Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 90

SPORTS : कुलदीप यादव की क्यों हुई थी पहले हार्दिक पंड्या से बहस, फिर सूर्यकुमार यादव से भी गर्मा-गर्मी? ये है वजह

0

पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव की पहले हार्दिक पांड्या से बहस हुई, फिर सूर्यकुमार यादव से भी गर्मा-गर्मी देखने को मिली. जानिए क्या थी वजह?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी 15 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों की ऐतिहासिक जीत हासिल की. इस जीत के बीच मैदान पर एक ऐसा पल आया, जिसने स्टेडियम में मौजूद फैंस को हैरान कर दिया. मैच के दौरान टीम इंडिया स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्पिनर कुलदीप यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली. ये वाकया पाकिस्तान की पारी के बीच के ओवरों का है, जब हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने एक कैच छोड़ा. कुलदीप द्वारा कैच छूटने के बाद उनपर हार्दिक नाराज होते नजर आएं.

मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या काफी आक्रामक अंदाज में कुलदीप यादव को निर्देश दे रहे थे, जिस पर कुलदीप ने भी पलटकर जवाब दिया और दोनों के बीच कुछ देर तक बहस हुई. दरअसल, मैच के दौरान कुलदीप के हाथों से हार्दिक की गेंद पर एक कैच छूट गया था. इतना ही नहीं कैच छूटने के बाद गेंद बाउंड्री लाइन के पर चली गई और वो छक्का हो गया था, जिससे हार्दिक काफी नाराज नजर आए. इसी बीच रिंकू सिंह ने बीच-बचाव करते हुए आकर हार्दिक को दूसरी ओर ले गए.

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव मैच जीतने के बाद जब हाथ मिलाने के लिए आए, तब कुलदीप यादव उनके साथ भी नाराज नजर आए. विजुअल्स में साफ दिख रहा था कि कुलदीप अपने साथ हुए रवैये से खुश नहीं थे. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इसके बाद से चर्चा तेज हो रही है कि क्या टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सब कुछ ठीक है? हालांकि, क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि भारत-पाकिस्तान जैसे हाई-वोल्टेज मैच में खिलाड़ियों पर भारी दबाव होता है. इसलिए जीत के जुनून में अक्सर मैदान पर ऐसी छोटी-मोटी बहस हो जाती है.

NATIONAL : बरेली में दोस्ती के नाम पर दगा… मुस्लिम सहेलियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर भाई से कराया हिंदू छात्रा का रेप!

0

यूपी के बरेली में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. दो सहेलियों ने अपनी ही कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को साजिश के तहत घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर अपने भाई से उसका दुष्कर्म कराया. इस घिनौने कृत्य में आरोपियों के माता-पिता ने भी साथ दिया.बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में दो नाबालिग मुस्लिम बहनों ने अपनी 10वीं कक्षा की हिंदू सहेली को धोखे से घर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और अपने भाई अनस से उसका दुष्कर्म करवाया. वारदात के दौरान आरोपियों ने वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया.

पीड़िता के पिता उत्तराखंड में नौकरी करते हैं और वह अपनी मां के साथ गांव में रहती है. स्कूल के वार्षिकोत्सव के बाद सहेलियां उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं, जहां इस पूरी साजिश को अंजाम दिया गया. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी बहनों व माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया है.

पीड़ित छात्रा शनिवार को स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गई थी. छुट्टी के बाद उसकी दो सहेलियां उसे बातों ही बातों में अपने साथ घर ले गईं. वहां उसे खाने की चीज में नशीली दवाई दी गई, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी भाई अनस ने उसके साथ गलत काम किया. हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरी प्लानिंग में सहेलियों के साथ उनके माता-पिता ने भी सहयोग किया. उन्होंने न सिर्फ घटना में मदद की, बल्कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी.

जब छात्रा देर शाम तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने तलाश शुरू की. परिजनों को ढूंढता देख आरोपी पक्ष घबरा गया. आरोपी सहेलियां और उनके माता-पिता छात्रा को बेहोशी की हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए. होश में आने के बाद जब छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद उत्तराखंड से लौटे पिता ने तुरंत नवाबगंज थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया. सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि 14 फरवरी 2026 को मिली शिकायत के आधार पर आरोपी युवक अनस, उसकी दो नाबालिग बहनों और माता-पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और इस शर्मनाक घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

NATIONAL : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नो-फ्लाई जोन में रात में उड़े ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

0

जेवर में एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन भी होना है, जिसके बाद यहां से फ्लाईट ऑपरेशन शुरू हो जाएगा. उससे पहले इस तरह की गतिविधि ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के जेवर में निर्माणाधीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते कई दिनों से रात में अवैध ड्रोन उड़ाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों और पुलिस में हड़कम्प मच गया है. क्यूंकि यह पूरा क्षेत्र नो फ्लाई जोन में घोषित है. उसके बावजूद ड्रोन उड़ना सुरक्षा व्यवस्था से बड़ा खिलवाड़ है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जेवर में एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है और जल्द ही इसका उद्घाटन भी होना है, जिसके बाद यहां से फ्लाईट ऑपरेशन शुरू हो जाएगा. उससे पहले इस तरह की गतिविधि ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के आसपास और ऊपर दो तीन दिनों से रात के वक्त रनेरा-कुरेबा गांव में यह ड्रोन परिसर के उअप्र दिखाई दे रहे हैं. कुछ देर मंडराने के बाद झाझर रोड की तरफ वापस चले जाते हैं. चूंकि यह गतिविधि रात में होती है तो कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. जबकि यह पूरा क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित है. किसी भी तरह की इस तरत की गतविधि प्रतिबंधित है.एसआईएस सिक्यूरिटी ऑफिसर कृष्णकांत पांडेय ने बताया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उडाना एयरपोर्ट की सुरक्षा से खतरा है. जेवर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गयी है. इसके साथ ही रात में निगरानी भी बढ़ाई गयी है.

मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसियां ऐसे लोगों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार करेंगी. एयरपोर्ट की सुरक्षा चिंता का विषय है. इलाके में खुफिया तंत्र काम कर रहा है.यहां बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक बनने जा रहा है. इसलिए इसकी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की खामी मंजूर नहीं है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की गाइड लाइन के मुताबिक इस क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ सकता.

NATIONAL : रोहतास में स्कूली बच्चों की बस ट्रक से भिड़ी, दर्दनाक हादसे में 2 शिक्षकों की मौत, कई छात्र घायल

0

रोहतास के परसथुआ में स्कूली बच्चों से भरी बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हुए. घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में हुआ.रोहतास के परसथुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. स्कूली बच्चों को लेकर पटना जा रही बस मोहनिया-आरा पथ पर एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों का शैक्षणिक टूर पटना के लिए निकला था. बस में कई शिक्षक और स्कूली बच्चे सवार थे. सभी लोग उत्साह के साथ पटना घूमने जा रहे थे, लेकिन रोहतास के परसथुआ के पास यह बड़ा हादसा हो गया . जिन दो शिक्षकों की मौत हुई है, उनकी पहचान विशिष्ट शिक्षक संजय कुमार राय और बीएससी शिक्षक पुनीत कुमार सिंह के रूप में हुई है. संजय कुमार राय कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भैंसहर गांव के रहने वाले थे, जबकि पुनीत कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के माविहार थाना क्षेत्र के बगहवा गांव के निवासी थे. दोनों की मौत की खबर से स्कूल और परिजनों में मातम पसर गया है.

हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को छुट्टी दे दी. राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे की हालत गंभीर नहीं बताई गई है.में सवार 4 अन्य शिक्षक भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं. इनमें विपिन पांडे, सियानंद पटेल, लोरी सिंह और एक महिला शिक्षिका ललिता कुमारी शामिल हैं. इन सभी का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है.

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि टक्कर कैसे हुई. इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

NATIONAL : पहले रिलेशन बनाया, फिर मर्डर… करने लगा गर्लफ्रेंड की आत्मा से बातचीत? इंदौर में युवती की हत्या से सनसनी

0

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या ने शहर को झकझोर दिया है. अंकल गली स्थित फ्लैट से कई दिन पुराना शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और युवती के बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया को मुंबई से गिरफ्तार किया. पूछताछ में प्रेम संबंध, शादी को लेकर विवाद, गला घोंटकर हत्या और फरारी के दौरान तांत्रिक क्रिया करने जैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.

मध्य प्रदेश में इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवती की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया था. जहां अंकल गली स्थित एक फ्लैट से 13 जनवरी को युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ था. जिसमें बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. हत्या के आरोप में युवती के बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की अंकल गली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट से तेज बदबू आने लगी. रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए.

कमरे में पलंग पर एक युवती का नग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई. शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है. जांच के दौरान पता चला कि मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट 11 फरवरी को इंदौर के पंढरीनाथ थाने में उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी. पिता ने बताया था कि 10 फरवरी को उन्होंने अपनी बेटी को कलेक्टर ऑफिस के सामने छोड़ा था, जिसके बाद से वह लापता थी. पुलिस ने गुमशुदगी और घटनास्थल की कड़ियों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई.

इस हत्याकांड की जांच में सामने आया कि यह फ्लैट मृतका के साथ पढ़ने वाले उसके बॉयफ्रेंड पियूष धामनोतिया ने किराए पर लिया था. पुलिस ने आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसका मृतका के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. लेकिन शादी को लेकर परिवार के इंकार से दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था. घटना वाले दिन दोनों विवाद सुलझाने के लिए फ्लैट पहुंचे थे. पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन बाद में शादी की बात पर फिर झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर पियूष ने युवती का गला घोंटकर हत्या कर दी.

इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को रस्सी से बांधा भी था. वारदात के बाद कुछ समय तक वह शव के पास ही रुका रहा और फिर फ्लैट बंद कर फरार हो गया आरोपी पियूष हत्या करने के बाद इंदौर से भागकर महाराष्ट्र के पनवेल पहुंचा, जहां उसने एक होटल में रात बिताई. जांच में यह भी सामने आया है कि उसने होटल के कमरे में तांत्रिक क्रिया कर युवती की आत्मा को बुलाने का प्रयास किया था. इसके बाद वह मुंबई पहुंचा और पूरी रात लोकल ट्रेनों में सफर करता रहा. इस दौरान वह मृतका का मोबाइल भी अपने साथ ले गया था, जिसे बाद में महाराष्ट्र में नष्ट कर दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी को शक था कि युवती अन्य लड़कों से मोबाइल ऐप के जरिए बात करती थी. इसी असुरक्षा और शक के चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जो अंततः इस जघन्य हत्याकांड में बदल गया.

BIHAR : परीक्षा के लिए ‘दीवार’ फांद गईं छात्राएं, लेट होने पर गेट नहीं खुला तो जोखिम में डाली जान

0

बिहार के गोपालगंज से मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन अनुशासन और मजबूरी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद छात्राओं का दीवार फांदना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

बिहार के गोपालगंज में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन व्हीएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई है. परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के बाद, कई छात्राओं ने गेट नहीं खुलने पर दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया. लेट होने की वजह से एंट्री नहीं मिलने पर छात्राओं ने यह कदम उठाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. परीक्षा के दौरान सामने आई तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया.

परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने को लेकर सख्ती के बीच कई छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया. इसके बाद कुछ परीक्षार्थियों ने ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी अचंभित रह गए. हैरान कर देने वाली तस्वीरों में छात्राएं ऊंची दीवार फांदकर जबरदस्ती परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करती नजर आईं.

पूरा मामला गोपालगंज के व्हीएम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कुछ परीक्षार्थी निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिसके कारण उन्हें गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई.इसके बाद कुछ छात्र-छात्राओं ने दीवार कूदकर परीक्षा केंद्र में पहुंचने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ अभिभावक भी अपने बच्चों को अंदर भेजने में मदद करते नजर आए. देखें VIDEO:-

बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले में इस बार मैट्रिक परीक्षा के लिए कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 43 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त व्यवस्था की गई है, ताकि नकल और अव्यवस्था को रोका जा सके. बता दें कि बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश पहले ही जारी कर दिया था.

ENTERTAINMENT : क्या हिना खान प्रेग्नेंट हैं? वायरल वीडियो में मुनव्वर फारूकी ले रही पेरेंटिंग टिप्स

टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान की प्रेग्नेंसी को लेकर हाल ही में चर्चा तेज हो गई है. यह अफवाह तब शुरू हुई जब एक कॉमेडियन शो में हिना खान मुनव्वर फारूकी के साथ पेरेंटिंग यानी बच्चों की परवरिश पर मजेदार बातचीत करते हुए नजर आईं.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने वीडियो को देखकर हिना को बधाई देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कमेंट किया, “बेबी कमिंग सून?” और “कॉन्ग्रेचुलेशंस हिना!”दरअसल, यह बातचीत एक रियलिटी शो का हिस्सा थी. मुनव्वर फारूकी ने हिना को बच्चों की परवरिश के टिप्स मजाकिया अंदाज में दिए. हिना ने भी खुलकर हिस्सा लिया और कहा कि वह भविष्य में अच्छे मां-बाप बनना चाहती हैं. लेकिन फैंस ने इसे जल्दबाजी में प्रेग्नेंसी समझ लिया.

अधिकारिक तौर पर हिना ने अपनी प्रेग्नेंसी की कोई पुष्टि नहीं की है. दोनों पहले भी कई बार साथ नजर आ चुके हैं और उनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी मानी जाती है. मुनव्वर फारूकी ने कई बार हिना का समर्थन किया है और उनका साथ दिया है. इस बार पेरेंटिंग टॉपिक पर बातचीत करने से फैंस ने यह सोचा कि शायद कोई बड़ा राज खुल रहा है, लेकिन असल में यह बस एक हल्की-फुल्की और प्यारी बातचीत थी.

हिना खान ने पहले ब्रेस्ट कैंसर का सामना किया था. वे अपनी बीमारी को छिपाती नहीं थीं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और अपडेट शेयर करती रहीं. उनका कहना है, “कैंसर मौत का फैसला नहीं है.” फरवरी 2026 में वे कैंसर सर्वाइवर्स के साथ रैंप पर चलीं और लोगों को जागरूक किया. कीमोथेरेपी का लगभग दौर खत्म हो चुका है और स्कैन में सब ठीक दिख रहा है. हिना खान की सेहत अब बेहतर है. उन्होंने सोशल मीडिया पर रिकवरी अपडेट साझा किए हैं. फैंस उनके स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं.

BUSINESS : सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट; चांदी 4000 रुपये फिसली, शादी सीजन में मिली राहत

0

घरेलू फ्यूचर मार्केट में मंगलवार, 17 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा मंगलवार को 1,53,551 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,54,760 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

17 फरवरी की सुबह करीब 9:50 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.70 प्रतिशत या करीब 1100 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,680 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,53,959 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव…

एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.33 फीसदी या 3,200 रुपये की गिरावट के साथ 2,36,700 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,35,207 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,37,720 रुपये था.

दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी के दाम गिर गए है. दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,600 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,650 रुपये चल रही है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,580 रुपए
22 कैरेट – 1,43,540 रुपए
18 कैरेट – 1,17,470 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,910 रुपए
22 कैरेट – 1,42,000 रुपए
18 कैरेट – 1,16,180 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,57,520 रुपए
22 कैरेट – 1,44,390 रुपए
18 कैरेट – 1,23,490 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,910 रुपए
22 कैरेट – 1,42,000 रुपए
18 कैरेट – 1,16,180 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,480 रुपए
22 कैरेट – 1,43,440 रुपए
18 कैरेट – 1,17,370 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,580 रुपए
22 कैरेट – 1,43,540 रुपए
18 कैरेट – 1,17,470 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,56,480 रुपए
22 कैरेट – 1,43,440 रुपए
18 कैरेट – 1,17,370 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,54,910 रुपए
22 कैरेट – 1,42,000 रुपए
18 कैरेट – 1,16,180 रुपए

ENTERTAINMENT : ‘शादी है…मास्क हटाइए ना’, पैप्स की रिक्वेस्ट पर रश्मिका ने मुस्कुराते हुए दिया पोज

0

रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं.वो जल्द ही विजय देवरकोंडा की दुल्हन बनने जा रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट किया गया.साउथ के पॉपुलर कपल में से एक माने जाने वाले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस कपल की शादी उदयपुर के एक महल में बेहद ही प्राइवेट तरीके से होगी.उसके बाद हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

इसी बीच रश्मिका मंदाना को बांद्रा में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया.इस दौरान रश्मिका ब्लू डेनिम के संग नेवी व्लू लॉन्ग ब्लेजर और ब्लू कैप लगाए नजर आईं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने फेस को मास्क से कवर कर रखा था. इस बीच जब रश्मिका जब सैलून से बाहर आईं तो पैप्स ने उन्हें मास्क हटाने के लिए कहा.पहले तो रश्मिका ने मना किया.बाद में पैप्स ने कहा कि शादी है, प्लीज मास्क हटाइए.उसके बाद रश्मिका मास्क हटाती हैं और हंसते-मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देती है. इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिला.रश्मिका के फेस पर ब्राइडल ग्लो साफतौर पर नजर आ रहा है.

एक्ट्रेस के इस अंदाज को देख फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं. रश्मिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.अब फैंस रश्मिका को दुल्हन के लुक में देखने को लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं.बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी बेहद ही फिल्मी है.

दोनों एक-दूसरे को लंबे वक्त से गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं.दोनों की वेकेशन की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है.हालांकि, हमेशा दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखा.2025 में ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका और विजय ने गुपचुप सगाई कर ली है.लेकिन तब भी इन्होंने ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा था.इनकी प्रेम कहानी 2018 में शुरू हुई थी. जब दोनों एक साथ गीता गोविंदम फिल्म में काम कर रहे थे. उसके बाद दोनों को एक साथ डियर कॉमरेड में देखा गया.

NATIONAL : 5वीं भी बेटी हुई तो बेच दिया 2 लाख में…, मां से बिछड़कर इतना रोई मासूम कि खुल गई पोल

0

लुधियाना के सीएमसी चौक के पास नवजात बच्ची की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है. ₹2.10 लाख में बच्ची बेचे जाने के आरोप में मां, कुछ नर्सों और खरीदार समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्थानीय लोगों की सतर्कता से मामला उजागर हुआ. पुलिस ने मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासा करने की बात कही है.पंजाब के लुधियाना में नवजात बच्ची की कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सीएमसी चौक के पास स्थानीय लोगों की सतर्कता से यह मामला उजागर हुआ, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीएमसी चौक के आसपास एक महिला नवजात बच्ची को गोद में लेकर घूमती दिखाई दी. बच्ची लगातार रो रही थी, जिससे आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ. जब लोगों ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने बच्ची को ₹2.10 लाख में खरीदा है. बताया जा रहा है कि वह महिला मोगा जिले से लुधियाना आई थी.

सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 3 पुलिस स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एएसआई गुरमेल सिंह के अनुसार, 14 फरवरी को बाबा थान सिंह चौक के पास एक निजी अस्पताल में सुनीता नामक महिला ने बच्ची को जन्म दिया था. सुनीता की पहले से चार बेटियां थीं. आरोप है कि पांचवीं बेटी के जन्म से परिवार निराश था और उन्होंने बच्ची को किसी अन्य को सौंपने का फैसला किया.

पुलिस जांच में सामने आया कि सुनीता ने अस्पताल की एक नर्स से संपर्क किया, जिसके बाद कथित तौर पर अन्य बिचौलियों को शामिल कर सौदा तय किया गया. मोगा के गांव नंगल निवासी मंदीप कौर के साथ ₹2.10 लाख में बच्ची देने की बात तय होने का आरोप है.मामले में बच्ची की मां सुनीता देवी, नर्स परवीन, बीएएमएस डॉक्टर मनमीत कौर, केयरटेकर रूचि, खरीदार मंदीप कौर, नर्स आशा, आशा वर्कर पम्मा और नर्स गुरमीत कौर सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. मानव तस्करी समेत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.

- Advertisement -

News of the Day