्ट्रेशन की समस्या लगातार बढ़ रही है.

कारोबारियों का तर्क है कि यदि रजिस्ट्रेशन पर न्यूनतम शुल्क लगाया जाएगा तो लोग पंजीकरण को गंभीरता से लेंगे और अनावश्यक या फर्जी एंट्री कम होंगी. इससे यात्रा प्रबंधन बेहतर होगा और होटल व पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा.कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी प्रकार का शुल्क लागू नहीं हुआ है. यह केवल यात्रा से जुड़े विभिन्न संगठनों की ओर से दिया गया प्रस्ताव है, अब राज्य सरकार इस पर विचार करेगी और व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला लेगी.

NATIONAL : ग्रहण और भद्रा के कारण बदली HOLI की तारीख, जानें कब होगा होलिका दहन और कब है रंगों की होली?

0

भद्रा और चंद्रग्रहण के संयोग से होली की तिथि में बदलाव हुआ है. 2 मार्च को मुख्य होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव होगा. देहरादून समेत कई शहरों में तैयारियां तेज हो गई है

होली के पर्व को लेकर इस वर्ष तिथि, भद्रा और चंद्रग्रहण के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है. लंबे समय बाद ऐसा संयोग बना है जब होलिका पूजन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर रहेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण और भद्रा के कारण तिथि निर्धारण में विशेष सावधानी बरतनी होगी.ज्योतिष गणना के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च शाम 5:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च शाम 5:08 बजे तक रहेगी. इसी दिन चंद्रग्रहण का भी संयोग बन रहा है. शास्त्रों में नियम है कि होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में किया जाए, लेकिन भद्रा मुख में दहन वर्जित माना गया है.

आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार 2 मार्च को शाम 6:22 बजे से 8:53 बजे तक प्रदोष काल रहेगा. इस दौरान भद्रा तो रहेगी, लेकिन भद्रा मुख नहीं होगा. इसलिए इस समय होलिका दहन करना दोषमुक्त माना जाएगा. हालांकि, भद्रा का समय 2 मार्च शाम 5:56 बजे से शुरू होकर 3 मार्च सुबह 5:28 बजे तक रहेगा. ऐसे में भद्रा समाप्ति के बाद 3 मार्च तड़के 5:29 बजे से सूर्योदय पूर्व भी होलिका दहन का विकल्प बताया गया है.

आचार्य पवन पाठक के मुताबिक, 3 मार्च की प्रदोष बेला में दहन संभव था. लेकिन चंद्रग्रहण होने से ग्रहण के नियम लागू होंगे. शास्त्रों के अनुसार यदि अगले दिन ग्रस्तोदय ग्रहण हो तो भद्रा त्यागकर रात्रि के चतुर्थ याम या विष्टि पुच्छ काल में दहन करना चाहिए. इसी आधार पर कुछ विद्वान 3 मार्च प्रातः काल दहन का समर्थन कर रहे हैं.3 मार्च को शाम तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए उस दिन रंगों की होली नहीं खेली जाएगी. रंगोत्सव 4 मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि में मनाया जाएगा. इस प्रकार इस बार 2 मार्च (शाम): होलिका दहन (मुख्य मुहूर्त), 3 मार्च (सुबह विकल्प): भद्रा समाप्ति के बाद दहन संभव, 4 मार्च: रंगोत्सव रहेगा.

देहरादून शहर में होली की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं. सहारनपुर रोड, निरंजनपुर, मंडी क्षेत्र, माजरा, परम विहार और प्रिंस चौक समेत कई इलाकों में होलिका सजाई जा चुकी है. जगह-जगह गोबर के कंडों और लकड़ियों से होलिका तैयार की गई है. इस बार होली का पर्व ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष संयोग लेकर आया है, इसलिए श्रद्धालु शुभ मुहूर्त देखकर ही पूजन और दहन करने की तैयारी में हैं.

ENTERTAINMENT : राखी सावंत ने पार की हदें, बाउंसर्स ने घसीटकर बिग बॉस से निकाला, रोकर बोलीं- मुझे नहीं जाना…

बिग बॉस मराठी 6 में राखी सावंत की एंट्री ने शो में नया ड्रामा और विवाद खड़ा कर दिया है. उनके हंगामे से घर का माहौल खराब हो गया, जिससे मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर निकालने का फैसला किया. प्रोमो देख फैंस शॉक्ड हैं.

रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 6 में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की धमाकेदार एंट्री हुई थी. शो की टीआरपी को अप करने के लिए एक्ट्रेस को लाया गया. इसका मेकर्स और शो को फायदा भी हुआ. बीबी मराठी 6 की हर ओर चर्चा होने लगी. रियलिटी शो में आते ही राखी ने हंगामा शुरू कर दिया. लेकिन वो ड्रामा करते हुए हद पार कर गईं और फिर उनके खिलाफ मेकर्स ने बड़ा एक्शन लिया है.

बीबी मराठी को नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस को राखी पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस के हंगामे से पूरा घर परेशान है. क्लिप में दिखाया गया कैसे राखी पूरा घर गंदा करती नजर आती हैं. बेड पर कचरा फेंकते हुए उन्हें देखा जाता है. इतना ड्रामा बिग बॉस से भी नहीं देखा गया और उन्होंने राखी पर एक्शन लेने का प्लान बनाया. वीडियो में बिग बॉस राखी को डांटते हुए कंफेशन रूम में बुलाते हैं. एक्ट्रेस बिग बॉस से माफी भी मांगती हैं, लेकिन वो जरा भी नहीं पिघलते.

बिग बॉस ने उनसे कहा- ये आपने घर का क्या हाल कर दिया है? आपने मेरे घर को बर्बाद कर दिया है. अब आपके खिलाफ एक्शन होगा. होस्ट ने भी आपके खिलाफ एक्शन लेने को कहा है. टीम आकर राखी को शो से बाहर निकालो. एक्ट्रेस बिग बॉस से पूछती हैं- मैंने क्या किया है? वो शो में रहने की बात करती हैं. मेकर्स से अपील करते हुए कहती हैं कि उन्हें बाहर ना निकालें. लेकिन तभी टीम के लोग आकर राखी को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. 2 बाउंसर आते हैं और राखी को घसीटकर बाहर निकालते दिखे. राखी चिल्लाते हुए कहती हैं- मुझे नहीं जाना….

ये प्रोमो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं. कई यूजर्स का कहना है उन्हें ये सब स्क्रिप्टेड लग रहा है. मेकर्स ने शो का बज बनाने के लिए ये सब किया है. किसी ने कहा कि ये राखी और मेकर्स की मिली भगत लग रही है. अब क्या राखी सचमुच शो से बाहर होंगी या मेकर्स उन्हें दूसरा मौका देंगे, जल्द मालूम पड़ेगा. लेकिन इतना जरूर है राखी के इस हंगामे ने उन्हें फिर से वायरल कर दिया है.

ENTERTAINMENT : रश्मिका-विजय की वेडिंग: मोबाइल-गिफ्ट्स बैन, सेलेब्स की नो एंट्री, शादी के बाद कपल लेगा 1 महीने की छुट्टी

0

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द दूल्हा-दुल्हन बनने वाले हैं. वे 26 फरवरी को उदयपुर में एक प्राइवेट समारोह में शादी करेंगे. शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. फोटोग्राफी पर पाबंदी रहेगी.

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड लीक हुआ है. जिसमें 26 फरवरी वेडिंग डेट बताई गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल उदयपुर में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग करेगा. इस हाई प्रोफोइल वेडिंग को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं.

एक करीबी सोर्स ने इंडिया टुडे को बताया कि कपल की वेडिंग बहुत प्राइवेट होगी. प्री-वेडिंग फंक्शंस 24 फरवरी से शुरू होंगे और 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेगा. सूत्र के मुताबिक, रश्मिका-विजय ने लिमिटेड लोगों को बुलाया है. इसलिए उनकी गेस्ट लिस्ट बहुत छोटी है. शादी में फोन को बैन किया गया है. यहां तक कि शादी की फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करने वाली टीम ने भी एग्रीमेंट साइन किया है. रश्मिका-विजय की शादी बाकी सेलेब्स वेडिंग से अलग होगी. यहां ना किसी एक्टर को बुलाया गया है. ना ही इंडस्ट्री से कोई इसमें शामिल होगा.

”सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शादी का हिस्सा होंगे. कपल की शादी से जुड़ी दो प्री-वेडिंग रस्में हो चुकी हैं. एक रस्म रश्मिका के मामा पक्ष ने उनके घर पर की. दूसरी रस्म विजय की फैमिली ने की. इससे दोनों परिवारों की परंपराओं का सम्मान हुआ. रश्मिका-विजाय ने अपने दोस्तों को हाथ से लिखा हुआ नोट लिखकर गिफ्ट्स ना लेने की बात कही. सिर्फ आशीर्वाद देने को कहा है.”

सूत्रों का कहना है कि शादी के बाद रश्मिका और विजय 1 महीने तक छुट्टी पर रहेंगे. उनकी शादी भले ही प्राइवेट रहेगी, लेकिन 4 मार्च को हैदराबाद में दोस्तों और इंडस्ट्री वालों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है. इसकी जानकारी वेडिंग कार्ड में भी मिलती है. फैंस साउथ इंडस्ट्री के इस पावर कपल को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. वे लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं. हालांकि उन्होंने अपने प्यार का पब्लिकली अभी तक इजहार नहीं किया है. शादी के करीब आते हुए इन दिनों को एयरपोर्ट पर जरूर स्पॉट किया जा रहा है.

ऑनस्क्रीन उनकी जोड़ी लोगों को फेवरेट रही है. उन्होंने फिल्म गीता गोविंदम और डियर कोमरेड जैसी फिल्मों में काम किया है. उनकी स्क्रीन पर केमिस्ट्री दमदार लगी है. पर्सनल लाइफ को लेकर वो प्राइवेट रहते हैं.

NATIONAL : कहीं और शादी करने चला प्रेमी… प्रेमिका ने उसकी चौखट पर खा लिया जहर

0

बिजनौर के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा प्रेमी के घर के बाहर जहर खाने की घटना ने सनसनी फैला दी. तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध के बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया था. युवती की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने युवक पर जहर देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के कस्बा किरतपुर की मोहल्ला बसी की रहने वाली 25 वर्षीय युवती समरीन के अचानक जहर खा लेने से हड़कंप मच गया. युवती के मोहल्ला बुधपाड़ा निवासी सोहेल अहमद से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध थे. दोनों आपस में खूब मिलते-जुलते थे और शादी करना चाहते थे. सोहेल भी पिछले तीन वर्ष से समरीन को शादी करने का झांसा देकर उससे लगातार संबंध बना रहा था लेकिन कुछ दिन पहले सोहेल का बिजनौर में एक लड़की से रिश्ता तय हो गया. इसका पता लगते ही युवती परेशान हो गई. उसने प्रेमी सोहेल पर शादी करने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन सोहेल ने रिश्ता होने के बाद उससे शादी करने से इनकार कर दिया.

इसी से नाराज होकर बीती रात लगभग 11 बजे लड़की सोहेल के घर पहुंची और शादी का प्रेशर बनाने लगी. उसने स्पष्ट कहा कि अगर सोहेल न उससे शादी नहीं की तो वह जहर खा कर जान दे देगी लेकिन प्रेमी और उसके परिवार वाले तैयार नहीं हुए. उन लोगों ने उसे घर से भगाते हुए दरवाजा बंद कर लिया. इसी से नाराज होकर युवती ने उनके घर के दरवाजे पर ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब मोहल्ले के कुछ लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया और पुलिस को सूचना दी.

लड़की के परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए. लड़की को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए अब बिजनौर में एक निजी डॉक्टर के यहां भेजा गया है. यहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है. इस घटना के बाद से प्रेमी सोहेल का परिवार फिलहाल फरार हो गया है.

सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि लड़के और लड़की दोनों के बीच प्रेम संबंध थे लड़के की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी. इसी से नाराज होकर लड़की ने जहर खा लिया, जिसका बिजनौर में उपचार चल रहा है. इस मामले में तहरीर मिल गई है, मुकदमा लिखा जा रहा है, तो वहीं लड़की के परिजनों ने प्रेमी सोहेल पर घर से ले जाकर उनकी बेटी को जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है.

NATIONAL : सुपरटेक इकोविलेज में 13वीं से सातवीं मंजिल तक गिरी लिफ्ट, महिला का चार जगह से पैर टूटा

0

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसायटी में 13वीं मंजिल से लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिसमें 65 वर्षीय रीना प्रसाद अपने दो नाती-नातिन के साथ सवार थीं. हादसे में महिला के पैर में चार फ्रैक्चर हो गए. परिजनों ने मौके पर व्हीलचेयर न मिलने का भी आरोप लगाया. सोसायटी में 97 लिफ्ट होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक नामचीन हाईराइज सोसायटी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लिफ्ट अचानक झटके के साथ नीचे आ गिरी. लिफ्ट में सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपने दो नाती-नातिन के साथ थीं. घटना इतनी अचानक हुई कि तीनों संभल भी नहीं पाए. हादसे में महिला के पैर में चार जगह फ्रैक्चर हो गया, जबकि दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए. यह घटना सुपरटेक इकोविलेज 1 सोसायटी की बताई जा रही है. परिवार और स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

जानकारी के मुताबिक, रीना प्रसाद (65) एफ-7 टावर में अपने परिवार के साथ रहती हैं. उनके पति उमेश्वर प्रसाद ने बताया कि उनके 11 वर्षीय नाती और 7 वर्षीय नातिन पास ही स्थित जी-5 टावर में ट्यूशन पढ़ने जाते हैं. सोमवार को शाम करीब पांच बजे रीना प्रसाद बच्चों को लेने के लिए गई थीं. बच्चों को लेकर जब वे लिफ्ट से वापस अपने टावर की ओर लौट रही थीं, तभी 13वीं मंजिल पर पहुंचते ही अचानक बिजली चली गई. सामान्य स्थिति में बिजली जाने पर लिफ्ट यूपीएस के सहारे नजदीकी फ्लोर पर रुककर दरवाजा खोल देती है, लेकिन इस बार कुछ और ही हुआ.

परिवार के अनुसार, बिजली जाते ही लिफ्ट अचानक तेज झटके के साथ नीचे की ओर खिसक गई. बताया जा रहा है कि वह 13वीं मंजिल से सीधे सातवीं या आठवीं मंजिल तक आ गिरी. इस दौरान लिफ्ट के भीतर खड़े तीनों लोग संतुलन खो बैठे और फ्लोर पर गिर पड़े. रीना प्रसाद को सबसे ज्यादा चोट आई. बच्चों के मुताबिक, लिफ्ट कुछ क्षणों के लिए अंधेरे में डूबी रही और उन्हें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है. किसी तरह लिफ्ट आगे बढ़ी और ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची.

ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचने के बाद रीना प्रसाद लिफ्ट से बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थीं. उनके पैर में तेज दर्द था और वह खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं. बच्चे घबराए हुए थे और मदद के लिए इधर-उधर देखने लगे. परिजनों का आरोप है कि मौके पर व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं थी. गार्ड से मदद मांगी गई, लेकिन टावर में व्हीलचेयर नहीं मिली. किसी तरह सहारे से उन्हें घर तक पहुंचाया गया. बाद में परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर गए.

अस्पताल में कराए गए एक्सरे में पता चला कि उनके पैर में चार जगह फ्रैक्चर है. डॉक्टरों ने प्लास्टर चढ़ाया और आराम की सलाह दी. उमेश्वर प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद अभी तक थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. बता दें कि प्रदेश में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर नियम सख्त किए गए हैं. एक्ट के तहत सभी लिफ्ट का पंजीकरण और नियमित निरीक्षण अनिवार्य है. इसके बावजूद निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट से जुड़ी शिकायतें पहले भी आती रही हैं. इकोविलेज-1 सोसायटी में कुल 52 टावर हैं और करीब 97 लिफ्ट संचालित हैं. सभी लिफ्ट में यूपीएस सिस्टम लगा है. तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, बिजली जाने की स्थिति में यूपीएस की मदद से लिफ्ट को नजदीकी फ्लोर तक सुरक्षित पहुंचना चाहिए और दरवाजा खुल जाना चाहिए. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस मामले में तकनीकी खराबी थी, मेंटेनेंस में चूक हुई या फिर कोई और वजह?

हादसे के बाद सोसायटी के अन्य निवासियों में भी दहशत का माहौल है. कई लोगों का कहना है कि हाईराइज इमारतों में लिफ्ट जीवनरेखा की तरह होती है. यदि वही असुरक्षित हो जाए, तो रोजमर्रा का जीवन जोखिम भरा हो जाता है. कुछ निवासियों ने बताया कि पहले भी लिफ्ट अचानक रुकने या झटके से चलने की शिकायतें आई थीं. हालांकि बड़े हादसे की यह पहली घटना बताई जा रही है.

ENTERTAINMENT : कितने पढ़े लिखे हैं राजपाल यादव? नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया था इंडस्ट्री का मोस्ट एजुकेटेड एक्टर

0

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार राजपाल यादव ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से लाखों दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी वह काफी आगे रहे हैं. दरअसल ये बात बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने खुद एक इंटरव्यू में कही थी.

बॉलीवुड में सबसे एजुकेटेड कौन हैं, इसका खुलासा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में किया था. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस इंटरव्यू में अपनी बेहतरीन कॉमेडी के जरिए फिल्मों में चार चांद लगाने वाले राजपाल यादव का एक किस्सा याद किया और कहा कि, ‘मैंने और राजपाल ने पांच साल तक सिर्फ एक्टिंग की ट्रेनिंग ही ली है. इसलिए मुझे लगता है कि इस पूरी इंडस्ट्री में मेरे और राजपाल के पास सबसे ज़्यादा एकेडेमिक एजुकेशन है.’

नवाजुद्दीन ने राजपाल के बारे में बात करते हुए ये भी कहा था कि, ‘वो बहुत ही कमाल के इंसान है. हमारे स्ट्रगल के दौर में जब राजपाल का काम चल रहा था तो बहुत लोग उसके घर पर खाना खाते थे और कभी किसी को मना नहीं किया. उनका घर एक लंगर की तरह था. वो कॉमेडी करते हैं लेकिन असल में बहुत सेंसीटिव इंसान है.’

आपको बता दें, नवाजुद्दीन इन दोनों फिर चर्चा में थे. दरअसल हाल ही में राजपाल यादव को चेक बाउंस के केस में जेल जाना पड़ा था. इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे राजपाल की मदद के लिए उतरे. इसी बीच खबरें थीं कि नवाजुद्दीन जो अपने स्ट्रगल के दिनों में एक्टर के यहां रहते थे और खाना खाते थे, वो मदद के लिए आगे नहीं आए. जिसके बाद अब खबर सामने आई कि नवाजुद्दीन ने राजपाल की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है. इस बारे में एक्टर से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी थी.

दरअसल, नवाजुद्दीन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि, अपने दोस्त राजपाल को मुसीबत में देख नवाजुद्दीन भी मदद के लिए आगे आए. हालांकि उन्होंने इस बात को इतना ओपेन नहीं किया. दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है ऐसे में एक्टर से जुड़े सूत्र ने बताया कि नवाजुद्दीन पहले भी राजपाल की मदद कर चुके हैं. लेकिन नवाजुद्दीन अपनी प्राइवेसी मेंटेन करना पसंद करते हैं. वो अपनी अच्छाई को हैडलाइंस का हिस्सा नहीं बनाना चाहते, इसलिए बिन बताए अपने दोस्तों की मदद करते हैं.

- Advertisement -

News of the Day