Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 946

Sex racket exposed: नौकरी का झांसा देकर लड़कियों से देह-व्यापार करवाते थे पति-पत्नी, महाकुंभ गए तो पीछे से फूट गया पाप का घड़ा

0

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा (Sex racket exposed) किया। दरअसल, पटना पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर तीन युवतियों को मुक्त करवाया है। बताया जा रहा है कि इस सेक्स रैकेट को एक पति-पत्नी चलाते थे। वह नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को लेकर आते थे और फिर उनको होटलों में भेजकर धंधा करवाते थे।

पिछले 2 महीनों से दंपति के कब्जे में थी लड़कियां 

जानकारी के मुताबिक, मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने छापेमारी कर एक नाबालिग समेत 3 लड़कियों को मुक्त करवाया है। ये लड़कियां घर से भागी हुई थीं और पिछले दो महीनों से दंपति के कब्जे में थी। एक लड़की कदमकुआं, दूसरी मधेपुरा और तीसरी आरा की रहने वाली है। इनसे जबरदस्ती देह-व्यापार कराया जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने पटना के खासमहल में छापेमारी की। इस दौरान तीन लड़कियों को मुक्त करवाया है। हालांकि, पुलिस इस दौरान गैंग के सरगना आदित्य आनंद उर्फ अमन और उसकी पत्नी को पकड़ नहीं सकी, क्योंकि वह पहले से ही फरार हो गए थे।

जल्द ही आरोपी पति-पत्नी को किया जाएगा गिरफ्तार-  थानाध्यक्ष 

कदमकुआं के थानाध्यक्ष राजीव कुमार (Bihar Police) ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि दोनों पति-पत्नी महाकुंभ स्नान के लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश कर रही है और जल्द ही आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक युवती ने बताया कि वह दिसंबर में अपने घर से भागकर पटना जंक्शन आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आदित्य आनंद से हुई। उसने नौकरी का झांसा देकर उसको खासमहल स्थित फ्लैट पर चलने के लिए कहा और फिर जबरदस्ती उसे देह-व्यापार के दलदल में धकेल दिया। पति-पत्नी जब महाकुंभ  गए तो बंधक बनी एक नाबालिग ने किसी तरह अपने घरवालों को फोन करके पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस द्वारा खासमहल में छापेमारी की गई और तीनों लड़कियों को मुक्त करवाया गया।

Punjab में बिजली विभाग लगा रहा जनता को चूना! होश उड़ा देगी ये खबर

0

फिरोजपुर शहर में बिजली बोर्ड विभाग द्वारा जनता और बिजली बोर्ड विभाग को चूना लगाने के लिए एक नया तरीका निकाला गया है और शहर में जहां कहीं भी लंबे समय से मकान बंद पड़े हुए हैं उनके बिजली मीटरों में और घरों की तारें लगा कर कथित मिली भगत से बिजली की चोरी करवाई जा रही है और यह मामला बिजली बोर्ड के उच्च अधिकारियों के नोटिस में आने के बावजूद भी यह घोटाला करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। यह आरोप लगाते हुए फिरोजपुर शहर के व्यापारी अशोक कुमार अग्रवाल और सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेमशील बाजार लोहारा फिरोजपुर शहर ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला पीरावाला में एक खस्ता हालत में मकान खरीदा था जिसमें कुंदन लाल के नाम पर बिजली का मीटर अकाउंट नंबर 300842356 लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह घर जुलाई 2023 में खरीदा था और तब इसके सारे बिल क्लियर कर दिए थे और उसके बाद उन्होंने कभी भी बिजली का प्रयोग नहीं किया और तब से यह घर बंद पड़ा हुआ था।

11 नवंबर 2024 को 9860 रुपए का यह बिल भरना पड़ा
उन्होंने बताया कि अचानक उन्हें नवंबर 2024 में बिजली बोर्ड विभाग की ओर से 9860 रुपए का बिल भेज दिया गया मगर उन्होंने लिखित तौर पर एस.डी.ओ. सब डिवीजन फिरोजपुर सिटी और अन्य उच्च अधिकारियों को मेल भेज कर और मिलकर बताया कि उनका यह घर बंद पड़ा है और उन्होंने कभी भी इस घर में बिजली की खपत नहीं की, मगर अधिकारियों के मजबूर करने पर उनको 11 नवंबर 2024 को 9860 रुपए का यह बिल भरना पड़ा। अशोक कुमार और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी ओर से अधिकारियों से मांग की गई कि जब इस घर में बिजली चलाई ही नहीं तो उनका बिल कैसे आ गया। इस बात की जांच की जाए तो एस.डी.ओ. की ओर से जांच करने के लिए अपने किसी कर्मचारी को भेजा गया जिसने जाकर देखा कि जिस बक्से में यह मीटर लगा हुआ था वहां पर यह मीटर नहीं था और यह मीटर उसके साथ वाले बक्से में लगाया हुआ था जिसमें से किसी और के घर की तारें लगी हुई थी। अशोक कुमार ने बताया कि इसके बाद इनफोर्समैंट के एक्सियन इंजीनियर तेजिंदरपाल सिंह भी वहां पर पहुंचे जिन्होंने चेकिंग करके अपनी सारी रिपोर्ट दी मगर इसके बावजूद भी बिजली बोर्ड फिरोजपुर के अधिकारियों ने दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।

बिजली की सप्लाई किसी और को देकर किया बड़ा धोखा
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा बिजली बोर्ड विभाग को बिजली कब यह कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने के लिए प्रार्थना की गई और विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पहले 4500 रुपए और जमा करवाओ उसके बाद यह मीटर डिस्कनेक्ट किया जाएगा उन्होंने तो 2 दिसंबर 2024 को 4500 और भरने के बाद उनका यह मीटर डिस्कनेक्ट किया गया है। उन्होंने हैरानी प्रकट करते हुए कहा के यह मामला चीफ इंजीनियर तक पहुंचने के बावजूद भी आज तक उन्हें यह नहीं बताया गया कि उनका मीटर किस अधिकारी के आदेश पर बिना बताए साथ वाले बक्से में शिफ्ट किया गया था और उसे मीटर में किस घर की तारें लगाकर उससे बिजली दी जा रही थी। अशोक कुमार और उनके भाई ने बताया कि फिरोजपुर में ऐसी बहुत सी घटनाएं हो चुकी है और जिस एरिया में भी कोई मकान बंद पड़ा हुआ है तो एक षड्यंत्र के तहत उस मीटर से बिजली की सप्लाई किसी और लोगों को देकर लोगों के साथ बहुत बड़ा धोखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक उनकी शिकायत पर कार्रवाई न होना यह दर्शाता है कि इस बहुत बड़े घोटाले में बहुत बड़े-बड़े अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब वह इस मामले की जांच करवाने के लिए पंजाब पुलिस और विजिलैंस पंजाब के पास शिकायत करेंगे और अगर फिर भी इंसाफ नहीं मिला तो पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा आएंगे।

दूसरी और अपराध एवं भ्रष्टाचार निवारण परिषद के पंजाब प्रधान यशपाल ग्रोवर ने जारी प्रेस अभियान में फिरोजपुर के बिजली बोर्ड विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकारियों का लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई करवाने की और कोई ध्यान नहीं है। शहर में लोगों के घरों के बाहर लगे हुए मीटरों के बक्से खुले पड़े हैं और जहां पर मीटर इंस्टॉल किए गए हैं वह बक्से टूटे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि शहर के हर गली मोहल्ले में जगह-जगह पर बिजली की तारे लटक रही है, बिजली मीटर की रीडिंग लेने आए बिजली कर्मचारियों की यह ड्यूटी बनती है कि वह मीटर की रीडिंग लेने उपरांत उस मीटर के बक्से को बंद करके ताला लगाए और जहां पर मीटर इंस्टॉल किए गए हैं वहां पर बाकायदा चेक करें कि क्या कहीं बिजली चोरी की कोई घटनाए तो नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था सभी गली मुहललो और बाजारों की फोटोग्राफी करके इस मामले को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तक ले जाएगी ।

“पंजाब 95” की रिलीज को लेकर Diljit Dosanjh ने Live होकर कही ये बड़ी बात

0

मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन्हें चाहने वाले लोग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलते हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या अनगिनत है।  आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने ‘Dil-luminati के भारत दौरे के बाद, वह फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। लेकिन उनकी नई फिल्म ‘पंजाब 95’ जो 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, अब किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब गायक का बयान सामने आया है।

दरअसल, दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर  प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। जब गायक से पूछा गया कि ‘पंजाब 95’ कब रिलीज होगी तो उन्होंने कहा कि यह तभी रिलीज होगी जब महाराज कृपा  करेंगे, लेकिन फिल्म बिना किसी कट के रिलीज होगी। मैं इस फिल्म के पक्ष में नहीं हूं क्योंकि इसमें कुछ कट्स हैं। मैं इस फिल्म का समर्थन तभी करूंगा जब यह बिना किसी कट के चलेगी।

आपको बता दें कि फिल्म ‘पंजाब 95’ पंजाबी मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की बायोपिक है। इस रोल के लिए दिलजीत ने काफी मेहनत भी की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी दिखाई थी, लेकिन उनके प्रशंसक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख सकेंगे।

 

बांग्लादेश को भारत के बयान पर लगी मिर्ची, कहा- मोदी सरकार की ‘अप्रत्याशित और अनुचित’

0

बांग्लादेश  (Bangladesh) के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान (Sheikh Mujibur Rahman) के आवास को ध्वस्त किए जाने को देश का आंतरिक मामला बताते हुए अंतरिम सरकार ने रविवार को कहा कि इस घटना पर भारत की टिप्पणी ‘अप्रत्याशित और अनुचित’ थी। बांग्लादेश में बुधवार रात से हिंसा भड़की हुई है, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारियों ने ढाका में शेख मुजीबुर रहमान के 32 धानमंडी स्थित आवास में आग लगा दी। रहमान ने इस आवास से ही देश के मुक्ति संग्राम का नेतृत्व किया था, जिसे बाद में एक स्मारक के रूप में बदल दिया गया था। इसी ऐतिहासिक आवास से रहमान ने 1971 में पाकिस्तान से बांग्लादेश की स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

भारत ने ऐतिहासिक आवास को ध्वस्त किये जाने पर बृहस्पतिवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि ‘बर्बरता की इस घटना’ की कड़ी निंदा की जानी चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था, ‘‘यह खेदजनक है कि शेख मुजीबुर रहमान का ऐतिहासिक आवास पांच फरवरी को नष्ट कर दिया गया। यह आवास कब्जे और उत्पीड़न की ताकतों के खिलाफ बांग्लादेश के लोगों के वीर प्रतिरोध का प्रतीक था। जो लोग बांग्ला पहचान और गौरव को संबल प्रदान करने वाले स्वतंत्रता संग्राम को महत्व देते हैं, वे सभी बांग्लादेश की राष्ट्रीय चेतना के लिए इस निवास के महत्व से परिचित हैं।”

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस के अनुसार, भारत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि धानमंडी 32 की घटना देश के आंतरिक मामलों से संबंधित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रफीकुल आलम ने कहा, ‘‘इस मामले पर छह फरवरी 2025 को जारी भारत के विदेश मंत्रालय का बयान अंतरिम सरकार के ध्यान में आया है। बांग्लादेश के आंतरिक मामलों पर भारत के विदेश मंत्रालय की ऐसी टिप्पणी अनुचित है।” उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश किसी भी राज्य के आंतरिक मामलों पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी नहीं करता है और वह अन्य देशों से भी इसी तरह के आचरण की अपेक्षा करता है।”

अलीराजपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाईकों में हुई जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, यहां पर दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई और दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भेजा गया। यह घटना अलीराजपुर जिले के आम्बुआ मार्ग पर स्थित राही पेट्रोल पंप के पास की है।

देर रात को यह घटना हुई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बैसाखी पर ननकाना साहिब जाने वाले श्रद्धालु जरा ध्यान दें…

0

बैसाखी पर ननकाना साहिब और पंजा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। इन धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को 20 फरवरी तक अपने पासपोर्ट भाई मरदाना यात्रा समिति के पास जमा कराने होंगे। उक्त जानकारी देते हुए जगजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस बार यह जत्था 11 अप्रैल को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाएगा और 20 अप्रैल को भारत लौटेगा।

सबसे पहले पंजा साहिब में बैसाखी मनाई जाएगी और उसके बाद यह जत्था ननकाना साहिब जाएगा और ननकाना साहिब से सच्चा सौदा गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने के बाद करतारपुर साहिब के लिए रवाना होगा और 2 दिन तक करतारपुर साहिब के दर्शन करने के बाद यह जत्था वापस लाहौर लौटेगा। यह जत्था यहां दो दिन रुकेगा और श्री गुरु रामदास जी की जन्मस्थली शहीद सिंह सिंघनिया का दौरा करेगा, जिसके बाद यह 20 अप्रैल को भारत लौटेगा। यह जत्था यहां दो दिन रुकेगा और श्री गुरु रामदास जी की जन्मस्थली का दर्शन करेगा, जिसके बाद यह 20 अप्रैल को भारत लौटेगा।

महंगाई से परेशान आम जनता, हवाई सफर से लेकर बाल कटवाने तक सब हुआ महंगा

0

बिजनेस डेस्कः चीन में महंगाई एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। हवाई सफर से लेकर फिल्मों की टिकट और यहां तक कि बाल कटवाने तक के दाम बढ़ गए हैं। खाने-पीने की चीजों पर भी महंगाई का असर दिख रहा है। इसका कारण चीन में छुट्टियों को बताया जा रहा है।

पिछले अगस्त के बाद चीन में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है, जब महंगाई बढ़ी है। दरअसल लोगों ने नए साल की छुट्टियों में जमकर खरीदारी की जिससे कीमतें बढ़ीं लेकिन देश में अभी भी महंगाई कम रहने का दबाव बना हुआ है। चीन में नए साल का फेस्टिवल 28 जनवरी से 4 फरवरी तक चला था। चीन में इसे लूनर न्यू ईयर के नाम से जाना जाता है।

 

फरीदाबाद में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं 3 गाड़ियां…कई लोग घायल

0

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में पल्ला कट के पास दिल्ली- मुंबई -वडोदरा एक्सप्रेसवे पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। तीनों ही गाड़ियां एक तरफ जा रही था। गाड़ियों में सवार कई लोगों को चोट आई है। जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से सभी वाहनों को हाईवे से हटाया। इनोवा कार के ड्राइवर को ज्यादा चोटें लगी है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा आज सुबह करीब 4 बजे का बताया जा रहा है। दिल्ली की तरफ जाते समय हुआ। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है। तेज रफ्तार के चलते तीनों गाड़ियां एक दूसरे से टकराई है। एक गाड़ी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली की बताई जा रही हैं, जो पलवल से दिल्ली की ओर जा रही थीं। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश की एक इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अन्य दो गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि इनोवा कार के ड्राइवर को ज्यादा चोटें लगी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगाने का लग रहा है। लेकिन वास्तविक वजह घायलों से पूछताछ और जांच के बाद स्पष्ट होगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया।

Haryana: झज्जर में बेटे का अत्याचार सह न पाई मां, मामला जान आपके भी पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

0

झज्जर के एक गांव में एक बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग मां के साथ बुरी तरह अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बेटे द्वारा खाट में पड़ी अपनी बुजुर्ग मां को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो पुराना बताया जाता है। लेकिन बुजुर्ग महिला के दम तोड़ने के बाद महिला के मायके वाले यहां गांव पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

उधर पुलिस के सामने बेटे ने बुजुर्ग महिला की मौत बीमारी से होने की बात कही है। मामले की सच्चाई क्या है इसका पता लगाने के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की सच्चाई का पता चलने की बात पुलिस द्वारा कही गई है। लेकिन पुलिस इस घटना को लेकर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से साफ बचती नजर आई।

प्रताड़ना के चलते हुई महिला की मौत 

मृतका महिला के भतीजे और भाभी ने सीधे रूप से उसके बेटे और बहू को मौत का जिम्मेवार ठहराया है। उनका कहना है कि बुजुर्ग महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था और उन्हें पूरी तरह से आशंका है कि बुजुर्ग महिला की मौत प्रताड़ना के चलते ही हुई है। भाभी का कहना था कि महिला ने अपने मायके वाली जमीन अपने भाई के नाम वापिस उतरवा दी थी। उसी को लेकर ही मृतका के बेटे और उसकी बहू उसके साथ मारपीट करते थे।

Tohana: भंडारे की पर्ची काटने के बहाने घर में आया चोर, फिर कर दिया ये कांड

0

चोरों चोरी करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला टोहाना के राजनगर से सामने आया है जहां आरोपी लंगर की पर्ची काटने के बहाने घर में आया और घर से हजारों रुपए की कीमत का मोबाइल चोरी करके भाग गया। चोरी की यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें आरोपी मोबाइल चोरी करने के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित  ने मामले की लिखित शिकायत शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजनगर निवासी रेनू ने बताया कि वह टोहाना की रहने वाली है तथा घरेलू कार्य करती है। 4 फरवरी को उसके पति अपने काम पर गए हुए थे तो वह अपने जुड़वां बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उसने बताया कि वह घर के आंगन में जब  बच्चों को दवाई दे रही थी, तभी एक नौजवान लड़का आया। जिसने कहा कि बहन जी हमें भंडारा लगाना है, कुछ दान पुण्य कर दीजिए। जब वह कमरे से पैसे लेने गई तो आरोपी उसका मोबाइल चुरा कर ले गया। उसने बताया कि आरोपी गांव जमालपुर का रहने वाला दिनेश कुमार है, जो सीसीटीवी में भी कैद हुआ है।

शिकायतकर्ता रेनू ने कहा कि वह कई दिनों तक अपने मोबाइल की तलाश करते रही, लेकिन जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने शिकायत पुलिस को दी। उसने पुलिस को शिकायत देकर मोबाइल बरामद करने व दिनेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दिनेश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -