Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 947

Apple ने दिया बड़ा सरप्राइज, अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है सबसे सस्ता फोन

0

Apple अपने ग्राहकों को एक बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार है। अब तक यह माना जा रहा था कि कंपनी इस साल का बजट आईफोन मार्च या अप्रैल में लॉन्च करेगी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि Apple अगले हफ्ते ही iPhone SE 4 लॉन्च कर सकती है। यह फोन 2022 में आए iPhone SE 3 का उत्तराधिकारी होगा। आइए जानते हैं कि नए iPhone SE 4 में क्या खास हो सकता है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

कब और कैसे हो सकता है लॉन्च?

Apple ने आम तौर पर अपने बजट iPhone को मार्च या अप्रैल के बीच लॉन्च किया है, लेकिन इस बार कंपनी ने प्लान बदलते हुए iPhone SE 4 को अगले हफ्ते लॉन्च करने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple बिना किसी बड़े इवेंट के इसे लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपनी वेबसाइट पर प्रेस रिलीज के जरिए इसका ऐलान कर सकती है। 11 फरवरी को Apple अपने नए PowerBeats Pro 2 इयरबड्स लॉन्च करने वाली है, और माना जा रहा है कि उसी दिन iPhone SE 4 की लॉन्चिंग भी हो सकती है। यह फोन खासकर उन यूज़र्स के लिए है जो सस्ते iPhone के इंतजार में थे।

iPhone SE 4 के संभावित फीचर्स

iPhone SE 4 को लेकर अब तक जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक इसमें कई बदलाव किए गए हैं। इस बार iPhone SE 4 का डिज़ाइन भी काफी अलग होगा। पहले वाले iPhone SE 3 में टच आईडी और 4.7 इंच का डिस्प्ले था, लेकिन नए SE 4 में आधुनिक डिज़ाइन और बड़े डिस्प्ले की उम्मीद है।

डिज़ाइन और डिस्प्ले: iPhone SE 4 में 6.06 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो iPhone 14 के डिज़ाइन जैसा हो सकता है। यह iPhone के स्टाइल को और भी आकर्षक बना सकता है। इसके अलावा इसमें फेस आईडी भी मिल सकती है, जो पुराने SE मॉडल में नहीं था।

पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, कागजों पर खुद को मृत दिखाकर वर्षों से चल रहा था फरार

वर्षों से पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जयदेव उर्फ देव कागजों पर खुद को मृत दिखाकर नई पहचान के साथ छिपकर रह रहा था। पुलिस के  अनुसार, जयदेव के खिलाफ 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। ये मामले आगरा के शाहगंज, एतमादुद्दौला और अछनेरा थानों में दर्ज थे।

कैसे बचा था आरोपी?
जयदेव ने पुलिस और अदालतों से बचने के लिए खुद को कागजों पर मृत घोषित कर दिया था। इससे वह अदालत में पेश होने और आगे की जांच से बच गया था। फिर उसने सोनिगा गांव में बदलकर अपनी पहचान बनाई और वहां रहकर पुलिस की नजरों से दूर छिपा रहा।

पुलिस ने कैसे पकड़ा आरोपी?
पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली और फिर अछनेरा थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जयदेव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।

दिल्ली में हार के बाद पंजाब में AAP हाईकमान Alert!, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

0

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की हुई हार के बाद पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा पंजाब में आप के 30 विद्यायकों के कांग्रेस के संपर्क में होने का दावा करने के बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। इस श्रृंखला में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब में आप के सभी विद्यायकों और मंत्रियों को दिल्ली मीटिंग के लिए बुलाया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाइकमान की ओर से भेजे गए संदेश में सभी मंत्रियों और विधायकों को अपने पहले से निर्धारित सारे प्रोग्राम स्थगित करके कपूरथला हाउस में होने वाली मीटिंग में पहुंचने के लिए कहा गया है।

बताया जा रहा है कि पंजाब में विरोधी पार्टियों द्वारा मध्यावधि चुनाव होने के दावों के बीच केजरीवाल ने अपना ध्यान पूरी तरह से अब पंजाब की राजनीति में केंद्रित कर लिया है ताकि आप सरकार राज्य में 2027 तक अपना कार्यकाल पूरा करने के साथ दोबारा भी सत्ता हासिल कर सके।

पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

0

दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना पुराना शाला की पुलिस ने आज गोपनीय सूचना के आधार पर दो व्यक्तियों को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख पुराना शाला मोहन लाल ने बताया कि जांच अधिकारी सलिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे।

जब पुराना शाला अड्डा में मौजूद था, तो काउंटर इंटेलिजेंस गुरदासपुर समेत स्पेशल ब्रांच पुलिस पार्टी की तरफ से फोन आया कि गांव भट्टिया पक्का रोड के नजदीक गन्ने के खेत के पास दो युवक नशीले पदार्थों को फेंकते हुए काबू किए गए हैं। जांच टीम समेत पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर इन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। और जब जांच की गई तो इन युवकों के पास से गन्ने के खेत में फेंके गए दो लिफाफे बरामद कर उनकी जांच की गई, जिसमें कुल 01 किलो 500 ग्राम अफीम थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धरिंदर शाह पुत्र उपिंदर शाह व बबलू यादव पुत्र गगनदेव राय निवासीगण हरपुर कलां थाना मेजर गंज जिला सीतामढ़ी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘दिल्ली की जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति के युग को समाप्त किया’, पीएम मोदी ने केजरीवाल पर कसा तंज

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने यमुना मैया के जयकारे से की और दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली ने दिल खोलकर हमें अपना प्यार और समर्थन दिया।

दिल्ली ने दिल खोलकर हमें अपना प्यार दिया- पीएम मोदी 
पीएम मोदी ने कहा, “मैंने दिल्ली से अपील की थी कि 21वीं सदी में बीजेपी को सेवा का अवसर दिया जाए और दिल्ली को एक विकसित भारत की राजधानी बनाने के लिए बीजेपी को मौका दिया जाए। दिल्लीवासियों ने मुझे भरोसा किया, इसके लिए मैं उनका सिर झुकाकर आभार व्यक्त करता हूं। दिल्ली ने दिल खोलकर हमें अपना प्यार और समर्थन दिया।” प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में दिल्ली की जनता का आभार जताया और कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को और अधिक समृद्ध और विकसित बनाएगी।

डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के मामले में बड़ी खबर, जांच कमेटी ने की कार्रवाई

0

गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर में संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वाली घटना के बाद पंजाब की जनता में काफी रोष है और पंजाब का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। वहीं इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र सरकार द्वारा 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था।

इस कमेटी में पंजाब से पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के अलावा राज्यसभा सांसद बृज लाल, लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.सी. मोर्चा, गुरु प्रकाश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता, असीम अरुण मंत्री यू.पी. सरकार और श्रीमती बंतो देवी कटारिया अंबाला भी शामिल है। उनके द्वारा अमृतसर का विशेष दौरा कर रिपोर्ट भाजपा राष्ट्रीय प्रधान जे.पी. नड्डा जी को सौंपी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि 6 सदस्यीय समिति द्वारा 6 सदस्यीय समिति द्वारा केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग की गई।

नेपाल से महाकुंभ जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त

0

पश्चिमी नेपाल से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही एक बस रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 40 तीर्थयात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना काठमांडू से 500 किलोमीटर पश्चिम में सुरखेत जिले के भेरीगंगा नगर पालिका के बाबई क्षेत्र में शाम साढ़े पांच बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब करनाली जिले के सुरखेत से एक बस में सवार होकर 40 यात्री महाकुंभ जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ पुलिस कर्मियों ने दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य किया और घायलों को इलाज के लिए कोहलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि इनमें से छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एयरपोर्ट पर उतरते ही हो गया डिपोर्ट, महिला ने ट्रैवल एजेंट का अपहरण कर …

0

पंजाब के लुधियाना जिले के मुलनपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके साथियों ने एक ट्रैवल एजेंट का अपहरण किया और उसे बुरी तरह पीटा। महिला का आरोप था कि एजेंट ने उसके भतीजे के लिए रूस का वीजा बनवाया था, लेकिन एयरपोर्ट पर उसे डिपोर्ट कर दिया गया। इस गुस्से में आकर महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट को अपहरण किया और 3 लाख रुपए की मांग की।

गुस्से में पूरा परिवार 
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जसवीर कौर नाम की महिला के भतीजे अमृतपाल सिंह को एजेंट लोविंदर सिंह ने रूस का वीजा बनवाया था। लेकिन जब वह रूस के एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो उसे वापस भारत भेज दिया गया। इससे महिला और उसके परिवार में गुस्सा फैल गया। फिर महिला ने एजेंट से दूसरे वीजा के बहाने मुलाकात की और उसे मुलनपुर गांव में ले जाकर उसका अपहरण कर लिया।

एजेंट से 3 लाख रुपए की मांग की
महिला और उसके साथियों ने अपहरण के बाद एजेंट से 3 लाख रुपए की मांग की, जो पहले उन्होंने वीजा बनाने के लिए मांगे थे। इस घटना की शिकायत पुलिस में की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जसवीर कौर, राजू, बंटी, गुरबाज सिंह, कमलजीत कौर और मेवा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

क्या बोला आरोपी? 
पूरे मामले में आरोपियों का कहना था कि महिला अपने भतीजे के डिपोर्ट होने से नाराज थी और इसी वजह से उसने एजेंट से पैसे वसूलने की योजना बनाई। अब पुलिस इस अपहरण और मारपीट के मामले में कार्रवाई कर रही है।

बाजार में मिलने वाली नकली दवाओं की पहचान कैसे करें? ये ट्रिक बताएगी दवा असली है या नकली

0

भारत अपनी सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयों का निर्यात अमेरिका/ईयू को करता है क्योंकि वहां नियम सख्त हैं। सबसे खराब गुणवत्ता वाली दवाइयां भारत में ही रहती हैं। खासकर देश के दूरदराज के इलाकों में दूषित और नकली दवाइयां एक समस्या हैं। अच्छी बात यह है कि खाने की तरह, दवा को पलटकर लेबल पढ़ने से आपको इसकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता के बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है।

वैसे स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान डॉक्टर की सलाह से ही होना चाहिए और दवाओं का सेवन बिना डॉक्टर की मंजूरी के करना कभी भी सुरक्षित नहीं होता है। खुद से दवाएं खरीदने और उनका सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं जिनमें नकली दवाओं का सेवन भी शामिल है। इसलिए दवाइयों को लेकर पूरी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

नकली दवाओं से बचाव के उपाय: 

दवाई खरीदने के बाद बिल जरुर लें: जब भी आप दवाई खरीदने के लिए किसी मेडिकल स्टोर पर जाएं तो दवाई खरीदने के बाद प्रिंटेड बिल जरुर मांगें। यदि दुकान रजिस्टर्ड हुई तो वे पक्का बिल देने से संकोच नहीं करेंगे। यदि वे मेडिकल स्टोर पर नकली दवाइयां बेच रहे होंगे तो दुकानदार पक्का बिल देने से टाल-मटोल करके बचने की कोशिश करेंगे।

Hamirpur: 19 फरवरी को बाबा बालक नाथ मंदिर में लगेगा मेला

देश-विदेश में विख्यात करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा के प्रतीक उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 19 फरवरी को ब्रह्मलीन महंत शिवगिरी जी महाराज की 21वीं बरसी पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान संत और महंत विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। हिमाचल के प्रसिद्ध गायक करनैल राणा, अभिषेक सोनी और सतगुरु भजन मंडली होशियारपुर व अन्य गायक बाबा जी का गुणगान करेंगे।

19 फरवरी को सुबह 10 बजे संत समाज की मौजूदगी में ध्वजारोहण की रस्म अदा करने के बाद बाबा जी की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भक्तों के लिए बैठने, रहने और खाने का विशेष प्रबंध रहेगा। पूरा दिन भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी दियोटसिद्ध मंदिर के गद्दीनशीन महंत राजेंद्र गिरि महाराज ने दी।

- Advertisement -