जिस्मफरोशी के अड्डे पर पुलिस का छापा, कई भागीं, 5 गिरफ्तार

0
58

बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने रेड लाइट एरिया में जबरदस्त छापेमारी की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। नटवार समेत अन्य स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही नर्तकियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लड़कियां मौके से फरार हो गईं, जबकि कुछ को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इलाका लंबे समय से ग़लत गतिविधियों का केंद्र बना हुआ था। कई बार शिकायतें भी आईं, लेकिन पहली बार इतनी बड़ी पुलिस कार्रवाई देखी गई। इस रेड के दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि कई अन्य संदेह के घेरे में हैं।

41 लड़कियों को दलदल से निकाला गया, सत्यापन जारी

रोहतास एसपी रौशन कुमार ने बताया कि इस छापेमारी में 41 लड़कियों को इस दलदल से बाहर निकाला गया, जिनमें से कई अल्पायु थीं। पुलिस का मानना है कि इनमें से कई लड़कियों को धोखे या जबरन इस अवैध धंधे में धकेला गया था। इन लड़कियों का सत्यापन बाल कल्याण समिति द्वारा किया जा रहा है, ताकि उनकी सही पहचान हो सके और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके।

पुलिस को संदेह है कि इस अवैध धंधे के पीछे एक बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो लड़कियों की तस्करी और देह व्यापार से जुड़ा हुआ हो सकता है। फिलहाल, पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here