Monday, March 30, 2026
Home Blog Page 96

NATIONAL : ‘अमन त्यागी से शादी की मांगी थी मन्नत…’ बुर्के में कांवड़ उठाने वाली तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी की कहानी

0

बुर्के में एक महिला, कंधों पर सजी कांवड़, और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे… संभल में यह दृश्य देखते ही लोग अचंभित गए. यह तमन्ना मलिक हैं, जिन्होंने अमन त्यागी से शादी की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई. तमन्ना ने हरिद्वार से जल लेकर महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का संकल्प पूरा किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वह चर्चा में आ गईं. तमन्ना कहती हैं- यह आस्था और एक मन्नत पूरी होने की कहानी है.

कांवड़ियों की भीड़, ‘बम-बम भोले’ के जयकारे, डीजे की धुन और उसी बीच बुर्के में कांवड़ उठाए आगे बढ़ती एक महिला… नाम है तमन्ना मलिक… सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने उन्हें चर्चा का विषय बना दिया. लेकिन इस तस्वीर के पीछे एक लंबी कहानी है… प्यार, विरोध, मन्नत और विश्वास की कहानी. तमन्ना का कहना है कि उन्होंने अमन त्यागी से शादी की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हो गई.

संभल की रहने वाली तमन्ना मलिक ने महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से कांवड़ उठाई. पैरों में छाले हैं, लेकिन जुबान पर ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष. तमन्ना कहती हैं कि मैंने भगवान से मन्नत मांगी थी कि अगर मेरी शादी अमन त्यागी से हो जाएगी तो मैं कांवड़ लेकर आऊंगी. मेरी मन्नत पूरी हुई, इसलिए मैं जल लेकर आई हूं.

उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं उनके पति अमन त्यागी. दोनों की जोड़ी इस कांवड़ यात्रा में सबसे अलग नजर आती है… एक तरफ बुर्का, दूसरी तरफ भगवा गमछा और ‘बम भोले’ के जयकारे.बुर्के में कांवड़ उठाने वाली तमन्ना मलिक उर्फ तुलसी का कहना है कि कांवड़ लाने में मेरे पति अमन त्यागी ने मेरा बहुत साथ दिया है. मेरी उनके साथ शादी हुई है, तभी से वह साथ देते आ रहे हैं. वहीं अमन त्यागी का कहना है कि आज ये बुर्के में हैं, इनको सम्मान मिला है. बिना बुर्के में होतीं, तब भी सम्मान मिलता.

अमन त्यागी बताते हैं कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. बातचीत शुरू हुई, रिश्ता गहराया और फिर दोनों ने घर छोड़कर शादी कर ली. शादी के बाद जब गांव लौटे तो विरोध का सामना करना पड़ा. अलग-अलग समुदाय से होने के कारण धमकियां भी मिलीं. अमन कहते हैं कि उस वक्त भी प्रशासन ने हमारा साथ दिया था. अब फिर से कुछ धमकियां मिल रही हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं.

तमन्ना बताती हैं कि शादी को एक साल पूरा होने के बाद उन्होंने अपना संकल्प पूरा करने का फैसला किया. हरिद्वार से जल उठाकर संभल के छैमनाथ मंदिर में चढ़ाने का संकल्प लिया था.

तमन्ना का वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जिस बहन का मन हो, वह बुर्के में भी कांवड़ ला सकती है. सनातन में किसी पर कोई बंदिश नहीं है. जो बहनें किसी डर में हैं, वे बेखौफ होकर आ सकती हैं. उनका कोई कुछ नहीं कर सकता.जैसे ही तमन्ना संभल जिले में दाखिल हुईं, नजारा बदल गया. महिलाएं उनके पैर छूने लगीं, कई लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की, युवाओं ने सेल्फी ली. पुलिस और निजी वॉलेंटियर्स का घेरा उनके चारों ओर था. जब वह विश्राम के लिए रुकीं, तब भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. महिलाएं तमन्ना के पास पहुंचीं और उनके पैर छुए, साथ ही हाथों में शगुन के रुपये भी रखे.

तमन्ना की कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी. सीओ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे. अधिकारियों का कहना है कि महाशिवरात्रि पर सभी कांवड़ियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. तुलसी को भी ट्रैफिक या किसी अन्य समस्या से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. अमन त्यागी कहते हैं कि जहां प्रशासन नहीं था, वहां थोड़ी परेशानी हुई. लेकिन अब पूरा सहयोग मिल रहा है.

तमन्ना का बुर्के में कांवड़ उठाए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. देखते ही देखते वह चर्चा का विषय बन गईं. तमन्ना का कहना है, मैंने जो किया, वह अपनी मन्नत और विश्वास के लिए किया. तमन्ना और अमन त्यागी ने महाशिवरात्रि पर संभल के छैमनाथ मंदिर में जलाभिषेक का संकल्प लिया था. तमन्ना के पैरों में छाले हैं, लेकिन कदम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं. भीड़ के शोर में भी उनकी आवाज साफ सुनाई देती है- बम-बम भोले!

ENTERTAINMENT : मुश्किल में है मशहूर एक्ट्रेस की शादी? बिजनेसमैन पति ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोला- ओए जल्दी…

दिव्या अग्रवाल इन दिनों द 50 शो में दिखाई दे रही हैं. मगर गेम से ज्यादा उनकी मैरिड लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. शो में दिव्या की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई शॉकिंग दावे किए गए. अब एक्ट्रेस के पति ने उन दावों पर रिएक्ट किया है.रियलिटी शो The 50 कई वजहों से सुर्खियों में है. शो में सेलेब्स के बीच कभी हाथापाई देखने को मिल रही है तो कभी कोई एक-दूसरे पर कीचड़ उछालता नजर आता है. हाल ही के एपिसोड में भव्या सिंह ने एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की मैरिड लाइफ पर सवाल उठाए थे. अब भव्या के आरोपों पर दिव्या के पति अपूर्व पडगांवकर ने जवाब दिया है.

दरअसल, शो में भव्या ने दावा किया था कि दिव्या अग्रवाल की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. दिव्या पति अपूर्व पडगांवकर के साथ नहीं रहतीं. दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है. मगर वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपूर्व पडगांवकर ने अपनी लेडी लव दिव्या के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर करके भव्या के दावों को गलत साबित कर दिया है.दिव्या अग्रवाल की टीम ने भी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की. पोस्ट के कैप्शन में कपल के लिए दिल को छूने का वाला कैप्शन लिखा गया, जो है- हमेशा रहने वाला प्यार…हमारे फेवरेट कपल को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे. दिव्या की टीम और उनके पति ने शादी में चल रही खटपट के दावों को गलत साबित कर दिया है. वैलेंटाइन डे पर दिव्या और अपूर्व की एक दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट देख इतना तो साफ है कि दोनों एक दूसरे संग बहुत प्यार करते हैं और उनका रिश्ता भी काफी मजबूत है.

दिव्या अग्रवाल की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में अपूर्व पडगांवकर संग रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. दोनों की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था. शादी के कुछ समय बाद दोनों के तलाक की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं.अपूर्व संग शादी से पहले दिव्या वरुण सूद संग रिश्ते में थीं. दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे. मगर फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप के बाद दिव्या ने अपूर्व को अपना हमसफर बनाया. दोनों एक दूसरे संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

NATIONAL : भतीजे के साथ वेलेंटाइन-डे मना रही थी महिला, पति ने रंगे हाथ पकड़ा तो करा दी शादी

0

बापगत में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने ही भतीजे के प्यार में पड़ गई. ये बात परिजनों को नहीं पता थी, लेकिन वेलेंटाइन-डे के दिन दोनों को परिजनों ने पकड़ लिया.

उत्तर प्रदेश के बागपत में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला का दिल अपने ही जेठ के बेटे पर आ गया. जिसके बाद महिला अपने भतीजे से चोरी-छिपे मिलने लगी और 5 साल तक दोनों की प्रेम कहानी परवान चढ़ती रही. लेकिन कहते हैं ना—इश्क़ और मुश्क़ छिपाए नहीं छिपते. इसी बीच वेलेंटाइन-डे की रात इस ‘सीक्रेट लव स्टोरी’ का राज खुला और फिर जो हुआ, उसने पूरे गांव को सन्न कर दिया.

मामला दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव का है. महिला पूजा की शादी करीब 8 साल पहले पंकज नाम के युवक से हुई थी. दोनों के दो बेटे भी हैं. परिवार सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन इसी बीच महिला का अपने जेठ के बेटे से प्रेम-प्रसंग हो गया. पिछले 5 साल से दोनों छिप-छिपाकर एक दूसरे से मिलते थे. लेकिन घरवालों को इसकी भनक तक नहीं लगती थी.

इसी बीच 14 फरवरी यानी कि वेलेंटाइन-डे का दिन आया और दोनों का प्रेम जग जाहिर हो गया. दोनों को मेल-मिलाप के दौरान परिजनों ने पकड़ लिया. इस दौरान जमकर बवाल हुआ. मामला इतना बढ़ा कि महिला, महिला का पति और भतीजा थाने पहुंच गए. थाने में भी काफी देर तक समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो पति ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

पति ने अपनी पत्नी की शादी अपने ही भतीजे से थाने परिसर में करवा दी. दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गांव से विदा कर दिया गया. यह नज़ारा देख थाने में मौजूद लोग भी हैरान रह गए. रिश्तों के इस अनोखे मोड़ ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. मामला आपसी सहमति सुलझा लिया गया.हालांकि थाने में हुई इस अनोखी शादी ने रिश्तों, सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक बंधनों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं?

NATIONAL : दो शादियां कीं, दूसरी पत्नी अलग रहने लगी… उसी के मासूम बेटे का पिता ने कर दिया सौदा, सन्न कर देगी ये कहानी

0

ओडिशा के बालासोर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक पिता ने अपने ढाई साल के बेटे को एक लाख रुपये में बेच दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर बाल कल्याण समिति को सौंपा. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

ओडिशा के बालासोर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपने ढाई साल के बेटे को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप लगा है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.एजेंसी के अनुसार, घटना बालासोर के नीलगिरी नोटिफाइड एरिया काउंसिल के बारीसाही गांव की बताई जा रही है. मामला तब उजागर हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर बच्चे के पिता को एक संभावित खरीदार से सौदेबाजी करते हुए देखा गया.

वीडियो सामने आने के बाद एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. नीलगिरी के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि बच्चे को चिमिनीभाटी इलाके से बरामद किया गया और उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता की पहचान कर ली गई है, वह पेशे से राजमिस्त्री है. आरोप है कि उसने सौदे के तहत 50 हजार रुपये की पहली किस्त भी ले ली थी. पूछताछ में उसने आर्थिक तंगी को इस कदम का कारण बताया. उसने कहा कि उसके चार बच्चे हैं और परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई हो रही थी. एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर खरीदार से संपर्क कराया था.

सूत्रों के मुताबिक, बेहरा ने दो शादियां की हैं और बेचा गया बच्चा उसकी दूसरी पत्नी से जन्मा था, जो उससे अलग रह रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है.

NATIONAL : इलेक्ट्रिक बेड पर सो रहे शख्स की करंट लगने से मौत, दिल्ली में दिल दहला देने वाला हादसा

0

दिल्ली के त्रि नगर इलाके में इलेक्ट्रिक बेड का इस्तेमाल कर रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध रूप से बिजली का झटका लगने से मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के त्रिनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति इलेक्ट्रिक बेड पर सोते हुए करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी को दिल्ली के केशव पुरम थाने में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर (मृतक के भाई) ने बताया कि उनके भाई को इलेक्ट्रिक बेड से बिजली का झटका लगा है और उनकी मौत हो गई है.

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां धीरज कौशिक को कमरे में इलेक्ट्रिक बेड पर लेटे हुए मृत पाया गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बेड से एक बिजली का तार और बिजली का सॉकेट जुड़ा हुआ था. शुरुआती जांच में संदेह है कि बेड में बिजली की खराबी या असुरक्षित वायरिंग के कारण करंट का झटका लगा होगा.

पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर मृतक के पिता राजेंद्र कौशिक और अन्य परिवारजन मौजूद थे. प्रारंभिक पूछताछ में परिवार ने बताया कि धीरज का तलाक हो चुका था और उनकी एक 19 वर्षीय बेटी तथा 14 वर्षीय बेटा है.परिवार के सदस्यों ने पुलिस को ये भी बताया कि धीरज शराब पीने के आदी थे और घटना वाले दिन सुबह से ही शराब पी रहे थे.

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बिस्तर पर लेटे हुए बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हुई. घटनास्थल पर क्राइम टीम बुलाई गया है और मौके की गहन जांच की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मेडिको-लीगल औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं.पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, परिवार की ओर से अभी तक किसी भी संदेह या गड़बड़ी की बात नहीं कही गई. जांच जारी है और आगे की पड़ताल की जा रही है.

Mahashivratri 2026 : महादेव पर जल चढ़ाने का क्या है सटीक समय? नोट कर लें चारों प्रहर के शुभ मुहूर्त

0

: आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है, लेकिन सवाल है कि भगवान शिव का जलाभिषेक कब करें? जानें 15 फरवरी को जल चढ़ाने का सबसे सटीक मुहूर्त, निशिता काल का समय और चारों प्रहर की पूजा की पूरी टाइमिंग .

आज यानी 15 फरवरी 2026 को पूरे देश में भक्त अपने आराध्य महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवालयों में उमड़ रहे हैं. मान्यता है कि इस पावन तिथि पर शिवलिंग का जलाभिषेक करने से व्यक्ति के पुराने से पुराने पाप धुल जाते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. महाशिवरात्रि की पूजा मुख्य रूप से रात के समय की जाती है, क्योंकि आध्यात्मिक रूप से इस रात को बहुत ऊर्जावान और फलदायी माना गया है. अगर आप भी आज शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करने का मन बना रहे हैं, तो यह जान लेना बहुत जरूरी है कि शास्त्र में जल चढ़ाने का सबसे उत्तम और सटीक समय कौन सा है, ताकि आपकी पूजा का फल आपको पूरी तरह से मिल सके.

महाशिवरात्रि की पूजा का सबसे प्रभावी समय ‘निशिता काल’ होता है, जिसे मध्यरात्रि का मुहूर्त भी कहा जाता है. इस बार महाशिवरात्रि 2026 का निशिता काल 16 फरवरी की रात (आज आधी रात के बाद) 12:09 बजे से शुरू होकर 01:01 बजे तक रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी समय महादेव निराकार से साकार रूप में प्रकट हुए थे, इसलिए इस 52 मिनट के अंतराल में किया गया जलाभिषेक और मंत्र जप करोड़ों गुना अधिक फल देता है. जो भक्त निशिता काल में पूजा करते हैं, उन्हें गंगाजल के साथ दूध और शहद का अर्पण विशेष रूप से करना चाहिए.

चार प्रहर की पूजा और जल चढ़ाने का समय
भगवान शिव की पूजा रात के चार अलग-अलग प्रहरों में करने का विधान है, जिससे गृहस्थ और साधक अपनी सुविधा के अनुसार लाभ उठा सकते हैं. आज यानी 15 फरवरी की शाम 06:11 बजे से प्रथम प्रहर की पूजा शुरू होगी जो रात 09:23 बजे तक चलेगी. इसके बाद द्वितीय प्रहर रात 09:23 बजे से शुरू होकर मध्यरात्रि 12:35 बजे तक रहेगा. तृतीय प्रहर की शुरुआत 16 फरवरी की रात 12:35 बजे से होगी जो तड़के 03:47 बजे तक चलेगी. अंतिम यानी चतुर्थ प्रहर सुबह 03:47 बजे से शुरू होकर सूर्योदय के समय 06:59 बजे तक रहेगा. भक्त इन चारों प्रहरों में से कभी भी मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर सकते हैं. विशेष रूप से जो लोग पूरी रात जागरण करते हैं, वे हर प्रहर में अलग-अलग अभिषेक करते हैं.

पूजा विधि और आवश्यक सामग्री:

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक की विधि बहुत सरल और प्रभावी है. आज सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र पहनकर मंदिर जाएं. तांबे के पात्र में जल लेकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का निरंतर मानसिक जाप करते हुए शिवलिंग पर जल की धारा चढ़ाएं. जल के पश्चात शिवलिंग पर कच्चा दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण यानी पंचामृत अर्पित करें. पूजा की थाली में बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल, सफेद चंदन, अक्षत और भस्म जरूर रखें क्योंकि ये महादेव को अत्यंत प्रिय हैं. अंत में धूप-दीप जलाकर आरती करें और श्रद्धापूर्वक शिव चालीसा का पाठ करें. इस विधि और सही मुहूर्त में किया गया पूजन आपके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आता है.

BIHAR : तिलक से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी. इस घटना में तीन लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए. तिलक समारोह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया.

पूर्णिया में शुक्रवार (13 फरवरी) देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक बेकाबू ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक चालक तीन लोगों को कुचलते हुए भाग निकला. ये हादसा इतना भयावह था कि इसमें मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई, जबकि टोटो ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हो गए. जिस वक्त हादसा हुआ टोटो पर 6 लोग सवार थे.

टोटो में सवार लोग तिलक की रश्म पूरी कर वापस घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया. घटना सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर नहर के समीप हुआ. मरने वालों में पिता बेटे और महिला रिश्तेदार शामिल हैं. जबकि परिवार के 3 अन्य सदस्यों को इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद से न सिर्फ परिजनों में चीख पुकार मची है, बल्कि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान धमदाहा के कुमारी गांव निवासी जागो ऋषि 45 और उसके बेटे किशन कुमार 18 के रूप में हुई है. जबकि महिला रिश्तेदार की पहचान मोती ऋषि की पत्नी कंचन देवी 40 के रूप में की गई है. जख्मी लोगों में टोटो चालक गुटर सिंह, रिश्तेदार जगन ऋषि और एक अन्य शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही सरसी और धमदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी पाकर मंत्री लेशी सिंह परिवार से मिलने GMCH पूर्णिया पहुंची, जहां परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बढ़ाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

घटना की जानकारी देते हुए मृतका कंचन देवी के पति मोती ऋषि ने बताया कि 24 फरवरी को जागो ऋषि की बेटी की शादी थी. इसी को लेकर बेटी के तिलक की रश्म पूरी करने शुक्रवार शाम चंपानगर के पटना रहिका गांव गए थे. तिलक की रश्म पूरी कर सभी टोटो से वापस घर लौट रहे थे, कि तभी सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर नहर के समीप बेकाबू ट्रक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी और टोटो सवार तीन लोगों को कुचलती हुई भाग निकली.

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही पिता बेटे और एक महिला रिश्तेदार की मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इधर जोरदार टक्कर और लोगों के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे. पुलिस को घटना की सूचना दी गई. इसके बाद सरसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. आनन फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया गया. जबकि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया गया है.

घटना की जानकारी देते हुए सरसी थाना अध्यक्ष ने राजू कुमार ने बताया मौके पर पहुंची पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है. पुलिस फरार चल रहे ट्रक ड्राइवर की पहचान में जुट गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ENTERTAINMENT : ‘ओ रोमियो’ ने आते ही बिगाड़ा ‘बॉर्डर 2’ का खेल, लाखों में सिमटी कमाई, जानें- 22 दिनों का टोटल कलेक्शन

Border 2 BO Day 22: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ की कमाई को चौथे फ्राइडे बड़ा झटका लगा और इसने पहली बार 22वें दिन अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. हालांकि फिर भी इसने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है.सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरो में दहाड़ते हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही अब इस वॉर ड्रामा को शाहिद कपूर की नई रिलीज ‘ओ’रोमियो’ टक्कर देने आ गई है. इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’की कमाई को बड़ा झटका लगा है. चलिए यहां जानते हैं नई रिलीज फिल्म के आने के बाद ‘बॉर्डर 2’ ने चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को थिएटर में रिलीज़ हुई थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के तीन हफ्तों में इसने हर दिन करोड़ों में कलेकक्शन किया. बता दें कि इस फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में ही 224.25 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली थी. इसके बाद इसने दूसरे वीक में 70.15 करोड़ कमाए, वहीं थिएटर में अपने तीसरे हफ़्ते में इसने 23.35 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि चौथे शुक्रवार को ‘बॉर्डर 2’ की कमाई को झटका लगा. दरअसल नई रिलीज फिल्मों के चलते इसने पहली बार लाखों में कमाई की है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे शुक्रवार को 80 लाख रुपये कमाए हैं.
इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 22 दिनों में भारत में कुल 318.55 करोड़ कमा लिए हैं.

‘बॉर्डर 2’ की कमाई में रिलीज के 22वें दिन भले ही काफी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसने ऋतिक रोशन की साल 2019 की रिलीज वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन 318.01 करोड़ को मात दे दी है. अब इसके निशाने पर सलमान खान की बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़) है. उम्मीद है कि तीसरे शनिवार को फिलम इस उपलब्धि को भी हासिल कर लेगी. वहीं अब ये भी देखने वाली बात होगी कि नई रिलीज फिल्मों के आगे ‘बॉर्डर 2’ चौथे वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है.

‘बॉर्डर 2’ स्टार काअनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.

WORLD : भारत या पाकिस्तान, किसे गले लगाएंगे तारिक रहमान? अब तक क्या मिला संकेत?

0

तारिक रहमान की 17 साल बाद वापसी ने राजनीति को नया मोड़ दिया है. भारत ने सबसे पहले बधाई देकर संकेत दे दिया कि वह रिश्तों : बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के नतीजों में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी को बड़ी जीत मिली है. यह चुनाव जुलाई 2024 की हिंसा के बाद पहला है, जिसमें तब की प्रधानमंत्री शेख हसीना का लंबा शासन खत्म हुआ और उन्हें देश छोड़ना पड़ा. अब सबकी नजर इस बात पर है कि नई सरकार भारत के करीब जाएगी या पाकिस्तान और चीन की तरफ झुकेगी.

60 साल के तारिक रहमान राजनीति के बड़े घराने से आते हैं. वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं. 2017 में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बाद वे देश छोड़कर चले गए थे और करीब 17 साल निर्वासन में रहे. दिसंबर 2025 में मां के निधन के बाद वे लौटे. उनकी वापसी पर भारी भीड़ ने स्वागत किया. उन्होंने मंच से अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के मशहूर भाषण की तर्ज पर कहा, ‘ मेरे पास बांग्लादेश के लिए एक योजना है’ और इसी के साथ उन्होंने अपना चुनाव अभियान शुरू हुआ था.

शुक्रवार सुबह भारत ने जल्दी पहल करते हुए नए नेता को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान और उनकी पार्टी को जीत पर बधाई दी और कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक, आगे बढ़ने वाला और सबको साथ लेकर चलने वाला बांग्लादेश चाहता है. संदेश सामान्य था, लेकिन इसका मतलब साफ था, भारत पिछले 18 महीनों की उठा-पटक, चीन और पाकिस्तान से बढ़ती नजदीकी और अल्पसंख्यकों पर हमलों जैसी बातों को पीछे छोड़कर स्थिर रिश्ते चाहता है.

भारत के लिए यह चुनाव बहुत अहम है क्योंकि नई सरकार किस तरफ जाती है, इससे पूरे दक्षिण एशिया की राजनीति और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. भारत की नजर तीन बातों पर है- पहली, कहीं पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश का कोई नया गठजोड़ न बन जाए. दूसरी, सीमा और अंदरूनी सुरक्षा, खासकर अवैध घुसपैठ और शेख हसीना के बाद हुए तनाव. तीसरी, व्यापार हालांकि भारत को इसमें फायदा है क्योंकि उसका करीब 10 अरब डॉलर का सरप्लस है और वह बांग्लादेश के कपड़ा उद्योग को बड़ी मात्रा में कच्चा कपास देता है.

हसीना के समय दिल्ली और ढाका के रिश्ते स्थिर माने जाते थे. उनकी पार्टी अवामी लीग इस चुनाव से बाहर है और हसीना पर मौत की सजा का मामला भी चल रहा है. उनकी सरकार भारत के साथ व्यापार, यातायात, सीमा सुरक्षा और पानी के बंटवारे जैसे मुद्दों पर काम करती थी. भारत जरूर चाहता था कि वही सत्ता में रहें, लेकिन अब हकीकत बदल चुकी है. खुद तारिक रहमान ने कहा है कि वे भारत के हितों का सम्मान करेंगे, जो उनकी मां की “बांग्लादेश पहले” वाली नीति से थोड़ा अलग संकेत है. फिलहाल दिल्ली रुको और देखो की नीति पर है.

भारत के लिए एक अच्छी खबर यह है कि कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी इस बार सरकार में साझेदार नहीं बनने जा रहा. अगर ऐसा होता, तो रिश्तों में ज्यादा तनाव आ सकता था और पाकिस्तान के जरिए पूर्वोत्तर भारत में परेशानी बढ़ने का खतरा भी रहता.

भारत को डर है कि अगर ढाका पाकिस्तान के ज्यादा करीब गया, तो पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है. इससे चीन को भी फायदा मिल सकता है, जो अरुणाचल प्रदेश पर दावा करता रहा है. चीन की मौजूदगी पहले से दिख रही है, खासकर बड़े प्रोजेक्ट जैसे मोंगला पोर्ट के आधुनिकीकरण में. ये प्रोजेक्ट भले व्यापार के नाम पर हों, लेकिन जानकार मानते हैं कि चीन इन्हें भविष्य में सैन्य इस्तेमाल के लायक भी बना सकता है. श्रीलंका और पाकिस्तान में ऐसे उदाहरण पहले से हैं, और यही बात भारत की चिंता बढ़ाती है.

जमात के बाहर रहने से माना जा रहा है कि तारिक रहमान की सरकार भारत के साथ बहुत टकराव वाला रास्ता नहीं अपनाएगी, हालांकि रिश्ते दोस्ती से ज्यादा लेन-देन वाले हो सकते हैं. यानी तस्वीर साफ होने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन इतना तय है कि ढाका की दिशा पूरे इलाके की राजनीति पर असर डालेगी.

BUSINESS : पहली बार ले रहे हैं क्रेडिट कार्ड? तो जान लें ये 4 जरूरी बातें, नहीं तो बिगड़ सकता है क्रेडिट स्कोर

0

डिजिटल लेन-देन के बढ़ते दौर में क्रेडिट कार्ड लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बनता जा रहा है. अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं तो, इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है…

डिजिटल लेन-देन के बढ़ते दौर में क्रेडिट कार्ड अब कई लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बनता जा रहा है. खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के बीच तो क्रेडिट कार्ड बहुत ज्यादा ही फेमस है. नौकरीपेशा लोग अक्सर अपने बिल का भुगतान क्रेडिट कार्ड से करते हैं.

अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं या अभी नए यूजर हैं, तो इसके इस्तेमाल के दौरान कुछ अहम बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सही तरीके से उपयोग किया गया क्रेडिट कार्ड न सिर्फ आपकी वित्तीय आदतों को बेहतर बनाता है, बल्कि आपके क्रेडिट स्कोर को भी मजबूत करने में मदद करता है. आइए जानते हैं, इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में….

हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल भरा जाए, न कि सिर्फ मिनिमम ड्यू. मिनिमम ड्यू भरने से ग्राहक लेट पेमेंट से होने वाली परेशानी से तो बच जाते हैं पर बकाया राशि पर ब्याज बढ़ता रहता है.

जिससे आगे चलकर ग्राहकों को वित्तीय परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है. इसलिए मिनिमम ड्यू पे करने से बचने की सलाह दी जाती है.
क्रेडिट कार्ड के बिल का समय पर भुगतान करना चाहिए. 1-2 दिन की देरी भी आपका क्रेडिट स्कोर बिगाड़ने के लिए काफी है. इसलिए अगर आप बिल की तारीख भूल जाते हैं तो, रिमाइंडर लगा सकते हैं.

क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए समय पर अपने बिल का भुगतान करना चाहिए. यह छोटी सी आदत आपके वित्तीय जिम्मेदार होने के बारे में बहुत सी बातें बताती है. इसलिए समय पर भुगतान की आदत बनानी चाहिए.विषय की समझ रखने वाले जानकार सलाह देते हैं कि, क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 से 40 प्रतिशत की खर्च करना चाहिए. इससे आपका क्रेडिट स्कोर में इजाफा होता है. उदाहरण के लिए अगर आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है तो, आपको 30 से 40 हजार रुपये खर्च करने की सलाह दी जाती है.

कई लोग अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को लंबे समय तक नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसे समय-समय पर देखना बेहद जरूरी है. अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जरूर जांचनी चाहिए.कई बार रिपोर्ट में गलत एंट्री या तकनीकी त्रुटियां रह जाती हैं. जो आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर होने से रोक सकती हैं. ऐसे में अगर कोई गलती दिखे तो उसे तुरंत ठीक कराना आपके वित्तीय स्वास्थ्य के लिए जरूरी है.

- Advertisement -

News of the Day