Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 950

Mumbai से अहमदाबाद के बीच Bullet Train का काम जोरों-शोरों से जारी

देश में हाई स्पीड रेल का सपना सच होने जा रहा है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। यह परियोजना गुजरात और महाराष्ट्र के बीच शुरू की जा रही है जिसमें अब तक गुजरात में अधिकांश काम पूरा हो चुका है। आइए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से।

PunjabKesari

बुलेट ट्रेन का बजट और रूट

मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन का रूट लगभग 508 किलोमीटर लंबा होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.1 लाख करोड़ रुपये है। इसे बनाने की जिम्मेदारी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) को दी गई है। इस परियोजना की नींव 14 सितंबर 2017 को जापान और भारतीय प्रधानमंत्री ने मिलकर रखी थी।

बुलेट ट्रेन के 12 स्टॉपेज

बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद तक 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों में मुंबई, ठाणे, विरार, बायसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। फिलहाल अहमदाबाद से मुंबई जाने में 7-8 घंटे का समय लगता है लेकिन बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद यह सफर महज 3 घंटे में तय किया जा सकेगा।

बुलेट ट्रेन का काम कितना हुआ है?

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से चल रहा है। 11 जनवरी 2025 तक 253 किलोमीटर वायाडक्ट 290 किलोमीटर गर्डर कास्टिंग और 358 किलोमीटर पियर का काम पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा 13 नदियों और 5 स्टील के पुलों का निर्माण भी किया गया है। महाराष्ट्र में बीकेसी और ठाणे के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जा रही है जिसमें 7 पहाड़ी सुरंगें शामिल हैं जिनमें से 1 सुरंग बन चुकी है।

PunjabKesari

कब तक पूरा होगा काम?

खबरों के मुताबिक बुलेट ट्रेन का काम 2026 तक पूरा होने की संभावना है। हालांकि उद्घाटन की तारीख अभी तक तय नहीं की गई है। इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन दिसंबर 2026 तक है। इसके बाद बुलेट ट्रेन का ट्रायल 2026 में पूरा होगा और उम्मीद की जा रही है कि 2029 तक इसे आम जनता के लिए खोला जा सकेगा।

यह परियोजना न केवल यात्रा को तेज बनाएगी बल्कि भारत में उच्च गति रेल के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

Meta में एक और बड़ी छंटनी की तैयारी, 3600 कर्मचारी की जाएगी नौकरी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta में एक और छंटनी का दौर शुरू होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व में अगले हफ्ते 3,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी है। मेटा ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वह कंपनी के 5% “लोएस्ट परफॉर्मर्स” (सबसे कम प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों) को नौकरी से निकालने वाली है। यानी, जिन कर्मचारियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, वे इस छंटनी की चपेट में आ सकते हैं।

किस-किस देश में होगी छंटनी?
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका समेत कई देशों में यह छंटनी सोमवार सुबह 5 बजे (लोकल टाइम) से शुरू हो जाएगी। हालांकि, जर्मनी, फ्रांस, इटली और नीदरलैंड जैसे देशों में स्थानीय श्रम कानून के कारण छंटनी नहीं की जाएगी। यूरोप, एशिया और अफ्रीका के अन्य देशों में 11 फरवरी से 18 फरवरी के बीच कर्मचारियों को नोटिस भेजा जाएगा।

नए इंजीनियरों की भर्ती जारी रहेगी
छंटनी के बावजूद, मेटा ने अपने कर्मचारियों को एक आंतरिक मेमो में बताया है कि कंपनी मशीन लर्निंग इंजीनियरों की भर्ती तेज़ी से करेगी। पेंग फैन, जो कंपनी के मॉनेटाइजेशन टीम के उपाध्यक्ष हैं, ने कर्मचारियों से अपील की कि वे नए कर्मचारियों के चयन में सहयोग करें, ताकि कंपनी अपनी 2025 की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ सके।

नौकरी की स्थिति में गिरावट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में दिसंबर 2024 में नौकरी के अवसर घटकर तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी JOLTS रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में उपलब्ध नौकरियों की संख्या 8.16 मिलियन से घटकर दिसंबर में 7.60 मिलियन हो गई।

मजदूरी करने वाली मां का सपना हुआ साकार, बेटे IAS मुकेश कुमार मेश्राम ने बिना कोचिंग के UPSC किया क्रैक

0

UPSC की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, लेकिन अगर हिम्मत और मेहनत हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। यह साबित किया है आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम ने। आज वह उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव हैं, और उनकी कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

गांव के स्कूल से शुरू हुई पढ़ाई
मुकेश कुमार मेश्राम का जन्म 26 जून 1967 को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बोरी गांव में हुआ था। उनका बचपन पहाड़ों और प्रकृति के बीच बीता, और यही कारण है कि उन्हें प्रकृति से गहरा लगाव रहा। मुकेश का बचपन साधारण था, लेकिन उनकी पढ़ाई में हमेशा रुचि रही। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के स्कूल से की, फिर इंटरमीडिएट की पढ़ाई बालाघाट के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा IIT रुड़की से की, जो उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

IAS बनने की प्रेरणा
मुकेश कुमार मेश्राम के गांव में बहुत से लोग सरकारी नौकरी जैसे पुलिस, लेखपाल आदि में काम कर रहे थे। जब उन्होंने उन लोगों को गांव में प्रतिष्ठित होते देखा, तो उनका भी मन किया कि वह भी कुछ बड़ा करें और समाज की सेवा के लिए अधिकारी बनें। इसी प्रेरणा से मुकेश ने अपनी पढ़ाई को और भी गंभीरता से लिया और बिना कोचिंग के UPSC की परीक्षा में सफलता प्राप्त की। 1995 में उन्होंने UPSC की परीक्षा को पास किया और आईएएस बने।

मां की मेहनत और संघर्ष
मुकेश कुमार मेश्राम की माता लक्ष्मी बाई एक निरक्षर महिला थीं, लेकिन उन्हें शिक्षा का महत्व बखूबी समझ था। आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर होने के बावजूद, उन्होंने मुकेश की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके लिए उन्हें खेतों में काम करना पड़ा, लेकिन वह हर हाल में चाहती थीं कि उनका बेटा अच्छे से पढ़ाई करे और सफलता प्राप्त करे। मुकेश अपनी मां की मेहनत और संघर्ष को हमेशा याद करते हैं और बताते हैं कि उनकी मां ने बहुत कठिनाईयों के बावजूद उन्हें पढ़ाया और आज वही मेहनत रंग लाई।

मां के अंतिम संस्कार में नहीं गए आईएएस मुकेश
मुकेश कुमार मेश्राम ने 2005 में मऊ जिले के जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया था। उसी दौरान उनकी मां के निधन की सूचना मिली। हालांकि, उस समय मऊ में दंगा हो गया था और मुकेश ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया। उनका मानना था कि एक अधिकारी के रूप में उनकी जिम्मेदारी सबसे पहले आती है। अपनी मां की याद में उन्होंने गांव में लक्ष्मीबाई इंग्लिश एकेडमी नामक स्कूल खोला, ताकि उनकी मां की शिक्षा के प्रति भावना हमेशा जीवित रहे।

प्रतियोगी छात्रों के लिए संदेश
आईएएस मुकेश कुमार मेश्राम ने प्रतियोगी छात्रों को संदेश दिया कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और लगन से काम करने पर कोई भी परीक्षा आसान हो जाती है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि छात्र अपनी एकाग्रता और मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए मेडिटेशन का अभ्यास करें, क्योंकि यह सफलता की दिशा में अहम कदम हो सकता है। मुकेश कुमार मेश्राम की कहानी यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों में भी अगर मेहनत और दृढ़ निश्चय हो, तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा और सफलता हर किसी को प्रेरित करती है।

केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे खुश, लेकिन मोदी सरकार पर आरोपों पर खामोश : राउत

0

शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं। राउत ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर हजारे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘‘जब मोदी के शासन में भ्रष्टाचार हुआ, तब हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार पर हजारे खुश हैं।

देश को लूटा जा रहा है और धन एक ही उद्योगपति के हाथों में जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र कैसे बरकरार रह सकता है? ऐसे समय में हजारे की चुप्पी के पीछे क्या रहस्य हो सकता है।” शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाराष्ट्र और दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में एक समान पैटर्न था। हालांकि, हजारे ने ऐसे मुद्दों पर चुप रहने का विकल्प चुना। हरियाणा में भी ऐसी ही शिकायतें की गईं। ये बिहार चुनावों में भी सामने आएंगी।” उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से चुनावों में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है।

राउत ने दावा किया, ‘‘जीत जोड़-तोड़ और धनबल के जरिए हासिल की जा रही है।” भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया। हारने वालों में प्रमुख नाम नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से केजरीवाल का था।

भारत में लॉन्च हुआ Hyundai Aura Corporate Edition, जानें खासियत

Hyundai Aura का नया Corporate Edition भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.48 लाख रुपए और CNG वेरिएंट की कीमत 8.47 लाख एक्स-शोरूम है। इस गाड़ी का मुकाबला Maruti Dzire, Tata Tigor और Honda Amaze जैसी कारों से होगा।

इंजन

PunjabKesari
Hyundai Aura Corporate Edition के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें पेट्रोल इंजन और CNG इंजन शामिल है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर और 113.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इस एडिशन में 1.2-लीटर CNG इंजन भी दिया गया है। इसमें 69 PS की पावर और 95.2 Nm टॉर्क मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उपलब्ध है।

फीचर्स

PunjabKesariइस एडिशन में 6.75 इंच का टचस्क्रीन ऑडियो सिस्टम, 15-इंच ड्यूल-टोन स्टील व्हील्स, LED DRLs, रियर विंग स्‍पॉयलर, टीपीएमएस, रियर एसी वेंट, रियर सेंटर आर्मरेस्‍ट के साथ कप होल्‍डर दिया गया है। साथ ही गाड़ी में कॉर्पोरेट की बैजिंग भी दी गई है।

Korean स्टाइल चिली गार्लिक नूडल्स, जाने झटपट और टेस्टी Recipe

0

नूडल्‍स का नाम सुनते ही बच्‍चों के ही नहीं बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है।कोरियन चिली गार्लिक नूडल रेसिपी उन लोगों के लिए ज़रूर ट्राई करने लायक है जिन्हें मसालेदार और स्वादिष्ट नूडल पसंद हैं। इस रेसिपी में खास तौर पर कोरियन गार्लिक सॉस और चिली पेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे एक खास फ्लेवर और ताजगी देता है। यह नूडल्स आसानी से घर पर बनाये जा सकते हैं और ये हर किसी के टेस्ट बड्स को संतुष्ट करेंगे।तो आइए जानते हैं कोरियन चिली गार्लिक नूडल्स बनाने की आसान सी रेसिपी:

PunjabKesari

सामग्री:

नूडल्स – 200 ग्राम (अनाज नूडल्स या चावल नूडल्स)
सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
स्नीकर्स तेल (Sesame Oil) – 2 चम्मच
लहसुन – 5-6 कलियाँ (बारीक कटी हुई)
चिली सॉस – 2 चम्मच
सोया सॉस – 1 चमच
कोरियन चिली पेस्ट (Gochujang) – 1 चम्मच
चीनी – 1/2 चम्मच
विनेगर – 1 चम्मच
हरा प्याज – 2-3 (बारीक कटे हुए)
सिरका – 1 चम्मच
तिल – 1 चम्मच (सजाने के लिए)

कोरियन चिली गार्लिक नूडल्स कैसे बनाएं:

1. सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक डालें।जब पानी उबालने लगे, तो उसमें नूडल्स डालें। नूडल्स पकने के बाद, पानी छानकर अलग रख दें।

PunjabKesari

2. एक कढ़ाई में 2 चम्मच स्नीकर्स तेल (Sesame Oil) डालें और उसे गर्म होने दें।तेल में बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर अच्छे से भूनें जब तक कि वह हल्का गोल्डन ब्राउन न हो जाए।फिर इसमें चिली सॉस, सोया सॉस, कोरियन चिली पेस्ट (Gochujang), चीनी और सिरका डालकर अच्छे से मिला लें।इस सॉस को 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए।

3. अब उबले हुए नूडल्स को तैयार सॉस में डालें और अच्छे से मिला लें ताकि नूडल्स पर सॉस का स्वाद अच्छे से आ जाए।नूडल्स को 2-3 मिनट तक कढ़ाई में पकने दें ताकि सॉस में नूडल्स अच्छे से डूब जाएं।

4. अंत में, हरे प्याज के टुकड़े और तिल डालकर नूडल्स को सजाएं।

PunjabKesari

अब आपका कोरियन चिली गार्लिक नूडल्स तैयार है।इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ एन्जॉय करें।

साल में 1 बार जरूर करवाएं ये 11 तरह के Blood Test, हर बीमारी से बचे रहेंगे

0

हम कितने सेहतमंद हैं और अगर में कोई समस्या चल भी रही है और कहां-क्या कमी आ रही है, इसे जानने का बेस्ट तरीका है ब्लड टेस्ट, जिसकी मदद से आपको हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट्स आसानी से मिलती है। ऐसे बहुत से ब्लड टेस्ट है जिसे आपको करीब 1 साल के भीतर जरूर करवाना चाहिए ताकि आपको आपकी सेहत का हाल, समय रहते पता चले। ये ब्लड टेस्ट कौन-कौन से हो सकते हैं, चलिए उन टेस्ट के बारे में आपको बताते हैं।

PunjabKesari, Nari Punjabkesari, Blood Test

1. CBC (Complete Blood Count) ब्लड टेस्ट

CBC यानि कंप्लीट ब्लड काउंट ब्लड टेस्ट। यह आपकी ओवर ऑल हैल्थ के लिए है। इससे शरीर में इंफेक्शन, एनीमिया,  ल्यूकेमिया आदि के बारे में पता चलता है। सफेद ब्लड सेल्स कितने आसामान्य तरीके से बढ़ गए हैं।

लाल रक्त कोशिकाएं (RBC): ऑक्सीजन को पूरे शरीर में ले जाती हैं।
सफेद रक्त कोशिकाएं (WBC): संक्रमण से लड़ती हैं।
प्लेटलेट्स: रक्त के थक्के बनने में मदद करती हैं।
हीमोग्लोबिन: लाल रक्त कोशिकाओं में प्रोटीन जो ऑक्सीजन को ले जाता है।

2. LFT (Liver Function Test)

लीवर फंक्शन टेस्ट से जुड़ा, यह एक ऐसा ब्लड टेस्ट है जो लीवर से जुड़ी बीमारियों और आपको आपका लीवर काम कैसे कर रहा है इस बारे में बताता है। इस ब्लड टेस्ट से आपके शरीर में एंजाइम और प्रोटीन के स्तर का पता चलता है।

3. KFT (Kidney Function Test)

ये ब्लड टेस्ट किडनी फंक्शन टेस्ट के लिए होता है । आपकी किडनी कितनी अच्छे से काम कर रही है। ये उन लोगों को खासतौर पर करवाने के लिए कहा जाता है जो डायबिटीज और हाई ब्लड प्रैशर से मरीज हैं। अगर आपको यूरिन पास करते दर्द होती हैं। यूरिन में ब्लड आता है। बार-बार यूरिन आता है तो यह किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है।

4. Lipid Profile (लिपिड पैनल या लिपिड प्रोफाइल)

यह एक कंप्लीट कोलेस्ट्रॉल टेस्ट है जिसे लिपिड पैनल या लिपिड प्रोफाइल कहते हैं। इस ब्लड टेस्ट में आपके कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) लेवल के बारे में बताती है। आपकी धमनियों में कितनी वसा जमी है। गुड और बैड वसा कितनी है इस बारे में जानकारी मिलती है।

5.  FBS (फास्टिंग ब्लड शुगर) और PPBS (पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर टेस्ट) 

FBS को फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट कहते हैं जिसकी मदद से आपके रक्त में शुगर (ग्लूकोज) के स्तर को मापा जाता है, जब आपने कम से कम 8 घंटे तक कुछ भी नहीं खाया होता है। इसे आमतौर पर सुबह के समय लिया जाता है, ताकि रातभर के फास्ट के बाद ब्लड शुगर का स्तर मापा जा सके। यह टेस्ट डायबिटीज या प्रीडायबिटीज का पता लगाने में मदद करता है।
PPBS को पोस्टप्रांडियल ब्लड शुगर टेस्ट कहते हैं जो भोजन के दो घंटे बाद किया जाता है। इस टेस्ट से यह जानने में मदद मिलती है कि खाना खाने के बाद आपके ब्लड शुगर का स्तर कितना बढ़ता है।

6. HB A1c ( ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट) ब्लड टेस्ट

इसे ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन टेस्ट कहते हैं। यह टेस्ट आपके शरीर में पिछले 2 से 3 महीनों में रक्त में  शुगर की एवरेट का पता लगाने के लिए किया जाता है। यह टेस्ट आपके रक्त में मौजूद हीमोग्लोबिन (लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला प्रोटीन) के साथ जुड़ी हुई ग्लूकोज की मात्रा को मापता है। हीमोग्लोबिन के साथ जुड़ी हुई ग्लूकोज को ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन कहा जाता है, और इसकी माप को प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है। यह टेस्ट उन लोगों के लिए बहुत जरूरी हैं जो डायबिटीज के मरीज है। यह डायबिटीज के जोखिम, प्री-डायबिटीज और डायबिटीज की दवाई को एडजस्ट करने में मदद मिलती
है।

7. Thyroid TSH, T4, T3  (थायरॉइड ग्रंथि) का टेस्ट

थायरॉइड ग्रंथि गले में स्थित एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो हार्मोन का उत्पादन करती है। ये हार्मोन्स शरीर के मेटाबोलिज्म, ऊर्जा स्तर, और कई शारीरिक प्रक्रियाओं को नियंत्रित करते हैं। थायरॉइड की सेहत को मापने के लिए तीन प्रमुख ब्लड टेस्ट्स किए जाते हैं: TSH, T4, और T3। इन टेस्ट्स के बारे में विस्तार से जानकारी नीचे दी गई है:

TSH (Thyroid-Stimulating Hormone) टेस्ट
TSH एक हार्मोन है जो पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा उत्पादित होता है। इसका मुख्य काम थायरॉइड ग्रंथि को T4 और T3 हार्मोन बनाने के लिए प्रेरित करना है। TSH टेस्ट से यह पता चलता है कि थायरॉइड ग्रंथि ठीक से काम कर रही है या नहीं।
T4 (Thyroxine) टेस्ट
T4 थायरॉइड द्वारा उत्पादित मुख्य हार्मोन है, जो शरीर की मेटाबोलिक दर को नियंत्रित करता है। T4 टेस्ट को दो रूपों में किया जा सकता है: कुल T4 और फ्री T4।
T3 (Triiodothyronine) टेस्ट
T3 भी एक थायरॉइड हार्मोन है, जो T4 से अधिक सक्रिय होता है। T3 टेस्ट तब किया जाता है जब TSH और T4 के परिणाम सामान्य होते हैं, लेकिन फिर भी थायरॉइड की समस्याओं के लक्षण होते हैं।

8. विटामिन D से जुड़ा ब्लड टेस्ट

विटामिन D ब्लड टेस्ट, जिसे 25-हाइड्रॉक्सी विटामिन D टेस्ट भी कहा जाता है, यह आपके शरीर में विटामिन D के स्तर की जांच के लिए किया जाता है। विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। यह आपके मसल्स, नर्वस सिस्टम और इम्यून सिस्टम को नॉर्मल रखने में मदद करता है। अगर शरीर में
विटामिन डी की कमी होगी तो थकान, अवसाद या कमजोरी जैसी समस्याएं आएंगी।
PunjabKesari, Vitamin D blood test

9. विटामिन बी12  से जुड़ा ब्लड टेस्ट

विटामिन B12 ब्लड टेस्ट एक सिंपल सा टेस्ट होता है जो आपके शरीर में विटामिन बी12 के स्तर को बताता है। यह शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, तंत्रिका तंत्र का सही तरीके से काम करने और DNA के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से व्यक्ति को थकान, कमजोरी या चक्कर आ सकते हैं। इसकी कमी से शरीर में एनीमिया जैसे लक्षण भी दिखते हैं और याद्दाश्त कमजोर होने लगती है।

10. आयरन के लिए ब्लड टेस्ट

आयरन ब्लड टेस्ट करवाना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे शरीर में आयरन का लेवल पता चलता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का काम करता है। अगर आपके शरीर में आयरन की कमी या अधिकता होती है, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर कमी हैं तो दिल, लीवर और बाकी अंगों पर असर डालता है। अगर आपको थकान, बाल झड़ना, साँस लेने में कठिनाई, या कमजोर इम्यून सिस्टम जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। टेस्ट से इन लक्षणों की वजह का पता चलता है।

11.  FSH And LH टेस्ट 

FSH (Follicle-Stimulating Hormone) और LH (Luteinizing Hormone)  का ब्लड टेस्ट हार्मोंन का टेस्ट है। इस टेस्ट के जरिए हार्मोन का लेवल पता चलता है। हार्मोन, पुरुषों और महिला के शरीर में अलग-अलग तरीकों से काम करते हैं और शरीर में हार्मोंन लेवल का संतुलन होना बहुत जरूरी है। इस टेस्ट के जरिए महिला की गर्भधारण में आ रही मुश्किल, मेनोपॉज, पीरियड्स प्रॉब्लम, पीसीओडी, पीसीओएस और पुरुषों के स्पर्म उत्पादन की क्षमता में आने वाली प्रॉब्लम्स आदि का पता चलता है।

डिस्कलेमरः ब्लड टेस्ट से आप छोटी और बड़ी बीमारी का पता लगा सकते हैं इसलिए साल में एक बार ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं और ब्लड टेस्ट कौन-कौन से करवाने अति अनिवार्य है इस बारे में ज्यादा जानकारी डॉक्टर से लें।

भोपाल के मोतीनगर में अवैध दुकानों पर चला पीला पंजा

राजधानी भोपाल के मोतीनगर में रेलवे की अवैध जमीन पर बनाई गई 110 दुकानों पर निगम का पीला पंजा चला। दुकानों और मकान को तोड़ने के लिए 10 जेसीबी, 2 बड़ी पोकलेन, 25 डंपर, 10 ट्रैक्टर ट्राली, 50 लोडिंग गाड़ियां लगाई गई हैं। मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और रेलवे के करीब 1000 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। इस बीच कार्रवाई का विरोध कर रहे कांग्रेस नेता को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं हंगामें की स्थिति बनने की संभावना के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

PunjabKesari

दरअसल, सुभाषनगर ब्रिज की थर्ड लेन के लिए के 384 मकान और 110 दुकानों को तोड़ा जा रहा है। इस कड़ी में मोतीनगर बस्ती में तड़के सुबह 5 बजे नगर निगम लाव लश्कर के साथ पहुंचा। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को उनके घर में नजरबंद कर लिया गया है। उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।

बुलडोजर के साथ करीब 110 अवैध दुकानों को तोड़ दिया गया। जिसके बाद अब इनका मलबा हटाने का काम जारी है। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। आगामी दिनों में मकानों को भी तोड़ दिया जाएगा। वहीं इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। ऐसे में हंगामा होने की संभावना है। इसलिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

खंडवा में सिंगाजी थर्मल पावर में एसआईएसफ के जवान ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मुंदी-थाना क्षेत्र में सिंगाजी परियोजना सुरक्षा में एसआईएसएफ के जवान ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।सिंगाजी परियोजना में जवान राजेश चतुर्वेदी (55) ने हॉस्टल बैरक में 3:30 बजे करीब फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उसे 4 बजे ड्यूटी पर जाना था पर अचानक इस हुए घटनाक्रम ने सभी को चौंका दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

PunjabKesari

मृतक उत्तर प्रदेश इटावा का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल परिवार ग्वालियर में रह रहा है,परिवार जनों को सूचना कर दी है, बताया जा रहा है कि जवान अपनी बेटी की शादी को लेकर कुछ दिनों से परेशान लग रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

MP : महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 की मौत

छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश बॉडर्र पर बभनी के दरनखाड़ के पास सुबह भीषण सड़क हादसे में रायगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बोलेरो सवार श्रद्धालु महाकुंभ स्नानकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों की पहचान रायगढ़ जिले के निवासी लक्ष्मीबाई (30) अनिल प्रधान (37), ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मणी यादव (56) के रूप में हुई है। वहीं रामकुमार (33), दिलीप देवी (58), अभिषेक, अहान (4), योगी लाल (36), हर्षित (ढाई वर्ष), सुरेंद्री देवी (32) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

PunjabKesari

घायल रामकुमार ने बताया- सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सूरजगढ़ से प्रयागराज गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के बाद लौटते समय यह भीषण हादसा हो गया। हादसे में रामकुमार की पत्नी, उनके साढ़ू-साली और बोलेरो चालक अनिल प्रधान की मौत हो गई। बोलेरो में सवार 3 अन्य लोग सुरक्षित है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महाकुंभ से लौट रही बोलेरो में 11 लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत सीएससी बभनी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि प्रयागराज महाकुम्भ से स्नान कर लौट रहे रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं की वाहन के उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में दुर्घनाग्रस्त होने के कारण 4 श्रद्धालुओं के निधन की खबर से मन व्यथित है।

- Advertisement -

News of the Day