Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 956

पैरों से पहचानें Blood Sugar बढ़ने के संकेत, दिखें तो तुरंत एक्शन की जरूरत

0

बड़ी बीमारियों की बात करें तो डायबिटीज का नाम शायद सबसे पहले लिया जाएगा। बिजी और बिगड़ते लाइफस्टाइल, गलत खानपान के चलते शुगर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। डायबिटीज यानि कि मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो मरीज के शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। यह शरीर के बाकी अंगों को प्रभावित करती है। जब बॉडी में शुगर की मात्रा बढ़ती है तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। डायबिटीज के कुछ खास लक्षण पैरों में भी दिखने लगते हैं। चलिए आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में बताते हैं जिन्हें पहचान कर आपको फौरन अलर्ट हो जाना चाहिए

PunjabKesari

डायबिटीज के कारण पैरों में दिखने वाले संकेत

डायबिटीज एक गंभीर रोग है जिसके लक्षण खासतौर पर पैरों में दिख सकते हैं जो हाई ब्लड शुगर के कारण उत्पन्न होते हैं। अगर डायबिटीज को समय रहते नियंत्रित नहीं किया जाए तो यह पैरों की नसों और रक्त संचार को प्रभावित कर सकता है।

पैरों में सूजन (Swelling in Feet): हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर में लिक्विड संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पैरों में सूजन आ सकती है। यह आमतौर पर खराब ब्लड सर्कुलेशन और किडनी की समस्याओं के कारण होता है।

नसों का नुकसान (Nerve Damage – Neuropathy): डायबिटीज के कारण डायबिटिक न्यूरोपैथी हो सकती है, जिससे पैरों में झुनझुनी, जलन या सुन्न होने की समस्या होती है। यह समस्या पैरों में घावों को महसूस करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे चोट लगने पर देर से पता चलता है। पैरों की त्वचा शुष्क और फटी हुई दिख सकती है क्योंकि हाई ब्लड शुगर के चलते त्वचा की नमी कम हो सकती है। त्वचा में दरारें आने से बैक्टीरिया और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

नाखूनों में फंगल संक्रमण (Fungal Infection in Nails): डायबिटीज के मरीजों में नाखूनों पर फंगल संक्रमण आम होता है, जिससे वे मोटे, पीले और कमजोर हो सकते हैं। इंफेक्शन बढ़ने पर नाखूनों में दर्द और असहजता हो सकती है।

पैरों में घाव या अल्सर (Diabetic Foot Ulcer): शुगर मरीज के पैर में चोट या कट लगने के बाद घाव जल्दी नहीं भरता, जिससे अल्सर बनने का खतरा रहता है क्योंकि पैरों में रक्त संचार की कमी होने
लगती है और अगर ध्यान न दिया जाए तो यह गैंग्रीन जैसी गंभीर समस्या में बदल सकता है।
PunjabKesari

पैरों में बहुत ज्यादा दर्द और ऐंठनः ब्लड सर्कुलेशन खराब होने से पैरों में तेज दर्द, ऐंठन या भारीपन महसूस हो सकता है। यह संकेत रक्त वाहिकाओं में रुकावट (Peripheral Artery Disease – PAD) की ओर भी इशारा कर सकते हैं।PunjabKesari

डायबिटीज के मरीजों को पैरों की देखभाल कैसे करनी चाहिए?

पैरों की नियमित जांच करें, किसी भी कट, सूजन, लाल धब्बे या संक्रमण के संकेतों पर नजर रखें।
पैरों को मॉइश्चराइज करें। फटी त्वचा और रूखेपन से बचने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
आरामदायक जूते पहनें । टाइट या अनफिटेड जूतों से बचें, जो पैरों में चोट पहुंचा सकते हैं।
नाखूनों की सफाई का ध्यान रखें। नियमित रूप से नाखून काटें और संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई रखें।
ब्लड शुगर कंट्रोल करें। नियमित रूप से ब्लड शुगर लेवल मॉनिटर करें और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं लें।
नियमित एक्सरसाइज करें। पैरों में रक्त संचार बनाए रखने के लिए हल्के व्यायाम करें।

डिस्कलेमरः डायबिटीज मरीजों अगर ऊपर बताए गए लक्षण महसूस कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज न करें। समय पर सही देखभाल और डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि किसी गंभीर समस्या से बचा जा सके। डायबिटीज को नियंत्रित रखकर और पैरों की सही देखभाल करके इन समस्याओं को रोका जा सकता है।

इस सरकारी कंपनी को मिला ₹8000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

0

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शनिवार सुबह इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी। बीएचईएल के मुताबिक, उसे महाराष्ट्र सरकार की महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (Mahagenco) से कोराडी थर्मल पावर स्टेशन के लिए 660 मेगावाट के दो बीटीजी (Boiler, Turbine, Generator) पैकेज का ऑर्डर मिला है।

कंपनी को इस ऑर्डर से जुड़ा आधिकारिक लेटर शुक्रवार को प्राप्त हुआ। हालांकि, शुक्रवार के कारोबार में बीएचईएल का स्टॉक करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुआ। ऐसे में सोमवार को बाजार खुलने पर शेयर में एक्शन दिखने को मिलेगा।

क्या दी है कंपनी ने जानकारी

कंपनी के मुताबिक लैटर ऑफ अवॉर्ड 7 फरवरी 2025 को हासिल हुआ है। कंपनी के मुताबिक ये बीटीजी पैकेज है जिसमें इक्विपमेंट की सप्लाई उन्हें स्थापित करना और उनकी शुरुआत के साथ सिविल वर्क भी शामिल है। कंपनी के मुताबिक ऑर्डर साइज करीब 8000 करोड़ रुपए का है। कंपनी के मुताबिक कंपनी को इन दोनों ऑर्डर को पाने की तारीख से 52 और 58 महीने में पूरा करना होगा।

कैसा रहा स्टॉक का प्रदर्शन

स्टॉक का बीते एक साल का रिटर्न निगेटिव रहा है। स्टॉक एक साल में 12 फीसदी से ज्यादा फिसला है वहीं इस साल में अब तक स्टॉक 11 फीसदी से ज्यादा टूटा है। स्टॉक शुक्रवार को करीब एक फीसदी गिरकर 203 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक का साल का न्यूनतम स्तर 185 का है। वही साल का उच्चतम स्तर 335 का है यानि स्टॉक अपने साल के उच्चतम स्तर से फिलहाल 39 फीसदी से ज्यादा नीचे है। वहीं अपने साल के निचले स्तर से स्टॉक करीब 10 फीसदी ऊपर है।

राजस्थान में ठंड का असर जारी, शेखावाटी सबसे ठंडा

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी का असर अब भी जारी है। दिन में चिलचिलाती धूप के बावजूद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फरवरी में ठंड से राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम ही है।

शेखावाटी में सबसे कम तापमान

बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहा। उत्तरी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट देखी गई। जयपुर मौसम केंद्र प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम था। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अन्य जिलों में तापमान का हाल
  • करौली – 3.8°C
  • नागौर – 4.3°C
  • दौसा और चूरू – 5.6°C
  • बीकानेर (लूणकरणसर) – 4.6°C
  • चित्तौड़गढ़ और पिलानी – 6.4°C
  • संगरिया – 6.6°C
  • सीकर – 7°C
  • जयपुर – 10.2°C

राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 21 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

शनिवार को भी शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में किसी भी जिले के लिए कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान में ठंड बनी रह सकती है।

अगले हफ्ते शीतलहर से राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। अच्छी खबर यह है कि आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

बिहार के स्कूली छात्रों के लिए अहम खबर, अब इस नंबर के बिना नहीं होगा स्कूल में एडमिशन

0

बिहार में अब स्कूल में एडमिशन लेने के लिए एक नया नियम बनाया गया है। इस नियम के तहत 12 अंको का परमानेंट एजुकेशन नंबर(PEN)स्कूल में एडमिशन लेने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना विद्यालय में नामांकन नहीं होगा।

बिना PEN के अपार ID (APAAR ID) भी नहीं बनेगी

बता दें कि दूसरी कक्षा या उससे ऊपर की कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए PEN का होना बहुत जरूरी है। गौरतलब हो कि यह नियम सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों में लागू होगा। वहीं जिन बच्चों के पास PEN नहीं होगा, उनके लिए अपार ID भी नहीं बनेगी। इस पहल का उद्देश्य बिहार के स्कूली छात्रों की पहचान और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में सटीक जानकारी सुनिश्चित करना है। पटना के डीईओ संजय कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए परमानेंट एजुकेशन नंबर होना बहुत जरूरी है। यह नंबर स्कूल द्वारा ही जनरेट किया जाता है। इस लिहाज से स्कूलों का उत्तरदायित्व है कि वे छात्रों को यह नंबर उपलब्ध कराएं।

जानें क्या है PEN नंबर

बता दें कि PEN, आधार कार्ड की तरह ही होता है। इसमें 12 अंक होते हैं। इसे यू-डीआईएसई (U-DISE) पोर्टल पर अपलोड करने के बाद जारी किया जाता है। यह नंबर स्कूल द्वारा ही जारी किया जाता है। बता दें कि इससे स्कूली बच्चों की पहचान और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर आसानी से जानकारी उपलब्ध होगी।

Jammu में रेलवे फाटक 10 फरवरी तक बंद

0

कठुआ बुद्धि रेलवे सेक्शन के बीच हाईवे से घाटी, दबवाल और सौंथल जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग को मुरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। यह मुरम्मत कार्य 10 फरवरी तक जारी रहेगा जिसके बाद फाटक खुल जाएगा। इस दौरान लोगों को कठुआ बुद्धि के बीच से ही गुजरना पड़ सकता है, जिससे यात्रियों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा।

हालांकि, मुरम्मत के इस काम की देखरेख कर रहे अधिकारी का कहना है कि वे इस काम को निर्धारित समय से पहले पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान पैदल जाने वाले लोगों के लिए रास्ता खुला रहा।

जड़ से खत्म होगा आतंकवाद, पुंछ के साथ-साथ इस जिले में भी सर्च ऑपरेशन चला रहे सुरक्षाबल

0

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए सुरक्षाबलों ने कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस और बी.एस.एफ. ने हीरानगर सैक्टर के सीमावर्ती गांव कोटपुन्नू, खंदवाल, गुज्जर डेरा, जजली एवं अन्य इलाकों में संयुक्त अभियान चलाया। इन अभियानों का उद्देश्य आतंकवादी गतिविधियों को रोकना और पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम करना है।

सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के घने जंगलों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा के मैदानी इलाकों तक तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं। विशेष रूप से ये अभियान उन आतंकवादियों को निशाना बना रहे हैं जो पिछले साल कठुआ के बिलावर, मछेडी और हीरानगर सैक्टर के सैंडा व सोहाल इलाकों में आतंकी हमलों में शामिल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक यह अभियान आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं की साजिशों को नाकाम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। तलाशी अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आतंकवादी एक जगह से दूसरी जगह भागने में सफल न हो पाएं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और बी.एस.एफ. के संयुक्त प्रयास से चल रहे अभियानों का फोकस किश्तवाड़, डोडा और राजौरी जिलों पर भी है। इन जिलों में चिनाब घाटी क्षेत्र के घने जंगलों में तलाशी अभियान तेजी से चलाए जा रहे हैं। आने वाले महीनों में सुरक्षाबल इन अभियानों को और व्यापक स्तर पर तेज करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने कठुआ जिले के हीरानगर सैक्टर के मनियारी बॉर्डर आउट पोस्ट पर बी.एस.एफ., पुलिस और सी.आर.पी.एफ. के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए थे।

आतंकवाद की बदलती रणनीति व सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2021 से राजौरी और पुंछ में आतंकियों ने घातक हमले किए। 2022 में इनकी गतिविधियां जम्मू क्षेत्र के 6 अन्य जिलों तक फैल गईं। पिछले साल हुए आतंकी हमलों में 18 सुरक्षाकर्मी शहीद और 44 आम नागरिक मारे गए। जबकि सुरक्षाबलों ने 15 से अधिक आतंकियों को मार गिराया।

हालांकि, 2024 में राजौरी और पुंछ में आतंकी घटनाओं में कमी आई, लेकिन रियासी, डोडा, किश्तवाड़, कठुआ, उधमपुर एवं जम्मू में हुई घटनाओं ने सुरक्षा एजैंसियों को सतर्क कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में चल रहे ये तलाशी अभियान यह स्पष्ट करते हैं कि सुरक्षाबल आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

दिल्ली चुनाव नतीजों से गदगद हुए CM मोहन, नेताओं को लड्डू खिलाकर दी बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में भाजपा परंचम लहराती दिखाई दे रही है। शुरूआती रूझानों में भाजपा की सरकार आना तय माना जा रहा है। दिल्ली चुनाव नतीजों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर दौरे के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी है। उन्होंने कांग्रेस और आप पर तंज कसते हुए कहा कि आप और बाप पार्टी को समझ लेना चाहिए देश की जनता सब समझ चुकी है। गंदे-गंदे हथकंडे से कांग्रेस चुनाव लड़ी फिर भी हार गई।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री का जनता के साथ जुड़ाव, भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत, और देश का बदलता हुआ मिजाज, सब एक दिशा में जा रहे हैं, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग है, जिनकी छोटी मानसिकता है, जो देश और प्रदेश को वर्षों से गुमराह करते आए, ऐसे सारे तत्वों की लगातार हर हो रही है। 2019 हो या 2023 लोकसभा चुनाव के बाद हम सब देखते हैं कि, 2023-24 के चुनाव में किस प्रकार से गंदे-गंदे हथकंडे अपना कर आखिरी लड़ाई कांग्रेस ने सब को झूठ बोलकर जो तिनके की तरह बिखर गए, और लगातार हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद के चुनाव केंद्र के चुनाव की तरह जा रहे हैं। गुमराह करने के लिए एक विखंडतावाद पूरे देश में फैलाया था, सबको सबक है, अपने आप में, कि वह अपने अंदर झांक कर देखे, वह आप पार्टी वाले हो, बाप पार्टी वाले हो, कांग्रेस पार्टी वाले हो, इन सभी को सोचने की आवश्यकता है कि देश की जनता इन सभी की असलियत जान चुकी है। यह फैले हुए कीचड़ में कमल खिल रहा है, इस बात का आनंद है, सभी को बधाई देना चाहता हूं।

शहडोल में दर्दनाक हादसा, दो बच्चों की मौत, मां-बाप की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, सड़क हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई और मां-बाप गंभीर रूप से घायल हैं। अभी मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के सेझहरी मोड़ के पास की है।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और मां-बाप गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में बेटा और बेटी हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

छतरपुर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शुक्रवार को जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटनाओं में दो नवयुवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। एक घटना जिला मुख्यालय के ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी घटना लवकुशनगर थाना क्षेत्र से सामने आई। चूंकि मरने वाले दोनों नौजवान थे, इसलिए उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान दोनों मृतकों के परिजन बिलखते नजर आए।

PunjabKesari

●कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल..

ओरछा रोड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुए भीषड़ सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, वहीं पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरु की है। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ढिला निवासी नरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसका 27 वर्षीय भाई राजेन्द्र कुशवाहा अपने 22 वर्षीय साथी दीपक कुशवाहा के साथ ग्राम धमौरा शादी समारोह में गया था। सुबह करीब 7 बजे दोनों अपनी बाइक से वापस गांव आ रहे थे, तभी देवपुर तिराहा के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाईक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में राजेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दीपक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत ग्वालियर रेफर किया गया। वहीं पंचनामा कार्रवाई के बाद राजेन्द्र का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद कार सवार लोग मौके से भाग निकले थे, ओरछा रोड़ थाना पुलिस ने घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरु की है।

●साईकिल सवार को बचाते हुए खाई में गिरी बाईक, चालक की मौत..

दूसरी घटना जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में संजय नगर कस्बे के समीप हुई, जिसमें नवयुवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अपनी बाइक से जा रहा था तभी अचानक बाइक के सामने साईकिल सवार बच्चा आ गया और उसे बचाते हुए बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आने के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अक्टौंहा निवासी नीतेश रैकवार ने बताया कि उसका 23 वर्षीय भाई बबलू पुत्र बंशी रैकवार किसी काम से बिकौरा गांव गया था। शुक्रवार की सुबह वह बिकौरा से अक्टौंहा जा रहा था तभी संजय नगर के पास उसकी बाइक के सामने साईकिल सवार बच्चा आ गया, जिसे बचाते हुए बबलू का संतुलन बिगड़ा और वह बाइक सहित सड़क किनारे खाई में जा गिरा। घटना के बाद आनन-फानन में बबलू को लवकुशनगर ले जाया गया और इसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही बबलू की मौत हो गई। मौत की पुष्टि होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर पुलिस का एक्शन

0

देश की लाइफ लाइन कहे जाने वाले नेशनल हाईवे 44 यानिकी जीटी रोड़ पर लगातार वाहन चालकों के साथ लूटपाट की खबरों से पुलिस महकमा भी सकते में है । इसी को देखते हुए कल देर रात कल सोनीपत पुलिस का एक्शन नेशनल हाईवे 44 पर दिखाई दिया। पुलिस ने ढाबों पर संदिग्ध वाहनों पर पैनी नजर बनाए हुए है । कल रात शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई काली स्कार्पियो को जब्त भी किया गया।

सोनीपत मुरथल थाना पुलिस अब एक्शन मोड़ में नजर आ रही है । अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का ये एक्शन आम जनता के लिए राहत की खबर है।   नेशनल हाईवे 44 पर जो लुट गिरोह सक्रिय है उनपर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाई जा रही है, इसी कड़ी में पुलिस ने कल रात शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई काली स्कार्पियो को जब्त भी किया गया।

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि ढाबों पर संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाई जा रही है। अपराध को रोकने के लिए लगातार गश्त की जा रही है। एक काली स्कॉर्पियो बिल्कुल ब्लैक थी उसको जब्त किया गया है, संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर मनाई जा रही है ताकि अपराध को काम किया जा सके।

- Advertisement -

News of the Day