Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 952

Shimla: हिमाचल में भी अपनी नाकामियों से होगा दिल्ली जैसा हाल : जयराम

0

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में कांग्रेस अपनी नाकामियों के कारण हारी है तथा हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के समय ऐसा ही हाल होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली में अलका लांबा के लिए प्रचार किया, जहां पर जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली को अब आपदा यानी आम आम आदमी पार्टी से मुक्ति मिल गई है और अब राष्ट्रीय राजधानी में डबल इंजन की सरकार से विकास की गति तेज होगी। जयराम ठाकुर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर यहां उपायुक्त कार्यालय के बाहर मनाए गए जश्न के दौरान कार्यकर्त्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं की तरफ से लड्डू भी बांटे गए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमें अलका लाम्बा पर दया आ रही है, क्योंकि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में 1,500 रुपए प्रतिमाह जमा होने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता जेल की सलाखों के पीछे रहे तथा सत्ता में रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास को शीश महल की तरह बनाया। ऐसे में अपने घोटालों के कारण आज आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। देश की जनता को इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज के अलावा संजय सूद, संजीव कटवाल, गणेश दत्त, कमलजीत सूद, शशि बाला, कर्ण नंदा, महेंद्र धर्माणी, केशव चौहान, प्यार सिंह, संजीव चौहान पिंकू, राजीव पंडित, बिलाल अहमद और हनीश चोपड़ा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा नेताओं ने इस जीत के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को बधाई दी।

दिल्ली में अहंकार व अराजकता की हार हुई : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेताओं के अहंकार एवं अराजकता की हार हुई है। उन्होंने कहा कि यह झूठे शासन के अंत की जीत है तथा भाजपा अब दिल्ली में सुशासन वाली सरकार देगी।

हर्ष महाजन ने थपथपाई नड्डा की पीठ
सांसद हर्ष महाजन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दिल्ली की जीत के लिए पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा ने इस जीत से दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है।

झूठ बोलने की राजनीति करने वालों का सफाया : कश्यप
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि दिल्ली में झूठ बोलने की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी का सफाया हुआ है। यह चुनाव केवल विधायक चुनने का चुनाव नहीं था, बल्कि दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव था। यह चुनाव आपदा से मुक्ति पाने का और दिल्ली को फिर से विकसित बनाने की ओर बढ़ने का चुनाव था।

प्रतिभा सिंह ने चुनावी नतीजों को निराशाजनक बताया
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों का मंथन करेगी और अपनी कमियों को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनमत का सम्मान करती है।

दिव्य-भव्य महाकुम्भ में सनातन आस्था की डुबकी लगाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

प्रयागराज की पावन धरा पर देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कदम रखेंगी और इसकी भव्यता व दिव्यता की साक्षी बनेंगी। वे आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari

संगम में लगाएंगी आस्था की डुबकी
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह संगम नोज़ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुम्भ में पावन स्नान किया था।

देशवासियों के सुख-समृद्धि की करेंगी कामना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके उपरांत धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन करेंगी। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वे बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

डिजिटल महाकुम्भ अनुभव केंद्र का करेंगी अवलोकन
आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति समर्थन देंगी। वे डिजिटल महाकुम्भ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी, जिसमें महाकुम्भ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति शाम पौने छह बजे प्रयागराज से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा न केवल प्रयागराज के लिए ऐतिहासिक होगा, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक प्रेरणादायी क्षण होगा। उनकी उपस्थिति से महाकुम्भ के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को एक नई ऊंचाई मिलेगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

महोबा में 18 करोड़ का GST घोटाला ! 5 बड़ी कंपनियों ने फर्जी बिल से की टैक्स चोरी

महोबा में राज्यकर विभाग ने एक बड़े जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। विभागीय जांच में सामने आया है कि पांच प्रमुख व्यापारिक फर्मों ने ठेकेदारों के साथ मिलकर बिना किसी वास्तविक खरीद-बिक्री के फर्जी बिल बनाकर लगभग 18 करोड़ रुपये की कर चोरी की है।

फर्मों ने न तो कोई सामान खरीदा और न ही बेचा, ठेकेदारों को फर्जी बिल जारी
जांच में पाया गया कि अतुलबाबू, पीतांबरा सप्लायर्स, प्रेम बिल्डिंग सप्लायर्स और कामदगिरि ट्रेडर्स सहित कई फर्मों ने कागजों में करोड़ों की फर्जी बिलिंग दिखाई। इन फर्मों ने न तो कोई सामान खरीदा और न ही बेचा, लेकिन ठेकेदारों को फर्जी बिल जारी कर दिए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जिन ठेकेदारों ने इन फर्जी बिलों के आधार पर जीएसटी का लाभ लिया, उन बिलों की राशि का जीएसटी फर्मों ने सरकारी खजाने में जमा ही नहीं किया।

दोषी फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय
उपायुक्त राज्यकर नीरज सेंगर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषी फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की जांच कुलपहाड़ सीओ हर्षिता गंगवार को सौंपी है। विभाग का मानना है कि जांच में और भी कई फर्मों के नाम सामने आ सकते हैं। इस घोटाले के खुलासे से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

पंजाबी युवकों का कारनामा, पुलिस की वर्दी पहन कर रहे बड़े कांड

0

खालड़ा थाना पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर पिस्तौल की नोक पर निर्दोष लोगों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में पुलिस ने माननीय अदालत से दोनों आरोपियों का 7 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है तथा आगे की पूछताछ शुरू कर दी है, जिससे कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

फिरोजपुर रेंज के डी.आई.जी. (अतिरिक्त चार्ज) अश्वनी कपूर ने बताया कि एस.एस.पी. तरनतारन अभिमन्यु राणा के अधीन काम कर रहे खालड़ा थाने की पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर नाकाबंदी करते हुए एक स्विफ्ट कार को रोका और उसमें सवार 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रिवाल्वर 32 बोर, 8 जिंदा कारतूस, 2 पंजाब पुलिस की वर्दियां, एक स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह फौजी पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव नारली और हरविंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी धनौला जिला बरनाला के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग इलाकों से वाहन चुराते थे, उनके लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे, नंबरों से छेड़छाड़ करते थे और पंजाब पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को ठगते थे। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ खालड़ा थाने में मामला दर्ज कर माननीय अदालत से सात दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

पंजाब में 2 दिन नहीं खुलेंगी ये दुकानें, आदेश जारी

0

12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं 11 फरवरी को जालंधर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर जालंधर में 2 दिन यानि 11 और 12 फरवरी को शोभा यात्रा मार्ग व धार्मिक समारोह वाली जगह के पास मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके चलते 2 दिन ये दुकानें बंद रहेंगी।

बता दें कि जिला प्रशासन ने 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की दुकानें बंद रखने के आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव और 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर अहम खबर, पंजाब पुलिस ने की यह नई प्रणाली की शुरूआत

0

राज्य में पारदर्शी और समयबद्ध नागरिक सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब पुलिस ने पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए एक सुव्यवस्थित और आधुनिक प्रणाली शुरू की है, जिससे नागरिकों को पूर्व-सत्यापन एस.एम.एस. प्राप्त करने में सुविधा होगी और वैरिफिकेशन के बाद एस.एम.एस. आवेदक अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर हरीश दायमा ने कहा कि पंजाब पुलिस लोगों को सुचारू एवं कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब पंजाब पुलिस आवेदक को पीबी सांझ से एसएमएस भेजेगी। सूचना ईमेल के माध्यम से भेजी जा रही है, जिसमें वेरिफिकेशन अधिकारी का नाम तथा बैठक की तिथि व समय की जानकारी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस सुधार का उद्देश्य अनावश्यक अनिश्चितता को कम करना तथा आवेदक को उसकी वैरिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है।

एस.एस.पी. ने कहा कि इसके अलावा नागरिक वैरिफिकेशन उपरांत एसएमएस का भी उपयोग कर सकेंगे। वे अपने फीडबैक में संबंधित अधिकारी के व्यवहार के बारे में भी रिपोर्ट भेज सकेंगे। उन्होंने कहा कि फीडबैक देने के लिए आवेदकों को ‘पीबी सांझ’ से सत्यापन के बाद एसएमएस प्राप्त होगा। एक फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमें फीडबैक फॉर्म का हाइपर लिंक होगा। आप फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव, टिप्पणी या समस्या सांझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह फीडबैक प्रणाली पंजाब पुलिस को सेवाओं के मानकों को और बेहतर बनाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में सहायता करेगी।

पंजाब में फिर लगातार आ रही 2 छुट्टियां, बंद रहेंगे Schools

0

पंजाब में एक बार फिर लगातार 2 छुट्टियां आ रही हैं। श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 2 छुट्टियों का ऐलान किया गया है। बता दें कि 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के दिन पूरे पंजाब में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं 11 फरवरी को जालंधर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी, इसलिए 11 तारीख को जालंधर में छुट्टी रहेगी। इसे चलते जालंधर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 और 12 फरवरी को बंद रहेंगे।  

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं तथा स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने आदेशों में कहा कि यह आदेश उन स्कूलों व कॉलेजों की संबंधित कक्षाओं पर लागू नहीं होंगे, जहां उक्त तिथि को बोर्ड व विश्वविद्यालय की परीक्षाएं निर्धारित हैं।

पंजाब में बिजली खपतकारों के लिए बड़ी खबर, लगा बड़ा झटका

0

पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा बिजली बिलों के डिफाल्टर ग्राहकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया गया है। इसके तहत विभाग द्वारा शनिवार को खरड़, मोरिंडा, कुराली और माजरा आदि स्थानों पर अचानक चैकिंग कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। साऊथ जोन (पटियाला) के चीफ इंजीनियर आर. के. मित्तल, जिनके साथ इस मौके पर एक्सियन इंदरप्रीत सिंह भी मौजूद थे, ने बताया कि जो ग्राहक लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनैक्शन काटने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

शनिवार की गई इस कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए की बकाया राशि वाले डिफाल्टरों के कनैक्शन काटने के अलावा 48 लाख राशि की वसूली भी की गई है। डिफाल्टरों में उपरोक्त इलाकों के कई बिल्डर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न टीमें बनाई गई हैं, जो बिलों की रिकवरी, लीक होने वाले कनैक्शनों और गैर- गैर-कानूनी कनैक्शनों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चला रही हैं।

लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने अपने बकाया बिल जल्द जमा नहीं किए, तो उनके कनैक्शन बिना किसी अन्य नोटिस के तुरंत काट दिए जाएंगे। लोगों से अपील की कि वे अपने बिलों का भुगतान समय पर करें ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

अरविंद केजरीवाल की करारी हार, स्मृति ईरानी बोलीं – ‘अब जेल जाने के लिए आज़ाद हैं’

0

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “स्वयं को समाज सुधारक बताने वाले अरविंद केजरीवाल भारत के सबसे भ्रष्ट नेताओं में से एक हैं और दिल्ली की जनता ने उन्हें करारी हार दी है।” उन्होंने आगे कहा, “अब वे जेल जाने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और अपने अपराधों की सजा भुगत सकते हैं।” स्मृति ईरानी इस समय प्रयागराज के महा कुंभ में मौजूद हैं।

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की वापसी, AAP को करारा झटका

दिल्ली चुनाव 2025 में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के शीर्ष पांच नेता चुनाव हार गए हैं।

अरविंद केजरीवाल भी हारे, बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने हराया

दिल्ली के तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने हरा दिया। इससे पहले, केजरीवाल ने आबकारी नीति घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और दावा किया था कि वह तभी वापस लौटेंगे जब “जनता की अदालत” उनके पक्ष में फैसला देगी।

AAP के बड़े नेता भी हारे

केजरीवाल के अलावा AAP के अन्य वरिष्ठ नेता भी चुनाव हार गए:

  • मनीष सिसोदिया
  • सौरभ भारद्वाज
  • दुर्गेश पाठक
  • अवध ओझा
दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बढ़त
  • दिल्ली की 70 सीटों में से बीजेपी 45+ सीटों पर आगे चल रही है।
  • AAP 20+ सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
स्मृति ईरानी ने मोदी के नेतृत्व को बताया जीत का कारण

स्मृति ईरानी ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा, “AAP की हार सुनिश्चित करने वाले व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी हैं। भाजपा का सबसे बड़ा फैसला 2014 में मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना था।”

अगला निशाना बिहार?

जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली की जीत के बाद बीजेपी के लिए आगे क्या है, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “इसका मतलब यह है कि भाजपा अब बिहार भी जीतेगी।”

विपक्ष पर तंज

स्मृति ईरानी ने विपक्ष की हालत पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “मैं इतनी संकीर्ण सोच नहीं रखती कि यह मान लूं कि कोई विपक्ष नहीं होगा। विपक्ष रहेगा, लेकिन उसमें राजनीतिक क्षमता, बौद्धिक क्षमता और जनता का विश्वास नहीं है, यह विपक्ष के नेताओं को खुद विचार करना चाहिए।”

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत और AAP की करारी हार ने राजनीतिक माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। अरविंद केजरीवाल समेत शीर्ष AAP नेताओं की हार ने पार्टी के भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि भाजपा अपनी जीत को आगे बिहार जैसे राज्यों में कैसे भुनाती है और AAP इस हार के बाद खुद को कैसे संभालती है।

हमास ने रिहाई से पहले तीन इजराइली बंधकों को गाजा में सैकड़ों लोगों के सामने घुमाया

0

हमास ने तीन इजराइली बंधकों को रिहा करने से पहले गाजा पट्टी में सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने उन्हें घुमाया। पिछले महीने गाजा में हुए युद्ध विराम के तहत इजराइल द्वारा बंधक बनाए गए कई फिलीस्तीनी कैदियों के बदले में तीन इजराइली नागरिकों को शनिवार को रिहा किया जायेगा।  इजराइल ने पुष्टि की है कि गाजा पट्टी में संघर्षविराम के तहत हमास द्वारा रिहा किए गए तीन इजराइली बंधक उनकी सेना को मिल गए हैं। अब इजराइल को भी दर्जनों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है। हमास ने तीनों बंधकों को शनिवार को गाजा में रेड क्रॉस को सौंप दिया।

रिहा हुए बंधकों को चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया जाएगा और 16 महीने की कैद के बाद उनके परिवार से मिलाया जाएगा। जिन बंधकों को हमास द्वारा रिहा किया गया उनके नाम एली शरबी (52), ओहद बेन अमी (56) तथा ओर लेवी (34) हैं। इन सभी को सात अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले में बंधक बना लिया गया था। आज रिहा किए गए बंधकों के बदले में इजराइल 183 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। रेड क्रॉस को सौंपने से पहले हमास के लड़ाके तीनों बंधकों को सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने ले गए और एक-एक करके तीनों को बोलने के लिए माइक दिया गया।

PunjabKesari

तीनों ने सार्वजनिक रूप से अपना बयान दिया। बंधकों को सार्वजनिक रूप से बयान दिलवाने के संबंध में इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘हम शनिवार को हुए चौंकाने वाले दृश्यों को स्वीकार नहीं करेंगे।” हालांकि, बयान में किसी दंडात्मक उपाय की बात नहीं की गई है। यह पहली बार है, जब युद्ध विराम के इस चरण के दौरान मुक्त किये गए बंधकों को उनकी रिहाई के दौरान सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए कहा गया। इजराइल और हमास के बीच 19 जनवरी को संघर्षविराम शुरू होने के बाद से यह बंधकों के बदले कैदियों की पांचवीं अदला-बदली है। शनिवार से पहले, 18 बंधकों और 550 से अधिक फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था।

- Advertisement -

News of the Day