Shimla: प्रियंका वाड्रा ने ​शिमला पहुंच कर बच्चों संग मनाया नववर्ष

0
67

सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नववर्ष पर बुधवार को परिवार के साथ शिमला पहुंचीं। सूचना के अनुसार प्रियंका वाड्रा अपने पति राॅबर्ट वाड्रा के साथ करीब 1 बजे छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंचीं। उनका काफिला चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते छराबड़ा पहुंचा। प्रियंका वाड्रा के बच्चे 3 दिन पहले ही छराबड़ा पहुंच गए थे।

ऐसे में प्रियंका वाड्रा ने बुधवार को अपने परिवार के साथ नववर्ष मनाया। उनका यह निजी दौरा है। ऐसे में वह दिन भर अपने परिवार के साथ घर पर ही रहीं। प्रियंका वाड्रा के बच्चे बर्फ देखने के लिए शिमला आए थे। इसी कड़ी में अब बुधवार को बच्चों संग नववर्ष मनाने के लिए वह शिमला पहुंचीं। पर्यटन स्थल छराबड़ा में अच्छी बर्फबारी होती है। गौर हो कि सांसद बनने के बाद प्रियंका वाड्रा पहली बार शिमला पहुंची हैं। सूत्रों के अनुसार अगले 3 से 4 दिन वह यहां पर रुक सकती हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के नेता भी उनसे मिलने का समय मांग सकते हैं।

प्रियंका से मिले सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी करीब पौने सात बजे को राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा से मिलने छराबड़ा में उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनकी प्रदेश के विकास कार्यों सहित विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here