Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 951

नीमच में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

मध्य प्रदेश के नीमच जिले से 30 किलोमीटर दूर निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आज सुबह 10:30 बजे एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ। जिसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए हैं, यहां एक ट्रैलर में आगजनी हुई, तो उस में मौजूद चालक अंदर ही फंस गया, और आग की लपटों के बीच जिंदा जल गया।

PunjabKesari

घटना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है, और दमकल की मदद से आगजनी की घटना पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनाक्रम निम्बाहेड़ा में वंडर चौराहे का है, बााइक सवार को बचाने के चक्कर में यह ट्रैलर दुर्घटना का शिकार होने की बात सामने आई है।

हरियाणा से जा रहे हैं कुंभ मेले, तो ये खबर जरूर पढ़ें…रोडवेज बसों का नया टाइम टेबल जारी

0

अगर आप हरियाणा रोडवेज की बसों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। हरियाणा परिवहन विभाग ने दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल, राजस्थान, चंडीगढ़ सहित कई राज्यों के लिए नई बस समय सारणी  जारी कर दी है। इसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, गुड़गांव, पंचकूला सहित विभिन्न डिपो से चलने वाली बसों का पूरा शेड्यूल दिया गया है।

महाकुंभ स्पेशल बस सेवा
महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। ये बसें विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए सीधी सेवा देंगी।

चंडीगढ़ से प्रयागराज सुपरफास्ट HVAC बस सेवा

  • चंडीगढ़ से प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे
  • अंबाला कैंट से: सुबह 11:10 बजे
  • पलवल से: शाम 5:15 बजे
  • प्रयागराज से वापसी: शाम 5:00 बजे
  • किराया: लगभग ₹1660/-

 कुरुक्षेत्र – प्रयागराज मेला एक्सप्रेस

  • कुरुक्षेत्र से: दोपहर 12:00 बजे
  • पलवल से: शाम 4:15 बजे
  • प्रयागराज आगमन: सुबह 3:00 बजे
  • वापसी प्रयागराज से: शाम 4:40 बजे
  • किराया: ₹1160/- (कुरुक्षेत्र से), ₹915/- (पलवल से)

बल्लभगढ़ – प्रयागराज सुपरफास्ट संगम एक्सप्रेस

  • बल्लभगढ़ से: सुबह 8:00 बजे
  • पलवल से: सुबह 8:30 बजे
  • प्रयागराज आगमन: रात 8:00 बजे
  •  वापसी प्रयागराज से: शाम 6:00 बजे
  • फरीदाबाद आगमन: सुबह 5:30 बजे

जींद – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस

  • जींद से: दोपहर 12:00 बजे
  • रोहतक से: दोपहर 1:00 बजे
  • प्रयागराज आगमन: सुबह 5:00 बजे
  • वापसी प्रयागराज से: शाम 4:30 बजे

सिरसा – प्रयागराज डेली बस सेवा

  • सिरसा से: सुबह 10:00 बजे
  • प्रयागराज से: शाम 5:00 बजे
  • किराया: ₹1250/-

 अन्य प्रमुख बस सेवाएं

  • गुरुग्राम – हिसार – सिरसा एक्सप्रेस
  • गुरुग्राम से: सुबह 3:00 बजे
  • हिसार से: सुबह 7:00 बजे
  • वापसी सिरसा से: सुबह 9:40 बजे

पंचकूला – दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

  • कालका से: सुबह 7:00 बजे
  • अंबाला से: सुबह 9:20 बजे
  • दिल्ली से वापसी: दोपहर 2:28 बजे

करनाल – आगरा – प्रयागराज बस सेवा

  • करनाल से: दोपहर 2:00 बजे
  • प्रयागराज से वापसी: शाम 4:00 बजे

दिल्ली ISBT – प्रयागराज सुपरफास्ट बस

  • दिल्ली से: दोपहर 3:00 बजे और शाम 5:00 बजे
  • किराया: ₹985/-

फतेहाबाद – कुरुक्षेत्र धर्मनगरी एक्सप्रेस

  • फतेहाबाद से: सुबह 6:10 बजे
  • कुरुक्षेत्र से वापसी: सुबह 11:15 बजे

हरियाणा के इस जिले में बनेगा देश का पहला सेटेलाइट टोल, जानिए कैसे करेगा काम

0

हरियाणा के गुरुग्राम जिला देश का ऐसा पहला शहर बनने जा रहा है जहां सैटेलाइट टोल प्लाजा बनाया जाएगा। इसके बारे में पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने जानकारी दी। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सेक्टर 83 स्थित सोसाइटी एमआर पाम गार्डन में एक कार्यक्रम में पहुंच थे।

इस दौरान उन्होंने बताया कि अभी यह नहीं बताया जा सकता कि दिल्ली- जयपुर हाईवे के खेड़की दौला टोल को कब तक शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन इसको शिफ्ट करने का प्रोग्राम चल रहा है। यहाँ से इसे शिफ्ट करके पचगांव ले जाया जाएगा। तब तक नितिन गडकरी द्वारा यहां सैटेलाइट टोल प्लाजा बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

इस सिस्टम के तहत वाहन चालकों को टोल गेट पर रुकने की आवश्यकता नहीं होती। वाहन चलाते समय ही टोल टैक्स चालक के खाते से काट लिया जाता है। इसकी एक खास बात यह है अभी है कि आप जितनी दूरी की यात्रा करेंगे, प्रति किलोमीटर के हिसाब से उतने ही किलोमीटर का टोल टैक्स काटा जाता है।GPS टोल कलेक्शन सिस्टम ग्लोबल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम पर आधारित होता है। इसके जरिए वाहन की सटीक लोकेशन ट्रैक कर ली जाती है और दूरी के हिसाब से ही पैसा काटा जाता है।

नायाब तोहफा ! हरियाणा में इन कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की, सरकार ने कर दिया ऐलान

0

हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के बाद एक्सटेंशन और गेस्ट लेक्चरर को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के कर्मचारियों की नौकरी 58 साल तक पक्की करने के बाद अब प्रदेश सरकार ने एक्सटेंशन व गेस्ट लेक्चरर और तकनीकी कॉलेजों में तैनात अतिथि संकाय की नकौरी सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित कर दी है।

सरकार के विधि व विधायी  विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बीते साल नवंबर में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने विधेयक पास कराया था। बीते 3 फरवरी को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है।  हरियाणा सरकार के अनुसार वे एक्सटेंशन व गेस्ट लेक्चरर्स जिन्होंने 15 अगस्त 2024 तक 5 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं उन्हें 58 साल की उम्र तक नहीं हटाया जा सकेगा। इन प्राध्यापकों को पक्के प्राध्यापकों की तर्ज पर महंगाई भत्ता मिलेगा। हर साल जनवरी और जुलाई महीने में महंगाई भत्ता बढ़ेगा।  इसके अलावा इन्हें चिरायु योजना, मृत्यु सह सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी, मातृत्व लाभ और एक्सग्रेसिया का लाभ मिलेगा।

इस फैसले का लाभ उन प्राध्यापकों को नहीं मिलेगा जिनकी उम्र 58 साल हो गई है। उन्हें हटा दिया गया तो त्याग पत्र दे दिया हो। राज्य के राजकीय महाविद्यालयों में करीब 2 हजार एक्सटेंशन लेक्चरर और 46 गेस्ट लेक्चरर तैनात है।  वहीं, सरकार विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 1400 से ज्यादा अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों की भी 58 साल की आयु तक नौकरी पक्की कर सकती है। इसके लिए सरकार विचार कर रही है। बीते विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने भरोसा दिलाया था कि वह उन्हें भी सेवा सुरक्षा सुनिश्चिता के लिए विचार कर रही है।

हरियाणा में विपक्ष पर जमकर बरसे महाराष्ट्र के मंत्री इंद्रनील नाइक, कही ये बात

0

महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री इंद्रनील नाइक के घरोंडा में कल्याण फार्म पर पहुंचने पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व उनके परिजनों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान इंद्रनील नाइक ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूर्व की सरकार ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर राजनीति में कदम रखा था, लेकिन भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी ने उसे बेनकाब कर दिया।

कांग्रेस में काम करने वाला कोई नहीं

इंद्रनील नाइक ने कहा कि जो मुद्दे लेकर पूर्व की दिल्ली सरकार राजनीति में आई थी, उन्हीं को भूलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। जनता ने 11 साल बाद सही फैसला लिया और भाजपा को सत्ता सौंपी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नाइक ने कहा कि सन 2000 के बाद कांग्रेस का राजनीति करने का तरीका बदल गया, लेकिन पार्टी के लिए काम करने वाला कोई नजर नहीं आता। यही वजह है कि महाराष्ट्र में 90 प्रतिशत सीटें एनसीपी और गठबंधन ने जीतीं, जबकि कांग्रेस पूरी तरह सिमट गई।

भाजपा की जीत, विकास की जीत

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विकास की राजनीति पर मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है और दिल्ली की जनता ने इसे एक बार फिर साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, वे जमीन पर उतारे गए, और इसी कारण पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली। उन्होंने दिल्ली के सभी मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की दिशा तय करने में अपनी भूमिका निभाई।

सोनीपत में Cyber Fraud मामलों में 35 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए सहित अन्य सामान बरामद

0

सोनीपत जिले लोगों से ठगी करने वाले आरोपियों पर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नौ केसों की जांच करते हुए पुलिस ने जनवरी में 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छतेहरा के युवक से लाखों की ठगी करने के मामले में सबसे ज्यादा 14 आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों से 109 मोबाइल फोन, 10 लैपटॉप, 165 पासबुक, 200 एटीएम व 42 चैक बुक बरामद की गई हैं। इसके साथ ठगी गई रकम के 13 लाख 41 हजार रुपए भी बरामद किए हैं, इनमें 10 लाख 81 हजार रुपए बैंक खातों में फ्रीज करवाए हैं।

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को 2024 को संदीप पुत्र कृष्ण निवासी गांव छतेहरा सोनीपत ने थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दी थी कि 11 दिसंबर को वह अपने परिवार सहित शादी में गया था। शादी में उसका फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। शादी खत्म होने के बाद वह अपने घर आ गया। उसने सुबह उठकर अपना फोन देखा तो फोन से कोई कॉल नहीं आ रही थी और न जा रही थी। 13 दिसंबर को उसने अपना फोन दुकान पर दिखाया। फिर भी कोई हल नहीं हुआ। 16 दिसंबर.2024 को वह व उसका लड़का मोहित बैंक में अपने खाते से पैसे निकलवाने गए। उसे पता चला कि उसके खाते से 13 से 16 दिसंबर 2024 तक करीब 27 लाख 20598 हजार रुपए निकाले गए हैं। उसने अपने फोन को चेक किया तो इसमें पैसे कटने का कोई मैसेज नहीं पाया गया। उसे फोन में अपनी सिम नहीं पाई। किसी ने फर्जी तरीके से उसकी सिम को बदल दिया। यह पैसा उसकी अनुमति के बिना किसी अंजान व्यक्ति द्वारा उसका फोन हैक करके फर्जी तरीके से निकाला है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर दिया था। अब इस केस में पुलिस ने जांच करते हुए 14 आरोपियों को पकड़ा है।

हरियाणा रोडवेज के परिचालकों और इंस्पेक्टरों के लिए खुशखबरी, जल्द पूरी होगी प्रमोशन प्रोसेस

0

हरियाणा रोडवेज में कार्यरत परिचालकों और इंस्पेक्टरों के लिए गुड न्यूज आई है। बताया जा रहा है कि 17 साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए जल्द ही पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने वाली है। हरियाणा रोडवेज मुख्यालय ने साल 2008 से कार्यरत 1357 परिचालकों को वरिष्ठता सूची में शामिल किया है, उन्हें जल्द ही सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।

बता दें कि यह सूची चार साल बाद हरियाणा रोडवेज मुख्यालय ने राज्यभर के 1357 परिचालकों के प्रमोशन के लिए जारी कर दी है। यह सूची सभी जिलों के महाप्रबंधकों को भेजी जा चुकी है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन

  • परिचालकों को पदोन्नति देकर सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा।
  • इंस्पेक्टरों को चीफ इंस्पेक्टर (CI) के पद पर पदोन्नति मिलेगी।
  • HKRN (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के तहत नई भर्तियों के बाद पदोन्नति प्रक्रिया को तेज किया गया है।

Chamba: पांगी में 22 सड़कें व 15 पेयजल लाइनें बंद, 5 दिन बाद भी नहीं हुई बहाल

0

बारिश व बर्फबारी के 5 दिन बाद भी पांगी घाटी में हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाए हैं। क्षेत्र में अब भी 22 सड़कें बाधित पड़ी हुई हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा घाटी में 6 सड़कों को बहाल किया गया है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मैन पावर मार्गों को बहाल करने के कार्य में जुटी हुई है, लेकिन शेष सड़कों को खोलने में अभी समय लगेगा।

उधर, भरमौर व पांगी में 23 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हुई हैं जिसमें जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 8 व पांगी की 15 पेयजल लाइनें बंद पड़ी हुई हैं। इससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मवेशियों को भी पानी पिलाने की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्युत बोर्ड के 10 विद्युत ट्रांसफार्मर अभी भी ठप्प पड़े हुए हैं।

चम्बा के 4, सलूणी 2, भरमौर 2 व भटियात के 2 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हैं जिसके कारण लोगों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। इसके चलते लोग ठंडी व सर्द रातें अंधेरे में काटने के लिए मजबूर हैं। जिस वजह से लोग विशेषकर मरीजों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Hamirpur: नौहंगी की पुलकिता बनी लैफ्टिनेंट, क्षेत्र में खुशी का माहौल

0

नौहंगी पंचायत की पुलकिता शर्मा सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर नियुक्त हुई हैं। लखनऊ स्थित ऑफिसर्ज ट्रेनिंग अकादमी में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शनिवार को पल्लवी ने पासिंग आऊट परेड में हिस्सा लिया। बेटी की इस उपलब्धि से लैफ्टिनैंट पुलकिता शर्मा के पिता राजेंद्र शर्मा व माता रेणु शर्मा काफी खुश दिखे।

उन्होंने बताया कि पुलकिता शर्मा उनकी इकलौती बेटी है और उसका छोटा भाई रिजुल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में अध्ययनरत है। बता दें कि होनहार बेटी पुलकिता शर्मा के पिता सरकारी स्कूल बोहणी में वाणिज्य प्रवक्ता हैं और माता गृहिणी हैं। पुलकिता के लैफ्टिनेंट बनने पर उसके माता-पिता को बधाइयों का तांता लगा हुआ है और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

- Advertisement -

News of the Day