Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 955

महाकुंभ: पीली धोती और कंधे पर गमछा…अब भोजपुरी स्टार ‘निरहुआ’ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

0

टीवी और बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंचे। आम्रपाली दुबे के बाद एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘निरहुआ’ ने फैंस से कहा कि चलो कुंभ चलें।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम पर निरहुआ ने दो वीडियोज शेयर किए जिसमें से पहले वीडियो में वह संगम में डुबकी लगाते और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आए।पहले वीडियो के साथ उन्होंने गायक कैलाश खेर के गाने ‘चलो कुंभ चलें’ को भी जोड़ा। वीडियो में एक्टर पीली धोती के साथ उसी रंग का गमछा लिए नजर आए।वहीं दूसरे वीडियो में वह कुर्सी पर बैठकर चाय पीते नजर आए।

दिनेश लाल यादव से पहले राजकुमार राव, ईशा गुप्ता, पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर, सिंगर गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई हस्तियां इस भव्य आध्यात्मिक समागम में भाग ले चुकी हैं।

इंडिया में शुरु हुई Samsung Galaxy S25 सीरीज सेल, कीमत सहित जानें सारी डिटेल्स

0

इंडिया में Samsung Galaxy S25 सीरीज की सेल शुरु हो चुकी है। इस सीरीज़ में गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25 प्लस और गैलेक्सी S25 अल्ट्रा मॉडल्स अवेलेबल हैं। भारत में आज से इनकी सेल शुरु हो गई है। आइए जानते हैं कि इन फोन्स की कीमत क्या है और इन्हें खरीदने पर कंपनी क्या ऑफर्स दे रही है।

PunjabKesari

इतनी है कीमत-

भारत में Galaxy S25 के बेस वेरिएंट की कीमत (12GB+256GB) 80,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसके 12GB+512GB वेरिएंट के लिए 92,999 रुपये चुकाने होंगे। Galaxy S25 Plus के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये और 512GB वेरिएंट की कीमत 1,11,999 रुपये रखी गई है।

Galaxy S25 Ultra सबसे महंगा मॉडल-

सैमसंग की इस सीरीज़ में Galaxy S25 Ultra सबसे महंगा मॉडल है। इसकी शुरुआती प्राइज़ 1,29,999 रुपये है, वहीं इसके 512GB के लिए आपको 1,41,999 रुपये देने होंगे। बता दें कि इसके 1TB वेरिएंट के लिए 1,65,999 रुपये देने पड़ेंगे।

मिलेंगे ये ऑफर- 

सैमसंग ने इस फ्लैगशिप सीरीज के डिवाइस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स का ऐलान भी किया है। इस सीरीज़ पर पुराने फोन एक्सचेंज करने पर आपको 9,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा HDFC क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर अतिरिक्त 9,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी। HDFC क्रेडिट कार्ड के फुल स्वाइप पर 8,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकते हैं। अगर आप इन फोन्स के साथ गैलेक्सी वॉच 7, गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा या गैलेक्सी बड्स 3 खरीदते हैं तो उसे 18,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

दिल्ली की हुई ताजपोशी: पीएम मोदी ने किया वो जो 27 सालों से था अधूरा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जिससे पूरे देश में भाजपा की लहर चली। बीजेपी का विजय रथ हर राज्य में दौड़ा, लेकिन दिल्ली में पार्टी को लगातार दो विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। 2015 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की, जिसमें पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया। यह बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका था क्योंकि दिल्ली में पिछली बार बीजेपी की सरकार 1993 से 1998 तक थी और एक साल पहले, यानी 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की थी।

2015 के चुनाव में केजरीवाल ने अपने लोकप्रियता के चलते भाजपा को हरा दिया था, और इस जीत के साथ ही उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का कद और भी बढ़ गया था। केजरीवाल ने दिल्ली की राजनीति में अपनी पकड़ बनाई और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पार्टी को फैलाने की कोशिशें शुरू की। दूसरी ओर, भाजपा ने भी हर राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली में लगातार संघर्ष का सामना करना पड़ा।
इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव हुए, जिसमें बीजेपी ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की और 303 सीटों पर जीत दर्ज की। पीएम मोदी की लोकप्रियता ने पार्टी को लगातार दूसरी बार सत्ता दिलवाने में मदद की, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन फिर भी संतोषजनक नहीं रहा। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने दिल्ली में अपना दबदबा बनाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे बीजेपी को एक और बुरी हार का सामना करना पड़ा।

आम आदमी पार्टी की लगातार दो विधानसभा चुनावों में जीत ने दिल्ली में बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी थीं। इसके बाद, केजरीवाल ने पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, और गुजरात जैसे राज्यों में भी अपनी पार्टी को स्थापित करने का प्रयास किया। 2022 के बाद, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई, और इससे केजरीवाल की राष्ट्रीय राजनीति में और मजबूती आई। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के लिए दिल्ली की राजनीति पर काबू पाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था, लेकिन पार्टी ने हार मानने का नाम नहीं लिया।

बीजेपी ने अपनी रणनीतियों को मजबूत किया और दिल्ली के चुनाव में एक नई उम्मीद के साथ उतरी। अब, 2025 के चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली में एक ऐतिहासिक वापसी की है, जो कि लगभग 27 साल बाद संभव हो पाई है। इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, क्योंकि उनकी नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता ने पार्टी को दिल्ली की सत्ता में फिर से ला खड़ा किया है। बीजेपी की यह जीत साबित करती है कि पार्टी को हर चुनाव में अपनी रणनीतियों को परखते हुए आगे बढ़ना आता है। भाजपा ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और दक्षिण भारत जैसे राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत की है। इसके अलावा, पार्टी के प्रति लोगों का समर्थन भी निरंतर बढ़ता जा रहा है, जो पीएम मोदी की कार्यकुशलता और उनकी सरकार के कार्यों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं।

दिल्ली में बीजेपी की वापसी ने यह साफ कर दिया है कि अब पीएम मोदी के लिए देशभर में कोई भी चुनौती शेष नहीं रह गई है। पिछले चुनावों में कई बार दिल्ली में पार्टी हार चुकी थी, लेकिन अब 2025 में दिल्ली विधानसभा में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूती से स्थापित किया है। अब सवाल उठता है कि पीएम मोदी के लिए क्या बाकी रह गया है? लगभग हर राज्य में बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत की है और दिल्ली में भी भाजपा ने अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 साल बाद हुई इस जीत ने पार्टी की राजनीतिक ताकत को और भी बढ़ाया है। दिल्ली की सत्ता पर बीजेपी का कब्जा पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता की प्रतीक बन चुका है।

Mainiyaan Samman Yojana: हजारीबाग में 876 लोग गलत तरीके से योजना का ले चुके हैं लाभ

0

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना (Mainiyaan Samman Yojana) में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन बड़े पैमाने पर इस योजना में फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। वहीं, जिला प्रशासन ने गलत तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

पुरुष भी ले रहे हैं मंईयां सम्मान योजना का लाभ

प्रशासन ने हजारीबाग जिले में अब तक 876 लोगों का चयन किया है, जो गलत तरीके से मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे थे। प्रशासन ने सभी के खिलाफ भुगतान की गई राशि की सूद समेत वसूली करने के निर्देश दिए हैं। इचाक प्रखंड के दरिया पंचायत में सबसे अधिक फर्जी लाभुक पाए गए हैं। मामले में अधिकारियों का कहना है कि फर्जी लाभुकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि दो-तीन पुरुष अभ्यर्थी मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों को विशेष तौर पर चिन्हित किया गया है। ऐसे लोगों के खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी लाभुकों से वसूली जाएगी योजना की राशि

अधिकारियों ने बताया कि फर्जी लाभुकों से योजना की राशि की वसूली जाएगी। सभी को 15 दिनों का समय दिया गया है। इस दौरान राशि की वापसी नहीं करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली की जाएगी।

BJP की जीत पर पीएम मोदी ने दिल्लीवासियों को दी बधाई, कहा- विकास जीता, सुशासन जीता

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित करने में दिल्ली की अहम भूमिक रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में चुनावी जीत पर दिल्लीवासियों का शुक्रिया अदा किया है।

PunjabKesariपीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।”

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और अब तक के रूझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। सभी 70 सीटों के रूझान सामने आ चुके हैं, जिनमें बीजेपी को 47 सीटों पर बढ़त मिल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को 23 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। इन रूझानों से यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि दिल्ली में अगली सरकार बीजेपी की बनने जा रही है। बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली में आखिरी बार 1993 में चुनाव जीता था, और अब करीब 27 साल बाद वह सत्ता में वापसी कर सकती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय राजधानी में 27 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी दिखाई देने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में पटाखे फोड़ते, नाचते-गाते नजर आए। दिल्ली चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यालय में दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी बैठक की।

PunjabKesari

70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 फरवरी को हुआ था, जिसमें कुल 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री ने केजरीवाल पर निशाना साधने के लिए “आपदा” और “शीश महल” जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

ब्लश से लेकर आईशैडो तक, लिपस्टिक से करें अपने मेकअप को कम्प्लीट

लिपस्टिक केवल होंठों को रंगने के लिए नहीं, बल्कि इसके और भी कई उपयोग हैं जो आपके मेकअप को पूरी तरह से बदल सकते हैं। अगर आप मेकअप में कुछ नया करना चाहती हैं और कम समय में शानदार लुक पाना चाहती हैं, तो लिपस्टिक से आप ब्लश, आईशैडो, कंटूरिंग और हाइलाइटिंग जैसी चीजें भी कर सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ लिपस्टिक मेकअप हैक्स जो आपके मेकअप रूटीन को और भी आसान बना देंगे।

PunjabKesari

Hack 1- लिपस्टिक से ब्लश लुक

अगर आप एक नेचुरल और फ्रेश ब्लश लुक चाहती हैं, तो लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। डार्क पिंक या न्यूड शेड की लिपस्टिक को गालों पर लगाएं और उंगलियों या मेकअप स्पॉन्ज से अच्छी तरह ब्लेंड करें। यह लुक आपको एक ग्लोइंग और यंग लुक देगा।

Hack 2- लिपस्टिक से आईशैडो

लिपस्टिक को आईशैडो के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अपनी पसंदीदा लिपस्टिक का रंग लें और इसे आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। फिर उंगलियों से हल्का सा फैला लें। इससे आपकी आंखों को नया और ग्लैमरस लुक मिलेगा।

PunjabKesari

Hack 3- लिपस्टिक से हाइलाइटिंग

अगर आप हल्की और नेचुरल हाइलाइटिंग चाहती हैं, तो न्यूड शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। इसे गालों की हड्डियों और नाक के ऊपर हल्का सा लगाएं, जिससे आपके चेहरे पर शानदार ग्लो आ जाएगा।

Hack 4- लिपस्टिक से कंटूरिंग

डार्क ब्राउन या न्यूड शेड की लिपस्टिक का इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को एक शेप दे सकती हैं। इसे गालों के नीचे, नाक के किनारों और जॉ-लाइन पर लगाकर अच्छे से ब्लेंड करें। इससे आपका चेहरा और ज्यादा डिफाइंड और कंटूर्ड दिखेगा।

PunjabKesari

Hack 5- लिपस्टिक से लिप लाइनिंग

लिपस्टिक को लिप लाइनर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने होठों के किनारों पर लिपस्टिक लगाएं और फिर उंगलियों से उसे फैलाकर ब्लेंड करें। इससे आपके होठों की शेप परफेक्ट दिखेगी और लुक और भी परफेक्ट होगा।

इन लिपस्टिक हैक्स से आप बिना ज्यादा प्रोडक्ट्स खरीदे भी अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगा सकती हैं। तो अगली बार जब आप मेकअप करें, तो लिपस्टिक का सही तरीके से इस्तेमाल करके देखिए, और देखिए कैसे आपका लुक निखरकर सामने आता है।

Apple ने किया बड़ा ऐलान, भारत में इस महीने से मिलेगा Apple Intelligence

0

Apple अपने यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्विस, Apple Intelligence को भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह नया फीचर अगले महीने यानी अप्रैल 2025 से iPhones पर उपलब्ध होगा। Apple का कहना है कि यह AI सर्विस यूजर्स को स्मार्ट और इंटेलिजेंट तरीके से बेहतर अनुभव देने वाली होगी।

क्या होगा नया?

Apple Intelligence के साथ आपको iPhone में कई नए और एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। इनमें से कुछ प्रमुख फीचर्स में स्मार्ट रिप्लाईAI पावर्ड राइटिंग टूल्सनोटिफिकेशन समराइज और इमेज एडिटिंग शामिल हैं। यह सभी फीचर्स खास तौर पर आपके दिन-प्रतिदिन के कामों को और भी आसान बना देंगे। Siri को भी पहले से ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल किया जाएगा, जिससे आपकी आवाज पर उसे कंट्रोल करना और भी आसान होगा।

ज्यादा स्टोरेज की होगी जरूरत

Apple Intelligence का इस्तेमाल करने के लिए iPhone में थोड़ा ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को लगभग 7GB स्टोरेज की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, Apple ने इस बार खास ध्यान रखा है कि ये फीचर्स डिवाइस पर ही काम करेंगे, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

कौन से iPhone मॉडल्स को मिलेगा Apple Intelligence?

यह फीचर खासकर iPhone 16 सीरीजiPhone 16 Pro और iPhone 15 Pro मॉडल्स पर उपलब्ध होगा। भारत में फिलहाल यह फीचर मौजूद नहीं है, लेकिन जैसा कि Tim Cook ने बताया, जल्द ही iOS 18.4 अपडेट के साथ इसे रोलआउट किया जाएगा। Apple Intelligence को स्थानीय इंग्लिश भाषा में लॉन्च किया जाएगा, जिससे भारतीय यूजर्स को इसका बेहतर अनुभव मिल सके। इसके बाद, धीरे-धीरे अन्य भाषाओं जैसे फ्रेंच, स्पैनिश, इतालवी, पुर्तगाली, जापानी, कोरियाई और चीनी भी इसमें जोड़े जाएंगे। खासतौर पर भारत और सिंगापुर के लिए लोकल इंग्लिश सपोर्ट मिलेगा, जो और भी यूजर्स को इसे अपनाने में मदद करेगा।

क्या है इसके पीछे का मकसद?

Apple Intelligence को लेकर Tim Cook ने कहा कि कंपनी इस पर काफी मेहनत कर रही है और वह चाहते हैं कि यूजर्स को एक स्मार्ट, कंफर्टेबल और प्राइवेसी-फोकस्ड AI अनुभव मिले। उन्होंने यह भी बताया कि इस फीचर के जरिए यूजर्स को अपने डिवाइस पर पहले से कहीं ज्यादा कंट्रोल और सटीकता मिलेगी।

कब मिलेगा ये अपडेट?

Apple Intelligence का ये नया अपडेट iOS 18.4 के साथ अप्रैल 2025 में आएगा, जिससे यूजर्स को इसका फायदा मिल सकेगा। इस अपडेट के साथ कई अन्य फीचर्स और सुधार भी किए जाएंगे।

एम्स गोरखपुर ने किया अविश्वसनीय काम, मरीज की आंखों के सामने बिना दर्द के सांस की नली में डाली पाइप

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एएमएस (एम्स) अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिससे ऑपरेशन के दौरान रोगी को न तो कोई दर्द होता है और न ही बेचैनी। इस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए, नाक के रास्ते बिना मुंह खोले सांस की नली में ट्यूब डाली गई। यह तकनीक विशेष रूप से उन मरीजों के लिए लाभकारी है, जिनका मुंह पूरी तरह से नहीं खुल पाता है।

अल्ट्रासाउंड गाइडेड तकनीक से किया इलाज
प्रो. संतोष शर्मा के नेतृत्व में एएमएस गोरखपुर के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड गाइडेड सुपीरियर लेरिंजियल ब्लॉक और फाइबर आप्टिक ब्रोंकोस्कोपी तकनीक का उपयोग किया। इस प्रक्रिया में गले की नसों को सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया, फिर फाइबर आप्टिक ब्रोंकोस्कोप की मदद से नाक के रास्ते पाइप डाली गई। इस तकनीक से रोगी को न तो खांसी होती है, न ही बेचैनी और न ही कोई दर्द महसूस होता है।

मरीज की स्थिति और उपचार
मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर के सोनबरसा निवासी एक युवक का था, जो एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था। युवक के चेहरे, सिर के सामने के हिस्से और दाईं आंख के पास की हड्डियां टूट गई थीं। इसके अलावा, गुटखा खाने के कारण उसके मुंह में ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस नामक बीमारी हो गई थी, जिससे उसका मुंह पूरी तरह नहीं खुल पा रहा था। इस गंभीर स्थिति में युवक को तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता थी, लेकिन मुंह न खुलने के कारण सामान्य तरीके से ट्यूब डालना मुश्किल था। ऐसे में डॉक्टरों ने नई विधि अपनाई, जिससे बिना बेहोश किए उसे राहत मिली।

नई तकनीक से हुआ सफल ऑपरेशन
इस नई विधि से बिना बेहोश किए युवक की सांस की नली में ट्यूब डाली गई, जिससे ऑपरेशन के दौरान उसे कोई परेशानी नहीं हुई। इस जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस प्रक्रिया में दंत रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेश कुमार और उनकी टीम ने सर्जरी की, जबकि एनेस्थीसिया विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजेता वाजपेयी, जूनियर रेजिडेंट डॉ. आशुतोष और नर्सिंग ऑफिसर पंकज, दिव्या और ध्रुवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

टीम की हो रही सराहना
एएमएस के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. विभा दत्ता, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम वर्धन ने टीम के प्रयासों की सराहना की और डॉक्टरों को बधाई दी। इस सफलता से यह साबित होता है कि नई तकनीकों के माध्यम से जटिल सर्जरी को भी आसानी से किया जा सकता है।

लॉन्च हुआ Royal Enfield Shotgun 650 Icon Edition, भारत में सिर्फ खरीद सकेंगे 25 लकी ग्राहक

Royal Enfield Shotgun 650 Icon Edition भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस बाइक की कीमत 4.25 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। Icon Edition की सिर्फ 100 यूनिट्स ही दुनियाभर में बेची जाएंगी, जिनमें से भारत के 25 लकी ग्राहक ही इस बाइक को खरीद सकेंगे। 13 फरवरी, सुबह 2 बजे इस बाइक की बुकिंग Royal Enfield की एप पर खुलेगी। अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप इस बाइक को बुक करने में सफल हो सकते हैं।

PunjabKesariपावरट्रेन

इस एडिशन में 648cc का Parallel ट्विन इंजन दिया गया है, जो 47 BHP और 52.3 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि इस इंजन की परफॉरमेंस किसी भी मौसम में डाउन नहीं होगी।

दमदार लुक और स्टाइलिश डिजाइन

PunjabKesari
यह बाइक रेड, व्हाइट और गोल्डन कलर के शानदार कॉम्बिनेशन में आती है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है। बाइक पर रेसिंग ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके अलावा गोल्डन कलर के व्हील्स बाइक की स्टाइल को और खास बनाते हैं।

सुरक्षा और फीचर्स

यह एक सिंगल सीटर बाइक है, जिसमें सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), डिस्क ब्रेक और वाइडर टायर्स दिए गए हैं, जो राइडिंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।

स्पेशल गोल्डन हेलमेट भी मिलेगा

इस बाइक के साथ एक गोल्डन कलर का खास हेलमेट भी दिया जाएगा, जो इसके प्रीमियम लुक को और बढ़ा देता है।

कढ़ी बनाएं इस खास तरीके से एक बार खाए, बार-बार बनवाएं

0

कभी भी जब दिल थोड़ा स्पेशल खाने का मन करे, तो पंजाबी पकौड़े वाली कढ़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता! इस गर्मा-गर्म कढ़ी के साथ तले हुए पकौड़े, किसी भी दिन के खाने को बना देते हैं खास। खासकर जब थकान के बाद घर लौटें और एक झटपट, दिल को सुकून देने वाला खाना चाहिए, तो कढ़ी और पकौड़े परफेक्ट ऑप्शन होते हैं और अगर आप भी इसे बनाने का तरीका जानना चाहते हैं, तो ये आसान सी रेसिपी आपके लिए है!

PunjabKesari

कढ़ी बनाने के लिए सामग्री:
कढ़ी के लिए:

दही – 1 कप
बेसन – 3-4 टेबलस्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
जीरा – 1/2 टीस्पून
करी पत्ते – 6-7
हिंग – 1/4 टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
पानी – 3 कप

पकौड़े के लिए:

बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 टेबलस्पून (अगर उपलब्ध हो तो)
अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 टीस्पून
हरा धनिया – 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
बेकिंग सोडा – 1/4 टीस्पून
तेल – पकौड़े तलने के लिए

बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला न हो, नहीं तो पकौड़े फैल सकते हैं।

2. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो इस बैटर से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर तेल में डालें और उन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। जब पकौड़े अच्छे से तल जाएं, तो उन्हें निकालकर एक टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।

PunjabKesari

3. अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें जीरा और हींग तड़का लगाएं। इसके बाद करी पत्ते डालें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें। फिर हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

4. अब दही में बेसन और पानी डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि कोई गुठलियां न बने।दही का मिश्रण कढ़ाई में डालकर पकने के लिए छोड़ दें। बीच-बीच में इसे अच्छे से चलाते रहें ताकि कढ़ी जलने न पाए। इसे 10-15 मिनट तक पकने दें, जब तक यह गाढ़ी न हो जाए।

5. अब जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए, तो इसमें तले हुए पकोड़े डालें और 5-7 मिनट तक और पकने दें ताकि पकोड़ा कढ़ी का स्वाद अच्छे से सोख लें। अंत में, स्वाद अनुसार नमक डालें और फिर कढ़ी को गरमागरम सर्व करें।इसे आप गर्म-गर्म रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते हैं। इस लाजवाब कढ़ी का स्वाद परिवार और दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

तो बस, ये रही पंजाबी पकौड़े वाली कढ़ी की आसान और लाजवाब रेसिपी!

- Advertisement -

News of the Day