Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 91

NATIONAL : नाबालिग लड़के से रेप, विरोध किया तो दांत से काटा गाल…गांव के मुखिया पर लगे आरोप

0

वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने मुखिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बिहार में वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना 9 फरवरी की शाम करीब 6 बजे की है.नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मुखिया ने उसे ‘किसान सम्मान निधि योजना’ की जानकारी देने के बहाने बुलाया. आरोप है कि मुखिया ने नाबालिग को कचड़ा भवन नहर के किनारे ले जाकर उस पर दबाव बनाया और उसके निजी अंगों को पकड़ने का प्रयास किया. जब नाबालिग ने विरोध किया और चिल्लाया, तो मुखिया ने उसका मुंह दबाया और गाल पर दांत भी काट दिए.

किसी तरह नाबालिग अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और माता‑पिता व ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. नाबालिग के पिता 12 फरवरी को घर लौटे और इसके बाद बरांटी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने मुखिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अर्जुन सिंह के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं और वे पहले भी जेल जा चुके हैं. मामले की जांच जारी है, और पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : रीलबाजों ने उजाड़ी एक मां की दुनिया: स्टंटबाज स्कॉर्पियो ने ली 23 साल के साहिल की जान, सिंगल मदर ने मांगा इंसाफ

0

3 फरवरी को दिल्ली में एक कार एक्सीडेंट में मारे गए 23 साल के लड़के की मां ने आरोप लगाया कि नाबालिग रील शूट करते समय अपनी SUV तेज चला रहा था और उसकी लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से उसके बेटे की जान चली गई.दिल्ली का द्वारका इलाका एक भयानक सड़क हादसे का गवाह बना, जिसमें 23 साल साहिल धनेशरा की मौत हो गई. आरोप है कि एक नाबालिग ड्राइवर अपनी बहन के साथ सड़क पर ‘स्पीड फन रील’ बना रहा था, तभी उसकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साहिल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

साहिल की मां इन्ना माकन ने नम आंखों से बताया कि साहिल उनका इकलौता सहारा था. एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने उसे बड़े अरमानों से पालकर काबिल बनाया था.

3 फरवरी को साहिल अपने ऑफिस जा रहा था. तभी दूसरी लेन से आ रही स्कॉर्पियो (UP57BM3057) ने स्टंट करते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया. इन्ना माकन का आरोप है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर अपनी बहन के साथ रील बना रहा था और गाड़ी की रफ्तार रील में साफ देखी जा सकती है. टक्कर के बाद ड्राइवर ने ब्रेक तक नहीं लगाए. इस हादसे में एक कैब ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.

इन्ना माकन का कहना है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक ‘क्रिमिनल एक्टिविटी’ है. ड्राइवर के पास वैध लाइसेंस नहीं था. सार्वजनिक सड़क पर स्टंट और रील बनाना जानबूझकर दूसरों की जान खतरे में डालना है.आरोपी पक्ष के रसूखदार होने की चर्चाओं के बीच मां ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से सख्त सजा की मांग की है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 17 साल है. हालांकि, शुरू में दिल्ली पुलिस उस पर बालिग की तरह केस चलाना चाहती थी और इसलिए FIR में उसकी उम्र 19 साल लिखी गई थी.के वकील से और डॉक्यूमेंट्स मिले, जिनसे पता चला कि वह नाबालिग है. आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया और बाद में रिहा कर दिया गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस MV ACT के तहत चार्जशीट में पिता का नाम दर्ज करेगी.

एक्सीडेंट के पीड़ित की ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, मौत का कारण हेमोरेजिक शॉक बताया गया है, जो क्रेनियो-सेरेब्रल चोट और दाहिने ऊपरी अंग के साथ-साथ जरूरी अंगों में चोट लगने की वजह से हुआ. चोटों का नेचर रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट के असर जैसा है.

NATIONAL : दिल्ली से राजस्थान और बिहार-झारखंड तक… जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की रेड, 15 जगह तलाशी ले रही SIT

0

राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एसआईटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. जयपुर और दिल्ली समेत देश के 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है.एसीबी की एसआईटी टीम ने मंगलवार सुबह जयपुर, दिल्ली, बाड़मेर, सीकर, बिहार, झारखंड और जालोर सहित कुल 15 जगहों पर ‘जल जीवन मिशन’ घोटाले के संबंध में छापेमारी की है. डीआईजी रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में यह सर्च ऑपरेशन रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल और करीब 15 अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर चलाया गया.

भ्रष्टाचार के इस मामले में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए केडी गुप्ता, सुशील शर्मा और अरुण श्रीवास्तव समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
सुबह से शुरू हुई इस छापेमारी का अहम मकसद घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य जुटाना है.

‘जल जीवन मिशन’ में हुए कथित भ्रष्टाचार की परतें खोलने के लिए एसीबी की टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है. रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर हुई छापेमारी को इस मामले की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. जांच टीम अलग-अलग राज्यों और शहरों में एक साथ सर्च कर रही है, जिससे आरोपियों को संभलने का मौका न मिले.

छापेमारी के दौरान एसीबी ने नौ से ज्यादा प्रमुख नामों को हिरासत में लिया है. इनमें केडी गुप्ता, निरिल कुमार, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी, विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल, शुभांशु दीक्षित और अरुण श्रीवास्तव शामिल हैं. इन सभी से गोपनीय स्थानों पर पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिए गए इन लोगों की भूमिका घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यह पूरी कार्रवाई डीआईजी रामेश्वर सिंह की सीधी निगरानी में हो रही है. एसीबी की टीमें उन सभी संदिग्ध ठिकानों को खंगाल रही हैं, जिनका संबंध ‘जल जीवन मिशन’ के टेंडरों या भुगतान प्रक्रियाओं से रहा है. अधिकारियों का मानना है कि इस बड़े सर्च ऑपरेशन के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं, जिससे घोटाले की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.

NATIONAL : भाई ने खोली खिड़की तो उड़ गए होश, एक ही साड़ी से पंखे पर लटके मिले दीदी-जीजा के शव

0

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पति-पत्नी के शव एक ही पंखे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात कही है और किसी को परेशान न करने की अपील की है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सोमवार को एक दंपति के शव घर के कमरे में पंखे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार, दोनों ने आत्महत्या की है. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें महिला ने लिखा है कि वो दोनों अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं और किसी को परेशान नहीं किया जाए.

यह घटना चिल्ह थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव की है. मृतकों की पहचान रोहित विश्वकर्मा (27) और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा (23) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक दोनों एक ही साड़ी के सहारे छत के पंखे से लटके पाए गए.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना का खुलासा सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब दंपति के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो रोहित के छोटे भाई को शक हुआ. उसने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों को फंदे से लटका पाया और तुरंत परिवार वालों को सूचना दी.

परिजनों ने मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और दोनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति घर की ऊपरी मंजिल पर रहते थे, जबकि नीचे की मंजिल पर रोहित के पिता और भाई रहते हैं. घटना की सूचना मिलते ही सरस्वती के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए थे.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

NATIONAL : दोस्त की मैटरनिटी फोटोशूट में बिजी थी मां, वाटर पूल में गिरकर बेटे की मौत

0

बेंगलुरु के बाहरी इलाके गिड्डेनहल्ली स्थित एक फोटो स्टूडियो में तीन साल के बच्चे की कृत्रिम तालाब में डूबने से मौत हो गई. वह अपनी मां के साथ सहेली के मैटरनिटी फोटोशूट में आया था. मां के व्यस्त होने के दौरान बच्चा खेलते-खेलते तालाब में गिर गया. तलाश के बाद उसे पानी में पाया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक फोटो स्टूडियो में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तीन साल का बच्चा कथित रूप से वाटर पूल में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली थाना क्षेत्र के गिड्डेनहल्ली स्थित एक फोटो स्टूडियो में हुई. पुलिस के अनुसार, बच्चा अपनी मां के साथ उसकी सहेली के मैटरनिटी फोटोशूट में शामिल होने आया था.

बताया जा रहा है कि जब महिला अपनी सहेली के फोटोशूट में व्यस्त थी, उसी दौरान बच्चा पास में खेल रहा था. इसी बीच वह स्टूडियो परिसर में बने वाटर पूल के में फिसलकर गिर गया और डूब गया.

कुछ समय बाद जब महिला को बच्चे के दिखाई नहीं देने का एहसास हुआ तो उसने आसपास मौजूद लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद बच्चा तालाब में मिला. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता काम के सिलसिले में विदेश में हैं और उनके सोमवार को बेंगलुरु लौटने की संभावना है.

BUSINESS : महंगाई डायन ने बढ़ाई चिंता! थोक महंगाई उछलकर 1.81% पर पहुंची, लगातार तीसरे महीने इजाफा

0

केंद्रीय बैंक चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक रेपो दर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है, जिससे रेपो दर घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई है.
महंगाई के मोर्चे पर साल 2026 की शुरुआत झटका देने वाली रही है, जिसकी वजह से केन्द्र सरकार से लेकर आरबीआई तक की भौंहे इस खबर के बाद तन सकती है. केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्राल की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर जनवरी में लगातार तीसरे महीने बढ़कर 1.81 प्रतिशत पर पहुंच गई. दिसंबर 2025 में यह 0.83 प्रतिशत थी, जबकि पिछले साल जनवरी में 2.51 प्रतिशत दर्ज की गई थी.

उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, मूल धातुओं के विनिर्माण, अन्य विनिर्मित उत्पादों, गैर-खाद्य वस्तुओं, खाद्य पदार्थों और वस्त्रों की कीमतों में बढ़ोतरी इसके पीछे प्रमुख कारण रही. आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई 1.55 प्रतिशत रही, जबकि दिसंबर में इसमें 0.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. सब्जियों की महंगाई दर जनवरी में 6.78 प्रतिशत रही, जो दिसंबर में नकारात्मक 3.50 प्रतिशत थी.

विनिर्मित उत्पादों में थोक महंगाई बढ़कर 2.86 प्रतिशत हो गई, जो दिसंबर में 1.82 प्रतिशत थी. गैर-खाद्य वस्तुओं की श्रेणी में तेज उछाल देखने को मिला और यह 7.58 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि दिसंबर में यह 2.95 प्रतिशत थी. हालांकि ईंधन और बिजली क्षेत्र में महंगाई दर अपेक्षाकृत नियंत्रित रही और जनवरी में 4.01 प्रतिशत दर्ज की गई.

इससे पहले खुदरा महंगाई (CPI) भी जनवरी में बढ़कर 2.75 प्रतिशत पर पहुंच गई थी. ब्याज दरों के निर्धारण के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया खुदरा मुद्रास्फीति को आधार मानता है. केंद्रीय बैंक चालू वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक रेपो दर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती कर चुका है, जिससे रेपो दर घटकर 5.5 प्रतिशत रह गई है. थोक महंगाई में यह उछाल भविष्य की मौद्रिक नीति और ब्याज दरों के रुख पर असर डाल सकता है.

NATIONAL : BJP विधायक मैथिली ठाकुर की मां के पर्स से हीरे का स्टड चोरी, कीमती घड़ी भी गायब

0

बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां भारती ठाकुर के पर्स से हीरे जड़ित स्टड (कान का) की चोरी हुई है. इसके साथ कीमती घड़ी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है. यह घटना दरभंगा के घनश्यामपुर प्रखंड के लालापट्टी गांव में आयोजित एक सभा के दौरान हुई है. मामला एक फरवरी का है जो अब जाकर सामने आया है. मैथिली ठाकुर के साथ उनकी मां भी एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं. इसी दौरान उनके साथ ये घटना हो गई.

जानकारी के अनुसार, भारती ठाकुर अपना पर्स अपनी गाड़ी में छोड़कर लालपट्टी गांव सभा में शामिल होने के लिए चली गई थीं. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौटीं तो पर्स गायब मिला. इस पर्स में उनके कीमती सामान थे. घटना को लेकर घनश्यामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सभा स्थल के आसपास में देखा जा रहा है कि कहीं सीसीटीवी हो तो फिर फुटेज से इस केस में जांच की जाएगी.

आवेदन के अनुसार, यह घटना एक फरवरी की है. शाम करीब सात बजे का वक्त बताया गया है. मैथिली ठाकुर की मां ने अपने आवेदन में यह लिखा है कि वे अपनी पुत्री (मैथिली ठाकुर) के साथ लालपट्टी गांव में जनसभा के लिए गाड़ी से उतरकर गई थीं. गाड़ी में उनका पर्स था. पर्स में से कान का स्टड (हीरे का) और घड़ी भीड़ में से किसी अज्ञात ने ले लिया. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला, जो चिंता का विषय है.

इस दिए गए आवेदन के आधार पर घनश्यामपुर थाने में 11 फरवरी को मामला दर्ज हुआ है. केस नंबर 54/26 है. पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी एएसआई अश्विनी कुमार को सौंपी है. इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है. दूसरी ओर घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. बता दें कि मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से विधायक हैं. बीजेपी ने 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया और वे जीत गईं. पहली बार विधायक बनी हैं. अब देखना होगा कि विधायक की मां के साथ हुई इस घटना का पुलिस कब तक खुलासा कर पाती है.

NATIONAL : देर तक बालकनी में खड़ा रहा, बार- बार सोचा फिर कूद गया छात्र, पिता ने स्कूल पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

0

चित्रदुर्ग के भरमसागर स्थित डीवीएस रेजिडेंशियल स्कूल में 16 वर्षीय एसएसएलसी छात्र कोट्रेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्र स्कूल भवन से गिरा मिला. पिता ने हॉस्टल वार्डनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है.

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में सोमवार सुबह एक 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई. भरमसागर गांव स्थित एक रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ने वाले एसएसएलसी छात्र कोट्रेश की स्कूल भवन से गिरने के बाद मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:14 बजे की बताई जा रही है. छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र के गिरने की पूरी घटना हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. वीडियो में दिखा कि लड़का बालकनी के पास खड़ा काफी देर तक सोचता रहा. 3-4 कोशिश के बाद वह एकाएक छत से कूद जाता है. नजारा भयानक था.

कोट्रेश मूल रूप से करियन्ननहल्ली गांव का रहने वाला था. उसके पिता गुरुलिंगैया ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने 15 फरवरी को हॉस्टल वार्डन दीपा और नागराज द्वारा कथित उत्पीड़न की शिकायत की थी. पिता का कहना है कि उन्होंने इस बारे में स्कूल प्राचार्य को भी अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई या आंतरिक जांच शुरू नहीं की गई.

परिजनों का आरोप है कि कथित प्रताड़ना के कारण छात्र मानसिक रूप से परेशान था. पिता ने वार्डनों, प्राचार्य और स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें सूचित नहीं किया गया और छात्र को स्कूल स्टाफ द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया.

यह मामला भरमसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पुलिस ने बताया कि औपचारिक एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है.अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल छात्र की मौत ने क्षेत्र में गहरा दुख और सवाल खड़े कर दिए हैं.

SPORTS : ‘बाबर आजम को बाहर निकालो टीम से’, पाकिस्तान की हार के बाद इन खिलाड़ियों ने की मांग

0

पाकिस्तान की टी20 विश्व कप के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से 61 रन की हार के बाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. देश के कई पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें भी टीम से बाहर करने की मांग की है.

पूर्व कप्तान बाबर, शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जैसे अनुभव खिलाड़ी रविवार रात कोलंबो में खेले गए एकतरफा मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (40 गेंदों में 77 रन) ने पाकिस्तानी गेंदबाजी की जमकर धुलाई की. दूसरी तरफ भारत के तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज बगलें झांकते हुए नजर आए.

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा, ‘‘अगर यह मेरे हाथ में होता तो मैं बाबर, शादाब और शाहीन को दोबारा टी20 टीम में नहीं चुनता. उन्हें पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के कई मौके मिले हैं, लेकिन कल वे फिर से नाकाम रहे.’’अफरीदी ने कहा कि अब इस टी20 प्रारूप में युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का समय आ गया है. शाहीन ने दो ओवर में 31 रन लुटाए वहीं बाबर को अक्षर पटेल ने पांच रन पर आउट किया.

पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद हार पर विस्तार से बोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम दबाव में आने पर चुनौती पेश करने में नाकाम रही है.मियांदाद ने कहा, ‘‘भाई बड़े मैचों में ही खिलाड़ियों को अपना जज्बा दिखाना होता है. हमारे खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाए.’’

बाबर का हमेशा समर्थन करने वाले एक अन्य पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने भी कहा कि इस करारी हार के बाद बाबर और शाहीन का टी20 करियर समाप्त हो जाना चाहिए.यूसुफ ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘‘शाहीन, बाबर और शादाब का करियर अवसान पर है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं.’’

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एबीपी न्यूज पर बाबर के सुपरस्टार दर्जे का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, ‘‘आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आजम) को सुपरस्टार बना दिया है जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता. पिछले 15-20 वर्षों से कोई सुधार नहीं हुआ है. स्थिति की दुखद सच्चाई यह है कि एक समय हम भारत को कड़ी चुनौती देते थे, लेकिन आज हम उन्हें हराने का सपना भी नहीं देख सकते.’’

बाबर के मुखर आलोचक रहे अहमद शहजाद ने एक्स पर लिखा, ‘‘बाबर एक बार फिर सस्ते में चला गया. शायद इस प्रारूप में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए यह उसके पास आखिरी मौका था.’’

इस हार से पाकिस्तान का क्रिकेट समुदाय निराश है और सोशल मीडिया पर लोग टीम का मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि शायद पाकिस्तान सरकार को बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार की अपील का पालन करना चाहिए था. कई क्रिकेट प्रेमियों ने पोस्ट किया, ‘‘अगर हमने बहिष्कार जारी रखा होता तो बेहतर होता.’’

पूर्व कप्तान मोइन खान ने कहा कि अब यह स्वीकार करने का वक्त आ गया है कि भारत इस समय किसी भी प्रारूप में पाकिस्तान से कहीं बेहतर टीम है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार हमारी उम्मीदें फिर से जाग उठीं थी लेकिन एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर मेरे मन में हमेशा यह आशंका बनी रहती है कि भारतीय खिलाड़ी सबसे महत्वपूर्ण मौके पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे.’’

मियांदाद ने शाहीन शाह अफरीदी के रूप में केवल एक तेज गेंदबाज के साथ खेलने की पाकिस्तान की रणनीति पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘‘फहीम अशरफ से गेंदबाजी क्यों नहीं करवाई गई. छह स्पिनरों के साथ उतरने का क्या मतलब है.’’

पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि अमेरिका और नीदरलैंड के खिलाफ दो लीग मैचों में जीत से मैच से पहले पाकिस्तान का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था.

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार मैच से उम्मीद लगाए जाने के पीछे ठोस कारण थे. टीम टी20 क्रिकेट की जरूरतों के अनुरूप ढलती हुई लग रही थी और कोच माइक हेसन और कप्तान सलमान अली आगा के मार्गदर्शन में सहज दिख रही थी. लेकिन हमेशा की तरह हम यह भूल गए कि भारतीय टीम वास्तव में कितनी बेहतरीन है.’’

लतीफ ने कहा, ‘‘वह (भारत) बड़े मैचों की टीम है और हर खिलाड़ी अपनी भूमिका अच्छी तरह से समझता है. दुर्भाग्य से कल का मैच देखकर यह स्पष्ट हो गया कि हमारी सारी रणनीति गलत थी.’’

GUJARAT : शादी में खाने की चल रही थी तैयारी, तभी मंडप में पहुंच गए 2 शेर

0

गुजरात के जूनागढ़ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. जहां दो शेर शादी के मंडप में पहुंच गए और खाने वाले स्थल पर इधर-उधर टहलने के बाद जंगल की तरफ लौट गए.ज़रा सोचिए किसी घर में समारोह और मेहमानों को खाना खिलाने की पूरी तैयारी हो चुकी हो, तभी वहां अचानक शेर आ पहुंचे तो कैसा माहौल होगा? कुछ ऐसा ही वाकया जूनागढ़ के पास प्लासवा गांव में देखने को मिला. जहां एक शादी पार्टी के प्लॉट में समारोह के लिए खाने के टेबल सजाए गए थे. मेहमान एकत्रित थे, तभी वहां 2 शेर आ गए.

हालांकि, जब शेर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था. समारोह में पहुंचने के बाद दोनों शेर मंडप के नीचे इधर-उधर चक्कर लगाते दिखाए दिए. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो भोजन की तलाश में थें, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर आखिरकार जंगल की ओर लौट गए.गनीमत यह रही कि जिस वक्त दोनों शेर वहां पहुंचे, वहां कोई मौजूद नहीं था. यदि मेहमान मौजूद होते तो अफरा-तफरी मच सकती थी. लोगों की सांसें अटक जातीं और माहौल डर में बदल जाता. इस वीडियो के बारे में वन अधिकारी का बयान भी आया है. अधिकारी ने बताया कि घटना एक शादी-समारोह के खाने वाले स्थल का था.

दोनों शेर नहीं, शेरनियां थीं. देर रात जब वो मंडप में पहुंची तो कोई नहीं था. इस लिए चिंता की बात नहीं. ये गिरनारी ग्रुप है जो इस विस्तार में घूमता है. फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वन क्षेत्र के नजदीकी गांवों में इस तरह की घटनाएं लोगों को सतर्क रहने की याद दिलाती हैं.

- Advertisement -

News of the Day